PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

Punjab State Board PSEB 8th Class Science Book Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Science Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

PSEB 8th Class Science Guide वायु तथा जल का प्रदूषण Textbook Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
किन विभिन्न विधियों द्वारा जल का संदूषण होता है ?
उत्तर-
जल के संदूषित होने की विभिन्न विधियाँ हैं-

  1. कपड़े धोने, नहाने और घर के अन्य कार्यों से।
  2. सीवेज़ (Sewage) से।
  3. उद्योग द्वारा फेंके गए जहरीले पदार्थों से।
  4. कूड़ा-कर्कट और मृत शरीरों को पानी स्रोतों में फेंकने से।
  5. उर्वरकों, कीटनाशकों, जीवनाशकों से।
  6. खनिजों, धातुओं आदि के नदी तल पर बैठने से।

प्रश्न 2.
व्यक्तिगत स्तर पर आप वायु प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं ?
उत्तर-
व्यक्तिगत स्तर पर वायु प्रदूषण कम करने के उपाय-

  1. वाहनों के उपयोग को कम करना और उसकी अच्छी तरह रख-रखाव करना। डीज़ल अथवा सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग
  2. करना।
  3. पत्तों, टायरों आदि के जलाने पर रोक लगाना।
  4. घरों के आस-पास पेड़-पौधे लगाना।
  5. जन परिवहन का उपयोग करना।

प्रश्न 3.
स्वच्छ, पारदर्शी जल सदैव पीने योग्य होता है। टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-
यह कथन सही नहीं है ! स्वच्छ, पारदर्शी जल देखने में साफ़ है, परंतु इसमें कई घुली हुई अशुद्धियाँ और सूक्ष्मजीव हो सकते हैं। ये सूक्ष्मजीव, रोगों के वाहक हो सकते हैं। इसलिए पीने योग्य जल साफ़, स्वच्छ, पारदर्शी, गंधरहित, सूक्ष्मजीवों रहित और घुली हुई अशुद्धियों रहित होना चाहिए। शुद्ध जल पाने का उत्तम तरीका उबालना है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 4.
आप अपने शहर की नगरपालिका के सदस्य हैं। ऐसे उपायों की सूची बनाइए जिससे नगर के सभी निवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
उत्तर-
शुद्ध जल पाने के उपायों की सूची-

  1. उद्योगों के अपशिष्ट का जल स्रोतों में फेंकने से पहले उपचारित करना चाहिए।
  2. सीवेज का भौतिक और रसायनों से उपचार करने के बाद जल स्रोतों में निष्कासित करना चाहिए।

प्रश्न 5.
शुद्ध वायु और प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर

शुद्ध वायु (Pure Air) प्रदूषित वायु (Polluted air)
(i) वायु साफ़ और पारदर्शी है। (i) वायु गंदी और पारभासी है।
(ii) धुआँ और धूलकण दिखाई नहीं देते। (ii) धुआँ और धूलकणों की मात्रा अत्यधिक होती है।
(iii) कोई गंध नहीं होती। (iii) दुर्गंध हो सकती है।
(iv) सूक्ष्मजीव अनुपस्थित होते हैं। (iv) सूक्ष्मजीव उपस्थित होते हैं।

प्रश्न 6.
उन अवस्थाओं की व्याख्या कीजिए जिनसे अम्ल वर्षा होती है ? अम्ल वर्षा हमें कैसे प्रभावित करती
उत्तर-
अम्ल वर्षा (Acid Rain) – जीवाश्म ईंधनों के अपूर्ण जलने और अधातुओं के परिष्करण से निकली गैसें, जैसे-SO2, SO3, NO2, N2O आदि, जब जल में घुलती हैं, तो H2SO3, H2SO4, HNO3, अम्ल बनाती हैं। यह अम्ल वर्षा के रूप में गिरते हैं, जिन्हें अम्ल वर्षा कहते हैं।

अम्ल वर्षा फसल, जंगली पौधों, स्टील, रेल पटरियों और विद्युत् उपकरणों को नष्ट करती है। यह गले, नाक और आँखों में जलन पैदा करती है।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से कौन-सी पौधा-घर गैस नहीं है ?
(क) कार्बन डाइऑक्साइड
(ख) सल्फर डाइऑक्साइड
(ग) मेथैन
(घ) नाइट्रोजन।
उत्तर-
(घ) नाइट्रोजन।

प्रश्न 8.
पौधा-घर प्रभाव का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पौधा-घर प्रभाव (Green House Effect) – वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की थोड़ी मात्रा उपलब्ध है, जो प्रकाश संश्लेषण क्रिया में सहायक है। यह समुद्री जल में घुल कर कार्बोनेट बनाती है। यह पौधा-घर प्रभाव भी उत्पन्न करती है। पृथ्वी के वातावरण का गर्म होना, इसी के प्रभाव का कारण है। सूर्य से निकली किरणों में आरक्त और पराबैंगनी विकिरणें होती हैं। ओज़ोन परत, पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित कर लेती है, पर अवरक्त विकिरणे धरती पर पहुँचती हैं। इनमें से कुछ किरणें परावर्तित होती हैं। इन परावर्तित किरणों को CO2 अवशोषित करती है और वातावरण को गर्म करती हैं, क्योंकि अवरक्त किरणों में गर्मी उत्पन्न करने का गुण है। चार गैसें जैसे-CO2, जल कण (H2O), ओज़ोन (O3) तथा मिथेन (CH4 ) अवरक्त किरणों को अवशोषित कर सकती है। इनमें से CO2 ही चारों तरफ फैली है, इसलिए यही पौधा-घर प्रभाव के लिए उत्तरदायी है। यह शब्द शीशा घर से लिया गया है, जहाँ हरे पौधे रखे जाते हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 9.
आपके द्वारा कक्षा में विश्व ऊष्णन के बारे में दिया जाने वाला संक्षिप्त भाषण लिखिए।
उत्तर-
विश्व ऊष्णन – जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, कि यह विश्व के तापमान में वृद्धि है। कुछ गैसें, जैसे CO2 मैथेन, ओज़ोन इसके लिए उत्तरदायी हैं। इन गैसों की मात्रा वातावरण में धीरे-धीरे बढ़ रही है। यदि इसको समय पर नियंत्रित न किया गया, तो वातावरण में वृद्धि चारों तरफ समस्याएँ उत्पन्न कर देगी। जैसे-हिमपात पिघल जाएँगे, निम्न क्षेत्र डूब जाएँगे, वर्षा पर प्रभाव पड़ेगा। समुद्र तल ऊँचा उठेगा, जिससे कृषि, वन आदि और रहन-सहन पर प्रभाव पड़ेगा। इसलिए विश्व ऊष्णन को रोकने के लिए उचित और शीघ्र उपाय करने चाहिए।

प्रश्न 10.
ताजमहल की सुंदरता पर संकट का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
ताज, दुनिया के सात अजूबों में से एक है। यह संगमरमर से बनी सफ़ेद इमारत है।
वायु प्रदूषण से इमारत को ख़तरा है। ताज का क्षेत्र सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों से घिरा हुआ है। ये गैसें जीवाश्म ईंधन के अपूर्ण जलने से उत्पन्न होती हैं। ये गैसें वर्षा के जल में घुलकर अम्ल वर्षा बनाती हैं। यह अम्ल वर्षा, इमारत पर गिरती है, उसे घोलती और पीला करती है। यदि अम्ल वर्षा को न रोका गया तो एक दिन इमारत, गिर जाएगी या इसके पत्थर नष्ट हो जाएंगे।

प्रश्न 11.
जल में पोषकों के स्तर में वृद्धि किस प्रकार जल जीवों की उत्तरजीविता को प्रभावित करती है ?
उत्तर-
पोषकों (नाइट्रेट, फास्फेट) के स्तर की वृद्धि से जल में शैवाल (algae) की वृद्धि होती है। इस शैवाल के नष्ट होने पर अपघटित करने के लिए आक्सीजन की उपस्थिति आवश्यक है। इस कारण जल में आक्सीजन स्तर कम हो जाता है, जिससे जलीय जीवों की उत्तरजीविता प्रभावित होती है।

PSEB Solutions for Class 8 Science वायु तथा जल का प्रदूषण Important Questions and Answers

TYPE-I
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पर्यावरण की गुणवत्ता में कमी का उत्तरदायी कौन है ?
उत्तर-
मानव और उसकी गतिविधियाँ।

प्रश्न 2.
वातावरण की कौन-सी परिस्थितियाँ आजकल उपलब्ध नहीं हैं ?
उत्तर-
साफ़ आकाश, ताज़ी हवा, साफ़ जल आदि।

प्रश्न 3.
वायु के संघटक क्या हैं ?
उत्तर-
वायु के संघटक – वायु गैसों का मिश्रण है, जिसमें 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन, 1% अन्य गैसें। जैसे-कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, जल-कण, आर्गन, ओज़ोन, मैथेन आदि।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 4.
कौन-सा पदार्थ मुख्य वायु प्रदूषक है ?
उत्तर-
धुआँ।

प्रश्न 5.
धुएँ का मुख्य कारण है ?
उत्तर-
धुएँ का कारण-

  1. वाहन
  2.  ईंधनों का जलना।

प्रश्न 6.
कुछ प्राकृतिक वायु प्रदूषकों के नाम लिखिए।
उत्तर-
धुआँ, धुल।

प्रश्न 7.
वायु प्रदूषण से कौन-सा रोग फैलता है ?
उत्तर-
श्वसन संबंधी रोग (Respiratory Problems)।

प्रश्न 8.
वाहनों से कौन-सी गैसें उत्सर्जित होती हैं ?
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, धुआँ आदि।

प्रश्न 9.
कौन-सी गैस रक्त में ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को कम करती है ?
उत्तर-
कार्बन मोनोऑक्साइड (Carbon monoxide)।

प्रश्न 10.
धूम-कोहरा (Smog) क्या है ?
उत्तर-
स्मोग, धुआँ और धुंध का मिश्रण है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 11.
श्वसन संबंधी कुछ समस्याओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
श्वसन समस्याएँ-
दमा, खाँसी, बच्चों में छाती की छाँ-छाँ।

प्रश्न 12.
रेफ्रीजेनरेट्स, वातानुकूल, इत्रों में कौन-से रसायन उपयुक्त होते हैं ?
उत्तर-
क्लोरोफ्लोरो कार्बन।

प्रश्न 13.
क्लोरोफ्लोरो कार्बन के दुष्प्रभाव क्या हैं ?
उत्तर-
क्लोरोफ्लोरो (CFC) कार्बन ओज़ोन परत को नष्ट करते हैं।

प्रश्न 14.
ओज़ोन परत क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
उत्तर-
यह पृथ्वी को सूर्य की UV किरणों से बचाती है।

प्रश्न 15.
वायु में निलंबित ठोस कणों के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर-

  1. वाहनों में पेट्रोल, डीज़ल आदि का जलना।
  2. औद्योगिक प्रक्रियाएँ जैसे-स्टील उत्पादन और खाने खोदना।
  3. शक्ति घर।

प्रश्न 16.
निलंबित ठोस कणों के दुष्प्रभाव क्या हैं ?
उत्तर-
दृष्टयता को कम करते हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 17.
आगरे में स्थित ताज को कौन-से उद्योग अम्ल वर्षा से नष्ट करने में उत्तरदायी हैं ?
उत्तर-
रबड़ प्रक्रमण, स्वचालित वाहन, रसायन, मथुरा तेल परिष्करणी।

प्रश्न 18.
अम्ल-गैसें कौन-सी हैं ?
उत्तर-
सल्फर डाइऑक्साइड, सल्फर ट्राइऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड।

प्रश्न 19.
दो साफ़ ईंधनों के नाम लिखिए।
उत्तर-
CNG और LPG.

प्रश्न 20.
कौन-सी गैस सूर्य की विकिरणों को पकड़ कर पर्यावरण को गर्म करती है ?
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 21.
कुछ पौधा-घर गैसों के नाम लिखिए।
उत्तर-
मैथेन, ओज़ोन, जल-कण, कार्बन डाइऑक्साइड।।

प्रश्न 22.
पौधा-घर प्रभाव कम करने के लिए कौन-सा अनुबंध किया है ?
उत्तर-
क्योटो प्रोटोकॉल (Kyoto Protocol) ।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 23.
कुछ वैकल्पिक ऊर्जा स्त्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सूर्य ऊर्जा, जल शक्ति, पन ऊर्जा।

प्रश्न 24.
भारत में वन-महोत्सव कब मनाया जाता है ?
उत्तर-
प्रतिवर्ष जुलाई में।

प्रश्न 25.
सूखे पत्तों का क्या करना चाहिए ?
उत्तर-
सूखे पत्तों को कंपोस्ट गड्ढों में डालकर कंपोस्ट तैयार करनी चाहिए।

प्रश्न 26.
पानी के कौन-से गुणों में परिवर्तन होता है ?
उत्तर-
गंध, रंग तथा अम्लीयता।।

प्रश्न 27.
जल प्रदूषकों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सीवेज़, ज़हरीले तत्व, कीटनाशक, खरपतवार नाशक आदि।

प्रश्न 28.
गंगा कार्य परियोजना कब आरंभ की गई ?
उत्तर-
सन् 1985 में।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 29.
गंगा नदी निर्जीव किन स्थानों पर है ?
उत्तर-
जिन स्थानों पर प्रदूषण स्तर अत्यधिक बढ़ने से, जल जीवन नष्ट हो गया है।

प्रश्न 30.
कौन-से शहर में गंगा अत्यधिक प्रदूषित है ? ।
उत्तर-
कानपुर में।

प्रश्न 31.
जल में ऑक्सीजन स्तर कम होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
शैवाल की वृद्धि और मृत्यु।

प्रश्न 32.
कुछ जल वाहक रोगों के नाम लिखो।
उत्तर-
हैजा, टायफॉइड, पीलिया।

प्रश्न 33.
जल-वाहक सूक्ष्मजीव कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
जल-वाहक सूक्ष्मजीव – जीवाणु, विषाणु, कवक, मृतजीवी आदि।

प्रश्न 34.
पेयजल को परिभाषित करें।
उत्तर-
पेयजल-पीने योग्य जल को पेयजल कहते हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 35.
पेयजल के गणों के बारे लिखो।
उत्तर-
रंगरहित, गंधरहित, घुलनशील, अशुद्धियों और सूक्ष्मजीवों के बिना।

प्रश्न 36.
जनसंख्या के कितने % को पेयजल उपलब्ध नहीं है ?
उत्तर-
25%.

प्रश्न 37.
एक आम प्रचलित घरेलू फिल्टर कौन-सा है ?
उत्तर-
कैंडल फिल्टर।

प्रश्न 38.
किस प्रक्रिया से जल में उपस्थित जीवाणु भर जाते हैं ?
उत्तर-
उबालने से।

प्रश्न 39.
कुछ रसायनों के नाम लिखिए जिनसे जल शुद्ध किया जाता है ?
उत्तर-
विरंजक चूर्ण अथवा क्लोरीन, ओज़ोन और आयोडीन गैस।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 40.
3R सिद्धांत क्या है ?
उत्तर-
3R सिद्धांत-कम उपयोग (Reduce), पुनः उपयोग (Reuse), पुनः चक्रण (Recycle)।

प्रश्न 41.
वाहित मल का उपचार क्यों करना चाहिए ?
उत्तर-
शुद्ध और साफ़ जल के लिए।

प्रश्न 42.
संदूषित जल पीने में क्या नुकसान है ?
उत्तर-
बीमारी का होना।

प्रश्न 43.
घरों में स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए कौन-सी संस्था उत्तरदायी है?
उत्तर-
नगर-निगम अथवा नगरपालिकाएँ।

प्रश्न 44.
क्या जल संरक्षण की आवश्यकता है ?
उत्तर-
हाँ।

TYPE-II
लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
वायु प्रदूषकों के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर-
वायु प्रदूषकों के उदाहरण-

  1. सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड।
  2. रेडियो ऐक्टिव कचरा।

प्रश्न 2.
वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोत कौन-से हैं ?
उत्तर-
वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोत-

  1. उद्योग-कागज़ उद्योग, स्टील उद्योग, पेट्रोलियम परिष्करणशालाएँ और रसायन उद्योग।
  2. वाहन
  3. धुआँ।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 3.
वाहित मल (Sewage) क्या है ?
उत्तर-
वाहित मल – म्यूनिस्पिल और घरेलू अपशिष्ट का बहुत बड़ी मात्रा में उत्सर्जन वाहित मल कहलाता है। इसमें जैविक अपशिष्ट, जहरीले पदार्थ होते हैं जो कई कार्यविधियों को नुकसान पहुंचाते हैं।

प्रश्न 4.
वाहित मल-जल संदूषित जल क्यों कहलाता है ?
उत्तर-
वाहित मल-जल में मानव मल-मूत्र, कपड़े धोने का जल, औद्योगिक अपशिष्ट होते हैं। यह जल पीने के लिए अनोपयोगी है। इसमें ऑक्सीजन की कमी होती है। इसकी दुर्गंध होती है। यह कई रोगों का कारक है। इसलिए इसे संदूषित जल कहते हैं।

प्रश्न 5.
वायु प्रदूषणों को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है ?
उत्तर-
वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के उपाय-

  1. जलनशील ठोस व्यर्थ भट्ठियों में जलाना चाहिए।
  2. वाहनों में ईंधनों के पूर्ण जलने वाले ईंधनों जैसे डीज़ल आदि का प्रयोग करना चाहिए ताकि हानिकारक उत्पाद न बनें।
  3. वनस्पति को अत्यधिक और अनावश्यक नहीं जलाना चाहिए।

प्रश्न 6.
नदी का प्रदूषण कैसे नियंत्रित किया जा सकता है ?
उत्तर-
नदी के प्रदूषण का नियंत्रण-

  1. भौतिक और रासायनिक विधियों से वाहित मल का उपचार करके जलाशयों में गिराना चाहिए।
  2. नदी के किनारों से रसायन उद्योग को दूर करना चाहिए और नए उद्योग लगाने में मनाही होनी चाहिए।

प्रश्न 7.
क्लोरोफ्लोरो कार्बन हानिकारक कैसे है ?
उत्तर-
क्लोरोफ्लोरो कार्बन वातावरण की ओज़ोन परत को क्षति पहुँचाते हैं। यह परत पृथ्वी पर रहने वाले जीवों की हानिकारक UV विकिरणों से रक्षा करती है।

प्रश्न 8.
कार्बन मोनोऑक्साइड जीवों पर क्या प्रभाव डालती है ?
उत्तर-
कार्बन मोनोऑक्साइड का जीवों पर प्रभाव-रक्त में उपस्थित हीमोग्लोबिन कार्बन मोनोऑक्साइड अवशोषित करती है, जिससे रक्त द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण करने की शक्ति कम हो जाती है। ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से जीव की मृत्यु हो जाती है।

प्रश्न 9.
कौन-से धातु स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं ?
उत्तर-
सीसा, आर्सेनिक, पारा।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 10.
वायु के मुख्य प्रदूषकों को चित्र द्वारा दर्शाओ।
उत्तर-
वायु प्रदूषक (Air Pollutants)।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण 1

प्रश्न 11.
पौधा-घर प्रभाव के हानिकारक प्रभाव लिखें।
उत्तर-
पौधा-घर प्रभाव के हानिकारक प्रभाव-
पौधा-घर प्रभाव से पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होगी। इससे जीव-जंतुओं और मानवों का जीवन असुविधाजनक हो जाएगा।

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है, कि समुद्र तल 100 मी० ऊपर/बढ़ जाएगा। जब पौधा-घर प्रभाव से विश्व ऊष्णन में 3-6°C वृद्धि होगी। यदि ऐसा हुआ, तो तटीय क्षेत्र और कई द्वीप डूब जाएँगे और काफ़ी हानि होगी।

प्रश्न 12.
कानपुर में गंगा अत्यधिक संदूषित क्यों है ?
उत्तर-
कानपुर में गंगा में जल की मात्रा कम और गति धीमी है। लगभग 5000 उद्योग, अपने अपशिष्ट जहरीले पदार्थ नदी में विसर्जित करते हैं। लोग नदी में नहाते हैं, कपड़े धोते हैं, मल-मूत्र फेंकते हैं, फूल तथा पूजा सामग्री और प्लास्टिक थैले भी नदी में फेंकते हैं।

प्रश्न 13.
ओजोन परत हमारे लिए कैसे लाभदायक है ?
उत्तर-
वातावरण की ओजोन परत सभी जीवित वस्तुओं के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यह परत सूर्य से उत्सर्जित हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित कर लेती है। अन्यथा ये किरणें मानव और अन्य जंतुओं में त्वचा का कैंसर जैसे भयानक रोग उत्पन्न कर सकती हैं। ये पराबैंगनी किरणें फसलों के लिए भी हानिकारक होती हैं।

प्रश्न 14.
ओजोन परत की व्याख्या करो।
उत्तर-
ओज़ोन परत-हमारे वायुमंडल के समताप मंडल में पाई जाने वाली ओजोन, ओजोन परत के रूप में पाई जाती है जो हमें सूर्य की पराबैंगनी विकिरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। फ्रिज, एयर कंडीशनर, प्लास्टिक फोम में एक जहरीले पदार्थ CFC (क्लोरोफ्लोरो कार्बन) का उपयोग होता है जो ओजोन परत को पतला कर देता है। इसे ओजोन परत ह्रास कहते हैं।

प्रश्न 15.
विश्व तापमान में वृद्धि से कौन-कौन सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं ?
उत्तर-
विश्व तापमान से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं-

  1. इससे गर्मियाँ खुश्क और गर्म हो जाएँगी। इसी प्रकार सर्दियाँ नमी वाली और अधिक ठंडी हो जाएँगी।
  2. तापमान के बढ़ने से ग्लेशियर पिघल जाएँगे और समुद्र में जल का स्तर 2 फुट और बढ़ जाएगा।
  3. जल की आपूर्ति प्रभावित हो जाएगी तथा व्यापक स्तर पर सूखा पड़ेगा।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 16.
गंगा के किनारे स्थित उद्योग धंधों ने गंगा को कैसे प्रदूषित करने का कार्य किया ?
उत्तर-
गंगा के किनारे बसे शहरों व नगरों में भारी संख्या में उद्योग स्थापित हैं। अकेले कानपुर में 5000 से अधिक औद्योगिक इकाइयाँ हैं जो गंगा में अपमार्जक चर्म के पेंट के उद्योगों का जहरीला अपशिष्ट, वाहित मल, कीटनाशक व कूड़ा कचरा आदि मिला रहे हैं। कागज़ की फैक्ट्रियाँ, चीनी मिलें व अन्य रासायनिक फैक्ट्रियाँ गंगा के जल में भारी मात्रा में अपशिष्ट मिलाकर दूषित कर रहे हैं।

प्रश्न 17.
सरकार ने गंगा जैसी पवित्र नदियों के जल की स्वच्छता बनाए रखने के लिए उद्योगों के लिए क्या निर्देश जारी किए हुए हैं ?
उत्तर-
तेल परिष्करणशालाएँ, वस्त्र व. चीनी मिलें, कागज़ फैक्ट्रियाँ व रासायनिक फैक्ट्रियाँ अपने औद्योगिक अपशिष्ट को सीधे नदियों में बहा देती हैं जिससे नदियों का जल विषैला होता जा रहा है इसे रोकने के लिए सरकार ने अधिनियम बनाए हैं। जिनके अनुसार उद्योगों को अपने यहाँ उत्पन्न अपशिष्टों को जल में प्रवाहित करने से पूर्व उपचारित करना आवश्यक है। परंतु अधिकतर उद्योग इन नियमों को अनुपालना नहीं कर रहे हैं।

TYPE -III
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
अपने चारों तरफ वायु प्रदूषण कम करने के आप क्या सुझाव देंगे ?
उत्तर-
वायु प्रदूषण कम करने के उपाय-

  1. वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों का उपयोग करना जो प्रदूषण न फैलाएँ जैसे-सौर ऊर्जा, पन ऊर्जा।
  2. सीसा रहित ईंधन का उपयोग करके जैसे संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) का उपयोग कारों, बसों और ट्रकों में। वाहन नियमित रूप में प्रदूषण के लिए प्रेषित किए जाने चाहिए।
  3. उद्योगों को घरों से दूर लगाना चाहिए और उनकी चिमनियों में फिल्टर होने चाहिए।
  4. पेड़ वायु को शुद्ध करते हैं, इसलिए अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
  5. प्लास्टिक के थैलों की जगह कपड़े अथवा जूट के थैले उपयोग में लाने चाहिए।
  6. पदार्थों का पुनः चक्रण जैसे-कागज़, धातु आदि करना चाहिए।
  7. सूखे पत्ते, पेड़ों की शाखाएँ, कागज, कूड़े आदि को जलाना नहीं चाहिए क्योंकि धुआँ वायु प्रदूषण फैलाता है।
  8. विद्युत् बचत करनी चाहिए।
  9. ऐरोसाल जैसे पदार्थों के उपयोग में कमी लानी चाहिए क्योंकि यह पदार्थ वातावरण में कुछ मिनटों से कई वर्षों तक लटके रह सकते हैं। इनके आकार और भार पर सब निर्भर करता है जैसे–सुगंध आदि।
  10. धूम्रपान से परहेज़ करना चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देनी चाहिए।

प्रश्न 2.
सीवेज़ जल प्रदूषण में कैसे उत्तरदायी है ?
उत्तर-
सीवेज़ को घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट में वर्गीकृत किया जा सकता है। घरेलू अपशिष्ट सीवेज़ का प्राथमिक स्रोत है। औद्योगिक अपशिष्ट भी जल संदूषण में मुख्य भूमिका निभाते हैं।

सीवेज से नदी, झील और समुद्र संदूषित होते हैं। संदूषित जल हैजा, टायफॉइड, पेचिश, पीलिया और त्वचा रोग जैसे संक्रमण रोगों का वाहक है।
सीवेज जल के अपघटन में ऑक्सीजन उपयोग में आती है जिससे जल में ऑक्सीजन की मात्रा में कमी आ जाती है। इस कमी के कारण जल जीवन प्रभावित होता है और मछलियों तथा अन्य जलीय जंतुओं के मृत्यु का कारण बनता है।
संदूषित जल पीने और खाना बनाने के उपयुक्त नहीं होता है। यह कृषि के लिए भी उपयुक्त नहीं होता।

प्रश्न 3.
वायु प्रदूषण पर संक्षिप्त नोट लिखें।
उत्तर-
वायु प्रदूषण – वायु प्राकृतिक और मानव क्रियाओं द्वारा शुद्ध नहीं रही। वायु के जैविक, भौतिक और रासायनिक गुणों में अवांछनीय परिवर्तनों को वायु प्रदूषण कहते हैं। वे पदार्थ जो वायु प्रदूषण के उत्तरदायी हैं, वायु प्रदूषक कहलाते हैं। मुख्य प्रदूषक कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन के ऑक्साइड और निलंबित ठोस कण हैं। वायु प्रदूषण के मानव पर अत्यधिक दुष्प्रभाव हैं। यह कच्चे माल, औद्योगिक प्रक्रियाओं, रहन-सहन और सांस्कृतिक संपदा जैसे ऐतिहासिक इमारतों को प्रभावित करता है। यह जीवन के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।

प्रश्न 4.
अम्ल गैसों को परिभाषित करें। उदाहरण दें। क्या इसका प्रभाव आप नयी बनी संगमरमर की इमारतों में देख सकते हो ?
उत्तर-
वे गैसें जो जल में घुलकर अम्ल बनाती हैं, अम्ल गैसें कहलाती हैं।
उदाहरण – सल्फर डाइऑक्साइड (SO2 नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2).
संगमरमर इमारत पर प्रभाव – वातावरण में पाई जाने वाली SO2 और NO2 जल से क्रिया करके अम्ल बनाती है।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण 2

यह अम्ल वर्षा के जल के साथ इमारतों पर गिरते हैं । अम्ल-युक्त इस वर्षा को अम्ल वर्षा कहते हैं। अम्ल संगमरमर (CaCO3) पत्थर को नष्ट करते हैं।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण 3
इस तरह अम्ल वर्षा संगमरमर की इमारतों को क्षति पहुँचाती है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण

प्रश्न 5.
ओज़ोन ह्रास (Ozone depletion) (Ozone depletion) का वर्णन करें।
उत्तर-
ओज़ोन ह्रास (Ozone depletion) – ओज़ोन परत पृथ्वी की सुरक्षा परत है। मानव क्रियाओं द्वारा उत्पन्न CFC ओजोन परत का ह्रास हो रहा है जिससे UV विकिरणें धरती पर पहुँच रही हैं। यही ओजोन ह्रास है।

ओज़ोन ह्रास के प्रभाव-

  1. UV विकिरणें, त्वचा कैंसर और आँखों के रोगों को फैला रही हैं।
  2. ये किरणें, मानव शरीर में प्रतिरक्षी तंत्र को प्रभावित करती हैं।
  3. विश्व वर्षा को प्रभावित करती है।
  4. पर्यावरणीय दुर्घटनाएँ जैसे-बाढ़, खाद्य पदार्थों में कमी आदि के लिए उत्तरदायी।

प्रश्न 6.
जल संदूषण के स्रोतों की व्याख्या करो।
उत्तर-
जल संदूषण के स्रोत :-
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण 4
(क) घरेलू अपशिष्ट – इसमें शामिल हैं-
(a) मानव और जंतु का मल-मूत्र
(b) जैविक पदार्थ (खाद्य पदार्थों)
(c) अपमार्जक
(d) जीवाणु।

(ख) औद्योगिक अपशिष्ट – औद्योगिक अपशिष्टों में भारी धातुएँ जैसे-पारा, सीसा, कॉपर, ऑर्सेनिक, कैडमियम हो सकते हैं जिन्हें नदी, झीलों, तालाबों में फेंक दिया जाता है।

(ग) पीड़कनाशी और उर्वरक – खेतों से पानी अपने साथ उर्वरक, पीड़कनाशी, कीटनाशी आदि कई रसायन जलाशयों तक बहा ले जाता है। DDT जैसे पीड़कनाशी अनिम्नकरणीय पदार्थ हैं।

(घ) जल ऊष्मा – मानव कार्यविधियों द्वारा पानी के ताप की वृदधि जल ऊप्मा कहलाती है। ऊष्मीय शक्ति घर आदि गर्म जल जलाशयों में बहा देते हैं जिससे जलाशयों के जल अचानक गर्म हो जाते हैं और जलीय जीवन पर दुष्प्रभाव डालते हैं।

Leave a Comment