PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

Punjab State Board PSEB 7th Class Home Science Book Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Home Science Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

PSEB 7th Class Home Science Guide शारीरिक परिवर्तन Textbook Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
शारीरिक और मानसिक परिवर्तन कब होते हैं?
उत्तर-
शारीरिक और मानसिक परिवर्तन 11 से 15 वर्षों के बीच में होते हैं।

प्रश्न 2.
यौवनारम्भ किसे कहते हैं?
उत्तर-
शारीरिक और मानसिक परिवर्तन 11 से 15 वर्षों के बीच में होते हैं। वे अधिक महत्त्वपूर्ण और गहन होते हैं। इस अवस्था को यौवनारम्भ कहते हैं।

प्रश्न 3.
लड़के और लड़कियां किस उम्र में जवान होते हैं?
उत्तर-
12 से 15 वर्ष की उम्र में लड़कियां और लड़के जवान हो जाते हैं।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
परिपक्व अवस्था या जवानी के समय लड़के लड़कियों का व्यवहार क्यों बदल जाता है?
उत्तर-
परिपक्व अवस्था में लड़कियों में सबसे बड़ा परिवर्तन मासिक धर्म का शुरू होना है। इसके साथ ही शरीर में और भी परिवर्तन होते हैं। उनका कद जल्दी बढ़ता है और शरीर की गोलाइयां भर जाती हैं। छातियां उभरने लगती हैं और धीरे-धीरे पूरी तरह परिपक्व हो जाती है। वस्ति-प्रदेश चौड़ा हो जाता है। शरीर की बनावट के कारण अब और भी भरी और जवान स्त्री जैसी हो जाती है। धीरे-धीरे आवाज़ भी बदल जाती है।

लड़कों में जवानी का यह भाग लम्बा और धीरे-धीरे चलता है। उनके लिंग विकास शुरू होने के उपरान्त उनका शरीर लम्बा और कुछ बेढंगा हो जाता है। ठोढ़ी पर बाल आने शुरू हो जाते हैं। आवाज़ फटनी शुरू हो जाती है। धीरे-धीरे यह आवाज़ भर जाती है और मर्दो की तरह हो जाती है। उनके कंधे और छातियां चौड़ी हो जाती हैं।

इन परिवर्तनों में शरीर की क्रियाओं पर कई प्रकार का असर पड़ता है। अब उनको बच्चा नहीं समझा जाता। ज़िम्मेदारी का काम उनको काफ़ी दिया जाता है। इससे थकावट और सुस्ती भी आ जाती है। सोने और हाज़मे में भी फर्क आ जाता है। सबसे अधिक प्रभाव उनके व्यवहार पर पड़ता है। लिंग चेतना जागृत होने से उनका मन अस्थिर हो जाता है। काम करने को जी नहीं करता। अकेले रहने को मन करता है। वे जल्दी ऊब जाते हैं और उनमें यह भावना आ जाती है कि उनको कोई प्यार नहीं करता। जिन बातों में पहले दिल लगता था वे अब मन को अच्छी नहीं लगतीं। बड़ों के प्रति विरोध की भावना भी जागती है। कहना मानने को दिल नहीं करता। कुछ समय के लिए लड़के और लड़कियों में आपसी विरोध जागृत होता है मगर बाद में आकर्षण में बदल जाता है। इस उम्र में व्यक्ति सपनों की दुनिया में ही रमा रहता है।

प्रश्न 2.
इस समय माता-पिता और अध्यापकों का क्या कर्त्तव्य बनता है?
उत्तर-
यह समय बहुत ही नाजुक होता है। माता-पिता और स्कूल के अध्यापकों का विशेष कर्त्तव्य बनता है कि वे इस उम्र के बच्चों की तरफ अधिक ध्यान दें और प्यार करें साथ ही उनमें पूरी दिलचस्पी भी लें। अगर बच्चों के साथ ठीक व्यवहार किया जाए तो यह समय आदर्शवाद और ठीक मूल्यों से व्यतीत हो सकता है।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
8 से 11 वर्ष की आयु के लड़कों में कौन-कौन से शारीरिक परिवर्तन होते हैं?
उत्तर-
इन वर्षों में बच्चा अनुभव करता है कि उसको बहुत ज्ञान हो गया है। इस भावना से बच्चे में एक विशेष प्रकार का अभिमान आ जाता है। बच्चे की इच्छा अपने साथियों के संग रहने और उनके बीच अपने आपको महत्त्वपूर्ण सिद्ध करने की रहती है। इन वर्षों में बच्चों का विकास बहुत तेजी से नहीं होता। उसका भार और लम्बाई लगभग समान रूप से बढ़ते हैं। उसका माथा चौड़ा हो जाता है, होंठ भर जाते हैं, नाक बड़ा हो जाता है, ऊपर और नीचे के जबड़े के आपसी मेल में भी परिवर्तन आता है। इसके साथ उसकी शक्ल में बचपना नहीं रहता और अब वह छोटा आदमी या छोटी महिला की तरह लगने लगता है। हाथ, पाँव, टाँगें और बाजुएँ भी बढ़ती हैं। बालों की चमक कम होने लगती है और वे पहले से रूखे हो जाते हैं। इस उम्र में बच्चा भावुक होता है और उसे अकेलेपन का अनुभव होने लगता है। स्कूल में किसी प्रकार की असफलता का असर बहुत अधिक होता है।

प्रश्न 2.
8-11 वर्ष की उम्र में लड़कियों में कौन-कौन से शारीरिक परिवर्तन आते हैं?
उत्तर-
देखें उपरोक्त प्रश्न।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

प्रश्न 3.
11 से 15 वर्ष की उम्र में कौन-कौन से शारीरिक पारवर्तन आते हैं?
उत्तर-
जो शारीरिक और मानसिक परिवर्तन 11 से 15 वर्षों के बीच में होते हैं वे अधिक महत्त्वपूर्ण और गहन होते हैं। इस अवस्था को ‘यौवनारम्भ’ कहते हैं। इस समय में शरीर में अधिकतर परिवर्तन उसके अन्दर ग्रंथियों की क्रिया द्वारा संचालित होती है। इन ग्रन्थियों के रसों के कारण लिंग अंगों में विकास होता है। प्रकृति की ओर से इस समय बच्चे के शरीर में ऐसे परिवर्तन आते हैं जिनसे वह बच्चा नहीं रहता और धीरे-धीरे उसमें सन्तान पैदा करने की शक्ति आ जाती है। ये परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-आन्तरिक या मुख्य और बाहरी या गौण परिवर्तन। आन्तरिक परिवर्तन लिंग से हैं, लेकिन शरीर के बाहरी हिस्सों में जो परिवर्तन आते हैं उनके द्वारा ही लड़कियों और लड़कों में अन्तर आ जाता है और उनकी चेतना में भी अन्तर आ जाता है।

Home Science Guide for Class 7 PSEB शारीरिक परिवर्तन Important Questions and Answers

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
5-6 वर्ष की उम्र में शरीर में कैसा परिवर्तन होता है?
उत्तर-
5-6 वर्ष की उम्र में शरीर में बड़ी तेजी के साथ परिवर्तन होता है।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
किस उम्र में व्यक्ति सपनों की दुनिया में ही रमा रहता है?
उत्तर-
परिपक्व अवस्था या जवानी में व्यक्ति सपनों की दुनिया में ही रमा रहता है।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
5 से 6 वर्ष की उम्र में बच्चों में कौन-कौन से परिवर्तन आते हैं?
उत्तर-
5 से 6 वर्ष की उम्र में बच्चों में बड़ी तेजी के साथ परिवर्तन होता है। बच्चे इस उम्र में काफ़ी भावुक हो जाते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि वे अपनी भावनाएं उसी समय प्रकट करें, लेकिन उनके हाव-भाव से उनकी भावनाओं का पता चल जाता है, जैसे कि डर की भावना के कारण बच्चे रात को सोते हुए बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं और कुछ बच्चे अंगूठा चूसते, हकलाते या बेचैन रहते हैं।
उनको लिंग का पता लग जाता है और लड़कियां लड़कों से और लड़के लड़कियों से अपने को अलग समझने लगते हैं।

प्रश्न 2.
11-12 वर्ष की उम्र की लड़कियों की माताओं और अध्यापिकाओं को क्या समझाना चाहिए?
उत्तर-
11-12 वर्ष की उम्र की लड़कियों की माताओं और अध्यापिकाओं को चाहिए कि वे लड़कियों को अपने विश्वास में लेकर उनको शरीर के अन्दर होने वाले परिवर्तन से पहले ही जानकारी दे दें ताकि ये परिवर्तन होने लगे तो लड़कियां घबराएं नहीं, बल्कि अपने आप को सम्भाल सकें। खासतौर पर मासिक धर्म से पहले माताओं को चाहिए कि लड़कियों को इस प्राकृतिक परिवर्तन के बारे में जानकारी दे दें ताकि लड़कियां इस हालात में किसी ग़लत धारणा से अपने आपको हीन अनुभव न समझने लगें या ऐसे ही कोई ग़लत सुझावों में न आ जाएं।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

एक शब्द में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बच्चों में पहली बार शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक परिवर्तन कब होते हैं ?
उत्तर-
5-6 वर्ष की आयु में।

प्रश्न 2.
जवानी में व्यक्ति कौन-सी दुनिया में रमा रहता है?
उत्तर-
सपनों की दुनिया में।

प्रश्न 3.
11 से 15 वर्ष के बीच शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तन होते हैं। इस दौर को क्या कहते हैं?
उत्तर-
यौवनारम्भ।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

प्रश्न 4.
लड़कों में ……………… समय लम्बा तथा धीरे-धीरे चलता है।
उत्तर-
यौवनकाल।

प्रश्न 5.
यौवन का समय कैसा होता है?
उत्तर-
अत्यधिक नाजुक।

PSEB 7th Class Home Science Solutions Chapter 2 शारीरिक परिवर्तन

शारीरिक परिवर्तन PSEB 7th Class Home Science Notes

  • बच्चों में 5-6 साल और फिर 9 से 16 साल की उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावात्मक परिवर्तन होते हैं।
  • जो शारीरिक और मानसिक परिवर्तन 11 से 15 वर्षों के बीच में होते हैं वे अधिक महत्त्वपूर्ण और गहन होते हैं। इस अवस्था को यौवनारम्भ कहते हैं।
  • लड़कियों में सबसे बड़ा परिवर्तन मासिक धर्म का शुरू होना है।
  • इसके साथ साथ और भी परिवर्तन होते हैं। शारीरिक परिवर्तन होने से अपने आप पर विश्वास नहीं रहता, उसे यह डर लगा रहता है कि वह सुन्दर नहीं है।
  • छोटे परिवारों में माता-पिता बच्चों में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक समस्याओं पर उचित ध्यान दे सकते हैं,
  • परन्तु बड़े परिवारों में वे बच्चों के प्रति अधिक ध्यान नहीं दे सकते। जिससे बच्चों के मन में कई प्रकार की कुण्ठाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Leave a Comment