PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

Punjab State Board PSEB 8th Class Science Book Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Science Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

PSEB 8th Class Science Guide तारे एवं सौर परिवार Textbook Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1-3 में सही उत्तर का चयन कीजिए-
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है ?
(क) क्षुद्रग्रह
(ख) उपग्रह
(ग) तारामंडल
(घ) धूमकेतु।
उत्तर-
(घ) धूमकेतु।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है ?
(क) सीरियस
(ख) बुध
(ग) शनि
(घ) पृथ्वी।
उत्तर-
(क) सीरियस।

प्रश्न 3.
चंद्रमा की कलाओं के घटने का कारण यह है कि
(क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।
(ख) हमारी चंद्रमा से दूरी परिवर्तित होती रहती है।
(ग) पृथ्वी की छाया चंद्रमा के पृष्ठ के केवल कुछ भागों को ही ढकती है।
(घ) चंद्रमा के वायुमंडल की मोटाई नियत नहीं है।
उत्तर-
(क) हम चंद्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) सूर्य से सबसे अधिक दूरी वाला ग्रह …………………………….. है।
उत्तर-
नेप्ट्यून

(ख) वर्ण में रक्ताभ प्रतीत होने वाला ग्रह ………………………. है।
उत्तर-
मंगल

(ग) तारों के ऐसे समूह को जो कोई पैटर्न बनाता है …………………………. कहते हैं।
उत्तर-
तारामंडल

(घ) ग्रह की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिंड को ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
उपग्रह

(ङ) शूटिंग स्टार वास्तव में ………………………….. नहीं है।
उत्तर-
तारा

(च) क्षुद्र ग्रह …………………… तथा …………………… की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं।
उत्तर-
मंगल, बृहस्पति।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित कथनों पर सत्य (T) अथवा असत्य (F) अंकित कीजिए-

(क) ध्रुव तारा सौर परिवार का सदस्य है।
उत्तर-
False

(ख) बुध सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह है।
उत्तर-
True

(ग) यूरेनस सौर परिवार का दूरतम ग्रह है।
उत्तर-
False

(घ) INSAT एक कृत्रिम उपग्रह है।
उत्तर-
True

(ङ) हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं।
उत्तर-
False

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

(च) ओरॉयन तारामंडल केवल दूरदर्शक द्वारा देखा जा सकता है।
उत्तर-
False

प्रश्न 6.
स्तंभ I के शब्दों का स्तंभ II के एक या अधिक पिंड या पिंडों के समूह से उपयुक्त मिलान कीजिए-

स्तंभ I स्तंभ II
(क) आंतरिक ग्रह (a) शनि
(ख) बाह्य ग्रह (b) ध्रुवतारा
(ग) तारामंडल (c) सप्तर्षि
(घ) पृथ्वी के उपग्रह (d) चंद्रमा
(e) पृथ्वी
(f) ओरॉयन
(g) मंगल

उत्तर-

स्तंभ I स्तंभ II
(क) आंतरिक ग्रह (g) मंगल
(e) पृथ्वी
(ख) बाह्य ग्रह (a) शनि
(ग) तारामंडल (c) सप्तर्षि
(f) ओरॉयन
(घ) पृथ्वी के उपग्रह (d) चंद्रमा

प्रश्न 7.
यदि शुक्र सांध्य तारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे ?
उत्तर-
आकाश के पश्चिम भाग में।

प्रश्न 8.
सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।
उत्तर-
बृहस्पति।

प्रश्न 9.
तारामंडल क्या होता है ? किन्हीं दो तारामंडलों के नाम लिखिए।
उत्तर-
तारामंडल – तारों के समूह, जो पहचानने योग्य आकृतियां बनाते हैं और सभी तारे समूह में इकट्ठे रहते हैं और उनकी स्थिति एक-दूसरे के सामने स्थिर है। उदाहरण-ऊर्सा मेजर, ओरॉयन।

प्रश्न 10.
(i) सप्तर्षि तथा
(ii) ओरॉयन तारामंडल के प्रमुख तारों की आपेक्षिक स्थितियां दर्शाने के लिए आरेख खींचिए।
उत्तर-
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 1

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 11.
ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर-
क्षुद्र ग्रह, उल्का, प्राकृतिक उपग्रह।

प्रश्न 12.
व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे ?
उत्तर-
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 2
ऊर्सा मेजर आकाश में तीन घंटे बाद अपनी स्थिति बदलता है और एक स्थिर तारे के चारों तरफ परिक्रमा करता है। यह स्थिर तारा, ध्रुव तारा है।

प्रश्न 13.
क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
ध्रुव तारे को छोड़कर सभी तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर गति करती है। ध्रुव तारा स्थिर है क्योंकि वह पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है।

प्रश्न 14.
तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष में क्यों व्यक्त करते हैं ? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है ?
उत्तर-
तारों के बीच की दूरियाँ बहुत अधिक हैं। यह दूरियाँ मिलियन अथवा बिलियन किलोमीटर से भी अधिक हैं। इसलिए दूरियों को किलोमीटर में व्यक्त करना मुश्किल है। इसलिए एक बड़े मात्रक प्रकाश वर्ष से तारों के बीच की दूरियों को व्यक्त करते हैं। प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है।

जब एक तारा आठ प्रकाश वर्ष दूर है, तो इसका तात्पर्य है कि प्रकाश अपने वेग 3 × 108 m/s से 8 साल में पृथ्वी से उस तारे तक पहुँचेगा।
अब 1 प्रकाश वर्ष = 9.46 × 1015 मीटर
8 प्रकाश वर्ष = 8 × 9.46 × 1015 मीटर
= 75.6 × 1015 मीटर
अतः तारा पृथ्वी से 7.56 × 1016 मीटर दूर है।

प्रश्न 15.
बृहस्पति की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या की 11 गुनी है। बृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात परिकलित कीजिए। बृहस्पति में कितनी पृथ्वियाँ समा सकती हैं ?
हल-
मान लो पृथ्वी की त्रिज्या = r मी०
तो बृहस्पति की त्रिज्या = 11 मी०
पृथ्वी का आयतन : बृहस्पति का आयतन
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 3
अतः बृहस्पति में लगभग 1331 पृथ्वियाँ समा सकती हैं।

प्रश्न 16.
बूझो ने सौर परिवार का निम्नलिखित आरेख खींचा। क्या यह आरेख सही है ? यदि नहीं, तो इसे संशोधित कीजिए।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 4
उत्तर-
संशोधित आरेख
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 5

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

PSEB Solutions for Class 8 Science तारे एवं सौर परिवार Important Questions and Answers

TYPE-I
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सूर्य के अतिरिक्त पृथ्वी से निकटतम तारे का नाम बताओ।
उत्तर-
ऐल्फा सेन्टारी (Alpha Centuri)।

प्रश्न 2.
ऐल्फा सेन्टारी से प्रकाश कितने समय में पृथ्वी पर पहुँचता है ?
उत्तर-
4.3 वर्ष।

प्रश्न 3.
कौन-सा तारामंडल एक लंबी पूंछ वाली पतंग जैसा प्रतीत होता है ?
उत्तर-
ऊर्सा मेज़र तारामंडल।

प्रश्न 4.
कौन-सा तारामंडल आकाश में चमकीले पत्थरों के समूह जैसा है ?
उत्तर-
प्लीड्स (Pleides).

प्रश्न 5.
प्रकाश वर्ष की परिभाषा लिखें।
उत्तर-
प्रकाश वर्ष-प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी प्रकाश वर्ष कहलाती है।

प्रश्न 6.
सूर्य पृथ्वी से कितनी दूर है ?
उत्तर-
सूर्य पृथ्वी से 1.5 × 108 किलोमीटर दूर है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 7.
लाल ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर-
मंगल ग्रह।

प्रश्न 8.
कौन-सा ग्रह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर गति करता है ?
उत्तर-
यूरेनस।

प्रश्न 9.
कौन-सा बल ग्रहों को सूर्य के चारों ओर परिक्रमा में बांधे रखता है ?
उत्तर-
गुरुत्व बल ग्रहों को सूर्य के चारों तरफ परिक्रमा में बांधे रखता है।

प्रश्न 10.
क्षुद्रग्रह (Asteroids) क्या है ?
उत्तर-
क्षुद्रग्रह (Asteroids) – बृहस्पति और मंगल की कक्षाओं के बीच पाए जाने वाले छोटे-छोटे पिंडों को क्षुद्रग्रह कहते हैं। यह सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

प्रश्न 11.
उल्का पिंड (Meteorites) क्या है ?
उत्तर-
उल्का पिंड – वह उल्का, जो आकार में बड़ी होती है और वायुमंडल में पूर्णतः वाष्पित नहीं हो पाती और पृथ्वी की सतह पर पहुँचती है, उल्का पिंड कहलाती है।

प्रश्न 12.
चंद्रमा की कलाएँ क्या हैं ?
उत्तर-
चंद्रमा की कलाएँ – चंद्रमा एक छोटे दीप्त भाग (बालचंद्र) से बढ़ते हुए पूर्ण चक्र और पूर्ण चक्र से घटते हुए शून्य चंद्रमा तक अपनी आकृतियाँ बदलता रहता है। इन बदलती आकृतियों को चंद्रमा की कलाएँ कहते हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 13.
कृत्रिम उपग्रह क्या है ?
उत्तर-
कृत्रिम उपग्रह – एक ऐसा पिंड, जो पृथ्वी की परिक्रमा करने में समर्थ हो।

प्रश्न 14.
कृत्रिम उपग्रहों के दो उपयोग लिखिए।
उत्तर-
कृत्रिम उपग्रहों के उपयोग – कृत्रिम उपग्रह सुदूर संवेदन, अनुसंधान, संचार के लिए उपयोग में लाए जाते
है

प्रश्न 15.
कौन-से ग्रह के अधिकतम प्राकृतिक उपग्रह हैं ?
उत्तर-
बृहस्पति।

प्रश्न 16.
ध्रुव तारा स्थिर क्यों है ?
उत्तर-
क्योंकि ध्रुव तारा पृथ्वी के अक्ष की दिशा में स्थित है।

प्रश्न 17.
पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह कौन-सा है ?
उत्तर-
चंद्रमा।

प्रश्न 18.
चंद्रमा का पृष्ठ संचार के लिए उपयोग क्यों नहीं किया जाता ?
उत्तर-
चंद्रमा पर कोई वातावरण नहीं है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 19.
सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर-
बृहस्पति।

प्रश्न 20.
पृथ्वी के निकटतम ग्रह कौन-सा है ?
उत्तर-
मंगल।

प्रश्न 21.
आकाश की कौन-सी दिशा में और किस समय निम्न तारामंडल दिखाई पड़ते हैं ? वृश्चिक (Scorpio), ग्रेट बियर (Great Bear), ध्रुवतारा (Pole Star), ओरॉयन (Orion)।
उत्तर-
(क) वृश्चिक गर्मियों में नज़र आता है।
(ख) ग्रेट बियर अथवा सप्तर्षि गर्मियों में उत्तरी गोलार्ध में नज़र आता है।
(ग) ध्रुव तारा पूरे वर्ष में उत्तर में दिखाई देता है।
(घ) शिकारी अथवा ओरॉयन सर्दियों में दक्षिण आकाश में दिखाई देता है।

प्रश्न 22.
हैले धूमकेत कब देखा गया ?
उत्तर-
सन् 1986 में।

प्रश्न 23.
सूर्य के निकटतम और दूरस्थ ग्रह के नाम बताइए।
उत्तर-
सूर्य के निकटतम ग्रह बुध है और दूरस्थ ग्रह नेप्ट्यून है।

प्रश्न 24.
निम्न ग्रहों के नाम लिखिए-
(i) सबसे छोटा ग्रह।
(ii) सबसे गर्म ग्रह।
(iii) सूर्य से दूरस्थ ग्रह।
(iv) जिस पर जीवन उपस्थित है।
(v) बृहस्पति और पृथ्वी के बीच का ग्रह।
उत्तर-
(i) बुध
(ii) बुध
(iii) नेप्ट्यून
(iv) पृथ्वी
(v) मंगल।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 25.
उन तारों के समूह को क्या कहते हैं जो ग्रह बनाने में असफल रहे ?
उत्तर-
क्षुद्र ग्रह।

प्रश्न 26.
क्षुद्र ग्रह किन दो ग्रहों के बीच परिक्रमा करते हैं ?
उत्तर-

  1. मंगल
  2. बृहस्पति।

TYPE-II
लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ऊर्सा मेजर की पहचान क्या है ?
उत्तर-
ऊर्सा मेजर की पहचान – यह सात चमकीले तारों का समूह है। यह एक बड़ी कलछी अथवा प्रश्न चिह्न जैसा प्रतीत होता है। इसके दो तारे ऊपरी सिरे पर 1 और 2 अंकित हैं। यह तारे सरल रेखा से मिलाने पर ध्रुव तारे को इंगित करते हैं।

प्रश्न 2.
ग्रह क्या है ? सौरमंडल में कितने ग्रह हैं ? उनके नाम लिखिए।
उत्तर-
ग्रह – रात्रि आकाश में चमकीले पिंड, जो तारों की भांति टिमटिमाते नहीं और तारों के सापेक्ष अपनी स्थिति में बदलाव लाते हैं, ग्रह (Planets) कहलाते हैं।

सौर परिवार में नौ ग्रह हैं। जैसे-
बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, प्लूटो और नेप्ट्यून।

प्रश्न 3.
तारे और ग्रह में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
तारे और ग्रह में अंतर-

तारे (Stars) ग्रह (Planets)
(i) ये बहुत गर्म होते हैं। (i) यह अधिक गर्म नहीं होते।
(ii) ये स्वयं प्रकाश उत्पन्न करते हैं। (ii) यह सूर्य की पड़ने वाली किरणों को परावर्तित करते हैं।
(iii) ये टिमटिमाते हैं। (iii) ये टिमटिमाते नहीं।
(iv) ये बिंदु जैसे होते हैं। (iv) ये तश्तरी के आकार के होते हैं।
(v) यह आकाश में पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते हैं। (v) यह आकाश में सूर्य के गिर्द पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमा करते हैं।

प्रश्न 4.
पृथ्वी पर जीवन क्यों संभव है ?
उत्तर-
पृथ्वी पर जीवन के लिए काफी मात्रा में ऑक्सीजन और जल उपलब्ध है। पृथ्वी का तापमान भी जीवन के लिए उचित है। इसके चारों तरफ ओज़ोन परते हैं, जो सजीवों को सूर्य की हानिकारक विकिरणों से बचाती हैं। इसलिए पृथ्वी पर जीवन संभव है।

प्रश्न 5.
क्या तारामंडल के सभी तारे वास्तव में एक-दूसरे के निकट होते हैं ?
उत्तर-
तारामंडल के सभी तारे वास्तव में एक-दूसरे के निकट नहीं होते। यह एक ही दिशा में होते हैं, परंतु एक दूसरे से बहुत ही दूर होते हैं। पृथ्वी से दूर होने के कारण एक-दूसरे के निकट दिखाई देते हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 6.
उन ग्रहों के नाम लिखिए, जिन्हें नंगी आँखों द्वारा देखा जा सकता है ?
उत्तर-
पृथ्वी के अतिरिक्त पाँच अन्य ग्रह नंगी आँख से देखे जा सकते हैं। जैसे-बुध, मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि।

प्रश्न 7.
सौर परिवार क्या है ? सूर्य और पृथ्वी के बीच कौन-कौन से ग्रह स्थित हैं?
उत्तर-
सौर परिवार – सूर्य और उसका परिवार जैसे ग्रह, उपग्रह, क्षुद्र ग्रह, धूमकेतु आदि से बना समूह सौर परिवार कहलाता है। सूर्य सौरमंडल अथवा सौर परिवार के केंद्र में स्थित है और सभी सदस्य सूर्य के चारों तरफ वलय कक्षाओं में परिक्रमा करते हैं जिन्हें ‘कक्षा’ कहते हैं।
सूर्य और पृथ्वी के बीच बुध और शुक्र ग्रह स्थित है।

प्रश्न 8.
ध्रुव तारा क्या है और यह क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
उत्तर-
ध्रुव तारा – एक तारे को छोड़कर बाकी सभी तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं। केवल एक ही तारा है जो अपनी स्थिति नहीं बदलता, इसे ध्रुव तारा कहते हैं। यह पृथ्वी के अक्ष की दिशा में उत्तर ध्रुव के ऊपर उत्तर में स्थित है।
समुद्री यात्री इसके द्वारा दिशा निर्धारित करते हैं।

प्रश्न 9.
तारे और टूटते तारे में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
तारे और टूटते तारे में अंतर-

तारा (Star) टूटता तारा (Shooting Star)
(i) तारा गर्म गैसों जैसे हाइड्रोजन और हीलियम से बनता है। (i) टूटता तारा चट्टानों और धातु कणों से बनता है।
(ii) यह प्रकाश उत्सर्जित करता है जो नाभिकीय क्रियाओं के कारण है। (ii) टूटता तारा वायुमंडल में घर्षण कारण उत्पन्न ऊर्जा से दीप्त होता है।
(iii) तारे का आकार बहुत बड़ा होता है। (iii) टूटता तारा आकार में धूल कण से भी छोटा हो सकता है।

प्रश्न 10.
उल्काएँ अथवा टूटते तारे (Meteors/Shooting Star) क्या है ?
उत्तर-
उल्काएँ – कुछ पिंड आकाश में प्रकाश की पतली सी धारा छोड़ते हैं। यह टूटते तारे कहलाते हैं। ‘तारा’ शब्द इनके लिए उपयुक्त नहीं क्योंकि न तो यह स्वयं तारे हैं और न ही तारों से किसी तरह संबंधित हैं। वास्तव में ये चट्टानों के टुकड़े हैं, जो ब्रह्मांड में तैर रहे हैं।

जब यह तैरते कण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो वायु में घर्षण से यह जल उठते हैं। यह आग के गोले की भांति पृथ्वी पर गिरते नज़र आते हैं। इनमें से काफ़ी वायुमंडल में ही नष्ट हो जाते हैं।

जब उल्का बहुत बड़ी होती है, यह पूर्ण रूप से नहीं जलती और यह पृथ्वी पर पहुँचती है। पृथ्वी पर पहुँचने वाले ये टुकड़े टूटते तारे कहलाते हैं।

प्रश्न 11.
सौर परिवार को सारणी रूप में दर्शाएँ।
उत्तर-
सौर परिवार का सारणी रूप-
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 6

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 12.
प्रकाश वर्ष क्या है ? यह मीटरों में कैसे दर्शाया जा सकता है ?
उत्तर-
प्रकाश वर्ष – प्रकाश वर्ष प्रकाश द्वारा एक साल में तय की गई दूरी है। प्रकाश एक सेकंड में लगभग 3 × 108 मी० अथवा 3 × 105 कि० मी० दूरी तय करती है।
∴ 1 प्रकाश वर्ष = 365\(\frac{1}{4}\) × 24 × 60 × 60 × 3 × 108 m
अथवा 1 प्रकाश वर्ष = 9.46 × 1015 m

प्रश्न 13.
आकाशीय पिंड पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते हुए क्यों दिखाई देते हैं ?
उत्तर-
आकाशीय पिंड पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते दिखाई देते हैं क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है जबकि हमें ऐसा दिखता है कि पृथ्वी स्थिर है। यही कारण है कि विभिन्न आकाशीय पिंड पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते दिखाई देते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित की परिभाषाएं लिखें-
(i) ग्रह
(ii) उपग्रह
(iii) घूर्णन काल।
उत्तर-
(i) ग्रह – सूर्य की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंडों को ग्रह कहते हैं; जैसे बुध, पृथ्वी व शुक्र।

(ii) उपग्रह – ग्रहों की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंडों को उपग्रह कहते हैं। पृथ्वी का उपग्रह चंद्रमा है। अन्य कुछ ग्रहों के भी उपग्रह हैं।

(iii) घूर्णन काल – किसी ग्रह द्वारा अपने अक्ष पर एक घूर्णन पूरा करने में जितना समय लगाया जाता है, उसे उसका घूर्णन काल कहते हैं।

प्रश्न 15.
सभी ग्रहों में कौन-सा ग्रह चमकीला है तथा क्यों ?
उत्तर-
सभी ग्रहों में शुक्र ग्रह चमकीला है। इसके चमकीलेपन का कारण इसका घने बादलों से युक्त वायुमंडल __ है, जो अपने ऊपर पड़ने वाले सूर्य के प्रकाश के लगभग तीन-चौथाई भाग को परावर्तित कर देता है।

प्रश्न 16.
बुध और शुक्र ग्रहों के दिन व रात के तापमानों में बहुत अधिक अंतर है, जबकि पृथ्वी और मंगल ग्रहों पर ऐसा नहीं होता, क्यों ?
उत्तर-
सूर्य के निकटतम पड़ोसी बुध और शुक्र हैं। इनके चारों ओर वायुमंडलीय आवरण इतना नहीं है, जो ऊष्मीय आवरण की भांति कार्य करता हो, परंतु ये दोनों ग्रह सूर्य के इतने निकट हैं कि दिन के समय सूर्य की ऊष्मा से बच ही नहीं सकते और अत्यधिक गरम हो जाते हैं। सूर्यास्त के पश्चात् ये अत्यधिक ठंडे हो जाते हैं। केवल पृथ्वी और मंगल ही ऐसे ग्रह हैं जिन पर वायुमंडलीय आवरण और सूर्य की उनसे दूरी में सही संतुलन बना हुआ है। यही संतुलन इन दोनों ग्रहों पर दिन व रात के तापमानों में अत्यधिक परिवर्तन नहीं होने देता।

प्रश्न 17.
बुध व शुक्र ग्रह को प्रातस्तारा या सांध्यतारा के नाम से क्यों जाना जाता है ?
उत्तर-
बुध व शुक्र ग्रह को प्रास्तारा या सांध्यतारा के नाम से जाना जाता है क्योंकि दोनों को सूर्योदय से कुछ पहले या सूर्यास्त के तुरंत बाद क्षितिज के पास देखा जा सकता है। इस समय ये अत्यधिक चमकीले तारे जैसे दिखाई पड़ते है।

प्रश्न 18.
वह कौन-सी परिस्थितियाँ हैं, जिनके कारण पृथ्वी पर जीवन संभव है ?
उत्तर-
पृथ्वी पर निम्नलिखित परिस्थितियों के कारण जीवन संभव हआ

  1. पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन का पाया जाना जो सभी जीवों के श्वसन के लिए आवश्यक है।
  2. पृथ्वी पर जैव-प्रक्रियाओं के लिए पानी का उपस्थित होना।
  3. पृथ्वी की सूर्य से उचित दूरी होने के कारण तापमान का उचित होना।
  4. पृथ्वी के चारों ओर रक्षात्मक परत ओजोन का उपस्थित होना जो सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से हमारी रक्षा करती है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

TYPE -III
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सौर मंडल (परिवार ) क्या है ?
उत्तर-
सौर मंडल – सौर मंडल में सूर्य और मंगल और बृहस्पति के बीच बहुत बड़ी संख्या में क्षुद्र ग्रह से मिलकर बना परिवार है। इसमें बड़ी संख्या में धूमकेतु और टूटते तारे हैं जो काफ़ी बड़े वलय वृत्तों में परिक्रमा करते हैं। बुध सूर्य के निकटतम तारा है और शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस, नेप्ट्यून क्रमशः बुध के बाद आते हैं। जहाँ बुध सबसे छोटा ग्रह है वहाँ बृहस्पति सबसे बड़ा ग्रह है।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 7

सभी ग्रह सूर्य के चारों तरफ वलय वृत्तों में और अपने अक्ष के चारों तरफ परिक्रमा करते हैं।
अल्फा सेन्टरी तारा पृथ्वी के निकटतम तारा है और लगभग 4.3 प्रकाश वर्ष पृथ्वी से दूर है। सबसे चमकीला तारा सीरियस (Sirius) है जो पृथ्वी से 8.3 प्रकाश वर्ष दूर है।
सूर्य सौर परिवार का मुखिया है और इसका 99.9% द्रव्यमान है। सूर्य ऊर्जा का संपूर्ण स्रोत है। पृथ्वी लगभग सारी ऊर्जा सूर्य से प्राप्त करती है।

प्रश्न 2.
उत्तरायन और दक्षिणायन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
उत्तरायन और दक्षिणायन – आमतौर से यह कहा जाता है कि सूर्य पूर्व से उदय होता है और पश्चिम में छिपता है। यह कथन आंशिक रूप से सत्य है क्योंकि सूर्य सदैव एक ही दिशा से उदय नहीं होता, इसकी स्थिति प्रतिदिन बदलती रहती है।

इसके लिए समय संबंधित क्रियाकलाप करके इस कथन पर विचार किया जा सकता है। सूर्योदय की स्थिति का प्रेक्षण करें। इसे कई दिनों तक दोहराएँ। एक निरंतर बदलाव दिखाई देगा। गर्मियों में 21 जून के आसपास सूर्योदय का बिंदु धीरे-धीरे दक्षिण की ओर स्थानांतरित होता है। तब सूर्य को दक्षिणायन (दक्षिण दिशा में गतिमान) कहते हैं। यह दक्षिण दिशा में सर्दियों तक गतिमान रहता है। फिर 22 दिसंबर के आसपास उत्तर की ओर गति करना आरंभ कर देता है, इसे उत्तरायन (उत्तर दिशा में गतिमान) कहते हैं। केवल 21 मार्च और 23 सितंबर को सूर्योदय ठीक पूर्व दिशा में उदय होता है और ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होता है।

प्रश्न 3.
पृथ्वी जैसे और बृहस्पति जैसे ग्रह कौन-से हैं ?
उत्तर-
पृथ्वी जैसे ग्रह (Terrestrial Planets) – सूर्य के चार निकट स्थित ग्रहों-बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल को पृथ्वी जैसे ग्रह कहा जाता है. क्योंकि इनकी बनावट पृथ्वी की बनावट जैसी है। इन ग्रहों के वायुमंडल पतले हैं। ये छोटे ग्रह हैं।

बृहस्पति जैसे ग्रह (Jovian Planets) – बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण, पृथ्वी जैसे ग्रहों की तुलना में आकार में काफ़ी बड़े हैं। ये ग्रह मुख्य रूप में हाइड्रोजन और हीलियम के बने हुए हैं। इनको इस कारण ऐसा कहा जाता है, क्योंकि इनकी बनावट बृहस्पति की बनावट जैसी है। इन ग्रहों के बहुत सारे चांद हैं और इर्द-गिर्द छल्ले भी हैं। इनकी सतही अवस्थाएं जैसे कि तापमान और गुरुत्वा उसी प्रकार की हैं जैसे कि शुरू में थीं। इन ग्रहों पर जीवन की कोई संभावना नहीं।

प्रश्न 4.
धूमकेतु पर संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
घूमकेतु – ये आकाशीय पिंड भी सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करते हैं, परंतु इनका परिक्रमा काल अधिक होता है। इनके चमकीले शीर्ष के कारण एक लंबी पूंछ होती है जो सूर्य से परे होती है।

जब धूमकेतु सूर्य के निकट आते हैं तो सूर्य की गर्मी के कारण इनका पानी वाष्प में बदल जाता है। सूर्य का प्रकाश इस वाष्प पर दबाव डालता है और इसको एक पुच्छल के रूप में धूमकेतु से दूर धकेल देता है।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार 8

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 17 तारे एवं सौर परिवार

प्रश्न 5.
कृत्रिम उपग्रहों के मुख्य उपयोग लिखिए।
उत्तर-
कृत्रिम उपग्रहों के मुख्य उपयोग-

  1. पृथ्वी उपग्रहों का उपयोग टेलीफोन द्वारा दूर स्थानों पर बातचीत करने और टी० वी० एवं रेडियो के पुनः प्रसारण के लिए किया जाता है।
  2. इनका प्रयोग मौसमी प्रयोगशाला में मौसम संबंधी अवलोकन करने के लिए किया जाता है।
  3. बाहरी अंतरिक्ष की परिस्थितियों के बारे में आंकड़े इकट्ठे करने के लिए इनका प्रयोग किया जाता है।
  4. जासूसी वाहनों के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता है। यह पृथ्वी पर होने वाली घटनाओं विशेष तौर पर सैनिक संबंधी बातों का पता लगाते रहते हैं।
  5. आकाशीय अवलोकन संबंधी ज्ञान प्राप्त करने के लिए इन उपग्रहों का आधार स्टेशन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
  6. पृथ्वी के किसी भाग में स्थित प्राकृतिक स्रोतों का पता लगाने के लिए इनका प्रयोग किया जा सकता है।

Leave a Comment