PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 4 किला रायपुर की खेलें

Punjab State Board PSEB 8th Class Physical Education Book Solutions Chapter 4 किला रायपुर की खेलें Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Physical Education Chapter 4 किला रायपुर की खेलें

PSEB 8th Class Physical Education Guide किला रायपुर की खेलें Textbook Questions and Answers

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
किला रायपुर की खेलों का जन्म कब हुआ ?
उत्तर-
किला रायपुर की खेलों का जन्म 1933 ई० में जालन्धर में हुए हॉकी टूर्नामेंट के बाद हुआ। इस टूर्नामेंट में गाँव किला रायपुर की हॉकी टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यद्यपि इस टूर्नामेंट का कोई महत्त्व नहीं था तथापि इस जीत ने किला रायपुर की खेलों को प्रारम्भ करने के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस समय इन खेलों का उद्देश्य कप जीतकर लाए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने तथा अन्य बच्चों का खेलों के प्रति उत्साह बढाना था। जब ये खेलें आरम्भ हुईं तो उस समय किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि किला रायपुर का खेल मेला ग्रामीण ओलम्पिक के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध होगा।

प्रश्न 2.
किला रायपुर के खेल मेले में कौन-कौन सी प्राचीन खेलें खेली जाती हैं ?
उत्तर-
1934 ई० में बैलगाड़ियों की दौड़ें करवायी गईं। इस खेल मेले में प्राचीन खेलें; जैसे-ऊँटों की दौड़ें, सुहागा दौड़, मूंगलियाँ फेरना, मिट्टी की बोरियां उठाना, बछड़ा उठाना, गधा उठाना, लेटकर शरीर पर ट्रैक्टर चढ़ाना, दाँतों से ट्रैक्टर खींचना, कानों से ट्रैक्टर खींचना, दाँतों से एक मन वज़न उठाना, बुजुर्गों की दौड़, कुत्तों की दौड़, घोड़ियों का नृत्य, घोड़ों की दौड़, बैलों का मंजियाँ फांदना, निहंग सिंहों के जौहर, ट्राई-साइकिल दौड़ (दिव्यांगों के लिए), पत्थर उठाना, दाँतों से हल उठाना, कबूतरों की उड़ानें, खच्चर दौड़ तथा हाथियों की दौड़ों का आयोजन होता है।

प्रश्न 3.
किला रायपुर के खेल मेले में कौन-कौन सी नवीन खेलें खेली जाती हैं ?
उत्तर-
ऐथलैटिक्स हॉकी, कबड्डी, वॉलीबाल, निशानेबाजी, गतका, जिमनास्टिक तथा पैरा ग्लाइडिंग शो के मुकाबले इस खेल मेले में करवाए जाते हैं। इस खेल मेले में हॉकी की विजेता टीम को ‘भगवंत सिंह मैमोरियल ट्रॉफी’ दी जाती है। 1964 में सरदार प्रहलाद सिंह ग्रेवाल ने अपने सुपुत्र सरदार भगवंत सिंह की याद में समर्पित 100 तोले शुद्ध सोने का कप हॉकी टूर्नामैंट के लिए दान दिया था।

प्रश्न 4.
किला रायपुर की खेलों में अब तक कौन-कौन से देशों ने भाग लिया ?
उत्तर-
किला रायपुर के खेल मेले की धूम पंजाब और भारत की सीमाओं से बाहर विदेशों में पड़ने लगी, जिस के फलस्वरूप 1954 ई० में पाकिस्तान की कबड्डी की टीम ने विदेशी टीम की तरफ से इस टूर्नामेंट में भाग लिया। इस के बाद केनेडा, अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर और इंग्लैण्ड जैसे विकसित देशों की टीमों ने अलग-अलग समय में इस खेल मेले में भाग लिया। इस खेल में खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी जानवर भी टूर्नामैंट में आकर्षण का केन्द्र बनते हैं। कुत्तों की दौड़ में भाग लेने के लिए श्री भोला सिंह रोली और श्री चरणजीत सिंह सिद्ध अपने ग्रेहांउड नस्ल के पावर जैट कुत्तों को वैन्कूवर (कैनेडा) से विशेष तौर पर जहाँ लेकर आए। इन विदेशी कुत्तों ने इस खेल मेले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 4 किला रायपुर की खेलें

प्रश्न 5.
किला रायपुर के खेल मेले में लड़कियों के मुकाबले प्रथम बार कब आयोजित किये गए ?
उत्तर-
लड़कियों की खेलों में भाग न लेने की कमी को महसूस करते हुए ग्रेवाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा पहली बार 1950 ई० में लुधियाना बनाम सिधवां के बीच लड़कियों का हॉकी मैच करवाया गया। इस खेल मेले में लड़कियों के भाग लेने के लिए लड़कियों की खेलें शुरू की गईं। आजकल इस खेल मेले में लड़कियों के ऐथलैटिक्स मुकाबलों के साथ-साथ कई खेलों का आयोजन किया जाता है।।

प्रश्न 6.
किला रायपुर के खेल मेले की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर-
किला रायपुर के खेल मेले की विशेषता यह है कि इस खेल मेले ने अनेक ही ओलम्पियन, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा किए हैं; जैसे कि सुखबीर सिंह ग्रेवाल (हॉकी), जगविन्द्र सिंह (हॉकी), बालकृष्ण ग्रेवाल (हॉकी), सुरजीत सिंह ग्रेवाल (हॉकी), हरभजन सिंह ग्रेवाल (ऐथलैटिक्स) आदि। यह खेल मेला अनेक ही खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहा है ।

Physical Education Guide for Class 8 PSEB किला रायपुर की खेलें Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किला रायपुर की खेलों का जन्म हुआ –
(क) 1933
(ख) 1934
(ग) 1935
(घ) 1936.
उत्तर-
(क) 1933

प्रश्न 2.
बैलगाड़ियों की दौड़ किसने आरम्भ करवाई ?
(क) बाबा बखशीश सिंह जी ने
(ख) मि० हरिपाल ने
(ग) पन्नू साहिब ने
(घ) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(क) बाबा बखशीश सिंह जी ने

प्रश्न 3.
बैलगाड़ियों की दौड़ आरम्भ हुई –
(क) 1934
(ख) 1930
(ग) 1970
(घ) 1936.
उत्तर-
(क) 1934

प्रश्न 4.
किला रायपुर में कौन-सी नवीन खेलें होती हैं
(क) एथलैटिक, हॉकी, कबड्डी
(ख) निशानेबाजी, जूडो
(ग) गतका, जिमनास्टिक
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

PSEB 8th Class Physical Education Solutions Chapter 4 किला रायपुर की खेलें

प्रश्न 5.
किला रायपुर की खेलों में कौन-से बाहर के देशों ने भाग लिया ?
(क) अमेरिका
(ख) पाकिस्तान
(ग) कैनेडा
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

बहत छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
किला रायपुर की खेलें कौन से सन् में शुरू हुईं ?
उत्तर-
1933 ई०।

प्रश्न 2.
पहली किला रायपुर की खेलें किसने करवाईं ?
उत्तर-
यह खेलें ग्रेवाल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा करवायी गईं, जिनके प्रधान सरदार इन्द्र सिंह ग्रेवाल और सरदार हरचंद सिंह थे।

प्रश्न 3.
किला रायपुर के खेल मेले में पुरानी खेलों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. बैलगाड़ियों की दौड़ें
  2. सुहागा दौड़।

प्रश्न 4.
कोई दो नई खेलों के नाम लिखो जो किला रायपुर में करवाई जाती हैं ?
उत्तर-

  1. ऐथलैटिक्स
  2. हॉकी
  3. कबड्डी।

प्रश्न 5.
किला रायपुर की खेलों में भाग लेने वाले कोई दो विदेशी देशों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. पाकिस्तान
  2. अमेरिका
  3. कैनेडा।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
किला रायपुर का इतिहास लिखें।
उत्तर-
किला रायपुर का इतिहास-राय लाला नाम के एक व्यक्ति ने 1560 ई० में गाँव रायपुर पर कब्जा कर लिया था। उसने दुश्मनों से बचने के लिए अपने पुत्र के लिए पाँच किलों का निर्माण करवाया। अतः गांव रायपुर का नाम किला रायपुर के नाम से पसिद्ध हो गया। गाँव रायपुर ज़िला लुधियाना के दक्षिण की तरफ 11 मील की दूरी पर डेहलों (कस्बे का नाम) के नज़दीक स्थित है । गाँव किला रायपुर रेलवे लाइन और सड़कों के साथ जुड़ा हुआ है।

प्रश्न 2.
किला रायपुर में पुरानी खेलों के नाम लिखो। .
उत्तर-

  1. बैलगाड़ियों की दौड़
  2. ऊंटों की दौड़
  3. मुंगलियां फेरना
  4. सुहागा दौड़
  5. मिट्टी की बोरियां उठाना
  6. बछड़ा उठाना
  7. गधा उठाना
  8. लेट कर शरीर के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाना
  9. दाँतों से ट्रैक्टर खींचना
  10. कानों से ट्रैक्टर खींचना
  11. दाँतों से एक मन वज़न उठाना
  12. बुजुर्गों की दौड़
  13. कुत्तों की दौड़
  14. घोड़ियों का नाच
  15. घोड़ों की दौड़
  16. बैलों का मंजियां फांदना
  17. निहंग सिंहों के जौहर
  18. ट्राई-साइकिल दौड़ (दिव्यांगों के लिए)
  19. पत्थर उठाना
  20. दाँतों से हल उठाना
  21. कबूतरों की उड़ान
  22. खच्चर दौड़
  23. हाथियों की दौड़ें आदि खेलें खेली जाती हैं।

प्रश्न 3.
किला रायपुर खेल मेले में मनोरंजन क्रियाएं कौन-सी होती हैं ?
उत्तर-
इस खेल मेले में खेलों के साथ-साथ कुछ और सांस्कृतिक क्रियाएं भी करवाई जाती हैं, जिसमें पंजाब के लोक-नृत्य गिद्दा, भंगड़ा, हरियाणवी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, मलवई गिद्दा आदि आकर्षण के केन्द्र होते हैं। पंजाब के मशहूर लोक-गायक लोक-गीत गा कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।

प्रश्न 4.
किला रायपुर के खेल मेले की खेलें विदेशों में कैसे लोकप्रिय होती हैं ?
उत्तर-
भारत की सीमा से बाहर विदेशों में भी किला रायपुर के खेलों की धूम पड़ने लग गई, जिसके कारण 1954 ई० में पाकिस्तान की कबड्डी की टीम ने इस टूर्नामैंट में भाग लिया। इस के बाद कैनेडा, अमेरिका, मलेशिया, सिंगापुर और इंग्लैण्ड जैसे विकसित देशों की टीमों ने अलग-अलग समय पर इस खेल मेले में भाग लिया। इस खेल मेले में खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी जानवर भी आकर्षण का केन्द्र बनते हैं। कुत्तों की दौड़ों में भाग लेने के लिए श्री भोला सिंह रोली और श्री चरणजीत सिंह सिद्धू अपने ग्रेहाउंड नस्ल के पावरजैट कुत्तों को वैन्कुवर (कैनेडा) से विशेष तौर पर लेकर आए। इन विदेशी कुत्तों ने इस खेल मेले में पहला स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment