PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस

This PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस will help you in revision during exams.

PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस

जान पहचान-आपरेटिंग सिस्टम सबसे ज़रूरी साफ्टवेयर होता है। यह हार्डवेयर तथा मैमरी का प्रबंध करता है। कम्प्यूटर इस के बिना कार्य नहीं कर सकता। यह प्रोग्रामों में तालमेल बना कर चलता है। डॉस एक महत्त्वपूर्ण आपरेटिंग सिस्टम है।

यूजर इंटरफेस :
यूजर इंटरफेस से अभिप्राय उस इंटरफेस से है जिसके द्वारा कोई यूजर कम्प्यूटर के साथ बातचीत करता है। ये दो प्रकार के होते हैं

  1. क्रैक्टर यूजर इंटरफेस।
  2. ग्राफिकल यूजर इंटरफेस।

PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस 1

  • क्रैक्टर यूजर इंटरफेस : इस इंटरफेस में कम्प्यूटर को कमांड टाइप करके दी जाती है। इसमें कीबोर्ड का ज्यादा कार्य होता है तथा नतीजा भी टैक्सट रूप में ही मिलता है। डॉस इसकी उदाहरण है।
  • ग्राफिकल यूजर इंटरफेस: इस इंटरफेस में कम्प्यूटर के साथ ग्राफिकल ऑबजैक्ट के द्वारा बातचीत की जाती है। इसमें आइकन तथा माऊस का ज्यादा प्रयोग होता है।

PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस 2

PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस

ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस के निम्न. लाभ होते हैं –

  1. यह देखने में सुन्दर होता है।
  2. इसमें कमांड याद नहीं रखनी पड़ती।
  3. कमांडों को टाइप भी नहीं करना पड़ता।
  4. ये दिखने में रंगीन होते हैं।
  5. इन में विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा सकते हैं।
  6. एक समय पर हम एक से ज्यादा कार्य भी कर सकते हैं।

सी यू आई तथा जी यू आई में अंतर:
सी यू आई तथा जी यू आई में निम्न अंतर है

जी यू आई सी यू आई
1. सी यू आई का अर्थ है क्रैक्टर यूजर इंटरफेस। 1. जी यू आई का अर्थ है ग्राफिकल यूजर इंटरफेस।
2. इसमें कमांड टाइप की जाती है। 2. इसमें कमांड सिलैक्ट की जाती है।
3. इसमें कमांड याद रखनी पड़ती है। 3. इसमें कमांड याद नहीं रखनी पड़ती।
4. इसमें ग्राफिक्स नहीं होते। 4. इसमें ग्राफिक्स प्रयोग होते हैं।
5. ये आकार में छोटे होते हैं। 5. ये आकार में बड़े होते हैं।
6. डॉस इसकी उदाहरण है। 6. विंडोज इसकी उदाहरण है।

डॉस :
डास का पूर्ण अर्थ है डिस्क ऑप्रेटिंग सिस्टम। यह माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का उत्पाद है। इसमें डिस्क को मैनेज करने के लिए कमांड का प्रयोग किया जाता है। इसमें काफी सारी कमांडज़ होती हैं।
PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस 3

एम०एस०डॉस को शुरू करना :
डॉस को शुरू करने के निम्न पग हैं-

  1. Start बटन पर क्लिक करें।
  2. Run कमांड पर क्लिक करें।
  3. cmd टाइप करें तथा OK बटन दबाएँ।

PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस 4

PSEB 7th Class Computer Notes Chapter 7 एम० एस० डॉस

कमांड प्रोम्पट:
कमांड प्रोम्पट वह स्थान होता है जहां डॉस में कमांड दाखिल की.जाती है। यह निम्न प्रकार का होता है।

कमांड टाइप करना :
डॉस में कमांड टाइप करके दी जाती है। इसको कमांड प्रोम्पट पर टाइप किया जाता है। इसके लिए हमें कमांड के सिटैक्स का पूरा पता होना चाहिए। कमांड को टाइप करने के निम्न पग हैं-

  1. डॉस खोलें।
  2. कमांड का नाम टाइप करें।
  3. कमांड के विकल्प टाइप करें।
  4. कमाडं के आर्गुमैंट टाइप करें।
  5. एंटर की दबाएं। (कमांड चल पड़ेगी।)

Leave a Comment