PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

Punjab State Board PSEB 7th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

SST Guide for Class 7 PSEB वायुमण्डल तथा तापमान Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 1-15 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
वायुमण्डल किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पृथ्वी के इर्द-गिर्द वायु का एक घेरा अथवा गिलाफ़ बना हुआ है। इस घेरे को वायुमण्डल कहते हैं। यह घेरा 1600 कि०मी० की ऊँचाई तक है। परन्तु अधिकतर (90%) वायु 32 कि० मी० के घेरे में ही है।

प्रश्न 2.
भूगोल में हम वायुमण्डल का अध्ययन क्यों करते हैं ?
उत्तर-
भूगोल में वायुमण्डल का अध्ययन इसलिए किया जाता है क्योंकि वायुमण्डल पृथ्वी पर हर प्रकार के जीवन को अत्यधिक प्रभावित करता है।

प्रश्न 3.
वायुमण्डल की पर्तों ( सतहों) के नाम लिखो।
उत्तर-
वायुमण्डल की चार मुख्य पर्ते हैं –

  1. अशान्ति (अशान्त) मण्डल (Troposphere)
  2. समताप मण्डल (Stratosphere)
  3. मध्यवर्ती मण्डल (Mososphere)
  4. तापमण्डल (Thermosphere)।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 4.
समताप सीमा किसे कहते हैं ?
उत्तर-
समताप मण्डल की ऊपरी सीमा को समताप सीमा कहते हैं।

प्रश्न 5.
बाहरी (बाह्य) मण्डल से क्या भाव है ?
उत्तर-
वायुमण्डल की बाहरी परत को बाह्य (बाहरी) मण्डल (Exosphere) कहते हैं। इसके विषय में अधिक जानकारी नहीं है, फिर भी निश्चित है कि इस परत में बहुत कम घनत्व वाली गैसें हाइड्रोजन और हीलियम हैं।

प्रश्न 6.
वायुमण्डल में गैसों के अतिरिक्त और कौन-कौन से अंश पाये जाते हैं ?
उत्तर-
वायुमण्डल में गैसों के अतिरिक्त जल वाष्प तथा धूलिकण पाये जाते हैं।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 7.
हवा (वायु) का प्रदूषण किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वायुमण्डल में मनुष्य द्वारा पैदा की गई इस स्थूलता को वायु का प्रदूषण कहते हैं। यह स्थूलता दो प्रकार की होती है-ठोस और गैस।

प्रश्न 8.
तापमान क्या होता है, और इसको मापने के लिए कौन-से पैमाने प्रयोग किये जाते हैं ?
उत्तर-
किसी वस्तु या जीव के अंदर की गर्मी को उसका तापमान कहते हैं। तापमान को मापने के लिए दो पैमानों का प्रयोग किया जाता है –

  1. सेल्सियस पैमाना
  2. फार्नहीट पैमाना।

प्रश्न 9.
भू-मध्य रेखा पर तापमान अधिक क्यों होता है ?
उत्तर-
भू-मध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। इसलिए यहां अधिक तापमान होता है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 10.
दिन और रात के तापमान में अन्तर क्यों होता है ?
उत्तर-
दिन के समय पृथ्वी सूर्य से गर्मी प्राप्त करती है और रात के समय छोड़ती है। इसलिए दिन के समय तापमान अधिक होता है और रात के समय कम।

प्रश्न 11.
शिमला का तापमान चण्डीगढ़ से कम क्यों रहता है ?
उत्तर-
इसका कारण यह है कि शिमला चण्डीगढ़ की अपेक्षा अधिक ऊंचाई पर स्थित है। ऊंचाई पर जाते हुए तापमान कम होता जाता है।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
हवा (वायु) के प्रदूषण के मुख्य कारकों की संक्षेप में जानकारी दो।
उत्तर-
वायु प्रदूषण के मुख्य कारकों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है –
1. ठोस कारक –

  1. ज्वालामुखी वायु को धूलिकणों द्वारा प्रदूषित करते हैं।
  2. नगरों में मानवीय गतिविधियां बहुत सी ठोस गंदगी वायु में छोड़ती हैं।
  3. ईंधन के जलने के बाद कार्बन के कण धुएं के रूप में वायु में जमा हो जाते हैं।
  4. कल-कारखाने भी वायु में धूलि-कण छोड़ते हैं जिनमें ऐस्बेस्टास प्रदूषण का बहुत ही खतरनाक स्रोत है।

2. गैसीय कारक –

  1. मोटर-गाड़ियों द्वारा निकला हुआ धुआं एक भयानक गैसीय प्रदूषण है।
  2. अत्यधिक यातायात वाले स्थानों पर वाहन वायुमण्डल में कार्बन मोनोक्साइड गैस छोड़ते हैं। यह बहुत विषैली गैस होती है।
  3. स्मॉग (Smog) वायु का एक अन्य गैसीय प्रदूषक है। यह धुन्ध और धुएं का मिश्रण होता है। यह प्रदूषक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है।
  4. वायु के प्रदूषण का एक और मुख्य कारण वायु में ओज़ोन की कम मात्रा है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 2.
वायुमण्डल की नीचे की सतह को क्या कहते हैं ? इसके बारे में जानकारी दो।
उत्तर-
वायुमण्डल की निचली परत अशान्ति अथवा अशान्त मण्डल है। यह वायुमण्डल की सबसे घनी परत है। इसे क्षोभ मण्डल भी कहते हैं। पृथ्वी के गिर्द इसका आकार अण्डे जैसा होता है। इसकी औसत ऊँचाई 12 कि० मी० है। भूमध्य रेखा पर इसकी मोटाई 16-18 कि० मी० तथा ध्रुवों पर 6-8 कि० मी० होती है। वायुमण्डल की यह परत सदैव अशान्त रहती है क्योंकि मौसम से सम्बद्ध हर प्रकार की क्रियाएँ जैसे कि वर्षा, आँधी, बादल, तूफान इत्यादि इसी पस्त में ही होती हैं। जलकणों की अधिकांश मात्रा भी अशान्त मण्डल में ही होती है। सम्पूर्ण वायुमण्डल की 75% वायु इसी परत में पायी जाती है। इस परत में ऊपर जाने से तापमान कम होता जाता है और तापमान के कम होने की दर 6.5° सेंटीग्रेड प्रति किलोमीटर है।

प्रश्न 3.
हवा (वायु) के बीच की मुख्य गैसों के मिश्रण के बारे में लिखो।
उत्तर-
हवा गैसों का एक मिश्रण है। हवा की प्रमुख गैसें नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन हैं। अन्य महत्त्वपूर्ण गैसें आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा हाइड्रोजन हैं। हवा में नाइट्रोजन की मात्रा 78.03%, ऑक्सीजन 20.99%, आर्गन 0.94%, कार्बन डाइऑक्साइड 0.03% तथा हाइड्रोजन की मात्रा 0.01% है। सम्पूर्ण वायुमण्डल में इन गैसों की मात्रा लगभग स्थिर रहती है। परन्तु ऊँचाई में वृद्धि के साथ इनकी प्रतिशत मात्रा में अन्तर आता जाता है।

प्रश्न 4.
वायुमण्डल में ओज़ोन गैस कहाँ पाई जाती है तथा इसका क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
वायुमण्डल में ओज़ोन गैस समताप मण्डल में पायी जाती है।
महत्त्व-ओज़ोन गैस एक अति महत्त्वपूर्ण गैस है। यह गैस सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को, जोकि जीवजगत् के लिये हानिकारक होती हैं। अपने भीतर समा लेती है। ओज़ोन गैस के कारण ही सूर्य से आने वाली गर्मी समताप मण्डल में ही रह जाती है। इसीलिए पृथ्वी पर तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ता।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 125-130 शब्दों में लिखो।

प्रश्न 1.
वायुमण्डल की सतहों (परतों) का वर्णन करो।
उत्तर-
अनुमान है कि वायुमण्डल लगभग 1600 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसे चार मुख्य परतों में बाँटा जा सकता है जिनका वर्णन इस प्रकार है –
PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान 1

1. अशान्त मण्डल अथवा क्षोभ मण्डल-वायुमण्डल की सबसे निचली परत को क्षोभ मण्डल कहते हैं। पृथ्वी की सतह से इसकी औसत ऊँचाई 12 किलोमीटर के लगभग है। यह ऊँचाई भूमध्य रेखा पर सबसे अधिक (16-18 किलोमीटर) तथा ध्रुवों पर सबसे कम (6-8 किलोमीटर) है। पूरे वायुमण्डल की 75% वायु इसी परत में पाई जाती है। इस परत में ऊपर की ओर जाते हुए तापमान 6.5° से० प्रति कि० मी० की दर से कम होता जाता है। तीव्र मौसमी परिवर्तन इस परत की सबसे बड़ी विशेषता है। ये परिवर्तन इसमें पाए जाने वाले धूलि-कणों तथा जल-वाष्पों के कारण होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से मनुष्य के लिए यही परत सबसे महत्त्वपूर्ण है।

2. समताप मण्डल-यह क्षोभ मण्डल के ऊपर की परत है। इस परत में तापमान कम होता है और सदा स्थिर रहता है। तापमान में समानता के कारण ही इस परत को समताप मंडल कहा जाता है। इसमें वायु भी पतली होती है। इसमें न तो धूलि-कण हैं और न ही जल-वाष्प। यह परत लगभग 50 से 55 कि० मी० तक फैली हुई है। भू-मध्य रेखा से इसकी ऊंचाई लगभग 15 कि० मी० है। इसकी ऊपरी सीमा को समताप सीमा कहते हैं।

3. मध्यवर्ती मण्डल-समताप सीमा से ऊपर वायुमण्डल की परत को मध्यवर्ती मण्डल कहते हैं। इस परत में ऊँचाई के बढ़ने पर तापमान कम होता जाता है। लगभग 80 किलोमीटर की ऊँचाई पर तापमान-90° सेंटीग्रेड हो जाता है।

मध्यवर्ती मंडल की ऊपर की सीमा को मध्यवर्ती सीमा कहा जाता है। इस सीमा से आगे तापमान फिर बढ़ना आरम्भ हो जाता है।
मध्यवर्ती सीमा से ऊपर तापमान बढ़ने लगता है। अतः इस परत को तापमण्डल में गैसों की मात्रा कम होती है।

4. आयन मण्डल-वायुमण्डल की सबसे निचली परत आयन मण्डल कहलाती है। इसे तापमण्डलं भी कहते हैं। इसकी ऊँचाई लगभग 300 कि०मी० तक है। 100 कि०मी० से ऊँचाई की ओर जाते हुए इस मण्डल में अनेक विद्युत् कण (आयन) पाए जाते हैं जो कि रेडियो तरंगों (Radio Waves) को धरती पर लौटने में सहायता करते हैं। इन के आधार पर वायरलैस संचार (Wireless चित्र-वायुमण्डल की परतें Communication) प्रणाली काम करती है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 2.
किसी स्थान के तापमान को निर्धारित करने वाले तत्त्वों की व्याख्या करो।
उत्तर-
तापमान कभी भी स्थिर नहीं रहता। समय तथा स्थान के अनुसार यह घटता-बढ़ता रहता है। वास्तव में किसी स्थान के तापमान को अनेक तत्त्व प्रभावित करते हैं, जिनका वर्णन इस प्रकार है –

1. भू-मध्य रेखा से दूरी-भू-मध्य रेखा पर सूर्य की किरणें सारा साल सीधी पड़ती हैं। परन्तु ज्यों-ज्यों हम ध्रुवों की ओर जाते हैं, किरणें तिरछी होती जाती हैं। सीधी किरणें तिरछी किरणों से अधिक गर्म होती हैं। इसलिए जो स्थान भूमध्य रेखा के निकट स्थित हैं उन स्थानों का तापमान अधिक रहता है। परन्तु भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हुए तापमान कम होता जाता है।

2. समुद्र तल से ऊँचाई-जो स्थान समुद्र तल से जितना ऊँचा होता है, उसका तापमान उतना ही कम होता है। इसका कारण यह है कि समुद्र तल के निकट वायु घनी होती है, परन्तु ऊंचाई की ओर जाते हुए यह पतली होती जाती है। क्योंकि पहले वायु की निचली परत गर्म होती है, इसलिए हम ज्यों-ज्यों ऊपर की ओर जाते हैं वायु कम गर्म होती है। इसी कारण ऊँचाई पर स्थित स्थानों का तापमान कम रहता है। उदाहरण के लिए शिमला, चण्डीगढ़ की अपेक्षा समुद्र तल से अधिक ऊँचाई पर स्थित है। इसलिए शिमला का तापमान चण्डीगढ़ के तापमान से कम रहता है।

3. समुद्र से दूरी-स्थल की अपेक्षा जल देर से गर्म होता है और देर से ठण्डा होता है। इसलिए जो स्थान समुद्र के निकट होते हैं, उनका तापमान न तो अधिक बढ़ता है और न ही अधिक कम होता है। परन्तु जो स्थान समुद्र से दूर होते हैं, वहां का तापमान सर्दियों में बहुत कम और गर्मियों में अधिक रहता है। उदाहरण के लिए मुम्बई समुद्र के निकट स्थित है, इसलिए वहां तापमान लगभग समान रहता है। इसके विपरीत समुद्र से दूर होने के कारण अमृतसर के वार्षिक तापमान में काफ़ी अन्तर पाया जाता है।

4. समुद्री धाराएँ-समुद्र में जल की जो नदियाँ बहती हैं, उन्हें धाराएँ कहते हैं। ये दो प्रकार की होती हैं-गर्म तथा ठण्डी। जहां से गर्म धाराएं गुज़रती हैं, वहां का तापमान बढ़ जाता है। परन्तु जहां से ठण्डी धाराएँ गुज़रती हैं, वहां का तापमान कम हो जाता है।

5. पवनें-जो पवनें समुद्र की ओर से आती हैं, वे जल-कणों से भरी होती हैं और वर्षा करती हैं। इन पवनों के प्रभाव में आने वाले स्थानों का तापमान कुछ कम हो जाता है। परन्तु शुष्क प्रदेशों से आने वाली पवनें अपने प्रभाव में आने वाले स्थानों का तापमान बढ़ा देती हैं।

6. पर्वतों की दिशा-जो पर्वत पवनों की दिशा के विपरीत स्थित होते हैं, वे पवनों को रोक कर वर्षा लाने में सहायता करते हैं और तापमान को घटाते हैं। परन्तु जो पर्वत पवनों के समानान्तर होते हैं वे पवनों को रोक नहीं पाते। उदाहरण के लिए हिमालय पर्वत समुद्र से आने वाली मानसून पवनों को रोकता है, परन्तु अरावली पर्वत इन्हें रोक नहीं पाता।

7. पर्वतों की ढलान-पर्वतों की जो ढलाने सूर्य के सामने होती हैं उनका तापमान अधिक होता है। परन्तु जो ढलाने सूर्य से परे होती हैं, उनका तापमान कम होता है।

8. मिट्टी के प्रकार-रेतीली मिट्टी चिकनी मिट्टी की तुलना में जल्दी गर्म और जल्दी ठण्डी होती है। इसलिए रेतीले प्रदेशों में दिन में तापमान अधिक और रात में कम हो जाता है।

9. बादल और वर्षा-जिन प्रदेशों में बादल अधिक रहते हैं और वर्षा भी अधिक होती है वहां तापमान प्रायः कम रहता है। वास्तव में बादल पृथ्वी पर सीधी धूप को पड़ने से रोकते हैं जिससे तापमान अधिक नहीं बढ़ता। इसी प्रकार वर्षा के कारण भी तापमान में कमी आ जाती है।

(घ) निम्नलिखित में रिक्त स्थान भरो

  1. जैसे-जैसे पर्वतों के ऊपर चढ़ते जाते हैं, तापमान …………… जाता है।
  2. धरती पर तापमान के मुख्य स्रोत …………….. तथा …………….. हैं।
  3. ओज़ोन गैस …………….. किरणों को अपने में समा लेती है।
  4. बिजली के अणु (विद्युत् कण) …………….. मण्डल में पाए जाते हैं।
  5. वायरलैस संचार …………….. तरंगों के आधार पर कार्य करता है।
  6. वायुमण्डल में सबसे अधिक मात्रा …………. गैस की होती है।

उत्तर-

  1. घटता,
  2. सूर्य, धरती के आन्तरिक भाग,
  3. पराबैंगनी,
  4. आयन अथवा ताप,
  5. रेडियो,
  6. नाइट्रोजन।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

PSEB 7th Class Social Science Guide वायुमण्डल तथा तापमान Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
वायुमण्डल के तत्त्वों (अंशों) के नाम बताओ।
उत्तर-
वायुमण्डल के मुख्य तत्त्व अथवा अंश-हवा, तापमान, नमी, वायु-दबाव (हवा का भार) आदि हैं।

प्रश्न 2.
तापमान किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वायु में वर्तमान गर्मी के अंश को उसका तापमान कहा जाता है। वायु के तापमान की तरह किसी वस्तु या जीव के अन्दर वर्तमान गर्मी के अंश को भी तापमान कहते हैं। तापमान कम या अधिक होता रहता है।

प्रश्न 3.
वायुमण्डल की निम्नलिखित गैसों का महत्त्व बताओ –
नाइट्रोजन, ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड।
उत्तर-

  1. नाइट्रोजन-नाइट्रोजन अधिकतर वायुमण्डल की निचली तहों में पाई जाती है। यह गैस पेड़-पौधों को मरने से बचाती है।
  2. ऑक्सीजन-ऑक्सीजन जीव-जन्तुओं की रक्षा करती है। इसके बिना जीव-जन्तु जीवित नहीं रह सकते।
  3. कार्बन डाइऑक्साइड-कार्बन डाइऑक्साइड गैस पेड़-पौधों का उसी प्रकार पालन करती है जिस प्रकार ऑक्सीजन जीव-जन्तुओं का। यह धरती के चारों ओर एक कम्बल का काम करती है और वायुमण्डल की गर्मी को बाहर नहीं जाने देती।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 4.
वायुमण्डल में जलकणों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
वायुमण्डल में जल-कणों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। ये जलवायु में परिवर्तन लाने में बहुत काम करते हैं।

प्रश्न 5.
संवहन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
वायु गरम होकर फैलती है और हल्की होकर ऊपर उठने लगती है। ठण्डी हवा भारी होने के कारण नीचे बैठ जाती है। इस प्रकार ऊपर उठती हुई गर्म हवा का स्थान ठण्डी हवा ग्रहण कर लेती है। इस वायु चक्र को संवहन कहते हैं।

प्रश्न 6.
जैसे-जैसे हम पर्वतों पर चढ़ते हैं, तापमान घटता जाता है। क्यों ?
उत्तर-
जैसे-जैसे हम ऊपर की ओर जाते हैं, तापमान कम होता जाता है। ऊँचाई के साथ तापमान के कम होने का कारण यह है कि सूर्य से प्राप्त होने वाली गर्मी पहले पृथ्वी को गर्म करती है और फिर वायुमण्डल गर्म होता है। इसलिए पृथ्वी की सतह के पास का वायुमण्डल अधिक गर्म हो जाता है और ऊपर वाला कम गर्म होता है। यही कारण है कि ज्यों-ज्यों हम पर्वतों पर चढ़ते हैं तो तापमान घटता जाता है।

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

प्रश्न 7.
तापमान के मुख्य स्रोत क्या हैं ?
उत्तर-
सूर्य तथा पृथ्वी का आन्तरिक भाग, तापमान के दो मुख्य स्रोत हैं। परन्तु इनमें से सूर्य को तापमान का मुख्य स्रोत माना जाता है। जितनी गर्मी और ताप सूर्य में है, उतनी गर्मी और ताप किसी अन्य स्रोत में नहीं है। सूर्य के बाहरी सिरों का तापमान 6000° सेंटीग्रेड के लगभग है। इसके केन्द्र में तापमान और भी अधिक है। पृथ्वी पर समस्त जीवन सूर्य के तापमान (गर्मी) के कारण ही है, जबकि पृथ्वी को इस गर्मी का केवल थोड़ा-सा अंश (2 अरबवां भाग) ही प्राप्त होता है। इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि सूर्य में कितनी अधिक गर्मी होगी।

प्रश्न 8.
सेल्सियस और फार्नहीट में क्या अन्तर है ?
उत्तर-
तापमान मापने के लिए दो पैमाने प्रयोग में लाए जाते हैं-सेल्सियस तथा फार्नहीट –

  1. सेल्सियस पैमाने के अनुसार पानी 0° पर जम जाता है परन्तु फॉर्नहीट पैमाने के अनुसार यह 32° पर जमता है।
  2. सेल्सियस के अनुसार पानी 100° पर उबलता है जबकि फार्नहीट के अनुसार 212° पर उबलता है।

(क) सही कथनों पर (✓) तथा ग़लत कथनों पर (✗) का चिन्ह लगाएं :

  1. वायुमण्डल के सबसे निचले भाग को अशान्त मण्डल कहते हैं।
  2. वायुमण्डल में जलकणों का कोई महत्त्व नहीं है।
  3. किसी स्थान पर मौसम लम्बे समय तक एक जैसा रहता है।
  4. समुद्र के निकट स्थित स्थानों पर तापमान सम (एक समान) रहता है।

उत्तर-

1. (✓)
2. (✗)
3. (✗)
4. (✓)

PSEB 7th Class Social Science Solutions Chapter 3 वायुमण्डल तथा तापमान

(ख) सही जोड़े बनाएं:

  1. भूमध्य रेखा – कम तापमान
  2. ऊंचे स्थान – वायु का प्रदूषण
  3. समोग – वायु चक्र
  4. संवहन – अधिक तापमान

उत्तर-

  1. भूमध्य रेखा – अधिक तापमान
  2. ऊंचे स्थान – कम तापमान
  3. समोग – वायु का प्रदूषण
  4. संवहन – वायु चक्र

(ग) सही उत्तर चुनिए :

प्रश्न 1.
धरती के गिर्द एक गैस कम्बल का काम करती है ? क्या आप इसका नाम बता सकते हैं?
(i) ऑक्सीजन
(ii) नाइट्रोजन
(iii) कार्बनडाइआक्साइड।
उत्तर-
(iii) कार्बनडाइआक्साइड।

प्रश्न 2.
वायुमण्डल की किस सतह में मौसमी क्रियाएं होती हैं ?
(i) समताप मण्डल
(ii) अशान्ति मण्डल
(iii) मध्य मण्डल।
उत्तर-
(ii) अशान्ति मण्डल।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से किस भू-भाग में तापमान सम रहता है ?
(i) पर्वतीय प्रदेश .
(ii) मैदानी भाग
(iii) समुद्र तटीय प्रदेश।
उत्तर-
(iii) समुद्र तटीय प्रदेश।

Leave a Comment