PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

Punjab State Board PSEB 11th Class Economics Book Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 11 Economics Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

PSEB 11th Class Economics उत्पादन का अर्थ Textbook Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
उत्पादन फलन क्या होता है ?
उत्तर-
उत्पादन फलन एक तकनीकी संबंध है जो कि उत्पादन (Output) तथा आदानों (Inputs) के बीच भौतिक सम्बन्ध को दर्शाता है।

प्रश्न 2.
उत्पादन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
उत्पादन वह प्रक्रिया है जो कि मूल्य वृद्धि को प्रकट करती है।

प्रश्न 3.
अल्पकालीन उत्पादन फलन को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
साधन के प्रतिफल।

प्रश्न 4.
दीर्घकालीन उत्पादन फलन को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
पैमाने के प्रतिफल।

प्रश्न 5.
सीमान्त उत्पाद से क्या अभिप्राय है ? .
अथवा
सीमान्त भौतिक उत्पाद से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
उत्पादन के साधन की परिवर्तनशील साधनों की एक और इकाई का प्रयोग करने से जो कुल भौतिक उत्पादन में परिवर्तन होता है उसको सीमान्त उत्पादन कहते हैं। (MP = TPn – TPn-1).

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 6.
उत्पादन के तीन आदानों के नाम लिखें।
उत्तर-
भूमि, श्रम, पूँजी।

प्रश्न 7.
भूमि से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
भूमि का अर्थ प्रकृति की मुफ्त देन, जिसमें भूमि की ऊपरी परत, भूमि की निचली परत, वायुमण्डल, धूप, हवा इत्यादि को शामिल किया जाता है।

प्रश्न 8.
श्रम से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
श्रम उत्पादन का चुस्त (Active) साधन है जोकि उत्पादन में महत्त्वपूर्ण योगदान डालता है।

प्रश्न 9.
पूँजी से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
उत्पादन के साधनों द्वारा संचित राशि जिसमें अन्य उत्पादन किया जाता है उसको पूँजी कहते हैं।

प्रश्न 10.
साधन के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
साधन के प्रतिफल से अभिप्राय एक परिवर्तनशील साधन में परिवर्तन से भौतिक उत्पादन में वृद्धि से होता है।

प्रश्न 11.
पैमाने के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
पैमाने के प्रतिफल से अभिप्राय उत्पादन के सभी साधनों को एक अनुपात में बढ़ाने से, प्रतिफल में होने वाली वृद्धि से होता है।

प्रश्न 12.
उद्यमी से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
उद्यमी वह होता है जोकि वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन करने के लिए साधनों को इकट्ठा करता है और लाभ तथा हानि के लिए जिम्मेदार होता है।

प्रश्न 13.
कुल उत्पादन की परिभाषा दीजिए।
उत्तर-
एक निश्चित समय में उत्पादित की गई वस्तुओं और सेवाओं की कुल मात्रा के योग को कुल उत्पादन कहा जाता है।

प्रश्न 14.
औसत उत्पादन से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
कुल उत्पादन को परिवर्तनशील साधन की कुल इकाइयों से भाग देने पर जो भागफल होता है, उसे औसत उत्पादन कहा जाता है।

प्रश्न 15.
कुल उत्पादन कब अधिकतम होता है ?
उत्तर-
जब सीमान्त उत्पादन शून्य (Zero) होता है तो कुल उत्पादन अधिकतम होता है।

प्रश्न 16.
जब कुल उत्पादन गिरने लगता है तो सीमान्त उत्पादन कैसा होता है ?
उत्तर-
सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक होता है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 17.
यदि कुल उत्पादन स्थिर हो जाता है तो सीमान्त उत्पादन किस स्थिति में होता है ?
उत्तर-
सीमान्त उत्पादन शून्य (Zero) होता है।

प्रश्न 18.
यदि कुल उत्पादन में वृद्धि घटती दर पर होती है तो सीमान्त उत्पादन कैसा होता है ?
उत्तर-
सीमान्त उत्पादन घटता हुआ होता है।

प्रश्न 19.
क्या कुल उत्पादन तथा औसत उत्पादन शून्य या ऋणात्मक हो सकते हैं ?
उत्तर-
नहीं।

प्रश्न 20.
सीमान्त भौतिक उत्पाद तालिका से कुल भौतिक उत्पाद कैसे ज्ञात होता है ?
उत्तर-
सीमान्त भौतिक उत्पाद तालिका से कुल भौतिक उत्पाद सभी सीमान्त भौतिक उत्पादों को जोड़ने से ज्ञात होता है।

प्रश्न 21.
सीमान्त भौतिक उत्पाद वक्र का सामान्य आकार कैसा होता है ?
उत्तर-
MPP वक्र का आकार सामान्यता या उल्टे U आकार का होता है।

प्रश्न 22.
यदि उत्पाद सीमान्त भौतिक उत्पाद में वृद्धि घटती अनुपात से होती है तो कुल उत्पाद कैसा होता है?
उत्तर-
कुल उत्पाद में वृद्धि बढ़ती अनुपात से होगी।

प्रश्न 23.
APP वक्र का सामान्य आकार कैसा होता है ?
उत्तर-
APP वक्र का सामान्य आकार उल्टे U जैसा होता है।

प्रश्न 24.
परिवर्ती अनुपातों का नियम किसे कहते हैं ?
उत्तर-
स्थिर साधनों में परिवर्तनशील साधन की इकाइयाँ जोड़ने से दोनों प्रकार के साधनों का अनुपात परिवर्तित हो जाता है।

प्रश्न 25.
आन्तरिक बचतों से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
जो बचतें पूर्णतया फ़र्म के आकार व उसकी कार्य-क्षमता पर निर्भर करती है वह बचतें आन्तरिक बचतें कहलाती हैं।

प्रश्न 26.
बाहरी बचतें किसे कहते हैं ?
उत्तर-
जो बचतें उद्योग के विकास और विस्तार के कारण मिलती हैं। वे बचतें बाहरी बचतें कहलाती हैं।

प्रश्न 27.
परिवर्तनशील और स्थिर साधनों का अन्तर किस काल तक सीमित होता है ?
उत्तर-
अल्पकाल तक।

प्रश्न 28.
दीर्घकाल में उत्पादन के साधनों की प्रकृति कैसी होती है ?
उत्तर-
सभी साधन परिवर्तनशील होते हैं।

प्रश्न 29.
घटते प्रतिफल के नियम से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
घटते प्रतिफल के नियम अनुसार जब स्थिर साधन भूमि पर परिवर्तनशील साधन श्रम की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो सीमान्त प्रतिफल घटने लगता है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 30.
आप सीमान्त भौतिक उत्पादन सम्बन्धी क्या कहोगे यदि एक साधन का कुल भौतिक उत्पादन घटता है ?
उत्तर-
जब कुल उत्पादन घटता है तो सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक होता है।

प्रश्न 31.
परिवर्तनशील अनुपात का नियम …… पर लागू होता।
(a) सरकार
(b) परिवार
(c) कृषि
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(c) कृषि।

प्रश्न 32.
जैसे-जैसे उत्पादन बढ़ता है औसत लागत प्रति इकाई घटती जाती है इस कथन का सम्बन्ध ……….. से है।
(a) बढ़ती लागतों का नियम
(b) घटती लागतों का नियम
(c) स्थिर लागतों का नियम
(d) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(b) घटती लागतों का नियम।

प्रश्न 33.
बढ़ते प्रतिफल का नियम ……….. पर लागू होता है।
(a) कृषि
(b) उद्योग
(c) व्यापार
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(b) उद्योग।

प्रश्न 34.
जब औसत उत्पादन बढ़ता है तो सीमान्त उत्पादन ………. है।
(a) बढ़ता
(b) घटता
(c) स्थिर रहता
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(c) स्थिर रहता।

प्रश्न 35.
जब कुल उत्पादन अधिकतम होता है तो सीमान्त उत्पादन ………. होता है।
(a) बढ़ता
(b) घटता
(c) शून्य
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(c) शून्य।

प्रश्न 36.
जब सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक होता है तो कुल उत्पादन …………. होता है।
(a) बढ़ता
(b) घटता
(c) समान
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(b) घटता।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 37.
जब औसत उत्पादन बढ़ता है तो सीमान्त उत्पादन तेज़ी से ……….. है।
(a) बढ़ता
(b) घटता
(c) समान रहता
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(a) बढ़ता।

प्रश्न 38.
जब औसत उत्पादन घटता है तो सीमान्त उत्पादन तेज़ी से ………… है।
(a) बढ़ता
(b) घटता
(c) समान रहता
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(b) घटता।

प्रश्न 39.
जब औसत उत्पादन समान रहता है तो सीमान्त उत्पादन ……….. होता है।
(a) इससे अधिक
(b) इससे कम
(c) इसके समान
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(c) इसके समान।

प्रश्न 40.
जब कुल उत्पादन घटता है तो सीमान्त उत्पादन …………. होता है।
(a) ऋणात्मक
(b) धनात्मक
(c) शून्य
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(a) ऋणात्मक।

प्रश्न 41.
निम्नलिखित समीकरण को पूरा करें : MP = TPn (-) ………………
उत्तर-
MP = TPn (-) TPn-1

प्रश्न 42.
अल्पकाल उत्पादन फलन को ………. कहा जाता है।
(a) साधन का प्रतिफल
(b) पैमाने का प्रतिफल
(c) परिवर्तनशील प्रतिफल
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(a) साधन का प्रतिफल।

प्रश्न 43.
दीर्घकाल उत्पादन फलन को ……… कहते हैं।
(a) साधन का प्रतिफल
(b) पैमाने का प्रतिफल
(c) परिवर्तनशील प्रतिफल
(d) स्थिर प्रतिफल।
उत्तर-
(b) पैमाने का प्रतिफल।

प्रश्न 44.
घटते प्रतिफल का नियम ………. पर लागू होता है।
(a) उद्योग
(b) कृषि
(c) सरकार
(d) उपरोक्त सभी पर।
उत्तर-
(b) कृषि।

प्रश्न 45.
घटते प्रतिफल का नियम कृषि पर अधिकांश लागू होता है क्योंकि।
(a) प्रकृति प्रभावशाली
(b) पेशे की किस्म
(c) भूमि सीमित है
(d) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(d) उपरोक्त सभी।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 46.
क्या कुल उत्पादन कभी कम हो सकता है ?
उत्तर-
हाँ जब सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक हो जाए।

प्रश्न 47.
क्या कुल उत्पादन शून्य हो सकता है ?
उत्तर-
नहीं।

प्रश्न 48.
कुल उत्पादन अधिकतम कब होता है ?
उत्तर-
जब सीमान्त उत्पादन शून्य होता है।

प्रश्न 49.
क्या परिवर्तनशील उत्पादन के नियम को स्थितगत किया जा सकता है ?
उत्तर-
नहीं।

प्रश्न 50.
परिवर्तनशील साधन के प्रति इकाई उत्पादन को ………. कहते हैं।
उत्तर-
औसत उत्पादन।

प्रश्न 51.
एक वस्तु की उपयोगिता बढ़ाने की प्रक्रिया जिससे वस्तु की कीमत में वृद्धि हो जाती हैं को …. कहते हैं।
उत्तर-
उत्पादन।

प्रश्न 52.
एक परिवर्तनशील साधन में परिवर्तन से भौतिक उत्पादन में साथ-साथ परिवर्तन को साधन का प्रतिफल कहते हैं।
उत्तर-
सही।

प्रश्न 53.
जब सीमान्त उत्पादन शून्य (zero) होता है तो कुल उत्पादन भी शून्य होता है।
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 54.
जब स्थिर साधन भूमि पर परिवर्तनशील साधनों की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो इससे सीमान्त प्रतिफल कम होता जाता है। इस को घटते प्रतिफल का नियम कहते हैं।
उत्तर-
सही।

प्रश्न 55.
जब औसत उत्पादन बढ़ता है तो सीमान्त उत्पादन तेजी से बढ़ता है।
उत्तर-
सही ।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 56.
जब सीमान्त उत्पादन शून्य (zero) होता है तो कुल उत्पादन अधिकतम होता है।
उत्तर-
सही ।

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
उत्पादन फलन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
एक वस्तु के भौतिक साधनों (Inputs) तथा भौतिक उत्पादन (Output) के क्रियात्मक सम्बन्ध को उत्पादन फलन कहा जाता है। प्रो० वाटसन के शब्दों में, “एक फ़र्म के भौतिक उत्पादन तथा उत्पादन के भौतिक साधनों के सम्बन्ध को उत्पादन फलन कहा जाता है।”

प्रश्न 2.
एक साधन के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है? एक साधन का बढ़ता प्रतिफल क्यों प्राप्त होता है? स्पष्ट करो।
उत्तर-
एक साधन के प्रतिफल से अभिप्राय एक परिवर्तनशील साधन में परिवर्तन से भौतिक उत्पादन की वृद्धि से होता है, जब स्थिर साधन में कोई परिवर्तन नहीं होता। साधन का बढ़ता प्रतिफल इसलिए प्राप्त होता है, क्योंकि परिवर्तनशील साधन में वृद्धि से सीमान्त उत्पादन में वृद्धि की दर अधिक होती है, इसका मुख्य कारण आन्तरिक तथा बाहरी बचतें होती हैं।

प्रश्न 3.
पैमाने के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है? .
उत्तर-
पैमाने के प्रतिफल से अभिप्राय, उत्पादन के सभी साधनों को एक ही अनुपात में बढ़ाने से, प्रतिफल में होने वाली वृद्धि से होता है। यह एक दीर्घकाल की धारणा है। जब सभी उत्पादन के साधनों में एक अनुपात में वृद्धि की जाती है तो इससे उत्पादन में जो परिवर्तन होता है, उसको पैमाने का प्रतिफल कहा जाता है।

प्रश्न 4.
सीमान्त उत्पादन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
परिवर्तनशील साधन की एक इकाई में परिवर्तन करने से कुल उत्पादन में जो परिवर्तन होता है, उस परिवर्तन को सीमान्त उत्पादन कहा जाता है। जैसे कि श्रम की एक इकाई बढ़ाने अथवा घटाने से कुल उत्पादन में जो वृद्धि अथवा कमी होती है, उसको सीमान्त उत्पादन कहा जाता है।
MP = TPn – TPn-1.

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 5.
एक साधन के समान प्रतिफल से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
एक साधन के समान प्रतिफल का अर्थ है कि जब स्थिर साधन पर परिवर्तनशील साधन की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो सीमान्त प्रतिफल (N.P.) समान हो जाता है। इस स्थिति को समान प्रतिफल का नियम भी कहा जाता है।

प्रश्न 6.
पैमाने के बढ़ते प्रतिफल के अर्थ बताओ।
उत्तर-
जब उत्पादन के सभी साधनों में एक अनुपात में वृद्धि की जाती है तो साधनों की प्रतिशत वृद्धि से उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि अधिक होती है तो इसको पैमाने का बढ़ता प्रतिफल कहा जाता है, उदाहरणस्वरूप । श्रम इकाइयाँ | पूंजी इकाइयाँ उत्पादन इकाइयाँ । पैमाने का बढ़ता प्रतिफल उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि 20 500 साधनों में प्रतिशत वृद्धि

प्रश्न 7.
आप सीमान्त भौतिक उत्पादन सम्बन्धी क्या कहेंगे, यदि एक साधन का कुल भौतिक उत्पादन घटता है।
उत्तर-
जब कुल उत्पादन घटता है तो सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक होता है।
श्रम इकाइयां । कुल उत्पादन सीमान्त उत्पादन

प्रश्न 8.
श्रम के विभाजन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
एक वस्तु के उत्पादन को छोटे-छोटे भागों में विभाजित कर प्रत्येक भाग का निर्माण विशेष मज़दूरों द्वारा किया जाता है तो इस क्रिया को श्रम का विभाजन कहा जाता है। एडम स्मिथ ने कहा कि सुई पिन्न को 18 भागों में विभाजित कर उत्पादन किया गया तो उत्पादन 24 गुणा बढ़ गया।

प्रश्न 9.
आन्तरिक बचतें क्या हैं?
उत्तर-
आन्तरिक बचतें वह बचतें हैं जोकि एक फ़र्म को उसकी चार दीवारी के अंदर निजी प्रयत्नों के कारण प्राप्त होती हैं। यह बचतें हैं

  • प्रबन्धकी बचतें
  • वित्तीय बचतें
  • जोखिम सम्बन्धी बचतें
  • तकनीकी बचतें
  • खरीद-बेच सम्बन्धी बचतें।

प्रश्न 10.
बाहरी बचतें क्या हैं ?
उत्तर-
बाहरी बचतें वह बचतें हैं जो किसी उद्योगों के समूह को उत्पादन में वृद्धि करने के परिणामस्वरूप सभी फ़र्मों को ही प्राप्त होती है उदाहरणस्वरूप-

  1. स्थानीयकरण की बचतें
  2. सूचना की बचतें
  3. श्रम की विभाजन की बचतें।

प्रश्न 11.
उत्पादन के कोई तीन साधन बताओ।
उत्तर-
उत्पादन के मुख्य साधन हैं –

  • भूमि-भूमि का अर्थ प्रकृति की मुफ़्त देन से है। भूमि में भूमि की ऊपरी परत, भूमि की निचली तथा वायुमण्डल, धूप, हवा इत्यादि शामिल किया जाता है।
  • श्रम-श्रमं एक चुस्त (active) साधन है, जोकि उत्पादन में महत्त्वपूर्ण योगदान डालता है।
  • पूंजी-उत्पादन के साधनों द्वारा संचित राशि जिससे अन्य उत्पादन किया जाता है उसको पूंजी कहते हैं।

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
कुल उत्पादन, सीमान्त उत्पादन तथा औसत उत्पादन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
उत्पादन की तीन महत्त्वपूर्ण धारणाएं कुल उत्पादन, सीमान्त उत्पादन तथा औसत उत्पादन हैं।
1. कुल उत्पादन (Total Product)-किसी विशेष समय में जो वस्तुओं तथा सेवाओं की कुल मात्रा का उत्पादन किया जाता है, उसको कुल उत्पादन कहते हैं। एक किसान ने एक खेत में 20 टन गेहूँ का उत्पादन एक वर्ष में किया। इसको कुल उत्पादन कहा जाता है।

2. सीमान्त उत्पादन (Marginal Product)-उत्पादन बढ़ाने के लिए परिवर्तनशील साधन की एक इकाई बढ़ाने अथवा घटाने से कुल उत्पादन में जो परिवर्तन होता है, उसको सीमान्त उत्पादन कहा जाता है, जैसे कि श्रम तथा पूंजी की एक इकाई से एक खेत में 20 टन गेहूं का उत्पादन होता है। दो इकाइयों से कुल उत्पादन 50 टन हो जाता है तो सीमान्त उत्पादन 50-20 = 30 टन होगा।
MP = TPn – TPn-1

3. औसत उत्पादन (Average Product)-परिवर्तनशील साधनों की प्रति इकाई उत्पादन शक्ति को औसत उत्पादन कहा जाता है। श्रम तथा पूंजी की दो इकाइयों से एक किसान 50 टन गेहूँ का उत्पादन करता है तो \(\mathrm{AP}=\frac{\mathrm{TP}}{\text { Units of Labour and Capital }}=\frac{50}{2}\) = 25 टन.

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 2.
कुल भौतिक उत्पादन TPP, औसत भौतिक उत्पादन (APP) तथा सीमान्त भौतिक उत्पादन (APP) में सम्बन्ध बताओ।
उत्तर-
परिवर्तनशील साधन की इकाइयों में वृद्धि करने से जितनी कुल उत्पादकता होती है उसको कुल भौतिक उत्पादन कहा जाता है। यदि परिवर्तनशील साधन की इकाई में वृद्धि की जाती है, तो कुल उत्पादन में वृद्धि को सीमान्त उत्पादन कहते हैं। इनके सम्बन्ध को सूचीपत्र द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है :
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 1
(A) कुल उत्पादन (Total Product) तथा सीमान्त उत्पादन (Marginal Product) में सम्बन्ध –

  • जब कुल उत्पादन 4, 10, 18 बढ़ती अनुपात पर बढ़ता है, सीमान्त उत्पादन 4, 6, 8 बढ़ता है।
  • जब कुल उत्पादन 18, 24, 28, 30 घटती अनुपात पर बढ़ता है, तो सीमान्त उत्पादन घटने लगता है।
  • जब कुल उत्पादन अधिकतम होता है तो सीमान्त उत्पादन शून्य (0) हो जाता है।
  • जब अन्त में कुल उत्पादन 30, 28 घटता है तो सीमान्त उत्पादन -2 ऋणात्मक हो जाता है।

(B) औसत उत्पादन (Average Product) तथा सीमान्त उत्पादन (M.P.) में सम्बन्ध –

  • जब एक औसत उत्पादन (AP) 4, 5, 6 बढ़ता है। सीमान्त उत्पादन (M.P.) 4, 6, 8 तीव्रता से बढ़ता है।
  • जब औसत उत्पादन (AP) 6, 6 समान रहता है तो सीमान्त उत्पादन (MP) 6 इस के समान हो जाता है।
  • जब औसत उत्पादन (AP) घटता है तो सीमान्त उत्पादन (MP) तीव्रता से घटता है।
  • औसत उत्पादन (AP) हमेशा धनात्मक होता है, परन्तु सीमान्त उत्पादन (MP) ऋणात्मक हो जाता है।

(C) औसत उत्पादन (AP), सीमान्त उत्पादन (MP) तथा कुल उत्पादन (TP) में सम्बन्ध

  • आरम्भ में औसत उत्पादन, कुल उत्पादन तथा सीमान्त उत्पादन में वृद्धि होती है परन्तु सीमान्त उत्पादन औसत उत्पादन से अधिक होता है। MP > AP
  • जब कुल उत्पादन अधिकतम होता है तो सीमान्त उत्पादन 0 हो जाता है।
  • जब औसत उत्पादन तथा सीमान्त उत्पादन घटता है तो MP < AP होता है।
  • औसत उत्पादन तथा कुल उत्पादन हमेशा धनात्मक होते हैं, परन्तु सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक हो सकता है।

प्रश्न 3.
औसत उत्पादन तथा सीमान्त उत्पादन का सम्बन्ध रेखाचित्र द्वारा स्पष्ट करो।
उत्तर-
रेखाचित्र 1 अनुसार औसत उत्पादन तथा सीमान्त उत्पादन का सम्बन्ध इस प्रकार है :-

  • जब औसत उत्पादन (AP) बढ़ता है तो सीमान्त उत्पादन (MP) तीव्रता से बढ़ता है।
  • जबं औसत उत्पादन (AP) समान होती है तो सीमान्त = AP उत्पादन (MP) इसके समान हो जाता है, जैसे कि E बिन्दु द्वारा दिखाया है।
  • जब औसत उत्पादन (AP) घटता है तो सीमान्त उत्पादन (MP) तीव्रता से घटता है।
  • औसत उत्पादन हमेशा धनात्मक रहता है, परन्तु सीमान्त श्रम की इकाइयां उत्पादन ऋणात्मक हो सकता है, जैसे कि OY से अधिक उत्पादन करने से दिखाया गया है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 2

प्रश्न 4.
घटते सीमान्त प्रतिफल के नियम से क्या अभिप्राय है? रेखाचित्र 1
अथवा
एक साधन घटते प्रतिफल के नियम की व्याख्या करो। औसत उत्पादन/सीमान्त उत्पादन
अथवा
घटते सीमान्त प्रतिफल के नियम को स्पष्ट करो। दूसरे शब्दों में एक आगत की मात्रा में वृद्धि करने से इसका सीमान्त उत्पादन क्यों घटता है?
उत्तर-
एक साधन का घटता प्रतिफल |
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 3
सारणी तथा रेखाचित्र 2 में दिखाया है कि जब 1 हेक्टेयर भूमि पर श्रम तथा पूंजी की इकाइयाँ लगाई जाती है तो सीमान्त उत्पादन 3,2,1 कम होता जाता है जिसे रेखा चित्र में DR रेखा द्वारा दिखाया गया है। इस नियम को घटते प्रतिफल का नियम कहते हैं। सारणी तथा रेखाचित्र 3 में दिखाया है कि जैसे-जैसे श्रम तथा पूँजी की इकाइयाँ बढ़ाई जाती हैं औसत लागत ₹ 10, 12, 15 बढ़ती जाती है, जिस को रेखाचित्र में IC द्वारा दिखाया गया है। इस कारण इस नियम को बढ़ती लागत का नियम भी कहते हैं।

प्रश्न 5.
बदलवें अनुपातों के नियम से क्या अभिप्राय है?
अथवा
बदलवें अनुपातों के नियम को कुल उत्पादन तथा सीमान्त उत्पादन वक्रों द्वारा स्पष्ट करो।
उत्तर-
जब स्थिर साधन पर परिवर्तनशील साधन की मात्रा बढ़ाई जाती है तो आरम्भ में कुल उत्पादन बढ़ती अनुपात पर बढ़ता है। फिर कुल उत्पादन में वृद्धि घटती अनुपात पर होती है तथा अन्त में कुल उत्पादन घटने लगता है। इसको बदलवें अनुपातों का नियम कहा जाता है। इसको सूची-पत्र तथा रेखाचित्र 4 द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 5

  • सूचीपत्र में तीन इकाइयों तक बढ़ते प्रतिफल का नियम रेखाचित्र 4 लागू होता है, जिसको रेखाचित्र में 4 तक दिखाया गया है।
  • तीसरी इकाई से सातवीं इकाई तक घटते प्रतिफल का नियम लागू होता है, जिसको रेखाचित्र 4 में LK. द्वारा दिखाया गया है।
  • सातवीं इकाई के पश्चात् ऋणात्मक प्रतिफल का नियम लागू होता है, जिसको रेखाचित्र 4 में OK के पश्चात् दिखाया गया है। इसको बदलवें अनुपातों का नियम कहते हैं।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 6.
बढ़ते पैमाने के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है? यह नियम क्यों लागू होता है?
उत्तर-
जब उत्पादन में प्रतिशत परिवर्तन सभी साधनों में प्रतिशत परिवर्तन से अधिक होता है वो इसको घटते पैमाने का प्रतिफल कहा जाता है। जब हम सभी साधनों में परिवर्तन करते हैं तो इससे उत्पादन में परिवर्तन होता है, यदि उत्पादन के साधनों में 10% वृद्धि की जाए, जिससे उत्पादन में 25% वृद्धि होती है तो इस स्थिति को बढ़ते पैमाने का प्रतिफल कहा जाता है।

श्रम पूंजी उत्पादन
20 20 100
40 40 300

सूचीपत्र में बढ़ते पैमाने के प्रतिफल को स्पष्ट किया गया है। नियम लागू होने के कारण-

  1. श्रम का विभाजन-बढ़ते पैमाने के प्रतिफल लागू होने का मुख्य कारण श्रम का विभाजन होता है। इससे उत्पादन शक्ति बढ़ जाती है।
  2. मशीनों का प्रयोग-मशीनों के प्रयोग के कारण उत्पादन में वृद्धि तीव्रता से होती है।
  3. तकनीकी विकास-तकनीकी विकास के कारण उत्पादन में वृद्धि का अनुपात बढ़ जाता है।
  4. बचतें-कच्चा माल खरीदने तथा तैयार माल बेचने सम्बन्धी बचतें होने के कारण उत्पादन में वृद्धि तीव्रता से होती है।
  5. प्रबन्धकी बचते-प्रबन्धकी बचतों के कारण उत्पादन में वृद्धि तीव्रता से होती है।

प्रश्न 7.
घटते पैमाने के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है? यह नियम क्यों लागू होता है?
उत्तर-
जब उत्पादन में प्रतिशत परिवर्तन साधनों में प्रतिशत परिवर्तन से कम होता है तो इसको घटते पैमाने का प्रतिफल कहा जाता है। उदाहरणस्वरूप उत्पादन के साधनों में 100% वृद्धि की जाए, परन्तु उत्पादन में वृद्धि 50% हो तो इस स्थिति को घटते पैमाने का प्रतिफल कहा जाता है।

श्रम पूंजी उत्पादन
20 20 100
40 40 150

सूचीपत्र में श्रम तथा पूंजी की इकाइयों में वृद्धि दो गुणा दिखाई गई है अर्थात् 100% वृद्धि है, परन्तु उत्पादन में वृद्धि 100 से 150 होती है। यह वृद्धि 50% है। इसको घटते पैमाने का प्रतिफल कहते हैं।

नियम लागू होने के कारण-

  1. आन्तरिक हानियाँ-जब उत्पादन के पैमाने को बढ़ाया जाता है तो इससे आन्तरिक हानियां होती हैं। उत्पादन बढ़ाने से प्रबन्ध ठीक तरह नहीं होता। इसलिए उत्पादन बढ़ने की जगह पर घटने लगता है।
  2. बाहरी हानियाँ-जब एक स्थान पर बहुत-से उद्योग स्थापित हो जाते हैं तो वातावरण प्रदूषित हो जाता है। श्रम की उत्पादन शक्ति कम हो जाती है। उत्पादन लागत बढ़ जाती है। इसलिए घटते प्रतिफल का नियम लागू होता है।

प्रश्न 8.
साधन के प्रतिफल तथा पैमाने के प्रतिफल में अन्तर बताओ।
उत्तर-
साधन के प्रतिफल तथा पैमाने के प्रतिफल में मुख्य अन्तर इस प्रकार हैं-

अंतर का आधार साधन का प्रतिफल पैमाने का प्रतिफल
(1) समय साधन के प्रतिफल का अध्ययन लघुकाल में किया जाता है। पैमाने के प्रतिफल का अध्ययन दीर्घकाल में किया जाता है।
(2) साधन-अनुपात साधन प्रतिफल इस मान्यता पर आधारित है कि इसमें एक साधन में परिवर्तन होता है तथा शेष साधन स्थिर रहते हैं। पैमाने के प्रतिफल उसी समय लागू होता है, जब उत्पादन के सभी साधन परिवर्तनशील होते हैं तथा एक अनुपात में बदलते हैं।

प्रश्न 9.
सारणी तथा चित्र की सहायता से घटती लागतों के नियम की व्याख्या करें।
अथवा
सारणी तथा चित्र की सहायता से बढ़ते प्रतिफल के नियम की व्याख्या करें।
उत्तर-
बढ़ते प्रतिफल के नियम को घटती लागतों का नियम भी कहा जाता है। जब ऋण और पूँजी की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो उत्पादन में वृद्धि करने से सीमान्त उत्पादन बढ़ता जाता है इसलिए इस नियम को बढ़ते प्रतिफल का नियम कहते हैं। दूसरी ओर उत्पादन की औसत लागत घटती जाती है जिस कारण इस नियम को घटती लागतों का नियम भी कहते हैं। इस नियम को सारणी तथा रेखाचित्र द्वारा भी स्पष्ट किया जा सकता है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 7
रेखाचित्र 5 अनुसार उत्पादन में वृद्धि से सीमान्त उत्पादन बढ़ता जाता है। इस कारण इस नियम को बढ़ते प्रतिफल का नियम कहते हैं। रेखाचित्र 6 अनुसार उत्पादन में वृद्धि से औसत लागत घटती जाती है इसलिए इस नियम को घटती लागत का नियम कहते हैं।

प्रश्न 10.
चित्र तथा सारणी की सहायता से समान प्रतिफल के नियम की व्याख्या करो।
अथवा
चित्र तथा सारणी की सहायता से समान लागत के नियम की व्याख्या करो।
उत्तर-
उत्पादन के क्षेत्र में ऋण तथा पूँजी की इकाइयाँ लगाने से सीमान्त प्रतिफल समान रहता है तो इस नियम को समान प्रतिफल का नियम कहा जाता है। इस स्थिति में औसत लागत भी समान रहती है। इस कारण इस नियम को समान लागत का नियम भी कहा जाता है। इस नियम को सारणी तथा रेखाचित्र द्वारा स्पष्ट किया जाता है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 9
सारणी तथा रेखाचित्र 7 से स्पष्ट है कि ऋण तथा पूंजी लगाने से सीमान्त उत्पादन 2,2,2 बराबर है इसलिए इस नियम को समान प्रतिफल का नियम कहा जाता है। सारणी तथा रेखाचित्र 8 में स्पष्ट है कि ऋण तथा पूँजी की इकाइयाँ बढ़ाने से औसत लागत 5,5,5 समान है। इसलिए इस नियम को औसत लागत का नियम कहा जाता है।

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
साधन के प्रतिफल से क्या अभिप्राय है? इस सम्बन्ध में घटते बढ़ते प्रतिफल के नियम को स्पष्ट करो। इस नियम की तीन अवस्थाओं की व्याख्या करो।
(What is returns to a factors ? Explain the law of variable Proportions in this Contest. Discuss the three stages of the Law.)
उत्तर-
उत्पादन फलन साधन आगतों तथा उत्पादन के बीच सम्बन्ध स्थापित करने वाला तकनीकी सम्बन्ध है जब उत्पादन के एक साधन की मात्रा बढ़ा दी जाए तथा शेष साधनों की मात्रा स्थिर रखी जाए तो उत्पादन के साधनों की अनुपात में परिवर्तन आ जाता है, जोकि अल्पकाल (Short Period) में सम्भव होती है। मान लो भूमि स्थिर साधन है तथा श्रम परिवर्तनशील साधन है। यदि भूमि पर श्रम की इकाइयों में परिवर्तन किया जाता है तो इसको साधन का प्रतिफल (Returns to a Factor) कहा जाता है। उत्पादन के साधनों में परिवर्तन से उत्पादन की मात्रा में विभिन्न दरों से परिवर्तन होगा।

  • उत्पादन में वृद्धि बढ़ती दर पर होगी।
  • कुछ समय पश्चात् उत्पादन में वृद्धि समान दर पर होगी।
  • अन्त में वृद्धि घटती अनुपात पर होगी।

इन तीन स्थितियों को घटते-बढ़ते प्रतिफल का नियम (Law of Variable Proportions) कहा जाता है। नियम की व्याख्या (Explanation of the Law)-घटते-बढ़ते नियम को स्पष्ट करने के लिए हम मान लेते हैं कि एक हेक्टेयर भूमि है। इस पर श्रम की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो उत्पादन में वृद्धि तीन दरों से होती है, जिसको सूचीपत्र द्वारा स्पष्ट करते हैं :
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 11
सूचीपत्र अनुसार एक हेक्टेयर भूमि पर जब श्रम की इकाइयों में वृद्धि होती है तो आरम्भ में सीमान्त उत्पादन (MP) 3, 4, 5 की दर पर बढ़ती है। इसके पश्चात् सीमान्त उत्पादन घटती दर पर बढ़ता है जैसे कि 5, 4, 3, 2, 1, 0 की दर पर बढ़ता है तथा अन्त में सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक (-1) हो जाता है, जैसे कि -1, -2 दिखाया गया है। इसको घटते-बढ़ते अनुपातों का नियम कहा जाता है। रेखाचित्र 9 अनुसार जब श्रम की इकाइयाँ OL तक बढ़ाई जाती हैं तो सीमान्त उत्पादन में वृद्धि बढ़ती अनुपात 3, 4, 5 क्विंटल होता है; कुल उत्पादन LP बढ़ता है। जब श्रम की 8 इकाइयाँ लगाते हैं जोकि OL1 दिखाई गई है तो सीमान्त उत्पादन शून्य (0) है। इस स्थिति में कुल उत्पादन L1M अधिकतम होता है। OL1 से अधिक श्रम लगाने से सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक हो जाती है तथा TP घटने लगता है|
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 12
उत्पादन की तीन अवस्थाएं (Three Stages Of Production)- घटने-बढ़ते अनुपात के नियम की सूची से स्पष्ट है कि प्रथम अवस्था के अन्त से ही द्वितीय अवस्था का आरम्भ हो जाता है तथा द्वितीय अवस्था के अन्त से ही तृतीय अवस्था का आरम्भ हो जाता है।
1. प्रथम अवस्था (First Stage)-उत्पादन की प्रथम अवस्था में जब एक साधन श्रम की मात्रा बढ़ाई जाती है तो सीमान्त आयु तीव्रता से बढ़ती है। इसको रेखाचित्र 9 में स्टेज I (Stage-I) द्वारा दिखाया गया है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

2. द्वितीय अवस्था (Second Stage)-द्वितीय अवस्था में जब श्रम की मात्रा LL1 बढ़ाई जाती है तो कुल उत्पादन में वृद्धि होती हैं, पर वृद्धि का अनुपात 5, 4, 3, 2, 10 घटता जाता है। कुल उत्पादन (TP) में वृद्धि घटते अनुपात पर होती है। जब सीमान्त उत्पादन 0 होता है तो कुल उत्पादन (TP) अधिकतम होता है।

3. तृतीय अवस्था (Third Stage)-तृतीय अवस्था में जब श्रम की मात्रा 8 मज़दूरों से बढ़ाई जाती है तो सीमान्त उत्पादन ऋणात्मक हो जाता है तो कुल उत्पादन (TP) घटने लगता है। इन अवस्थाओं से यह ज्ञात होता है कि न तो उत्पादन प्रथम अवस्था में रोका जाता है तथा न ही उत्पादन तृतीय अवस्था में किया जाता है। उत्पादन हमेशा द्वितीय अवस्था में किया जाता है।

नियम की मान्यताएं (Assumptions) –

  • एक साधन स्थिर रखकर दूसरे साधन की वृद्धि से उत्पादन में वृद्धि की जाती है।
  • परिवर्तनशील साधनों की इकाइयां समरूप हैं।
  • उत्पादन की तकनीक स्थिर रहती है।
  • यह नियम अल्पकाल में लागू होता है।
  • यह नियम उत्पादन के क्षेत्र में लागू होता है।

नियम लागू होने के कारण (Causes of the operation of the Law) –
एक साधन के बढ़ते प्रतिफल के कारण (Causes of Increasing Returns to a factor)

  1. साधनों का उत्तम संयोग-जब साधनों का उत्तम संयोग प्राप्त किया जाता है तो उत्पादन में वृद्धि होती है।
  2. स्थिर साधनों का पूर्ण प्रयोग-मशीनों तथा स्थिर साधनों का अल्प प्रयोग किया जाता है। श्रम बढ़ाने से साधनों का पूर्ण प्रयोग किया जाता है। इस कारण बढ़ता प्रतिफल प्राप्त होता है।
  3. परिवर्तनशील साधनों की कुशलता-परिवर्तनशील साधनों की मात्रा बढ़ाने से उनकी कुशलता बढ़ जाती है।
  4. विशिष्टीकरण-विशिष्टीकरण द्वारा उत्पादन में वृद्धि होती है।

एक साधन के घटते प्रतिफल के कारण (Causes of diminishing Returns of a factor) –

  • उत्तम संयोग से अधिक प्रयोग कारण उत्पादन घटने लगता है।
  • उत्पादन के साधनों में पूर्ण स्थानापन्न की कमी।
  • स्थिर साधन की मात्रा प्रति इकाई परिवर्तनशील साधनों के रूप में कम हो जाती है।

प्रश्न 2.
एक साधन के घटते सीमान्त प्रतिफल के नियम की व्याख्या करो। यह नियम कृषि पर क्यों लागू होता है?
(Explain the law of Diminishing Marginal Returns to a factor. Why does this law apply to Agriculture ?)
उत्तर-
यह नियम घटते-बढ़ते प्रतिफल के नियम का एक भाग है। इस नियम अनुसार जब एक साधन को स्थिर मानकर दूसरे साधन की इकाइयों में वृद्धि की जाती है तो इस स्थिति में कुल उत्पादन में वृद्धि तो होती है, परन्तु यह वृद्धि घटती हुई दर पर होती है। इस स्थिति में साधन की सीमान्त उत्पादकता घटती जाती है। इस नियम को एक साधन का घटता प्रतिफल (Diminishing Returns to a factor) अथवा घटते सीमान्त प्रतिफल का नियम (Law of Diminishing returns) कहा जाता है। इस नियम को एक उदहारण द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।

मान लें एक एकड़ भूमि का टुकड़ा है, जिस पर श्रम की इकाइयां लगाई जाती हैं। इससे कुल पैदावार में वृद्धि तो होती है, परन्तु जिस अनुपात अथवा दर पर कुल उत्पादन बढ़ता है, वह दर घटती जाती है। यदि श्रम की इकाइयाँ निरन्तर पढ़ाई जाती हैं तो उत्पादन घटने लगता है। इसका अर्थ है कि भूमि पर श्रम की मात्रा बढ़ाने से साधन की सीमान्त रकता (MP) घटती जाती है, जोकि अन्त में जाकर ऋणात्मक हो जाती है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 13
रेखाचित्र 10 सूचीपत्र तथा रेखाचित्र 10 श्रम के घटते सीमान्त प्रतिफल को स्पष्ट किया गया है। भूमि स्थिर साधन है, इस पर परिवर्तनशील साधन श्रम की मात्रा बढ़ाई जाती है तो सीमान्त उत्पादन (MP) घटता जाता है। जैसे कि 3, 2, 1 दिखाया गया है। श्रम की चौथी इकाई पर सीमान्त प्रतिफल शून्य (0) तथा 5 की इकाई पर (-1) अर्थात् ऋणात्मक हो जाता है। कुल उत्पादन 3, 5, 6 बढ़ता है परन्तु वृद्धि की दर पहले 2 तथा फिर 1 है। इस कारण इस नियम को एक साधन के घटते प्रतिफल का नियम कहा जाता है। रेखाचित्र में (MP) रेखा सीमान्त प्रतिफल को प्रकट करती है। श्रम की इकाइयों में वृद्धि करने से सीमान्त उत्पादन (MP) घटता जाता है। इस कारण इस नियम को घटते सीमान्त प्रतिफल का नियम कहते हैं। परन्तु यह नियम केवल तो ही लागू होता है, यदि उत्पादन की तकनीक स्थिर रहती है।

घटते प्रतिफल का नियम कृषि पर ही क्यों अधिक लागू होता है? (Why does the Law of Diminishing Returns apply to Agriculture)
घटते प्रतिफल का नियम अधिक कृषि में लागू होता है। इसके निम्नलिखित कारण हैं-
1. प्रकृति का हाथ (Nature Hand)-कृषि में प्रकृति अधिक प्रभावशाली योगदान डालती है, क्योंकि कृषि की ऊपज वर्षा, जलवायु इत्यादि पर निर्भर करती है। इस कारण यह नियम कृषि पर लागू होता है।

2. पेशे की किस्म (Nature of Occupation)-कृषि एक ऐसा पेशा है जिसमें कृषक को सारा वर्ष काम नहीं मिलता है जैसे कि खेत को पानी लगाने के कुछ दिन बाद इन्तजार करना पड़ता है तो ही काम किया जा सकता है। इस कारण कृषक 365 दिनों में 200 दिन काम कर सकता है। परिणामस्वरूप प्रतिफल घटने लगता है तथा औसत लागत बढ़ने लगती है।

3. देखभाल की किस्म (Nature of Supervision)-कृषि के काम में उपज की अच्छी तरह देखभाल नहीं की जा सकती। उद्योगों में हर एक वस्तु की परख की जा सकती है, परन्तु खेत दूर-दूर तक फैले होने के कारण प्रत्येक पौधे की परख नहीं की जा सकती तथा घटते प्रतिफल का नियम लागू होता है।

4. भूमि सीमित है (Land is Limited)-भूमि की मात्रा सीमित होने के कारण खेती उत्पादन के लिए श्रम तथा पूंजी की इकाइयों की सीमित मात्रा लगाई जा सकती है। इस कारण यह नियम कृषि पर लागू होता है।

5. भूमि सीमित है (Decrease in Fertility of Land)-भूमि पर लगातार कृषि करने से इसकी उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। इसलिए श्रम तथा पूंजी की इकाइयों में बढ़ोत्तरी करने से सीमान्त उत्पादन कम होने लगता.

6. भूमि की उपजाऊ शक्ति में अन्तर (Land differs in Productivity)-प्रकृति द्वारा भूमि के अलगअलग टुकड़ों में उपजाऊ शक्ति अलग-अलग प्रदान की हुई होती है जिसके कारण यह नियम कृषि पर लागू होता है।

7. श्रम का विभाजन कम (Less Division of Labour)-कृषि एक ऐसा उत्पादन का काम है जिसमें उद्योगों की तरह काम को छोटे-छोटे भागों में विभाजित करके नहीं किया जा सकता। इसलिए इसमें श्रम के विभाजन के लाभों को प्राप्त नहीं किया जा सकता।

8. मशीनों का कम प्रयोग (Less use of Machines) कृषि में मशीनों से अधिक भूमि तथा श्रमिकों का महत्त्व अधिक होता है। इसलिए कृषि का आकार बड़ा होने पर भी मशीनों का प्रयोग करके उत्पादन की लागतों को बढ़ाया जा सकता है।

9. कम बचते (Less Economies )-कृषि के बड़े आकार में उतनी बचतें नहीं होती जितनी कि बड़े उद्योगों में होती हैं। इसके विपरीत कृषि में उत्पादन का पैमाना बड़ा करने से हानि होती है। इन कारणों से घटते प्रतिफल का नियम उत्पादन के दूसरे कामों से कृषि अधिक मात्रा में लागू होता है।

परन्तु आधुनिक अर्थशास्त्रियों के अनुसार यह नियम सर्वव्यापिक है अर्थात् प्रत्येक उद्योग में लागू होता है। श्रीमती जोन रोबिनसन अनुसार, “बढ़ते प्रतिफल के नियम किसी उद्योग में चाहें लागू हो अथवा न हो, परन्तु घटते प्रतिफल का नियम प्रत्येक स्थिति में लागू होता है।”
(“The law of increasing returns may or may not appear in any industry but the law of diminishing returns will have to appear in every case. -Mrs. J. Robinson)

प्रश्न 3.
पैमाने के प्रतिफल के नियम की व्याख्या करो। (Discuss the Law of returns to scale.)
अथवा
बढ़ते, समान तथा घटते पैमाने के प्रतिफल के नियम की रेखाचित्रों द्वारा व्याख्या करो। (Explain the law of increasing. Constant and diminishing returns to scale with diagrams.)
अथवा जब सभी साधनों में वृद्धि की जाती है तो उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ते हैं? (Explain the effects on output when all inputs are increased in same Proportions.)
उत्तर-
पैमाने के प्रतिफल का नियम (Law of Returns to scale) पैमाने के प्रतिफल के नियम का अर्थ-जब सभी साधनों (Inputs) में समान-अनुपात में परिवर्तन किया जाता है तो कुल उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ता है। इनके सम्बन्ध को पैमाने के प्रतिफल का नियम कहा जाता है। यह एक दीर्घकाल (Long Period) की धारणा है। जब एक साधन की जगह पर सभी साधनों में 10% अनुपात पर वृद्धि की जाती है तो उत्पादन में वृद्धि होगी परन्तु यह वृद्धि
(a) 10 प्रतिशत से अधिक अनुपात पर हो सकता है।
(b) 10 प्रतिशत से समान अनुपात पर हो सकता है।
(c) 10 प्रतिशत से कम अनुपात पर हो सकता है।
यह पैमाने के प्रतिफल की तीन स्थितियों को प्रकट करती हैं-इन स्थितियों को एक सूचीपत्र द्वारा स्पष्ट करते हैं
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 14
(A) पैमाने के बढ़ते प्रतिफल (Increasing Returns to Scale)-पैमाने के बढ़ते प्रतिफल, उत्पादन की उस स्थिति को प्रकट करते हैं, जहां उत्पादन के साधनों संयोग समान अनुपात में बढ़ते हैं, जैसे कि प्रथम संयोग में (1 एकड़ भूमि + 2 मजदूर) दूसरा संयोग (2 एकड़ भूमि + 4 मज़दूर) इत्यादि तो कुल उत्पादन में वृद्धि का अनुपात बढ़ता जाता है। प्रथम संयोग से उत्पादन में वृद्धि 10 इकाइयां तथा दूसरे में वृद्धि 12 इकाइयां हैं, क्योंकि कुल उत्पादन 22 इकाइयां हैं। तीसरे संयोग से कुल उत्पाद 36 इकाइयां हैं तो वृद्धि 14 इकाइयां किया जाता है। इस नियम को घटती लागत का नियम भी कहते हैं।

पैमाने के बढ़ते प्रतिफल के लागू होने के कारण (Causes)-पैमाने के बढ़ते प्रतिफल लागू होने के दो पैमाने के बढ़ते प्रतिफल कारण होते हैं –
(A) आन्तरिक बचतें (Internal Economies)आन्तरिक बचतें एक फ़र्म को उसकी चार दीवारी के अंदर प्राप्त होती हैं, जैसे कि
1. प्रबन्ध की बचतें-फ़र्म द्वारा कुशल प्रबन्धकों की नियुक्ति से उत्पादन में वृद्धि होती है।
2. श्रम बचतें-फ़र्म द्वारा श्रम का विभाजन किया जाता है तो उत्पादन में वृद्धि तीव्रता से होती है।
3. तकनीकी बचतें-नई मशीनों तथा उत्पादन के उत्पादन के साधन (संयोग) नए ढंगों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि तीव्रता से होती है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 15
4. वित्तीय बचतें-फ़र्म को कम ब्याज की दर पर ऋण की सुविधा प्राप्त होती है।
5. खरीद तथा बेच सम्बन्धी बचतें-फ़र्म का आकार बडा होने से कच्चा माल खरीदने तथा तैयार माल बेचने में बचत होती है।

(B) बाहरी बचतें (External Economies)-ये बचतें एक उद्योग की सभी फ़र्मों को प्राप्त होती हैं, जब उद्योग का विस्तार होता है। मुख्य बाहरी बचतें इस प्रकार हैं

  • केन्द्रीय कर की बचतें-एक जगह पर बहुत-सी फ़र्मों की स्थापना से कच्चे माल यातायात, बिजली, पानी मज़दूरों की सिखलाई इत्यादि बचतें प्राप्त होती हैं।
  • सूचना सम्बन्धी बचतें-एक स्थान पर उद्योगों की स्थापना से प्रसार पर कम व्यय करना पड़ता है। कच्चा माल तथा मज़दूर आसानी से प्राप्त हो जाते हैं।
  • यातायात की बचतें-फ़र्मों को यातायात के साधनों पर व्यय नहीं करना पड़ता। बहुत-सी फ़ौ स्थापित हो जाती हैं जोकि यातायात की सुविधाएं प्रदान करती हैं।

2. पैमाने के समान प्रतिफल (Constant Returns to Scale)-पैमाने के समान प्रतिफल की स्थिति वह स्थिति है, जिसमें उत्पादन के साधनों (Inputs) में समान दर पर वृद्धि करने से कुल उत्पादन में वृद्धि समान दर पर होती है। तीसरे संयोग से चौथे संयोग तक कुल, उत्पादन 36 से बढ़कर 48 हो जाता है तथा पांचवे संयोग तक 60 हो जाता है। इस प्रकार कुल उत्पादन में वृद्धि 12, 12 समान दर पर होती है। रेखाचित्र 12 में कुल उत्पादन की वृद्धि 12, 12 इकाइयां पैमाने के समान प्रतिफल समान दर पर हो रही हैं, जब उत्पादन के साधनों की आगतें (Inputs) में समान दर पर वृद्धि की जाती हैं। इसको पैमाने के समान प्रतिफल की स्थिति कहा जाता है। इस नियम को समान लागत का नियम भी कहा जाता है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

नियम के लागू होने के कारण (Causes)-पैमाने की आन्तरिक तथा बाहरी बचतें प्राप्त होनी बन्द हो जाती हैं, परन्तु आन्तरिक तथा बाहरी हानियाँ आरम्भ नहीं होती। इस बीच की स्थिति में यह नियम लागू होता है।

3. पैमाने के घटते प्रतिफल (Diminishing Returns उत्पादन के साधन (संयोग) of Scale)-यदि उत्पादन के साधनों (Inputs) में अन्य वृद्धि की जाती है, परन्तु उत्पादन में वृद्धि कम अनुपात पर होती है। सूचीपत्र में 6वीं तथा 7वीं इकाई लगाने से कुल उत्पादन 60 से बढ़कर 70 तथा 70 से बढ़कर 78 हो जाता पैमाने के घटते प्रतिफल है अर्थात् वृद्धि 10 तथा 8 इकाइयाँ होती हैं।

रेखाचित्र 13 दिखाया है कि जब उत्पादन के साधनों के संयोग 6वीं तथा 7वीं इकाई के रूप में लगाए जाते हैं तो कुल उत्पादन 60 से 70 अर्थात् 10 इकाइयां बढ़ता है तथा एक संयोग अन्य बढ़ाने से उत्पादन 70 से 78 अर्थात् 8 इकाइयां बढ़ जाता है। इस स्थिति को पैमाने के घटते प्रतिफल की स्थिति कहते हैं। इस नियम को बढ़ती लागत का नियम भी कहा जाता है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 16
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 17
नियम लागू होने के कारण (Causes)-इस नियम के लागू होने का मुख्य कारण पैमाने की आन्तरिक तथा बाहरी हानियाँ होती हैं –

  1. प्रबन्धकी बचतें, प्रबन्धकी हानि में परिवर्तित हो जाते हैं। फ़र्म का प्रबन्ध करना कठिन हो जाता है, जब आकार बढ़ा होता है।
  2. तकनीकी हानियां होती हैं, मशीनों का अति प्रयोग घिसावट की समस्या उत्पन्न करता है।
  3. उस क्षेत्र में प्रदूषण फैलने से कार्य कुशलता कम हो जाती है।
  4. मज़दूरों तथा कच्चे माल की लागत बढ़ जाती है।

V. संरव्यात्मक प्रश्न (Numericals)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कुल भौतिक उत्पादन सूची से औसत उत्पादन सूची तथा सीमान्त भौतिक उत्पादन की गणना करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 18
उत्तर-
औसत भौतिक उत्पादन (APP) तथा सीमान्त भौतिक उत्पादन (MPP) की गणना –
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 19

प्रश्न 2.
निम्नलिखित सूचीपत्र में एक साधन की सीमान्त भौतिक उत्पादन दिया गया है। जब रोज़गार का स्तर 0 है तो कुल भौतिक उत्पादन शून्य है तो इस स्थिति में कुल भौतिक उत्पादन तथा औसत भौतिक उत्पादन का माप करो। |

रोज़गार का स्तर 1 2 3 4 5 6
सीमान्त भौतिक उत्पादन 20 22 18 16 14 6

उत्तर-
कुल भौतिक उत्पादन (TPP) तथा औसत भौतिक उत्पादन (APP) की गणना
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 21

प्रश्न 3.
निम्नलिखित सूची पत्र में कुल उत्पादन का स्तर दिया गया है। बदलवें अनुपातों के नियम की विभिन्न अवस्थाओं को स्पष्ट करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 22
उत्तर-
बदलवें अनुपातों के नियम की अवस्थाएँ :-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 23

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सारणी से सीमान्त उत्पादन तथा औसत उत्पादन ज्ञात करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 24
सीमान्त उत्पादन तथा औसत उत्पादन की गणना –
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 25

प्रश्न 5.
निम्नलिखित A तथा B सूचीपत्रों में दो प्रकार की तकनीक अथवा उत्पादन फलन दिया है। दो साधन अकुशल मज़दूर तथा कुशल मज़दूर हैं। दिखाओ कि सूचीपत्र A पैमाने के बढ़ते प्रतिफल तथा सूचीपत्र B पैमाने का घटते प्रतिफल को प्रकट करता है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 26
उत्तर-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 27
उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि > श्रमिकों में प्रतिशत वृद्धि
पैमाने के बढ़ते प्रतिफल को प्रकट करता है।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 28
उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि < श्रम घण्टों में प्रतिशत वृद्धि
∴ पैमाने के बढ़ते प्रतिफल को प्रकट करता है।

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 6.
निम्नलिखित सारणी से बदलवें अनुपातों के नियम की विभिन्न अवस्थाओं की पहचान करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 29
उत्तर-
बदलवें अनुपातों के नियम की अवस्थाएं
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 30

प्रश्न 7.
निम्नलिखित सारणी में बदलवें अनुपातों के नियम की तीन अवस्थाओं की पहचान करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 31
उत्तर-
बदलवें अनुपातों के नियम की अवस्थाएँ –
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 32

प्रश्न 8.
निम्नलिखित सारणी से बदलवें अनुपातों के नियम की तीन अवस्थाओं को स्पष्ट करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 33
उत्तर-
बदलवें अनुपातों के नियम की अवस्थाएँ-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 34

PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ

प्रश्न 9.
निम्नलिखित सारणी को पूरा करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 35
उत्तर-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 36

प्रश्न 10.
निम्नलिखित सारणी को पूरा करो।
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 37
उत्तर-
PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 7 उत्पादन का अर्थ 38

Leave a Comment