PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

Hindi Guide for Class 8 PSEB गुरु गोबिन्द सिंह जी Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ

दशम् = दसवें।
दुर्लभ = जिनका मिलना कठिन हो।
तेजस्वी = शक्तिशाली।
बलात् = बलपूर्वक, ज़बरदस्ती।
अल्पावस्था = छोटी आयु।
आक्रमण = हमला।
मैत्री = मित्रता।
कृपाण = तलवार।
निधन = स्वर्गवास।
नेतृत्व करना = अगुवाई करना।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

II. मुहावरों और लोकोक्तियों का वाक्यों में प्रयोग करो

1. छक्के छुड़ाना –
2. होनहार बिरवान के होत चीकने पात –
3. काम तमाम करना –
4. हिम्मत न हारना –
5. वीरगति को प्राप्त होना –
6. तलवार के घाट उतारना –
7. खूब फलना –
8. फूलना –
9. बीड़ा उठाना –
10. मौत को गले लगाना –
11. ईंट से ईंट बजाना –
12. प्राण फूंक देना –
13. जान से खेलना –
उत्तर:
1. छक्के छुड़ाना – शिवाजी ने मुग़ल सेना के छक्के छुड़ा दिए थे।
2. होनहार बिरवान के होत चीकने पात – गुरु गोबिन्द सिंह की बचपन में ही अद्भुत योग्यता इस बात की परिचायक थी कि होनहार बिरवान के होत चीकने पात।
3. काम तमाम करना – तलवार के एक ही वार से उसने डाकू का काम तमाम कर दिया।
4. हिम्मत न हारना – अनेक संकटों के बाद भी गुरु जी ने हिम्मत न हारी।
5. वीरगति को प्राप्त होना – युद्ध में अनेक भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
6. तलवार के घाट उतारना – वीर सैनिक ने शत्रु को तलवार के घाट उतार दिया।
7. खूब फलना – फूलना-ईश्वर की कृपा से हमारा व्यापार खूब फल-फूल गया है।
8. बीड़ा उठाना – मैंने देश की सेवा करने का बीड़ा उठा लिया है।
9. मौत को गले लगाना – गरीब किसान ने उधार न चुका पाने के कारण नदी में कूद कर मौत को गले लगाया था।
10. ईंट से ईंट बजाना – चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने विरोधियों की ईंट से ईंट बजा दी थी।
11. प्राण फूंक देना – सेठ जी की सहायता ने युवक में प्राण फूंक दिये थे।
13.जान से खेलना – जान से खेलकर राहुल ने अपने पिता को डाकुओं से बचा लिया था।

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
भारतीय इतिहास में गुरु गोबिन्द सिंह जी का नाम क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह के त्याग, बलिदान और वीरता के कारण ही उनका नाम भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध है।

प्रश्न (ख)
गोबिन्द राय ने पिता को बलिदान के लिए प्रेरणा क्यों दी ?
उत्तर:
गोबिन्द राय ने अपने पिता गुरु तेग़ बहादुर को हिन्दू-धर्म की रक्षा के लिए बलिदान देने की प्रेरणा दी।

प्रश्न (ग)
गुरु जी के प्रिय खेल क्या-क्या थे ?
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रिय खेल हथियार चलाना, घुड़सवारी करना, साथियों की दो टोलियाँ बनाकर नकली युद्ध करना आदि थे।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

प्रश्न (घ)
‘पाऊँटा’ शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
पाऊँटा का अर्थ है पाँव टिकाना। जिस स्थान पर गुरु जी ने पाँव टिकाए, वह स्थान पाऊँटा साहिब के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

प्रश्न (ङ)
गुरु जी ने सेना क्यों सजाई ?
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी ने धर्म की रक्षा और औरंगज़ेब के अत्याचारों का मुकाबला करने के लिए सेना सजाई।

प्रश्न (च)
जफरनामा के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर:
निडर और साहसी गुरु गोबिन्द सिंह जी ने औरंगज़ेब को जो फ़ारसी में पत्र लिखा था उसे जफ़रनामा कहते हैं।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
गोबिन्द राय का बचपन ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ कहावत को कैसे चरितार्थ करता है ?
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी जब बाल्यावस्था में ही थे, तो उनमें महानता के गुण झलकने लगे थे। तीर-तलवार चलाना, घुड़सवारी करना आदि उनके प्रिय खेल थे। जब कश्मीरी पंडित फ़रियाद लेकर गुरु तेग़ बहादुर जी के पास आनन्दपुर आए तो उस समय गुरु गोबिन्द सिंह जी केवल नौ वर्ष के थे। उन्होंने अपने पिता गुरु तेग़ बहादुर जी को धर्म की रक्षा तथा अत्याचारों के विरुद्ध बलिदान देने की प्रेरणा दी। गुरु गोबिन्द सिंह जी की इन्हीं विशेषताओं के कारण यह लोकोक्ति उन पर पूर्णतया चरितार्थ होती है, ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात।’

प्रश्न (ख)
गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना कैसे की ?
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी ने सन् 1699 को वैशाखी के पर्व पर आनन्दपुर साहिब में दरबार सजाया। भरी सभा में उन्होंने बलिदान के लिए पाँच शिष्यों की माँग की। सभा में सन्नाटा छा गया। फिर दिल्ली का जाट धर्मदास, द्वारिका का धोबी मुहकम चन्द, जगन्नाथ का कहार हिम्मत राय और लाहौर का क्षत्रिय दयाराम और विदर का नाई साहब चन्द बलिदान के लिए सामने आए। गुरु जी एक-एक करके उन्हें अपने तम्बू में ले जाते और उन्हें वहाँ बैठा देते। इस तरह पाँच प्यारों का चुनाव किया गया। उन्हें अमृत छकाया। ‘पाँच ककार धारण कराये। स्वयं भी अमृत पिया। इस तरह धर्म की रक्षा के लिए खालसा पंथ की स्थापना की।

प्रश्न (ग)
“इन पुत्रन के सीस, पर, वार दिए. सुत चार,
चार मुए तो क्या भया, जीवित कई हजार।”
इन पंक्तियों का क्या भाव है?
उत्तर:
मुग़ल सेना से लड़ते हुए गुरु गोबिन्द सिंह जी ने अपने एक जाट शिष्य की हवेली को ही किला बना कर शत्रु का सामना किया। उनके दो पुत्र अजीत सिंह और जुझार सिंह युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए। छोटे दोनों पुत्र जोरावर सिंह और फतेह सिंह को सरहिन्द के सूबेदार ने जीवित ही दीवार में चिनवा दिया पर उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला। माता सुन्दरी के आँसुओं को देखकर गुरु जी ने भरी सभा में कहा था-

इन पुत्रन के सीस पर, वार दिए सुत चार,
चार मुए तो क्या भया, जीवित कई हजार।

अर्थात् मेरे हज़ारों शिष्य पुत्रों के समान हैं। मैंने चार पुत्रों का बलिदान इन्हीं की रक्षा के लिए किया है। वे चार मर भी गए तो कोई बड़ी बात नहीं, जबकि मेरे कई हज़ार पुत्र जीवित हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

प्रश्न (घ)
‘सुभ करमन से कबहूँ न टरौ’ पंक्ति का क्या भाव है?
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी स्वभाव से मानवतावादी थे। वे किसी भी अवस्था में जीवन की राह में आने वाली मुसीबतों और कठिनाइयों से भयभीत नहीं होते थे। धर्म और जाति की रक्षा के लिए वे सदा तत्पर रहते थे। ‘सुभ करमन से कबहूँ न टरौ’ से तात्पर्य है कि मैं जीवन की राह पर शुभ कार्यों को पूरा करने से कभी भी भयभीत न होऊँ। मैं सदा जाति और धर्म के लिए श्रेष्ठ कार्य करता रहूँ।

प्रश्न (ङ)
“मैं हूँ परम पुरख का दासा। देखन आयो जगत तमासा” पंक्ति का भाव स्पष्ट करें।
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी पूर्ण रूप से ईश्वर में विश्वास रखते हुए अपने कर्तव्यपथ पर डटे रहे थे। “मैं हूँ परम पुरख का दासा। देखन आयो जगत तमासा” के द्वारा उन्होंने यही माना है कि मैं परम पिता परमात्मा का दास हूँ और उनके द्वारा रचे गए संसार रूपी इस तमाशे को देखने के लिए ही धरती पर आया हूँ। इस संसार की सुंदरता-बदसूरती, अच्छाई-बुराई, कोमलता-कठोरता, सच-झूठ, प्रेम-घृणा आदि सब सांसारिक तमाशे ही हैं। महान् आत्मा होते हुए भी एक सामान्य व्यक्ति की तरह गुरु जी ने इस संसार में रह कर परमात्मा के तमाशे ही तो देखे थे।

प्रश्न (च)
गुरु गोबिन्द सिंह जी का व्यक्तित्व अलौकिक था, स्पष्ट करें।
उत्तर:
गुरु गोबिन्द सिंह जी का व्यक्तित्व निस्संदेह रूप से अलौकिक था। उन्होंने धर्म, जाति और देश के लिए अपने युग को दिशा-निर्देश ही नहीं दिया था बल्कि स्वयं तलवार हाथ में थाम कर इन्सानियत के दुश्मनों को संसार से दूर भी कर दिया था। वे अवतार पुरुष थे जिन्होंने निर्जीवों में प्राण फूंक दिये थे, कायरों को वीरता का पाठ पढा दिया था और वीरों को शेर की तरह बहादुर बना दिया था। उनके एक-एक सिंह में लाखों से जूझने की अद्भुत शक्ति थी। उन्होंने अपनी अलौकिक क्षमता से धर्म, जाति और राष्ट्र को नया जीवन प्रदान कर दिया था। वै महान् बोद्धा, दीन-दुखियों के संरक्षक, महान् संत, धर्म और संस्कृति के उद्धारक, खालसा पंथ के संस्थापक और मानवतावादी होने के कारण लौकिक न हो कर अलौकिक थे।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

जो विश्वास के योग्य हो – ……………
जो निडरता से कार्य करे – ……………
जो कभी न मरे – ……………
आक्रमण करने वाला – ……………
धर्म से सम्बन्धित – ……………
दूर की सोचने वाला – ……………
जो घोड़े की सवारी करे – ……………
जानने की इच्छा रखने वाला – ……………
उत्तर:
1. जो विश्वास के योग्य हो – विश्वसनीय, विश्वासपात्र
2. जो निडरता से कार्य करे – निर्भीक/निडर
3. जो कभी न मरे – अमर
4. आक्रमण करने वाला – आक्रमणकारी/हमलावर
5. धर्म से सम्बन्धित – धार्मिक
6. दूर की सोचने वाला – दूरदर्शी
7. जो घोड़े की सवारी करे – घुड़सवार
8. जानने की इच्छा रखने वाला – जिज्ञासु

II. निम्नलिखित समास का विग्रह करके समास का नाम बतायें :

शस्त्र विद्या = ……………
धर्म परिवर्तन = ……………
महापुरुष = ……………
पुत्र इच्छा = ……………
युद्ध साम्रगी = ……………
भयभीत = ……………
पंजाब = ……………
उत्तर:
शस्त्र विद्या = शस्त्र की विद्या – संबंध तत्पुरुष समास
धर्म परिवर्तन = धर्म का परिवर्तन – संबंध तत्पुरुष समास
महापुरुष = महान् है पुरुष जो – कर्मधारय समास
पुत्र इच्छा = पुत्र की इच्छा – संबंध तत्पुरुष समास
युद्ध साम्रगी = युद्ध के लिए सामग्री – संप्रदान तत्पुरुष समास
भयभीत = भय से भीत – करण तत्पुरुष समास
पंजाब = पाँच आबों (नदियों) का समूह-द्विगु समास।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

III. सन्धि-विच्छेद करें

अत्याचारी = ……………
युवावस्था = ……………
अल्पावस्था = ……………
भाषानुवाद = ……………
रामायण = ……………
दुर्लभ = ……………
विद्याभ्यास = ……………
सम्मान = ……………
उत्तर:
संधि विच्छेद
अत्याचारी = अति + आचारी।
युवावस्था = युवा + अवस्था।
अल्पावस्था = अल्प + अवस्था।
भाषानुवाद = भाषा + अनुवाद।
रामायण = राम + आयन।
दुर्लभ = दुः + लभ।
विद्याभ्यास = विद्या + अभ्यास।
सम्मान = सम् + मान।

IV. विशेषण बनाएँ

साहित्य + इक = साहित्यिक
सम्प्रदाय + इक = ………
धर्म + इक = ……………
संस्कृति + इक = ………
साहस + इक = …………..
स्वभाव + इक = ………..
उत्तर:
विशेषण
साहित्य + इक = साहित्यिक
सम्प्रदाय + इक = साम्प्रदायिक
धर्म + इक = धार्मिक
संस्कृति + इक = सांस्कृतिक
साहस + इक = साहसिक
स्वभाव + इक = स्वाभाविक।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

V. ‘प्रहार’ और ‘प्रशिक्षित’ में ‘प्र’ उपसर्ग है। ‘निर्जीव’ में ‘निर्’ और ‘दुर्लभ’ में ‘दुर्’ उपसर्ग है। इन तीनों उपसर्गों का प्रयोग करते हुए पाँच-पाँच शब्द लिखें।

उत्तर:
प्र – प्रगति, प्रमाण, प्रवीण, प्रचण्ड, प्रवृत्ति।
निर् – निर्लज्ज, निर्लोभ, निर्बल, निर्धन, निर्जन।
दुर् – दुर्दशा, दुर्जन, दुर्गम, दुराचार, दुर्लभ।

(घ) रचनाबोध

प्रश्न 1.
गुरु गोबिन्द सिंह जी पर एक निबन्ध लिखें।
उत्तर:
निबन्ध-लेखन भाग देखिए।

PSEB 8th Class Hindi Guide गुरु गोबिन्द सिंह जी Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी सिखों के कौन-से गुरु थे ?
(क) द्वितीय
(ख) चतुर्थ
(ग) अष्टम
(घ) दशम्।
उत्तर:
दशम्।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

प्रश्न 2.
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का जन्म कब हुआ था ?
(क) 22-12-1646
(ख) 22-12-1666
(ग) 22-12-1665
(घ) 22-12-1664.
उत्तर:
22-12-1666.

प्रश्न 3.
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) पटियाला
(ख) पटना
(ग) पाटन
(घ) पालमपुर।
उत्तर:
पटना।

प्रश्न 4.
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का बचपन का नाम क्या था ?
(क) गोबिन्द राय
(ख) गोबिन्द राम
(ग) गोबिन्द सिंह
(घ) गोबिन्द लाल।
उत्तर:
गोबिन्द्र राय।

प्रश्न 5.
श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने गुरु पद कब ग्रहण किया था ?
(क) 11-11-1657
(ख) 11-11-1670
(ग) 11-11-1675
(घ) 11-11-1660.
उत्तर:
11-11-1675.

प्रश्न 6.
पाऊँटा साहिब का किला कब बना था?
(क) 1680
(ख) 1682
(ग) 1683
(घ) 1685.
उत्तर:
1685.

प्रश्न 7.
पाँच प्यारों का चुनाव कहाँ हुआ था ?
(क) पटना साहिब में
(ख) नांदेड़ में
(ग) आनन्दपुर साहिब में
(घ) अमृतसर में।
उत्तर:
आनन्दपुर साहिब में।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

प्रश्न 8.
गुरु गोबिन्द सिंह जी के कितने पुत्रों ने बलिदान दिया था ? ।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच।
उत्तर:
चार।

प्रश्न 9.
‘जफरनामा’ किस भाषा की रचना है ?
(क) अरबी
(ख) फ़ारसी
(ग) संस्कृत
(घ) गुरुमुखी।
उत्तर:
फ़ारसी।

प्रश्न 10.
खालसा पंथ की स्थापना सन् 1699 ई० को किस दिन हुई थी ?
(क) लोहड़ी के
(ख) वैशाखी के
(ग) दीपावली के
(घ) दशहरा के।
उत्तर:
वैशाखी के।

गुरु गोबिन्द सिंह जी Summary

गुरु गोबिन्द सिंह जी पाठ का का सार

गुरु गोबिन्द सिंह जी सिखों के दशम गुरु थे। वे अनेक गणों के भंडार थे। वे धीर. वीर. त्यागी और तेजस्वी महापुरुष थे। उन्होंने देश धर्म की रक्षा के लिए अपने चारों पुत्रों का बलिदान दिया। वे महान् योद्धा थे। वे सूर्य के समान तेजस्वी थे। उन्होंने कायरों को वीर बनाया और वीरों को सिंह बना दिया था।

गुरु जी का जन्म 22 दिसम्बर, सन् 1666 ई० को पटना (बिहार) में हुआ। उनका बचपन का नाम गोबिन्द राय रखा गया। उनके पिता गुरु तेग़ बहादुर जी थे। उनकी माता जी श्रीमती गुजरी जी थीं। गोबिन्द राय जी का बचपन भी असाधारण था। शस्त्र और शास्त्र विद्या से उन्हें बड़ा प्रेम था।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 7 गुरु गोबिन्द सिंह जी

गुरु तेग़ बहादुर परिवार सहित पटना से आनन्दपुर आ गए। देश में औरंगजेब का शासन था। भयभीत कश्मीरी गुरु तेग़ बहादुर जी की शरण में आए। उन्होंने हिन्दू-धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना की। गुरु तेग़ बहादुर जी ने कहा-“स्थिति किसी महापुरुष का बलिदान चाहती है।” पास बैठे नौं वर्षीय पुत्र गोबिन्द राय ने कहा-“पिता जी, आप से बढ़ कर बलिदान योग्य महापुरुष कौन हो सकता है ?” पुत्र की इच्छा को समझ कर गुरु जी ने दिल्ली पहुँच कर चाँदनी चौक में अपना शीश भेंट कर दिया।

श्री गोबिन्द राय ने 11 नवम्बर, सन् 1675 को गुरु-पद ग्रहण किया। उन्होंने गुरु-गद्दी पर बैठकर ही धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाया। उन्होंने पाँच सिखों को संस्कृत पढ़ने के लिए काशी भेजा। सन् 1685 ई० में उन्होंने यमुना के किनारे एक किला बनवाया जिसका नाम पाऊँटा साहिब रखा गया। वहाँ गुरु जी ने अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाया। गुरु जी की बढ़ती शक्ति से पहाड़ी राजा उनके शत्रु बन गए। औरंगजेब भी क्रोधित हो उठा। सन् 1699 ई० में वैशाखी के दिन गुरु जी ने आनन्दपुर साहिब में दरबार सजाया। वहाँ आपने पाँच प्यारों का चुनाव किया। वहाँ खालसा पंथ की स्थापना की। गुरु जी ने अपना नाम गोबिन्द सिंह रखा। धर्म की रक्षा करने के लिए अन्याय तथा अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने अपने चारों पुत्रों को देश धर्म के लिए बलिदान कर दिया।
गुरु जी ने औरंगज़ेब को फ़ारसी में एक पत्र लिखा। इसे ‘जफ़रनामा’ कहा जाता है। औरंगज़ेब को इसमें धिक्कारा गया था। गुरु जी नन्देड़ (महाराष्ट्र) में रहने लगे। वहाँ से उन्होंने बन्दा बहादुर को अत्याचार का दमन करने के लिए पंजाब भेजा। उसने सरहिन्द की ईंट से ईंट बजा दी। गुरु गोबिन्द सिंह जी 7 अक्तूबर, सन् 1708 ई० को स्वर्ग सिधार गए। उनके महान् आदर्श आज भी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं।

 

Leave a Comment