PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

Punjab State Board PSEB 10th Class Social Science Book Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 10 Social Science History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

SST Guide for Class 10 PSEB गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था Textbook Questions and Answers

(क) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक शब्द/एक पंक्ति (1-15 शब्दों) में लिखिए-

प्रश्न 1.
बहलोल खाँ लोधी कौन था?
उत्तर-
बहलोल खाँ लोधी दिल्ली का सुल्तान (1450-1489) था।

प्रश्न 2.
इब्राहिम लोधी के व्यक्तित्व का कोई एक गुण बताइए।
उत्तर-
इब्राहिम लोधी एक वीर सिपाही तथा काफ़ी सीमा तक सफल जरनैल था।

प्रश्न 3.
इब्राहिम लोधी के किन्हीं दो अवगुणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. इब्राहिम लोधी पठानों के स्वभाव तथा आचरण को नहीं समझ सका।
  2. उसने पठानों में अनुशासन स्थापित करने का असफल प्रयास किया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 4.
बाबर को पंजाब पर जीत कब प्राप्त हुई तथा इस लड़ाई में उसने किसे हराया?
उत्तर-
बाबर को पंजाब पर 21 अप्रैल, 1526 को जीत प्राप्त हुई। इस लड़ाई में उसने इब्राहिम लोधी को हराया।

प्रश्न 5.
मुस्लिम समाज कौन-कौन सी श्रेणियों में बंटा हुआ था?
उत्तर-
15वीं शताब्दी के अन्त में मुस्लिम समाज चार श्रेणियों में बंटा हुआ था-

  1. अमीर तथा सरदार,
  2. उलेमा तथा सैय्यद,
  3. मध्य श्रेणी तथा
  4. गुलाम अथवा दास।

प्रश्न 6.
उलेमा बारे आप क्या जानते हो?
उत्तर-
उलेमा मुस्लिम धार्मिक वर्ग के नेता थे जो अरबी भाषा तथा धार्मिक साहित्य के विद्वान् थे।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 7.
मुस्लिम तथा हिन्दू समाज के भोजन में क्या फ़र्क था?
उत्तर-
मुस्लिम समाज में अमीरों, सरदारों, सैय्यदों, शेखों, मुल्लाओं तथा काजी लोगों का भोजन बहुत तैलीय (घी वाला) होता था, जबकि हिन्दुओं का भोजन सादा तथा वैष्णो (शाकाहारी) होता था।

प्रश्न 8.
सैय्यद कौन थे?
उत्तर-
सैय्यद अपने आप को हज़रत मुहम्मद की पुत्री बीबी फातिमा की सन्तान मानते थे।

प्रश्न 9.
मुस्लिम-मध्य श्रेणी का वर्णन करो।
उत्तर-
मुस्लिम मध्य श्रेणी में सरकारी कर्मचारी, सिपाही, व्यापारी तथा किसान आते थे।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 10.
मुसलमान स्त्रियों के पहरावे का वर्णन करो।
उत्तर-
मुसलमान स्त्रियां जम्पर, घाघरा तथा पायजामा पहनती थीं और बुर्के का प्रयोग करती थीं।

प्रश्न 11.
मुसलमानों के मनोरंजन के साधनों का वर्णन करो।
उत्तर-
मुस्लिम सरदारों तथा अमीरों के मनोरंजन के मुख्य साधन चौगान, घुड़सवारी, घुड़दौड़ आदि थे, जबकि ‘चौपड़’ का खेल अमीर तथा ग़रीब दोनों में प्रचलित था।

(ख) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30-50 शब्दों में लिखें

प्रश्न 1.
सिकन्दर लोधी की धार्मिक नीति का वर्णन करो।
उत्तर-
मुसलमान इतिहासकारों के अनुसार सिकन्दर लोधी एक न्यायप्रिय, बुद्धिमान् तथा प्रजा हितैषी शासक था। परन्तु डॉ० इन्दू भूषण बैनर्जी इस मत के विरुद्ध हैं। उनका कथन है कि सिकन्दर लोधी की न्यायप्रियता अपने वर्ग (मुसलमान वर्ग) तक ही सीमित थी। उसने अपनी हिन्दू प्रजा के प्रति अत्याचार और असहनशीलता की नीति का परिचय दिया। उसने हिन्दुओं को बलपूर्वक मुसलमान बनाया और उनके मन्दिरों को गिरवाया। हजारों की संख्या में हिन्दू सिकन्दर लोधी के अत्याचारों का शिकार हुए।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 2.
सिकन्दर लोधी के राज्य-प्रबन्ध का वर्णन करो।
उत्तर-
सिकन्दर लोधी एक शक्तिशाली शासक था। उसने अपने राज्य प्रबन्ध को केन्द्रित किया तथा अपने सरदारों एवं जागीरदारों पर पूरा नियन्त्रण रखा। उसने दौलत खाँ लोधी को पंजाब राज्य का निज़ाम नियुक्त किया। उस समय पंजाब प्रान्त की सीमाएं भेरा (सरगोधा) से लेकर सरहिंद तक थीं। दीपालपुर भी पंजाब का एक शक्तिशाली उप-प्रान्त था। परन्तु यह प्रान्त नाममात्र ही लोधी साम्राज्य के अधीन था।
सिकन्दर लोधी एक प्रजा हितकारी शासक था और वह उनकी शिकायतों को दूर करना अपना कर्त्तव्य समझता था। परन्तु उसकी यह नीति मुसलमानों तक ही सीमित थी। हिन्दुओं से वह बहुत अधिक घृणा करता था।

प्रश्न 3.
इब्राहिम लोधी के समय हुए विद्रोहों का वर्णन करो।
उत्तर-
1. पठानों का विद्रोह-इब्राहिम लोधी ने स्वतन्त्र स्वभाव के पठानों को अनुशासित करने का प्रयास किया। पठान इसे सहन न कर सके। इसलिए उन्होंने विद्रोह कर दिया। इब्राहिम लोधी इस बगावत को दबाने में असफल रहा।
2. पंजाब में दौलत खां लोधी का विद्रोह-दौलत खाँ लोधी पंजाब का सूबेदार था। वह इब्राहिम लोधी के कठोर, घमण्डी तथा शक्की स्वभाव से दुखी था। इसलिए उसने स्वयं को स्वतन्त्र करने का निर्णय कर लिया और वह दिल्ली के सुल्तान के विरुद्ध षड्यन्त्र रचने लगा। उसने अफ़गान शासक बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए भी आमन्त्रित किया।

प्रश्न 4.
दिलावर खां लोधी दिल्ली क्यों गया ? इब्राहिम लोधी ने उसके साथ क्या बर्ताव किया?
उत्तर-
दिलावर खाँ लोधी अपने पिता की ओर से आरोपों की सफाई देने के लिए दिल्ली गया। इब्राहिम लोधी ने दिलावर खाँ को खूब डराया धमकाया। उसने उसे यह भी बताने का प्रयास किया कि विद्रोही को क्या दण्ड दिया जा सकता है। उसने उसे उन यातनाओं के दृश्य दिखाए जो विद्रोही लोगों को दी जाती थीं और फिर उसे बन्दी बना लिया। परन्तु वह किसी-न-किसी तरह जेल से भाग निकला। लाहौर पहुंचने पर उसने अपने पिता को दिल्ली में हुई सारी बातें सुनाईं। दौलत खाँ समझ गया कि इब्राहिम लोधी उससे दो-दो हाथ अवश्य करेगा।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 5.
बाबर के सैय्यद के आक्रमण का वर्णन करो।
उत्तर-
सियालकोट को जीतने के बाद बाबर सैय्यदपुर (ऐमनाबाद) की ओर बढ़ा। वहां की रक्षक सेना ने बाबर की घुड़सेना का डटकर सामना किया। फिर भी अन्त में बाबर की जीत हुई। शेष बची हुई रक्षक सेना को कत्ल कर दिया गया। सैय्यदपुर की जनता के साथ भी निर्दयतापूर्ण व्यवहार किया गया। कई लोगों को दास बना लिया गया। गुरु नानक देव जी ने इन अत्याचारों का वर्णन ‘बाबर वाणी’ में किया है।

प्रश्न 6.
बाबर के 1524 ई० के हमले का हाल लिखो।
उत्तर-
1524 ई० में बाबर ने भारत पर चौथी बार आक्रमण किया। इब्राहिम लोधी के चाचा आलम खाँ ने बाबर से प्रार्थना की थी कि वह उसे दिल्ली का सिंहासन पाने में सहायता प्रदान करे। पंजाब के सूबेदार दौलत खाँ ने भी बाबर से सहायता के लिए प्रार्थना की थी। अतः बाबर भेरा होते हुए लाहौर के निकट पहुंच गया। यहां उसे पता चला कि दिल्ली की सेना ने दौलत खाँ को मार भगाया है। बाबर ने दिल्ली की सेना से दौलत खाँ लोधी की पराजय का बदला तो ले लिया, परन्तु दीपालपुर में दौलत खाँ तथा बाबर के बीच मतभेद पैदा हो गया। दौलत खाँ को आशा थी कि विजयी होकर बाबर उसे पंजाब का सूबेदार नियुक्त करेगा, परन्तु बाबर ने उसे केवल जालन्धर और सुल्तानपुर के ही प्रदेश सौंपे। दौलत खाँ ईर्ष्या की आग में जलने लगा। वह पहाड़ियों में भाग गया ताकि तैयारी करके बाबर से बदला ले सके। स्थिति को देखते हुए बाबर ने दीपालपुर का प्रदेश आलम खां को सौंप दिया और स्वयं और अधिक तैयारी के लिए काबुल लौट गया।

प्रश्न 7.
आलम खाँ ने पंजाब को हथियाने के लिए क्या-क्या प्रयत्न किए?
उत्तर-
आलम खाँ इब्राहिम लोधी का चाचा था। अपने चौथे अभियान में बाबर ने उसे दीपालपुर का प्रदेश सौंपा था। अब वह पूरे पंजाब को हथियाना चाहता था। परन्तु दौलत खाँ लोधी ने उसे पराजित करके उसकी आशाओं पर पानी फेर दिया। अब वह पुन: बाबर की शरण में जा पहुंचा। उसने बाबर के साथ एक सन्धि की। इसके अनुसार उसने बाबर को दिल्ली का राज्य प्राप्त करने में सहायता देने का वचन दिया। उसने यह भी विश्वास दिलाया कि पंजाब का प्रदेश प्राप्त होने पर वह वहां पर बाबर के कानूनी अधिकार को स्वीकार करेगा। परन्तु उसका यह प्रयास भी असफल’ रहा। अन्त में उसने इब्राहिम लोधी (दिल्ली का सुल्तान) के विरुद्ध दौलत खाँ लोधी की सहायता की। परन्तु यहां भी उसे पराजय का सामना करना पड़ा और उसकी पंजाब को हथियाने की योजनाएं मिट्टी में मिल गईं।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 8.
पानीपत के मैदान में इब्राहिम लोधी तथा बाबर की फ़ौज की योजना का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
पानीपत के मैदान में इब्राहिम लोधी की सेना संख्या में एक लाख थी। इसे चार भागों में बांटा गया था

  1. आगे रहने वाली सैनिक टुकड़ी,
  2. केन्द्रीय सेना,
  3. दाईं ओर की सेना तथा
  4. बाईं ओर की सेना। सेना के आगे लगभग 5000 हाथी थे।

बाबर ने अपनी सेना के आगे 700 बैलगाड़ियां खड़ी की हुई थीं। इन बैलगाड़ियों को चमड़े की रस्सियों से बांध दिया गया था। बैलगाड़ियों के पीछे तोपखाना था। तोपों के पीछे अगुआ सैनिक टुकड़ी तथा केन्द्रीय सेना थी। दाएं तथा बाएं तुलुगमा पार्टियां थीं। सबसे पीछे बहुत-सी घुड़सवार सेना तैनात थी जो छिपी हुई थी।

प्रश्न 9.
अमीरों तथा सरदारों के बारे में एक नोट लिखें।
उत्तर-
अमीर तथा सरदार ऊंची श्रेणी के लोग थे। इनको ऊंची पदवी और खिताब प्राप्त थे। सरदारों को ‘इक्ता’ अर्थात् इलाका दिया जाता था जहां से वे भूमिकर वसूल करते थे। इस धन को वह अपनी इच्छा से व्यय करते थे।
सरदार सदा लड़ाइयों में ही व्यस्त रहते थे। वे सदा स्वयं को दिल्ली सरकार से स्वतन्त्र करने की सोच में रहते थे। स्थानीय प्रबन्ध की ओर वे कोई ध्यान नहीं देते थे। धनी होने के कारण ये लोग ऐश्वर्य प्रिय तथा दुराचारी थे। ये बड़ीबड़ी हवेलियों में रहते थे और कई-कई विवाह करवाते थे। उनके पास कई पुरुष तथा स्त्रियां दासों के रूप में रहती थीं।

प्रश्न 10.
मुसलमानों के धार्मिक नेताओं के बारे में लिखें।
उत्तर-
मुसलमानों के धार्मिक नेता दो उप-श्रेणियों में बंटे हुए थे। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है —

  1. उलेमा-उलेमा धार्मिक वर्ग के नेता थे। इनको अरबी तथा धार्मिक साहित्य का ज्ञान प्राप्त था।
  2. सैय्यद-उलेमाओं के अतिरिक्त एक श्रेणी सैय्यदों की थी। वे अपने आप को हज़रत मुहम्मद की पुत्री बीबी फातिमा की सन्तान मानते थे। समाज में इन का बहुत आदर मान था।
    इन दोनों को मुस्लिम समाज में प्रचलित कानूनों का भी पूरा ज्ञान था।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 11.
गुलाम श्रेणी का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  1. गुलामों का मुस्लिम समाज में सबसे नीचा स्थान था। इनमें हाथ से काम करने वाले लोग (बुनकर, कुम्हार, मज़दूर) तथा हिजड़े सम्मिलित थे। युद्ध बंदियों को भी गुलाम बनाया जाता था। कुछ गुलाम अन्य देशों से भी लाये जाते थे।
  2. गुलाम हिजड़ों को बेग़मों की सेवा के लिए रनिवासों (हरम) में रखा जाता था।
  3. गुलाम स्त्रियां अमीरों तथा सरदारों के मन-बहलाव का साधन होती थीं। इनको भर-पेट खाना मिल जाता था। उनकी सामाजिक अवस्था उनके मालिकों के स्वभाव पर निर्भर करती थी।
  4. गुलाम अपनी चतुराई से तथा बहादुरी दिखाकर ऊंचे पद प्राप्त कर सकते थे अथवा गुलामी से छुटकारा पा सकते थे।

प्रश्न 12.
मुसलमान लोग क्या खाते-पीते थे?
उत्तर-
उच्च वर्ग के लोगों का भोजन-मुस्लिम समाज में अमीरों, सरदारों, सैय्यदों, शेखों, मुल्लाओं तथा काज़ियों का भोजन बहुत घी वाला होता था। उन के भोजन में मिर्च मसालों की अधिक मात्रा होती थी। ‘पुलाव तथा कोरमा’ उनका मन-पसन्द भोजन था। मीठे में हलवा तथा शरबत का प्रचलन था। उच्च वर्ग के मुसलमानों में नशीली वस्तुओं का प्रयोग करना साधारण बात थी। – साधारण लोगों का भोजन-साधारण मुसलमान मांसाहारी थे। गेहूँ की रोटी तथा भुना हुआ मांस उनका रोज़ का भोजन था। यह भोजन बाजारों में पका पकाया भी मिल जाता था। हाथ से काम करने वाले मुसलमान खाने के साथ लस्सी (छाछ) पीना पसन्द करते थे।

प्रश्न 13.
मुसलमानों के पहरावे के बारे में लिखिए।
उत्तर-

  1. उच्च वर्गीय मुसलमानों का पहनावा भड़कीला तथा बहुमूल्य होता था। उनके वस्त्र रेशमी तथा बढ़िया सूत के बने होते थे। अमीर लोग तुर्रेदार पगड़ी पहनते थे। पगड़ी को ‘चीरा’ भी कहा जाता था।
  2. शाही गुलाम (दास) कमरबन्द पहनते थे। वे अपनी जेब में रूमाल रखते थे और पैरों में लाल जूता पहनते थे। उनके सिर पर साधारण सी पगड़ी होती थी।
  3. धार्मिक श्रेणी के लोग मुलायम सूती वस्त्र पहनते थे। उनकी पगड़ी सात गज़ लम्बी होती थी। पगड़ी का पल्ला उनकी पीठ पर लटकता रहता था। सूफ़ी लोग खुला चोगा पहनते थे।
  4. साधारण लोगों का मुख्य पहनावा कमीज़ तथा पायजामा था। वे जूते और जुराबें भी पहनते थे। (5) मुसलमान औरतें जम्पर, घाघरा तथा उनके नीचे तंग पायजामा पहनती थीं।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 14.
मुस्लिम समाज में महिलाओं की दशा का वर्णन करो।
उत्तर-
मुस्लिम समाज में महिलाओं की दशा का वर्णन इस प्रकार है —

  1. महिलाओं को समाज में कोई सम्मानजनक स्थान प्राप्त नहीं था।
  2. अमीरों तथा सरदारों की हवेलियों में स्त्रियों को हरम में रखा जाता था। इनकी सेवा के लिए दासियां तथा रखैलें रखी जाती थीं।
  3. समाज में पर्दे की प्रथा प्रचलित थी। परन्तु ग्रामीण मुसलमानों में पर्दे की प्रथा सख्त नहीं थी।
  4. साधारण परिवारों में स्त्रियों के रहने के लिए अलग स्थान बना होता था। उसे ‘ज़नान खाना’ कहा जाता था। यहां से स्त्रियां बुर्का पहन कर ही बाहर निकल सकती थीं।

प्रश्न 15.
गुरु नानक साहिब के काल से पहले की जाति-पाति अवस्था के बारे में लिखें।
उत्तर-
गुरु नानक साहिब के काल से पहले का हिन्दू समाज विभिन्न श्रेणियों अथवा जातियों में बंटा हुआ था। ये जातियां थीं-ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र। इन जातियों के अतिरिक्त अन्य भी कई उपजातियां उत्पन्न हो चुकी थीं।

  1. ब्राह्मण-ब्राह्मण समाज के प्रति अपना कर्त्तव्य भूल कर स्वार्थी बन गए थे। वे उस समय के शासकों की चापलूसी करके अपनी श्रेणी को बचाने के प्रयास में रहते थे। साधारण लोगों पर ब्राह्मणों का प्रभाव बहुत अधिक था। वे ब्राह्मणों के कारण अनेक अन्धविश्वासों में फंसे हुए थे।
  2. वैश्य तथा क्षत्रिय-वैश्यों तथा क्षत्रियों की दशा ठीक थी।
  3. शूद्र-शूद्रों की स्थिति अत्यन्त दयनीय थी। उन्हें अछूत समझ कर उनसे घृणा की जाती थी। हिन्दुओं की जातियों तथा उप-जातियों में आपसी सम्बन्ध कम ही थे। उनके रीति-रिवाज भी भिन्न-भिन्न थे।

प्रश्न 16.
बाबर तथा इब्राहिम लोधी के सेना-प्रबन्ध के बारे में लिखिए।
उत्तर-
इसके लिए प्रश्न 8 पढ़ें।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

(ग) निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 100-120 शब्दों में लिखिए

प्रश्न 1.
गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक अवस्था का वर्णन करो।
उत्तर-
गुरु नानक देव जी से पहले (16वीं शताब्दी के आरम्भ में ) पंजाब की राजनीतिक दशा बड़ी शोचनीय थी। यह प्रदेश उन दिनों लाहौर प्रान्त के नाम से प्रसिद्ध था और दिल्ली सल्तनत का अंग था। परन्तु दिल्ली सल्तनत की शान अब जाती रही थी। इस लिये केन्द्रीय सत्ता की कमी के कारण पंजाब के शासन में शिथिलता आ गई थी। संक्षेप में, 16वीं शताब्दी के आरम्भ में पंजाब के राजनीतिक जीवन की झांकी इस प्रकार प्रस्तुत की जा सकती है —

  1. निरंकुश शासन-उस समय पंजाब में निरंकुश शासन था। इस काल में दिल्ली के सभी सुल्तान (सिकन्दर लोधी, इब्राहिम लोधी) निरंकुश थे। राज्य की सभी शक्तियां उन्हीं के हाथों में केन्द्रित थीं। उनकी इच्छा ही कानन का ऐसे निरंकुश शासक के अधीन प्रजा के अधिकारों की कल्पना करना भी व्यर्थ था।
  2. राजनीतिक अराजकता-लोधी शासकों के अधीन सारा देश षड्यन्त्रों का अखाड़ा बना हुआ था। सिकन्दर लोधी के शासन काल के अन्तिम वर्षों में सारे देश में विद्रोह होने लगे। इब्राहिम लोधी के काल में तो इन विद्रोहों ने और भी भयंकर रूप धारण कर लिया। उसके सरदार तथा दरबारी उसके विरुद्ध षड्यन्त्र रचने लगे थे। प्रान्तीय शासक या तो अपनी स्वतन्त्र सत्ता स्थापित करने के प्रयास में थे या फिर सल्तनत के अन्य दावेदारों का पक्ष ले रहे थे। परंतु वे जानते थे कि पंजाब पर अधिकार किए बिना कोई भी व्यक्ति दिल्ली का सिंहासन नहीं पा सकता था। अतः सभी सूबेदारों की दृष्टि पंजाब पर ही टिकी हुई थी। फलस्वरूप सारा पंजाब अराजकता की लपेट में आ गया।
  3. अन्याय का नंगा नाच-16वीं शताब्दी के आरम्भ में पंजाब में अन्याय का नंगा नाच हो रहा था। शासक वर्ग भोग-विलास में मग्न था। सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचारी हो चुके थे तथा अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते थे। इन परिस्थितियों में उनसे न्याय की आशा करना व्यर्थ था। गुरु नानक देव जी ने कहा था, “न्याय दुनिया से उड़ गया है।” वह आगे कहते हैं, “कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जो रिश्वत लेता या देता न हो। शासक भी तभी न्याय देता है जब उसकी मुट्ठी गर्म कर दी जाए।”
  4. युद्ध-इस काल में पंजाब युद्धों का अखाड़ा बना हुआ था। सभी पंजाब पर अपना अधिकार जमा कर दिल्ली की सत्ता हथियाने के प्रयास में थे। सरदारों, सूबेदारों तथा दरबारियों के षड्यन्त्रों तथा महत्त्वाकांक्षाओं ने अनेक युद्धों को जन्म दिया। इस समय इब्राहिम लोधी और दौलत खां में संघर्ष चला। यहां बाबर ने आक्रमण आरम्भ किए।

प्रश्न 2.
बाबर की पंजाब पर विजय का वर्णन करो।
उत्तर-
बाबर की पंजाब विजय पानीपत की पहली लड़ाई का परिणाम थी। यह लड़ाई 1526 ई० में बाबर तथा दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोधी के बीच हुई। इसमें बाबर विजयी रहा और पंजाब पर उसका अधिकार हो गया।
बाबर का आक्रमण-नवम्बर, 1525 ई० में बाबर 12000 सैनिकों सहित काबुल से पंजाब की ओर बढ़ा। मार्ग में दौलत खाँ लोधी को पराजित करता हुआ वह दिल्ली की ओर बढ़ा। दिल्ली का सुल्तान इब्राहिम लोधी एक लाख सेना लेकर उसके विरुद्ध उत्तर पश्चिम की ओर निकल पड़ा। उसकी सेना चार भागों में बंटी हुई थी-आगे रहने वाली सैनिक टुकड़ी, केन्द्रीय सेना, दाईं ओर की सैनिक टुकड़ी तथा बाईं ओर की सैनिक टुकड़ी। सेना के आगे लगभग 5000 हाथी थे। दोनों पक्षों की सेनाओं का पानीपत के मैदान में सामना हुआ।
युद्ध का आरम्भ-पहले आठ दिन तक किसी ओर से भी कोई आक्रमण नहीं हुआ। परन्तु 21 अप्रैल, 1526 ई० की प्रातः इब्राहिम लोधी की सेना ने बाबर पर आक्रमण कर दिया। बाबर के तोपचियों ने भी लोधी सेना पर गोले बरसाने आरम्भ कर दिए। बाबर की तुलुगमा सेना ने आगे बढ़कर शत्रु को घेर लिया । बाबर की सेना के दाएं तथा बाएं पक्ष आगे बढ़े और उन्होंने ज़बरदस्त आक्रमण किया। इब्राहिम लोधी की सेनाएं चारों ओर से घिर गईं। वे न तो आगे बढ़ सकती थीं और न पीछे हट सकती थीं। इब्राहिम लोधी के हाथी घायल होकर पीछे की ओर दौड़े और उन्होंने अपने ही सैनिकों को कुचल डाला। देखते ही देखते पानीपत के मैदान में लाशों के ढेर लग गए। दोपहर तक युद्ध समाप्त हो गया। इब्राहिम लोधी हज़ारों लाशों के मध्य मृतक पाया गया। बाबर को पंजाब पर पूर्ण विजय प्राप्त हुई।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

PSEB 10th Class Social Science Guide गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

I. उत्तर एक शब्द अथवा एक लाइन में

प्रश्न 1.
इब्राहिम लोधी के अधीन पंजाब की राजनीतिक दशा कैसी थी?
उत्तर-
इब्राहिम लोधी के समय में पंजाब का गवर्नर दौलत खां लोधी काबुल के शासक बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमन्त्रित करके षड्यन्त्र रच रहा था।

प्रश्न 2.
इब्राहिम लोधी ने दौलत खाँ लोधी को दिल्ली क्यों बुलवाया?
उत्तर-
इब्राहिम लोधी ने दौलत खां लोधी को दण्ड देने के लिए दिल्ली बुलवाया।

प्रश्न 3.
श्री गुरु नानक देव जी का जन्म कब और कहां हुआ?
उत्तर-
1469 ई० में तलवण्डी नामक स्थान पर।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 4.
तातार खां को पंजाब का निज़ाम किसने बनाया?
उत्तर-
बहलोल लोधी ने।

प्रश्न 5.
लोधी-वंश का सबसे प्रसिद्ध बादशाह किसे माना जाता है?
उत्तर-
सिकन्दर लोधी को।

प्रश्न 6.
तातार खाँ के बाद पंजाब का सूबेदार कौन बना?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 7.
दौलत खाँ लोधी के छोटे पुत्र का नाम बताओ।
उत्तर-
दिलावर खां लोधी।

प्रश्न 8.
बाबर ने 1519 के अपने पंजाब आक्रमण में किन स्थानों पर अपना अधिकार किया?
उत्तर-
बजौर तथा भेरा पर।

प्रश्न 9.
बाबर का लाहौर पर कब्जा कब हुआ?
उत्तर-
1524 ई०।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 10.
पानीपत की पहली लड़ाई (21 अप्रैल, 1526) किसके बीच हुई?
उत्तर-
बाबर तथा इब्राहिम लोधी के बीच।

प्रश्न 11.
स्वयं को हज़रत मुहम्मद की सुपुत्री बीबी फातिमा की सन्तान कौन मानता था?
उत्तर-
सैय्यद।

प्रश्न 12.
न्याय सम्बन्धी कार्य कौन करते थे?
उत्तर-
काजी।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 13.
मुस्लिम समाज में सबसे निचले दर्जे पर कौन था?
उत्तर-
गुलाम।

प्रश्न 14.
गुरु नानक देव जी से पहले हिन्दुओं को क्या समझा जाता था?
उत्तर-
जिम्मी।

प्रश्न 15.
गुरु नानक देव जी से पहले हिन्दुओं पर कौन-सा धार्मिक कर था?
उत्तर-
जज़िया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 16.
‘सती’ की कुप्रथा किस जाति में प्रचलित थी?
उत्तर-
हिन्दुओं में।

प्रश्न 17.
मुस्लिम अमीरों द्वारा पहनी जाने वाली तुरेदार पगड़ी को क्या कहा जाता था?
उत्तर-
चीरा।

प्रश्न 18.
दौलत खाँ लोधी ने दिल्ली के सुल्तान के पास अपने पुत्र दिलावर खाँ को क्यों भेजा?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी भांप गया कि सुल्तान उसे दण्ड देना चाहता है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 19.
दौलत खाँ लोधी ने बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए क्यों बुलाया?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोधी की शक्ति का अन्त करके स्वयं पंजाब का स्वतन्त्र शासक बनना चाहता था।

प्रश्न 20.
दौलत खाँ लोधी बाबर के विरुद्ध क्यों हआ?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी को विश्वास था कि विजय के पश्चात् बाबर उसे सारे पंजाब का गवर्नर बना देगा। परंतु जब बाबर ने उसे केवल जालन्धर और सुल्तानपुर का ही शासन सौंपा तो वह बाबर के विरुद्ध हो गया।

प्रश्न 21.
दौलत खाँ लोधी ने बाबर का सामना कब किया?
उत्तर-
बाबर द्वारा भारत पर पांचवें आक्रमण के समय दौलत खाँ लोधी ने उसका सामना किया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 22.
बाबर के भारत पर पाँचवें आक्रमण का क्या परिणाम निकला?
उत्तर-
इस लड़ाई में दौलत खाँ लोधी पराजित हुआ और सारे पंजाब पर बाबर का अधिकार हो गया।

प्रश्न 23.
16वीं शताब्दी के आरम्भ में पंजाब की राजनीतिक दशा के विषय में गुरु नानक देव जी के विचारों पर दो वाक्य लिखो।
उत्तर-
गुरु नानक देव जी लिखते हैं”राजा शेर है तथा मुकद्दम कुत्ते हैं जो दिन-रात प्रजा का शोषण करने में लगे रहते हैं” अर्थात् शासक वर्ग अत्याचारी है।
“इन कुत्तों (लोधी शासकों) ने हीरे जैसे देश को धूलि में मिला दिया है।”

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति

  1. बाबर ने पंजाब को …………… ई० में जीता।
  2. सैय्यद अपने आप को हज़रत मुहम्मद की पुत्री …………. की संतान मानते थे।
  3. इब्राहिम लोधी ने ………… लोधी को दण्ड देने के लिए दिल्ली बुलवाया।
  4. तातार खां लोधी के बाद …………. को पंजाब का सूबेदार बनाया गया।
  5. मुस्लिम अमीरों द्वारा पहनी जाने वाली तुर्रेदार पगड़ी को ……….. कहा जाता था।
  6. …………. दौलत खां लोधी का पुत्र था।

उत्तर-

  1. 1520,
  2. बीबी फ़ातिमा,
  3. दौलत खां,
  4. दौलत खां लोधी,
  5. चीरा,
  6. दिलावर खां लोधी।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

III. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बाबर ने 1526 की लड़ाई में हराया
(A) दौलत खां लोधी को
(B) बहलोल लोधी को
(C) इब्राहिम लोधी को
(D) सिकंदर लोधी को।
उत्तर-
(C) इब्राहिम लोधी को

प्रश्न 2.
श्री गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ
(A) 1269 ई० में
(B) 1469 ई० में
(C) 1526 ई० में
(D) 1360 ई० में।
उत्तर-
(B) 1469 ई० में

प्रश्न 3.
तातार खां को पंजाब का निज़ाम किसने बनाया?
(A) बहलोल लोधी ने
(B) इब्राहिम लोधी ने
(C) दौलत खां लोधी ने
(D) सिकंदर लोधी ने
उत्तर-
(A) बहलोल लोधी ने

प्रश्न 4.
लोधी वंश का सबसे प्रसिद्ध बादशाह माना जाता है
(A) बहलोल लोधी को।
(B) इब्राहिम लोधी को
(C) दौलत खां लोधी को
(D) सिकंदर लोधी को।
उत्तर-
(D) सिकंदर लोधी को।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 5.
स्वयं को हज़रत मुहम्मद की सुपुत्री बीबी फ़ातिमा की सन्तान मानते थे
(A) शेख
(B) उलेमा
(C) सैय्यद
(D) काजी।
उत्तर-
(C) सैय्यद

IV. सत्य-असत्य कथन

प्रश्न-सत्य/सही कथनों पर (✓) तथा असत्य/ग़लत कथनों पर (✗) का निशान लगाएं

  1. बाबर को पंजाब पर 1530 ई० में जीत प्राप्त हुई।
  2. सैय्यद अपने आपको ख़लीफा अबु बकर के उत्तराधिकारी मानते थे।
  3. श्री गुरु नानक देव जी का जन्म तलवण्डी नामक स्थान पर हुआ।
  4. पानीपत की पहली लड़ाई बाबर और इब्राहिम लोधी के बीच हुई।
  5. सती की कुप्रथा मुस्लिम समाज में प्रचलित थी।

उत्तर-

  1. (✗),
  2. (✗),
  3. (✓),
  4. (✓),
  5. (✗).

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

V. उचित मिलान

  1. हज़रत मुहम्मद की पुत्री फातिमा से संबंधित — दौलत खां लोधी
  2. तातार खां को पंजाब का निज़ाम बनाया — बाबर तथा इब्राहिम लोधी
  3. तातार खां के बाद पंजाब का सूबेदार — बहलोल लोधी
  4. पानीपत की पहली लड़ाई — सैय्यद

उत्तर-

  1. हज़रत मुहम्मद की पुत्री फातिमा से संबंधित — सैय्यद,
  2. तातार खां को पंजाब का निज़ाम बनाया — बहलोल लोधी,
  3. तातार खां के बाद पंजाब का सूबेदार — दौलत खां लोधी,
  4. पानीपत की पहली लड़ाई — बाबर तथा इब्राहिम लोधी।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
सोलहवीं शताब्दी के आरम्भ में पंजाब की राजनीतिक दशा की विवेचना कीजिए।
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरम्भ में पंजाब का राजनीतिक वातावरण बड़ा शोचनीय चित्र प्रस्तुत करता है। उन दिनों यह प्रदेश लाहौर प्रान्त के नाम से जाना जाता था और यह दिल्ली सल्तनत का अंग था। इस काल में दिल्ली के सभी सुल्तान (सिकन्दर लोधी, इब्राहिम लोधी) निरंकुश थे। उनके अधीन पंजाब में राजनीतिक अराजकता फैली हुई थी। सारा प्रदेश षड्यन्त्रों का अखाड़ा बना हुआ था। पूरे पंजाब में अन्याय का नंगा नाच हो रहा था। शासक वर्ग भोगविलास में मग्न था। सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचारी हो चुके थे और वे अपने कर्तव्य का पालन नहीं करते थे। इन परिस्थितियों में उनसे न्याय की आशा करना व्यर्थ था। गुरु नानक देव जी ने कहा था कि न्याय दुनिया से उड़ गया है। भाई गुरुदः । श्री इस समय में पंजाब में फैले भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का वर्णन किया है।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 2.
16वीं शताब्दी के आरम्भ में इब्राहिम लोधी तथा दौलत खाँ लोधी के बीच होने वाले संघर्ष का क्या कारण था? इब्राहिम लोधी से निपटने के लिए दौलत खाँ ने क्या किया?
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी इब्राहिम लोधी के समय में पंजाब का गवर्नर था। कहने को तो वह दिल्ली के सुल्तान के अधीन था, परन्तु वास्तव में वह एक स्वतन्त्र शासक के रूप में कार्य कर रहा था। उसने इब्राहिम लोधी के चाचा आलम खाँ लोधी को दिल्ली की राजगद्दी दिलाने में सहायता देने का वचन देकर उसे अपनी ओर गांठ लिया। इब्राहिम लोधी को जन गौलत खाँ के षड्यन्त्रों की सूचना मिली तो उसने दौलत खाँ को दिल्ली बुलाया। परन्तु दौलत खाँ ने स्वयं जाने की बजाए अपने पुत्र दिलावर खाँ को भेज दिया। दिल्ली पहुंचने पर सुल्तान ने दिलावर खाँ को बन्दी बना लिया। कुछ ही समय के पश्चात् दिलावर खाँ जेल से भाग निकला और अपने पिता के पास लाहौर जा पहुंचा। दौलत खाँ ने इब्राहिम लोधी के इस व्यवहार का बदला लेने के लिए बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमन्त्रित किया।

प्रश्न 3.
बाबर तथा दौलत खाँ में होने वाले संघर्ष पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए दौलत खाँ लोधी ने ही आमन्त्रित किया था। उसे आशा थी कि विजयी होकर बाबर उसे पंजाब का सूबेदार नियुक्त करेगा। परन्तु बाबर ने उसे केवल जालन्धर और सुल्तानपुर के ही प्रदेश सौंपे। अतः उसने बाबर के विरुद्ध विद्रोह का झण्डा फहरा दिया। शीघ्र ही दोनों पक्षों में युद्ध छिड़ गया जिसमें दौलत खाँ और उसका पुत्र गाजी खाँ पराजित हुए। इसके बाद बाबर वापस काबुल लौट गया। उसके वापस लौटते ही दौलत खाँ ने बाबर के प्रतिनिधि आलम खाँ को मार भगाया और स्वयं पुनः सारे पंजाब का शासक बन बैठा। आलम खाँ की प्रार्थना पर बाबर ने 1525 ई० में पंजाब पर पुनः आक्रमण किया। दौलत खाँ लोधी पराजित हुआ और पहाड़ों में जा छिपा।

प्रश्न 4.
बाबर और इब्राहिम लोधी के बीच संघर्ष का वर्णन कीजिए।
अथवा
पानीपत की पहली लड़ाई का वर्णन कीजिए। पंजाब के इतिहास में इसका क्या महत्त्व है?
उत्तर-
बाबर दौलत खाँ को हरा कर दिल्ली की ओर बढ़ा। दूसरी ओर इब्राहिम लोधी भी एक विशाल सेना के साथ शत्रु का सामना करने के लिए दिल्ली से चल पड़ा। 21 अप्रैल, 1526 ई० के दिन पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में दोनों सेनाओं में मुठभेड़ हो गई। इब्राहिम लोधी पराजित हुआ और रणक्षेत्र में ही मारा गया। बाबर अपनी विजयी सेना सहित दिल्ली पहुंच गया और उसने वहां अपनी विजय पताका फहराई। यह भारत में दिल्ली सल्तनत का अन्त और मुग़ल सत्ता का श्रीगणेश था। इस प्रकार पानीपत की लड़ाई ने न केवल पंजाब का बल्कि सारे भारत के भाग्य का निर्णय कर दिया।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 5.
सोलहवीं शताब्दी के पंजाब में हिन्दुओं की स्थिति पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के हिन्दू समाज की दशा बड़ी ही शोचनीय थी ! प्रत्येक हिन्दू को शंका की दृष्टि से देखा जाता था। उन्हें उच्च सरकारी पदों पर नियुक्त नहीं किया जाता था। उनसे जज़िया तथा तीर्थ यात्रा आदि कर बड़ी कठोरता से वसूल किए जाते थे। उनके रीति-रिवाजों, उत्सवों तथा उनके पहरावे पर भी सरकार ने कई प्रकार की रोक लगा दी थी। हिन्दुओं पर भिन्न-भिन्न प्रकार के अत्याचार किए जाते थे ताकि वे तंग आ कर इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लें। सिकन्दर लोधी ने बोधन (Bodhan) नाम के एक ब्राह्मण को इस्लाम धर्म न स्वीकार करने पर मौत के घाट उतार दिया था। यह भी कहा जाता है कि सिकन्दर लोधी एक बार कुरुक्षेत्र के एक मेले में एकत्रित होने वाले सभी हिन्दुओं को मरवा देना चाहता था। परन्तु वह हिन्दुओं के विद्रोह के डर से ऐसा कर नहीं पाया।

प्रश्न 6.
16वीं शताब्दी में पंजाब में मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों का वर्णन करें।
उत्तर-
16वीं शताब्दी में मुस्लिम समाज निम्नलिखित तीन श्रेणियों में बंटा हुआ था —

  1. उच्च श्रेणी-इस श्रेणी में अफगान अमीर, शेख, काज़ी, उलेमा (धार्मिक नेता), बड़े-बड़े जागीरदार इत्यादि शामिल थे। सुल्तान के मन्त्री, उच्च सरकारी कर्मचारी तथा सेना के बड़े-बड़े अधिकारी भी इसी श्रेणी में आते थे। ये लोग अपना समय आराम तथा भोग-विलास में व्यतीत करते थे।
  2. मध्य श्रेणी-इस श्रेणी में छोटे काज़ी, सैनिक, छोटे स्तर के सरकारी कर्मचारी, व्यापारी आदि शामिल थे। उन्हें राज्य की ओर से काफ़ी स्वतन्त्रता प्राप्त थी तथा समाज में उनका अच्छा सम्मान था।
  3. निम्न श्रेणी-इस श्रेणी में दास, घरेलू नौकर तथा हिजड़े शामिल थे। दासों में स्त्रियां भी सम्मिलित थीं। इस श्रेणी के लोगों का जीवन अच्छा नहीं था।

बड़े उत्तर वाले प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
16वीं शताब्दी में पंजाब में मुसलमानों की सामाजिक दशा का वर्णन करो।
उत्तर-
सोलहवीं शताब्दी के आरम्भ में पंजाब में मुसलमानों की काफ़ी संख्या थी। उनकी स्थिति हिन्दुओं से बहुत अच्छी थी। इसका कारण यह था कि उस समय पंजाब पर मुसलमान शासकों का शासन था। मुसलमानों को उच्च सरकारी पदों पर नियुक्त किया जाता था।
मुसलमानों की श्रेणियां-मुस्लिम समाज निम्नलिखित तीन श्रेणियों में विभाजित था —

  1. उच्च श्रेणी-इस श्रेणी में बड़े-बड़े सरदार, इक्तादार, उलेमा, सैय्यद आदि की गणना होती थी। सरदार राज्य के उच्च पदों पर नियुक्त थे। उन्हें ‘खान’, ‘मलिक’, ‘अमीर’ आदि कहा जाता था। इक्तादार एक प्रकार के जागीरदार थे। सभी सरदारों का जीवन प्रायः भोग-विलास का जीवन था। वे महलों अथवा भवनों में निवास करते थे। वे सुरा, सुन्दरी और संगीत में खोये रहते थे। उलेमा लोगों का समाज में बड़ा आदर था। उन्हें अरबी भाषा तथा कुरान की पूर्ण जानकारी होती थी। अनेक उलेमा राज्य के न्याय कार्यों में लगे हुए थे। वे काज़ियों के पदों पर आसीन थे और धार्मिक तथा न्यायिक पदों पर काम कर रहे थे।
  2. मध्य श्रेणी-मध्य श्रेणी में कृषक, व्यापारी, सैनिक तथा छोटे-छोटे सरकारी कर्मचारी सम्मिलित थे। मुसलमान विद्वानों तथा लेखकों की गणना भी इसी श्रेणी में की जाती थी। यद्यपि इस श्रेणी के मुसलमानों की संख्या उच्च श्रेणी के लोगों की अपेक्षा अधिक थी, फिर भी इनका जीवन स्तर उच्च श्रेणी जैसा ऊंचा नहीं था। मध्य श्रेणी के मुसलमानों की आर्थिक दशा तथा स्थिति हिन्दुओं की तुलना में अवश्य अच्छी थी। इस श्रेणी का जीवन-स्तर हिन्दुओं की अपेक्षा काफ़ी ऊंचा था।
  3. निम्न श्रेणी-निम्न श्रेणी में शिल्पकारों, निजी सेवकों, दास-दासियों आदि की गणना की जाती थी। इस श्रेणी के मुसलमानों का जीवन-स्तर अधिक ऊंचा नहीं था। उन्हें आजीविका कमाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ता था। बुनकर, सुनार, लुहार, बढ़ई, चर्मकार आदि शिल्पकार सारे दिन के परिश्रम के पश्चात् ही अपना पेट भर पाते थे। निजी सेवकों तथा दास-दासियों को बड़े-बड़े सरदारों की नौकरी करनी पड़ती थी।

PSEB 10th Class SST Solutions History Chapter 2 गुरु नानक देव जी से पहले के पंजाब की राजनीतिक तथा सामाजिक अवस्था

प्रश्न 2.
16वीं शताब्दी के पंजाब में स्त्रियों की दशा कैसी थी?
उत्तर-
16वीं शताब्दी के पंजाब में स्त्री का जीवन इस प्रकार का था —

  1. स्त्रियों की दशा-16वीं शताब्दी के आरम्भ में समाज में स्त्रियों की दशा अच्छी नहीं थी। उसे अबला, हीन और पुरुषों से नीचा समझा जाता था। घर में उनकी दशा एक दासी के समान थी। उन्हें सदा पुरुषों के अधीन रहना पड़ता था। कुछ राजपूत कबीले ऐसे भी थे जो कन्या को दुःख का कारण मानते थे और पैदा होते ही उसका वध कर देते थे। मुस्लिम समाज में भी स्त्रियों की दशा शोचनीय थी। वह मन बहलाव का साधन मात्र ही समझी जाती थीं। इस प्रकार जन्म से लेकर मृत्यु तक स्त्री को बड़ा ही दयनीय जीवन व्यतीत करना पड़ता था।
  2. कुप्रथाएं-समाज में अनेक कुप्रथाएं भी प्रचलित थीं जो स्त्री जाति के विकास के मार्ग में बाधा बनी हुई थीं। इनमें से मुख्य प्रथाएं सती-प्रथा, कन्या-वध, बाल-विवाह, जौहर प्रथा, पर्दा-प्रथा, बहु-पत्नी प्रथा आदि थीं। सती-प्रथा के अनुसार जब किसी स्त्री के पति की मृत्यु हो जाती थी तो उसे भी अपने मृतक पति के साथ जीवित जल जाना पड़ता था। यदि कोई स्त्री इस क्रूर प्रथा का पालन नहीं करती थी तो उसके साथ बड़ा कठोर व्यवहार किया जाता था और उसे घृणा की दृष्टि से देखा जाता था। वास्तव में, उससे जीवन की सभी सुविधाएं छीन ली जाती थीं। जौहर की प्रथा राजपूत स्त्रियों में प्रचलित थी। इसके अनुसार वे अपने सतीत्व तथा सम्मान की रक्षा के लिए जीवित जल जाती थीं।
  3. पर्दा प्रथा-पर्दा प्रथा हिन्दू तथा मुसलमान दोनों में ही प्रचलित थी। हिन्दू स्त्रियों को बूंघट निकालना पड़ता था और मुसलमान स्त्रियां बुर्के में रहती थीं। मुसलमानों में बहु-पत्नी प्रथा जोरों से प्रचलित थी। सुल्तान तथा बड़े सरदार अपने मनोरंजन के लिए सैंकड़ों स्त्रियां रखते थे। स्त्री शिक्षा की ओर बहुत कम ध्यान दिया जाता था। केवल कुछ उच्च घराने की स्त्रियां ही अपने घर पर शिक्षा प्राप्त कर सकती थीं। शेष स्त्रियां प्रायः अनपढ़ ही होती थीं। स्त्रियों पर कुछ और प्रतिबन्ध भी लगे हुए थे। उदाहरण के लिए वे घर की चारदीवारी में ही बन्द रहती थीं। उनका घर से बाहर निकलना अच्छा नहीं समझा जाता था। पंजाब में प्रायः स्त्री के विषय में यह कहावत प्रसिद्ध थी-“घर बैठी लक्ख दी बाहर गई कख दी।”

प्रश्न 3.
पंजाब में दौलत खाँ लोधी के षड्यन्त्रों तथा महत्त्वपूर्ण कार्यों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
दौलत खाँ लोधी तातार खाँ (Tatar Khan) का बेटा पंजाब का गवर्नर था। वह सिकन्दर लोधी के जीवन काल में तो दिल्ली सल्तनत के प्रति वफ़ादार रहा, परन्तु उसकी मृत्यु के पश्चात् वह स्वतन्त्र शासक बनने के लिए षड्यन्त्र रचने लगा। नया सुल्तान इब्राहिम लोधी एक घमण्डी तथा मूर्ख शासक था। वह अपने सम्बन्धियों का घोर विरोधी था। इसका लाभ उठाकर दौलत खाँ लोधी ने अपनी स्थिति को दृढ़ बनाना शुरू कर दिया। इसके लिए उसने षड्यन्त्रों का सहारा लिया।

  1. इब्राहिम लोधी के विरुद्ध षड्यन्त्र-इब्राहिम लोधी को दौलत खाँ के षड्यन्त्रों का पता चल गया। उसने उसे सफ़ाई देने के लिए दिल्ली बुलवा भेजा। दौलत खाँ ने स्वयं जाने की बजाय अपने पुत्र दिलावर खाँ को दिल्ली भेज दिया। इब्राहिम लोधी ने दिलावर खाँ को खूब डराया धमकाया। उसने उसे उन यातनाओं के दृश्य भी दिखाए जो विद्रोहियों को दी जाती थीं। उसने दिलावर खाँ को बन्दी बना लिया। परन्तु वह किसी-न-किसी तरह जेल से भाग निकला। इस घटना से दौलत खाँ समझ गया कि इब्राहिम लोधी उससे दो-दो हाथ अवश्य करेगा। अतः उसने तुरन्त ही अपने आप को स्वतन्त्र शासक घोषित कर दिया और अपने हाथ मज़बूत करने के लिए वह काबुल के शासक बाबर के साथ सांठ-गांठ करने लगा। बाबर भारत का सम्राट बनने की इच्छा रखता था। वह पहले भी भारत पर कई आक्रमण कर चुका था। अत: दौलत खाँ का निमन्त्रण पाकर वह पूरी शक्ति के साथ भारत की ओर बढ़ा और बड़ी आसानी से उसने लाहौर पर विजय प्राप्त कर ली। परन्तु जब वह आगे बढ़ा तो कुछ अफ़गान सरदारों ने उसका घोर विरोध किया। इस पर उसने अपनी सेना को लाहौर में लूटमार करने की आज्ञा दे दी। बाद में उसने दीपालपुर और जालन्धर को भी लूटा। पंजाब विजय के पश्चात् बाबर ने दौलत खाँ को जालन्धर का सूबेदार नियुक्त किया और शेष सारा प्रदेश उसने आलम खाँ को सौंप दिया।
  2. बाबर के विरुद्ध विद्रोह-दौलत खाँ को पूरा विश्वास था कि बाबर उसे पूरे पंजाब का स्वतन्त्र शासक बनाएगा। परन्तु जब बाबर ने उसे केवल जालन्धर दोआब का ही सूबेदार नियुक्त किया तो वह क्रोध से भड़क उठा। उसने अपने पुत्र गाजी खाँ को साथ लेकर बाबर के विरुद्ध विद्रोह कर दिया। बाबर ने बड़ी आसानी से विद्रोह को कुचल डाला। परंतु बाबर के वापिस जाने के बाद उसने आलम खाँ और इब्राहिम लोधी की सेनाओं को पराजित कर पंजाब के अधिकांश भाग पर अपना अधिकार कर लिया।
  3. दौलत खाँ की पराजय और मृत्यु-बाबर दौलत खाँ की गतिविधियों से बेखबर नहीं था। उसे जब पता चला
    लाहौर पहुंचने पर उसे सूचना मिली कि दौलत खाँ होशियारपुर में स्थित मलोट नामक स्थान पर डेरा डाले हुए है। अत: बाबर ने तुरन्त ही मलोट पर आक्रमण कर दिया। दौलत खाँ बाबर की शक्ति के सामने अधिक देर तक न टिक सका और पराजित हुआ।

Leave a Comment