PSEB 11th Class Hindi संप्रेषण कौशल पारिभाषिक शब्दावली (A से I तक)

Punjab State Board PSEB 11th Class Hindi Book Solutions Hindi संप्रेषण कौशल पारिभाषिक शब्दावली (A से I तक) Questions and Answers, Notes.

PSEB 11th Class Hindi संप्रेषण कौशल पारिभाषिक शब्दावली (A से I तक)

(ख) पारिभाषिक शब्दावली

बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार [A से I तक] पारिभाषिक शब्द
अंग्रेज़ी शब्द हिन्दी रूप

A:
Accept = स्वीकार करना
Acceptance = स्वीकृति
Accord = समझौता
Account = लेखा, खाता
Accountant = लेखाकार
Acknowledgement = पावती, रसीद
Act = अधिनियम
Additional Judge = अपर न्यायाधीश
Adhoc Committee = तदर्थ समिति
Adjustment = समायोजन
Administrator = प्रशासक
Advance Copy = अग्रिम प्रति
Advocate = अधिवक्ता, वकील
Advocate General = महाधिवक्ता
Affidavit = शपथ-पत्र
Aid = सहायता
Aided = सहायता प्राप्त
Answersheet = उत्तर पुस्तिका
Amendment = संशोधन
Attested Copy = साक्ष्यांकित प्रति
Air-Conditioned = वातानुकूलित
Applicant = प्रार्थी, आवेदक
Agenda = कार्य सूची
Appendix = परिशिष्ट
Auditor = लेखा परीक्षक
Airport = हवाई अड्डा

B:
Back ground = पृष्ठभूमि
Bail = जमानत
Block Education-officer = खण्ड शिक्षा अधिकारी
Broadcast = प्रसारण
Bias = झुकाव
Bill of Exchange = विनिमय पत्र
Body Guard = अंगरक्षक
Ballot Paper = मतदान पर्ची
Ballot Box = मतपेटी
Bonafide = वास्तविक
Bond = बंध, बंध-पत्र
Booklet = पुस्तिका
Boycott = बहिष्कार
Bribe = रिश्वत
Bibliography = सन्दर्भ ग्रंथसूची
By force = बलपूर्वक
By law = उपविधि
By hand = दस्ती
By post = डाक द्वारा

C:
Cabinet = मन्त्रिमण्डल
Candidate = उम्मीदवार, अभ्यार्थी
Career = जीविका
Cash book = रोकड़ बही
Cashier = खजानची
Caution = सावधान
Census = जनगणना
Character Certificate = चरित्र सम्बन्धी प्रमाण-पत्र
Chairman = सभापति
Casual leave = आकस्मिक अवकाश
Chief Minister = मुख्यमन्त्री
Chief Secretary = मुख्य सचिव
Chief Election Commissioner = मुख्य निर्वाचन आयुक्त
Chief Justice = मुख्य न्यायाधीश
Civil Court = व्यवहार न्यायालय
Constituency = चुनाव क्षेत्र
Contingency Fund = आकस्मिक-निधि
Circular = परिपत्र
Compensation = क्षतिपूर्ति
Competent = सक्षम
Competition = प्रतियोगिता
Conference = सम्मेलन
Confidential = गोपनीय
Contract = ठेका, संविदा
Convenor = संयोजक
Copy = प्रति, नकल
Corrigendum = शुद्धि पत्र
Courtesy = सौजन्य
Creche = बालवाड़ी
Custody = हिरासत
Custom duty = सीमा शुल्क
Correspondence = पत्राचार
Computer = गणक
Chief Medical Officer = मुख्य चिकित्सा अधिकारी
College = महाविद्यालय
Clerk = लिपिक

PSEB 11th Class Hindi संप्रेषण कौशल पारिभाषिक शब्दावली (A से I तक)

D:
Date of Birth = जन्म तिथि
Debar = रोकना
Declaration = घोषणा
Default = चूक, गलती
Defaulter = चूक करने वाला
Delay = विलम्ब, देरी
Delegation = प्रतिनिधि मंडल
Demonstration = प्रदर्शन
Demotion = पदावनति
Disobedience = अवज्ञा
Dissolve = भंग करना
Domicile = अधिवास
Despatch Clerk = प्रेषण लिपिक
Driver = परिचालक
Director = निदेशक
District Education Officer = जिला शिक्षा अधिकारी
Ditto = यथोपरि

E:
Earned leave = अर्जित अवकाश
Employee = कर्मचारी
Employer = नियोक्ता
Embassy = दूतावास
Emergency = आपात्काल
Endorcement = पृष्ठांकन
Enquiry = पूछताछ
Enrolment = भर्ती, नामांकन
Editor = सम्पादक
Edition = संस्करण
Estimate = अनुमान
Estate officer = सम्पदा अधिकारी
Examiner = परीक्षक
Excise Inspector = आबकारी निरीक्षक
Excise & Taxation officer = आबकारी तथा कर अधिकारी
Expel = निष्कासित करना
Exemption = छूट, माफी
Extension = विस्तार
Eye-witness = चश्मदीद गवाह, प्रत्यक्ष साक्षी

F:
Fact = तथ्य
Faculty = संकाय
Farewell = विदाई
First-Aid = प्रथमोपचार, प्राथमिक सहायता
File = मिसल
Financial Year = वित्त वर्ष
Fire Brigade = दमकल विभाग
Fitness Certificate = स्वस्थता प्रमाण-पत्र
Forenoon = पूर्वाह्न, दोपहर से पहले
Forwarding Letter = अग्रेषण पत्र
Frame Work = ढाँचा

G:
Gazetted Holiday = राजपत्रित छुट्टी
General Provident Fund = सामान्य भविष्य निधि
Gist = सार
Gratuity = उपदान
Guarantee = प्रतिभूति
Grant = अनुदान
Grievence = शिकायत
Gross = कुल, सकल
Gross Income = कुल आय

H:
Hearing = सुनवाई
High Court = उच्च न्यायालय
Honorarium = मानदेय
Homage = श्रद्धांजलि
House of People = लोकसभा
House Rent = मकान किराया
House Rent Allowance = मकान किराया भत्ता

I:
Immigrant = अप्रवासी
Implement = कार्यान्वित करना
Imprisonment = कारावास
Inland letter = अन्तर्देशीय पत्र
Income Tax Officer = आयकर अधिकारी
Information Officer = सूचना अधिकारी
Inspection = निरीक्षण
Instruction = अनुदेश
Interference = हस्तक्षेप
Interim Relief = अन्तरिम राहत/सहायता
Interpreter = दुभाषिया

पाठ्यक्रम में निर्धारित पुस्तक ‘हिन्दी भाषा बोध और व्याकरण’ के अनुसार

(i) साहित्यिक शब्द

1. Act (अंक)-प्रसाद जी के नाटक ध्रुवस्वामिनी में तीन अंक हैं।
2. Adaptation (रूपान्तर)-विष्णु प्रभाकर जी ने गोदान उपन्यास का ‘होरी’ शीर्षक से सफल नाटकीय रूपान्तर किया है।
3. Advertisement (विज्ञापन)-टी०वी० सीरियलों में विज्ञापनों की भरमार होती है।
4. Autobiography (आत्मकथा)-महात्मा गाँधी की आत्मकथा एक पठनीय पुस्तक है।
5. Character (पात्र, चरित्र)-प्रसाद जी के नाटक चन्द्रगुप्त में पात्रों की भरमार है।
6. Characterisation (चरित्र-चित्रण)-‘झांसी की रानी’ उपन्यास के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई का चरित्र चित्रण कीजिए।
7. Chorus (कोरस, समवेतगान, वृन्दगान)-समवेतगान प्रतियोगिता में हमारे स्कूल की टीम प्रथम आई।
8. Climax (चरम सीमा)-अश्क जी के एकांकी देवताओं की छाया में’ का चरम सीमा अत्यन्त रोचक बन पड़ा
9. Commentator (टीकाकार)-सूरदास जी ने सूरसागर की रचना श्रीमद्भगवत के टीकाकार के रूप में नहीं की है।
10. Dialogue (संवाद)-नाटक के संवाद संक्षिप्त और सरल होने चाहिएं।
11. Diary (दैनिकी, डायरी)—हिन्दी गद्य विधा में दैनिकी विधा एक नयी विधा है।
12. Edition (संस्करण)-प्रेम चन्द जी के उपन्यास ‘गोदान’ के अनेक संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं।
13. Editorial (सम्पादकीय)-महाशय कृष्ण अपने समाचार-पत्र ‘प्रताप’ की सम्पादकीय के लिए विख्यात थे।
14. Epiloque (उपसंहार)-इस निबन्ध का उपसंहार अत्यन्त प्रभावी बन पड़ा है।
15. Idiomatic (मुहावरेदार)-प्रेम चन्द जी की कहानियों की भाषा मुहावरेदार है।

(ii) मानविकी शब्द

1. Adolescence (किशोरावस्था)-लड़कों और लडकियों के लिए किशोरावस्था बडी खतरनाक होती है।
2. Adolescent Education (किशोर शिक्षा)-स्कूलों में किशोर शिक्षा को अनिवार्य बना देना चाहिए।
3. Adult Education (प्रौढ़ शिक्षा)-हमारी सरकार प्रौढ़ शिक्षा पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
4. Aptitude Test (रूझान परीक्षाएँ)-आजकल प्रवेश परीक्षा में रूझान परीक्षा सम्बन्धी प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
5. Biographical (जीवन वृत्त)-डॉ० राजेन्द्र प्रसाद का जीवन वृत्त एक अत्यन्त उच्चकोटि की रचना है।
6. Co-education (सह-शिक्षा)-स्कूलों एवं कॉलेजों में सह-शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए।
7. Consumer (उपभोक्ता)-सरकार ने आम जनता की सुविधा के लिए उपभोक्ता न्यायालयों का गठन किया
8. Debt (ऋण)-भवन-निर्माण के लिए सरकार ने ऋण की दरों में काफ़ी कटौती कर दी है।
9. Depriciation (मूल्य-हास)-पुराने मकान का मूल्यांकन करते समय मूल्यह्रास को ध्यान में रखा जाता है।
10. Economics (अर्थशास्त्र)-अर्थशास्त्र एक ऐसा विषय है, जिसमें हर वर्ष परिवर्तन हो जाता है।
11. Educational Phychology (शिक्षा मनोविज्ञान)-बी०एड० की परीक्षा में शिक्षा मनोविज्ञान भी एक विषय होता है।
12. Emotions (संवेग)-किसी भी दुर्घटना को देखकर हमारे संवेग उभर आते हैं।
13. Fine Art (ललित कला)-चित्रकला और मूर्तिकला ललित कला मानी जाती है।
14. Physical Education (शारीरिक शिक्षा)-स्कूलों में शारीरिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता
15. Subsidies (वित्तीय सहायता)-भारत सरकार किसानों को खाद पर काफ़ी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

PSEB 11th Class Hindi संप्रेषण कौशल पारिभाषिक शब्दावली (A से I तक)

(ii) साहित्यिक शब्द

1. अलंकार (सं०) अलंकारिक (विशेषण)
सूरदास जी ने श्री कृष्ण की बाल लीला का अलंकारिक वर्णन किया है।

2. अभिव्यक्त (वि०) अभिव्यक्ति (सं०)
प्रत्येक कवि अपनी अनुभूति को ही अभिव्यक्ति प्रदान करता है।

3. आलोचना (भाव सं०) आलोचनात्मक (वि०)
डॉ० हजारी प्रसाद द्विवेदी जी ने अनेक आलोचनात्मक ग्रन्थ लिखे हैं।
आलोचक (जाति० सं०)
निष्पक्षता आलोचक का गुण होना चाहिए।

4. अभिनय (व्य० सं०) अभिनेता (जाति० सं०)
कुन्दन लाल सहगल एक उच्चकोटि के गायक के साथ-साथ एक कुशल अभिनेता भी थे।
अभिनेयता (भाव० सं०)
रंगमंच एवं अभिनेयता की दृष्टि से चन्द्रगुप्त नाटक की समीक्षा कीजिए। अभिनेय (वि०)
उपेन्द्रनाथ ‘अश्क’ के सभी एकांकी अभिनेय हैं।

5. कल्पना (सं०) काल्पनिक (वि०)
ऐतिहासिक उपन्यासों में अनेक काल्पनिक कथाओं का भी समावेश होता है।

6. प्रकृति (सं०) प्राकृतिक (वि०)
सुमित्रानन्दन पन्त जी की कविता में प्राकृतिक सौन्दर्य की अद्भुत छटा देखने को मिलती है।

7. प्रतीक (व्य० सं०) प्रतीकात्मक (वि०)
नई कविता में अधिकतर प्रतीकात्मक शब्दों का प्रयोग हुआ है। प्रतीकात्मकता (भाव० सं०)
मोहन राकेश के नाटक ‘लहरों के राजहंस’ में प्रतीकात्मकता स्पष्ट देखी जा सकती है।

8. प्रसंग (सं०) प्रासंगिक (वि०) ।
संतों की वाणी आज के युग में भी प्रासंगिक है।

9. प्रयोगवाद (सं०) प्रयोगवादी (वि०)
अज्ञेय जी एक प्रयोगवादी कवि हैं।

10. प्रगतिवाद (सं०) प्रगतिवादी (वि०)
निराला जी की ‘वह तोड़ती पत्थर’ एक प्रगतिवादी कविता है।

11. नाटक (व्य० सं०) नाटकीय (वि०)
विष्णु प्रभाकर जी ने गोदान की नाटकीय प्रस्तुति होरी शीर्षक नाटक से की है।
नाटककार (जाति० सं०)
मोहन राकेश आधुनिक युग के प्रसिद्ध नाटककार हैं।
नाटकीयता (भाव० सं०)
संवादों में नाटकीयता किसी भी नाटक को सफल बनाने में सहायक नहीं होती।

12. यथार्थवाद (सं०) यथार्थवादी (वि०)
नई कविता अधिकतर यथार्थवादी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करती है।

13. रहस्यवाद (सं०) रहस्यवादी (वि०)
कबीर जी की वाणी में रहस्यवादी पुट भी देखने को मिलता है।

14. रंगमंच (सं०) रंगमंचीय (वि०)
अश्क जी ने रंगमंचीय एकांकियों का सृजन किया।

15. व्यंग्य (सं०) व्यंग्यात्मक (वि०)
हरिशंकर परसाई जी अपने व्यंग्यात्मक लेखों के लिए जाने जाते हैं।

(iv) मानविकी शब्द

1. अभिप्रेरणा (सं०) अभिप्रेरित (वि०).
दिनकर जी की अनेक कविताएँ हमें देशभक्ति के लिए अभिप्रेरित करती हैं।

2. अनुसन्धान (सं०) अनुसन्धानात्मक (वि०)
आयुर्वेद में भी अनुसन्धानात्मक कार्य करने की आवश्यकता है।

3. इतिहास (सं०) ऐतिहासिक (वि०)
‘झांसी की रानी’ एक ऐतिहासिक उपन्यास है।

4. उद्यम (सं०) उद्यमी (वि०)
उद्यमी व्यक्ति जीवन में कभी असफल नहीं होता।

5. कानून (सं०) कानूनी (क्रि० वि०)
भ्रूण हत्या कानूनी अपराध मानी जाती है।

6. प्रशिक्षण (सं०) प्रशिक्षित (वि०)
भारत में तेज़ गेंदबाजों को प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है।

7. बीमा (सं०) बीमाकृत (वि०)
बीमा क्षेत्र में निजी कम्पनियों के आ जाने से देश में बीमाकृत व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

8. भाषा (सं०) भाषायी (वि०)
देश में होने वाले भाषायी झगड़े देश की अखण्डता और एकता के लिए हानिकारक हैं।

9. मानकीकरण (सं०) मानकीकृत (वि०) ।
भारत में अनेक वस्तुओं को मानकीकृत किया गया है।

10. मनोविज्ञान (सं०) मनोवैज्ञानिक (वि०)
जैनेन्द्र जी मनोवैज्ञानिक कहानियाँ लिखने वालों में प्रमुख हैं।

11. योजना (सं०) योजनात्मक (वि०)
देश का विकास योजनात्मक ढंग से ही होना चाहिए।

12. लोकतन्त्र (सं०) लोकतान्त्रिक (वि०)
भारत एक लोकतान्त्रिक देश है।

13. व्यवसाय (सं०) व्यावसायिक (वि०)
सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा के महत्त्व को स्वीकार कर लिया है।

14. शिक्षा (सं०) शैक्षिक (वि०)
आधुनिक शिक्षा प्रणाली में विद्यार्थियों की शैक्षिक योग्यता को बढ़ाने का प्रयत्न किया जा रहा है।

15. संसद् (सं०) संसदीय (वि०)
पंजाब सरकार ने राज्य के संसदीय क्षेत्रों को सुधारने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment