PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

Punjab State Board PSEB 7th Class Physical Education Book Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Physical Education Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

PSEB 7th Class Physical Education Guide शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1.
शारीरिक ढांचे से क्या अभिप्राय है ? हमारा शरीर दोनों टांगों पर कैसे सीधा खड़ा रहता है ?
उत्तर-
शारीरिक ढांचे (Posture) शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों की एक-दूसरे से सम्बद्ध स्थिति को बढ़िया सन्तुलित शारीरिक ढांचा कहा जा सकता है। अच्छे शारीरिक ढांचे वाले व्यक्ति के खड़े होने, बैठने, चलने और पढ़ने में स्वाभाविकता और सुन्दरता झलकती है। जब शरीर के ऊपरी अंगों का भार समान रूप से निचले अंगों पर ठीक सीधे पड़ रहा हो तो हमारा पोस्चर ठीक होगा। इससे अभिप्राय हमारे शरीर की बनावट है। यदि शरीर की बनावट देखने में सुन्दर, सीधी और स्वाभाविक लगे और इसका भार ऊपर वाले अंगों से निचले अंगों पर ठीक तरह आ जाए तो शारीरिक ढांचा ठीक होता है। परन्तु यदि उठने-बैठने, चलने और पढ़ने के समय शरीर टेढ़ा-मेढ़ा और दुखदायी प्रतीत हो तो शारीरिक ढांचा खराब होता है।
PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं 1
हमारे शरीर के आगे-पीछे आवश्यकतानुसार मांसपेशियां होती हैं। ये हड्डियों को उचित स्थान पर स्थिर रखती हैं। पांवों की मांसपेशियां पांवों की शक्ल को ठीक रखती हैं और शरीर को सीधा खड़ा रखने में उचित आधार प्रदान करती हैं। टांग के अगले और पिछले भाग की मांसपेशियां टांगों को पांवों पर सीधा खड़ा रखने में सहायता करती हैं। इसी प्रकार कमर के आस-पास की मांसपेशियां शरीर के ऊपरी भाग को पीछे की ओर खींचकर रखती हैं। पेट और छाती की मांसपेशियां धड़ और सिर को अधिक पीछे नहीं जाने देतीं। इसलिए हमारा शारीरिक ढांचा मांसपेशियों की सहायता से ठीक ढंग से सीधा और स्वाभाविक रूप में रहता है।

प्रश्न 2.
बढिया शारीरिक ढांचा किसे कहते हैं ?
उत्तर-
शरीर के अंगों की एक-दूसरे के सम्बन्ध में उचित स्थिति को बढ़िया शारीरिक ढांचा कहा जाता है। जब शरीर के ऊपरी अंगों का भार समान रूप में निचले अंगों पर ठीक सीधे पड़ रहा हो तो उसे हम संतुलित पोस्चर कह सकते हैं। ऊपर चित्र में बढ़िया शारीरिक ढांचा दिखाया गया है। ऐसे ढांचे में शरीर के ऊपरी अंगों का भार ठीक तरह से नीचे वाले अंगों पर पड़ रहा है। ऐसा ढांचा बैठने-उठने, सोने में सुविधाजनक और चुस्त रहता है।

प्रश्न 3.
अच्छे शारीरिक ढांचे के हमें क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
अच्छा शारीरिक ढांचा (Balanced Posture)-संतुलित शारीरिक ढांचे के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं—

  1. अच्छा पोस्चर होने से हमें कोई शारीरिक काम करते समय कम-से-कम शक्ति लगानी पड़ती है।
  2. अच्छा पोस्चर होने से शरीर में हिलजुल आसान हो जाती है।
  3. अच्छे पोस्चर वाला व्यक्ति दूसरों को बहुत प्रभावित करता है।
  4. अच्छे पोस्चर व्यक्ति में आत्म-विश्वास पैदा करता है।
  5. अच्छा पोस्चर वाला व्यक्ति प्रत्येक काम में चुस्त और फुर्तीला होता है।

अच्छा शारीरिक ढांचा देखने में सुन्दर लगता है। हमें बैठने-उठने, दौड़ने और पढ़ने आदि में सुविधा और चुस्ती महसूस होती है। बढ़िया ढांचे में स्वास्थ्य ठीक रहता है। बढ़िया शारीरिक ढांचे में दिल, फेफड़ों और गुर्दो आदि के काम में कोई रुकावट नहीं पड़ती। अच्छे शारीरिक ढांचे की मांसपेशियों को कम ज़ोर लगाना पड़ता है।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 4.
शारीरिक ढांचा कैसे कुरूप हो जाता है ? इसकी मुख्य कुरूपताओं (Deformities) के नाम लिखो।
उत्तर-
जब मांसपेशियों में परस्पर तालमेल और सन्तुलन ठीक न रहे तो हमारा शरीर आगे या पीछे की ओर झुक जाता है। मांसपेशियों की कमजोरी के कारण तथा हड्डियों के टेढ़ा-मेढ़ा होने के कारण शारीरिक ढांचे में कई तरह के दोष उत्पन्न हो जाते हैं। यदि बच्चों की आदतों की ओर विशेष ध्यान न दिया जाए तो भी शारीरिक ढांचा कुरूप हो जाता है। बड़ी आयु में किसी विशेष आदत के कारण शारीरिक ढांचा कुरूप हो सकता है। बच्चों की खुराक की ओर यदि ध्यान न दिया जाए तो भी शारीरिक ढांचा कुरूप हो जाता है। शारीरिक ढांचे की मुख्य कुरूपताएं निम्नलिखित हैं—

  1. कूबड़ का निकलना (Kyphosis)
  2. कूल्हों का आगे की ओर निकलना (Lordosis)
  3. रीढ़ की हड्डी का टेढ़ा हो जाना (Spinal Curvature)
  4. कूबड़ सहित कूल्हों का आगे निकलना (Sclerosis)
  5. घुटनों का भिड़ना (Knee Locking)
  6. पांवों का चपटे होना (Flat Foot)
  7. दबी हुई छाती (Depressed Chest)
  8. कबूतर की तरह छाती अथवा चपटी छाती (Flat Chest)
  9. टेढ़ी गर्दन (Sliding Neck)

शरीर की इन कुरूपताओं को दूर करने के लिए भिन्न-भिन्न व्यायाम करने पड़ते हैं।

प्रश्न 5.
हमारी रीढ़ की हड्डी में कुब (Kyphosis) कैसे पड़ जाता है ? इसको ठीक करने के लिए कौन-कौन से व्यायाम करने चाहिएं ?
उत्तर-
जब गर्दन और पीठ की मांसपेशियां ढीली होकर लम्बी हो जाती हैं और छाती की मांसपेशियां सिकुड़ कर छोटी हो जाती हैं तो रीढ़ की हड्डी में कूबड़ आ जाता है। इस दशा में गर्दन आगे की ओर निकल जाती है तथा सिर आगे की ओर झुका हुआ दिखाई देता है। रीढ़ की हड्डी पीछे की ओर निकल जाती है तथा कूल्हे आगे को घूम जाते हैं।
PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं 2
कूबड़पन निम्नलिखित कारणों से उत्पन्न होता है (Causes of Kyphosis)—

  1. नज़र का कमज़ोर होना या ऊंचा सुनाई देना।
  2. कम रोशनी में आगे झुक कर पढ़ना।
  3. बैठने के लिए खराब किस्म का एवं निकम्मा फर्नीचर होना।
  4. कसरत न करने से मांसपेशियों का कमजोर हो जाना।
  5. तंग और गलत ढंग के कपड़े पहनना।
  6. शरीर का तेजी से बढ़ना।
  7. लड़कियों का जवान होने पर शरमा कर आगे को झुक कर चलना।
  8. आवश्यकता से अधिक झुक कर काम करने की आदत।
  9. कई धन्धों जैसे बढ़ई का आरा खींचना, माली का क्यारियों की गुड़ाई करना, दफ्तरों में फाइलों पर आंखें टिकाये रखना और दर्जी का कपड़े सीना आदि।
  10. बीमारी या दुर्घटना आदि के कारण।

कूबड़पन दूर करने की विधियां (Methods of Rectify Deformities)—
PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं 3

  1. उठते-बैठते और चलते समय ठोडी थोड़ी-सी ऊपर की ओर, छाती और सिर को सीधा रखो।
  2. कुर्सी पर बैठकर पीठ बैक के साथ लगाकर तथा सिर पीछे की ओर रखकर ऊपर देखना। हाथों को पीछे पकड़ लेना चाहिए।
  3. पीठ के नीचे तकिया रखकर लेटना।
  4. दीवार से लगी सीढ़ी से लटकना, इस समय पीठ सीढ़ी की ओर होनी चाहिए।
  5. पेट के बल लेटना, हाथों पर भार डाल कर सिर और धड़ के अगले भाग को ऊपर की ओर उठाना।
  6. प्रतिदिन सांस खींचने वाली कसरतों को करना या लम्बे सांस लेना।
  7. डंड निकालना, तैरना तथा छाती के लिए अन्य कसरतें करना।
  8. एक कोने में खड़े होकर दोनों दीवारों पर एक-एक हाथ लगा कर शरीर के भार से बारी-बारी एक बाजू को कोहनी से झुकाना और सीधा करना।

इन कसरतों के अतिरिक्त शारीरिक ढांचे को ठीक रखने वाली स्वस्थ बातों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 6.
हमारी कमर के अधिक आगे निकल जाने के कारण बताओ। इस कुरूपता को दूर करने के लिए कुछ कसरतें लिखो।
उत्तर-
कई बार कूल्हों की मांसपेशियां छोटी हो जाती हैं और पेट की मांसपेशियां ढीली पड़कर लम्बी हो जाती हैं। रीढ़ की हड्डी का नीचे वाला मोड़ अधिक आगे हो जाने के कारण पेट आगे निकल जाता है। इससे सांस लेने की क्रिया में काफी बदलाव आ जाता है। इसके निम्नलिखित कारण होते हैं—

  1. छोटे बच्चों में पेट आगे निकल कर चलने की आदत
  2. छोटी उम्र में बच्चों को सन्तुलित भोजन का न मिलना।
  3. कसरत न करना।
  4. ज़रूरत से ज्यादा भोजन करना।
  5. स्त्रियों का ज्यादा बच्चे पैदा करना।

पीछे लिखे कारणों के कारण कमर आगे निकल जाती है। इस कुरूपता को दूर करने के लिए आगे लिखी कसरतें करनी चाहिएं—
PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं 4

  1. सीधे खड़े होकर शरीर का ऊपरी भाग आगे झुकाना और सीधा करना चाहिए।
  2. पीठ के बल लेट कर उठना और फिर लेटना।
  3. पीठ के बल लेटकर शरीर के सिर वाले और टांगों वाले भागों को बारी-बारी ऊपर उठाना।।
  4. पीठ के बल लेटकर टांगों को धीरे-धीरे 45° तक ऊपर को उठाना तथा फिर नीचे लाना।
  5. सावधान अवस्था में खड़े होकर बार-बार पैरों को स्पर्श करना।
  6. सांस की कसरतों का अभ्यास करना।
  7. हल आसन का अभ्यास करना।

यदि ऊपर लिखी कसरतों को लगातार किया जाए तो बाहर निकली कमर ठीक हो जाती है।

प्रश्न 7.
हमारे पांव चपटे कैसे हो जाते हैं ? चपटे पांव की परख बताते हुए इसको दूर करने की कसरतें भी लिखो।
उत्तर-
चपटे पांव (Flat Foot)—जब पांवों की मांसपेशियां ढीली हो जाती हैं तो डाटें सीधी हो जाती हैं और पांव चपटा हो जाता है। इसके अतिरिक्त यदि शरीर ज्यादा भारी हो, कसरत न की जाए, गलत बनावट के जूते पहने जाएं तो भी पांव चपटे हो जाते हैं। अगर हर रोज़ लगातार काफ़ी समय तक खड़े होना पड़े या शारीरिक ढांचे सम्बन्धी ग़लत आदतें हों तो भी पांव चपटे हो जाते हैं।
PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं 5
(क) ठीक पांव
(ख) चपटा पांव

चपटे पांवों की परख-थोड़ी-सी नर्म और गीली मिट्टी लो। इसे धरती पर समतल बिछा दो। इस पर पांव रखते हुए आगे की ओर चलो। यदि पांव ठीक हो तो इसके तल का निशान चित्र नं०

  1. में दिखाए गए चित्र के अनुरूप होगा परन्तु यदि पांव चपटा हो तो इसका निशान चित्र नं०
  2. के अनुरूप होगा।

व्यायाम-चपटे पांव को ठीक करने के लिए निम्नलिखित कसरतें करनी चाहिएं—
PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं 6

  1. एड़ियों के भार चलना और धीरे-धीरे दौड़ना।
  2. पंजों के बल चलना और दौड़ना।।
  3. पंजों के बल साइकिल चलाना।
  4. डंडेदार सीढ़ियों पर चढ़ना-उतरना।
  5. पांव को इकट्ठा करके एड़ी और उंगलियों के सहारे चलना।
  6. नाचना।
  7. लकड़ी के तिकोने फट्टे की ढलान पर पांव रखकर चलना।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 8.
छाती की हड्डियों में कौन-कौन सी कुरूपताएं आ जाती हैं ? इनको कैसे ठीक किया जा सकता है ?
उत्तर-
छाती की हड्डियों में तीन प्रकार की कुरूपताएं आ जाती हैं। इनका वर्णन इस प्रकार है—

  1. दबी हुई छाती (Depressed Chest)—इस प्रकार की छाती अन्दर की ओर दबी हुई होती है।
  2. कबूतर जैसी छाती (Pigeon type Chest)-इस प्रकार की छाती की हड्डी ऊपर की ओर उभरी हुई होती है।
  3. चपटी छाती (Flat Chest)-इस प्रकार की छाती में पसलियां अधिक इधर-उधर उभरने की बजाय छाती की हड्डी के लगभग समतल होती हैं।

छाती की हड्डियों में कुरूपता के कारण—

  1. कसरत की कमी।
  2. भोजन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ‘डी’ की कमी।
  3. भयानक बीमारियां।
  4. अत्यधिक आगे को झुक कर बैठना, खड़े होना या चलना आदि।

व्यायाम—

  1. डंड निकालना।
  2. प्रतिदिन सांस की कसरतों का अभ्यास करना।
  3. भुजाओं और धड़ की कसरतों का अभ्यास करना।
  4. चारा काटने वाली मशीन को हाथ से चलाकर चारा काटना।
  5. किसी चीज़ से लटक कर डंड निकालना।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित कुरूपताओं के कारण बताते हुए इनको ठीक करने वाली कसरतें भी लिखो—
(क) टेढ़ी गर्दन,
(ख) घुटनों का भिड़ना,
(ग) चपटी छाती।
उत्तर-
(क) टेढ़ी-गर्दन (Sliding Neck)-कई बार गर्दन के एक तरफ की मांसपेशियां ढीली होकर लम्बी हो जाती हैं। दूसरी ओर की मांसपेशियां सिकुड़ जाने के कारण छोटी हो जाती हैं। गर्दन एक ओर झुकी रहती है। इससे गर्दन टेढ़ी हो जाती है।
कारण (Causes) गर्दन टेढ़ी होने के निम्नलिखित मुख्य कारण होते हैं—

  1. बच्चों को छोटी उम्र में एक ओर ही लेटे रहने देना।
  2. बच्चों को प्रतिदिन एक ओर ही उठाना और कन्धे से लगाए रखना।
  3. पढ़ने का गलत ढंग अपनाना।
  4. एक ओर गर्दन झुकाकर देखने की आदत।
  5. एक आंख की नज़र का कमज़ोर होना।

दोष ठीक करने के उपाय (Remedies)—

  1. सीधी गर्दन रखकर चलने और पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।
  2. प्रतिदिन गर्दन की कसरत करनी चाहिए।

(ख) घुटनों का भिड़ना (Knee Loebing)-छोटे बच्चों के भोजन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ‘डी’ की कमी के कारण उनकी हड्डियां कमज़ोर होकर टेढ़ी हो जाती हैं। उनकी टांगें शरीर का भार न सहन कर सकने के कारण घुटनों से अन्दर की ओर टेढ़ी हो जाती हैं। इस कारण बच्चों के घुटने भिड़ने लग जाते हैं। बच्चा सावधान अवस्था में खड़ा नहीं हो सकता। ऐसा बच्चा भली-भान्ति दौड़ नहीं सकता।

दोष ठीक करने के उपाय (Remedies)-इस दोष को दूर करने के लिए बच्चे को निम्नलिखित कसरतें करवानी चाहिएं—

  1. बच्चे से साइकिल चलवाना चाहिए।
  2. बच्चे को प्रतिदिन सैर करवानी चाहिए।
  3. बच्चे को सीमेण्ट या लकड़ी के घोड़े पर प्रतिदिन बिठाया जाए।

(ग) चपटी छाती (Flat Chest) चपटी छाती में पसलियां अधिक उभरने की बजाय समतल फैल जाती हैं। इस दोष के कारण श्वास-क्रिया में रुकावट आती है।
कारण (Causes)-चपटी छाती होने के निम्नलिखित कारण हैं—

  1. भोजन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ‘डी’ की कमी।
  2. कसरत न करना।
  3. शारीरिक ढांचे की गन्दी आदतें, जैसे-अधिक आगे की ओर झुक कर बैठना, खड़े होना या चलना।
  4. भयानक बीमारियां।

ठीक करने के उपाय (Remedies)–यदि चपटी छाती हो तो निम्नलिखित कसरतें करनी चाहिएं—

  1. प्रतिदिन सांस की कसरतों का अभ्यास करना।
  2. डंड पेलना।
  3. चारा काटने वाली मशीन चलाना।
  4. किसी चीज़ से लटक कर डंड निकालना।
  5. भुजाओं और धड़ की कसरतों का अभ्यास आदि करना।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 10.
शारीरिक ढांचे को अच्छा बनाने के लिए कुछ सेहतमन्द आदतों का वर्णन करो।
उत्तर-
शारीरिक ढांचे को अच्छा बनाने के लिए निम्नलिखित आदतें अपनानी चाहिएं—

  1. भोजन में बच्चों को आवश्यकतानुसार कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन ‘डी’ देना चाहिए।
  2. सप्ताह में एक दो बार बच्चों को नंगे शरीर धूप में बिठाकर मालिश करनी चाहिए।
  3. पढ़ते समय अच्छी रोशनी और अच्छे फर्नीचर का प्रयोग करना चाहिए।
  4. कभी-कभी बच्चों की नज़र टैस्ट करवा लेनी चाहिए।
  5. बच्चों को बैठने, उठने, चलने और पढ़ने के लिए अच्छे ढंग सिखलाने चाहिएं।
  6. पांवों के बल अधिक देर तक खड़ा नहीं होना चाहिए।
  7. प्रतिदिन सांस की कसरत का अभ्यास करना चाहिए।
  8. तंग जूते और तंग कपड़े नहीं पहनने चाहिएं।
  9. प्रतिदिन कसरत करनी चाहिए।
  10. बैठने के लिए अच्छे फर्नीचर का प्रयोग करना चाहिए।

पीछे की ओर कूबड़ को ठीक करने के व्यायाम (Exercises Related to Kyphosis)—
1. चित्त अवस्था अर्थात् पीठ के बल लेट जाएं, घुटनों को ऊपर की ओर उठाएं, ताकि पैरों के तलवे ज़मीन पर स्पर्श कर सकें। फिर दोनों हाथों को कंधों के बराबर खोलें। हथेलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए। अपने हाथों को सिर की ओर ले जायें और हथेलियां एक-दूसरे की ओर हों। कुछ देर इस स्थिति में रहें। उसके बाद अपने हाथों को कंधों के बराबर ले आएं। इस क्रिया को आठ या दस बार दोहराएं।

2. छाती के बल लेट जायें। अपने हाथों को अपनी पीठ पर रखें। फिर अपने धड़ को ज़मीन से कुछ ऊपर उठायें। इस क्रिया को करते समय आपकी ठोड़ी अंदर की ओर हो। इस अवस्था में रुक कर इस क्रिया को आठ या दस बार करें।

3. एक छड़ी को लेकर सिर के ऊपर दोनों हाथों को काफी खुला रखते हुए हॉरीजोन्टल पोजीशन में बैठ जायें। उसके बाद छड़ी सहित दोनों, सिर व कंधों को पीछे की ओर करते हुए धीरे से नीचे की ओर ले जायें और फिर ऊपर करें। इस क्रिया को करते हुए सिर या धड़ को सीधा रखें और इस क्रिया को आठ या दस बार करें।

आगे की ओर रीढ़ की अस्थि को ठीक करने के व्यायाम (Exercises Related to Lordosis)—
1. छाती के बल लेट जायें। दोनों हाथ पीठ पर रखें। फिर कूल्हों तथा कंधों की ओर रखें। पेट पर हाथों से ऊपर की ओर जोर डालें। पीठ के नीचे के भाग को ऊपर उठाने का प्रयास करें।

2. घुटनों को आगे की ओर मोड़ें ताकि कूल्हे पीछे मुड़ सकें। इस अवस्था में कमर सीधी रखें। घुटने पैरों की दशा में ही रहने चाहिए। फिर नीचे की ओर जायें जब तक पट (Thies) ठीक समानान्तर न हो जायें। फिर सीधे खड़े हो जायें, तब इस प्रक्रिया को दोहराएं।

3. आगे की ओर लम्बा डग (style) करें। पिछले पैर का घुटना ज़मीन पर लगायें। अगला पैर घुटने के आगे रहना चाहिए। दोनों हाथ अगले वाले घुटनों पर रखें। पिछली टांग के कूल्हे आगे की ओर ले जाकर कूल्हे को सीधा रखें। इस स्थिति में कुछ समय रुकें। यह क्रिया टांग बदलकर भी करें।

4. कर्सी पर पैर चौडे करके बैठ जायें और आगे की ओर झुकें। कंधे दोनों घुटनों के बीच तक ले जायें। हाथों को नीचे से कुर्सी की पीठ के नीचे तक ले जायें। कुछ देर इस स्थिति में रहें।

5. फर्श पर पीठ के बल लेट जायें। अपने कंधों की चौड़ाई के अनुसार अपने दोनों हाथों की हथेलियां फर्श पर रखें और फिर पैलविस को फर्श पर रखते हुए धड़ को ऊपर की ओर ले जायें। कुछ समय तक इस स्थिति में रहें।

6. घुटने फैलाकर बैठ जायें। दोनों पैर आपस में मिले होने चाहिए। उसके बाद आगे की ओर झुककर उंगलियों से पैरों के अंगूठों को पकड़ें। इसी अवस्था में कुछ देर फिर वापस आकर इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

रीढ़ की अस्थि के एक ओर झुकाव को ठीक करने के व्यायाम (Exercises Related to Scoliosis)
1. छाती के बल लेट जायें। दायें बाजू को ऊपर करें फिर बायें बाजू को ऊपर करें। उसके बाद दायें बाजू को सिर के ऊपर बायीं ओर ले जायें। बायें हाथ से उसे दबाएं। बायें कूल्हे को थोड़ा-सा ऊपर की ओर ले जायें।

2. पैरों की आपसी दूरी के बराबर खड़े हो जायें। उसके पश्चात् बायीं एड़ी और कूल्हों को ऊपर उठायें। दायें बाजू को चाप के रूप में सिर के ऊपर फिर बायीं ओर ले जायें। बायें हाथ से दायें ओर वाली पसली को दबाएँ।

3. पैरों के बीच कुछ इंच की दूरी रखते हुए सीधे खड़े हो जायें। बायें हाथ की उंगलियों के पोरों को बायें कंधे पर रखें तथा शरीर के ऊपर के भाग को दायीं ओर झुकायें।
शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं यदि रीढ़ की हड्डी का कर्व (Curve) ‘C’ के विपरीत हो। यदि ‘C’ की स्थिति के बीच न हो। यदि वक्र ‘C’ की स्थिति में हो तो दायें हाथ की उंगलियों के पोरों को दायें कंधे पर रखकर शरीर के ऊपरी भाग को दाईं ओर झुकाएं। ‘C’ वक्र की स्थिति के अनुसार इस क्रिया को कुछ समय दोहराएं।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

Physical Education Guide for Class 7 PSEB शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मनुष्य ने दो टांगों पर खड़े होने का ढांचा कितने समय में अपनाया ?
उत्तर-
लाखों सालों में।

प्रश्न 2.
हड्डियों के आगे-पीछे आवश्यकतानुसार क्या लगा होता है ?
उत्तर-
मांसपेशियां।

प्रश्न 3.
यदि मांसपेशि का परस्पर तालमेल और सन्तुलन ठीक न रहे तो क्या होता है ?
उत्तर-
शरीर झुक जाता है।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 4.
सीधा शरीर देखने में कैसे लगता है ?
उत्तर-सुन्दर।

प्रश्न 5. शारीरिक ढांचा कितनी आयु तक अच्छा या खराब हो सकता है ?
उत्तर-
20 वर्ष तक।

प्रश्न 6.
शरीर को ठीक रखने के लिए क्या करना चाहिए ?
उत्तर-
कसरत।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 7.
कैसे पांव शरीर के भार को अच्छी प्रकार नहीं सम्भाल सकते ?
उत्तर-
चपटे पांव।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
शारीरिक ढांचे की परिभाषा लिखो।
उत्तर-
शारीरिक ढांचे की परिभाषा के बारे में सभी विद्वानों की एक राय नहीं है। यदि शरीर का पिंजर देखने में सुन्दर लगे और इसके ऊपर के अंगों का भार निचले अंगों पर ठीक सीधे पड़ता हो तो उसे सन्तुलित अथवा अच्छा पोस्चर कहते हैं। इस तरह के शारीरिक ढांचे की अच्छी या गन्दी स्थिति को उसके काम द्वारा ही बनाया जा सकता है।

PSEB 7th Class Physical Education Solutions Chapter 3 शारीरिक ढांचा और इसकी कुरूपताएं

प्रश्न 2.
छाती की हड्डियों में कौन-कौन सी कुरूपताएं आ जाती हैं ?
उत्तर-

  1. दबी हुई छाती (Depressed Chest)
  2. कबूतर जैसी छाती (Pigeon Type Chest)
  3. चपटी छाती (Flat Chest)

Leave a Comment