PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

Punjab State Board PSEB 12th Class History Book Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 History Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

महाराजा रणजीत सिंह का प्रारंभिक जीवन (Early Career of Maharaja Ranjit Singh)

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के आरंभिक जीवन के बारे में विस्तार से लिखें।
(Describe in detail the early life of Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह के प्रारंभिक जीवन का वर्णन कीजिए। उसका प्रारंभिक जीवन कहाँ तक शिवाजी के जीवन से भिन्न था ?
(Describe the early life of Maharaja Ranjit Singh. How far is his early life different from that of Shivaji ?)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह का सिख इतिहास में अति महत्त्वपूर्ण स्थान है। उसने अपनी योग्यता के बल पर अपने छोटे से राज्य को एक विस्तृत साम्राज्य में बदल दिया। महाराजा रणजीत सिंह ने पंजाब में सिख राज्य के स्वप्न को साकार किया। महाराजा रणजीत सिंह के प्रारंभिक जीवन का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है-
1. जन्म और माता-पिता (Birth and Parentage)-रणजीत सिंह का जन्म शुकरचकिया मिसल के नेता महा सिंह के घर 1780 ई० में हुआ था। उनकी जन्म तिथि और जन्म स्थान के संबंध में इतिहासकारों में मतभेद पाया जाता है । ओसबोर्न, ग्रिफिन, लतीफ़ एवं कन्हैया लाल जैसे इतिहासकार रणजीत सिंह के जन्म की तिथि 2 नवंबर, 1780 ई० बताते हैं। दूसरी ओर सोहन लाल सूरी तथा दीवान अमरनाथ जो कि रणजीत सिंह के समकालीन इतिहासकार थे, रणजीत सिंह की जन्म तिथि 13 नवंबर, 1780 ई० बताते हैं। इसी प्रकार रणजीत सिंह के जन्म स्थान के विषय में भी कुछ इतिहासकारों का विचार है कि रणजीत सिंह का जन्म गुजरांवाला में हुआ जबकि कुछ का विचार है कि उनका जन्म जींद राज्य के बडरुखाँ (Badrukhan) नामक स्थान पर हुआ। आधुनिक इतिहासकार गुजरांवाला को रणजीत सिंह का जन्म स्थान मानते हैं। रणजीत सिंह की माता का नाम राज कौर था क्योंकि वह मालवा प्रदेश की रहने वाली थी इसलिए वह माई मलवैण व माई मलवई के नाम से प्रसिद्ध हुई। रणजीत सिंह के बचपन का नाम बुध सिंह था।

2. बचपन और शिक्षा (Childhood and Education) रणजीत सिंह अपने माता-पिता की एक मात्र संतान था इसलिए उसका पालन पोषण बहुत लाड-प्यार से किया गया था। रणजीत सिंह अभी छोटा ही था कि उस पर चेचक का भयंकर आक्रमण हो गया। इस बीमारी के कारण रणजीत सिंह की बाईं आँख सदा के लिए खराब हो गई। रणजीत सिंह जब 5 वर्ष का हुआ तो उसे गुजरांवाला में भाई भाग सिंह के पास शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेजा गया। क्योंकि रणजीत सिंह की पढ़ाई में कोई रुचि नहीं थी इसलिए वह जीवन पर्यंत अनपढ़ ही रहा। रणजीत सिंह ने भी अपना अधिकतर समय घुड़सवारी करने, तलवारबाजी सीखने और शिकार खेलने में व्यतीत किया। रणजीत सिंह की योग्यता को देखते हुए उसके पिता महा सिंह ने यह भविष्यवाणी की थी,
“गुजरांवाला का राज्य मेरे वीर पुत्र रणजीत सिंह के लिए पर्याप्त नहीं होगा। वह एक महान् योद्धा बनेगा ।”1

3. वीरता के कारनामे (Acts of Bravery) रणजीत सिंह अभी 12 वर्ष का भी नहीं हुआ था कि जब उसे लड़ाई में जाने का प्रथम अवसर मिला। सौद्धरां दुर्ग के आक्रमण के समय महा सिंह अपने पुत्र रणजीत सिंह को भी साथ ले गया। अचानक बीमार हो जाने के कारण महा सिंह ने सेना की कमान रणजीत सिंह के सुपुर्द की। रणजीत सिंह ने न केवल दुश्मनों के दाँत खट्टे किए, बल्कि उनका गोला-बारूद भी लूट लिया। इस विजय के कारण महा सिंह ने अपने पुत्र का नाम बुध सिंह से बदल कर रणजीत सिंह रख दिया। रणजीत सिंह से भाव है रण (लड़ाई) को जीतने वाला शेर। 1793 ई० में एक बार रणजीत सिंह शिकार खेलता हुआ अकेला लाडोवाली गाँव के समीप पहुँच गया। चट्ठा कबीले का सरदार हशमत खाँ उसे अकेला देखकर एक झाड़ी में छुप गया। जब रणजीत सिंह उस झाड़ी के पास से गुज़रा तो हशमत खाँ ने अपनी तलवार से रणजीत सिंह पर प्रहार किया। रणजीत सिंह ने तीव्रता से हशमत खाँ पर जवाबी प्रहार किया और उसका सिर धड़ से जुदा कर दिया।

4. विवाह (Marriage)-रणजीत सिंह की 6 वर्ष की अल्पायु में ही कन्हैया मिसल के मुखिया जय सिंह की पौत्री मेहताब कौर के साथ सगाई कर दी गई थी। जब रणजीत सिंह 16 वर्ष का हो गया था तो उसका विवाह बहुत धूम-धाम से किया गया। रणजीत सिंह की सास सदा कौर ने रणजीत सिंह को शक्ति बढ़ाने में बहुत प्रशंसनीय योगदान दिया। ग्रिफ़िन के अनुसार रणजीत सिंह की 18 रानियाँ थीं।

5. तिक्कड़ी का संरक्षण (The Triune Regency)-1792 ई० में अपने पिता की मृत्यु के समय रणजीत सिंह नाबालिग था। इसलिए राज्य-व्यवस्था का कार्य उसकी माता राज कौर के हाथ में आ गया। परन्तु उसने शासन-व्यवस्था का कार्य अपने एक चहेते दीवान लखपत राय को सौंप दिया। 1796 ई० में जब रणजीत सिंह का विवाह हो गया तो उसकी सास सदा कौर भी शासन-व्यवस्था में रुचि लेने लग पड़ी। इस प्रकार 1792 ई० से लेकर 1797 ई० तक शासन-व्यवस्था तीन व्यक्तियों-राज कौर, दीवान लखपतराय और सदा कौर के हाथ में रही। इसलिए इस काल को तिक्कड़ी के संरक्षण का काल कहा जाता है।

6. तिक्कड़ी के संरक्षण का अंत (The End of Triune Regency)-जब रणजीत सिंह 17 वर्ष का हो गया तो उसने शासन-व्यवस्था को अपने हाथों में लेने का निर्णय किया। कुछ यूरोपीय व मुस्लिम इतिहासकारों ने यह प्रमाणित करने का यत्न किया है कि रणजीत सिंह ने अपनी माता तथा दीवान लखपत राय की अवैध संबंधों के कारण हत्या कर दी थी। परंतु डॉ० एन० के० सिन्हा, सीताराम कोहली तथा खुशवंत सिंह का कथन है कि यदि ऐसा हुआ होता तो समकालीन इतिहासकार इसका वर्णन अवश्य करते। दूसरा, रणजीत सिंह पर यह आरोप उसके चरित्र के साथ मेल नहीं खाता। रणजीत सिंह ने अपने शासनकाल में बड़े-से-बड़े अपराधी को भी मृत्यु-दंड नहीं दिया था। ऐसा शासक भला अपनी माता की कैसे हत्या कर सकता है। डॉ०एच० आर० गुप्ता अनुसार, “यह कहानी पूरी तरह अनुचित तथा पक्षपात पर आधारित थी।”2

1. “The State of Gujranwala will not be a sufficient place for my brave son Ranjit Singh. He would become a great warrior.” Mahan Singh.
2. “The story is purely malicious and absolutely unfair and unjust.” Dr. H.R. Gupta, History of the Sikhs (New Delhi : 1991) Vol.5, p.10.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें 1
MAHARAJA RANJIT SINGH

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

पंजाब की राजनीतिक दशा (Political Condition of the Punjab)

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह के गद्दी पर बैठते समय पंजाब की राजनीतिक हालत का वर्णन करो।
(Describe the political condition of Punjab on the eve of Maharaja Ranjit Singh’s accession to power.)
अथवा
रणजीत सिंह के गद्दी पर बैठते समय पंजाब की राजनीतिक अवस्था कैसी थी ? यह अवस्था उसकी शक्ति के उत्थान में कैसे सहायक हुई ?
(What was the political condition of Punjab on the eve of Ranjit Singh’s accession ? How did this condition prove helpful in his rise to power ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह के राजगद्दी पर बैठते समय पंजाब की राजनीतिक टिप्पणी कैसी थी? व्याख्या करें।
(What was the political condition of the Punjab on the eve of Maharaja Ranjit Singh’s accession to throne ? Describe it.)
उत्तर-
1797 ई० में रणजीत सिंह ने शुकरचकिया मिसल की बागडोर संभाली थी तो पंजाब में चारों ओर अशाँति व अराजकता फैली हुई थी। पंजाब में मुग़लों का शासन समाप्त हो चुका था और उसके खंडहरों पर सिखों, अफ़गानों और राजपूतों ने अपने छोटे-छोटे राज्य स्थापित कर लिए थे। पंजाब की यह राजनीतिक दशा रणजीत सिंह की शक्ति के उत्थान में बड़ी सहायक सिद्ध हुई। महाराजा रणजीत सिंह के समय की राजनीतिक दशा का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

सिख मिसलें (The Sikh Misls)
पंजाब के अधिकाँश भाग में सिखों की 12 स्वतंत्र मिसलें स्थापित थीं। रणजीत सिंह के सौभाग्य से 18वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों तक कोई भी मिसल बहुत शक्तिशाली नहीं रही थी। मुख्य मिसलों का विवरण निम्न प्रकार है—
1. भंगी मिसल (Bhangi Misl) रणजीत सिंह के उत्थान से पूर्व सतलुज नदी के उत्तर-पश्चिम की ओर भंगी मिसल काफ़ी शक्तिशाली थी। इस मिसल में पंजाब के दो सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण शहर लाहौर तथा अमृतसर सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त गुजरात एवं स्यालकोट भी इनके अधीन थे। भंगी सरदारों में चेत सिंह, साहेब सिंह तथा मोहर सिंह प्रमुख थे। इन सभी भंगी शासकों को भांग पीने तथा अफ़ीम खाने का व्यसन था। वे अपने अत्याचारों के कारण अपनी प्रजा में बहुत बदनाम थे। अतः यह मिसल बहुत तीव्रता से अपने अंत की और बढ़ रही थी।

2. आहलूवालिया मिसल (Ahluwalia Misl)—आहलूवालिया मिसल का संस्थापक जस्सा सिंह आहलूवालिया था। वह एक महान् योद्धा था। उसने जालंधर दोआब तथा बारी दोआब के कुछ क्षेत्रों को अपने अधीन कर लिया था। 1783 ई० में इस योद्धा का देहांत हो गया। उसकी मृत्यु के पश्चात् भाग सिंह उसका उत्तराधिकारी बना। किन्तु उसमें जस्सा सिंह आहलूवालिया जैसे गुणों का अभाव था।

3. कन्हैया मिसल (Kanahiya Misl) कन्हैया मिसल का संस्थापक जय सिंह कन्हैया था। उसके अधीन मुकेरियाँ, गुरदासपुर, दातारपुर, धर्मपुर तथा पठानकोट के क्षेत्र थे। 1786 ई० में जय सिंह के बेटे गुरबख्श सिंह की मृत्यु हो गई थी। वह अपने पिता की भांति बहादुर था। 1796 ई० में गुरबख्श सिंह की बेटी मेहताब कौर का विवाह महाराजा रणजीत सिंह के साथ हुआ। 1798 ई० में जय सिंह की मृत्यु हो गई। उसके पश्चात् इस मिसल का नेतृत्व गुरबख्श सिंह की विधवा सदा कौर के हाथ में आ गया। वह एक महत्त्वाकांक्षी स्त्री थी।

4. शुकरचकिया मिसल (Sukarchakiya Misl) शुकरचकिया मिसल का संस्थापक रणजीत सिंह का दादा चढ़त सिंह था। उसने गुजरांवाला, ऐमनाबाद और स्यालकोट के क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था। 1774 ई० में चढ़त सिंह की मृत्यु के पश्चात् उसका बेटा महा सिंह उसका उत्तराधिकारी बना। उसने भी शुकरचकिया मिसल के विस्तार में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 1792 ई० में रणजीत सिंह अपने पिता का उत्तराधिकारी बना। क्योंकि उस समय रणजीत सिंह अभी काफ़ी छोटा (12 वर्ष) था इसलिए शासन प्रबंध 1797 ई० तक मुख्यतया रणजीत सिंह की माता राज कौर, दीवान लखपत राय तथा सास सदा कौर के हाथों में रहा।

5. रामगढ़िया मिसल (Ramgarhia Misl)—स० जस्सा सिंह रामगढ़िया बहुत उत्साही, वीर तथा योद्धा था। उसके राज्य में गुरदासपुर, कलानौर, बटाला तथा कादियाँ शामिल थे। चूंकि जस्सा सिंह रामगढ़िया काफ़ी वृद्ध हो चुका था इसलिए वह रणजीत सिंह के मार्ग में बाधा नहीं बन सकता था।

6. फैज़लपुरिया मिसल (Faizalpuria Misl)-फैज़लपुरिया मिसल का संस्थापक नवाब कपूर सिंह था। उसने सिख पंथ का सबसे संकटमयी समय में योग्यतापूर्वक नेतृत्व किया था। वह एक बहादुर एवं योग्य सरदार था। इस मिसल का क्षेत्र जालंधर, बहरामपुर, नूरपुर, पट्टी आदि तक फैला हुआ था। 1795 ई० में उसका पुत्र बुध सिंह सिंहासन पर बैठा। वह कोई योग्य शासक प्रमाणित न हुआ।

7. अन्य मिसलें (Other Misls)-उपर्युक्त मिसलों के अतिरिक्त उस समय पंजाब में डल्लेवालिया, फुलकियाँ, करोड़सिंघिया, निशानवालिया एवं शहीद नामक मिसलें भी स्थापित थीं।

मुसलमानों के राज्य (Muslim States)
18वीं शताब्दी के अंत में पंजाब के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में मुसलमानों ने कई स्वतंत्र रियासतें स्थापित कर ली थीं। इनमें से कसूर, मुलतान, कश्मीर, अटक और पेशावर की रियासतें प्रसिद्ध थीं। कसूर पर पठान शासक निज़ामुद्दीन, मुलतान में मुज्जफर खाँ, कश्मीर में अत्ता मुहम्मद खाँ, अटक में जहाँदद खाँ और पेशावर में फ़तह खाँ का शासन था। इनके अतिरिक्त कुछ छोटी अन्य मुस्लिम रियायतें भी अस्तित्व में थीं। इन शासकों में भी परस्पर एकता नहीं थी। फलस्वरूप उनमें से कोई भी इतना शक्तिशाली नहीं था कि वह रणजीत सिंह के मार्ग में बाधा डाल सके।

पहाड़ी रियासतें (Hilly States)
पंजाब के उत्तर में बहुत-सी स्वतंत्र पहाड़ी रियासतें स्थापित थीं जिनमें से काँगड़ा की रियासत सुविख्यात थी। काँगड़ा का राजपूत शासक संसार चंद कटोच समस्त पंजाब को अपने अधिकार में लेना चाहता था। काँगड़ा के अतिरिक्त मंडी, कुल्लू, चंबा, सुकेत, नूरपुर तथा जम्मू की पहाड़ी रियासतों में भी राजपूत शासकों का शासन था। इनके शासक बहुत दुर्बल थे और वे परस्पर झगड़ते रहते थे।

गोरखे (The Gorkhas)
नेपाल के गोरखे अपनी बहादुरी के लिए विश्व भर में विख्यात थे। 18वीं शताब्दी के अंत में गोरखों ने अपनी शक्ति का विस्तार पंजाब की ओर करना आरंभ कर दिया था। 1794 ई० में उन्होंने गढ़वाल और कमाऊँ पर अधिकार कर लिया था। भीम सेन थापा अपने योग्य पुत्र अमर सिंह थापा के नेतृत्व में पंजाब पर आक्रमण करना चाहता था। इसलिए रणजीत सिंह तथा गोरखों के बीच टकराव होना अनिवार्य था।

जॉर्ज थॉमस (George Thomas)
जॉर्ज थॉमस एक निडर अंग्रेज़ था। उसने पंजाब के दक्षिण-पूर्व में हाँसी में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना कर ली थी। यहाँ उसने अपने ही नाम पर ‘जॉर्जगढ़’ नामक एक दुर्ग का निर्माण करवाया था। उसने कई बार पटियाला तथा जींद प्रदेशों पर आक्रमण करके लूटपाट की। जॉर्ज थॉमस का शासन थोड़े समय के लिए रहा। उसे फ्रांसीसी जनरल पैरों ने पराजित कर दिया था, परंतु वह भी अधिक समय तक शासन न कर पाया।

मराठा (Marathas)
1797 ई० तक मराठों ने अपने योग्य नेता दौलत राव सिंधिया के नेतृत्व में मेरठ एवं दिल्ली पर अधिकार कर लिया था। वह पंजाब को अपने अधीन करने के स्वपन देख रहा था। एक अन्य मराठा नेता धारा राव ने पंजाब के दक्षिण-पूर्व में स्थित फुलकियाँ मिसल पर कुछ आक्रमण भी किए थे। रणजीत सिंह के सौभाग्यवश ठीक उसी समय मराठों को अंग्रेजों के साथ उलझना पड़ गया। इस कारण वे पंजाब की ओर अपना ध्यान न दे पाए।

अंग्रेज़ (The British)
18वीं शताब्दी के अंत में अंग्रेज़ भले ही पंजाब की ओर ललचाई हुई दृष्टि से देख रहे थे, किंतु वे मराठों, निज़ाम तथा अन्य उलझनों में उलझे हुए थे। इसलिए रणजीत सिंह को अंग्रेज़ों की ओर से कोई तुरंत ख़तरा नहीं था।

शाह ज़मान (Shah Zaman)
1793 ई० में शाह ज़मान अफ़गानिस्तान का नया शासक बना था। उसने पंजाब पर अधिकार करने हेतु उसने 1793 ई० से 1798 ई०के दौरान चार बार आक्रमण किए। परंतु हर बार उसके गृह प्रदेश में विद्रोह हो जाता। इस कारण शाह ज़मान को विद्रोह का दमन करने के लिए वापिस जाना पड़ा। इस प्रकार रणजीत सिंह की शक्ति के लिए उत्पन्न होने वाला संकट भी टल गया।
प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ० जी० एल० चोपड़ा का कथन है,
“19वीं शताब्दी के आरंभ में पंजाब की राजनीतिक दशा दृढ़-निश्चयी तथा श्रेष्ठ व्यक्ति के उत्थान के लिए पूर्ण रूप से अनुकूल थी जो परस्पर विरोधी तत्त्वों को जोड़ कर एक संगठित राज्य स्थापित कर पाए तथा जैसे कि हम देखेंगे, रणजीत सिंह ने इस अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाया।”3

3. “Thus the political situation on the eve of the 19th century was eminently suited for the rise of a resolute and outstanding personality who might weld these discordant elements steadily organised kingdom, and as we shall see, Ranjit Singh availed himself of this opportunity.’ Dr. G.L. Chopra, The Punjab As A Sovereign State (Hoshiarpur : 1960) p. 6.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

सिरव मिसलों के प्रति रणजीत सिंह की नीति (Ranjit Singh’s Policy towards the Sikh Misls)

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह के सिख मिसलों के साथ संबंधों का वर्णन करें। (Describe the relations of Maharaja Ranjit Singh with the Sikh Misls.)
अथवा
रणजीत सिंह की मिसल नीति की आलोचनात्मक चर्चा करें। (Examine critically the Misl policy of Ranjit Singh)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति की मुख्य विशेषताएँ बताएँ। (Give an account of the salient features of the Misl policy of Ranjit Singh.)
उत्तर-
1797 ई० में जब रणजीत सिंह ने शुकरचकिया मिसल की बागडोर संभाली तो उसका राज्य छोटे से प्रदेश तक ही सीमित था । वह अपने राज्य को साम्राज्य में परिवर्तित करना चाहता था। इस संबंध में उसने सर्वप्रथम अपना ध्यान पंजाब की सिख मिसलों की ओर लगाया।

मिसल नीति की विशेषताएँ (Characteristics of the Misl Policy)
रणजीत सिंह की सिख मिसलों के प्रति नीति की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं—

  1. राज्य विस्तार के लिए न तो रिश्तेदारी और न ही कृतज्ञता की भावना को कोई महत्त्व देना।
  2. यह नहीं देखना कि राज्य पर अधिकार करना न्यायपूर्ण है अथवा नहीं ।
  3. शक्तिशाली मिसल सरदारों के साथ मित्रता तथा विवाह-संबंध स्थापित करना ताकि राज्य–विस्तार के लिए उनका सहयोग प्राप्त किया जा सके।
  4. दुर्बल मिसलों पर आक्रमण करके उनके प्रदेशों को अपने राज्य में सम्मिलित करना।
  5. अवसर पाकर मित्र मिसल सरदारों से विश्वासघात करना।
  6. सिखों की केंद्रीय संस्था ‘गुरमता’ को समाप्त करना ताकि कोई मिसलदार रणजीत सिंह की समानता न कर सके ।

शक्तिशाली मिसलों के प्रति नीति (Policy Towards the Powerful Misls)
1. कन्हैया मिसल के साथ विवाह संबंध (Matrimonial Relations with Kanahiya Misl) रणजीत सिंह ने सर्वप्रथम कन्हैया मिसल के गुरबख्श सिंह की पुत्री मेहताब कौर से 1796 ई० में विवाह करवा लिया। इस कारण रणजीत सिंह की स्थिति मज़बूत हो गई। रणजीत सिंह की सास सदा कौर ने रणजीत सिंह को लाहौर, भसीन
और अमृतसर की विजय के समय बहुमूल्य सहायता प्रदान की।

2. नकई मिसल से विवाह संबंध (Matrimonial Relations with Nakai Misl)–तरनतारन में रणजीत सिंह ने 1798 ई० में नकई मिसल के सरदार खज़ान सिंह की पुत्री राज कौर से दूसरा विवाह करवा लिया। इस विवाह के कारण रणजीत सिंह को अपने राज्य के विस्तार में नकई मिसल से भी पर्याप्त सहयोग प्राप्त हुआ।

3. फ़तह सिंह आहलूवालिया से मित्रता (Friendship with Fateh Singh Ahluwalia) रणजीत सिंह के समय आहलूवालिया मिसल एक शक्तिशाली मिसल थी। उस समय इस मिसल का नेता फ़तह सिंह आहलूवालिया था। 1801 ई० में रणजीत सिंह और फ़तह सिंह आहलूवालिया ने परस्पर पगड़ियाँ बदली तथा गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शपथ ली कि वे सदा भाइयों की भाँति रहेंगे और दुःख-सुख में एक दूसरे का साथ देंगे। इसके पश्चात् फ़तह सिंह ने रणजीत सिंह की अनेक लड़ाइयों में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

4. जोध सिंह रामगढ़िया से मित्रता (Friendship with Jodh Singh Ramgarhia)-1803 ई० में सरदार जोध सिंह रामगढ़िया मिसल का नया सरदार बना। वह भी अपने पिता सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया की भाँति बड़ा वीर था। रणजीत सिंह ने कूटनीति से काम लेते हुए जोध सिंह से मित्रता कर ली। जोध सिंह ने कई सैनिक अभियानों में रणजीत सिंह की सहायता की थी।

5. तारा सिंह घेबा से मित्रता (Friendship with Tara Singh Gheba)–तारा सिंह घेबा डल्लेवालिया मिसल का नेता था। वह वीर तथा शक्तिशाली था। इसलिए रणजीत सिंह ने उससे भी मित्रता के संबंध स्थापित किए।

दुर्बल मिसलों के प्रति नीति (Policy towards the Weak Misls)
रणजीत सिंह ने जहाँ एक ओर शक्तिशाली मिसलों से मित्रता स्थापित की वहाँ दूसरी ओर कमज़ोर मिसलों पर आक्रमण करके उन को अपने राज्य में सम्मिलित करने की नीति अपनाई। इनका विवरण निम्नलिखित अनुसार है—
1. भंगी मिसल (Bhangi Misl) रणजीत सिंह ने जुलाई 1799 ई० में भंगी सरदारों से लाहौर छीन लिया था। यह विजय रणजीत सिंह की सबसे महत्त्वपूर्ण विजयों में से एक थी। 1805 ई० में गुलाब सिंह भंगी की विधवा माई सुक्खाँ को पराजित करके अमृतसर पर अधिकार कर लिया। इसी प्रकार रणजीत सिंह ने 1808 ई० में स्यालकोट के जीवन सिंह भंगी को और 1809 ई० में गुजरात के साहिब सिंह भंगी को हराकर उनके प्रदेशों को अपने राज्य में शामिल कर लिया था। इन विजयों के परिणामस्वरूप भंगी मिसल समाप्त हो गई।

2. डल्लेवालिया मिसल (Dallewalia MisI)-रणजीत सिंह ने डल्लेवालिया मिसल के नेता तारा सिंह घेबा से मित्रता की थी । 1807 ई० में तारा सिंह घेबा का देहांत हो गया। उसी समय रणजीत सिंह ने आक्रमण करके डल्लेवालिया मिसल के क्षेत्रों राहों, नकोदर तथा नौशहरा आदि को अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया।

3. करोड़सिंधिया मिसल (Karorsinghia Misl)-1809 ई० में करोड़सिंघिया मिसल के नेता बघेल सिंह की मृत्यु हो गई। यह स्वर्ण अवसर पाकर रणजीत सिंह की सेना ने करोड़सिंघिया मिसल पर अधिकार कर लिया।

4. नकई मिसल (Nakkai Misl)-नकई मिसल से महाराजा रणजीत सिंह के गहरे संबंध थे परंतु रणजीत सिंह ने 1810 ई० में नकई मिसल पर आक्रमण करके इसके नेता काहन सिंह के प्रदेशों पर अधिकार कर लिया।

5. फैज़लपुरिया मिसल (Faizalpuria Misl)-1795 ई० में बुद्ध सिंह फैज़लपुरिया मिसल का नया नेता बना। वह बड़ा अयोग्य था। परिणामस्वरूप फैजलपुरिया मिसल का पतन होना आरंभ हो गया। रणजीत सिंह ने इस स्वर्ण अवसर को देखकर 1811 ई० में फैज़लपुरिया मिसल पर अधिकार कर लिया।

मित्र मिसलों के प्रति नीति में परिवर्तन (Change in the Policy towards the Friendly Misls)
जब महाराजा रणजीत सिंह का राज्य काफ़ी सुदृढ़ हो गया तो उसने अब मित्र मिसलों के प्रति अपनी नीति में परिवर्तन करना उचित समझा। इस नीति का वर्णन अग्रलिखित अनुसार है—
1. कन्हैया मिसल (Kanahiya Misl)-महाराजा रणजीत सिंह ने 1796 ई० में कन्हैया मिसल के गुरबख्श सिंह तथा उसकी पत्नी सदा कौर की पुत्री मेहताब कौर से विवाह किया था। परंतु 1821 ई० में महाराजा ने अपनी सास सदा कौर को बंदी बना लिया तथा उसके प्रदेशों पर अधिकार कर लिया।

2. रामगढ़िया मिसल (Ramgharhia Mis)-जब तक जोध सिंह रामगढ़िया जीवित रहा, महाराजा ने उससे मित्रता के संबंध बनाए रखे, परंतु 1815 ई० में जब जोध सिंह की मृत्यु हो गई तो रणजीत सिंह ने रामगढ़िया मिसल पर आक्रमण करके उसे अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया।

3. आहलूवालिया मिसल (Ahluwalia Misl)—फ़तह सिंह आहलूवालिया से रणजीत सिंह की गहरी मित्रता थी। उसने कई सैनिक अभियानों में रणजीत सिंह की सहायता की थी। 1825-26 ई० में फ़तह सिंह आहलूवालिया अपने परिवार सहित अंग्रेज़ों की शरण में चला गया। महाराजा रणजीत सिंह ने फ़तह सिंह के सभी प्रदेशों पर अधिकार कर लिया। 1827 ई० में दोनों में पुनः समझौता हो गया। महाराजा रणजीत सिंह ने कुछ क्षेत्र फ़तह सिंह आहलूवालिया को लौटा दिए जबकि शेष अपने राज्य में शामिल रखे।

गुरमता की समाप्ति (Abolition of Gurmata)
गुरमता सिख मिसलों की केंद्रीय संस्था थी। गुरमता मिसल सरदारों की एकता, संगठन तथा समानता का प्रतीक था। गुरमता की सभा अमृतसर में अकाल तख्त पर हुआ करती थी। विभिन्न मिसलों के सरदार इस सभा में महत्त्वपूर्ण विषयों पर संयुक्त रूप से विचार-विमर्श करते थे। 1805 ई० में गुरमता संस्था को समाप्त कर दिया। इस संस्था की समाप्ति से महाराजा रणजीत सिंह अपने राजनीतिक निर्णय लेने में पूर्णतया स्वतंत्र हो गया।

(क) मिसल नीति की आलोचना (Criticism of the Misl Policy)
कुछ इतिहासकारों ने, जिनमें ग्रिफ़िन, सिन्हा तथा लतीफ़ शामिल हैं, ने महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति की निम्नलिखित आधार पर आलोचना की है—
1. महाराजा रणजीत सिंह ने डल्लेवालिया, भंगी, फैजलपुरिया, नकई तथा करोड़सिंघिया मिसलों पर आक्रमण करके उनके प्रदेशों को अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया। इन सरदारों ने उसका कुछ नहीं बिगाड़ा था।

2. महाराजा रणजीत सिंह की मिसलों के प्रति नीति पूर्णतया स्वार्थपूर्ण तथा अनैतिक थी। उसने उन शक्तिशाली मिसल सरदारों से भी अच्छा व्यवहार न किया जिन्होंने उसके उत्थान में सहायता की थी । यहाँ तक कि उसने 1821 ई० में अपनी सास सदा कौर के प्रदेशों को भी अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया था। डॉ० एन० के० सिन्हा के कथनानुसार,
“रणजीत सिंह की नीति सभी मिसलों को हड़प कर जाने की नीति थी। न तो रिश्तेदारी के बंधन और न ही कृतज्ञता की भावना उसके मार्ग में बाधा डाल सकती थी।”4

3. रणजीत सिंह की मिसल नीति का मुख्य उद्देश्य सब सिख मिसलों को हड़पना था। इस संबंध में उसने न किसी रिश्तेदार तथा न ही किसी की कृतज्ञता की भावना को देखा।

4. “Ranjit Singh’s policy was one of absorption of all the Sikh confederacies. No tie of kinship, no sentiment of gratitude was strong enough to stand in his way.” Dr. N.K. Sinha, Ranjit Singh (Calcutta 1975), p. 66..

(ख) मिसल नीति की उचितता (Justification of the Misl Policy)
कुछ अन्य निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति को उचित ठहराते हैं—

  1. महाराजा रणजीत सिंह ने पराजित मिसल सरदारों के प्रति दयालुता का रुख अपनाया। उन्हें निर्वाह के लिए बड़ी-बड़ी जागीरें दीं।
  2. महाराजा रणजीत सिंह ने मिसलों को समाप्त करके कोई गलत कार्य नहीं किया। ऐसा करके वह एक शक्तिशाली सिख साम्राज्य की स्थापना कर सका।
  3. महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति पंजाब के लोगों के लिए एक वरदान सिद्ध हुई। इसने पंजाब में एक नए युग का सूत्रपात किया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

महाराजा रणजीत सिंह की विजयें (Conquests of Maharaja Ranjit Singh)

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह की विजयों का संक्षिप्त विवरण लिखें।
(Give a brief description of the victories of Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मुख्य विजयों का वर्णन करें। (Explain the conquests of Maharaja Ranjit Singh.)
अथवा
“महाराजा रणजीत सिंह एक विजयी और साम्राज्य निर्माता था।” इस कथन की व्याख्या करते हुए महाराजा रणजीत सिंह की विजयों पर संक्षिप्त प्रकाश डालें।
(“Maharaja Ranjit Singh was a great conqueror and an empire-builder.” In the light of this statement, give a brief account of the important conquests of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह एक महान् विजेता था। जिस समय वह सिंहासन पर बैठा तो वह एक छोटीसी रियासत शुकरचकिया का सरदार था, किंतु उसने अपनी वीरता व योग्यता से अपने राज्य को एक साम्राज्य में परिवर्तित कर दिया। महाराजा रणजीत सिंह की विजयों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

1. लाहौर की विजय 1799 ई० (Conquest of Lahore 1799 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह की सर्वप्रथम तथा महत्त्वपूर्ण विजय लाहौर की थी । लाहौर कई वर्षों से पंजाब की राजधानी चली आ रही थी। उस समय लाहौर पर तीन भंगी सरदारों-साहिब सिंह, मोहर सिंह तथा चेत सिंह का शासन था। लोग उनके अत्याचारों तथा कुशासन के कारण बहुत दुःखी थे। अफ़गानिस्तान के शासक शाह ज़मान ने नवंबर, 1798 ई० में लाहौर पर आसानी से अधिकार कर लिया परंतु काबुल में बगावत हो जाने के कारण शाहज़मान को वापिस जाना पड़ा। इस स्थिति का लाभ उठाकर भंगी सरदारों ने पुनः लाहौर पर अधिकार कर लिया। इस पर लाहौर की प्रजा ने महाराजा रणजीत सिंह को लाहौर पर अधिकार करने का निमंत्रण दिया। महाराजा रणजीत सिंह ने अपनी सास सदा कौर की सहायता से 6 जुलाई, 1799 ई० को लाहौर पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण का समाचार मिलते ही भंगी सरदार लाहौर छोड़कर भाग गए। इस तरह रणजीत सिंह ने 7 जुलाई, 1799 ई० को लाहौर पर अधिकार कर लिया। फकीर सैयद वहीदउद्दीन के अनुसार,
“इस (लाहौर) के अधिकार ने रणजीत सिंह की शक्ति एवं महत्त्व को ही नहीं बढ़ाया अपितु इससे उसको शेष पंजाब पर अधिकार करने का राजकीय अधिकार भी मिल गया।”5

2. भसीन की लड़ाई 1800 ई० (Battle of Bhasin 1800 A.D.)-लाहौर की विजय के कारण अधिकाँश सरदार महाराजा के विरुद्ध हो गये। अमृतसर के गुलाब सिंह भंगी तथा कसूर के निजामुद्दीन महाराजा के विरुद्ध अपनी सेनाओं को लेकर लाहौर के समीप भसीन नामक गाँव में पहुँच गये। अकस्मात् एक दिन गुलाब सिंह भंगी जो कि गठजोड़ का नेता था, अधिक शराब पीने के कारण मर गया। इससे महाराजा रणजीत सिंह के विरोधियों का साहस टूट गया। इस तरह बिना रक्तपात के ही महाराजा रणजीत सिंह को विजय प्राप्त हुई।

3. अमृतसर की विजय 1805 ई० (Conquest of Amritsar 1805 A.D.)-धार्मिक पक्ष से अमृतसर शहर का सिखों के लिये महत्त्व था। सिख इसको अपना ‘मक्का’ समझते थे। पंजाब का महाराजा बनने के लिए महाराजा रणजीत सिंह के लिये अमृतसर पर अधिकार करना बहुत आवश्यक था। 1805 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने माई सुक्खाँ को जो अमृतसर में अपने अवयस्क पुत्र गुरदित्त सिंह के नाम पर शासन कर रही थी, को लोहगढ़ का किला तथा प्रख्यात जमजमा तोप उसको सौंपने के लिए कहा। माई सुक्खाँ ने ये माँगें स्वीकार न की। महाराजा रणजीत सिंह ने तुरंत अमृतसर पर आक्रमण कर दिया। माई सुक्खाँ ने थोड़े से विरोध के उपरांत अपनी पराजय स्वीकार कर ली। इस तरह अमृतसर पर महाराजा रणजीत सिंह का अधिकार हो गया।

4. सतलुज पार के आक्रमण 1806-08 ई० (Cis-Sutlej Expeditions 1806-08 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह ने सतलुज पार के प्रदेशों पर तीन बार क्रमश: 1806 ई०, 1807 ई० तथा 1808 ई० में आक्रमण किये। इन आक्रमणों के दौरान महाराजा रणजीत सिंह ने पहली बार लुधियाना, जगरांव, दाखा, जंडियाला, तलवंडी के प्रदेशों पर अधिकार कर लिया था। अपने दूसरे अभियान के दौरान महाराजा रणजीत सिंह ने मोरिडा, सरहिंद, जीरा, कोटकपूरा एवं धर्मकोट के क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था। अपने तीसरे अभियान के दौरान महाराजा रणजीत सिंह ने फरीदकोट, अंबाला तथा शाहबाद के क्षेत्रों पर अधिकार किया था। महाराजा ने ये सारे प्रदेश अपने साथियों में बाँट दिये थे। इसके अतिरिक्त महाराजा रणजीत सिंह ने इन अभियानों के दौरान पटियाला, नाभा, जींद, मलेरकोटला, शाहबाद, कैथल तथा अंबाला आदि के शासकों से ‘खिराज’ भी प्राप्त किया।

5. डल्लेवालिया मिसल पर विजय 1807 ई० (Conquest of Dallewalia Misl 1807 A.D.) डल्लेवालिया मिसल के नेता तारा सिंह घेबा की 1807 ई० में मृत्यु हो गई। उचित अवसर देखकर महाराजा रणजीत सिंह ने डल्लेवालिया मिसल पर आक्रमण कर दिया। तारा सिंह की विधवा ने महाराजा रणजीत सिंह की सेना का कुछ समय तक सामना किया परंतु वह पराजित हो गई। महाराजा ने डल्लेवालिया मिसल के सभी प्रदेशों को अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया।

6. स्यालकोट की विजय 1808 ई० (Conquest of Sialkot 1808 A.D.) स्यालकोट के शासक का नाम जीवन सिंह था। 1808 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने उसको स्यालकोटका किला सौंपने के लिये कहा। उसके इंकार करने पर महाराजा रणजीत सिंह ने स्यालकोट पर आक्रमण करके उसे अपने राज्य में सम्मिलित कर लिया। जीवन सिंह ने छोटी-सी मुठभेड़ के उपरांत अपनी पराजय स्वीकार कर ली।

7. काँगड़ा की विजय 1809 ई० (Conquest of Kangra 1809 A.D.)-1809 ई० में नेपाल के गोरखों ने काँगड़े के किले पर आक्रमण कर दिया था। काँगड़े के शासक संसार चंद कटोच ने महाराजा रणजीत सिंह से गोरखों के विरुद्ध सहायता माँगी। इसके बदले उसने महाराजा को काँगड़ा का किला देने का वचन दिया। महाराजा रणजीत सिंह की सेना ने गोरखों को भगा दिया परंतु अब संसार चंद ने किला देने में कुछ आनाकानी की। महाराजा रणजीत सिंह ने संसार चंद के पुत्र अनुरुद चंद को बंदी बना लिया। विवश होकर, उसने काँगड़े का किला पहाराजा रणजीत सिंह को सौंप दिया।

8. गुजरात की विजय 1809 ई० (Conquest of Gujarat 1809 A.D.)—गुजरात का शहर अपने आर्थिक स्रोतों के लिये बहुत प्रख्यात था। यहाँ का शासक साहिब सिंह भंगी महाराजा रणजीत सिंह के विरुद्ध षड्यंत्र रच रहा था। 1809 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने फकीर अज़ीज़उद्दीन के नेतृत्व में गुजरात के विरुद्ध अभियान भेजा। उसने साहिब सिंह भंगी को पराजित करके गुजरात पर अधिकार कर लिया।

9. अटक की विजय 1813 ई० (Conquest of Attock 1813 A.D.)—अटक का किला भौगोलिक पक्ष से बहुत महत्त्वपूर्ण था। महाराजा रणजीत सिंह के समय यहाँ अफ़गान गवर्नर जहाँदद खाँ का शासन था। कहने को तो वह काबुल सरकार के अधीन था, परंतु वास्तव में वह स्वतंत्र रूप में शासन कर रहा था। 1813 ई० में जब काबुल के वज़ीर फतह खाँ ने कश्मीर पर आक्रमण किया तो वह घबरा गया। उसने एक लाख रुपये की वार्षिक जागीर के बदले अटक का किला महाराजा को सौंप दिया। फतह खाँ ने अटक के किले को अपने अधीन करने के लिए अपनी सेनाओं के साथ कूच किया। 13 जुलाई, 1813 ई० में हजरो या हैदरो के स्थान पर हुई एक भीषण लड़ाई में महाराजा ने फतह खाँ को पराजित किया। इस विजय के कारण महाराजा रणजीत सिंह की लोकप्रियता दूर-दूर तक फैल गई।

10. मुलतान की विजय 1818 ई० (Conquest of Multan 1818 A.D.)-मुलतान का भौगोलिक तथा आर्थिक पक्ष से बहुत महत्त्व था। इसलिए महाराजा रणजीत सिंह मुलतान पर अपना अधिकार करना चाहता था। उस समय मुलतान में नवाब मुजफ्फर खाँ का शासन था। महाराजा रणजीत सिंह ने 1802 ई० से 1817 ई० के मध्य मुलतान पर अधिकार करने के लिए 6 बार अभियान भेजे किन्तु हर बार नवाब महाराजा रणजीत सिंह को नज़राना भेंट कर टाल देता रहा। 1818 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर अधिकार करने का निर्णय किया। उसने एक विशाल सेना मिसर दीवान चंद के नेतृत्व में भेजी। भीषण युद्ध के पश्चात् महाराजा रणजीत सिंह की सेनाओं ने मुलतान पर अधिकार कर लिया। इस आक्रमण में नवाब मुजफ्फ़र खाँ अपने पाँच पुत्रों के साथ लड़ता हुआ मारा गया था। महाराजा ने कई दिनों तक इस विजय के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये। मिसर दीवान चंद को ‘ज़फ़र जंग’ की उपाधि दी गई।

11. कश्मीर की विजय 1819 ई० (Conquest of Kashmir 1819 A.D.)-कश्मीर की घाटी अपने सौंदर्य तथा व्यापार के कारण बहुत प्रसिद्ध थी, इस कारण महाराजा इस प्राँत पर अपना अधिकार करना चाहता था। 1818 ई० में मुलतान की विजय से महाराजा रणजीत सिंह बहत उत्साहित हआ। उसने 1819 ई० में मुलतान के विजयी सेनापति मिसर दीवान चंद के नेतृत्व में एक विशाल सेना कश्मीर की विजय के लिए भेजी। इस सेना ने कश्मीर के अफ़गान गवर्नर ‘जबर खाँ’ को पराजित करके कश्मीर पर अधिकार कर लिया। कश्मीर की विजय के कारण अफ़गानों की शक्ति को बहुत आघात पहुँचा। यह विजय आर्थिक पक्ष से महाराजा के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हुई। डॉक्टर जी० एस० छाबड़ा के अनुसार,
“कश्मीर की विजय महाराजा की शक्ति के विकास के लिए बहुत महत्त्व रखती थी।”6

12. पेशावर की विजय 1834 ई० (Conquest of Peshawar 1834 A.D.) भौगोलिक पक्ष से इस प्रदेश का बहुत महत्त्व था। उत्तर-पश्चिमी सीमा से पंजाब आने वाले आक्रमणकारी प्रायः इसी मार्ग से ही आते थे। इसलिए पेशावर की विजय के बिना पंजाब में स्थायी शाँति स्थापित नहीं की जा सकती थी। 1823 ई० में ही महाराजा रणजीत सिंह ने इस महत्त्वपूर्ण प्राँत पर विजय प्राप्त कर ली थी, परंतु इसको 1834 ई० में सिख राज्य में शामिल किया गया।

5. “Its capture, therefore, not only added much to Ranjit Singh’s strength and importance, but also invested him with title to the rest of the Punjab.” Fakir Syed Waheeduddin, The Real Ranjit Singh (Patiala : 1981) p. 54.
6. “The conquest of Kashmir had a great significance in the Maharaja’s development of power.” Dr. G.S. Chhabra, Advanced History of The Punjab (Jalandhar : 1972) Vol. 2, p. 61.

राज्य का विस्तार (Extent of the Empire)
महाराजा रणजीत सिंह का राज्य उत्तर में लद्दाख से लेकर दक्षिण में शिकारपुर तक तथा पूर्व में सतलुज नदी से लेकर पश्चिम में पेशावर तक फैला हुआ था। रणजीत सिंह ने अपने शासनकाल के दौरान एक विशाल साम्राज्य स्थापित कर लिया था। ।
डॉक्टर जी० एल० चोपड़ा के अनुसार, “40 वर्ष के भीतर रणजीत सिंह एक छोटे सरदार से एक विशाल साम्राज्य का महाराजा बन गया था।”7

7. “Ranjit Singh, within forty years, raised himself from a petty sardar to the rulership of an extensive kingdom.” Dr. G.L. Chopra, op. cit., p. 22.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

मुलतान की विजय (Conquest of Multan)

प्रश्न 5.
महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान विजय के विभिन्न चरणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। इस विजय का महत्त्व भी बताएँ।
(Briefly describe the various stages in the conquest of Multan by Ranjit Singh. Point out its significance.)
उत्तर-
मुलतान भौगोलिक तथा आर्थिक पक्ष से एक महत्त्वपूर्ण प्राँत था। 1779 ई० में अहमद शाह अब्दाली के उत्तराधिकारी तैमूर शाह ने भंगी सरदारों को हरा कर नवाब मुजफ्फर खाँ को मुलतान का गवर्नर नियुक्त किया। शीघ्र ही अफ़गानिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का लाभ उठाकर नवाब मुजफ्फ़र खाँ ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। महाराजा रणजीत सिंह के समय मुलतान पर मुजफ्फर खाँ का राज्य था। मुलतान पर विजय प्राप्त करने के लिए महाराजा रणजीत सिंह ने 1802 ई० से लेकर 1818 ई० के मध्य 7 अभियान भेजे। इन अभियानों का विवरण निम्नलिखित अनुसार है—

1. पहला अभियान 1802 ई० (First Expedition 1802 A.D.)-1802 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने स्वयं मुलतान के विरुद्ध प्रथम अभियान का नेतृत्व किया। इस पर घबराकर मुजफ्फर खाँ महाराजा को भारी धनराशि तथा प्रति वर्ष कुछ नज़राना देने को तैयार हो गया। रणजीत सिंह बिना लड़े ही मुलतान से काफ़ी धन लेकर लाहौर लौट गया।

2. दूसरा अभियान 1805 ई० (Second Expedition 1805 A.D.)-1802 ई० की संधि के अनुसार मुजफ्फर खाँ ने रणजीत सिंह को दिया जाने वाला वार्षिक नज़राना न भेजा। इसलिए रणजीत सिंह ने 1805 ई० में मुलतान पर दूसरी बार आक्रमण कर दिया परंतु मराठा सरदार जसवंत राय होल्कर के पंजाब आगमन के कारण, यह अभियान बीच में ही छोड़ दिया गया। .

3. तीसरा अभियान 1807 ई० (Third Expedition 1807 A.D.)-1807 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर तीसरी बार आक्रमण किया। इसका कारण यह था कि मुजफ्फर खाँ झंग तथा कसूर के शासकों को रणजीत सिंह के विरुद्ध सहायता दे रहा था। अतः महाराजा रणजीत सिंह ने तीसरी बार मुलतान पर आक्रमण कर दिया। महाराजा की सेना मुलतान के किले पर विजय प्राप्त न कर सकी और मुजफ्फ़र खाँ से 70,000 रुपए नज़राना लेकर लौट गई।

4. चौथा अभियान 1810 ई० (Fourth Expedition 1810 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह ने 1810 ई० में चौथी बार मुलतान के विरुद्ध दीवान मोहकम चंद के नेतृत्व में एक सेना भेजी। इस बार भी सिख सेना पूर्ण रूप से सफल न हो सकी। अंत में, मुजफ्फर खाँ ने रणजीत सिंह को दो लाख रुपये देने स्वीकार किए।

5. पाँचवां अभियान 1816 ई० (Fifth Expedition 1816 A.D.)-1816 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने मिसर दीवान चंद के नेतृत्व में एक सेना मुलतान भेजी। अकाली फूला सिंह भी अपने कुछ अकालियों के साथ इस अभियान में शामिल हुआ। इस बार भी मुजफ्फर खाँ ने महाराजा रणजीत सिंह की सेनाओं को नज़राना देकर टाल दिया।

6. छठा अभियान 1817 ई० (Sixth Expedition 1817 A.D.)-1817 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने मुजफ्फर खाँ से लाहौर दरबार की ओर शेष रहता नज़राना वसूल करने के लिए कुछ सेना मुलतान भेजी। यह अभियान अपने उद्देश्यों में असफल रहा।

7. सातवाँ अभियान 1818 ई० (Seventh Expedition 1818 A.D.)-1818 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान को अपने अधिकार में ले लेने का दृढ़ निश्चय कर लिया था। 20,000 घुड़सवारों और पैदल सैनिकों की कमांड मिसर दीवान चंद को सौंपी गई। इस सेना ने मुलतान के दुर्ग पर घेरा डाला। यह घेरा चार माह तक जारी रहा। 2 जून की शाम को अकाली नेता साधू सिंह अपने कुछ साथियों को साथ लेकर दुर्ग के भीतर जाने में सफल हो गया। इस लड़ाई में मुजफ्फ़र खाँ अपने पाँच पुत्रों सहित वीरता से लड़ता हुआ मारा गया। इस प्रकार रणजीत सिंह की सेनाओं ने मुलतान के दुर्ग को 2 जून, 1818 ई० को विजित कर लिया। महाराजा रणजीत सिंह ने इस विजय की प्रसन्नता में लाहौर एवं अमृतसर में भारी दीपमाला की। युद्ध में वीरता दिखाने वाले सरदारों तथा सैनिकों को भी मूल्यवान उपहार दिए गए। मिसर दीवान चंद को ज़फ़र जंग की उपाधि से सम्मानित किया गया।

मुलतान की विजय का महत्त्व (Importance of the Conquest of Multan)
मुलतान की विजय महाराजा रणजीत सिंह की महत्वपूर्ण विजयों में से एक थी।
1. मुलतान की विजय से पंजाब में से अफ़गान शक्ति का दबदबा सदैव के लिए समाप्त हो गया। इस विजय ने यह सिद्ध कर दिया कि सिख अफ़गानों से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं।

2. मुलतान की विजय का एक महत्त्वपूर्ण परिणाम यह भी हुआ कि छोटी मुस्लिम रियासतों के शासकों ने भय से शीघ्र ही रणजीत सिंह की अधीनता स्वीकार कर ली।

3. मुलतान का प्रदेश बहुत उपजाऊ तथा समृद्ध था। इसलिए इसकी विजय से रणजीत सिंह की आय में काफ़ी वृद्धि हुई।

4. मुलतान की विजय से जहाँ महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य में वृद्धि हुई, वहीं उसके मान-सम्मान में चार चाँद लग गए। सभी उसकी शक्ति का लोहा मानने लगे।

5. मुलतान की विजय व्यापारिक पक्ष से भी बहुत लाभप्रद सिद्ध हुई। इस महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र पर रणजीत सिंह का अधिकार हो जाने के कारण पंजाब के व्यापार को काफ़ी प्रोत्साहन मिला। एच० एस० भाटिया एवं एस० आर० बख्शी के अनुसार,

“इस ( मुलतान ) विजय से न केवल रणजीत सिंह के आर्थिक साधनों में वृद्धि हुई अपितु उसका अपने दुश्मनों पर दबदबा भी स्थापित हो गया।’8

8. “The conquest besides adding to his financial sources, established Ranjit Singh’s prestige among his enemies.” H.S. Bhatia and S.R. Bakshi, Encyclopaedic History of the Sikhs and Sikhism (New Delhi : 1999) Vol. IV, p. 85.

कश्मीर की विजय (Conquest of Kashmir)

प्रश्न 6.
महाराजा रणजीत सिंह द्वारा कश्मीर को विजित करने के लिए भेजे गए विभिन्न अभियानों का वर्णन कीजिए। इस विजय का महत्त्व भी बताएँ। (Discuss the various expeditions sent to conquer Kashmir. Study its significance.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की कश्मीर विजय का वर्णन करें।
(Describe Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Kashmir.)
उत्तर-
कश्मीर की घाटी अपनी सुंदरता, प्राकृतिक दृश्यों, मनमोहक जलवायु, स्वादिष्ट फलों तथा समृद्ध व्यापार के कारण सदैव विख्यात रही है । इसे धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है महाराजा रणजीत सिंह के समय कश्मीर का अफ़गान गवर्नर अत्ता मुहम्मद खाँ था । 1809 ई० में अफ़गानिस्तान में व्याप्त राजनीतिक अस्थिरता का लाभ उठाकर अत्ता मुहम्मद खाँ ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा कर दी थी। काबुल का वज़ीर फ़तह खाँ कश्मीर पर पुनः अधिकार करना चाहता था। दूसरी ओर महाराजा रणजीत सिंह भी कश्मीर को विजित करने की योजनाएँ बना रहा था। 1813 ई० में महाराजा रणजीत सिंह तथा फ़तह खाँ के मध्य रोहतास में एक समझौता हुआ। इस समझौते । के अनुसार दोनों राज्यों की सम्मिलित सेनाएँ मिलकर कश्मीर पर आक्रमण करेंगी। महाराजा के कश्मीर अभियानों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

कश्मीर का प्रथम अभियान-1813 ई० (First Expedition of Kashmir-1813 A.D.)
1813 ई० में रोहतास में हुए समझौते के अनुसार रणजीत सिंह का सेनापति दीवान मोहकम चंद अपने 12,000 सैनिकों सहित तथा फ़तह खाँ अपनी भारी सेना को साथ लेकर साँझे रूप में कश्मीर पर आक्रमण करने के लिए चल पड़े। फ़तह खाँ की सेनाएँ एक मार्ग से कश्मीर में प्रविष्ट हुईं तथा दूसरे मार्ग से मोहकम चंद की सेनाएँ कश्मीर पहुँचीं। कश्मीर के गवर्नर अत्ता मुहम्मद खाँ को जब दोनों सेनाओं के आगमन का समाचार मिला तो उसने शेरगढ़ (Shergarh) के किले के निकट उन्हें रोकने का प्रयत्न किया। अत्ता मुहम्मद खाँ थोड़े से मुकाबले के पश्चात् युद्ध क्षेत्र से भाग गया। इस तरह कश्मीर पर आसानी से अधिकार कर लिया गया। कश्मीर की विजय के बाद फ़तह खाँ ने घोषणा की कि सिखों को विजित क्षेत्रों तथा लूट के सामान से कुछ नहीं मिलेगा ।

जब महाराजा रणजीत सिंह को यह पता चला कि फ़तह खाँ ने धोखा किया है तो महाराजा ने एक लाख रुपये वार्षिक जागीर के बदले में जहाँदद खाँ से अटक का महत्त्वपूर्ण किला प्राप्त कर लिया। इस पर फ़तह खाँ भड़क उठा। वह अटक को पुनः प्राप्त करने के लिए चल पड़ा। 13 जुलाई, 1813 ई० को दोनों सेनाओं के मध्य हज़रो अथवा हैदरो के स्थान पर हुई लड़ाई में बहु-संख्या में अफ़गान मारे गए और फ़तह खाँ को भागना पड़ा। इस लड़ाई में सिखों ने पहली बार अफ़गान सेनाओं को कड़ी पराजय दी थी।

कश्मीर का दूसरा अभियान 1814 ई० (Second Expedition of Kashmir 1814 A.D.)
हज़रो की विजय से उत्साहित होकर रणजीत सिंह ने अप्रैल, 1814 ई० में कश्मीर पर आक्रमण करने का निर्णय किया। इस समय कश्मीर पर फ़तह खाँ का छोटा भाई अज़ीम खाँ गवर्नर के रूप में काम कर रहा था। महाराजा रणजीत सिंह के अनुभवी सेनापति मोहकम चंद ने महाराजा को परामर्श दिया कि वह अभी कश्मीर पर आक्रमण न करे। महाराजा ने दीवान मोहकम चंद के इस परामर्श की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। वह स्वयं दीवान मोहकम चंद के पोते रामदयाल तथा सेना को साथ लेकर कश्मीर की ओर चल पड़ा।

जब रणजीत सिंह की सेनाएँ राजौरी पहुँची तो वहाँ के सरदार अगर खाँ (Agar Khan) के ग़लत परामर्श से महाराजा ने अपनी सेना को दो भागों में बाँट दिया। इस विभाजन के कारण रामदयाल के नेतृत्व में सिख सेना को जुलाई 1814 ई० में सोपियाँ (Sopian) की लड़ाई में काफ़ी क्षति उठानी पड़ी। अत: रणजीत सिंह को भी बिना मुकाबला किए लौट जाना पड़ा। खराब मौसम होने से रणजीत सिंह की सेना की जन-धन की भारी क्षति हुई। रामदयाल को भी भारी क्षति उठाकर लाहौर लौटना पड़ा।

कश्मीर का तीसरा अभियान-1819 ई० (Third Expedition of Kashmir-1819 A.D.)
1818 ई० में अज़ीम खाँ ने अपने भाई ज़बर खाँ को कश्मीर का गवर्नर नियुक्त कर दिया। वह एक निकम्मा तथा अयोग्य शासक प्रमाणित हुआ। महाराजा रणजीत सिंह ऐसी स्थिति से पूरा लाभ उठाना चाहता था। दूसरा 1818 ई० में मुलतान की विजय के कारण महाराजा रणजीत सिंह के सैनिकों में एक नया जोश भर गया था। इसलिए महाराजा रणजीत सिंह अप्रैल, 1819 ई० को 30,000 सैनिकों की एक विशाल सेना लेकर कश्मीर की ओर चल पड़ा। सेना का मुख्य भाग मिसर दीवान चंद के अधीन रखा गया । दोनों सेनाओं में 5 जुलाई, 1819 ई० में सुपीन (Supin) के स्थान पर भारी युद्ध हुआ। सिख सेना के सामने अफ़गान सेना अधिक समय तक न ठहर सकी तथा वह युद्ध क्षेत्र से भाग खड़ी हुई। ज़बर खाँ भी पेशावर की ओर भाग गया। इस प्रकार सिखों ने कश्मीर पर अधिकार कर लिया। महाराजा रणजीत सिंह ने इस विजय पर बहुत खुशी मनाई। मिसर दीवान चंद को फ़तह-ओ-नुसरत नसीब की उपाधि प्रदान की गई।

कश्मीर विजय का महत्त्व (Importance of the Conquest of Kashmir)
कश्मीर की विजय महाराजा रणजीत सिंह की महत्त्वपूर्ण विजयों में से एक थी। प्रथम, इस कारण महाराजा की प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि हुई। दूसरे, कश्मीर पर सिखों का अधिकार हो जाने से अफ़गान शक्ति को एक और गहरा आघात पहुँचा। तीसरे, सिखों के हौंसले बुलंद हो गए। चौथा, इस विजय से महाराजा को भारी आर्थिक लाभ हुआ। इस प्राँत से महाराजा को 40,00,000 रुपये वार्षिक आय होती थी। पाँचवां, कश्मीर की विजय व्यापारिक दृष्टि से भी बहुत लाभप्रद प्रमाणित हुई। यह राज्य शालों के उद्योग के लिए विश्व भर में विख्यात था। खुशवंत सिंह के अनुसार,
“कश्मीर पंजाब के लिए एक अति महत्त्वपूर्ण प्राप्ति थी।”9

9. “Kashmir was an important acquisition for the Punjab.” Khushwant Singh, Ranjit Singh : Maharaja of the Punjab (Bombay : 1973) p. 56.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

पेशावर की विजय (Conquest of Peshawar)

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह की पेशावर की विजय तां इसे साम्राज्य में सम्मिलित करने के मुख्य चरणों का वर्णन कीजिए।
(Give the main stages of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Peshawar and its anņexation to his kingdom.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की पेशावर विजय का वर्णन करें।
(Describe the conquest of Peshawar by Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
पेशावर पंजाब की उत्तर पश्चिमी सीमा पर स्थित था। इसलिए यह भौगोलिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। उत्तर-पश्चिमी सीमा से पंजाब आने वाले आक्रमणकारी प्रायः इसी मार्ग से आते थे । परिणामस्वरूप पंजाब राज्य की सुरक्षा के लिए रणजीत सिंह के लिए पेशावर पर अधिकार करना आवश्यक था। महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर विजय के लिए विभिन्न अभियान भेजे। इन अभियानों का वर्णन निम्नलिखित अनुसार है—
1. प्रथम अभियान 1818 ई० (First Expedition 1818 A.D.)-महाराजा रणजीत सिंह ने 1818 ई० में पेशावर पर प्रथम आक्रमण किया। उस समय पेशावर पर दो भाई-यार मुहम्मद खाँ तथा दोस्त मुहम्मद खाँ संयुक्त रूप से शासन कर रहे थे। वे सिख सेना का बिना सामना किए पेशावर से भाग गए। इस प्रकार 20 नवंबर, 1818 को पेशावर पर अधिकार कर लिया गया। महाराजा रणजीत सिंह ने अटक के भूतपूर्व शासक जहाँदद खाँ को पेशावर का गवर्नर नियुक्त किया।

2. द्वितीय अभियान 1819 ई० (Second Expedition 1819 A.D.)—शीघ्र ही यार मुहम्मद खाँ तथा दोस्त मुहम्मद खाँ ने पेशावर पर पुनः अधिकार कर लिया। इस पर महाराजा ने 12,000 सैनिकों की एक विशाल सेना पेशावर पर आक्रमण के लिए भेजी। यार मुहम्मद खाँ तथा दोस्त मुहम्मद खाँ ने महाराजा की अधीनता स्वीकार कर ली।

3. तृतीय अभियान 1823 ई० (Third Expedition 1823 A.D.)-कुछ समय पश्चात् पेशावर पर काबुल के वज़ीर अजीम खाँ ने अधिकार कर लिया। अज़ीम खाँ जानता था कि उसे कभी भी महाराजा की सेनाओं का सामना करना पड़ सकता है। शीघ्र ही महाराजा ने हरी सिंह नलवा, शहजादा शेर सिंह तथा अतर सिंह अटारीवाला के नेतृत्व में एक विशाल सेना पेशावर भेजी। 14 मार्च, 1823 ई० को दोनों सेनाओं के बीच नौशहरा में एक निर्णायक लड़ाई हुई। इस लड़ाई को टिब्बा टेहरी (Tibba Tehri) की लड़ाई भी कहते हैं। आरंभ में खालसा सेना के पाँव उखड़ने लगे। ऐसे समय महाराजा रणजीत सिंह ने सैनिकों में एक नया जोश भरा। अंत में अज़ीम खाँ और उसके साथी लड़ाई के मैदान से भाग खड़े हुए और सिख विजयी हुए। महाराजा रणजीत सिंह ने एक बार फिर यार मुहम्मद खाँ को पेशावर का गवर्नर नियुक्त कर दिया।

4. चतुर्थ अभियान 1827-31 ई० (Fourth Expedition 1827-31 A.D.)-1827 ई० से 1831 ई० के समय के बीच महाराजा रणजीत सिंह को सय्यद अहमद के विद्रोह का दमन करने के लिए कई सैनिक अभियान भेजने पड़े थे। अफ़गान नेता सय्यद अहमद ने पेशावर पर अधिकार कर लिया था। इस पर महाराजा रणजीत सिंह ने शहज़ादा शेर सिंह तथा जनरल वेंतूरा को सेना देकर पेशावर भेजा। इस सेना ने सय्यद अहमद तथा उसके सैनिकों को कड़ी पराजय दी। किन्तु वह भागने में सफल हो गया। सय्यद अहमद 1831 ई० में बालाकोट में शेर सिंह के साथ लड़ता हुआ मारा गया। सुल्तान मुहम्मद खाँ को पेशावर का नया गवर्नर नियुक्त किया गया।

5. पाँचवाँ अभियान 1834 ई० (Fifth Expedition 1834 A.D.) महाराजा रणजीत सिंह ने 1834 ई० में पेशावर को अपने साम्राज्य में सम्मिलित करने का निर्णय किया। इस उद्देश्य से शहज़ादा नौनिहाल सिंह तथा हरी सिंह नलवा के नेतृत्व में एक विशाल सेना पेशावर भेजी गई। दोस्त मुहम्मद खाँ सिख सैनिकों का बिना सामना किए काबुल भाग गया। इस प्रकार सिखों ने 6 मई, 1834 ई० को सरलता से पेशावर पर अधिकार कर लिया। महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर का शासन प्रबंध चलाने के लिए हरी सिंह नलवा को वहाँ का गवर्नर नियुक्त किया।

जमरौद की लड़ाई (Battle of Jamraud)
अफ़गानिस्तान का तत्कालीन शासक दोस्त मुहम्मद खाँ पेशावर को पुनः हासिल करना चाहता था। दूसरी ओर हरी सिंह नलवा ने अफ़गानों के आक्रमणों को रोकने के लिए जमरौद में एक शक्तिशाली दुर्ग का निर्माण करवाया। दोस्त मुहम्मद खाँ ने अपने पुत्रों के अधीन 20,000 सैनिकों को जमरौद पर आक्रमण करने के लिए भेजा। इस सेना ने 28 अप्रैल, 1837 ई० को जमरौद पर आक्रमण कर दिया। इस युद्ध में 30 अप्रैल, 1837 ई० को हरी सिंह नलवा शहीद हो गया। इस पर क्रोधित सिख सेना ने इतना जोरदार आक्रमण किया कि अफ़गानों को पराजय का सामना करना पड़ा। इस प्रकार सिख जमरौद की इस निर्णायक लड़ाई में विजयी रहे और पेशावर पर उनका अधिकार हो गया।

पेशावर की विजय का महत्त्व (Significance of the Conquest of Peshawar)
पेशावर की विजय महाराजा रणजीत सिंह की एक निर्णायक विजय थी। महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का काफ़ी विस्तार हुआ। उसकी सैनिक-शक्ति की धाक् समस्त भारत में जम गई। पंजाबियों ने भी सुख की साँस ली क्योंकि इसी मार्ग से होकर मुस्लिम आक्रमणकारी पंजाब तथा भारत के अन्य भागों पर आक्रमण करते थे। महाराजा रणजीत सिंह द्वारा पेशावर पर अधिकार कर लिए जाने के कारण इन आक्रमणों का भय दूर हो गया। इस कारण महाराजा रणजीत सिंह की वार्षिक आय में काफ़ी वृद्धि हो गई। ये आक्रमण बहुत विनाशकारी थे। पेशावर पर अधिकार महाराजा के लिए आर्थिक पक्ष से भी बहुत लाभप्रद सिद्ध हुआ। प्रोफेसर हरबंस सिंह का यह कथन पूर्णतः ठीक है,
“सिखों की पेशावर की विजय ने उत्तर-पश्चिमी दिशा से होने वाले लगातार आक्रमणों का सदैव के लिए अंत कर दिया।”10

10. “The Sikh conquest of Peshawar finally ended the long sequence of invasions from the north west.” Prof. Harbans Singh, The Heritage of the Sikhs (Delhi : 1994) p. 140.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के जीवन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
(Give a brief account of the career of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की गणना न केवल पंजाब बल्कि भारत के महानतम शासकों में की जाती है। आपका जन्म 13 नवंबर, 1780 ई० को गुजराँवाला में हुआ। आप ने 1799 ई० से 1839 ई० तक शासन किया। आप ने एक विशाल एवं स्वतंत्र सिख साम्राज्य की स्थापना की। लाहौर, मुलतान, कश्मीर एवं पेशावर आपकी सब से महत्त्वपूर्ण विजयें थीं। आपके राज्य में सभी धर्मों का समान आदर किया जाता था। आपने एक उच्चकोटि के शासन प्रबंध की व्यवस्था की। निस्संदेह आप पंजाब के ‘शेरे-ए-पंजाब’ थे।

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह के सिंहासन पर बैठने के समय पंजाब की राजनीतिक स्थिति कैसी थी ?
(What was the political condition of Punjab at the time of Maharaja Ranjit Singh’s accession to power ?)
अथवा
जब महाराजा रणजीत सिंह गद्दी पर बैठे, तो पंजाब की राजनीतिक अवस्था कैसी थी ?
(What was the political condition of the Punjab on the occasion of Maharaja Ranjit Singh’s accession to throne ?)
उत्तर-
रणजीत सिंह ने 1797 ई० में जब शुकरचकिया मिसल का नेतृत्व संभाला तो उस समय पंजाब में हर तरफ अशाँति तथा अव्यवस्था थी। सिखों ने अपनी 12 स्वतंत्र मिसलें स्थापित कर ली थीं। इन मिसलों की परस्पर एकता समाप्त हो चुकी थी। पंजाब के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में मुसलमानों के कुछ स्वतंत्र रियासतों की स्थापना कर ली थी। अफ़गानिस्तान के शासक शाह ज़मान ने पंजाब को अपने अधिकार में लेने के उद्देश्य से पंजाब पर आक्रमण आरंभ कर दिए थे। काँगड़ा के शासक संसार चंद तथा नेपाल के शासक भीमसेन थापा पंजाब पर अधिकार करने का स्वप्न देख रहे थे।

प्रश्न 3.
शाह ज़मान पर एक टिप्पणी लिखें।
(Write a short note on Shah Zaman.)
उत्तर-
शाह ज़मान 1793 ई० में अपने पिता तैमूरशाह की मृत्यु के पश्चात् अफ़गानिस्तान का शासक बना था। उसने सबसे पहले पंजाब को अपने अधिकार में लेने के प्रयत्न आरंभ किए। इस उद्देश्य के लिए उसने 1793 ई० और पुनः 1795 ई० में पंजाब पर आक्रमण किए, परंतु उसे यह अभियान मध्य में ही छोड़ कर काबुल लौट जाना पड़ा था। पंजाब पर अपने तीसरे आक्रमण के समय उसने जनवरी, 1797 ई० में लाहौर पर आसानी से अधिकार कर लिया था। नवंबर, 1798 ई० में शाह ज़मान ने लाहौर पर अधिकार कर लिया था । 1800 ई० में काबुल में शाह ज़मान का तख्ता पलट दिया गया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 4.
रणजीत सिंह द्वारा लाहौर विजय तथा इसके महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन करें।
(Give a brief account of the conquest of Lahore by Ranjit Singh and its significance.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की लाहौर विजय पर संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a brief note on Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Lahore.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की सर्वप्रथम तथा महत्त्वपूर्ण विजय लाहौर की थी। उस समय लाहौर पर तीन भंगी सरदारों-साहिब सिंह, मोहर सिंह तथा चेत सिंह का शासन था। रणजीत सिंह ने अपनी सास सदा कौर की सहायता से लाहौर पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण की सूचना मिलते ही साहिब सिंह तथा मोहर सिंह भाग गए। चेत सिंह ने कुछ संघर्ष के पश्चात् अपनी पराजय स्वीकार कर ली। इस प्रकार रणजीत सिंह ने 7 जुलाई, 1799 ई० को लाहौर पर अधिकार कर लिया। यह विजय महाराजा रणजीत सिंह के जीवन में एक नया मोड़ सिद्ध हुई।

प्रश्न 5.
भसीन की लड़ाई पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a short note on the battle of Bhasin.)
उत्तर-
लाहौर की विजय के कारण अमृतसर के गुलाब सिंह भंगी तथा कसूर के निजामुद्दीन ने 1800 ई० में महाराजा रणजीत सिंह के विरुद्ध गठबंधन कर लिया। वे अपनी सेनाएँ लेकर लाहौर के निकट भसीन नामक गाँव में पहुँच गए। रणजीत सिंह भी उनका सामना करने के लिए भसीन आ डटा। अचानक एक दिन गुलाब सिंह भंगी जो कि गठबंधन का नेता था, अधिक शराब पीने से मर गया। इससे रणजीत सिंह के विरोधियों में भगदड़ मच गई। इस प्रकार बिना रक्तपात के रणजीत सिंह को विजयश्री मिल गई।

प्रश्न 6.
महाराजा रणजीत सिंह की अमृतसर की विजय तथा इसके महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन करें।
(Describe briefly about the conquest of Amritsar by Maharaja Ranjit Singh and its importance.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह के आरंभिक जीवन में अमृतसर की विजय का क्या महत्त्व था ?
(What is the significance of the conquest of Amritsar in the early career of Maharaja Ranjit Singh ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की अमृतसर की विजय का संक्षिप्त वर्णन करो।
(Describe briefly about the conquest of Amritsar by Maharaja Ranjit Singh.) .
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की अमृतसर विजय पर संक्षेप नोट लिखो।
(Write a brief note on Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Amritsar.)
उत्तर-
1805 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर पर शासन करने वाली माई सुक्खाँ को लोहगढ़ का किला तथा प्रसिद्ध जमजमा तोप उसके सुपुर्द करने के लिए कहा। माई सुक्खाँ ने इंकार कर दिया। इस कारण महाराजा ने अमृतसर पर आक्रमण कर दिया। माई सुक्खाँ ने थोड़े-से संघर्ष के बाद पराजय स्वीकार कर ली। इस प्रकार 1805 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर पर कब्जा कर लिया। अमृतसर की विजय से महाराजा रणजीत सिंह की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर कैसे विजय प्राप्त की ? (How did Maharaja Ranjit Singh conquer Multan ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान विजय का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Give a brief account of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Multan.)
उत्तर-
मुलतान भौगोलिक तथा व्यापारिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। महाराजा रणजीत सिंह ने 1802 ई० से लेकर 1817 ई० तक मुलतान के विरुद्ध.6 सैनिक अभियान दल भेजे। मुलतान का शासक मुजफ्फर खाँ हर बार . नज़राना देकर टालता रहा। 1818 ई० में रणजीत सिंह ने सातवीं बार एक विशाल सेना मिसर दीवान चंद के नेतृत्व में मुलतान की ओर भेजी। 2 जून, 1818 ई० को सिख सेना ने मुलतान के नवाब मुजफ्फर खाँ को हरा कर मुलतान पर कब्जा कर लिया।

प्रश्न 8.
महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान की विजय का महत्त्व बताएँ। (Describe the significance of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Multan.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान विजय के तीन महत्त्व बताएँ। (Discuss the three significance of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Multan.)
उत्तर-
मुलतान की विजय महाराजा रणजीत सिंह की महत्त्वपूर्ण विजयों में से एक थी। इस विजय से पंजाब में से अफ़गान शक्ति का दबदबा सदैव के लिये समाप्त हो गया। इस विजय से सिखों की सेना के हौंसले बुलंद हो गए। इस विजय से जहाँ महाराजा रणजीत के साम्राज्य में वृद्धि हुई, वहीं उसके मान-सम्मान में चार चाँद लग गए। परिणामस्वरूप मुलतान की विजय से पंजाब के व्यापार में बहुत वृद्धि हुई।

प्रश्न 9.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर कैसे अधिकार किया ? (How did Maharaja Ranjit Singh conquer Kashmir ?)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह और फ़तह खाँ के मध्य हुए समझौते के अनुसार 1813 ई० में कश्मीर पर आक्रमण कर दिया। कश्मीर का गवर्नर अता मुहम्मद खाँ इन दोनों सेनाओं से टक्कर लेने के लिए आगे बढ़ा, परंतु शेरगढ़ के स्थान पर हुई लड़ाई में वह हार गया। 1814 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर दूसरी बार आक्रमण किया, परंतु महाराजा को असफलता का सामना करना पड़ा। महाराजा रणजीत सिंह ने 1819 ई० में कश्मीर पर तीसरी बार आक्रमण किया तथा कश्मीर को विजित करने में सफल हुआ।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 10.
महाराजा रणजीत सिंह की कश्मीर की विजय का महत्त्व बताएँ। (Describe the significance of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Kashmir.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की कश्मीर विजय से उसकी प्रतिष्ठा में बहुत वृद्धि हुई। दूसरा, लेह, ल्हासा तथा उसकी शक्ति की धाक प्राकृतिक सीमा तक पहुंच गई। तीसरा, कश्मीर पर सिखों का अधिकार हो जाने से अफ़गान शक्ति को एक और भारी आघात पहुँचा। चौथा, कश्मीर की विजय से महाराजा को भारी आर्थिक लाभ हुआ। पाँचवां कश्मीर की विजय व्यापारिक दृष्टि से भी बहुत लाभप्रद साबित हुई।

प्रश्न 11.
नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी की लड़ाई पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a brief note on the battle of Naushehra or Tibba Tehri.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह और आज़िम खाँ की सेनाओं के मध्य 14 मार्च, 1823 ई० को नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी के स्थान पर बड़ा भयंकर युद्ध हुआ। आरंभ में अफ़गानों का पलड़ा भारी रहा। अकाली फूला सिंह तथा कई अन्य विख्यात योद्धा इस लड़ाई में मारे गए। ऐसे समय में महाराजा रणजीत सिंह ने अफ़गान सेना पर एक ऐसा ज़ोरदार आक्रमण किया कि उन्हें अपने प्राण बचाने के लिए रण क्षेत्र से भागना पड़ा। इस निर्णायक लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह की विजय से उसकी सेना का प्रोत्साहन बहुत बढ़ गया।

प्रश्न 12.
महाराजा रणजीत सिंह की पेशावर की विजय एवं इसके महत्त्व पर संक्षेप नोट लिखें।
(Write a short note on Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Peshawar and its significance.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह ने 1834 ई० में पेशावर पर विजय प्राप्त की। इस विजय से महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का काफ़ी विस्तार हुआ। पेशावर पर रणजीत सिंह का अधिकार हो जाने से पंजाबियों ने सुख की साँस ली, क्योंकि इसी मार्ग से होकर मुस्लिम आक्रमणकारी पंजाब तथा भारत के अन्य भागों पर आक्रमण करते थे। पेशावर पर अधिकार महाराजा के लिए आर्थिक पक्ष से भी लाभप्रद सिद्ध हुआ। इसके अतिरिक्त इस विजय ने पंजाब में अफ़गानों की शक्ति को पूर्णत: नष्ट कर दिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 13.
महाराजा रणजीत सिंह ने पराजित शासकों के प्रति क्या नीति धारण की?
(What policy did Maharaja Ranjit Singh adopt towards the defeated rulers ?)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह ने न केवल बहुत-से प्रदेशों पर अधिकार किया, अपितु उनके प्रति एक सफल प्रशासनिक नीति भी अपनाई। यह नीति सभी शासकों पर समान रूप से लागू होती थी, चाहे वह शासक हिंदू, सिख अथवा मुसलमान थे। कई शासकों को, जिन्होंने रणजीत सिंह की अधिराज्य शर्ते स्वीकार कर ली थीं, उनके क्षेत्र लौटा दिए गए। जिन शासकों के क्षेत्र सिख राज्य में सम्मिलित कर लिए गए उन्हें महाराजा ने अपने दरबार में नौकरी पर रख लिया अथवा उन्हें गुज़ारे के लिए जागीरें दे दी गईं। विरोध जारी रखने वाले शासकों के विरुद्ध कड़ी नीति अपनाई गई।

प्रश्न 14.
महाराजा रणजीत सिंह ने सिख मिसलों के संबंध में क्या नीति अपनाई? (What policy did Maharaja Ranjit Singh adopt towards the Sikh Misls ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की सिख मिसलों के प्रति नीति के बारे में बताओ। (Write down the policy of Maharaja Ranjit Singh towards Sikh Misls ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति की विवेचना करें। (Examine the Misl policy of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
रणजीत सिंह ने जिस समय शुकरचकिया मिसल की बागडोर संभाली, उस समय पंजाब में 12 स्वतंत्र सिख मिसलें स्थापित थीं। महाराजा रणजीत सिंह ने एक विशाल साम्राज्य स्थापित करने के उद्देश्य से सिख मिसलों को अपने अधीन करने की योजना बनाई। उसने आरंभ में इन शक्तिशाली मिसलों के साथ या तो विवाह संबंध स्थापित कर लिए अथवा मित्रता कर ली। उनके सहयोग से रणजीत सिंह ने दुर्बल मिसलों पर अधिकार कर लिया। जब रणजीत सिंह के साधनों का विस्तार हो गया तो उसने शक्तिशाली मिसलों को एक-एक करके अपने राज्य में शामिल कर लिया।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

(i) एक शब्द से एक पंक्ति तक के उत्तर (Answer in One Word to One Sentence)

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म कब हुआ ?
उत्तर-
13 नवंबर, 1780 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म कहाँ हआ ?
उत्तर-
गुजरांवाला।

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह की माता जी का क्या नाम था ?
उत्तर-
राज कौर।

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह के पिता जी का क्या नाम था ?
उत्तर-
महा सिंह।

प्रश्न 5.
राज कौर कौन थी?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की माँ।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 6.
रणजीत सिंह की माता को क्या कहा जाता था?
उत्तर-
रणजीत सिंह की माता को माई मलवैण कहा जाता था।

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह के दादा जी का क्या नाम था?
उत्तर-
चढ़त सिंह।

प्रश्न 8.
रणजीत सिंह कब सिंहासन पर बैठा?
उत्तर-
1792 ई०।

प्रश्न 9.
रणजीत सिंह का आरंभिक नाम क्या था ?
उत्तर-
बुध सिंह।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 10.
महाराजा रणजीत सिंह का संबंध किस मिसल के साथ था ?
उत्तर-
शुकरचकिया मिसल।

प्रश्न 11.
महाराजा रणजीत सिंह का पहला विवाह किसके साथ हुआ था ?
उत्तर-
मेहताब कौर के साथ।

प्रश्न 12.
महाराजा रणजीत सिंह का पहला विवाह कब हुआ था ?
उत्तर-
1796 ई० में।।

प्रश्न 13.
सदा कौर कौन थी ?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की सास।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 14.
महाराजा रणजीत सिंह की सासू का क्या नाम था ?
उत्तर-
सदा कौर।

प्रश्न 15.
कौर कौन-सी मिसल से संबंधित थी?
अथवा
सदा कौर का संबंध किस मिसल से था ?
उत्तर-
कन्हैया मिसल।

प्रश्न 16.
रणजीत सिंह के उत्थान के समय लाहौर में किन सरदारों का शासन था ?
उत्तर-
भंगी सरदारों का।

प्रश्न 17.
महाराजा रणजीत सिंह के उत्थान के समय कसूर पर किस शासक का शासन था ?
उत्तर-
निज़ामुद्दीन।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 18.
महाराजा रणजीत सिंह के उत्थान के समय काँगड़ा का शासक कौन था ?
उत्तर-
संसार चंद कटोच।

प्रश्न 19.
महाराजा रणजीत सिंह के उत्थान के समय गोरखों का प्रसिद्ध नेता कौन था ?
उत्तर-
भीम सेन थापा।

प्रश्न 20.
जॉर्ज थामस कौन था ?
उत्तर-
वह एक बहादुर अंग्रेज़ था जिसने हाँसी में एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना की थी।

प्रश्न 21.
शाह ज़मान कौन था ?
उत्तर-
अफ़गानिस्तान का बादशाह।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 22.
महाराजा रणजीत का शासनकाल क्या था ?
उत्तर-
1799 ई० से 1839 ई०

प्रश्न 23.
महाराजा रणजीत सिंह के आक्रमण के समय लाहौर पर किस मिसल का शासन था ?
उत्तर-
भंगी मिसल।

प्रश्न 24.
रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर-
7 जुलाई, 1799 ई०।

प्रश्न 25.
लाहौर की विजय महाराजा रणजीत सिंह के लिए किस प्रकार महत्त्वपूर्ण सिद्ध हुई ?
उत्तर-
इस विजय के कारण महाराजा रणजीत सिंह को पंजाब का स्वामी समझा जाने लगा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 26.
रणजीत सिंह को कब पंजाब का महाराजा घोषित किया गया ?
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की ताजपोशी कब हुई ?
उत्तर-
12 अप्रैल, 1801 ई०।

प्रश्न 27.
महाराजा रणजीत सिंह की ताजपोशी कहाँ हुई ?
उत्तर-
लाहौर।

प्रश्न 28.
महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर को कब जीता ?
उत्तर-
1805 ई०।

प्रश्न 29.
महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर को किस से जीता था ?
उत्तर-
माई सुखां से।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 30.
जमजमा क्या थी ?
उत्तर-
एक प्रसिद्ध तोप थी।

प्रश्न 31.
महाराजा रणजीत सिंह ने मालवा के प्रदेशों पर कितनी बार आक्रमण किए ?
उत्तर-
तीन बार।

प्रश्न 32.
महाराजा रणजीत सिंह की कसूर विजय के समय वहाँ पर किसका शासन था ?
उत्तर-
नवाब कुतब-उद-दीन ।

प्रश्न 33.
महाराजा रणजीत सिंह ने कसूर पर कब विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर-
1807 ई० में।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 34.
महाराजा रणजीत सिंह ने कांगड़ा पर कब विजय प्राप्त की ?
उत्तर-
1809 ई०।

प्रश्न 35.
महाराजा रणजीत सिंह की काँगड़ा विजय के समय वहाँ किसका शासन था ?
उत्तर-
संसार चंद कटोच।

प्रश्न 36.
महाराजा रणजीत सिंह ने गुजरात को कब जीता था ?
उत्तर-
1809 ई०।

प्रश्न 37.
महाराजा रणजीत सिंह ने गुजरात को किससे विजय किया था ?
उत्तर-
साहिब सिंह भंगी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 38.
महाराजा रणजीत सिंह ने अटक पर कब विजय प्राप्त की थी ?
उत्तर-
1813 ई०।

प्रश्न 39.
महाराजा रणजीत सिंह की अटक विजय के समय वहाँ पर किसका शासन था ?
उत्तर-
नवाब जहाँदाद खाँ।।

प्रश्न 40.
हजरो अथवा हैदरो अथवा छछ की लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर-
13 जुलाई, 1813 ई०

प्रश्न 41.
महाराजा रणजीत सिंह के समय मुलतान का शासक कौन था ?
उत्तर-
नवाब मुजफ्फर खाँ।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 42.
महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर कब विजय प्राप्त की ?
उत्तर-
2 जून, 1818 ई०।

प्रश्न 43.
महाराजा रणजीत सिंह द्वारा मुलतान की विजय के समय सिख सेना का नेतृत्व किस सेनापति ने किया ?
उत्तर-
मिसर दीवान चंद।

प्रश्न 44.
मुलतान की विजय का कोई एक महत्त्वपूर्ण परिणाम बताएँ।
उत्तर-
इस विजय से अफ़गानों की शक्ति को भारी आघात पहुँचा।

प्रश्न 45.
रणजीत सिंह ने फ़तह खाँ के साथ कब कश्मीर पर विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से समझौता किया ?
उत्तर-
1813 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 46.
वफ़ा बेग़म कौन थी ?
उत्तर-
वह अफ़गानिस्तान के शासक शाह शुज़ाह की पत्नी थी।

प्रश्न 47.
महाराजा रणजीत सिंह ने वफ़ा बेगम से क्या प्राप्त किया ?
उत्तर-
कोहेनूर हीरा

प्रश्न 48.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर पहली बार कब आक्रमण किया था ?
उत्तर-
1813 ई०

प्रश्न 49.
महाराजा रणजीत सिंह के कश्मीर पर प्रथम आक्रमण के समय वहाँ पर किसका शासन था ?
उत्तर-
अता मुहम्मद खाँ

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 50.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर दूसरी बार कब आक्रमण किया था ?
उत्तर-
1814 ई०

प्रश्न 51.
1814 ई० में महाराजा रणजीत सिंह के कश्मीर आक्रमण के समय वहाँ पर किसका शासन था ?
उत्तर-
आज़िम खाँ।

प्रश्न 52.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर कब विजय प्राप्त की ?
उत्तर-
5 जुलाई, 1819 ई० को।

प्रश्न 53.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर का पहला गवर्नर किसे नियुक्त किया था ?
उत्तर-
दीवान मोती राम।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 54.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर पर पहली बार कब आक्रमण किया ?
उत्तर-
1818 ई०।

प्रश्न 55.
1818 ई० में महाराजा रणजीत सिंह के पेशावर आक्रमण के समय वहाँ पर किसका शासन था ?
उत्तर-
यार मुहम्मद खाँ तथा दोस्त मुहम्मद खाँ।

प्रश्न 56.
नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी की प्रसिद्ध लड़ाई कब लड़ी गई थी ?
उत्तर-
14 मार्च, 1823 ई० को।

प्रश्न 57.
नौशहरा की लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह के कौन-से प्रसिद्ध योद्धा ने वीरगति प्राप्त की ?
उत्तर-
अकाली फूला सिंह।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 58.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर को कब सिख साम्राज्य में शामिल किया ?
उत्तर-
1834 ई० में।

प्रश्न 59.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर का पहला गवर्नर जनरल किसे नियुक्त किया था ?
उत्तर-
हरी सिंह नलवा।

प्रश्न 60.
जमरौद की लड़ाई कब लड़ी गई थी ? ।
उत्तर-
1837 ई०

प्रश्न 61.
जमरौद की लड़ाई में सिखों का कौन-सा प्रसिद्ध जरनैल मारा गया ?
उत्तर-
हरी सिंह नलवा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 62.
हरी सिंह नलवा किस लड़ाई में शहीद हुआ था ?
उत्तर-
जमरौद की लड़ाई।

प्रश्न 63.
जमरौद की लड़ाई में किसकी पराजय हुई ?
उत्तर-
अफ़गानों की।

प्रश्न 64.
महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी का नाम क्या था ?
उत्तर-
लाहौर।

प्रश्न 65.
महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति की कोई एक विशेषता बताओ।
उत्तर-
अपने राज्य का विस्तार करने के लिए न तो किसी रिश्तेदारी और न ही किसी के प्रति कृतज्ञता की भावना को कोई महत्त्व देना।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 66.
महाराजा रणजीत सिंह ने रामगढ़िया मिसल के किस सरदार से मित्रता की थी ?
उत्तर-
जोध सिंह रामगढ़िया।

प्रश्न 67.
महाराजा रणजीत सिंह ने गुरमता संस्था का अंत कब किया ?
उत्तर-
1805 ई०।

प्रश्न 68.
महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर-
27 जून, 1839 ई०।

प्रश्न 69.
महाराजा रणजीत सिंह का उत्तराधिकारी कौन बना ?
उत्तर-
खड़क सिंह।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 70.
खड़क सिंह कौन था ?
उत्तर-
खड़क सिंह महाराजा रणजीत सिंह का बड़ा बेटा था।

(ii) रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह……..मिसल के साथ संबंधित थे।
उत्तर-
(शुकरचकिया)

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म………….में हुआ।
उत्तर-
(1780 ई०)

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह के पिता जी का नाम…………था।
उत्तर-
(महा सिंह)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह की माता जी का नाम…………..था।
उत्तर-
(राज कौर)

प्रश्न 5.
महाराजा रणजीत सिंह के बचपन का नाम……………था।
उत्तर-
(बुध सिंह)

प्रश्न 6.
1796 ई० में रणजीत सिंह का विवाह…………..के साथ हुआ।
उत्तर-
(मेहताब कौर)

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह की सास का नाम……………था।
उत्तर-
(सदा कौर)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 8.
महाराजा रणजीत सिंह के समय लाहौर पर……………मिसल का शासन था।
उत्तर-
(भंगी)

प्रश्न 9.
रणजीत सिंह ने………….में लाहौर पर विजय प्राप्त की।
उत्तर-
(1799 ई०)

प्रश्न 10.
रणजीत सिंह…………में पंजाब का महाराजा बना।
उत्तर-
(1801 ई०)

प्रश्न 11.
महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी का नाम……था।
उत्तर-
(लाहौर)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 12.
महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर को ………में विजय किया।
उत्तर-
(1805 ई०)

प्रश्न 13.
महाराजा रणजीत सिंह ने……..में काँगड़ा पर विजय प्राप्त की।
उत्तर-
(1809 ई०)

प्रश्न 14.
महाराजा रणजीत सिंह के समय काँगड़ा का शासक…….था।
उत्तर-
(संसार चंद कटोच)

प्रश्न 15.
1809 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने गुजरात के शासक………..को पराजित किया।
उत्तर-
(साहिब सिंह भंगी)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 16.
महाराजा रणजीत सिंह ने अटक पर………में विजय प्राप्त की।
उत्तर-
(1813 ई०)

प्रश्न 17.
महाराजा रणजीत सिंह के समय मुलतान का नवाब……..था।
उत्तर-
(मुजफ्फर खाँ)

प्रश्न 18.
महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर………में विजय प्राप्त की।
उत्तर-
(1818 ई०)

प्रश्न 19.
महाराजा रणजीत सिंह के समय कश्मीर का गवर्नर…….था।
उत्तर-
(अत्ता मुहम्मद खाँ)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 20.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर पहली बार……में आक्रमण किया।
उत्तर-
(1813 ई०)

प्रश्न 21.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर दूसरी बार……..में आक्रमण किया।
उत्तर-
(1814 ई०)

प्रश्न 22.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर……….में विजय प्राप्त की थी।
उत्तर-
(1819 ई०)

प्रश्न 23.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर पर आक्रमण बार………..में आक्रमण किया।
उत्तर-
(1818 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 24.
महाराजा रणजीत सिंह के समय सिखों और अफ़गानों के मध्य टिब्बा टेहरी की लड़ाई………में हुई।
उत्तर-
(14 मार्च, 1823 ई०)

प्रश्न 25.
अकाली फूला सिंह अफ़गानों का मुकाबला करते समय…………के युद्ध में मारा गया था।
उत्तर-
(नौशहरा)

प्रश्न 26.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर को…………….में अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया था।
उत्तर-
(1834 ई०)

प्रश्न 27.
सिखों और अफ़गानों के मध्य जमरौद की लड़ाई……में हुई।
उत्तर-
(1837 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 28.
महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु……में हुई।
उत्तर-
(1839 ई०)

(ii) ठीक अथवा गलत (True or False)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा गलत चुनें

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह का संबंध कन्हैया मिसल के साथ था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 1780 ई० में हुआ।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह के पिता का नाम महा सिंह था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह की माता का नाम सदा कौर था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 5.
सदा कौर कन्हैया मिसल से संबंध रखती थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 6.
महाराजा रणजीत सिंह के बचपन का नाम बुध सिंह था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह के बचपन का नाम शेर सिंह था।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 8.
शाह जमान तैमूर शाह का बेटा था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 9.
शाह जमान अफ़गानिस्तान का शासक था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 10.
रणजीत सिंह ने 1799 ई० में लाहौर पर विजय प्राप्त की।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 11.
रणजीत सिंह ने 1801 ई० में पंजाब का महाराजा बना।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 12.
महाराजा रणजीत सिंह ने 1805 ई० में अमृतसर को माई सुक्खां से जीता था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 13.
जमजमा एक किले का नाम था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 14.
महाराजा रणजीत सिंह ने 1809 ई० में काँगड़ा पर विजय प्राप्त की थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 15.
महाराजा रणजीत सिंह ने 1813 ई० में अटक पर विजय प्राप्त की थी।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 16.
महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान को 1818 ई० में जीता था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 17.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर प्रथम बार 1814 ई० में आक्रमण किया।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 18.
महाराजा रणजीत सिंह के समय कश्मीर के प्रथम आक्रमण के समय वहाँ का गवर्नर अत्ता मुहम्मद खाँ था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 19.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर 1819 ई० में विजय प्राप्त की थी।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 20.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर पर प्रथम बार 1818 ई० में आक्रमण किया था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 21.
हजरो की लड़ाई 13 जुलाई, 1813 ई० में हुई।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 22.
नौशहरा की प्रसिद्ध लड़ाई 1813 ई० में हुई थी।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 23.
अकाली फूला सिंह नौशहरा की लड़ाई में मारा गया था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 24.
महाराजा रणजीत सिंह ने 1834 ई० में पेशावर को अपने साम्राज्य में शामिल कर लिया था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 25.
जमरौद की लड़ाई 1837 ई० में हुई थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 26.
महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु 27 जून, 1839 ई० को हुई थी।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 27.
महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर को अपने साम्राज्य की राजधानी घोषित किया था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 28.
महाराजा दलीप सिंह ने महाराजा रणजीत सिंह के बाद उसके साम्राज्य की बागडोर संभाली।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 29.
महाराजा खड़क सिंह महाराजा रणजीत सिंह का उत्तराधिकारी था।
उत्तर-
ठीक

(iv) बहु-विकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर का चयन कीजिए—

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म कब हुआ ?
(i) 1770 ई० में
(ii) 1775 ई० में
(iii) 1776 ई० में
(iv) 1780 ई० में।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म कहाँ हुआ ?
(i) गुजराँवाला में
(i) लाहौर में
(iii) अमृतसर में
(iv) मुलतान में।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 3.
महाराजा रणजीत सिंह का संबंध किस मिसल के साथ था ?
(i) कन्हैया
(ii) शुकरचकिया
(iii) रामगढ़िया
(iv) फुलकियाँ।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह के पिता जी का क्या नाम था ?
(i) बुध सिंह
(ii) चढ़त सिंह
(iii) महा सिंह
(iv) भाग सिंह।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 5.
‘माई मलवैण’ के नाम से कौन प्रसिद्ध थी ?
(i) दया कौर
(ii) रतन कौर
(iii) राज कौर
(iv) सदा कौर।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 6.
रणजीत सिंह शुकरचकिया मिसल का सरदार कब बना ?
(i) 1790 ई० में
(ii) 1792 ई० में
(iii) 1793 ई० में
(iv) 1795 ई० में।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 7.
सदा कौर कौन थी ?
(i) रणजीत सिंह की रानी
(ii) रणजीत सिंह की सास
(iii) रणजीत सिंह की बहन
(iv) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 8.
रणजीत सिंह की शक्ति के उत्थान के समय लाहौर पर कौन-से भंगी सरदार का शासन था ?
(i) चेत सिंह
(ii) साहिब सिंह
(iii) मोहर सिंह
(iv) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 9.
रणजीत सिंह की शक्ति के उत्थान के समय कसूर पर किसका शासन था ?
(i) निज़ामुद्दीन
(ii) कदम-उद-दीन
(iii) वज़ीर खाँ
(iv) जकरिया खाँ।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 10.
रणजीत सिंह की शक्ति के उत्थान के समय संसार चंद कटोच कहाँ का शासक था ?
(i) नेपाल का
(ii) काँगड़ा का
(iii) जम्मू का
(iv) स्यालकोट का।।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 11.
18वीं शताब्दी में गोरखों का सबसे प्रसिद्ध नेता कौन था ?
(i) भीमसेन थापा
(ii) अगरसेन थापा
(iii) अमर सिंह थापा
(iv) तेज बहादुर थापा।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 12.
18वीं शताब्दी में जॉर्ज थॉमस ने कहाँ एक स्वतंत्र राज्य की स्थापना कर ली थी ?
(i) झाँसी में
(ii) हाँसी में
(iii) सरहिंद में
(iv) मुरादाबाद में।
उत्तर-
(ii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 13.
शाह ज़मान कौन था ?
(i) ईरान का शासक
(ii) नेपाल का शासक
(iii) अफ़गानिस्तान का शासक
(iv) चीन का शासक।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 14.
रणजीत सिंह की प्रथम सबसे महत्त्वपूर्ण विजय कौन-सी थी ?
(i) अमृतसर की
(ii) लाहौर की
(iii) भसीन की
(iv) कश्मीर की।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 15.
महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब विजय प्राप्त की ?
(i) 1799 ई० में
(ii) 1801 ई० में
(iii) 1803 ई० में
(iv) 1805 ई० में।
उत्तर-
(i)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 16.
महाराजा रणजीत सिंह ने किसको अपने साम्राज्य की राजधानी बनाया था ?
(i) लाहौर को
(ii) अमृतसर को
(iii) कश्मीर को
(iv) पेशावर को।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 17.
महाराजा रणजीत सिंह की ताजपोशी कब हुई थी ?
(i) 1799 ई० में
(ii) 1800 ई० में
(iii) 1801 ई० में
(iv) 1805 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 18.
महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर पर कब विजय प्राप्त की थी ?
(i) 1805 ई० में
(ii) 1806 ई० में
(iii) 1808 ई० में
(iv) 1809 ई० में।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 19.
हजरो अथवा हैदरो की लड़ाई कब हुई थी ?
(i) 1809 ई० में
(ii) 1811 ई० में
(iii) 1813 ई० में
(iv) 1814 ई० में।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 20.
महाराजा रणजीत सिंह के समय मुलतान में किसका शासन था ?
(i) मिसर दीवान चंद
(ii) अत्ता मुहम्मद खाँ
(iii) मुजफ्फर खाँ
(iv) दोस्त मुहम्मद खाँ।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 21.
महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर कब विजय प्राप्त की ?
(i) 1802 ई० में
(ii) 1805 ई० में
(iii) 1817 ई० में
(iv) 1818 ई० में।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 22.
महाराजा रणजीत सिंह ने कोहेनूर हीरा किससे प्राप्त किया था ?
(i) शाह शुज़ा से
(ii) वफ़ा बेगम से
(iii) फ़तह खाँ
(iv) ज़बर खाँ से।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 23.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर प्रथम आक्रमण कब किया ?
(i) 1811 ई० में
(ii) 1812 ई० में
(iii) 1813 ई० में
(iv) 1818 ई० में।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 24.
महाराजा रणजीत सिंह ने जब प्रथम आक्रमण कश्मीर पर किया तब कश्मीर का गवर्नर कौन था ?
(i) अत्ता मुहम्मद खाँ
(ii) शाह शुजा
(iii) ज़बर खाँ
(iv) कुतुबुद्दीन।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 25.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर कब विजय प्राप्त की थी ?
(i) 1813 ई० में
(ii) 1814 ई० में
(iii) 1818 ई० में
(iv) 1819 ई० में।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 26.
महाराजा रणजीत सिंह ने पेशावर पर पहली बार कब आक्रमण किया ?
(i) 1802 ई० में
(ii) 1805 ई० में
(iii) 1809 ई० में
(iv) 1818 ई० में।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 27.
किस प्रसिद्ध लड़ाई में अकाली फूला सिंह अफ़गानों से लड़ता हुआ शहीद हो गया था ?
(i) जमरौद की लड़ाई
(ii) नौशहरा की लड़ाई
(iii) सोपियाँ की लड़ाई
(iv) सुपीन की लड़ाई।
उत्तर-
(ii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 28.
नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी की लड़ाई कब हुई थी ?
(i) 1818 ई० में
(ii) 1819 ई० में
(iii) 1821 ई० में
(iv) 1823 ई० में।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 29.
महाराजा रणजीत सिंह ने कब पेशावर पर विजय प्राप्त की थी ?
(i) 1819 ई० में
(ii) 1821 ई० में
(iii) 1823 ई० में
(iv) 1834 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 30.
महाराजा रणजीत सिंह ने कब पेशावर को सिख साम्राज्य में शामिल किया था ?
(i) 1823 ई० में
(ii) 1825 ई० में
(iii) 1834 ई० में
(iv) 1839 ई० में।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 31.
जमरौद की लड़ाई कब हुई थी ?
(i) 1818 ई० में
(ii) 1819 ई० में
(iii) 1823 ई० में
(iv) 1837 ई० में।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 32.
जमरौद की लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह का कौन-सा प्रसिद्ध जरनैल मारा गया था ?
(i) हरी सिंह नलवा
(ii) अकाली फूला सिंह
(iii) मिसर दीवान चंद
(iv) दीवान मोहकम चंद।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 33.
महाराजा रणजीत सिंह ने निम्नलिखित में से किस मिसल के साथ मित्रता की नीति नहीं अपनाई ?
(i) आहलूवालिया
(ii) भंगी
(iii) रामगढ़िया
(iv) डल्लेवालिया।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 34.
महाराजा रणजीत सिंह किस मिसल सरदार को बाबा कह कर पुकारता था ?
(i) गुरबख्श सिंह को
(ii) फ़तह सिंह आहलूवालिया को
(iii) जोध सिंह रामगढ़िया को
(iv) तारा सिंह घेबा को।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 35.
महाराजा रणजीत सिंह ने गुरमता संस्था की कब समाप्ति कर दी ?
(i) 1799 ई० में
(ii) 1801 ई० में
(iii) 1802 ई० में
(iv) 1805 ई० में।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 36.
महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु कब हुई ?
(i) 1829 ई० में
(ii) 1831 ई० में
(iii) 1837 ई० में
(iv) 1839 ई० में।
उत्तर-
(iv)

Long Answer Type Question

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के जीवन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Give a brief account of the career of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की गणना न केवल पंजाब बल्कि भारत के महानतम शासकों में की जाती है। आपका जन्म 13 नवंबर, 1780 ई० को गुजराँवाला में हुआ। आपके पिता का नाम महा सिंह तथा माता जी का नाम राज कौर था। आपके पिता जी शुकरचकिया मिसल के मुखिया थे। आप में बचपन से ही वीरता के गुण पाए जाते थे। महाराजा रणजीत सिंह अनपढ़ होते हुए भी बुद्धिमान व्यक्तित्व के स्वामी थे। आपने 1797 ई० में शुकरचकिया मिसल की बागडोर संभाली। 1799 ई० में आपने अपनी सास सदा कौर की सहायता से भंगी सरदारों से लाहौर को विजित किया। निस्संदेह यह विजय आपके जीवन में एक परिवर्तनकारी मोड़ प्रमाणित हुई। आपने 1801 ई० में महाराजा की उपाधि धारण की। महाराजा रणजीत सिंह ने 1839 ई० तक शासन किया। आपने एक विशाल सिख साम्राज्य की स्थापना की। आपकी 1805 ई० में अमृतसर की विजय, 1818 ई० में मुलतान की विजय, 1819 ई० में कश्मीर की विजय एवं 1834 ई० की पेशावर की विजय सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण थीं। महाराजा रणजीत सिंह द्वारा स्थापित साम्राज्य उत्तर में लद्दाख से लेकर दक्षिण में शिकारपुर तक तथा पूर्व में सतलुज नदी से लेकर पश्चिम में पेशावर तक फैला हुआ था। महाराजा रणजीत सिंह एक सफल विजेता होने के साथ-साथ एक कुशल प्रबंधक भी सिद्ध हुए। उनके शासन प्रबंध का मुख्य उद्देश्य प्रजा की भलाई करना था। महाराजा रणजीत सिंह ने सभी धर्मों के प्रति सहनशीलता की नीति अपनाकर उन्हें एक सूत्र में बाँधा। उन्होंने सेना का पश्चिमीकरण करके उसे शक्तिशाली बनाया। उन्होंने पंजाब को अंग्रेजों के साथ मित्रता करके अंग्रेजी साम्राज्य में सम्मिलित होने से बचाए रखा। इन सभी गुणों के कारण महाराजा रणजीत सिंह को शेर-ए-पंजाब कहा जाता है। निस्संदेह महाराजा रणजीत सिंह को सिख इतिहास में एक गौरवमयी स्थान प्राप्त है।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह के सिंहासन पर बैठने के समय पंजाब की राजनीतिक स्थिति कैसी थी ?
(What was the political condition of Punjab at the time of Maharaja Ranjit Singh’s accession to power ?)
अथवा
जब महाराजा रणजीत सिंह गद्दी पर बैठे, तो पंजाब की राजनीतिक अवस्था कैसी थी ?
(What was the political condition of the Punjab on the occassion of Maharaja Ranjit Singh’s accession to throne ?)
उत्तर-
जब रणजीत सिंह ने 1797 ई० में शुकरचकिया मिसल का नेतृत्व संभाला तो उस समय पंजाब की राजनीतिक स्थिति बहुत दयनीय थी। हर तरफ अशाँति तथा अव्यवस्था थी। मुग़लों का शक्तिशाली राज्य छिन्नभिन्न हो चुका था तथा उसके खंडहरों पर कई छोटे-छोटे स्वतंत्र राज्य स्थापित हो चुके थे। पंजाब के अधिकाँश क्षेत्र पर सिखों ने अपनी 12 स्वतंत्र मिसलें स्थापित कर ली थीं। इन मिसलों की परस्पर एकता समाप्त हो चुकी थी और उन्होंने सत्ता के लिए परस्पर झगड़ना आरंभ कर दिया था। पंजाब के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में मुसलमानों ने कुछ स्वतंत्र रियासतों की स्थापना कर ली थी, परंतु इनमें आपसी एकता की कमी थी। अफ़गानिस्तान के शासक शाह ज़मान ने पंजाब को अपने अधिकार में लेने के उद्देश्य से पंजाब पर आक्रमण कर दिए थे। काँगड़ा के शासक संसार चंद तथा नेपाल के शासक भीमसेन थापा पंजाब पर अधिकार करने के लिए ललचाई दृष्टि से उसकी ओर देख रहे थे। मराठे तथा अंग्रेज भी पंजाब को अपने अधीन करने के स्वप्न देख रहे थे, परंतु इस समय वे अन्य समस्याओं में ग्रस्त थे। पंजाब की यह राजनीतिक दशा रणजीत सिंह की शक्ति के उत्थान के लिए सहायक सिद्ध हुई।

प्रश्न 3.
शाह ज़मान पर एक टिप्पणी लिखें। (Write a short note on Shah Zaman.)
उत्तर-
शाह ज़मान 1793 ई० में अपने पिता तैमूरशाह की मृत्यु के पश्चात् अफ़गानिस्तान का शासक बना था। उसने सबसे पहले पंजाब को अपने अधिकार में लेने के प्रयत्न आरंभ किए। इस उद्देश्य के लिए उसने 1793 ई० और पुनः 1795 ई० में पंजाब पर आक्रमण किए, परंतु उसे यह अभियान मध्य में ही छोड़ कर काबुल लौट जाना पड़ा था। पंजाब पर अपने तीसरे आक्रमण के समय उसने जनवरी, 1797. ई० में लाहौर पर आसानी से अधिकार कर लिया था। लाहौर के भंगी सरदार लहणा सिंह तथा गुज्जर सिंह शाह ज़मान के आक्रमण की सूचना पाते ही लाहौर छोड़कर भाग गए थे, परंतु इसी मध्य काबुल में विद्रोह हो जाने से शाह ज़मान को काबुल लौटना पड़ा था। स्थिति का लाभ उठाकर भंगी सरदारों ने लाहौर पर सहजता से अधिकार कर लिया था। नवंबर, 1798 ई० में शाह जमान ने पुनः एक बार लाहौर पर अधिकार कर लिया था, परंतु इस बार भी काबुल में विद्रोह हो जाने के कारण उसे लौट जाना पड़ा। 7 जुलाई, 1799 ई० को महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर अधिकार कर लिया था। 1800 ई० में काबुल में शाह ज़मान का तख्ता पलटा दिया गया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 4.
महाराजा रणजीत सिंह की छः विजयों का संक्षिप्त विवरण लिखें। (Explain briefly any six conquests of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
रणजीत सिंह एक महान् विजेता था। जिस समय वह सिंहासन पर बैठा तो वह एक छोटीसी रियासत शुकरचकिया का सरदार था, किंतु उसने अपनी वीरता व योग्यता से अपने राज्य को एक साम्राज्य में परिवर्तित कर दिया। महाराजा रणजीत सिंह की विजयों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—
1. लाहौर की विजय 1799 ई०-महाराजा रणजीत सिंह की सर्वप्रथम विजय लाहौर की थी। यहाँ तीन भंगी सरदारों-साहिब सिंह, मोहर सिंह तथा चेत सिंह का राज्य था। रणजीत सिंह ने लाहौर पर आक्रमण कर 7 जुलाई, 1799 ई० को इस पर सुगमता से अधिकार कर लिया।

2. अमृतसर की विजय 1805 ई०-पंजाब का महाराजा बनने के लिए रणजीत सिंह को अमृतसर पर अधिकार करना आवश्यक था। अत: 1805 ई० में रणजीत सिंह ने अमृतसर पर आक्रमण करके माई सुक्खाँ को पराजित कर दिया। इस प्रकार अमृतसर को लाहौर राज्य में शामिल कर लिया गया।

3. गुजरात की विजय 1809 ई०-गुजरात शहर अपने साधनों के कारण काफ़ी प्रसिद्ध था। यहाँ का शासक साहिब सिंह भंगी रणजीत सिंह के विरुद्ध षड्यंत्र रच रहा था। 1809 ई० में रणजीत सिंह ने फकीर अजीजुद्दीन के नेतृत्व में गुजरात पर आक्रमण कर दिया और उसने साहिब सिंह भंगी को हरा कर गुजरात पर अधिकार कर लिया।

4. मुलतान की विजय 1818 ई०-मुलतान को विजित करने के लिए महाराजा ने 7 बार आक्रमण किए। मुलतान का शासक मुज़फ्फर खाँ प्रत्येक बार रणजीत सिंह को भारी नज़राना देकर टालता रहा। 1818 ई० में रणजीत सिंह ने एक विशाल सेना मिसर दीवान चंद के अधीन भेजी। घमासान युद्ध के बाद रणजीत सिंह की सेनाओं ने मुलतान पर अधिकार कर लिया।

5. कश्मीर की विजय 1819 ई०-कश्मीर की घाटी अपने सौंदर्य व व्यापार के कारण सुविख्यात थी। मुलतान की विजय से रणजीत सिंह बहुत प्रोत्साहित हुआ था। उसने 1819 ई० में मिसर दीवार चंद के नेतृत्व में ही एक विशाल सेना कश्मीर को विजित करने के लिए भेजी। इस सेना ने कश्मीर के शासक जबर खाँ को पराजित करके कश्मीर पर अधिकार कर लिया।

6. पेशावर की विजय 1834 ई०—पेशावर का क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। 1823 ई० में अफ़गानिस्तान के वज़ीर मुहम्मद आज़िम खाँ ने पेशावर पर अधिकार कर लिया था। अतः महाराजा रणजीत सिंह ने उसे नौशहरा में हुई एक घमासान लड़ाई में पराजित करके पेशावर पर अधिकार कर लिया। इस प्रकार पेशावर को 1834 ई० में लाहौर साम्राज्य में सम्मिलित कर लिया गया।

प्रश्न 5.
रणजीत सिंह द्वारा लाहौर विजय तथा इसके महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन करें। (Give a brief account of the conquest of Lahore by Ranjit Singh and its significance.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की लाहौर विजय पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a brief note on Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Lahore.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह द्वारा लाहौर विजय का क्या महत्त्व था ? संक्षेप में वर्णन करें।
(What is the importance of Maharaja Ranjit Singh’s Lahore conquest ? Briefly explain.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह की सर्वप्रथम तथा महत्त्वपूर्ण विजय’ लाहौर की थी। लाहौर पंजाब का सबसे बड़ा तथा प्राचीन शहर होने के कारण बहुत महत्त्व रखता था। इसके अतिरिक्त लाहौर काफ़ी समय से पंजाब की राजधानी चला आ रहा था। यहाँ तीन भंगी सरदारों-साहिब सिंह, मोहर सिंह तथा चेत सिंह का शासन था। इनके अत्याचारों तथा कुप्रबंध के कारण प्रजा बहुत दुःखी थी। नवंबर, 1798 ई० में अफगानिस्तान के शासक शाह ज़मान ने लाहौर पर अधिकार कर लिया था, परंतु काबुल में विद्रोह हो जाने के कारण उसे वापस लौटना पड़ा। इस स्थिति से लाभ उठाकर भंगी सरदारों ने लाहौर पर सहजता से अधिकार कर लिया था। क्योंकि लाहौर के लोग उनसे बहुत दुःखी थे, इसलिए उन्होंने रणजीत सिंह को लाहौर पर अधिकार करने का निमंत्रण दिया। एक सुनहरी अवसर देखकर रणजीत सिंह ने अपनी सास सदा कौर की सहायता से लाहौर पर आक्रमण कर दिया। इस आक्रमण की सूचना मिलते ही साहिब सिंह तथा मोहर सिंह भाग गए। चेत सिंह ने रणजीत सिंह का संक्षिप्त-सा मुकाबला करने के पश्चात् अपनी पराजय स्वीकार कर ली। इस प्रकार रणजीत सिंह ने 7 जुलाई, 1799 ई० को लाहौर पर अधिकार कर लिया। यह विजय महाराजा रणजीत सिंह के जीवन में एक नया मोड़ सिद्ध हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 6.
भसीन की लड़ाई पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a short note on the battle of Bhasin.)
उत्तर-
लाहौर की विजय के कारण बहुत-से सरदार रणजीत सिंह के विरुद्ध हो गए। अमृतसर के गुलाब सिंह भंगी तथा कसूर के निजामुद्दीन ने महाराजा के विरुद्ध गठबंधन कर लिया। वे अपनी सेनाएँ लेकर लाहौर के निकट भसीन नामक गाँव में पहुँच गए। रणजीत सिंह भी उनका सामना करने के लिए भसीन आ डटा। लगभग दो माह किसी ने भी आक्रमण करने का साहस न किया। अचानक एक दिन गुलाब सिंह भंगी जो कि गठबंधन का नेता था, अधिक शराब पीने से मर गया। इससे रणजीत सिंह के विरोधियों का साहस टूट गया और इनमें भगदड़ मच गई। इस प्रकार बिना रक्तपात के रणजीत सिंह को विजयश्री मिल गई। इस विजय से रणजीत सिंह का एक बड़ा खतरा टल गया और लाहौर पर उसका अधिकार पक्का हो गया। भसीन की लड़ाई के पश्चात् सिख सरदारों ने रणजीत सिंह के विरुद्ध फिर कोई गठजोड़ करने का यत्न न किया।

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह की अमृतसर की विजय तथा इसके महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन करें।
(Describe briefly about the conquest of Amritsar by Maharaja Ranjit Singh and its importance.)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह के आरंभिक जीवन में अमृतसर की विजय का क्या महत्त्व था ?
(What is the significance of the conquest of Amritsar in the early career of Ranjit Singh ?) .
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की अमृतसर विजय का संक्षिप्त वर्णन करो। (Describe briefly about the conquest of Amritsar by Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
धार्मिक दृष्टि से अमृतसर का सिखों में बड़ा महत्त्व था। सिख इसे अपना मक्का समझते थे। इसके अतिरिक्त यह पंजाब का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र भी था। पंजाब का महाराजा बनने के लिए भी रणजीत सिंह के लिए अमृतसर पर अधिकार करना अत्यावश्यक था। 1805 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने गुलाब सिंह भंगी की विधवा माई सुखाँ को जो अमृतसर में अपने अवयस्क पुत्र गुरदित्त सिंह के नाम पर शासन कर रही थी, लोहगढ़ का किला तथा प्रसिद्ध.जमजमा तोप उसके सुपुर्द करने के लिए कहा। माई सुखाँ ने महाराजा की ये मांगें मानने से इंकार कर दिया। इस कारण महाराजा ने अपनी सास सदा कौर और फतह सिंह आहलूवालिया को साथ लेकर अमृतसर पर आक्रमण कर दिया। माई सुखाँ ने संक्षिप्त से विरोध के पश्चात् पराजय स्वीकार कर ली। इस प्रकार 1805 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने अमृतसर पर कब्जा कर लिया। अमृतसर की विजय से महाराजा रणजीत सिंह की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई। अमृतसर एक प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र था। इस कारण महाराजा रणजीत सिंह के आर्थिक साधनों में वृद्धि हुई। इनके अतिरिक्त महाराजा को अकालियों की सेवाएँ भी प्राप्त हुईं।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 8.
महाराजा रणजीत सिंह ने मुलतान पर कैसे विजय प्राप्त की ? (How did Maharaja Ranjit Singh conquer Multan ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान विजय का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। (Give a brief account of Ranjit Singh’s conquest of Multan.)”
उत्तर-
मुलतान भौगोलिक तथा आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। इसलिए महाराजा रणजीत सिंह इसे अपने अधिकार में करना चाहता था। मुलतान पर उस समय अफ़गान गवर्नर नवाब मुज़फ्फर खाँ का शासन था। कहने को तो वह काबुल सरकार के अधीन था परंतु वास्तव में वह स्वतंत्र रूप से शासन कर रहा था। महाराजा रणजीत सिंह ने 1802 ई० से 1817 ई० तक 6 अभियान मुलतान भेजे थे। नवाब मुज़फ्फर खाँ हर बार नज़राना देकर रणजीत सिंह की सेना को टाल देता था। 1818 ई० में महाराजा ने मुलतान पर अधिकार करने का निर्णय कर लिया। मुलतान पर आक्रमण करने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियाँ आरंभ कर दी गईं। मिसर दीवान चंद, जो महाराजा के विख्यात सेनापतियों में से एक था, के अधीन 20,000 सैनिकों की विशाल सेना जनवरी, 1818 ई० में मुलतान पर आक्रमण करने के लिए भेजी गई। उधर नवाब मुज़फ्फर खाँ ने महाराजा की सेनाओं का सामना करने के लिए अपनी तैयारियाँ आरंभ कर दी थीं। उसने सिखों के विरुद्ध जेहाद (धर्म युद्ध) की घोषणा कर दी थी। मुलतान का घेरा चार महीने तक जारी रहा, परंतु सिख किले पर अधिकार करने में विफल रहे। 2 जून, 1818 ई० को अकाली नेता साधु सिंह अपने कुछ साथियों सहित किले के भीतर प्रवेश करने में सफल हो गए। उसके पीछे-पीछे सिख सेनाएं भी किले के भीतर प्रवेश कर गईं। नवाब मुज़फ्फर खाँ तथा उसके पुत्रों ने डट कर सामना किया। अंत में इस लड़ाई में मुज़फ्फर खाँ तथा उसके पाँच बेटे मारे गए। छठा पुत्र घायल हो गया तथा शेष दो ने क्षमा माँग ली। इस प्रकार मुलतान के किले पर अंततः सिख सेना का अधिकार हो गया। जब महाराजा रणजीत सिंह को इस महत्त्वपूर्ण विजय की सूचना मिली तो वह बहुत प्रसन्न हुआ। विजय के उपलक्ष्य में कई दिनों तक उत्सव मनाया जाता रहा। मिसर दीवान चंद को ‘जफर जंग’ की उपाधि प्रदान की गई। यह विजय महाराजा रणजीत सिंह के लिए अनेक पक्षों से लाभकारी प्रमाणित हुई।

प्रश्न 9.
महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान की विजय का महत्त्व बताएँ। (Describe the significance of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Multan.)
उत्तर-
मुलतान की विजय महाराजा रणजीत सिंह की एक महत्त्वपूर्ण विजय थी। यह विजय कितनी महान् थी, इसका अनुमान हम निम्नलिखित तथ्यों से आसानी से लगा सकते हैं—
1. अफ़गान शक्ति को गहरा आघात-मुलतान विजय से पंजाब से अफ़गान शक्ति का दबदबा समाप्त हो गया। इस विजय ने पंजाब से अफ़गान शक्ति का अंत करके यह प्रमाणित कर दिया कि सिख अफ़गानों से कहीं अधिक शक्तिशाली हैं।

2. मुलतान सिंध एवं बहावलपुर के मध्य एक दीवार बन गया-महाराजा रणजीत सिंह द्वारा मुलतान पर अधिकार कर लिए जाने के कारण सिंध तथा बहावलपुर के मुसलमान अलग-अलग हो गए। इनके पृथक् हो जाने से वे महाराजा रणजीत सिंह के विरुद्ध कोई संयुक्त मोर्चा बनाने के योग्य न रहे। इस प्रकार मुलतान, सिंध तथा बहावलपुर के मध्य एक दीवार बन गया।

3. कुछ छोटी मुस्लिम रियासतों ने रणजीत सिंह की अधीनता स्वीकार कर ली-महाराजा रणजीत सिंह की मुलतान की विजय का एक महत्त्वपूर्ण परिणाम यह हुआ कि बहावलपुर, डेराजात, डेरा गाज़ी खाँ तथा डेरा इस्माइल खाँ जो छोटी मुस्लिम रियासतें थीं, के शासक बहुत भयभीत हो गए और उन्होंने शीघ्र ही रणजीत सिंह की अधीनता स्वीकार कर ली।

4. आय में वृद्धि-मुलतान का प्रदेश बहुत उपजाऊ तथा समृद्ध था। इसलिए इसकी विजय से रणजीत सिंह की आय में 7 लाख रुपए वाषिक की वृद्धि हुई। यहाँ से प्राप्त किए धन से महाराजा रणजीत सिंह को भविष्य में अपनी कई योजनाओं को पूर्ण करने का अवसर मिला।

5. व्यापार को प्रोत्साहन-मुलतान की विजय महाराजा रणजीब सिंह के लिए व्यापारिक एवं सैनिक पक्षों से भी बहुत लाभप्रद सिद्ध हुई। मुलतान के मार्ग से भारत का अफ़गानिस्तान तथा मध्य एशिया देशों के साथ व्यापार होता था। इस महत्त्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र पर रणजीत सिंह का अधिकार हो जाने के कारण पंजाब के व्यापार को काफी प्रोत्साहन मिला।

6. रणजीत सिंह के सम्मान में वृद्धि-मुलतान की विजय से जहाँ महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य में वृद्धि हुई, वहाँ उसके मान-सम्मान में चार चाँद लग गए। सभी उसकी शक्ति का लोहा मानने लगे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 10.
महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर कैसे अधिकार किया ? (How did Maharaja Ranjit Singh conquer Kashmir ?)
उत्तर-
कश्मीर अपनी सुंदरता तथा व्यापार के लिए बहुत विख्यात था। इसलिए महाराजा रणजीत सिंह कश्मीर पर अधिकार करना चाहता था। ठीक उसी समय काबुल का वज़ीर फ़तह खाँ भी कश्मीर को अपने अधिकार में लेने की योजनाएँ बना रहा था। क्योंकि वे दोनों अकेले कश्मीर को जीतने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए दोनों के मध्य रोहतास में एक समझौता हुआ। इस समझौते के अनुसार 1813 ई० में इन दोनों सेनाओं ने कश्मीर की ओर प्रस्थान किया। कश्मीर का गवर्नर अता मुहम्मद खाँ इन दोनों सेनाओं से टक्कर लेने के लिए आगे बढ़ा, परंतु शेरगढ़ के स्थान पर हुई लड़ाई में वह हार गया। कश्मीर पर अधिकार करने के पश्चात् फ़तह खाँ ने रणजीत सिंह को कुछ भी न दिया। 1814 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर दूसरी बार आक्रमण किया, परंतु इस आक्रमण में महाराजा को असफलता का सामना करना पड़ा। 1818 ई० में मुलतान की विजय से उत्साहित होकर महाराजा रणजीत सिंह ने 1819 ई० में कश्मीर पर तीसरी बार आक्रमण किया। 5 जुलाई, 1819 ई० को सोपियाँ के स्थान पर हुई लड़ाई ने कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर जबर खाँ की कड़ी पराजय हुई। इस प्रकार अंततः महाराजा रणजीत सिंह कश्मीर को विजित करने में सफल हुआ। इस भव्य विजय के कारण महाराजा रणजीत सिंह ने बहुत खुशियाँ मनाईं।

प्रश्न 11.
महाराजा रणजीत सिंह की कश्मीर की विजय का महत्त्व बताएँ। (Describe the significance of Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Kashmir.)
उत्तर-
1. महाराजा रणजीत की प्रतिष्ठा में वृद्धि-कश्मीर की विजय महाराजा रणजीत सिंह की महत्त्वपूर्ण विजयों में से एक थी। इस विजय से महाराजा की प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि हुई तथा लेह, लहासा तथा कराकुर्म के पहाड़ों के दूसरी ओर तक उसकी शक्ति की धाक जम गई। उत्तर में अब उसके राज्य की सीमा प्राकृतिक सीमा तक पहुंच गई।

2. अफ़गान शकित को गहरा आघात-कश्मीर पर सिखों का अधिकार हो जाने से अफगान शक्ति को एक और भारी आघात पहुँचा तथा सिख सेना का साहस और बढ़ गया।

3. आय में वृद्धि-कश्मीर की विजय से महाराजा रणजीत सिंह को भारी आर्थिक लाभ हुआ। इस प्राँत से महाराजा को 40,00,000 रुपए वार्षिक आय होती थी।

4. व्यापार को प्रोत्साहन-कश्मीर की विजय व्यापारिक दृष्टि से भी बहुत लाभप्रद प्रमाणित हुई। यह राज्य शालों के उद्योग के लिए विश्व भर में विख्यात था। इसके अतिरिक्त कश्मीर विभिन्न प्रकार के फलों, केसर तथा वनों के कारण भी जाना जाता था। कश्मीर के पंजाब में सम्मिलित होने से यहाँ के व्यापार में वृद्धि हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 12.
नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी की लड़ाई पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें। (Write a brief note on the battle of Naushehra or Tibba Tehri.)
उत्तर-
जनवरी, 1823 ई० में काबुल के शासक अजीम खाँ ने पेशावर पर आक्रमण करके उसे अपने अधिकार में ले लिया था। उसने सिखों के विरुद्ध धर्म युद्ध का नारा लगाया था जिसके कारण बहुत-से अफगान उसके झंडे के नीचे एकत्र होने लगे थे। दूसरी ओर रणजीत सिंह ने अज़ीम खाँ का सामना करने के लिए 20,000 सैनिकों की एक विशाल सेना भेजी। इस सेना के साथ हरी सिंह नलवा, जनरल एलार्ड, जनरल बैंतूरा, अकाली फूला सिंह, फतह सिंह आहलूवालिया तथा राजकुमार खड़क सिंह को भेजा गया। इस सारी सेना का नेतृत्व महाराजा रणजीत सिंह ने स्वयं किया। 14 मार्च, 1823 ई० को दोनों सेनाओं में नौशहरा अथवा टिब्बा टेहरी के स्थान पर बड़ा भयंकर युद्ध हुआ। आरंभ में अफ़गानों का पलड़ा भारी रहा। अकाली फूला सिंह तथा कई अन्य विख्यात योद्धा इस लड़ाई में मारे गए। ऐसे समय में महाराजा रणजीत सिंह ने अपनी सेनाओं में एक नया प्रोत्साहन पैदा किया। अब सिखों ने अफ़गान सेना पर एक ऐसा ज़ोरदार आक्रमण किया कि उन्हें अपने प्राण बचाने के लिए रण क्षेत्र से भागना पड़ा। इस निर्णायक लड़ाई में महाराजा रणजीत सिंह की विजय से उसकी सेना का प्रोत्साहन बहुत बढ़ गया और अज़ीम खाँ इस अपमान के कारण शीघ्र ही इस संसार से चल बसा।

प्रश्न 13.
महाराजा रणजीत सिंह की पेशावर की विजय एवं इसके महत्त्व पर संक्षेप नोट लिखें।
(Write a short note on Maharaja Ranjit Singh’s conquest of Peshawar and its significance.)
उत्तर-
पेशावर की विजय महाराजा रणजीत सिंह की महत्त्वपूर्ण विजयों में से एक थी। महाराजा रणजीत सिंह को पेशावर पर विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से 1818 ई० से 1834 ई० तक एक कड़ा संघर्ष करना पड़ा। इस समय के दौरान उसने अपने पाँच सैनिक अभियानों को पेशावर भेजा। महाराजा रणजीत सिंह ने यद्यपि 1823 ई० में पेशावर विजित करने में सफलता प्राप्त की थी किंतु इसे उसने 1834 ई० में अपने साम्राज्य में सम्मिलित किया। इस विजय से महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का काफ़ी विस्तार हुआ। उसकी सैनिक शक्ति की धाक समस्त भारत में जम गई। उसके सम्मान में भी काफ़ी वृद्धि हुई। पेशावर पर रणजीत सिंह का अधिकार हो जाने के कारण 8 शताब्दियों के पश्चात् पंजाबियों ने सुख की सांस ली क्योंकि इसी मार्ग से होकर मुस्लिम आक्रमणकारी पंजाब तथा भारत के अन्य भागों पर आक्रमण करते थे। इस कारण यहाँ भारी विनाश हुआ, वहीं उन्होंने लोगों की नींद हराम कर दी थी। महाराजा रणजीत सिंह द्वारा पेशावर पर अधिकार महाराजा के लिए आर्थिक पक्ष से भी बहुत लाभप्रद सिद्ध हुआ। इस प्राँत से रणजीत सिंह को वार्षिक लगभग लाख रुपये आय प्राप्त हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

प्रश्न 14.
महाराजा रणजीत सिंह ने पराजित शासकों के प्रति क्या नीति धारण की ? (What policy did Maharaja Ranjit Singh adopt towards the defeated rulers ?)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह एक दूरदर्शी तथा उदार शासक था। उसने न केवल बहुत-से प्रदेशों पर अधिकार किया, अपितु उनके प्रति एक सफल प्रशासनिक नीति भी अपनाई। यह नीति सभी शासकों पर समान रूप से लागू होती थी, चाहे वह शासक हिंदू, सिख अथवा मुसलमान थे। कई शासकों को, जिन्होंने रणजीत सिंह की अधिराज्य शर्ते स्वीकार कर ली थीं, उनके क्षेत्र लौटा दिए गए। जिन शासकों के क्षेत्र सिख राज्य में सम्मिलित कर लिए गए उन्हें महाराजा ने अपने दरबार में नौकरी पर रख लिया अथवा उन्हें गुज़ारे के लिए जागीरें दे दी गईं। विरोध जारी रखने वाले शासकों के विरुद्ध कड़ी नीति अपनाई गई। उनके विरुद्ध सैनिक अभियान भेजे गए तथा उनके राज्यों को हड़प लिया गया। संक्षेप में, महाराना रणजीत सिंह ने पराजित शासकों के प्रति जो नर्म तथा दयालुता का व्यवहार किया उसकी उस समय कोई अन्य उदाहरण नहीं मिलती।

प्रश्न 15.
महाराजा रणजीत सिंह ने सिख मिसलों के प्रति कैसी नीति अपनाई ?
(What policy did Maharaja Ranjit Singh adopt towards the Sikh Misls ?)
अथवा
महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति का वर्णन करें।
(Examine the Misl policy of Maharaja Ranjit Singh.)
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह ने सिख मिसलों के संबंध में विशेष नीति अपनाई थी। इस नीति की मुख्य विशेषताएँ निम्नलखित थीं।

  1. अपने राज्य का विस्तार करने के लिए न किसी रिश्तेदारी और न ही किसी के प्रति एहसानमंदी की भावना को महत्त्व देना।
  2. राज्य के विस्तार के समय यह नहीं देखना कि किसी मिसल सरदार के राज्य पर अधिकार करना न्यायोचित है अथवा नहीं।
  3. शक्तिशाली मिसल सरदारों से मित्रता कर लेना अथवा उनसे विवाह संबंध स्थापित कर लेना।
  4. दुर्बल मिसल सरदारों के राज्यों पर आक्रमण करके उनके प्रदेशों को अपने राज्य में सम्मिलित कर लेना।
  5. अवसर पाकर मित्र मिसल सरदारों से विश्वासघात करना और उनके प्रदेशों को अपने राज्य में शामिल करना।
  6. सिखों की महत्त्वपूर्ण केंद्रीय संस्था गुरमता को समाप्त करना ताकि कोई मिसलदार रणजीत सिंह की समानता न कर सके।

महाराजा रणजीत सिंह ने सर्वप्रथम कन्हैया मिसल से मित्रता स्थापित की। उसने 1796 ई० में गुरबख्श सिंह की पुत्री मेहताब कौर से विवाह किया। इस प्रकार 1798 ई० में उसने नकई मिसल के सरदार खजान सिंह की पुत्री राजकौर से विवाह किया। 1801 ई० में उसने फतह सिंह आहलूवालिया से एक-दूसरे का सदैव साथ देने का प्रण किया। इसी प्रकार जोध सिंह रामगढ़िया तथा डल्लेवालिया मिसल के सरदार तारा सिंह घेवा से मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित किए। इस नीति के कारण महाराजा अपने राज्य का विस्तार करने में सफल हुआ।

दूसरी ओर महाराजा रणजीत सिंह ने कमज़ोर मिसलों पर आक्रमण करके उन्हें अपने राज्य में सम्मिलित करने की नीति अपनाई। उसने भंगी मिसल, डल्लेवालिया मिसल, करोड़सिंधिया मिसल, नकई मिसल, फैज़लपुरिया मिसल पर आक्रमण करके उनके प्रदेशों पर कब्जा कर लिया। जब महाराजा रणजीत सिंह की स्थिति शक्तिशाली हो गई तो उसने कन्हैया मिसल, रामगढ़िया मिसल तथा आहलूवालिया मिसल प्रदेशों को हड़प लिया यद्यपि उनके रणजीत सिंह के साथ मैत्री संबंध थे। इस कारण कुछ इतिहासकार महाराजा रणजीत सिंह की मिसल नीति की आलोचना करते हैं, पर वास्तव में यह नीति पंजाब के लोगों के लिए एक वरदान सिद्ध हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

Source Based Questions

नोट-निम्नलिखित अनुच्छेदों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
1
महाराजा रणजीत सिंह का जन्म 1780 ई० में शुकरचकिया मिसल के नेता महा सिंह के घर हुआ। यद्यपि महाराजा रणजीत सिंह अनपढ़ रहा, तथापि उसने तलवारबाजी और घुड़सवारी में बहुत कुशलता प्राप्त कर ली थी। उसने बाल्यकाल से ही अपनी वीरता के कारनामे दिखाने आरंभ कर दिए थे। 1797 ई० में रणजीत सिंह ने शुकरचकिया मिसल की बागडोर संभाली तो उस समय पंजाब की राजनीतिक स्थिति बहुत डावाँडोल थी। यह एक अंधकारमय युग में से गुजर रहा था। महाराजा रणजीत सिंह ने अपनी विजयों का श्रीगणेश 1799 ई० में लाहौर की विजय से आरंभ किया था। मुलतान, कश्मीर तथा पेशावर उसकी अन्य सबसे महत्त्वपूर्ण विजयें थीं। इस प्रकार महाराजा रणजीत सिंह ने अपनी वीरता एवं योग्यता से अपने छोटे से राज्य को एक विस्तृत और शक्तिशाली साम्राज्य में परिवर्तित कर दिया था। उसके राज्य की सीमाएँ उत्तर में लद्दाख से लेकर दक्षिण में शिकारपुर तक तथा पूरब में सतलुज नदी से लेकर पश्चिम में पेशावर तक फैली हुई थीं।

  1. महाराजा रणजीत सिंह का जन्म ……… में हुआ। ।
  2. महाराजा रणजीत सिंह का संबंध किस मिसल के साथ था ?
  3. 18वीं सदी में पंजाब की राजनीतिक स्थिति कैसी थी ?
  4. महाराजा रणजीत सिंह की दो महत्त्वपूर्ण विजयें कौन-सी थीं?
  5. महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु कब हुई थी ?

उत्तर-

  1. 1780 ई०।
  2. महाराजा रणजीत सिंह का संबंध शुकरचकिया मिसल के साथ था।
  3. 18वीं सदी में पंजाब की राजनीतिक स्थिति स्थिर नहीं थी।
  4. महाराजा रणजीत सिंह की दो महत्त्वपूर्ण विजयें लाहौर तथा पेशावर थीं।
  5. महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु 1839 ई० में हुई थी।

2
जब रणजीत सिंह 12 वर्ष का था तो 1792 ई० में उसके पिता महा सिंह की मृत्यु हो गई थी। क्योंकि रणजीत सिंह अभी नाबालिग था इसलिए राज्य-व्यवस्था का कार्य उसकी माता राज कौर के हाथ में आ गया, किंतु राज कौर में प्रशासकीय योग्यता नहीं थी। इसलिए उसने शासन-व्यवस्था का कार्य अपने एक चहेते दीवान लखपत राय को सौंप दिया। 1796 ई० में जब रणजीत सिंह का विवाह मेहताब कौर से हो गया तो उसकी सास सदा कौर भी शासन-व्यवस्था में रुचि लेने लग पड़ी। इस प्रकार 1792 ई० से लेकर 1797 ई० तक शासन-व्यवस्था तीन व्यक्तियों-राज कौर, दीवान लखपत राय और सदा कौर के हाथ में रही। इसलिए इस काल को तिक्कड़ी के संरक्षण का काल कहा जाता है।

  1. महाराजा रणजीत सिंह के पिता जी का क्या नाम था ?
  2. राज कौर कौन थी ?
  3. महाराजा रणजीत सिंह का पहला विवाह किसके साथ हुआ था ?
  4. मेहताब कौर का संबंध किस मिसल के साथ था ?
    • शुकरचकिया मिसल
    • कन्हैया मिसल
    • भंगी मिसल
    • रामगढ़िया मिसल।
  5. सदा कौर कौन थी ?

उत्तर-

  1. महाराजा रणजीत सिंह के पिता जी का नाम महा सिंह था।
  2. राज कौर महाराजा रणजीत सिंह की माता जी का नाम था।
  3. महाराजा रणजीत सिंह का विवाह मेहताब कौर से हुआ।
  4. कन्हैया मिसल।
  5. सदा कौर महाराजा रणजीत सिंह की सास का नाम था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

3
रणजीत सिंह के उत्थान से पूर्व सतलुज नदी के उत्तर-पश्चिम की ओर भंगी मिसल काफ़ी शक्तिशाली थी। इस मिसल में पंजाब के दो सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण शहर लाहौर तथा अमृतसर सम्मिलित थे। इनके अतिरिक्त इस मिसल के अधीन गुजरात तथा स्यालकोट के क्षेत्र भी थे। 1797 ई० में लाहौर में तीन भंगी सरदारों चेत सिंह, साहिब सिंह तथा मोहर सिंह, अमृतसर में गुलाब सिंह, स्यालकोट में जीवन सिंह तथा गुजरात में साहिब सिंह भंगी का शासन था। इन सभी भंगी शासकों को भांग पीने तथा अफीम खाने का व्यसन था। वे सारा दिन रंगरलियाँ मनाने में व्यस्त रहते थे। प्रजा उनके अत्याचारों से बहुत दुखी थी। गुजरात के साहिब सिंह भंगी ने तो दूसरे भंगी सरदारों से ही लड़ना आरंभ कर दिया था। परिणामस्वरूप यह मिसल दिन-प्रतिदिन तीव्रता से पतन की ओर जा रही थी।

  1. भंगी मिसल का यह नाम क्यों पड़ा ?
  2. भंगी मिसल का शासन कौन-से शहरों में था ?
  3. …………….. में लाहौर में तीन भंगी सरदारों का शासन था।
  4. भंगी शासकों का शासन कैसा था ?
  5. कहाँ के भंगी शासकों ने आपस में लड़ना आरंभ कर दिया था ?

उत्तर-

  1. भंगी मिसल का यह नाम यहाँ के शासकों द्वारा भांग पीने के कारण पड़ा।
  2. भंगी मिसल का शासन लाहौर, अमृतसर, स्यालकोट तथा गुजरात में था।
  3. 1797 ई०।
  4. भंगी शासक अपना अधिकतर समय ऐशो-आराम में व्यतीत करते थे।
  5. गुजरात के शासक साहिब सिंह ने दूसरे भंगी शासकों के साथ लड़ना आरंभ कर दिया था।

4
शुकरचकिया मिसल का संस्थापक रणजीत सिंह का दादा चढ़त सिंह था। उसने गुजरांवाला, ऐमनाबाद और स्यालकोट के क्षेत्रों पर अधिकार कर लिया था। 1774 ई० में चढ़त सिंह की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र महा सिंह उसका उत्तराधिकारी बना। उसमें एक योग्य सरदार के सभी गुण थे। उसने रसूलनगर तथा अलीपुर के क्षेत्रों को जीत कर अपने राज्य का विस्तार किया। 1792 ई० में महा सिंह की मृत्यु के पश्चात् उसका पुत्र रणजीत सिंह उसका उत्तराधिकारी बना। क्योंकि उस समय रणजीत सिंह की आयु केवल 12 वर्ष थी, इसलिए शासन प्रबंध मुख्यतया रणजीत सिंह की माता राज कौर, दीवान लखपत राय तथा सास सदा कौर के हाथों में रहा। जवान होने पर रणजीत सिंह ने 1797 ई० में शासन स्वयं संभाल लिया। वह एक योग्य, वीर तथा दूरदर्शी शासक प्रमाणित हुआ।

  1. शुकरचकिया मिसल का संस्थापक कौन था ?
  2. महा सिंह ने किन दो प्रदेशों पर विजय प्राप्त की थी ?
  3. तिक्कड़ी के संरक्षण का काल क्या था ?
  4. रणजीत सिंह ने ………….. में स्वतंत्र रूप से शासन स्वयं संभाल लिया।
  5. रणजीत सिंह कैसा शासक सिद्ध हुआ ?

उत्तर-

  1. शुकरचकिया मिसल का संस्थापक चढ़त सिंह था।
  2. महा सिंह ने रसूल नगर तथा अलीपुर नाम के दो प्रदेशों पर विजय प्राप्त की थी।
  3. तिक्कड़ी के संरक्षण का काल 1792 ई० से 1797 ई० तक था।
  4. 1797 ई०।
  5. रणजीत सिंह एक योग्य, बहादुर तथा दूरदर्शी शासक था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 17 महाराजा रणजीत सिंह का जीवन और विजयें

5
कश्मीर अपनी सुंदरता तथा व्यापार के लिए बहुत विख्यात था। इसलिए महाराजा रणजीत सिंह कश्मीर पर अधिकार करना चाहता था। ठीक उसी समय काबुल का वज़ीर फ़तह खाँ भी कश्मीर को अपने अधिकार में लेने की योजनाएँ बना रहा था। क्योंकि वे दोनों अकेले कश्मीर को जीतने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए दोनों के मध्य रोहतास में एक समझौता हुआ। 1813 ई० में इन दोनों सेनाओं ने कश्मीर की ओर प्रस्थान किया। कश्मीर का गवर्नर अत्ता मुहम्मद खाँ इन दोनों सेनाओं से टक्कर लेने के लिए आगे बढ़ा, परंतु शेरगढ़ के स्थान पर हुई लड़ाई में अत्ता मुहम्मद खाँ हार गया। कश्मीर पर अधिकार करने के पश्चात् फ़तह खाँ ने रणजीत सिंह को कुछ भी न दिया। 1814 ई० में महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर दूसरी बार आक्रमण किया, परंतु इस आक्रमण में महाराजा को असफलता का सामना करना पड़ा। 1818 ई० में मुलतान की विजय से उत्साहित होकर महाराजा रणजीत सिंह ने 1819 ई० में कश्मीर पर तीसरी बार आक्रमण किया। 5 जुलाई, 1819 ई० को सुपीन के स्थान पर हुई लड़ाई में कश्मीर के तत्कालीन गवर्नर ज़बर खाँ की कड़ी पराजय हुई। इस प्रकार अंततः महाराजा रणजीत सिंह कश्मीर को विजित करने में सफल हुआ।

  1. महाराजा रणजीत सिंह कश्मीर को अपने अधीन क्यों करना चाहता था ?
  2. रोहतास समझौता कब हुआ ?
  3. महाराजा रणजीत सिंह के कश्मीर के पहले आक्रमण के समय वहाँ का गवर्नर कौन था ?
  4. महाराजा रणजीत सिंह ने कश्मीर पर कब विजय प्राप्त की थी ?
  5. महाराजा रणजीत सिंह की कश्मीर विजय समय वहाँ का गवर्नर कौन था ?
    • फतेह खाँ
    • ज़बर खाँ
    • नुसरत खाँ
    • दीवान मोहकम चंद।

उत्तर-

  1. महाराजा रणजीत सिंह कश्मीर की सुंदरता तथा इसके व्यापार के कारण इसे अपने अधीन करना चाहता था।
  2. रोहतास समझौता 1813 ई० में हुआ।
  3. महाराजा रणजीत सिंह के कश्मीर पर पहले आक्रमण के समय वहाँ का गवर्नर अत्ता मुहम्मद खाँ था।
  4. महाराजा रणजीत सिंह ने 1819 ई० में कश्मीर पर विजय प्राप्त की थी।
  5. ज़बर खाँ।

Leave a Comment