PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

SST Guide for Class 10 PSEB भारत-एक परिचय Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित प्रश्नों का एक शब्द या एक वाक्य में उत्तर दीजिए.

प्रश्न 1.
हमारे देश का आधुनिक नाम ‘इण्डिया’ कैसे पड़ा?
अथवा
भारत का आधुनिक नाम ‘इण्डिया’ किस धारणा पर आधारित है?
उत्तर-
हमारे देश का आधुनिक नाम सिन्धु नदी के नाम पर ‘इण्डिया’ पड़ा।

प्रश्न 2.
भारत की ग्लोब पर स्थिति का वर्णन करो।
उत्तर-
भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक विशाल देश है।

प्रश्न 3.
हिन्द महासागर में भारत की स्थिति क्या है ?
उत्तर-
हिन्द महासागर में भारत की स्थिति केन्द्रीय है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 4.
देश का क्षेत्रफल बताओ।
उत्तर-
भारत का क्षेत्रफल लगभग 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है।

प्रश्न 5.
भारत की उत्तर-दक्षिणी तथा पूर्व-पश्चिमी दिशाओं में दूरस्थ बिन्दुओं के नाम एवं दूरी बताइए।
उत्तर-
कश्मीर से कन्याकुमारी तक क्रमश: 3214 किलोमीटर एवं अरुणाचल प्रदेश से कच्छ की खाड़ी तक 2933 किलोमीटर।

प्रश्न 6.
देश की समुद्र तटीय एवं थल सीमाओं की लम्बाई बताइए।
उत्तर-
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किलोमीटर है जबकि इसकी तट रेखा की लम्बाई 6083 किलोमीटर है।

प्रश्न 7.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का संसार में कौन-सा स्थान है?
उत्तर-
सातवां। प्रश्न 8. पंजाबी भाषाई राज्य के रूप में पंजाब की स्थापना कब हुई?

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 8.
पंजाबी भाषाई राज्य के रूप में पंजाब की स्थापना कब हुई?
अथवा
हमारे आधुनिक पंजाब राज्य का जन्म कब हुआ?
उत्तर-
1 नवम्बर, 1966 ई० को।

प्रश्न 9.
देश इस समय कितने राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में बंटा हुआ है?
उत्तर-
28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश ।

प्रश्न 10.
भारत में क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े व छोटे राज्यों के नाम लिखो।
उत्तर-
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और सबसे छोटा राज्य गोआ है। जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा और सिक्किम सबसे छोटा राज्य है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

II. निम्नलिखित प्रश्नों का संक्षेप में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
क्या भारत एक उप-महाद्वीप है?
उत्तर-
अपने विस्तार और स्थिति के कारण भारत को उप-महाद्वीप का दर्जा दिया जाता है। उप-महाद्वीप एक विशाल तथा स्वतन्त्र भू-भाग होता है जिसकी सीमाएं विभिन्न स्थलाकृतियों द्वारा बनाईजाती हैं। ये स्थलाकृतियां इसे अपने आस-पास के क्षेत्रों से अलग करती हैं। भारत के उत्तर में हिमालय के पार अगील (Agill), मुझतघ (Mugtgh), कुनलुन (Kunlun), कराकोरम, हिन्दुकुश आदि पर्वत श्रेणियां उसे एशिया के उत्तर-पश्चिमी भागों से अलग करती हैं।
दक्षिण में पाक जलडमरु मध्य तथा मन्नार की खाड़ी इसे श्रीलंका से अलग करते हैं। पूर्व में अराकान योमा इसे म्यनमार से अलग करते हैं । थार का मरुस्थल इसे पाकिस्तान के बहुत बड़े भाग से अलग करता है। इतना होने पर भी हम वर्तमान भारत को उपमहाद्वीप नहीं कह सकते। भारतीय उप-महाद्वीप का निर्माण अविभाजित भारत, नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश मिल कर करते हैं।

प्रश्न 2.
भारतीय संस्कृति में किस प्रकार की अनेकताएं मिलती हैं?
उत्तर-
भारत के भिन्न-भिन्न प्रदेशों में अलग-अलग धर्मों तथा जातियों के लोग रहते हैं। परिणामस्वरूप उनमें भाषा, वेशभूषा, रहन-सहन, खान-पान सम्बन्धी विभिन्नताएं पाई जाती हैं। उनके लोकगीत, मेले, त्योहार तथा रीतिरिवाज भी अलग-अलग हैं। यहां 187 भाषाएं प्रचलित हैं। देश के 97% भाग में केवल 23 भाषाएं बोली जाती हैं। संविधान में 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है। देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग लोक नृत्य विकसित हुए। सच तो यह है कि हमारे देश के लगभग हर क्षेत्र में विभिन्नताएं पाई जाती हैं।

प्रश्न 3.
भारत के स्थानीय विस्तार पर नोट लिखें।
उत्तर-
भारत 8° 4′ 16” से 37° 17′ 53′ उत्तरी अक्षांशों के बीच तथा 68° 7′ 33″ से 97° 24′ 47” पूर्वी देशान्तरों के मध्य फैला हुआ है। कर्क रेखा इस देश के मध्य से गुजरती है। उत्तरी भारत का क्षेत्रफल दक्षिणी भारत से दो गुणा है। देश की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की लम्बाई 3214 किलोमीटर तथा अरुणाचल प्रदेश से कच्छ की रण क्षेत्र तक की लम्बाई 2933 किलोमीटर है। इस विस्तार का अनुमान यूं भी लगाया जा सकता है कि जब अरुणाचल प्रदेश में दिन निकल रहा होता है तो गुजरात में रात्रि का आखिरी पहर चल रहा होता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 4.
भारतीय भाषाओं तथा लोक कलाओं की देश की एकता व एकरूपता को क्या देन है?
उत्तर-
भारतीय भाषाओं तथा कलाओं ने इस देश की एकता में विशेष रंग भरा है। संस्कृत को ही लीजिए। इस देश में वेद तथा अन्य प्राचीन ग्रन्थ इसी भाषा में लिखे गए। राजस्थान से लेकर मणिपुर तक वेदों के प्रचार का श्रेय संस्कृत भाषा को ही जाता है। संस्कृत भाषा के मेल से ही उर्दू का जन्म हुआ और उसे मध्यकाल में दिल्ली के शासकों द्वारा मान्यता प्राप्त हुई। आज अंग्रेजी देश की सम्पर्क भाषा है और हिन्दी राष्ट्र भाषा है। पूरे देश में लोक कला अर्थात् लोकगीत समान भाव व्यक्त करते हैं। वीर रस ने ललित कलाओं को प्रभावित किया। इसी तरह भारतीय फिल्मों ने भारतीय संस्कृति को एकता प्रदान की।

प्रश्न 5.
भारत की क्षेत्रीय विभिन्नता किन्हीं दो तथ्यों के आधार पर स्पष्ट करें।
उत्तर-
भारत की विशालता के कारण देश में बहुत अधिक क्षेत्रीय विभिन्नताएं पाई जाती हैं। इन्हें जन्म देने वाले दो तथ्यों का वर्णन इस प्रकार है —

विशाल क्षेत्र-भारत का पूर्व-पश्चिमी तथा उत्तर-दक्षिणी विस्तार अधिक होने के कारण यहां अधिक विभिन्नताएँ पैदा हो गई। प्रकृति के रूपों तथा मानवीय तत्त्वों में ये विभिन्नताएं साफ़ नज़र आती हैं। अपने विशाल भौगोलिक क्षेत्र के कारण भारत को उप महाद्वीप का दर्जा प्राप्त है।
धरातल-इस देश में जहां अरावली जैसे प्राचीन पर्वत हैं, वहां हिमालय जैसे युवा पर्वत भी स्थित हैं। इसके दक्षिण में कठोर तथा प्राचीन चट्टानों से निर्मित प्रायद्वीपीय पठार है। इसी प्रकार हिमालय तथा प्रायद्वीपीय पठार के मध्य विशाल उपजाऊ मैदान पाये जाते हैं।

प्रश्न 6.
भारत की अनेकता में एकता को दो तथ्यों से स्पष्ट करें।
उत्तर-
निम्नलिखित दो तथ्यों के आधार पर हम कह सकते हैं कि भारत की विभिन्नताओं में एकता पाई जाती है —
(1) भारत के धरातलीय स्वरूप में बड़ी विभिन्नता है। यदि देश के उत्तर में हिमालय पर्वत है, तो दक्षिण में प्रायद्वीपीय पठार है। उत्तर में विशाल मैदान इस विभिन्नता को गहरा करते हैं। इन विभिन्नताओं के बावजूद मानसून पवनें देश को एकता प्रदान करती हैं। देश की अधिकतर वर्षा इन्हीं पवनों द्वारा होती है।
(2) भारत में 187 भाषाएं बोली जाती हैं। देश के 97 प्रतिशत भाग में 22 भाषाओं का अधिक महत्त्व है। इतना होने पर भी संस्कृत भाषा ने समस्त भारत के लोगों को एक सूत्र में पिरोया है। अंग्रेज़ी ने सम्पर्क भाषा के रूप में तथा हिन्दी ने राजभाषा के रूप में देश को एकता प्रदान की है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 7.
देश की प्राकृतिक विभिन्नता ने सांस्कृतिक विभिन्नता पैदा करने में क्या योगदान दिया है?
उत्तर-
भारत एक विशाल देश है। विशालता के कारण इस देश में अनेक प्राकृतिक विभिन्नताएं पाई जाती हैं। पहाड़ी प्रदेशों के लोग ऊनी वस्त्र पहनते हैं और उनका रहन-सहन भी अपनी प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुकूल है। प्रायद्वीपीय पठार के लोगों को कठोर परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। उनके कृषि उद्यम देश के अन्य भागों से भिन्न हैं। उनका खान-पान तथा पहरावा भी वहां की जलवायु के अनुकूल है। इसी तरह मैदानी भागों में लोगों ने कम परिश्रम से अधिक लाभ कमाया और अपने जीवन-स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया।

प्रश्न 8.
“जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्य उदय हो रहा होता है, तो गुजरात में अभी रात्रि होती है।” कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
अरुणाचल से गुजरात की दूरी 2933 किलोमीटर है। वास्तव में अरुणाचल से लेकर गुजरात में स्थित रण ऑफ़ कच्छ (Rann of Kutch) के मध्य 29° 12′ का देशान्तरीय अन्तर है। प्रति देशान्तर रेखा के चार मिनट का अन्तर आ जाता है। इस प्रकार दोनों स्थानों के समय में लगभग दो घण्टे का अन्तर पड़ जाता है। पूर्व में स्थित होने के कारण अरुणाचल प्रदेश का स्थानीय समय पश्चिम में स्थित गुजरात के स्थानीय समय से आगे रहता है। इसलिए जब अरुणाचल में सूर्य निकलता है, उस समय गुजरात में अभी रात होती है।

III. निम्नलिखित प्रश्नों का विस्तृत उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
देश के नामकरण के बारे में विस्तार से लिखें। इसके आकार एवं राजनैतिक व्यवस्था के बारे में भी बताइए।
उत्तर-
नाम-प्राचीन लेखों के अनुसार युगों-युगों से भारत के नाम में बदलाव आता रहा। एक धारणा के अनुसार इस का सब से पहला नाम ‘हिमाचल-शेत्-प्रयत्तम’ था। इस नाम के अनुसार इसका सम्बन्ध इस प्रदेश से था, जो हिमाचल एवम् रामेश्वरम् के बीच स्थित है।
आर्यों के आगमन से इस देश का नाम ‘आर्यवर्त’ पड़ा। ऋग्वेद के अनुसार भरत (दुष्यन्त का पुत्र) नामक राजा के नाम पर इस देश का नाम भारतवर्ष पड़ा।
भारत का आधुनिक नाम ‘इण्डिया’ सिन्धु नदी से पड़ा। आर्यों ने उत्तर-पश्चिम में बहने वाली अति विशाल नदी का नाम सिन्धु रखा। सिन्धु शब्द से ही ‘हिन्दू’ शब्द का प्रचलन हुआ। जो लोग सिन्धु नदी के आस-पास रहते थे, ईरानियों ने उन्हें हिन्दू कह कर पुकारा। यूनानियों ने हिन्दू शब्द को ‘इंडोस’ में बदल दिया। रोमन लोगों ने इसी शब्द के आधार पर सिन्धु नदी को ‘इंडस’ कह कर पुकारा और इसी शब्द से ‘इण्डिया’ शब्द का प्रचलन हुआ। हिन्दू से हिन्दुस्तान बना और भरत से भारत। आज हमारे देश को इन तीनों नामों से पुकारा जाता है।
आकार-इसका आकार (त्रिभुजाकार) है। इसके एक ओर अरब सागर है तथा दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी। यह देश उत्तर में अधिक चौड़ा है। दक्षिण में जाते हुए इस का आकार छोटा होता जाता है। अन्ततः कन्याकुमारी पर यह एक बिन्दु के समान है।
राजनीतिक व्यवस्था अथवा प्रशासनिक बांट-भारत राज्यों का एक संघ है। प्रशासनिक रूप से भारत में 28 राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (N.C.T.) दिल्ली भी भारत की प्रशासनिक इकाई है।
सच तो यह है कि हर रूप में भारत की अपनी एक अलग विशेषता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 2.
देश की भौगोलिक स्थिति का देश की सुरक्षा, जलवायु, व्यापार एवं संस्कृति पर क्या प्रभाव है?
उत्तर-
भारत एशिया महादीप के दक्षिण में फैला हुआ एक विशाल देश है। हिन्द महासागर के शीर्ष पर स्थित होने के कारण इसे केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है। आओ देखें, कि भारत की स्थिति का देश की सुरक्षा, जलवायु, व्यापार तथा संस्कृति पर क्या प्रभाव पड़ा है-..

सुरक्षा-भारत ने अपनी लम्बी तट रेखा की सुरक्षा के लिए एक शक्तिशाली नौ-सेना का गठन किया हुआ है। इसलिए दक्षिण में इसकी सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। उत्तर की पर्वतीय अथवा स्थल सीमाओं की सुरक्षा के लिए स्थल तथा वायु सेना का गठन किया गया है। हमने जहां एक ओर उत्तर में पड़ोसी देशों के आक्रमणों को विफल किया तो दूसरी ओर श्रीलंका की आतंकवाद से तथा मालदीव की समुद्री लुटेरों से रक्षा की है।
जलवायु-हिमालय तथा हिन्द महासागर के बीच में स्थित होने के कारण भारत को मानसून पवनों का वरदान मिला है। भारत के अधिकांश भाग में ग्रीष्म काल में वर्षा होती है जबकि दक्षिण पूर्वी भागों में शीतकाल में वर्षा होती है।
व्यापार-हिन्द महासागर से निकलने वाले सभी मार्ग भारत से होकर जाते हैं। ये मार्ग भारत को एक ओर यूरोप तथा अमेरिका के देशों से जोड़ते हैं तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया तथा सुदूर पूर्व से मिलाते हैं।
संस्कृति-भारत के उत्तर-पश्चिमी देशों से आर्य, यूनानी, तुर्क, मुग़ल आदि अनेक विदेशी जातियां यहां आईं और इस देश में बस गईं। इन विभिन्न भाषा-भाषी जातियों ने भारत के लोगों से मेल-जोल बढ़ाया और भारतीय सभ्यता को नवीन रंगों से रंगा। इस आपसी मेल मिलाप से भारत के लोगों की वेश-भूषा, रहन-सहन तथा खान-पान में अनेक बदलाव आए।
सच तो यह है कि भारत अपनी स्थिति के कारण विश्व में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।

प्रश्न 3.
“भारत एक विविधताओं वाला देश है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
भारत अपनी विशालता के कारण विभिन्नताओं का देश है। देश में पाई जाने वाली विभिन्नताओं का वर्णन इस प्रकार है —

धरातलीय विभिन्नता-भारत में एक ओर हिमालय पर्वत है तो दूसरी ओर प्रायद्वीपीय पठार हैं। इसमें जहां सतलुज, गंगा, ब्रह्मपुत्र का उपजाऊ मैदान है, वहीं थार का मरुस्थल भी है। हिमालय नवीन (युवा) पर्वत है, जबकि राजस्थान में फैला अरावली पर्वत प्राचीनतम है।
जलवायु सम्बन्धी विभिन्नता-कर्क रेखा (Tropic of Cancer) भारत के मध्य से गुज़रती है। परिणामस्वरूप इसके उत्तरी भाग में शीतोष्ण प्रकार की जलवायु पाई जाती है। समुद्र से दूर होने के कारण उत्तरी भागों में विषम जलवायु पाई जाती है जबकि विषुवत् रेखा के समीप होने के कारण दक्षिणी भागों में ऊष्ण जलवायु पाई जाती है। भारत के पूर्व में अत्यधिक वर्षा होती है जबकि पश्चिम में थार के मरुस्थल में बहत कम वर्षा होती है।
जातीय विभिन्नता-उत्तर-पूर्वी भारत में मध्य एशिया से आई मंगोल जाति के लोग रहते हैं जबकि उत्तर-पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तिब्बती लोग रहते हैं। पश्चिमी मैदानी भागों में आर्य तथा मुसलमान आकर बस गए। इसी तरह दक्षिण में द्राविड़ जाति के लोग निवास करते हैं और तमिलनाडु में श्रीलंका से आए तमिल जाति के लोग रहते हैं।
सांस्कृतिक विभिन्नता-देश के विभिन्न भागों में जातीय विभिन्नता होने के कारण लोगों की भाषा, रहन-सहन, खान-पान, घरों की बनावट, लोकगीत, लोक नृत्य, मेलों, त्योहारों तथा रीति-रिवाजों में अन्तर देखने को मिलता है। इस देश में 187 भाषाएं बोली जाती हैं।
सच तो यह है कि अन्य विभिन्नताओं के अतिरिक्त लोगों के कृषि करने के ढंग में भी अन्तर है और उनके जीवन स्तर में भी।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 4.
देश में वर्तमान विविधताओं को कौन-कौन से तत्त्व प्रभावित करते हैं?
उत्तर-
भारत की क्षेत्रीय विभिन्नता को निम्नलिखित तत्त्व प्रभावित करते हैं

विशालता-भारत एक विशाल देश है। उत्तर से दक्षिण में इसकी लम्बाई 3214 कि० मी० तथा पूर्व से पश्चिम तक की लम्बाई 2933 कि० मी० है। इतने विशाल देश में समान धरातलीय स्वरूप होना असम्भव है। वास्तविकता यह है कि यहां के विभिन्न क्षेत्र अनेक बातों में आपस में मेल नहीं खाते।
धरातल-भारत का धरातल एक समान नहीं है। यहां पर्वत, पठार और मैदान आदि सभी स्थल रूप में पाये जाते हैं। इस देश में तंग घाटियां भी हैं और विशाल मरुस्थल भी हैं।
जलवायु-भारत में समान रूप से वर्षा नहीं होती। इस देश में ऐसे स्थान भी हैं जहां संसार में सबसे अधिक वर्षा होती है और ऐसे मरुस्थलीय प्रदेश भी हैं जहां नाममात्र की वर्षा होती है। देश के उत्तर में विषम जलवायु पाई जाती है, जबकि प्रायद्वीपीय भारत में गर्म तथा तटीय प्रकार की जलवायु मिलती है।
प्रवास-भारत में अलग-अलग दिशाओं तथा अलग-अलग प्रदेशों से लोग आकर अलग-अलग क्षेत्रों में बस गए। उत्तर-पूर्व में मंगोल जाति, उत्तर-पश्चिम में आर्य तथा मुसलमान जातियां तथा दक्षिण भारत में द्राविड़ जाति के लोग आकर बस गए।
संस्कृति-देश के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग जातियों के लोग निवास करते हैं। उनकी भाषा, वेश-भूषा, खान-पान, रहन-सहन, लोकगीत, लोक नृत्य, मेले तथा त्योहार अलग-अलग हैं।
सच तो यह है कि धरातल और संस्कृति मिलकर क्षेत्रीय विभिन्नता को जन्म देते हैं।

प्रश्न 5.
देश की ‘अनेकताओं में एकता’ बनाये रखने में कौन-कौन से तत्त्वों का योगदान है?
उत्तर-
भारत विभिन्नताओं का देश है। फिर भी हमारे समाज में एक विशिष्ट एकता दिखाई देती है। भारतीय समाज को एकता प्रदान करने वाले मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं।

मानसूनी ऋतु-मानसून पवनें अधिकांश वर्षा ग्रीष्म ऋतु में करती हैं। इससे देश की कृषि भी प्रभावित होती है और अर्थव्यवस्था भी। मानसूनी पवनें पहाड़ी प्रदेशों में वर्षा द्वारा बिजली की आपूर्ति को विश्वसनीय बनाती हैं। इसी के कारण ग्रामीण जनसंख्या को रोज़ी मिलती है।
धार्मिक संस्कृति-धार्मिक संस्कृति के पक्ष में दो बातें हैं। एक तो यह कि धार्मिक स्थानों ने देश के लोगों को एक सूत्र में बांधा है। दूसरे, धार्मिक सन्तों ने अपने उपदेशों द्वारा भाईचारे की भावना पैदा की है। तिरूपति, जगन्नाथ पुरी, अमरनाथ, अजमेर, श्री हरमन्दर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री हेमकुण्ट साहिब तथा अन्य तीर्थ स्थानों पर देश के सभी भागों से लोग आते हैं और पूजा करते हैं। सन्तों ने भी धार्मिक समन्वय पैदा करने का प्रयास किया है।
भाषा तथा कला-लगभग सारे उत्तरी भारत में वेदों का प्रचार संस्कृत भाषा में हुआ। इसी भाषा के मेल से मध्य युग में उर्दू का जन्म हुआ। आज अंग्रेजी सम्पर्क भाषा है और हिन्दी राजभाषा है। इन सब ने मिलकर एक-दूसरे को निकट से समझने का अवसर प्रदान किया है। इसी तरह लोक गीतों तथा लोक कलाओं ने भी लोगों को समान भावनाएं व्यक्त करने का अवसर जुटाया है।
यातायात तथा संचार के साधन-रेलों तथा सड़कों ने विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को समीप लाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूरदर्शन तथा समाचार-पत्रों जैसे संचार के साधनों ने भी लोगों को राष्ट्रीय सोच देकर राष्ट्रीय धारा से जोड़ दिया है।
प्रवास-गांवों के कई लोग शहरों में आकर बसने लगे हैं। इनमें जातीय विभिन्नता होते हुए भी वे एक-दूसरे को समझने लगे हैं और मिलजुल कर रहने लगे हैं। इस प्रकार वे एक-दूसरे के निकट आए हैं।
सच तो यह है कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक तत्त्वों ने देश को एकता प्रदान करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

IV. भारतीय उप महाद्वीप के मानचित्र पर निम्नलिखित को दिखायें:

भारत के पड़ोसी देश (अलग-अलग रंगों की मदद से)
भारत के साथ लगते समुद्री क्षेत्र एवं उनके नाम
भारत में विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के नाम एवं राजधानियों के नाम
रन-आफ-कच्छ, कन्याकुमारी तथा श्रीनगर
बंगलादेश के साथ लगते भारतीय राज्य एवं उनकी राजधानियाँ
न्यू मूर (New Moore) द्वीप, दीव, लक्षद्वीप, एवं इन्दिरा पाइन्ट ।
उत्तर-विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

PSEB 10th Class Social Science Guide भारत-एक परिचय Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
जनसंख्या के हिसाब से विश्व में किस देश को सबसे पहला स्थान प्राप्त है?
उत्तर-
चीन।

प्रश्न 2.
जनसंख्या की दृष्टि से भारत को विश्व में कौन-सा स्थान प्राप्त है?
उत्तर-
दूसरा।

प्रश्न 3.
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर-
सातवां।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 4.
भारत कितनी ओर से हिन्द महासागर से घिरा है?
उत्तर-
भारत तीन ओर से हिन्द महासागर से घिरा है।

प्रश्न 5.
भारत के किस राज्य में स्त्री साक्षरता दर सबसे अधिक है?
उत्तर-
केरल।

प्रश्न 6.
आर्य काल में भारत किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर-
आर्यवर्त।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 7.
प्राचीन लेखों के अनुसार भारत का पहला नाम हिमाचल-शेतू प्रयत्तम था। इसका क्या अर्थ है?
उत्तर-
हिमाचल तथा रामेश्वरम् के बीच बसा देश।

प्रश्न 8.
भारत को कौन-सी रेखा दो समान भागों में बांटती है?
उत्तर-
कर्क रेखा।

प्रश्न 9.
भारत की उत्तरी सिरे (कश्मीर) से दक्षिणी सिरे (कन्याकुमारी) तक कितनी लंबाई है?
उत्तर-
3214 किलोमीटर।

PSEB

प्रश्न 10.
क्षेत्रफल की दृष्टि से संसार का सबसे बड़ा देश कौन-सा है?
उत्तर-
रूस।

प्रश्न 11.
पंजाब की राजधानी का नाम बताओ।
उत्तर-
चण्डीगढ़।

प्रश्न 12.
भारत में गणतंत्र की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर-
26 जनवरी, 1950.

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 13.
भारत के कौन-से पर्वत विश्व के प्राचीनतम पर्वत है?
उत्तर-
अरावली।

प्रश्न 14.
दिल्ली के शासकों द्वारा मान्यता प्राप्त उर्दू भाषा किन दो भाषाओं का सम्मिश्रण थी?
उत्तर-
उर्दू भाषा फारसी तथा संस्कृत भाषाओं का सम्मिश्रण थी।

प्रश्न 15.
भारत के पश्चिम में स्थित विशाल मरुस्थल का नाम बताओ।
उत्तर-
थार मरुस्थल।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 16.
भारत की आकृति कैसी है?
उत्तर-
त्रिभुजाकार।

प्रश्न 17.
देश में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त भाषाएं कितनी हैं?
उत्तर-
22.

प्रश्न 18.
आज विश्व का सबसे बड़ा प्रजातन्त्र अथवा लोकतंत्र कौन-सा है?
उत्तर-
भारत।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 19.
भारत में किस भाषा को राष्ट्र/राज-भाषा का स्थान प्राप्त है?
उत्तर-
हिन्दी।

प्रश्न 20.
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व कितना था?
उत्तर-
2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या का घनत्व 382 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर था।

प्रश्न 21.
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में भारत के कौन-कौन से टापू स्थित हैं?
उत्तर-
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में क्रमश: अण्दमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप नामक टापू स्थित हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 22.
भारत किस महाद्वीप में स्थित है?
उत्तर-
भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है।

प्रश्न 23.
भारत के वे कौन-से तीन राज्य हैं जिनकी सीमा पाकिस्तान के साथ लगती है?
उत्तर-
जम्मू-कश्मीर (अब केंद्र शासित प्रदेश) पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात राज्यों की सीमा पाकिस्तान से लगती है।

प्रश्न 24.
भारत के किन्हीं चार केन्द्रीय प्रदेशों के नाम लिखो।
उत्तर-
दिल्ली, चण्डीगढ़, पांडिचेरी तथा लक्षद्वीप भारत के केन्द्रीय प्रदेश हैं।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 25.
भारत का पूर्व-पश्चिमी विस्तार कितना है?
उत्तर-
भारत का पूर्व-पश्चिमी विस्तार 2933 कि० मी० है।

प्रश्न 26.
भारत के किन्हीं दो प्रान्तों के नाम बताओ जिनकी सीमा दूसरे देशों के साथ लगती है।
उत्तर-
पंजाब, उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 27.
भारत के पूर्वी तट पर स्थित चार राज्यों के नाम बताएं।
उत्तर-
भारत के पूर्वी तट पर स्थित चार राज्य हैं-तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा तथा पश्चिमी बंगाल।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 28.
अरब सागर से लगते चार भारतीय राज्यों के नाम बताओ।
उत्तर-
अरब सागर के साथ लगते चार भारतीय राज्य-गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा केरल हैं।

प्रश्न 29.
बंगला देश की सीमा से लगते किन्हीं चार भारतीय राज्यों के नाम लिखो।
उत्तर-
बंगला देश की सीमा से लगते चार भारतीय राज्य पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय तथा मिज़ोरम हैं।

प्रश्न 30.
उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़ तथा झारखण्ड की राजधानियों के नाम बताओ।
उत्तर-
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तथा झारखण्ड की राजधानी रांची है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. जनसंख्या के हिसाब से विश्व में चीन को ……………… स्थान प्राप्त है।
  2. भारत को ………….. रेखा दो समान भागों में बांटती है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से ………….. संसार का सबसे बड़ा देश है।
  4. भारत के ……………. पर्वत विश्व के प्राचीनतम पर्वत हैं।
  5. भारतीय संविधान में ……………… भाषा को राष्ट्र भाषा का स्थान प्राप्त है।
  6. …………. में संसार की सबसे अधिक वर्षा होती है।
  7. …………… उत्तराखण्ड की राजधानी है।
  8. पंजाब, राजस्थान और ………….. राज्य की सीमा पाकिस्तान से लगती है।
  9. ……………. छत्तीसगढ़ की राजधानी है।
  10. ………. पंजाब तथा हरियाणा की राजधानी है।

उत्तर-

  1. पहला,
  2. कर्क,
  3. रूस,
  4. अरावली,
  5. हिन्दी,
  6. चिरापूंजी,
  7. देहरादून,
  8. गुजरात,
  9. रायपुर,
  10. चण्डीगढ़।

III. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जनसंख्या की दृष्टि से भारत को विश्व में स्थान प्राप्त है —
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा।
उत्तर-
(B) दूसरा

प्रश्न 2.
क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत को स्थान प्राप्त है —
(A) पहला
(B) पांचवां
(C) नौवां
(D) सातवां।
उत्तर-
(D) सातवां।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 3.
भारत के किस राज्य में स्त्री साक्षरता दर सबसे अधिक है?
(A) केरल
(B) बिहारं
(C) दिल्ली
(D) पंजाब।
उत्तर-
(A) केरल

प्रश्न 4.
भारत की उत्तरी सिरे (कश्मीर) से दक्षिणी सिरे (कन्याकुमारी) तक की लम्बाई है —
(A) 3041 किलोमीटर
(B) 3400 किलोमीटर
(C) 3214 किलोमीटर
(D) 3450 किलोमीटर।
उत्तर-
(C) 3214 किलोमीटर

प्रश्न 5.
भारत में लोकतंत्र/गणराज्य की स्थापना हुई —
(A) 26 जनवरी, 1947
(B) 26 जनवरी, 1950
(C) 15 अगस्त, 1947
(D) 30 जनवरी, 1950
उत्तर-
(B) 26 जनवरी, 1950

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 6.
भारत की आकृति कैसी है?
(A) चतुर्भुज
(B) आयाताकार
(C) त्रिभुजाकार
(D) अण्डाकार।
उत्तर-
(C) त्रिभुजाकार

प्रश्न 7.
देश में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं —
(A) 13
(B) 20
(C) 18
(D) 22
उत्तर-
(D) 22

प्रश्न 8.
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या का प्रति वर्ग कि० मि० घनत्व है —
(A) 382
(B) 324
(C) 362
(D) 392
उत्तर-
(A) 382

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

IV. सत्य-असत्य कथन

प्रश्न
सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. भारत एशिया महाद्वीप के उत्तर में फैला एक विशाल देश है।
  2. कर्क रेखा भारत को उत्तरी एवं दक्षिणी दो भागों में बांटती है।
  3. भारत की. आकृति त्रिभुजाकार है।
  4. भारत की स्थल सीमा को कुल 10 देशों की सीमाएं लगती है।
  5. चंडीगढ़ हरियाणा तथा पंजाब दोनों राज्यों की राजधानी है।

उत्तर-

  1. (✗),
  2. (✓),
  3. (✓),
  4. (✗),
  5. (✓).

V. उचित मिलान

  1. छत्तीसगढ़ – रूस
  2. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश – रायपुर
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश देहरादून
  4. उत्तराखंड – चीन

उत्तर-

  1. छत्तीसगढ़-रायपुर,
  2. जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा देश-चीन
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश-रूस,
  4. उत्तराखंड-देहरादून।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भारत के आकार और विस्तार की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर-
भारत की पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई 2933 कि. मी. तथा उत्तर से दक्षिण तक 3214 कि० मी० है। भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि० मी० है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत संसार का सातवां बड़ा देश है। बड़े देशों में यह रूस के सातवें तथा कनाडा के तीसरे भाग के बराबर है। कुल मिला कर भारत ने पृथ्वी के स्थल भाग का लगभग 2.2% भाग घेरा हुआ है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

प्रश्न 2.
“भारत का अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है, फिर भी भारत का उत्तर-दक्षिण विस्तार पूर्व-पश्चिम के विस्तार से अधिक है।” कारण बताइए।
उत्तर-
इसमें कोई सन्देह नहीं कि भारत का उत्तर-दक्षिण अक्षांशीय विस्तार 30° है और इतना ही इसका पूर्वपश्चिम देशान्तरीय विस्तार है। परन्तु जब इस विस्तार को किलोमीटर में निकालते हैं तो यह दूरी बराबर नहीं आती। देश का पूर्व-पश्चिम विस्तार 2933 किलोमीटर और उत्तर-दक्षिण विस्तार 3214 किलोमीटर है। इसका कारण यह है कि देशान्तर रेखाएं अक्षांश रेखाओं की भान्ति एक-दूसरे के समानान्तर नहीं हैं। सभी देशान्तर रेखाएं ध्रुवों पर आकर आपस में मिल जाती हैं और जैसे-जैसे हम विषुवत् रेखा से दूर होते जाते हैं देशान्तर रेखाओं के बीच की दूरी घटती जाती है। परिणामस्वरूप भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार (किलोमीटरों में) कम होता जाता है।

प्रश्न 3.
भारत का देशान्तरीय विस्तार कितना है? इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर-
भारत का देशान्तरीय विस्तार 30° है। इसका सबसे बड़ा महत्त्व यह है कि इस देश में सूर्य उदय के समय में काफ़ी स्थानीय अन्तर पाया जाता है, अर्थात् देश के सभी भागों में सूर्य एक ही समय पर उदय नहीं होता। उदाहरण के लिए अरुणाचल प्रदेश और गुजरात क्रमश: भारत के पूर्व और पश्चिम में स्थित हैं। दोनों में 30° देशान्तर का अन्तर है। प्रत्येक देशान्तर के बीच चार मिनट के समय का अन्तर होता है। इस प्रकार अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के समय में दो घण्टे का अन्तर आ जाता है।

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

बड़े उत्तर वाला प्रश्न (Long Answer Type Question)

प्रश्न
प्रशासनिक दृष्टि से भारत को कितने भागों में बांटा गया है? एक तालिका की सहायता से इनकी व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
भारत को प्रशासनिक दृष्टि से दो मुख्य भागों में बांटा गया है —

1. राज्य 2. केन्द्र शासित क्षेत्र।
राज्यों की संख्या 28 और केन्द्र शासित क्षेत्रों की संख्या 8 है। इन राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के नामों, उनकी राजधानियों तथा क्षेत्रफल की तालिका आगे दी गई है —

PSEB 10th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-एक परिचय 1
PSEB 10th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-एक परिचय 2
PSEB 10th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-एक परिचय 3
Based upon Survey of India map with the permission of the Surveyor General of India. The responsibility for the correctness of internal details rests with the publisher: The territorial waters of India extend into the sea to a distance of twelve nautical miles measured from the appropriate base line. The interstate boundaries between Arunachal Pradesh, Assam and Meghalaya shown on this map are as interpreted from the NorthEastern Areas (Reorganisation) Act. 1971, but have yet to be verified. The external boundaries and coastlines of India agree with the Record/Master Copy certified by Survey of India.

PSEB 10th Class SST Solutions Geography Chapter 1 भारत-एक परिचय

2. केन्द्रीय शासित क्षेत्र क्षेत्र
PSEB 10th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-एक परिचय 4

Leave a Comment