PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

Punjab State Board PSEB 12th Class History Book Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 History Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

सामाजिक स्थिति (Social Condition)

प्रश्न 1.
मुगलों के अधीन पंजाब के लोगों की सामाजिक अवस्था का अध्ययन कीजिए।
(Study the social condition of the people of the Punjab under the Mughals.)
अथवा
मुग़लों के अधीन पंजाब के लोगों की सामाजिक जीवन की मुख्य विशेषताएँ क्या थी ?
(What were the main features of social life of the people of Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुग़लों के समय पंजाब.के लोगों की सामाजिक दशा का वर्णन करो ? (Give a brief account of the social condition of the Punjab Under the Mughals.)
उत्तर-
मुगलों ने पंजाब में 1526 ई० से 1752 ई० तक शासन किया। मुग़लकालीन पंजाब की सामाजिक दशा कोई विशेष अच्छी न थी। मुग़लकालीन पंजाब का समाज मुख्य रूप से दो वर्गों-मुसलमान तथा हिंदुओं में बँटा हुआ था। सिखों को उस समय हिंदू समाज का ही अंग माना जाता था। मुग़लकालीन पंजाब के लोगों के सामाजिक जीवन का विवरण निम्नलिखित है—
1. मुसलमानों की तीन श्रेणियाँ (Three Classes of the Muslims)-पंजाब का मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों में बँटा हुआ था

i) उच्च श्रेणी (The Upper Class)-मुसलमानों की उच्च श्रेणी में बड़े-बड़े मनसबदार, सूबेदार, जागीरदार और रईस लोग सम्मिलित थे। इस श्रेणी के लोग बड़े भव्य महलों में रहते थे। वे बहुमूल्य वस्त्र पहनते थे। उनकी सेवा के लिए बहुसंख्या में नौकर होते थे।

ii) मध्यम श्रेणी (The Middle Class)—इस श्रेणी में व्यापारी, किसान, सैनिक और छोटे दर्जे के सरकारी कर्मचारी शामिल थे। उच्च श्रेणी की अपेक्षा इनका जीवन स्तर कुछ निम्न तो था, परंतु खुशहाल था।

iii) निम्न श्रेणी (The Lower Class)—इस श्रेणी की संख्या सबसे अधिक थी। इस श्रेणी में लोहार, जुलाहे, दस्तकार, बढ़ई, छोटे-छोटे दुकानदार, घरेलू नौकर, मज़दूर और दास आदि आते थे। उनकी दशा किसी प्रकार भी अच्छी नहीं थी। निर्धन होने के कारण वे गंदी झोपड़ियों में रहते थे। वे फटे-पुराने वस्त्र पहनते थे। गुलामों की संख्या बहुत अधिक थी। बी० एन० लुनिया के अनुसार,
“दासी अपने स्वामी के हाथों में एक खिलौने की तरह थी।”1

2. हिंदुओं की जाति प्रथा (Caste system of the Hindus)—पंजाब की अधिकतर जनसंख्या हिंदू थी। हिंदू समाज कई जातियों तथा उपजातियों में बँटा हुआ था। एक जाति के लोग दूसरी जाति के लोगों से घृणा करते थे। निम्न जाति के लोगों को उच्च जाति के लोगों के साथ मेलजोल करने, वेद पढ़ने, मंदिरों में जाने तथा कुओं और तालाबों में जल भरने की आज्ञा नहीं थी। जाति नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को बिरादरी से निकाल दिया जाता था।

3. स्त्रियों की स्थिति (Condition of Women). मुग़लकालीन पंजाब के समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उस समय स्त्री समाज में प्रचलित बुराइयों जैसे लड़कियों की हत्या, बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा विवाह पर प्रतिबंध, बहु-विवाह तथा पर्दा प्रथा आदि ने समाज में उनकी स्थिति अत्यंत शोचनीय बना दी थी।

4. खान-पान (Diet)-उच्च श्रेणी के लोग माँस, पूरी और हलवा खाने के अत्यंत शौकीन थे। वे मक्खन, मलाई, ताज़े फलों और शुष्क मेवों का भी बहुत प्रयोग करते थे। हिंदू अधिकतर शाकाहारी होते थे। उस समय लस्सी पीने का बहुत रिवाज था। गर्मियों में ठंडे शरबतों का बहुत प्रयोग किया जाता था।

5. वेशभूषा तथा गहने (Dress and Ornaments)-मुग़लकालीन पंजाब के लोग सूती और रेशमी वस्त्र पहनते थे। उच्च वर्ग में पुरुषों की वेशभूषा खुला कुर्ता, तंग पाजामा या सलवार तथा पगड़ी होती थी। स्त्रियों में कमीज़ और सलवार का रिवाज आम था। हिंदू स्त्रियाँ साड़ियाँ पहनती थीं तथा अपने सिर को चादर या दुपट्टे से ढाँपती थीं। उस समय स्त्रियाँ और पुरुष दोनों गहने पहनने के बहुत शौकीन थे। स्त्रियाँ तो शरीर के प्रत्येक अंग में गहने पहनती थीं जैसे कानों में काँटे, नाक में नथनी, बाँहों में चूड़ियाँ और गले में हार इत्यादि।

6. मनोरंजन के साधन (Means of Entertainment)-मुग़लकालीन पंजाब में लोग कई ढंगों से अपना मनोरंजन करते थे। लोग अपना मनोरंजन शिकार करके, रथों की दौड़ में भाग लेकर, कबूतरबाज़ी करके, मुर्गों की लड़ाई देखकर, शतरंज और चौपड़ खेलकर, संगीत, कुश्तियाँ और ताश खेलकर करते थे। इसके अतिरिक्त लोग त्योहारों और मेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।

7. शिक्षा (Education)—उस समय लोगों को शिक्षा देना सरकार की जिम्मेवारी नहीं थी। हिंदू अपनी प्राथमिक शिक्षा मंदिरों में तथा मुसलमान मस्जिदों में प्राप्त करते थे। मुसलमानों के मुकाबले हिंदू शिक्षा में अधिक रुचि लेते थे। विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाती थी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पंजाब में लाहौर, मुलतान, जालंधर, सुल्तानपुर, अंबाला, सरहिंद आदि स्थानों पर मदरसे बने हुए थे। इस काल में स्त्रियों की शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था।

1. “A female slave was toy of her master.” B.N. Luniya, Life and Culture in Medieval India (Indore : 1978) p. 190.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

आर्थिक स्थिति (Economic Condition)

प्रश्न 2.
मुगलों के अधीन पंजाब की आर्थिक दशा का वर्णन कीजिए। (P.S.E.B. Mar. 2008) (Describe the economic condition of the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के लोग आर्थिक रूप से समृद्ध थे। वस्तुओं की कीमतें सस्ती थीं अतैव ग़रीब लोगों का गुज़ारा भी अच्छा हो जाता था। कृषि, उद्योग तथा व्यापार उन्नत अवस्था में था। लाहौर तथा मुलतान व्यापारिक पक्ष से सबसे प्रसिद्ध नगर थे। उस काल के पंजाब के लोगों की आर्थिक दशा का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—
1. खेती बाड़ी (Agriculture)—पंजाब के लगभग 80 प्रतिशत लोग खेती बाड़ी का व्यवसाय करते थे। इसका मुख्य कारण यह था कि यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ थी और सिंचाई साधनों की कोई कमी नहीं थी। पंजाब में जब्ती प्रणाली लागू थी। अत: भूमि को उसकी उपजाऊ शक्ति के आधार पर चार वर्गों—पोलज, परोती, छछर और बंजर भूमि में बाँटा हुआ था। सरकार अपना लगान भूमि की उपजाऊ शक्ति को ध्यान में रखकर निर्धारित करती थी। यह कुल फसल का 1/3 हिस्सा हुआ करता था। सरकार किसानों की सुविधानुसार अपना लगान अनाज अथवा नकदी के रूप में एकत्रित करती थी। अकाल पड़ने या कम फसल होने की स्थिति में लगान कम या माफ कर दिया जाता था। सरकारी कर्मचारियों को यह कड़े आदेश थे कि वे किसी प्रकार से किसानों से अधिक वसूली न करें। इन सभी प्रयत्नों के परिणामस्वरूप पंजाब में फसलों की भरपूर पैदावार होती थी। पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूँ, चावल, गन्ना, कपास, मक्की , चने और जौ थीं।

2. उद्योग (Industries)-पंजाब के लोगों का दूसरा मुख्य धंधा उद्योगों से संबंधित था। उस समय के प्रमुख उद्योगों का वर्णन निम्नलिखित है—

i) सूती वस्त्र उद्योग (Cotton Industry)-मुग़लकाल में सूती वस्त्र उद्योग पंजाब का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्योग था। लाहौर, मुलतान, गुजरात, बजवाड़ा और अमृतसर इस उद्योग के प्रसिद्ध केंद्र थे। लाहौर में कई प्रकार का सूती कपड़ा तैयार किया जाता था। मुलतान बढ़िया दरियाँ, चादरें और गलीचे बनाने के लिए प्रसिद्ध था। समाना में बहुत ही उत्तम प्रकार का कपड़ा तैयार किया जाता था।

ii) रेशमी वस्त्र उद्योग (Silk Industry)-मुगलकाल में रेशम उद्योग पंजाब का दूसरा प्रमुख उद्योग था। इस उद्योग के प्रमुख केंद्र मुलतान, कश्मीर तथा अमृतसर थे। मुलतान के रेशमी वस्त्रों की बहुत माँग थी। लाहौर में गुलबदन और दरियाई नाम के रेशमी वस्त्र तैयार किए जाते थे।

iii) ऊनी वस्त्र उद्योग (Woollen Industry)-पंजाब में ऊनी वस्त्र उद्योग के दो प्रसिद्ध केंद्र कश्मीर और अमृतसर थे। कश्मीर शालों के उद्योग के लिए संसार-भर में प्रसिद्ध था। अमृतसर में कंबल और लोइयाँ बहुत उच्चकोटि की तैयार की जाती थीं।

iv) चमड़ा उद्योग (Leather Industry)-मुगलकाल के पंजाब के चमड़ा उद्योग की गणना प्रसिद्ध उद्योगों में की जाती थी। चमड़े से बहुत-सी वस्तुएँ जैसे घोड़ों की काठियाँ, चप्पलें, दस्ताने और पानी लाने और ले जाने वाली मशके आदि तैयार की जाती थीं। इस उद्योग के प्रसिद्ध केंद्र होशियारपुर, पेशावर और मुलतान थे।

3. पशु-पालन (Animal Rearing)—पंजाब में पशु-पालन भी एक प्रमुख व्यवसाय था। बैल, भैंसे और ऊँट खेती बाड़ी के लिए प्रयोग किए जाते थे। घोड़े और ऊँट सवारी के काम आते थे। गाय, भैंसें, भेड़ें, बकरियाँ दूध प्राप्त करने के लिए पाली जाती थीं। भेड़ों से ऊन भी प्राप्त की जाती थी। इन पशुओं के व्यापार के लिए अनेक स्थानों पर मंडियाँ लगाई जाती थीं।

4. खनिज पदार्थ (Minerals)-मुग़लकालीन पंजाब में खनिज पदार्थों की मात्रा काफ़ी कम थी। मंडी के पहाड़ी प्रदेशों में ताँबा मिलता था। जम्मू में जिस्त की खानें थीं। खिऊड़ा, नूरपुर और कालाबाग में नमक की खानें थीं। पंजाब की नदियों की रेत छान कर कुछ सोना भी प्राप्त किया जाता था।

5. व्यापार (Trade)—मुग़लकालीन पंजाब का आंतरिक और विदेशी व्यापार बहुत उन्नत था। व्यापार का काम खत्री, बनिए, महाजनों, बोहरों और खोजों के हाथ में था। पंजाब का विदेशी व्यापार—अरब देशों, अफ़गानिस्तान, ईरान, तिब्बत, भूटान, सीरिया, चीन और यूरोपीय देशों से चलता था। पंजाब इन देशों को सूती और रेशमी वस्त्र, शालें, कंबल, अनाज, नील और नमक आदि का निर्यात करता था। दूसरी ओर इन देशों से बढ़िया नस्ल के घोड़े, सूखे मेवे, ऐश्वर्य की वस्तुएँ, कालीन, रेशम, बहुमूल्य पत्थरों आदि का आयात किया जाता था। यह व्यापार स्थल और जल दोनों मार्गों से होता था।

6. प्रसिद्ध व्यापारिक नगर (Famous Commercial Towns)—पंजाब के सबसे प्रसिद्ध व्यापारिक नगर लाहौर और मुलतान थे। इनके अतिरिक्त अमृतसर, जालंधर, बजवाड़ा, बटाला, पानीपत, सुल्तानपुर, करतारपुर आदि नगर भी बहुत प्रसिद्ध थे।

7. कीमतें (Prices)—मुग़लों के समय पंजाब में वस्तुएँ काफ़ी सस्ती थीं। अकबर के समय एक मन गेहूँ का मूल्य 12 दाम, एक मन चावल का मूल्य 20 दाम, एक मन चने का मूल्य 16 दाम, एक मन दूध का मूल्य 25 दाम और एक मन चीनी का मूल्य 6 दाम था। अकबर के बाद भी वस्तुओं का मूल्य लगभग यही रहा। अतः कम कीमतों के कारण ग़रीब लोग भी अपना निर्वाह अच्छी तरह से कर लेते थे।

प्रश्न 3.
मुग़लों के अधीन पंजाब के लोगों की आर्थिक व सामाजिक जीवन की क्या विशेषताएँ थीं ?
(What were the main features of the social and economic life of the people of the – Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुग़लों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का संक्षिप्त वर्णन करें।
(Give a brief account of the social and economic conditions of the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुगलों ने पंजाब में 1526 ई० से 1752 ई० तक शासन किया। मुग़लकालीन पंजाब की सामाजिक दशा कोई विशेष अच्छी न थी। मुग़लकालीन पंजाब का समाज मुख्य रूप से दो वर्गों-मुसलमान तथा हिंदुओं में बँटा हुआ था। सिखों को उस समय हिंदू समाज का ही अंग माना जाता था। मुग़लकालीन पंजाब के लोगों के सामाजिक जीवन का विवरण निम्नलिखित है—
1. मुसलमानों की तीन श्रेणियाँ (Three Classes of the Muslims)-पंजाब का मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों में बँटा हुआ था

i) उच्च श्रेणी (The Upper Class)-मुसलमानों की उच्च श्रेणी में बड़े-बड़े मनसबदार, सूबेदार, जागीरदार और रईस लोग सम्मिलित थे। इस श्रेणी के लोग बड़े भव्य महलों में रहते थे। वे बहुमूल्य वस्त्र पहनते थे। उनकी सेवा के लिए बहुसंख्या में नौकर होते थे।

ii) मध्यम श्रेणी (The Middle Class)—इस श्रेणी में व्यापारी, किसान, सैनिक और छोटे दर्जे के सरकारी कर्मचारी शामिल थे। उच्च श्रेणी की अपेक्षा इनका जीवन स्तर कुछ निम्न तो था, परंतु खुशहाल था।

iii) निम्न श्रेणी (The Lower Class)—इस श्रेणी की संख्या सबसे अधिक थी। इस श्रेणी में लोहार, जुलाहे, दस्तकार, बढ़ई, छोटे-छोटे दुकानदार, घरेलू नौकर, मज़दूर और दास आदि आते थे। उनकी दशा किसी प्रकार भी अच्छी नहीं थी। निर्धन होने के कारण वे गंदी झोपड़ियों में रहते थे। वे फटे-पुराने वस्त्र पहनते थे। गुलामों की संख्या बहुत अधिक थी। बी० एन० लुनिया के अनुसार,
“दासी अपने स्वामी के हाथों में एक खिलौने की तरह थी।”1

2. हिंदुओं की जाति प्रथा (Caste system of the Hindus)—पंजाब की अधिकतर जनसंख्या हिंदू थी। हिंदू समाज कई जातियों तथा उपजातियों में बँटा हुआ था। एक जाति के लोग दूसरी जाति के लोगों से घृणा करते थे। निम्न जाति के लोगों को उच्च जाति के लोगों के साथ मेलजोल करने, वेद पढ़ने, मंदिरों में जाने तथा कुओं और तालाबों में जल भरने की आज्ञा नहीं थी। जाति नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को बिरादरी से निकाल दिया जाता था।

3. स्त्रियों की स्थिति (Condition of Women). मुग़लकालीन पंजाब के समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उस समय स्त्री समाज में प्रचलित बुराइयों जैसे लड़कियों की हत्या, बाल विवाह, सती प्रथा, विधवा विवाह पर प्रतिबंध, बहु-विवाह तथा पर्दा प्रथा आदि ने समाज में उनकी स्थिति अत्यंत शोचनीय बना दी थी।

4. खान-पान (Diet)-उच्च श्रेणी के लोग माँस, पूरी और हलवा खाने के अत्यंत शौकीन थे। वे मक्खन, मलाई, ताज़े फलों और शुष्क मेवों का भी बहुत प्रयोग करते थे। हिंदू अधिकतर शाकाहारी होते थे। उस समय लस्सी पीने का बहुत रिवाज था। गर्मियों में ठंडे शरबतों का बहुत प्रयोग किया जाता था।

5. वेशभूषा तथा गहने (Dress and Ornaments)-मुग़लकालीन पंजाब के लोग सूती और रेशमी वस्त्र पहनते थे। उच्च वर्ग में पुरुषों की वेशभूषा खुला कुर्ता, तंग पाजामा या सलवार तथा पगड़ी होती थी। स्त्रियों में कमीज़ और सलवार का रिवाज आम था। हिंदू स्त्रियाँ साड़ियाँ पहनती थीं तथा अपने सिर को चादर या दुपट्टे से ढाँपती थीं। उस समय स्त्रियाँ और पुरुष दोनों गहने पहनने के बहुत शौकीन थे। स्त्रियाँ तो शरीर के प्रत्येक अंग में गहने पहनती थीं जैसे कानों में काँटे, नाक में नथनी, बाँहों में चूड़ियाँ और गले में हार इत्यादि।

6. मनोरंजन के साधन (Means of Entertainment)-मुग़लकालीन पंजाब में लोग कई ढंगों से अपना मनोरंजन करते थे। लोग अपना मनोरंजन शिकार करके, रथों की दौड़ में भाग लेकर, कबूतरबाज़ी करके, मुर्गों की लड़ाई देखकर, शतरंज और चौपड़ खेलकर, संगीत, कुश्तियाँ और ताश खेलकर करते थे। इसके अतिरिक्त लोग त्योहारों और मेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे।

7. शिक्षा (Education)—उस समय लोगों को शिक्षा देना सरकार की जिम्मेवारी नहीं थी। हिंदू अपनी प्राथमिक शिक्षा मंदिरों में तथा मुसलमान मस्जिदों में प्राप्त करते थे। मुसलमानों के मुकाबले हिंदू शिक्षा में अधिक रुचि लेते थे। विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाती थी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पंजाब में लाहौर, मुलतान, जालंधर, सुल्तानपुर, अंबाला, सरहिंद आदि स्थानों पर मदरसे बने हुए थे। इस काल में स्त्रियों की शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था।

1. “A female slave was toy of her master.” B.N. Luniya, Life and Culture in Medieval India (Indore : 1978) p. 190.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

धार्मिक स्थिति (Religious Condition)

प्रश्न 4.
मुग़ल काल में पंजाब के लोगों की धार्मिक अवस्था पर आलोचनात्मक नोट लिखें।
(Write a critical note on the religious condition of the people of Punjab during the Mughal period.)
अथवा
मुग़ल काल में लोगों की धार्मिक अवस्था के बारे में आप क्या जानते हैं ? वर्णन करें।
(What do you know about the religious condition of the people of Punjab under the Mughals ? Explain.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब में हिंदू मत तथा इस्लाम के साथ-साथ सिख मत भी प्रचलित हो चुका था। उस समय पंजाब में बौद्ध मत लगभग लुप्त हो चुका था तथा जैन मत केवल नगरों के व्यापारी वर्ग तक ही सीमित था। इस काल में पंजाब में ईसाई मत का प्रचार भी आरंभ हो चुका था। इस काल के लोग अंध-विश्वासों तथा धर्म के बाह्याडंबरों पर अधिक बल देते थे। अधिकतर लोग धर्म की वास्तविकता को भूल चुके थे। पंजाब में सिख गुरुओं ने लोगों को धर्म का वास्तविक मार्ग दिखाने का महान् कार्य किया।—

1. हिंदू धर्म (Hinduism)-हिंदू धर्म की गणना भारत के सबसे प्राचीन धर्मों में की जाती है। इस धर्म के अनुयायी राम, विष्णु, कृष्ण, शिव, हनुमान, दुर्गा, काली तथा लक्ष्मी आदि देवी-देवताओं की पूजा करते थे। इन देवी-देवताओं की स्मृति में अति संदर मंदिरों का निर्माण किया जाता था। इनमें आकर्षक मर्तियाँ रखी जाती थीं। हिंदू धर्म के सभी रीति-रिवाजों में ब्राह्मणों का शामिल होना अनिवार्य समझा जाता था। हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथों में वेदों, रामायण तथा गीता को मुख्य स्थान प्राप्त था। हिंदू ब्राह्मण तथा गाय का विशेष सत्कार करते थे। मुग़ल सम्राट अकबर ने अपनी धार्मिक सहनशीलता की नीति के कारण धार्मिक क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात किया था। उसने हिंदुओं को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान की तथा उन पर लगे तीर्थ यात्रा कर तथा जजिया कर को हटा दिया था। औरंगज़ेब एक कट्टर सुन्नी सम्राट् था। उसने हिंदुओं को बलपूर्वक मुसलमान बनाया। उनके मंदिरों तथा मूर्तियों को तोड़ दिया गया। उन पर बहुत-से प्रतिबंध लगा दिए गए। परिणामस्वरूप, हिंदू मुग़ल राज्य के कट्टर शत्रु बन गए।

2. इस्लाम (Islam) भारत में इस्लाम का सबसे अधिक प्रसार पंजाब में हुआ था। इसका मुख्य कारण यह था कि मुस्लिम आक्रमणकारी भारत में सबसे पहले पंजाब में स्थायी रूप में बसे थे। इस धर्म के अनुयायी एक अल्लाह में विश्वास रखते थे। वे हज़रत मुहम्मद साहिब को अल्लाह का पैगंबर समझते थे। वे दिन में पाँच बार नमाज़ पढ़ते थे। वे रमजान के महीने में रोज़े रखते थे। वे हज यात्रा करना अनिवार्य समझते थे। वे जकात (दान) देते थे। वे मूर्ति पूजा के विरुद्ध थे। दिल्ली के सुल्तान तथा मुग़ल बादशाह मुसलमान थे इसलिए उनके शासनकाल में इस्लाम का तीव्र गति से प्रसार होने लगा। मुसलमानों को सरकार की ओर से विशेष सुविधाएँ दी जाती थीं इसलिए पंजाब की निम्न जातियों के बहुत-से लोग इस्लाम में शामिल हो गए। मुगल बादशाह औरंगजेब ने तलवार की नोक पर बहुत-से लोगों को बलपूर्वक इस्लाम में शामिल किया।

3. सूफ़ी मत (Sufism)—सूफी मत इस्लाम का ही एक संप्रदाय था। इस धर्म के लोग धार्मिक सहनशीलता की नीति में विश्वास रखते थे। उनका मुख्य संदेश परस्पर भ्रातृत्व तथा लोगों की सेवा करना था। वे संगीत में बुराइयों के विरुद्ध आवाज़ उठाई। मुग़लकाल में पंजाब में चिश्ती, सुहरावर्दी, कादरी तथा नक्शबंदी नामक सूफ़ी सिलसिले प्रसिद्ध थे। सूफ़ी सभी जातियों के लोगों के साथ स्नेह करते थे इसलिए बहुत-से लोग सूफ़ी मत में शामिल हुए। सूफ़ी सिलसिलों में केवल नक्शबंदी सिलसिला कट्टर विचारों का था। नक्शबंदियों ने गुरु अर्जन देव जी तथा गुरु तेग़ बहादुर जी को शहीद करवाने के लिए मुग़ल बादशाहों को भड़काया था।

4. सिख धर्म (Sikhism)—मुग़लकाल में पंजाब में सिख धर्म का जन्म हुआ। इस धर्म की स्थापना गुरु नानक देव जी ने 15वीं शताब्दी में की थी। गुरु नानक साहिब जी ने उस समय समाज में प्रचलित सामाजिक तथा धार्मिक बुराइयों का खंडन किया। उन्होंने एक ईश्वर की पूजा तथा आपसी भ्रातृत्व का संदेश दिया। उन्होंने संगत तथा पंगत संस्थाओं की नींव रखी। उनके धर्म के द्वार प्रत्येक जाति तथा वर्ग के लोगों के लिए खुले थे। उन्होंने अंधकार में भटक रही मानवता को ज्ञान का नया मार्ग दिखाया। गुरु जी के संदेश को उनके नौ उत्तराधिकारियों ने जारी रखा। मुग़ल सम्राट अकबर की धार्मिक सहनशीलता की नीति के कारण पंजाब में सिख धर्म को प्रफुल्लित होने का स्वर्ण अवसर मिला। सम्राट् जहाँगीर के सिंहासन पर बैठते ही मुग़ल-सिख संबंधों में तनाव आ गया। 1606 ई० में गुरु अर्जन साहिब जी की शहीदी तथा 1675 ई० में गुरु तेग़ बहादुर जी की शहीदी के कारण सिख भड़क उठे। मुग़ल अत्याचारों को कड़ा उत्तर देने के लिए 1699 ई० में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ का सृजन किया। खालसा की सृजना पंजाब के इतिहास में एक नया पड़ाव प्रमाणित हुई।

5. अन्य धर्म (Other Religions)-ऊपरलिखित धर्मों के अतिरिक्त मुगलकालीन पंजाब में बौद्ध मत तथा जैन मत भी प्रचलित थे। इन धर्मों के अनुयायियों की संख्या बहुत कम थी। मुग़ल सम्राट अकबर के शासनकाल में पंजाब में ईसाई मत का प्रचार भी होने लग पड़ा था। अकबर ने ईसाइयों को लाहौर में अपना गिरजाघर बनाने की आज्ञा दी थी। इस धर्म को पंजाब में कोई खास प्रोत्साहन न मिला।

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
मुगलकालीन पंजाब में मुस्लिम समाज की स्थिति कैसी थी ?
(What was the condition of Muslims under the Mughals ?)
अथवा
मुग़लकालीन पंजाब में मुसलमानों की स्थिति कैसी थी ?
(What was the condition of Muslim society under the Mughal period in Punjab ?)
अथवा
मुग़लकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज पर एक नोट लिखें।
(Write a note on the Muslim society of the Punjab during the Mughal times.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब में मुसलमानों की स्थिति बहुत अच्छी थी। शासक वर्ग से संबंधित होने के कारण उनको समाज में कुछ विशेष सुविधाएँ प्राप्त थीं। मुसलमान तीन श्रेणियों में विभाजित थे। उच्च श्रेणी के लोग वे शानो-शौकत का जीवन व्यतीत करते थे। सुरा एवं सुंदरी उनके मनोरंजन के मुख्य साधन थे। मध्य वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उच्च श्रेणी के मुकाबले में कुछ कम था परंतु खुशहाल था। निम्न श्रेणी के लोगों की स्थिति बड़ी शोचनीय थी। उनका जीवन-निर्वाह करना अत्यंत कठिन होता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 2.
मुगलकालीन पंजाब के समाज में हिंदुओं की स्थिति कैसी थी ? (What was the condition of Hindus in the society of Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुग़लों के अधीन पंजाब के हिंदुओं की स्थिति का संक्षेप में अध्ययन करें। (Study in brief the condition of Hindu society in the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के समाज में हिंदुओं की स्थिति बहुत खराब थी। यद्यपि हिंदू बहु-संख्या में थे फिर भी उन्हें उच्च पदों से वंचित रखा जाता था। उनको काफिर कहकर संबोधित किया जाता था। उनको इस्लाम स्वीकार करने के लिए विवश किया जाता था। हिंदू समाज कई जातियों. तथा उपजातियों में बँटा हुआ था। जाति संबंधी नियम बहुत अधिक कठोर थे। उच्च जाति के लोग निम्न जाति के लोगों पर घोर अत्याचार करते थे। इसके अतिरिक्त उन पर अनेक पाबंदियाँ लगाई गई थीं।

प्रश्न 3.
मुग़लों के अधीन पंजाब में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी ?
(What was the position of women in Punjab under the Mughals ?) .
अथवा
मुग़लकालीन पंजाब में स्त्रियों में प्रचलित किन्हीं तीन बुराइयों का संक्षिप्त विवरण दें। (Describe any three evils prevalent among women in the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उस समय लड़कियों का विवाह अल्पायु में ही कर दिया जाता था। लड़कियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। समाज में सती प्रथा भी प्रचलित थी। विधवा का जीवन बहुत दयनीय था। मुस्लिम और हिंदू स्त्रियों में पर्दे की प्रथा प्रचलित थी।

प्रश्न 4.
मुगलकालीन पंजाब के लोगों के मनोरंजन के क्या साधन थे ?
(What were the main sources of entertainment of the people of Pnjab under the Mughals ?)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों के मनोरंजन के कई साधन थे। उच्च श्रेणी के लोग अपना मनोरंजन शिकार, चौगान खेलकर, कबूतरबाजी करके, मुर्गों की लड़ाई देखकर, शतरंज और चौपड़ खेलकर और महफ़िलों में भाग लेकर करते थे! आम लोग अपना मनोरंजन संगीत, नाच, कुश्तियाँ करके, दौड़ों में भाग लेकर, मदारियों के खेल द्वारा करते थे। लोग त्योहारों तथा मेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दीवाली, दशहरा, लोहड़ी, होली, शिवरात्रि और राम नवमी आदि थे। मुसलमानों के मुख्य त्योहार ईद, शबे-बारात और नौरोज थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 5.
मुग़लों के अधीन पंजाब में शिक्षा के प्रबंध पर एक नोट लिखें।
(Write a note about prevalent education in Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़ल काल में लोगों को शिक्षा देना सरकार की जिम्मेवारी नहीं थी। हिंदु अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंदिरों में और मुसलमान अपनी शिक्षा मस्जिदों में प्राप्त करते थे। ये संस्थान लोगों द्वारा दिए गए दान पर चलते थे। मुसलमानों की अपेक्षा हिंदु शिक्षा में अधिक रुचि लेते थे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात् गुरु को कुछ दक्षिणा दिया करते थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पंजाब में लाहौर, मुलतान, स्यालकोट, जालंधर, सुल्तानपुर, बटाला, अंबाला, सरहिंद आदि स्थानों पर मदरसे बने हुए थे। इस काल में स्त्रियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था।

प्रश्न 6.
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों की सामाजिक स्थिति की मुख्य विशेषताएँ बताएँ। (
(Mention the main salient features of social condition of people of the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब में मुसलमानों की स्थिति बहुत अच्छी थी। उनको समाज में कुछ विशेष अधिकार प्राप्त थे। मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों-उच्च, मध्य एवं निम्न श्रेणी में बँटा हुआ था। उच्च श्रेणी के लोग बड़े ऐश्वर्य और शानो-शौकत का जीवन व्यतीत करते थे। निम्न श्रेणी के लोगों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। हिंदुओं की जो कि पंजाब की बहसंख्यक श्रेणी से संबंधित थे, स्थिति अच्छी नहीं थी। उनको बहुत-से अधिकारों से वंचित रखा जाता था। मुसलमान उनसे बहुत घृणा करते थे। हिंदू समाज कई जातियों और उपजातियों में बँटा हुआ था। समाज में स्त्रियों की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 7.
मुगलकालीन पंजाब में खेती की क्या दशा थी ?
(What was the condition of agriculture in Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुगलकालीन पंजाबियों का मुख्य व्यवसाय क्या था ? (What was the main occupation of Punjabis under the Mughals ?)
उत्तर-
पंजाब की भूमि अत्यधिक उपजाऊ थी। मुग़लकालीन पंजाब में लोगों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी था। पंजाब के 80% लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। इसलिए मुग़ल सरकार ने खेतीबाड़ी को उत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया। नई भूमि को खेती के अधीन लाने वाले किसानों को विशेष सुविधाएँ दी जाती थीं। लगान, भूमि की उपजाऊ शक्ति और सिंचाई की सुविधाओं के अनुसार निश्चित किया गया था। उस समय पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूँ, चने, चावल, मक्की , गन्ना, कपास और जौ थीं।

प्रश्न 8.
मुगलकालीन पंजाब में प्रचलित कपड़ा उद्योग संबंधी जानकारी दें। (Write a brief note on textile industry of Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब में प्रचलित उद्योगों में कपड़ा उद्योग सबसे अधिक महत्तवपूर्ण था। अमृतसर, लाहौर, मुलतान और गुजरात में बढ़िया प्रकार का कपड़ा तैयार किया जाता था। मुलतान बढ़िया दरियों, मेजपोशों तथा चादरों के लिए प्रसिद्ध था। पेशावर में सुंदर लुंगियाँ तैयार की जाती थीं। मुलतान, लाहौर और अमृतसर में पायजामे और सलवारें तैयार की जाती थीं। गुजरात में शिफोन का कपड़ा तैयार किया जाता था। मुलतान, कश्मीर और अमृतसर रेशमी कपड़ा उद्योग के प्रसिद्ध केंद्र थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 9.
मुग़लकालीन पंजाब के व्यापार के संबंध में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about trade in Punjab under the Mughals ?)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब का आंतरिक और विदेशी व्यापार बहुत उन्नत था। पंजाब का विदेशी व्यापार अरब देशों, अफ़गानिस्तान, ईरान, तिब्बत, भूटान, सीरिया, चीन और यूरोपीय देशों के साथ चलता था। पंजाब इन देशों को सूती और रेशमी कपड़े, शालें, कंबल, अनाज, चीनी, नील और नमक आदि का निर्यात करता था। इनके बदले पंजाब इन देशों से बढ़िया नस्ल के घोड़े, खुश्क मेवे, ऐश्वर्य की चीजें, रेशम, बहुमूल्य पत्थरों इत्यादि का आयात करता था।

प्रश्न 10.
मुग़लों के अधीन पंजाब की आर्थिक दशा का संक्षेप में वर्णन करो।
(Write a short note on the economic condition of Punjab during the Mughal rule.)
अथवा
मुगलकालीन पंजाबियों की आर्थिक अवस्था पर एक नोट लिखें। .
(Write a note on economic condition of Punjabis during the Mughal rule.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों की आर्थिक स्थिति उच्च दर्जे की थी। उस समय कृषि 80% लोगों का मुख्य व्यवसाय था। भूमि के उपजाऊ तथा सरकार द्वारा पूर्ण सहायता प्रदान किए जाने के कारण कृषि काफ़ी उन्नत थी। मुग़लकालीन पंजाब के लोगों का दूसरा मुख्य व्यवसाय उद्योग था। कपड़ा उद्योग उस समय पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग था। पंजाब के कुछ लोग पशु-पालन का कार्य करते थे। कुछ लोग खानों में कार्य करते थे। उस समय पंजाब का आंतरिक और विदेशी व्यापार भी उन्नत था।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

(i) एक शब्द से एक पंक्ति तक के उत्तर (Answer in One Word to One Sentence)

प्रश्न 1.
मुग़लकाल में पंजाबी समाज किन दो वर्गों में बँटा हुआ था ?
उत्तर-
मुसलमान तथा हिंदू।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 2.
पंजाब में मुस्लिम समाज को कितने वर्गों में बँटा हुआ था ?
अथवा
मुग़ल काल में मुसलमानों की तीन श्रेणियों के नाम बताओ।
अथवा
मुगलकालीन समाज में मुसलमानों की तीन श्रेणियाँ कौन-सी थीं ?
उत्तर-
उच्च वर्ग, मध्य वर्ग तथा निम्न वर्ग।

प्रश्न 3.
मुगलकालीन पंजाब में मुसलमानों के समाज की कितनी श्रेणियाँ थीं ?
उत्तर-
तीन।

प्रश्न 4.
मुग़लकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज की उच्च श्रेणी के लोग कैसा जीवन व्यतीत करते थे ?
उत्तर-
बहुत ऐश्वर्यपूर्ण।

प्रश्न 5.
मुगलकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज की निम्न श्रेणी में सम्मिलित कोई एक वर्ग बताएँ।
उत्तर-
दास।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 6.
मुग़लकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज के निम्न वर्ग के लोगों की दशा कैसी थी ?
उत्तर-
बहुत दयनीय।

प्रश्न 7.
मुगलकालीन पंजाब के हिंदू समाज में कितनी जातियाँ प्रचलित थीं ?
उत्तर-
चार।

प्रश्न 8.
मुग़लकालीन पंजाब के समाज में स्त्रियों की दशा कैसी थी ?
उत्तर-
बहुत दयनीय।

प्रश्न 9.
मुगलकालीन पंजाब के स्त्री समाज की कोई एक बुराई कौन-सी थी ?
उत्तर-
सती प्रथा।

प्रश्न 10.
क्या मुग़लकालीन पंजाब में दास प्रथा प्रचलित थी ?
उत्तर-
हां।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 11.
मुग़लकालीन में पंजाब में उच्च शिक्षा के लिए प्रसिद्ध कोई एक केंद्र बताएँ।
उत्तर-
लाहौर।

प्रश्न 12.
मुगलकालीन पंजाब के लोगों की आर्थिक दशा कैसी थी ?
उत्तर-
बहुत अच्छी

प्रश्न 13.
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
उत्तर-
कृषि।

प्रश्न 14.
मुग़लकालीन पंजाब का सबसे महत्त्वपूर्ण उद्योग कौन-सा था ?
उत्तर-
सूती कपड़ा उद्योग।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 15.
मुगलकालीन पंजाब में रेशम उद्योग के किसी एक विख्यात केंद्र का नाम लिखें।
उत्तर-
कश्मीर।

प्रश्न 16.
मुगलकालीन पंजाब में व्यापार की दशा कैसी थी ?
उत्तर-
बहुत उन्नत।

प्रश्न 17.
मुगलकालीन पंजाब के दो सर्वाधिक विख्यात व्यापारिक नगर कौन-से थे ?
उत्तर-
लाहौर तथा मुलतान।

प्रश्न 18.
मुगलकालीन पंजाब के किसी एक प्रसिद्ध नगर का नाम लिखिए।
उत्तर-
लाहौर।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 19.
मुगलकालीन पंजाब में कौन-सा सिक्का सर्वाधिक प्रचलित था ?
उत्तर-
दाम।

प्रश्न 20.
मुग़लकाल में प्रचलति सिक्का दाम किस धातु का बना हुआ था ?
उत्तर-
ताँबे का।

(ii) रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1.
मुग़लों के अधीन पंजाब का मुस्लिम समाज…….श्रेणियों में बँटा हुआ था।
उत्तर-
(तीन)

प्रश्न 2.
मुसलमानों की निम्न श्रेणी में सबसे अधिक संख्या…….की थी।
उत्तर-
(गुलामों)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 3.
मुग़लकालीन पंजाब के हिंदू समाज में…….को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था।
उत्तर-
(ब्राह्मणों)

प्रश्न 4.
मुग़लकालीन पंजाब के समाज में स्त्रियों की स्थिति बहुत…..थी।
उत्तर-
(शोचनीय)

प्रश्न 5.
मुग़लकालीन पंजाब में……….और……..उच्च शिक्षा के सबसे प्रसिद्ध केंद्र थे।
उत्तर-
(लाहौर, मुलतान)

प्रश्न 6.
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय…….था।
उत्तर-
(कृषि)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 7.
मुग़लकालीन पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग……..था।
उत्तर-
(सूती कपड़ा उद्योग)

प्रश्न 8.
मुग़ल काल में ……….शालों के उद्योग के लिए संसार में प्रसिद्ध था।
उत्तर-
(कश्मीर)

प्रश्न 9.
मुग़ल काल में सूती कपड़ा उद्योग के लिए……और…..प्रसिद्ध केंद्र थे।
उत्तर-
(लाहौर, मुलतान)

प्रश्न 10.
मुग़ल काल में पंजाब के…….और……नगर व्यापारिक पक्ष से सब से महत्त्वपूर्ण हैं।
उत्तर-
(लाहौर, मुलतान)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 11.
अकबर ने हिंदुओं पर लगे तीर्थ यात्रा कर को……..में हटा दिया था।
उत्तर-
(1563 ई०)

प्रश्न 12.
अकबर ने 1564 ई० में हिंदुओं पर लगे……..को हटा दिया था।
उत्तर-
(जज़िया कर)

प्रश्न 13.
औरंगजेब ने……….में हिंदुओं पर पुन: जजिया कर को लगा दिया था।
उत्तर-
(1679 ई०)

प्रश्न 14.
मुग़ल काल में भारत में सबसे अधिक इस्लाम का प्रसार…..में हुआ था।
उत्तर-
(पंजाब)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 15.
मुग़ल काल में पंजाब में……..धर्म का जन्म हुआ।
उत्तर-
(सिख)

प्रश्न 16.
मध्यकालीन पंजाब के लोगों का मुख्य धर्म …………. था।
उत्तर-
(हिंदू)

(iii) ठीक अथवा गलत (True or False)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा गलत चुनें—

प्रश्न 1.
मुग़ल काल में पंजाब का मुस्लिम समाज दो श्रेणियों में बँटा हुआ था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 2.
मुसलमानों की उच्च श्रेणी में मनसबदार और सूबेदार शामिल थे।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 3.
मुसलमानों की मध्य श्रेणी में दास शामिल थे।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 4.
मुसलमानों की निम्न श्रेणी की संख्या सबसे अधिक थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 5.
मुग़ल काल में पंजाब का हिंदू समाज कई जातियों और उपजातियों में बँटा हुआ था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 6.
मुग़ल काल के हिंदू समाज में लोग शूद्रों से घृणा करते थे।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 7.
मुग़लकालीन पंजाब के हिंदू समाज में स्त्रियों की दशा बहुत शोचनीय थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 8.
मुग़ल काल में अधिकतर हिंदू शाकाहारी थे।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 9.
मुग़ल काल में हिंदू स्त्रियाँ साड़ियाँ पहनती थीं।।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 10.
मुग़ल काल में लाहौर और मुलतान उच्च शिक्षा के दो प्रसिद्ध केंद्र थे।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 11.
मुग़लकालीन पंजाब में शिक्षा का प्रसिद्ध केंद्र लाहौर था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 12.
मुग़ल काल में स्त्रियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 13.
मुग़ल काल में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 14.
पंजाब में जब्ती प्रणाली 1581 ई० में शुरू की गई थी।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 15.
जब्ती प्रणाली के अधीन ज़मीन को पाँच वर्गों में बांटा हुआ था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 16.
मुग़ल काल में चमड़ा उद्योग पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 17.
मुग़ल काल में लाहौर और अमृतसर सूती कपड़ा उद्योग के दो प्रसिद्ध केंद्र थे।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 18.
मुग़ल काल में कश्मीर और लाहौर रेशमी उद्योग के दो प्रसिद्ध केंद्र थे।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 19.
मुग़ल काल में कश्मीर शालों के उद्योग के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 20.
दाम ताँबे की धातु का बना होता था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 21.
मुग़लकालीन पंजाब में सिख धर्म का जन्म हुआ।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 22.
मुग़ल काल में चिश्ती सिलसिला बहुत प्रसिद्ध था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

(iv) बहु-विकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर का चयन कीजिए—

प्रश्न 1.
मुग़लकाल में पंजाब का समाज कितने मुख्य वर्गों में बँटा हुआ था ?
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 2.
मुगलकाल में पंजाब का मुस्लिम समाज कितने वर्गों में बँटा हुआ था ?
(i) तीन
(ii) चार
(iii) पाँच
(iv) सात।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 3.
मुगलकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज की उच्च श्रेणी में कौन शामिल नहीं थे ?
(i) जागीरदार
(ii) मनसबदार
(iii) व्यापारी
(iv) सूबेदार।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 4.
मुगलकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज की मध्य श्रेणी में कौन शामिल नहीं थे ?
(i) व्यापारी
(ii) किसान
(iii) सैनिक
(iv) मज़दूर।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 5.
मुगलकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज की निम्न श्रेणी में कौन शामिल था ?
(i) दास
(ii) मजदूर
(iii) नौकर
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 6.
मुग़लकालीन स्त्री समाज में किस बुराई का प्रचलन था ?
(i) कन्या वध
(ii) बाल विवाह
(iii) सती प्रथा
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 7.
मुगलकालीन पंजाब के लोगों का मनोरंजन का मुख्य साधन क्या था ?
(i) शिकार
(ii) शतरंज
(iii) नृत्य-संगीत
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 8.
मुगलकालीन में पंजाब में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र कौन-सा था ?
(i) लाहौर
(ii) मुलतान
(iii) सरहिंद
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 9.
मुगलकालीन पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
(i) कृषि
(ii) व्यापार
(iii) उद्योग
(iv) पशु-पालन।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 10.
मुगलकालीन पंजाब की प्रमुख फ़सल कौन-सी थी ?
(i) गेहूँ
(ii) गन्ना
(iii) कपास
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 11.
मुगलकालीन पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग कौन-सा था ?
(i) सूती कपड़ा उद्योग
(ii) चमड़ा उद्योग
(iii) खंड उद्योग
(iv) लकड़ी उद्योग।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 12.
मुगलकालीन पंजाब में निम्नलिखित में से कौन-सा केंद्र ऊनी वस्त्र के उद्योग के लिए सबसे प्रसिद्ध था ?
(i) कश्मीर
(ii) गुजरात
(iii) लाहौर
(iv) स्यालकोट।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 13.
मुगलकालीन पंजाब के लोग किस वस्तु का निर्यात नहीं करते थे ?
(i) घोडे
(ii) कपड़ा
(iii) चीनी
(iv) कंबल।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 14.
मुगलकालीन पंजाब का कौन-सा नगर व्यापार के लिए सबसे प्रसिद्ध था ?
(i) अमृतसर
(ii) कश्मीर
(iii) लाहौर
(iv) पानीपत।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 15.
मुगलकाल में सर्वाधिक प्रचलित दाम नाम का सिक्का किस धातु का बना था ?
(i) सोना
(ii) चाँदी
(iii) लोहा
(iv) ताँबा।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 16.
मुगलकालीन पंजाब में चाँदी के सिक्के को क्या कहा जाता था ?
(i) दाम
(ii) सिक्का
(iii) रुपया
(iv) मुद्रा।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 17.
मुगलकाल में किस धर्म का जन्म हुआ ?
(i) इस्लाम
(ii) हिंदू धर्म
(iii) सिख धर्म
(iv) ईसाई धर्म।
उत्तर-
(iii)

Long Answer Type Question

प्रश्न 1.
मुगलकालीन पंजाब में मुस्लिम समाज की स्थिति कैसी थी ? (What was the condition of Muslims under the Mughals ?)
अथवा
मुगलकालीन पंजाब के मुस्लिम समाज पर एक नोट लिखें। (Write a note on the Muslim society of the Punjab during the Mughal times.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब में मुसलमानों की स्थिति बहुत अच्छी थी। शासक वर्ग से संबंधित होने के कारण उनको समाज में कुछ विशेष सुविधाएँ प्राप्त थीं। राज्य के उच्च पदों पर मुसलमानों को नियुक्त किया जाता था। उस समय मुसलमान तीन श्रेणियों में विभाजित थे। उच्च श्रेणी जिसमें बड़े-बड़े मनसबदार, सूबेदार, जागीरदार आदि शामिल थे; वे बड़ा आरामदायक एवं शानो-शौकत का जीवन व्यतीत करते थे। सुरा एवं सुंदरी उनके मनोरंजन के मुख्य साधन थे। उनकी सेवा के लिए बड़ी संख्या में नौकर होते थे। मध्य वर्ग में किसान, दुकानदार और छोटे दर्जे के सरकारी कर्मचारी शामिल थे। उच्च श्रेणी के मुकाबले में उनका जीवन स्तर चाहे कुछ नीचा था पर फिर भी उनका जीवन खुशहाल था। निम्न श्रेणी में घरेलू नौकर, श्रमिक, दास, छोटे दुकानदार आदि शामिल थे। उनकी स्थिति बड़ी शोचनीय थी। निर्धन होने के कारण उनका जीवन-निर्वाह करना अत्यंत कठिन होता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 2.
मुगलकालीन पंजाब के समाज में हिंदुओं की स्थिति कैसी थी ? (What was the condition of Hindus in the society of Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुगलों के अधीन पंजाब के हिंदुओं की स्थिति का संक्षेप में अध्ययन करें। (Study in brief the condition of Hindu society in the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के समाज में हिंदुओं की स्थिति अच्छी नहीं थी। समाज में चाहे हिंदुओं की संख्या अधिक थी, परंतु उन्हें उच्च पदों से वंचित रखा जाता था। मुसलमान उनको काफिर कहते थे। उनका बहुत अपमान किया जाता था। उनको इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए विवश किया जाता था। उस समय हिंदू समाज कई जातियों तथा उपजातियों में बंटा हुआ था। जाति संबंधी नियम पहले से अधिक कठोर हो गए थे। उच्च जाति के लोग निम्न जाति के लोगों से घृणा करते थे। उन पर घोर अत्याचार किए जाते थे। इसके अतिरिक्त उन पर अनेक पाबंदियाँ लगाई गई थीं। समाज में प्रत्येक व्यक्ति अपनी जाति के अनुसार कार्य करता था। जाति संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाता था। हिंदुओं की यह जाति प्रथा उनके लिए बड़ी हानिकारक सिद्ध हुई।

प्रश्न 3.
मग़लों के अधीन पंजाब में स्त्रियों की हालत कैसी थी ? (What was the position of women in Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुग़लकालीन पंजाब में स्त्रियों में प्रचलित किन्हीं छः बुराइयों का संक्षिप्त विवरण दें। (Describe any six evils prevalent among women in the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी।

  1. उस समय लड़कियों का विवाह अल्पायु में ही कर दिया जाता था।
  2. लड़कियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था।
  3. पति की मृत्यु हो जाने पर पत्नी को पति के साथ जीवित जला दिया जाता था। इस प्रथा को सती प्रथा कहा जाता था।
  4. जो स्त्रियाँ सती नहीं होती थीं उनको विधवा का जीवन व्यतीत करना पड़ता था। विधवा को पुनर्विवाह की आज्ञा नहीं थी।
  5. मुस्लिम और हिंदू स्त्रियों में पर्दे की प्रथा प्रचलित थी।
  6. समाज में स्त्रियों का स्थान पुरुषों के बराबर नहीं समझा जाता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 4.
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों के मनोरंजन के क्या मुख्य साधन थे ?
(What were the main sources of entertainment of the people of Punjab under the Mughals ?)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के लोग कई ढंगों से अपना मनोरंजन करते थे। उच्च श्रेणी के लोग अपना मनोरंजन शिकार, रथों की दौड़ में भाग लेकर, चौगान खेलकर, कबूतरबाज़ी करके, मुर्गों की लड़ाई देखकर, तैराकी करके, शतरंज और चौपड़ खेल कर और महिफ़लों में भाग लेकर करते थे। आम लोग अपना मनोरंजन संगीत, नाच-भंगड़े, कुश्तियाँ करके, दौड़ों में भाग लेकर, जादूगरों तथा मदारियों के खेल देख कर तथा ताश खेल कर करते थे। इनके अतिरिक्त लोग त्योहारों तथा मेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे। हिंदुओं के प्रमुख त्योहार दीवाली, दशहरा, वैशाखी, लोहड़ी, होली, शिवरात्रि और राम नवमी आदि थे। मुसलमानों के मुख्य त्योहार. ईद, शबे-बारात और नौरोज थे। इनके अतिरिक्त सूफ़ी-संतों की मजारों पर भी भारी मेले लगते थे। सिख वैशाखी तथा दीवाली के अवसरों पर हरिमंदिर साहिब अमृतसर में बहुत उत्साह के साथ इकट्ठे होते थे।

प्रश्न 5.
मुग़लों के अधीन पंजाब में शिक्षा का क्या प्रबंध था ? (Write a note about prevalent education in Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़ल काल में लोगों को शिक्षा देना सरकार की जिम्मेवारी नहीं थी। हिंदू अपनी प्रारंभिक शिक्षा मंदिरों में और मुसलमान अपनी शिक्षा मस्जिदों में प्राप्त करते थे। ये लोगों द्वारा दिए गए दान पर चलते थे। यहाँ विद्यार्थियों को अपने-अपने धर्मों के बारे में भी शिक्षा दी जाती थी। मुसलमानों की अपेक्षा हिंदू शिक्षा में अधिक रुचि लेते थे। विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाती थी। वे अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात् गुरु को कुछ दक्षिणा दिया करते थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पंजाब में लाहौर, मुलतान, स्यालकोट, जालंधर, सुल्तानपुर, बटाला, अंबाला, सरहिंद आदि स्थानों पर मदरसे बने हुए थे। सरकार इनको आर्थिक सहायता देती थी। इस काल में स्त्रियों की शिक्षा की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। केवल उच्च घराने की कुछ स्त्रियाँ शिक्षा प्राप्त करती थीं। इनकी शिक्षा का प्रबंध घरों में ही निजी तौर पर किया जाता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 6.
मुगलकालीन पंजाब के लोगों की सामाजिक स्थिति की मुख्य विशेषताएँ बताएँ।
(Mention the main salient features of social condition of people of the Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब में मुसलमानों की स्थिति बहुत अच्छी थी। उनको समाज में कुछ विशेष अधिकार प्राप्त थे। मुस्लिम समाज तीन श्रेणियों-उच्च, मध्य एवं निम्न श्रेणी में बंटा हुआ था। उच्च श्रेणी के लोग बड़े ऐश्वर्य और शानो-शौकत का जीवन व्यतीत करते थे। निम्न श्रेणी के लोगों की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। हिंदुओं की जो कि पंजाब की बहुसंख्यक श्रेणी से संबंधित थे, स्थिति अच्छी नहीं थी। उनको बहुत-से अधिकारों से वंचित रखा जाता था। मुसलमान उनसे बहुत घृणा करते थे। हिंदू समाज कई जातियों और उपजातियों में बंटा हुआ था। जाति संबंधी नियम पहले से बहुत कठोर हो चुके थे। समाज में स्त्रियों की स्थिति अच्छी नहीं थी। उस समय लोग सूती और रेशमी कपड़े पहनते थे। उच्च वर्ग के लोगों की पोशाकें बहुत कीमती हुआ करती थीं जबकि आम लोगों की पोशाक बिल्कुल सादा होती थी। उस समय स्त्रियाँ और पुरुष दोनों गहने पहनने के बड़े शौकीन थे।

प्रश्न 7.
मग़लकालीन पंजाब की खेती-बाड़ी संबंधी स्थिति पर संक्षिप्त प्रकाश डालें। (Give an account of agriculture of Punjab under the Mughals.)
अथवा
मुगलकालीन पंजाब में सरकार ने खेती-बाडी संबंधी कौन-सी नीति अपनाई ?
(What policy did the government adopt regarding agriculture in Punjab under the Mughals ?)
अथवा
मुगलकालीन पंजाबियों का मुख्य व्यवसाय क्या था ? (What was the main occupation of Punjabis under the Mughals ?)
उत्तर-
मुगलकालीन पंजाब में लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी था। पंजाब के 80% लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। इसलिए मुग़ल सरकार ने खेती-बाड़ी को उत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया। नई भूमि को खेती के अधीन लाने वाले किसानों को विशेष सुविधाएँ दी जाती थीं। सिंचाई साधनों को उन्नत करने के लिए सरकार किसानों को तकावी ऋण बाँटती थी। लगान, भूमि की उपजाऊ शक्ति और सिंचाई की सुविधाओं के अनुसार भिन्न-भिन्न स्थानों पर अलग-अलग निश्चित किया गया था। अकाल के दिनों में भूमि का लगान माफ कर दिया जाता था। लगान एकत्रित करने वाले कर्मचारियों को राज्य की ओर से कड़े निर्देश थे कि वे किसी प्रकार भी कृषकों का शोषण न करें। खादों के प्रयोग को उत्साहित किया जाता था। इन सभी प्रयत्नों के परिणामस्वरूप मुग़लों के समय फसलों की भरपूर पैदावार प्राप्त की जाती थी। उस समय पंजाब की प्रमुख फसलें गेहूँ, चने, चावल, मक्की , गन्ना, कपास और जौ थीं। इनके अतिरिक्त उस समय तिलहन, अफ़ीम और कई प्रकार के फलों की भी खेती की जाती थी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 8.
मुगलकालीन पंजाब में प्रचलित कपड़ा उद्योग संबंधी जानकारी दें। (Write a brief note on textile industry of Punjab under the Mughals.)
उत्तर-
मुगलकालीन पंजाब में प्रचलित उद्योगों में सूती कपड़ा उद्योग सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण था। अमृतसर, लाहौर, मुलतान और गुजरात में बढ़िया प्रकार का कपड़ा तैयार किया जाता था। मुलतान बढ़िया दरियों, मेज़पोशों तथा चादरों के लिए प्रसिद्ध था। पेशावर में सुंदर लुंगियाँ तैयार की जाती थीं। मुलतान, लाहौर और अमृतसर में पायजामे और सलवारें तैयार की जाती थीं। गुजरात में शिफोन का कपड़ा तैयार किया जाता था। मुलतान, कश्मीर और अमृतसर रेशमी कपड़ा उद्योग के प्रसिद्ध केंद्र थे। उस समय पंजाब में गुलबदन, दरियाई और धूप-छाँव नाम के रेशमी वस्त्र तैयार किये जाते थे। उस समय रेशमी कपड़े की लाहौर राज्य के उच्च घरानों में बड़ी माँग, थी। ऊनी कपड़ा उद्योग के लिए कश्मीर और अमृतसर के केंद्र प्रसिद्ध थे। कश्मीर शालों के उद्योग के लिए संसार भर में प्रसिद्ध था। शालें तैयार करने के लिए विदेशों से भी ऊन मंगवाई जाती थी। अमृतसर में शालें, कंबल और लोइयाँ बनाई जाती थीं। यहाँ के कंबल और लोइयाँ बहुत प्रसिद्ध थीं।

प्रश्न 9.
मुगलकालीन पंजाब के व्यापार के संबंध में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about trade in Punjab under the Mughals ?)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब का आंतरिक और विदेशी व्यापार बहुत उन्नत था। इसके कई कारण थे। पहला, पंजाब की भौगोलिक स्थिति व्यापारिक पक्ष से बहुत महत्त्वपूर्ण थी। दूसरे, यहाँ के यातायात के साधन उन्नत थे। तीसरे, यहाँ फसलों की भरपूर पैदावार होती थी और उद्योग-धंधे भी उन्नत थे। व्यापार का कार्य क्षत्रियों, बनियों, महाजनों, अरोड़ों, बोहरों और खोजों के हाथ में था। पंजाब का विदेशी व्यापार अरब देशों, अफ़गानिस्तान, ईरान, तिब्बत, भूटान, सीरिया, चीन और यूरोपीय देशों के साथ चलता था। पंजाब इन देशों को सूती और रेशमी कपड़े, शालें, कंबल, अनाज, चीनी, नील और नमक आदि का निर्यात करता था। इनके बदले पंजाब इन देशों से बढ़िया नस्ल के घोड़े, खुश्क मेवे, ऐश्वर्य की चीजें, रेशम, बहुमूल्य पत्थरों इत्यादि का आयात करता था। सामान को ढोने के लिए बैल-गाड़ियों, ऊँटों, खच्चरों, घोड़ों और बैलों का प्रयोग किया जाता था। इसके अतिरिक्त जल मार्ग से सामान ले जाने के लिए नावों का प्रयोग भी किया जाता था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

प्रश्न 10.
मुग़लों के अधीन पंजाब की आर्थिक दशा का संक्षेप में वर्णन करो। (Write a short note on the economic condition of Punjab during the Mughal rule.)
अथवा
मुगलकालीन पंजाबियों की आर्थिक अवस्था पर एक नोट लिखें। (Write a note on the economic condition of Punjabis during the Mughal rule.)
अथवा
मुगलकालीन पंजाब की आर्थिक हालत के ऊपर प्रकाश डालें। (Throw light on the economic condition of Punjab under the Mughal rule.)
उत्तर-
मुग़लकालीन पंजाब के लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी। कृषि उस समय के लोगों का मुख्य व्यवसाय था। भूमि के उपजाऊ होने के कारण, उत्तम सिंचाई साधनों तथा सरकार द्वारा विशेष सुविधाएँ दिए जाने के कारण इस धंधे को बहुत प्रोत्साहन मिला। परिणामस्वरूप उस समय फसलों की भरपूर पैदावार प्राप्त की जाती थी। पंजाब की मुख्य फसलें गेहूँ, चावल, गन्ना, कपास, मक्की, चना और जौ थीं। पंजाब के लोगों का दूसरा मुख्य व्यवसाय उद्योग थे। कपड़ा उद्योग उस समय पंजाब का सबसे प्रसिद्ध उद्योग था। इसके अतिरिक्त चमड़ा उद्योग, चीनी उद्योग, शस्त्र उद्योग और लकड़ी उद्योग भी प्रसिद्ध थे। उस समय पंजाब का आंतरिक और विदेशी व्यापार भी उन्नत था। पंजाब का विदेशी व्यापार अरब देशों, अफ़गानिस्तान, ईरान, तिब्बत और यूरोपीय देशों के साथ चलता था। पंजाब से इन देशों को सूती और रेशमी कपड़े, शालें, कंबल, अनाज, चीनी, नील इत्यादि का निर्यात किया जाता था। इनके बदले पंजाब विदेशों से बहुमूल्य पत्थर, रेशम, खुश्क मेवे तथा बढ़िया नस्ल के घोड़ों आदि का निर्यात करता था। मुग़लकालीन पंजाब में वस्तुओं की कीमतें बहुत कम थीं। परिणामस्वरूप निर्धन लोगों का निर्वाह भी अच्छे ढंग से हो जाता था।

Source Based Questions

नोट-निम्नलिखित अनुच्छेदों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

1
मुग़ल काल में लोगों को शिक्षा देना सरकार की जिम्मेवारी नहीं थी। हिंदू अपनी प्राथमिक शिक्षा मंदिरों में तथा मुसलमान मस्जिदों में प्राप्त करते थे। ये लोगों द्वारा दिए गए दान पर चलते थे। यहाँ विद्यार्थियों को अपने-अपने धर्मों के बारे में शिक्षा दी जाती थी। मुसलमानों के मुकाबले हिंदू शिक्षा में अधिक रुचि लेते थे। विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाती थी। वे अपनी पढ़ाई पूरी करके गुरुं को कुछ दक्षिणा दे देते थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पंजाब में लाहौर, मुलतान, स्यालकोट, जालंधर, सुल्तानपुर, बटाला, अंबाला, सरहिंद आदि स्थानों पर मदरसे बने हुए थे। सरकार इन मदरसों को आर्थिक सहायता देती थी। इस काल में स्त्रियों की शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। केवल उच्च घराने की कुछ स्त्रियाँ शिक्षा प्राप्त करती थीं। इनकी शिक्षा का प्रबंध घरों में प्राइवेट तौर पर किया जाता था।

  1. मुग़ल काल में शिक्षा विकसित क्यों नहीं थी ?
  2. मुग़ल काल में मुसलमान अपनी आरंभिक शिक्षा कहाँ से प्राप्त करते थे ?
  3. मुग़ल काल में प्रचलित शिक्षा की कोई एक विशेषता लिखें।
  4. मुग़ल काल में स्त्रियों की शिक्षा कैसी थी ?
  5. मुग़ल काल में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करके गुरु को कुछ ……….. देते थे।

उत्तर-

  1. क्योंकि मुग़ल काल में शिक्षा देने की जिम्मेवारी सरकार की नहीं थी।
  2. मुग़ल काल में मुसलमान अपनी आरंभिक शिक्षा मस्जिदों से प्राप्त करते थे।
  3. उस समय विद्यार्थियों से कोई फीस नहीं ली जाती थी।
  4. मुग़ल काल में स्त्रियों की शिक्षा की ओर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था।
  5. दक्षिणा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 14 मुगलों के अधीन पंजाब की सामाजिक और आर्थिक स्थिति

2
मुग़ल काल में पंजाब के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती-बाड़ी था। पंजाब की कुल जनसंख्या के 80 प्रतिशत लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए थे। इसका मुख्य कारण यह था कि यहाँ की भूमि बहुत उपजाऊ थी और सिंचाई साधनों की कोई कमी नहीं थी। मुग़ल बादशाह इस बात से भली-भाँति परिचित थे कि साम्राज्य की खुशहाली किसानों की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करती है। इसलिए उन्होंने खेती-बाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष ध्यान दिया। 1581 ई० में पंजाब में ज़ब्ती प्रणाली लागू की गई थी। इस व्यवस्था के अंतर्गत पंजाब में खेती योग्य सारी भूमि की पैमाइश की गई। इस भूमि को उसकी उपजाऊ शक्ति के आधार पर चार वर्गों पोलज, परोती, छछर और बंजर भूमि में बाँटा गया। सरकार अपना लगान भूमि की उपजाऊ शक्ति, सिंचाई की सुविधाओं तथा पिछले दस वर्ष की औसत उपज को ध्यान में रखकर निर्धारित करती थी। यह कुल फसल का 1/3 हिस्सा हुआ करता था। सरकार किसानों की सुविधानुसार अपना लगान अनाज अथवा नकदी के रूप में एकत्रित करती थी। ”

  1. मुगल काल में लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
  2. मुग़ल काल में कितने प्रतिशत लोग कृषि के व्यवसाय से जुड़े हुए थे ? ।
    • 50%
    • 60%
    • 70%
    • 80%.
  3. जब्ती प्रणाली से क्या भाव है ?
  4. मुग़ल काल में खेतीबाड़ी की कोई एक विशेषता लिखें।
  5. मुग़ल काल में सरकार किसानों से किस रूप में अपना लगान इकट्ठा करते थे ?

उत्तर-

  1. मुग़ल काल में लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि था।
  2. 80%
  3. ज़ब्ती प्रणाली से भाव कृषि योग्य भूमि की पैमाइश से है।
  4. सरकार अपना लगान भूमि की उपजाऊ शक्ति, सिंचाई की सुविधाओं तथा पिछले दस सालों की औसत उपज को ध्यान में रखकर निश्चित करती थी।
  5. मुग़ल काल में सरकार किसानों से अनाज एवं नकदी के रूप में लगान एकत्रित करती थी।

3
मुग़ल काल में पंजाब में सिख धर्म का जन्म हुआ। इस धर्म की स्थापना गुरु नानक देव जी ने 15वीं शताब्दी में की थी। गुरु नानक देव जी ने उस समय समाज में प्रचलित सामाजिक तथा धार्मिक बुराइयों का खंडन किया। उन्होंने एक ईश्वर की पूजा तथा आपसी भ्रातृत्व का संदेश दिया। उन्होंने संगत तथा पंगत संस्थाओं की नींव रखी। उनके धर्म के द्वार प्रत्येक जाति तथा वर्ग के लोगों के लिए खुले थे। उन्होंने अंधकार में भटक रही मानवता को ज्ञान का नया मार्ग दिखाया। गुरु जी के संदेश को उनके नौ उत्तराधिकारियों ने जारी रखा। मुग़ल सम्राट अकबर की धार्मिक सहनशीलता की नीति के कारण पंजाब में सिख धर्म को प्रफुल्लित होने का स्वर्ण अवसर मिला। सम्राट् जहाँगीर के सिंहासन पर बैठते ही मुग़ल सिख संबंधों में तनाव आ गया। 1606 ई० में गुरु अर्जन साहिब की शहीदी तथा 1675 ई० में गुरु तेग़ बहादुर जी की शहीदी के कारण सिख भड़क उठे। मुग़ल अत्याचारों का कड़ा उत्तर देने के लिए 1699 ई० में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ का सृजन किया। खालसा की स्थापना कारण पंजाब के इतिहास में एक नए युग का आरंभ हुआ।

  1. सिख धर्म का जन्म किस काल में हुआ ?
  2. सिख धर्म के संस्थापक कौन थे ?
  3. संगत व पंगत से क्या भाव है ?
  4. गुरु तेग़ बहादुर जी को कब शहीद किया गया था ?
    • 1605 ई०
    • 1606 ई०
    • 1665 ई०
    • 1675 ई०
  5. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर-

  1. सिख धर्म का जन्म मुग़ल काल में हुआ।
  2. सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी थे।
    • संगत से भाव उस समूह से है जो इकट्ठे मिलकर गुरु जी के उपदेश सुनते थे।
    • पंगत से भाव कतारों में बैठकर लंगर छकने से है।
  3. 1675 ई०।
  4. खालसा पंथ की स्थापना गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी।

Leave a Comment