PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

Punjab State Board PSEB 8th Class Physical Education Book Solutions Chapter 3 विटामिन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Physical Education Chapter 3 विटामिन

PSEB 8th Class Physical Education Guide विटामिन Textbook Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
विटामिन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
विटामिन (Vitamins) विटामिन रासायनिक पदार्थ होते हैं। हमारे शरीर की वृद्धि के लिए इनकी बहुत आवश्यकता होती है। यह शरीर को शक्ति प्रदान करते हैं। यह हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं। इसलिए इन्हें रक्षक तत्त्व या जीवनदाता कहा जाता है। हमारे भोजन में इनका उचित मात्रा में विद्यमान होना बहुत ज़रूरी है। विटामिन मुख्य रूप से छः प्रकार के होते हैं। विटामिन ‘ए’, विटामिन ‘बी’, विटामिन ‘सी’, विटामिन ‘डी’, विटामिन ‘ई’ और विटामिन ‘के’। विटामिन भिन्न-भिन्न खाद्य पदार्थों में भिन्न-भिन्न मात्रा में मिलते हैं।

प्रश्न 2.
विटामिन का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
विटामिनों का महत्त्व (Importance of Vitamins) विटामिनों का महत्त्व निम्नलिखित तथ्यों से बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है –

  1. विटामिन हमारे स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं।
  2. ये हमारी शारीरिक वृद्धि और विकास में सहायता करते हैं।
  3. ये हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं।
  4. ये हमारे खून को साफ़ करते हैं और खून की मात्रा को बढ़ाते हैं।
  5. ये हड्डियों और दाँतों को मजबूत बनाते हैं।
  6. ये हमें बीमारियों का मुकाबला करने के योग्य बनाते हैं।
  7. विटामिनों के प्रयोग से चमड़ी के रोग दूर हो जाते हैं।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ए’ क्या होता है ? इसकी कमी व अधिकता के बारे में लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘ए’ (Vitamin A)-विटामिन ‘ए’ के काम निम्नलिखित हैं –

  1. इससे आँखों की ज्योति बढ़ती है।
  2. भूख बढ़ती है।
  3. पाचन-शक्ति ठीक रहती है।
  4. यह विटामिन शरीर के विकास और शक्ति की वृद्धि में योगदान देते हैं।

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—ये अधिकतर, दूध, दही, मक्खन, पनीर, अण्डों, मछली, पत्तों वाली सब्जियों जैसे पालक और ताज़ी सब्जियों जैसे गाजर, बन्दगोभी, टमाटर तथा केले, संतरे, आम, पपीता और अनानास आदि फलों में मिलते हैं।

विटामिन ‘ए’ की कमी से होने वाली हानियाँ-विटामिन ‘ए’ की कमी से छत के रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है और व्यक्ति बिमारियों का शिकार हो जाता है। आँखों में खारिश और जलन होने लग जाती है। इसकी कमी से रात को साफ दिखाई नहीं देता और व्यक्ति को अंधराता हो जाता है। अश्रु ग्रंथियां कार्य नहीं करतीं। त्वचा शुष्क और कठोर हो जाती है। गुर्दो में पत्थरी बनने की सम्भावना बढ़ जाती है। दांत टूटने लगते हैं। दाँतों में पायरिया नामक रोग हो जाता है।

विटामिन ‘ए’ की अधिक मात्रा से होने वाली हानियाँ- यदि बच्चों में विटामिन ‘ए’ की मात्रा बढ़ जाए तो बच्चों की त्वचा सूख जाती है। हाथों-पैरों की उंगलियों में सूजन आ जाती है। एक साधारण व्यक्ति में इस विटामिन की मात्रा बढ़ने से कमज़ोरी एवं थकावट महसूस होने लगती है। शरीर को सुस्ती और बेचैनी होने लगती है। कब्ज, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द रहता है। आँखों में खून बहने के चिह्न प्रतीत होते हैं।

प्रश्न 4.
विटामिन ‘बी’ कम्पलैक्स समूह किसे कहते हैं ? इसके प्राप्ति के स्रोतों के बारे में लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘बी'(Vitamin-B) यह कई विटामिनों का मिश्रण है। इस में विटामिन बी-1, बी-2, तथा बी-12 मिले रहते हैं। यह विटामिन बी-कम्पलैक्स (B-Complex) के नाम से जाना जाता है।

विटामिन ‘बी’ के कार्य (Functions of Vitamin-B) विटामिन ‘बी’ के कार्य इस प्रकार हैं –

  1. इस विटामिन से नर्वस सिस्टम (नाड़ी प्रणाली) ठीक रहता है।
  2. यह नाड़ियों, पेशियों, दिल और दिमाग को शक्ति प्रदान करता है।
  3. भूख को बढ़ाता है।
  4. चर्म रोगों से सुरक्षा करता है।

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—यह दूध, दही, मक्खन, पनीर, दालों, अनाज, सोयाबीन, मटर, अण्डे, हरी और पत्तों वाली सब्जियों, जैसे-पालक, बन्दगोभी, शलगम, टमाटर, प्याज़ और सलाद आदि में पाया जाता है।

प्रश्न 5.
विटामिन ‘सी’ क्या है ? इसके कार्य लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘सी’ (Vitamin C) विटामिन ‘सी’ पानी में घुलनशील है। इसके निम्नलिखित कार्य हैं –

  1. यह विटामिन लहू (खून, रक्त) को साफ़ रखता है।
  2. दांतों को मजबूत करता है।
  3. ज़ख्मों और टूटी हुई हड्डियों को भी शीघ्र ठीक करता है।
  4. शरीर की छूत की बीमारियों से रक्षा करता है।
  5. गले को ठीक रखता है।
  6. जुकाम से बचाता है।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (1)

प्राप्ति के स्रोत (Sources)- यह प्रायः रसदार और खट्टे पदार्थों में होता है। जैसेसंतरा, माल्टा, मुसम्मी, अंगूर, अनार, नींबू, अमरूद और आंवला आदि। इसके अतिरिक्त हरी सब्जियों, जैसे टमाटर, बन्दगोभी, गाजर, पालक, शलगम आदि में भी मिलता है।

विटामिन ‘सी’ की कमी से होने वाली हानियाँ-विटामिन ‘सी’ की कमी से ‘स्कर्वी’ रोग हो जाता है। हाथों-पैरों में दर्द और सूजन आ जाती है। हड्डियों का निर्माण और विकास रुक जाता है और हड़ियां टेढी-मेढी हो जाती हैं। ज़ख्म शीघ्र नहीं भरते और ज़ख्मों में से रक्त बहता है। दाँत कमजोर हो जाते हैं। मसूड़ों में से रक्त बहने लग जाता है। त्वचा का रंग पीला हो जाता है। आँखों के नीचे काले घेरे पड़ जाते हैं। छूत के रोग लगने की सम्भावना बढ़ जाती है।

प्रश्न 6.
विटामिन ‘डी’ क्या है ? इस विटामिन की कमी से होने वाली हानियाँ लिखिए।
उत्तर-

विटामिन डी (Vitamin D)-विटामिन ‘डी’ चर्बी में घुलनशील है। इसके कार्य निम्नलिखित हैं
1. यह विटामिन हड्डियों और दाँतों का निर्माण करता है।
2. उन्हें मज़बूत भी बनाता है।
PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (2)
3. बच्चों के शारीरिक विकास के लिए इसकी बहुत आवश्यकता होती है।

विटामिन ‘डी’ की कमी से होने वाली हानियाँ –
विटामिन ‘डी’ की कमी से मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द होता है। छोटे बच्चों में दमा होने का डर रहता है। इसकी कमी से बच्चों को ‘सोका’ (शरीर का सूखना) रोग हो जाता है।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

प्रश्न 7.
विटामिन ‘ई’ क्या है ? इस विटामिन की प्राप्ति के स्रोत लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘ई’ (Vitamin E)—विटामिन ‘ई’ चर्बी में घुलनशील है । इस विटामिन के कार्य इस प्रकार हैं –

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (3)

  1. यह विटामिन स्त्रियों और पुरुषों में सन्तान उत्पन्न करने की शक्ति को बढ़ाता है।
  2. यह नपुंसकता और बांझपन को रोकता है।

प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—यह बन्दगोभी, गाजर, सलाद, मटर, प्याज, टमाटर, फूलगोभी में होता है। इसके अतिरिक्त शहद, गेहूँ, चावल, बीजों के तेल, अण्डे की जर्दी, बादाम, पिस्ता, चने की दाल और दलिया में अधिक मात्रा में होता है।

प्रश्न 8.
विटामिन ‘के’ क्या है ? इस विटामिन की कमी से होने वाली हानियाँ लिखिए।
उत्तर-
विटामिन ‘के’ (Vitamin K)–विटामिन ‘के’ चर्बी में घुलनशील है। विटामिन ‘के’ के कार्य निम्नलिखित हैं

  1. यह विटामिन ज़ख्मों से रिस रहे रक्त को रोकता है।
  2. उसके जमाव में सहायता करता है।
  3. यह चमड़ी के रोगों से सुरक्षा करता है।

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—यह अधिकतर बन्दगोभी, पालक, मछली, सोयाबीन, टमाटर और अण्डे की जर्दी आदि में होता है।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (4)

विटामिन ‘के’ की कमी से होने वाली हानियाँ-इस विटामिन का निर्माण छोटी आंत में होने के कारण इसकी कमी बहुत कम होती है। यदि किसी को विटामिन ‘के’ की कमी हो तो उसे चोट लगने से उसका रक्त बहना बंद नहीं होता। त्वचा खुरदरी हो जाती है। जिगर की बीमारियां और दस्त लग जाते हैं। खून की कमी से सम्बन्धित रोग लग जाते हैं। समय से पूर्व (Pre Mature) पैदा होने वाले बच्चों में इस विटामिन की कमी रहती है।

Physical Education Guide for Class 8 PSEB विटामिन Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
विटामिन की किस्में हैं –
(क) विटामिन A
(ख) विटामिन B
(ग) विटामिन C और D
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 2.
विटामिन D कहाँ से प्राप्त होता है ?
(क) दूध से
(ख) अनाज से
(ग) फलों से
(घ) धूप से।
उत्तर-
(घ) धूप से।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन

प्रश्न 3.
बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी से होता है ?
(क) विटामिन C
(ख) विटामिन A
(ग) विटामिन K
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) विटामिन C

प्रश्न 4.
किस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग होता है ?
(क) विटामिन C
(ख) विटामिन A
(ग) विटामिन D
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) विटामिन C

प्रश्न 5.
विटामिन की कमी से कौन-कौन से रोग लग जाते हैं ?
(क) अंधराता और चमड़ी के रोग
(ख) भूख नहीं लगती
(ग) अनीमिया रोग हो जाता है
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

बहुत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विटामिन कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
विटामिन छः प्रकार के होते हैं– A, B, C, D, E और K |

प्रश्न 2.
अंधराता रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर-
यह रोग विटामिन A की कमी के कारण होता है।

प्रश्न 3.
किस विटामिन की कमी के कारण स्कर्वी रोग हो जाता है?
उत्तर-
विटामिन C की कमी के कारण।

प्रश्न 4.
बेरी-बेरी रोग किस विटामिन की कमी के कारण हो जाता है?
उत्तर-
विटामिन B की कमी के कारण।

प्रश्न 5.
पायोरिया रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है ?
उत्तर-
विटामिन C की कमी के कारण।

प्रश्न 6.
बांझपन का रोग किस विटामिन की कमी के कारण होता है?
उत्तर-
विटामिन E की कमी के कारण।

प्रश्न 7.
कौन-से विटामिन पानी में घुलनशील नहीं हैं ?
उत्तर-
विटामिन C, D, E और K ।

प्रश्न 8.
जीवन तत्त्व किन्हें कहते हैं?
उत्तर-
विटामिनों को।

प्रश्न 9.
पानी में घुलनशील विटामिन कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
विटामिन B तथा C ।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
विटामिन क्या होते हैं ?
उत्तर-
विटामिन (Vitamins)-विटामिन ऐसे रासायनिक पदार्थ हैं जो हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। अब तक कई प्रकार के विटामिनों की खोज की जा चुकी है, परन्तु प्रमुख विटामिन छ:- ही हैं। ये हैं-विटामिन ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’। इनमें विटामिन ‘बी’ और ‘सी’ पानी में घुलनशील हैं और शेष विटामिन ‘ए’, ‘डी’, ‘ई’ और ‘के’ चर्बी में घुलनशील होते हैं। विटामिन एक प्रकार के विशेष पदार्थों में पाए जाते हैं। भोजन में विटामिनों का उचित मात्रा में होना बहुत ज़रूरी है। विटामिन का जीवन के लिए बहुत अधिक महत्त्व अनुभव करते हुए इन्हें ‘जीवन दाता’ भी कहा जाता है।

प्रश्न 2.
विटामिन ‘ए’ के काम और प्राप्ति के स्रोत लिखो।
उत्तर-
विटामिन ‘ए’ (Vitamin A)-विटामिन ‘ए’ के काम निम्नलिखित हैं –

  1. इससे आँखों की ज्योति बढ़ती है।
  2. भूख बढ़ती है।
  3. पाचन-शक्ति ठीक रहती है।
  4. यह विटामिन शरीर के विकास और शक्ति की वृद्धि में योगदान देते हैं।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 3 विटामिन (5)

प्राप्ति के स्रोत (Sources)—ये अधिकतर, दूध, दही, मक्खन, पनीर, अण्डों, मछली, पत्तों वाली सब्जियों जैसे पालक और ताज़ी सब्जियों जैसे गाजर, बन्दगोभी, टमाटर तथा केले, संतरे, आम, पपीता और अनानास आदि फलों में मिलते हैं।

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ई’ और ‘के’ के प्राप्ति स्त्रोत लिखें।
उत्तर-
विटामिन ‘ई’ की प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—यह बन्दगोभी, गाजर, सलाद, मटर, प्याज, टमाटर, फूलगोभी में होता है। इसके अतिरिक्त शहद, गेहूं, चावल, बीजों के तेल, अण्डे की जर्दी, बादाम, पिस्ता, चने की दाल और दलिया में अधिक मात्रा में होता है।
विटामिन ‘के’ की प्राप्ति के स्त्रोत (Sources)—यह अधिकतर बन्दगोभी, पालक, मछली, सोयाबीन, टमाटर और अण्डे की जर्दी आदि में होता है।

प्रश्न 4.
हमारे शरीर को विटामिन की क्या आवश्यकता है ?
उत्तर-
हमारे शरीर को विटामिनों की आवश्यकता निम्नलिखित कारणों से होती है –

  1. विटामिन हमारे स्वास्थ्य को बनाये रखते हैं।
  2. विटामिन हमारे शरीर में वृद्धि और विकास में सहायता करते हैं।
  3. विटामिन से हमें भूख लगती है।
  4. विटामिन हमारे रक्त को साफ करते हैं और इसमें बढ़ावा करते हैं।
  5. हड्डियों और दाँतों को मज़बूत रखते हैं।
  6. विटामिन हमारे शरीर में प्रतिरोधक शक्ति पैदा करते हैं।
  7. त्वचा के रोगों को ठीक करते हैं।
  8. वे हमारे शरीर को ताकत देते हैं।

Leave a Comment