PSEB 8th Class Hindi Vyakaran शब्द प्रकरण

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Shabd Prakaran शब्द प्रकरण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 8th Class Hindi Grammar शब्द प्रकरण

प्रश्न 1.
शब्द किसे कहते हैं ?
उत्तर:
दो या दो से अधिक सार्थक वर्णों के मेल को शब्द कहते हैं; जैसे-राम, लक्ष्मण, सूर्य, गुरु आदि।

प्रश्न 2.
शब्द किसे कहते हैं ? अर्थ के आधार पर इसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
शब्द : दो या दो से अधिक सार्थक वर्णों के मेल को शब्द कहते हैं; जैसेराम, लक्ष्मण, सूर्य, गुरु आदि। अर्थ के आधार पर शब्द के दो भेद हैं-सार्थक और निरर्थक।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran शब्द प्रकरण

प्रश्न 3.
व्युत्पत्ति (रचना या बनावट) के विचार से शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
व्युत्पत्ति के विचार से शब्द के तीन भेद हैं-
(1) रूढ़ि
(2) यौगिक
(3) योग रूढ़ि।
1. रूढ़ि : जिन शब्दों के खण्ड का कोई अर्थ नहीं होता, वे रूढ़ि शब्द कहलाते हैं। जैसे-कमल (क + म + ल), दवात (द + वा + त)।

2. यौगिक : जो दो शब्दों के योग से बनते हैं, उन्हें यौगिक शब्द कहा जाता है। जैसे-पाठशाला (पाठ + शाला), विद्यालय (विद्या + आलय), महात्मा (महा + आत्मा) आदि।

3. योग रूढ़ि : जो यौगिक शब्दों की भान्ति दो शब्दों के योग से तो बनें परन्तु किसी विशेष अर्थ को प्रकट करें, उन्हें योग रूढ़ि कहा जाता है। जैसे-पीताम्बर (पीत = पीला, अम्बर = कपड़ा) पीताम्बर शब्द का अर्थ पीला कपड़ा न होकर इसका विशेष अर्थ कृष्ण (भगवान् कृष्ण) है। पंकज (पंक = कीचड़, ज = उत्पन्न होने वाला) पंकज का अर्थ कीचड़ में उत्पन्न होने वाला मेंढक, कछुआ आदि नहीं बल्कि इसका अर्थ कमल है।

प्रश्न 4.
शब्द भण्डार या उत्पत्ति के विचार से शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
उत्पत्ति के विचार से हिन्दी में चार प्रकार के शब्द हैं-
(1) तत्सम
(2) तद्भव
(3) देशज
(4) विदेशज।
1. तत्सम : जो शब्द संस्कृत भाषा से बिना किसी परिवर्तन के हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं; जैसे-माता, पिता, ज्ञान, सुन्दर आदि।
2. तद्भव : संस्कृत के वे शब्द जो कुछ बिगाड़ कर हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं; जैसेहस्त से हाथ, ग्राम से गाँव, अग्नि से आग।
3. देशज : जो शब्द स्थानीय भाषाओं में से हिन्दी में प्रयुक्त होते हों; जैसे-रोड़ा, बैंगन, आलू, सेब आदि।
4. विदेशज : जो शब्द अंग्रेजी, उर्दू, फ़ारसी आदि विदेशी भाषाओं से हिन्दी में प्रयुक्त होते हैं; जैसे-स्टेशन, स्कूल, आदमी, वकील, बाज़ार आदि।

प्रश्न 5.
अर्थ के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
अर्थ के अनुसार शब्द के दो भेद हैं-
(1) सार्थक और
(2) निरर्थक।
1. सार्थक : जिन शब्दों का कोई अर्थ हो; जैसे-कुर्सी, गाय, घोड़ा आदि।
2. निरर्थक : जिन शब्दों का कोई अर्थ न हो; जैसे-घोड़ा-घाड़ा (घाड़ा), आलूशालू आदि।

PSEB 8th Class Hindi Vyakaran शब्द प्रकरण

प्रश्न 6.
प्रयोग के अनुसार शब्द के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
प्रयोग के अनुसार शब्द के आठ भेद हैं
विकारी
(1) संज्ञा
(2) सर्वनाम
(3) विशेषण
(4) क्रिया
अविकारी
(5) क्रिया विशेषण
(6) सम्बन्ध बोधक
(7) समुच्चय बोधक
(8) विस्मयादि बोधक
विकारी : जिन शब्दों का पुरुष, लिंग, वचन आदि के कारण रूप बदल जाता है, उन्हें विकारी कहा जाता है; जैसे-पर्वत-पर्वतों। बादल-बादलों। विद्वान्-विदुषी आदि।
अविकारी : जिन शब्दों का रूप नहीं बदलता; जैसे-और, यहाँ, वहाँ, या, अथवा आदि।

Leave a Comment