Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 2 संख्याओं पर मूल क्रियाएं Ex 2.8 Textbook Exercise Questions and Answers.
PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 2 संख्याओं पर मूल क्रियाएं Exercise 2.8
प्रश्न 1.
एक स्टेडियम में एक क्रिकेट मैच के दौरान कुल 84000 लोग 24 पंक्तियों में बराबरबराबर बैठते हैं। एक पंक्ति में कितने लोग बैठेंगे?
हल:
कुल लोग = 84000
पंक्तियों की संख्या = 24
1 पंक्ति में बैठे लोगों की संख्या
= 84000 ÷ 24
= 3500

प्रश्न 2.
मेरे पास ₹ 99825 हैं, जिन्हें हमने 33 दोस्तों में बराबर-बराबर बांटना है, हर एक दोस्त को कितने रुपये मिलेंगे ?
हल:
कुल रुपये = ₹ 99825
कुल दोस्त = 33
प्रत्येक दोस्त को जितने रुपये मिलेंगे
= ₹ 99825 ÷ 33
= ₹ 3025

![]()
प्रश्न 3.
दादा जी ने ₹72000 हमारे 4 बहन-भाइयों में बराबर-बराबर बांटे। प्रत्येक को कितने कितने रुपये मिले ?
हल:
कुल रुपये = ₹ 72000
कुल बहन-भाई = 4
प्रत्येक को जितने रुपये मिले
= ₹ 72000 ÷ 4
= ₹ 18000

प्रश्न 4.
संख्या 26 को किस से गुणा करें कि गुणफल 14508 हो जाये ?
हल:
दो संख्याओं का गुणनफल = 14508
एक संख्या = 26
दूसरी संख्या = 14508 ÷ 26
= 558

![]()
प्रश्न 5.
माली के पास 23976 फूल हैं। 24-24 फूलों वाले कितने हार तैयार हो जायेंगे ?
हल:
माली के पास फूलों की
कुल संख्या = 23976
एक हार में फूलों की कुल संख्या = 24
कुल हार = 239763 ÷ 24
= 999

प्रश्न 6.
चालीस हज़ार की रकम में कितने 2000 – 2000 रुपये के नोट होंगे ?
हल:
कुल रुपये = ₹ 40,000
एक नोट का मूल्य = ₹ 2000
नोटों की संख्या = ₹ 40,000 ÷ ₹ 2000
= 20

![]()
प्रश्न 7.
मुझे ₹ 25,000 के छुट्टे नोट चाहिए। मुझे निम्नलिखित कितने-कितने नोट मिलेंगे ?
(क) ₹ 1000 के नोट ……….
(ख) ₹ 500 के नोट ………..
(ग) ₹ 100 के नोट ………….
हल:
कुल रुपये = ₹ 25,000
(क) ₹ 1000 के नोट =
₹ 25000 ÷ ₹ 1000 = \(\frac{₹ 25000}{₹ 1000}\) = 25 नोट
(ख) ₹ 500 के नोट =
₹ 25000 ÷ ₹ 500 = \(\frac{₹ 25000}{₹ 500}\) = 50 नोट
(ग) ₹ 100 के नोट =
₹ 25000 ÷ ₹ 100 = \(\frac{₹ 25000}{₹ 100}\) = 250 नोट
प्रश्न 8.
एक जे.सी.बी. मशीन एक बार में 900 ईंटें उठाती है। मशीन 99000 ईंटें कितनी बार में उठाएगी ?
हल:
कुल ईंटें = 99,000
जे.सी.बी. मशीन एक बार में जितनी ईंटें उठाती है = 900
मशीन 99,000 ईंटें जितनी बार में उठाएगी
= 99,000 ÷ 900 = 110

![]()
प्रश्न 9.
रेलवे की एक टिकट का मल्य ₹ 78 है। पलक ने टिकटें लेने के लिए ₹ 7722 दिए तो उसने कितनी टिकटें लीं ?
हल:
एक टिकट का मूल्य = ₹ 78
कुल रुपये = ₹ 7722
टिकटों की संख्या = ₹ 7722 ÷ ₹ 78
= 99

प्रश्न 10.
एक फैक्टरी जून महीने में 45540 आइसक्रीम कोन बनाती है। पता करो कि जून महीने के एक दिन में कितने आइसक्रीम कोन बने होंगे ?
हल:
कुल आइसक्रीम कोन =- 45540
जून महीने में दिन = 30
एक दिन में जितने आइस-क्रीम कोन बने होंगे
= 45540 ÷ 30
= 1518
