PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

Punjab State Board PSEB 12th Class History Book Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 History Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

निबंधात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रथम ऐंग्लो-सिरव युद्ध के कारण (Causes of the First Anglo-Sikh War)

प्रश्न 1.
अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के कारणों का वर्णन करें।
(Describe the causes of the First Anglo-Sikh War between British and Sikhs.)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के क्या कारण थे ?
(What were the causes of First Anglo-Sikh War ?)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो सिख युद्ध के कारणों का वर्णन करें।
(Describe the causes of First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-
अंग्रेज़ों ने महाराजा रणजीत सिंह के समय ही पंजाब का घेराव आरंभ कर दिया था। उन्होंने जानबूझ कर ऐसी नीतियाँ अपनाईं जिनका अंत प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के रूप में हुआ। इस युद्ध के प्रमुख कारणों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

1. अंग्रेजों की पंजाब का घेरा डालने की नीति (British Policy of Encircling the Punjab) अंग्रेज़ दीर्घकाल से पंजाब को अपने अधीन करने के स्वप्न ले रहे थे। 1809 ई० में अंग्रेज़ों ने रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की संधि करके उसे सतलुज पार के क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोक दिया था। 1835-36 ई० में अंग्रेज़ों ने शिकारपुर पर अधिकार कर लिया। 1835 ई० में अंग्रेजों ने फिरोजपुर पर अधिकार कर लिया। 1838 ई० में अंग्रेज़ों ने फिरोजपुर में सैनिक छावनी स्थापित कर ली। इसी वर्ष अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह को सिंध की ओर बढ़ने से रोक दिया। अतः पंजाब को हड़प करना अब कुछ ही दिनों की बात रह गई थी। इस कारण अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य युद्ध को टाला नहीं जा सकता था।

2. पंजाब में फैली अराजकता (Anarchy in the Punjab) जून, 1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् पंजाब में अराजकता फैल गई थी। सिंहासन की प्राप्ति के लिए षड्यंत्रों का एक नया दौर आरंभ हुआ। 1839 ई० से लेकर 1845 ई० के 6 वर्ष के समय के दौरान पंजाब में पाँच सरकारें बदलीं। डोगरों ने अपने षड्यंत्रों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह के वंश को बर्बाद कर दिया। अंग्रेजों ने इस स्वर्ण अवसर का उचित लाभ उठाया।

3. प्रथम अफ़गान युद्ध में अंग्रेजों की पराजय (Defeat of the British in the First Afghan War)-अंग्रेज़ों को प्रथम बार अफ़गानिस्तान के साथ हुए प्रथम युद्ध (1839-42 ई०) में पराजय का सामना करना पड़ा। इस युद्ध में हुए भारी विनाश के कारण अंग्रेजों के मान-सम्मान को भारी आघात पहुंचा। अंग्रेज़ अपनी अफगानिस्तान में हुई पराजय के अपयश को किसी अन्य विजय से धोना चाहते थे। यह विजय उन्हें पंजाब में ही मिल सकती थी, क्योंकि उस समय पंजाब की स्थिति बहुत डावांडोल थी।

4. अंग्रेज़ों का सिंध विलय (Annexation of Sind by the British)-सिंध का भौगोलिक पक्ष से बहुत महत्त्व था। अत: 1843 ई० में अंग्रेजों ने सिंध पर अधिकार कर लिया। क्योंकि सिख सिंध को अपने साम्राज्य में शामिल करना चाहते थे, इसलिए सिखों एवं अंग्रेजों के परस्पर संबंधों में तनाव और बढ़ गया।

5. अंग्रेजों की सैनिक तैयारियां (Military Preparations of the Britishers)-1844 ई० में लॉर्ड हार्डिंग ने गवर्नर जनरल का पद संभालने के पश्चात् सिखों के विरुद्ध जोरदार सैनिक तैयारियाँ आरंभ कर दी थीं। उसने कर्नल रिचमंड के स्थान पर लड़ाकू स्वभाव वाले मेजर ब्रॉडफुट को उत्तर-पश्चिमी सीमा का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया। लॉर्ड ग्रफ़ जोकि अंग्रेज़ी सेना का कमांडर-इन-चीफ था, ने अंबाला में अपना हेड क्वार्टर स्थापित कर लिया था। मार्च, 1845 ई० में देश के अन्य भागों से और सेनाएँ फिरोज़पुर, लुधियाना तथा अंबाला में भेजी गईं। इन सैनिक तैयारियों के कारण सिखों एवं अंग्रेजों के बीच परस्पर खाई और बढ़ गई।

6. मेजर ब्रॉडफुट की नियुक्ति (Appointment of Major Broadfoot)-नवंबर, 1844 ई० में मेजर ब्रॉडफुट को मिस्टर क्लार्क के स्थान पर लुधियाना का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया गया। वह सिखों का घोर शत्रु था। वह यह विचार लेकर पंजाब की सीमा पर आया था कि अंग्रेज़ों ने सिखों के साथ युद्ध करने का निर्णय कर लिया है। डॉक्टर फौजा सिंह के अनुसार,
“ब्रॉडफुट की लुधियाना में पोलिटिकल एजेंट के रूप में नियुक्ति एक और सोची-समझी चाल थी जोकि पंजाब में शीघ्र आरंभ होने वाले युद्ध को सामने रखकर की गई थी।”1
ब्रॉडफुट ने बहुत-सी ऐसी कार्यवाइयां की जिनके कारण सिख अंग्रेजों के विरुद्ध भड़क उठे।

7 लाल सिंह व तेजा सिंह द्वारा लड़ाई के लिए उकसाना (Incitement for War by Lal Singh & Teja Singh)-जवाहर सिंह की मृत्यु के बाद लाल सिंह को लाहौर सरकार का नया वज़ीर नियुक्त किया गया। उसने अपने भाई तेजा सिंह को सेनापति के पद पर नियुक्त किया। ये दोनों पहले ही गुप्त रूप से अंग्रेजों से मिले हुए थे। उस समय सिख सेना की शक्ति बहुत बढ़ चुकी थी। वे चाहते थे कि सिखों की इस शक्तिशाली सेना को अंग्रेजों के साथ लड़वाकर इसे दुर्बल कर दिया जाए। ऐसा करने पर ही वे अपने पदों पर बने रह पाएँगे। इस कारण उन्होंने सिख सेना को अंग्रेजों के विरुद्ध भड़काना आरंभ कर दिया। उनके भड़काने पर सिख सेना ने 11 दिसंबर, 1845 ई० को सतलुज नदी को पार किया। अंग्रेज़ इसी स्वर्ण अवसर की प्रतीक्षा में थे। अत: 13 दिसंबर, 1845 ई० को गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग ने सिख सेना पर यह दोष लगाते हुए युद्ध की घोषणा कर दी कि उसने अंग्रेज़ी क्षेत्रों पर आक्रमण कर दिया है।

1. “The appointment of Broadfoot as political agent at Ludhiana was also a calculated move made with an eye on the fast approaching war with the Punjab.” Dr. Fauja Singh, After Ranjit Singh (New Delhi : 1982) p. 136.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

युद्ध की घटनाएँ तथा परिणाम (Events and Results of the War)

प्रश्न 2.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध की मुख्य घटनाएँ क्या थीं ? इस युद्ध के क्या परिणाम निकले ? संक्षेप में वर्णन करें।
(What were the main events of the First Anglo-Sikh War ? Briefly explain the consequences of this War.)
अथवा
पहले आंग्ल-सिख युद्ध की मुख्य घटनाओं और नतीजों का अध्ययन कीजिए। (Study the main events and results of the First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-
अंग्रेजों की कुटिल नीतियों के कारण विवश होकर सिख सैनिकों को 11 दिसंबर, 1845 ई० को सतलुज नदी को पार करना पड़ा। अंग्रेज़ इसी स्वर्ण अवसर की प्रतीक्षा में थे। लॉर्ड हार्डिंग ने सिखों पर आक्रमण का दोष लगाया और 13 दिसंबर, 1845 ई० को युद्ध की घोषणा कर दी। इस युद्ध के दूरगामी प्रभाव पड़े। प्रथम आंग्लसिख युद्ध की घटनाओं एवं परिणामों का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित अनुसार है—
I. युद्ध की घटनाएँ (Events of the War)

1. मुदकी की लड़ाई (Battle of Mudki)—अंग्रेज़ों तथा सिखों में पहली महत्त्वपूर्ण लड़ाई 18 दिसंबर, 1845 ई० को मुदकी नामक स्थान पर लड़ी गई थी। इस लड़ाई में सिख सैनिकों की संख्या 5,500 थी और उनका नेतृत्व लाल सिंह कर रहा था। दूसरी ओर अंग्रेज़ सेना की संख्या 12,000. थी और उनका नेतृत्व लॉर्ड ह्यूग गफ़ कर रहा था। सिख सेना ने अंग्रेजों के ऐसे दाँत खट्टे किए कि उनमें अफरा-तफरी मच गई। यह देखकर लाल सिंह अपने कुछ सैनिकों को साथ लेकर युद्ध क्षेत्र से भाग गया। परिणामस्वरूप सिख सेना पराजित हुई। प्रसिद्ध इतिहासकार सीता राम कोहली के अनुसार,
“मुदकी की लड़ाई ने अंग्रेजों के इस बढ़ रहे विश्वास को गलत प्रमाणित कर दिया कि सिखों का सामना करना कोई मुश्किल कार्य नहीं है।”2

2. फिरोजशाह की लड़ाई (Battle of Ferozeshah)-सिखों और अंग्रेजों में दूसरी प्रसिद्ध लड़ाई फिरोज़शाह में 21 दिसंबर, 1845 ई० को लड़ी गई। इसमें अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व ह्यूग गफ़, जॉन लिटलर तथा लॉर्ड हार्डिंग कर रहे थे। सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह एवं तेजा सिंह कर रहे थे। इस लड़ाई में सिखों ने अंग्रेज़ों के ऐसे छक्के छुड़ाए कि एक बार तो उन्हें नानी याद आ गई। अंग्रेजों ने बिना शर्त शस्त्र फेंकने के संबंध में विचार करना आरंभ किया। ठीक उस समय लाल सिंह और तेजा सिंह ने गद्दारी की तथा अपने सैनिकों को लेकर रणभूमि से भाग गए। इस प्रकार विजित हुई खालसा सेना सेनापतियों की गद्दारी के कारण पराजित हुई। जनरल हैवलाक का कहना था कि,
“इस प्रकार की एक और लड़ाई साम्राज्य को हिला देगी।”3

3. बद्दोवाल की लड़ाई (Battle of Baddowal)-लाहौर दरबार के निर्देश पर रणजोध सिंह, 10,000 सैनिकों को साथ लेकर लुधियाना से 18 मील दूर स्थित बद्दोवाल पहुँचा। 21 जनवरी, 1846 ई० को बद्दोवाल के स्थान पर हुई इस लड़ाई में सिख बहुत वीरता से लड़े। सिखों ने अंग्रेजों के शस्त्र तथा खाद्य सामग्री भी लूट ली। अंग्रेज़ हार कर लुधियाना की ओर भाग गए।

4. अलीवाल की लड़ाई (Battle of Aliwal) रणजोध सिंह अपने सैनिकों को साथ लेकर अलीवाल की ओर चल पड़ा। अलीवाल में सिख अभी अपने मोर्चे लगा रहे थे कि अचानक 28 जनवरी, 1846 ई० के दिन हैरी स्मिथ के अधीन अंग्रेज़ी सेना ने सिखों पर आक्रमण कर दिया। यह लड़ाई बहुत भयानक थी। रणजोध सिंह की गद्दारी के कारण इस लड़ाई में अंग्रेजों की विजय हुई।

5. सभराओं की लड़ाई (Battle of Sobraon)—सभराओं की लड़ाई सिखों एवं अंग्रेजों के प्रथम युद्ध की अंतिम लड़ाई थी। इस लड़ाई से पूर्व 30,000 सिख सैनिक सभराओं पहुँच चुके थे। लाल सिंह तथा तेजा सिंह सिख सेना का नेतृत्व कर रहे थे। अंग्रेजी सेना की कुल संख्या 15,000 थी। लॉर्ड ह्यूग गफ़ तथा लॉर्ड हार्डिंग इस सेना का नेतृत्व कर रहे थे। 10 फरवरी, 1846 ई० वाले दिन अंग्रेज़ों ने सिख सेना पर आक्रमण कर दिया। ठीक इसी समय पूर्व निर्मित योजनानुसार लाल सिंह और तेजा सिंह मैदान से भाग गए। फलस्वरूप सिख सेना बिखरने लग पड़ी। ऐसे अवसर पर सरदार शाम सिंह अटारीवाला आगे आए। उनकी बहादुरी और कुशलता देखकर अंग्रेज़ भी हैरान रह गए। शाम सिंह अटारीवाला की शहीदी के कारण सिख सेना का साहस टूट गया। इस प्रकार अंततः इस लड़ाई में अंग्रेज़ विजयी रहे। एच० एस० भटिया एवं एस० आर० बक्शी के अनुसार, “सभराओं की लड़ाई प्रत्येक पक्ष से निर्णायक थी।”4

2. “The battle of Mudki served to dispel a notion that had gained credence with the British that the Sikhs were no great force to be reckoned with.” S.R. Kohli, Sunset of the Sikh Empire (Bombay : 1967) pp. 107-108.
3. “Another such action will shake the Empire.” General Havelock.
4. “The battle of Sobraon was decisive in every respect.” H.S. Bhatia and S.R. Bakshi, Encyclopaedic History of the Sikhs and Sikhism (New Delhi : 1999) Vol. IV, p. 174.

II. युद्ध के परिणाम । (Results of the War)
अंग्रेज़ों एवं सिखों के मध्य हुए प्रथम युद्ध के परिणामस्वरूप अंग्रेज़ी- सरकार तथा लाहौर दरबार के मध्य १ मार्च, 1846 ई० को ‘लाहौर की संधि’ हुई।

लाहौर की संधि (Treaty of Lahore)
अंग्रेज़ों एवं सिखों के मध्य हुई लाहौर की संधि की मुख्य शर्ते निम्नलिखित थीं—

  1. अंग्रेज़ी सरकार और महाराजा दलीप सिंह तथा उसके उत्तराधिकारियों में सदैव शाँति तथा मित्रता बनी रहेगी।
  2. लाहौर के महाराजा ने सतलुज दरिया के दक्षिण में स्थित सभी प्रदेशों पर सदा के लिए अपना अधिकार छोड़ना स्वीकार कर लिया।
  3. महाराजा ने सतलुज और ब्यास नदियों के मध्य सभी मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र एवं दुर्ग अंग्रेजों के सुपुर्द कर दिए।
  4. अंग्रेज़ों ने युद्ध की क्षतिपूर्ति के रूप में 1.50 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की माँग की। इतनी राशि लाहौर सरकार के कोष से नहीं मिल सकती थी। इसलिए एक करोड़ रुपए के बदले कश्मीर और हज़ारा के क्षेत्र अंग्रेजों को दे दिए।
  5. लाहौर राज्य की पैदल सेना की संख्या 20,000 और घुड़सवार सेना की संख्या 12,000 निश्चित कर दी गई।
  6. जब कभी आवश्यकता हो, अंग्रेज़ी सेनाएँ बिना किसी बाधा के लाहौर राज्य में से गुज़र सकेंगी। .
  7. महाराजा ने वचन दिया कि वह अंग्रेजों की स्वीकृति के बिना किसी अंग्रेज़, यूरोपियन तथा अमेरिकन को नौकर नहीं रखेगा।
  8. अंग्रेजों ने दलीप सिंह को लाहौर का महाराजा, रानी जिंदां को महाराजा का संरक्षक तथा लाल सिंह को प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया।
  9. अंग्रेज़ सरकार लाहौर राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगी, परंतु जहाँ कहीं आवश्यक होगा, परामर्श देगी।
  10. अंग्रेज़ सरकार की आज्ञा के बिना लाहौर सरकार अपनी सीमाओं में परिवर्तन नहीं करेगी।

पूरक संधि (Supplementary Treaty)
लाहौर की संधि के दो दिन पश्चात् ही अर्थात् 11 मार्च, 1846 ई० को इस संधि में कुछ अतिरिक्त शर्ते सम्मिलित की गईं। इन शर्तों का विवरण निम्नलिखित है—

  1. लाहौर के नागरिकों की समुचित सुरक्षा के लिए 1846 ई० के अंत तक अंग्रेजों की पर्याप्त सेना लाहौर में ही रहेगी।
  2. लाहौर का दुर्ग और शहर पूरी तरह अंग्रेज़ी सेना के अधिकार में होगा। लाहौर. सरकार सैनिकों के आवास की व्यवस्था करेगी तथा उन सैनिकों का सारा खर्च देगी।
  3. दोनों सरकारें अपनी सीमाएँ निर्धारित करने के लिए शीघ्र ही अपने-अपने कमिश्नर नियुक्त करेंगी।

भैरोवाल की संधि (Treaty of Bhairowal)
अंग्रेज़ी सरकार ने लाहौर दरबार के साथ 16 दिसंबर, 1846 ई० को एक नयी संधि की। यह संधि इतिहास में भैरोवाल की संधि के नाम से विख्यात है। इस संधि की मुख्य शर्ते निम्नलिखिप्त थीं—

  1. अंग्रेज़ी सरकार लाहौर सरकार के सभी विभागों की देख-रेख के लिए ब्रिटिश रेजीडेंट नियुक्त करेगी।
  2. जब तक महाराजा दलीप सिंह नाबालिग रहेगा, राज्य की शासन-व्यवस्था एक कौंसिल ऑफ़ रीजैंसी द्वारा चलाई जाएगी। इसके 8 सदस्य होंगे।
  3. महारानी जिंदां को शासन-प्रबंध से पृथक् कर दिया गया तथा उसे 12 लाख रुपए वार्षिक पेंशन दी गई।
  4. महाराजा की रक्षा करने तथा देश में शाँति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्रिटिश सेना लाहौर में रहेगी।
  5. यदि गवर्नर जनरल राजधानी की सुरक्षा के लिए आवश्यक समझे तो ब्रिटिश सैनिक लाहौर राज्य के किसी भी दुर्ग अथवा सैनिक छावनी पर अधिकार कर सकेंगे।
  6. ब्रिटिश सेना के खर्च के लिए लाहौर राज्य ब्रिटिश सरकार को 22 लाख रुपए प्रति वर्ष देगा।
  7. इस संधि की शर्ते महाराजा दलीप सिंह के वयस्क होने तक अर्थात् 4 सितंबर, 1854 ई० तक लागू रहेंगी। प्रसिद्ध लेखक डॉ० जी० एस० छाबड़ा का कहना है,

“इस प्रकार भैरोवाल की संधि ने सिख शक्ति की मृत्यु की घंटी बजी दी तथा इस संधि ने अंग्रेज़ों को । पंजाब का वास्तविक शासक बना दिया।”5

5. “The Treaty of Bhairowal thus rang the death knell of the Sikh power and it made the British the real masters of the Punjab.” Dr. G.S. Chhabra, Advanced History of the Punjab (Jalandhar : 1972) Vol. 2, p. 269.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रथम ऐंग्लो-सिरव युद्ध के कारण तथा परिणाम (Causes and Results of the First Anglo-Sikh War)

प्रश्न 3.
अंग्रेजों तथा सिखों के बीच प्रथम युद्ध के कारण एवं परिणाम बताएँ।
(Discuss the causes and results of the First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम एंग्लो-सिख युद्ध के कारणों तथा परिणामों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
(Briefly describe the causes and results of the First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के कारणों और परिणामों का वर्णन करें।
(Describe the causes and results of the First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-
अंग्रेज़ों ने महाराजा रणजीत सिंह के समय ही पंजाब का घेराव आरंभ कर दिया था। उन्होंने जानबूझ कर ऐसी नीतियाँ अपनाईं जिनका अंत प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के रूप में हुआ। इस युद्ध के प्रमुख कारणों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

1. अंग्रेजों की पंजाब का घेरा डालने की नीति (British Policy of Encircling the Punjab) अंग्रेज़ दीर्घकाल से पंजाब को अपने अधीन करने के स्वप्न ले रहे थे। 1809 ई० में अंग्रेज़ों ने रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की संधि करके उसे सतलुज पार के क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोक दिया था। 1835-36 ई० में अंग्रेज़ों ने शिकारपुर पर अधिकार कर लिया। 1835 ई० में अंग्रेजों ने फिरोजपुर पर अधिकार कर लिया। 1838 ई० में अंग्रेज़ों ने फिरोजपुर में सैनिक छावनी स्थापित कर ली। इसी वर्ष अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह को सिंध की ओर बढ़ने से रोक दिया। अतः पंजाब को हड़प करना अब कुछ ही दिनों की बात रह गई थी। इस कारण अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य युद्ध को टाला नहीं जा सकता था।

2. पंजाब में फैली अराजकता (Anarchy in the Punjab) जून, 1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् पंजाब में अराजकता फैल गई थी। सिंहासन की प्राप्ति के लिए षड्यंत्रों का एक नया दौर आरंभ हुआ। 1839 ई० से लेकर 1845 ई० के 6 वर्ष के समय के दौरान पंजाब में पाँच सरकारें बदलीं। डोगरों ने अपने षड्यंत्रों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह के वंश को बर्बाद कर दिया। अंग्रेजों ने इस स्वर्ण अवसर का उचित लाभ उठाया।

3. प्रथम अफ़गान युद्ध में अंग्रेजों की पराजय (Defeat of the British in the First Afghan War)-अंग्रेज़ों को प्रथम बार अफ़गानिस्तान के साथ हुए प्रथम युद्ध (1839-42 ई०) में पराजय का सामना करना पड़ा। इस युद्ध में हुए भारी विनाश के कारण अंग्रेजों के मान-सम्मान को भारी आघात पहुंचा। अंग्रेज़ अपनी अफगानिस्तान में हुई पराजय के अपयश को किसी अन्य विजय से धोना चाहते थे। यह विजय उन्हें पंजाब में ही मिल सकती थी, क्योंकि उस समय पंजाब की स्थिति बहुत डावांडोल थी।

4. अंग्रेज़ों का सिंध विलय (Annexation of Sind by the British)-सिंध का भौगोलिक पक्ष से बहुत महत्त्व था। अत: 1843 ई० में अंग्रेजों ने सिंध पर अधिकार कर लिया। क्योंकि सिख सिंध को अपने साम्राज्य में शामिल करना चाहते थे, इसलिए सिखों एवं अंग्रेजों के परस्पर संबंधों में तनाव और बढ़ गया।

5. अंग्रेजों की सैनिक तैयारियां (Military Preparations of the Britishers)-1844 ई० में लॉर्ड हार्डिंग ने गवर्नर जनरल का पद संभालने के पश्चात् सिखों के विरुद्ध जोरदार सैनिक तैयारियाँ आरंभ कर दी थीं। उसने कर्नल रिचमंड के स्थान पर लड़ाकू स्वभाव वाले मेजर ब्रॉडफुट को उत्तर-पश्चिमी सीमा का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया। लॉर्ड ग्रफ़ जोकि अंग्रेज़ी सेना का कमांडर-इन-चीफ था, ने अंबाला में अपना हेड क्वार्टर स्थापित कर लिया था। मार्च, 1845 ई० में देश के अन्य भागों से और सेनाएँ फिरोज़पुर, लुधियाना तथा अंबाला में भेजी गईं। इन सैनिक तैयारियों के कारण सिखों एवं अंग्रेजों के बीच परस्पर खाई और बढ़ गई।

6. मेजर ब्रॉडफुट की नियुक्ति (Appointment of Major Broadfoot)-नवंबर, 1844 ई० में मेजर ब्रॉडफुट को मिस्टर क्लार्क के स्थान पर लुधियाना का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया गया। वह सिखों का घोर शत्रु था। वह यह विचार लेकर पंजाब की सीमा पर आया था कि अंग्रेज़ों ने सिखों के साथ युद्ध करने का निर्णय कर लिया है। डॉक्टर फौजा सिंह के अनुसार,
“ब्रॉडफुट की लुधियाना में पोलिटिकल एजेंट के रूप में नियुक्ति एक और सोची-समझी चाल थी जोकि पंजाब में शीघ्र आरंभ होने वाले युद्ध को सामने रखकर की गई थी।”1
ब्रॉडफुट ने बहुत-सी ऐसी कार्यवाइयां की जिनके कारण सिख अंग्रेजों के विरुद्ध भड़क उठे।

7. लाल सिंह व तेजा सिंह द्वारा लड़ाई के लिए उकसाना (Incitement for War by Lal Singh & Teja Singh)-जवाहर सिंह की मृत्यु के बाद लाल सिंह को लाहौर सरकार का नया वज़ीर नियुक्त किया गया। उसने अपने भाई तेजा सिंह को सेनापति के पद पर नियुक्त किया। ये दोनों पहले ही गुप्त रूप से अंग्रेजों से मिले हुए थे। उस समय सिख सेना की शक्ति बहुत बढ़ चुकी थी। वे चाहते थे कि सिखों की इस शक्तिशाली सेना को अंग्रेजों के साथ लड़वाकर इसे दुर्बल कर दिया जाए। ऐसा करने पर ही वे अपने पदों पर बने रह पाएँगे। इस कारण उन्होंने सिख सेना को अंग्रेजों के विरुद्ध भड़काना आरंभ कर दिया। उनके भड़काने पर सिख सेना ने 11 दिसंबर, 1845 ई० को सतलुज नदी को पार किया। अंग्रेज़ इसी स्वर्ण अवसर की प्रतीक्षा में थे। अत: 13 दिसंबर, 1845 ई० को गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग ने सिख सेना पर यह दोष लगाते हुए युद्ध की घोषणा कर दी कि उसने अंग्रेज़ी क्षेत्रों पर आक्रमण कर दिया है।

1. “The appointment of Broadfoot as political agent at Ludhiana was also a calculated move made with an eye on the fast approaching war with the Punjab.” Dr. Fauja Singh, After Ranjit Singh (New Delhi : 1982) p. 136.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 4.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के कारण, घटनाएँ तथा परिणामों का संक्षिप्त वर्णन करें।
(Discuss in brief the causes, events and results of the First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-
अंग्रेज़ों ने महाराजा रणजीत सिंह के समय ही पंजाब का घेराव आरंभ कर दिया था। उन्होंने जानबूझ कर ऐसी नीतियाँ अपनाईं जिनका अंत प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के रूप में हुआ। इस युद्ध के प्रमुख कारणों का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है—

1. अंग्रेजों की पंजाब का घेरा डालने की नीति (British Policy of Encircling the Punjab) अंग्रेज़ दीर्घकाल से पंजाब को अपने अधीन करने के स्वप्न ले रहे थे। 1809 ई० में अंग्रेज़ों ने रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की संधि करके उसे सतलुज पार के क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोक दिया था। 1835-36 ई० में अंग्रेज़ों ने शिकारपुर पर अधिकार कर लिया। 1835 ई० में अंग्रेजों ने फिरोजपुर पर अधिकार कर लिया। 1838 ई० में अंग्रेज़ों ने फिरोजपुर में सैनिक छावनी स्थापित कर ली। इसी वर्ष अंग्रेजों ने महाराजा रणजीत सिंह को सिंध की ओर बढ़ने से रोक दिया। अतः पंजाब को हड़प करना अब कुछ ही दिनों की बात रह गई थी। इस कारण अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य युद्ध को टाला नहीं जा सकता था।

2. पंजाब में फैली अराजकता (Anarchy in the Punjab) जून, 1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् पंजाब में अराजकता फैल गई थी। सिंहासन की प्राप्ति के लिए षड्यंत्रों का एक नया दौर आरंभ हुआ। 1839 ई० से लेकर 1845 ई० के 6 वर्ष के समय के दौरान पंजाब में पाँच सरकारें बदलीं। डोगरों ने अपने षड्यंत्रों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह के वंश को बर्बाद कर दिया। अंग्रेजों ने इस स्वर्ण अवसर का उचित लाभ उठाया।

3. प्रथम अफ़गान युद्ध में अंग्रेजों की पराजय (Defeat of the British in the First Afghan War)-अंग्रेज़ों को प्रथम बार अफ़गानिस्तान के साथ हुए प्रथम युद्ध (1839-42 ई०) में पराजय का सामना करना पड़ा। इस युद्ध में हुए भारी विनाश के कारण अंग्रेजों के मान-सम्मान को भारी आघात पहुंचा। अंग्रेज़ अपनी अफगानिस्तान में हुई पराजय के अपयश को किसी अन्य विजय से धोना चाहते थे। यह विजय उन्हें पंजाब में ही मिल सकती थी, क्योंकि उस समय पंजाब की स्थिति बहुत डावांडोल थी।

4. अंग्रेज़ों का सिंध विलय (Annexation of Sind by the British)-सिंध का भौगोलिक पक्ष से बहुत महत्त्व था। अत: 1843 ई० में अंग्रेजों ने सिंध पर अधिकार कर लिया। क्योंकि सिख सिंध को अपने साम्राज्य में शामिल करना चाहते थे, इसलिए सिखों एवं अंग्रेजों के परस्पर संबंधों में तनाव और बढ़ गया।

5. अंग्रेजों की सैनिक तैयारियां (Military Preparations of the Britishers)-1844 ई० में लॉर्ड हार्डिंग ने गवर्नर जनरल का पद संभालने के पश्चात् सिखों के विरुद्ध जोरदार सैनिक तैयारियाँ आरंभ कर दी थीं। उसने कर्नल रिचमंड के स्थान पर लड़ाकू स्वभाव वाले मेजर ब्रॉडफुट को उत्तर-पश्चिमी सीमा का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया। लॉर्ड ग्रफ़ जोकि अंग्रेज़ी सेना का कमांडर-इन-चीफ था, ने अंबाला में अपना हेड क्वार्टर स्थापित कर लिया था। मार्च, 1845 ई० में देश के अन्य भागों से और सेनाएँ फिरोज़पुर, लुधियाना तथा अंबाला में भेजी गईं। इन सैनिक तैयारियों के कारण सिखों एवं अंग्रेजों के बीच परस्पर खाई और बढ़ गई।

6. मेजर ब्रॉडफुट की नियुक्ति (Appointment of Major Broadfoot)-नवंबर, 1844 ई० में मेजर ब्रॉडफुट को मिस्टर क्लार्क के स्थान पर लुधियाना का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया गया। वह सिखों का घोर शत्रु था। वह यह विचार लेकर पंजाब की सीमा पर आया था कि अंग्रेज़ों ने सिखों के साथ युद्ध करने का निर्णय कर लिया है। डॉक्टर फौजा सिंह के अनुसार,
“ब्रॉडफुट की लुधियाना में पोलिटिकल एजेंट के रूप में नियुक्ति एक और सोची-समझी चाल थी जोकि पंजाब में शीघ्र आरंभ होने वाले युद्ध को सामने रखकर की गई थी।”1
ब्रॉडफुट ने बहुत-सी ऐसी कार्यवाइयां की जिनके कारण सिख अंग्रेजों के विरुद्ध भड़क उठे।

7. लाल सिंह व तेजा सिंह द्वारा लड़ाई के लिए उकसाना (Incitement for War by Lal Singh & Teja Singh)-जवाहर सिंह की मृत्यु के बाद लाल सिंह को लाहौर सरकार का नया वज़ीर नियुक्त किया गया। उसने अपने भाई तेजा सिंह को सेनापति के पद पर नियुक्त किया। ये दोनों पहले ही गुप्त रूप से अंग्रेजों से मिले हुए थे। उस समय सिख सेना की शक्ति बहुत बढ़ चुकी थी। वे चाहते थे कि सिखों की इस शक्तिशाली सेना को अंग्रेजों के साथ लड़वाकर इसे दुर्बल कर दिया जाए। ऐसा करने पर ही वे अपने पदों पर बने रह पाएँगे। इस कारण उन्होंने सिख सेना को अंग्रेजों के विरुद्ध भड़काना आरंभ कर दिया। उनके भड़काने पर सिख सेना ने 11 दिसंबर, 1845 ई० को सतलुज नदी को पार किया। अंग्रेज़ इसी स्वर्ण अवसर की प्रतीक्षा में थे। अत: 13 दिसंबर, 1845 ई० को गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग ने सिख सेना पर यह दोष लगाते हुए युद्ध की घोषणा कर दी कि उसने अंग्रेज़ी क्षेत्रों पर आक्रमण कर दिया है।

1. “The appointment of Broadfoot as political agent at Ludhiana was also a calculated move made with an eye on the fast approaching war with the Punjab.” Dr. Fauja Singh, After Ranjit Singh (New Delhi : 1982) p. 136.

I. युद्ध की घटनाएँ (Events of the War)
1. मुदकी की लड़ाई (Battle of Mudki)—अंग्रेज़ों तथा सिखों में पहली महत्त्वपूर्ण लड़ाई 18 दिसंबर, 1845 ई० को मुदकी नामक स्थान पर लड़ी गई थी। इस लड़ाई में सिख सैनिकों की संख्या 5,500 थी और उनका नेतृत्व लाल सिंह कर रहा था। दूसरी ओर अंग्रेज़ सेना की संख्या 12,000. थी और उनका नेतृत्व लॉर्ड ह्यूग गफ़ कर रहा था। सिख सेना ने अंग्रेजों के ऐसे दाँत खट्टे किए कि उनमें अफरा-तफरी मच गई। यह देखकर लाल सिंह अपने कुछ सैनिकों को साथ लेकर युद्ध क्षेत्र से भाग गया। परिणामस्वरूप सिख सेना पराजित हुई। प्रसिद्ध इतिहासकार सीता राम कोहली के अनुसार,
“मुदकी की लड़ाई ने अंग्रेजों के इस बढ़ रहे विश्वास को गलत प्रमाणित कर दिया कि सिखों का सामना करना कोई मुश्किल कार्य नहीं है।”2

2. फिरोजशाह की लड़ाई (Battle of Ferozeshah)-सिखों और अंग्रेजों में दूसरी प्रसिद्ध लड़ाई फिरोज़शाह में 21 दिसंबर, 1845 ई० को लड़ी गई। इसमें अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व ह्यूग गफ़, जॉन लिटलर तथा लॉर्ड हार्डिंग कर रहे थे। सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह एवं तेजा सिंह कर रहे थे। इस लड़ाई में सिखों ने अंग्रेज़ों के ऐसे छक्के छुड़ाए कि एक बार तो उन्हें नानी याद आ गई। अंग्रेजों ने बिना शर्त शस्त्र फेंकने के संबंध में विचार करना आरंभ किया। ठीक उस समय लाल सिंह और तेजा सिंह ने गद्दारी की तथा अपने सैनिकों को लेकर रणभूमि से भाग गए। इस प्रकार विजित हुई खालसा सेना सेनापतियों की गद्दारी के कारण पराजित हुई। जनरल हैवलाक का कहना था कि,
“इस प्रकार की एक और लड़ाई साम्राज्य को हिला देगी।”3

3. बद्दोवाल की लड़ाई (Battle of Baddowal)-लाहौर दरबार के निर्देश पर रणजोध सिंह, 10,000 सैनिकों को साथ लेकर लुधियाना से 18 मील दूर स्थित बद्दोवाल पहुँचा। 21 जनवरी, 1846 ई० को बद्दोवाल के स्थान पर हुई इस लड़ाई में सिख बहुत वीरता से लड़े। सिखों ने अंग्रेजों के शस्त्र तथा खाद्य सामग्री भी लूट ली। अंग्रेज़ हार कर लुधियाना की ओर भाग गए।

4. अलीवाल की लड़ाई (Battle of Aliwal) रणजोध सिंह अपने सैनिकों को साथ लेकर अलीवाल की ओर चल पड़ा। अलीवाल में सिख अभी अपने मोर्चे लगा रहे थे कि अचानक 28 जनवरी, 1846 ई० के दिन हैरी स्मिथ के अधीन अंग्रेज़ी सेना ने सिखों पर आक्रमण कर दिया। यह लड़ाई बहुत भयानक थी। रणजोध सिंह की गद्दारी के कारण इस लड़ाई में अंग्रेजों की विजय हुई।

5. सभराओं की लड़ाई (Battle of Sobraon)—सभराओं की लड़ाई सिखों एवं अंग्रेजों के प्रथम युद्ध की अंतिम लड़ाई थी। इस लड़ाई से पूर्व 30,000 सिख सैनिक सभराओं पहुँच चुके थे। लाल सिंह तथा तेजा सिंह सिख सेना का नेतृत्व कर रहे थे। अंग्रेजी सेना की कुल संख्या 15,000 थी। लॉर्ड ह्यूग गफ़ तथा लॉर्ड हार्डिंग इस सेना का नेतृत्व कर रहे थे। 10 फरवरी, 1846 ई० वाले दिन अंग्रेज़ों ने सिख सेना पर आक्रमण कर दिया। ठीक इसी समय पूर्व निर्मित योजनानुसार लाल सिंह और तेजा सिंह मैदान से भाग गए। फलस्वरूप सिख सेना बिखरने लग पड़ी। ऐसे अवसर पर सरदार शाम सिंह अटारीवाला आगे आए। उनकी बहादुरी और कुशलता देखकर अंग्रेज़ भी हैरान रह गए। शाम सिंह अटारीवाला की शहीदी के कारण सिख सेना का साहस टूट गया। इस प्रकार अंततः इस लड़ाई में अंग्रेज़ विजयी रहे। एच० एस० भटिया एवं एस० आर० बक्शी के अनुसार, “सभराओं की लड़ाई प्रत्येक पक्ष से निर्णायक थी।”4

2. “The battle of Mudki served to dispel a notion that had gained credence with the British that the Sikhs were no great force to be reckoned with.” S.R. Kohli, Sunset of the Sikh Empire (Bombay : 1967) pp. 107-108.
3. “Another such action will shake the Empire.” General Havelock.
4. “The battle of Sobraon was decisive in every respect.” H.S. Bhatia and S.R. Bakshi, Encyclopaedic History of the Sikhs and Sikhism (New Delhi : 1999) Vol. IV, p. 174.

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

संक्षिप्त उत्तरों वाले प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के मुख्य कारणों का संक्षिप्त ब्योरा दें।
(Give a brief description of the main causes of the First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के कोई तीन कारण बताएँ।
(Briefly describe the three main causes of the First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के लिए उत्तरदायी किन्हीं तीन कारणों की चर्चा कीजिए। (Describe any three causes responsible for the First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-

  1. पंजाब को अपने अधीन करने के लिए अंग्रेजों ने पंजाब को चारों ओर से घेरा डालना आरंभ कर दिया था।
  2. महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता फैल गई थी।
  3. अंग्रेज़ पंजाब पर विजय प्राप्त करके अफ़गानिस्तान में हुई अपनी बदनामी को दूर करना चाहते थे।
  4. सिखों के नेता लाल सिंह और तेजा सिंह खालसा फ़ौज को अंग्रेजों के साथ लड़वा कर इसे कमज़ोर करना चाहते थे।
  5. 1844 ई० में मेजर ब्राडफुट की नियुक्ति ने अग्नि में घी डालने का कार्य किया।

प्रश्न 2.
मुदकी की लड़ाई पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a brief note on the battle of Mudki.)
उत्तर-
अंग्रेज़ों तथा सिखों में पहली महत्त्वपूर्ण लड़ाई 18 दिसंबर, 1845 ई० को मुदकी नामक स्थान पर लड़ी गई थी। इस लड़ाई में सिख सैनिकों का नेतृत्व लाल सिंह कर रहा था। दूसरी ओर अंग्रेज़ सेना का नेतृत्व लॉर्ड ह्यूग गफ़ कर रहा था। अंग्रेज़ों का विचार था कि वह सिख सेना को सहजता से हरा देंगे, परंतु सिख सेना ने अंग्रेजों के ऐसे दाँत खट्टे किए कि उनमें हफरा-तफरी मच गई। यह देखकर लाल सिंह युद्ध क्षेत्र से भाग गया। अतः सिख सेना की पराजय हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 3.
फिरोज़शाह अथवा फेरूशहर की लड़ाई के संबंध में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the battle of Ferozshah or Pherushahar ?)
उत्तर-
21 दिसंबर, 1845 ई० को फिरोजशाह अथवा फेरूशहर नामक स्थान पर सिखों तथा अंग्रेजों के मध्य एक ज़बरदस्त लड़ाई हुई। इस लड़ाई में अंग्रेजों के सैनिकों का नेतृत्व लॉर्ड हग गफ़, जान लिटलर और लॉर्ड हार्डिंग जैसे अनुभवी सेनापति कर रहे थे। दूसरी ओर सिख सैनिकों का नेतृत्व लाल सिंह तथा तेजा सिंह जैसे देशद्रोही तथा विश्वासघाती कर रहे थे। उनके द्वारा की गई गद्दारी के कारण सिख सेना की पराजय हुई।

प्रश्न 4.
सभराओं की लड़ाई के संबंध में एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a brief note on the battle of Sobraon.)
उत्तर-
सभराओं की लड़ाई सिखों तथा अंग्रेजों के मध्य लड़े जाने वाले प्रथम युद्ध की अंतिम लड़ाई थी। यह लड़ाई 10 फरवरी, 1846 ई० को लड़ी गई थी। अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व लॉर्ड ह्यग गफ़ तथा लॉर्ड हार्डिंग कर रहे थे। दूसरी ओर सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह तथा तेजा सिंह कर रहे थे। इस लड़ाई में शाम सिंह अटारीवाला ने अपनी वीरता से अंग्रेज़ों के खूब दाँत खट्टे किए। इस लड़ाई के अंत में सिखों को हार का सामना करना पड़ा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 5.
लाहौर की संधि (9 मार्च, 1846 ई०) पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। [Write a brief note on the Treaty of Lahore (9 March, 1846.)] .
अथवा
लाहौर की संधि के विषय में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the Treaty of Lahore ?)
अथवा
1846 ई० की लाहौर की संधि की कोई पाँच धाराएँ लिखें। (Write any five conditions of the Treaty of Lahore of 1846.)
उत्तर-

  1. अंग्रेज़ी सरकार तथा महाराजा दलीप सिंह तथा उसके उत्तराधिकारियों में सदैव मित्रता बनी रहेगी।
  2. लाहौर के महाराजा ने सतलुज दरिया के दक्षिण में स्थित सभी प्रदेशों पर सदा के लिए अपना अधिकार छोड़ दिया।
  3. महाराजा ने सतलुज और ब्यास नदियों के मध्य सभी क्षेत्र एवं दुर्ग अंग्रेज़ों को सुपुर्द कर दिए।
  4. अंग्रेजों ने युद्ध की क्षतिपूर्ति के रूप में 1.50 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की माँग की।
  5. अंग्रेजों ने दलीप सिंह को लाहौर का महाराजा, रानी जिंदां को महाराजा का संरक्षक तथा लाल सिंह को प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया।

प्रश्न 6.
भैरोवाल की संधि के संबंध में आप क्या जानते हैं ?
(What do you know about the Treaty of Bhairowal ?) ..
अथवा
भैरोवाल की संधि पर एक संक्षिप्त नोट लिखिए।
(Write a short note on the Treaty of Bhairowal.)
अथवा
भैरोवाल की संधि की मुख्य शर्ते लिखें। (Write the main clauses of the Treaty of Bhairowal.)
उत्तर-
भैरोवाल की संधि अंग्रेज़ों तथा लाहौर दरबार के मध्य 16 दिसंबर, 1846 ई० को की गई थी। इस संधि के अनुसार लाहौर दरबार का प्रशासन चलाने के लिए एक ब्रिटिश रेज़िडेंट नियुक्त किया गया। रेज़िडेंट की सहायता के लिए आठ सदस्यीय परिषद् बनाई गई। रानी जिंदां को शासन व्यवस्था से अलग कर उसकी वार्षिक पेंशन निश्चित कर दी गई। महाराजा की सुरक्षा तथा राज्य में शांति के लिए एक ब्रिटिश सेना रखने का निर्णय किया गया। भैरोवाल की संधि द्वारा अंग्रेजों ने पंजाब को काफ़ी शक्तिहीन बना दिया।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 7.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के प्रभावों का अध्ययन कीजिए। (Study in brief the results of First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के परिणामों का संक्षिप्त विवरण दें।
(Give in brief the results of First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम एंग्लो-सिख युद्ध के क्या परिणाम निकले ?
(What were the results of the First Anglo-Sikh War?)
उत्तर-

  1. लाहौर के महाराजा ने सतलुज दरिया के दक्षिण में स्थित सभी प्रदेशों पर सदा के लिए अपना अधिकार छोड़ना स्वीकार कर लिया।
  2. अंग्रेजों ने युद्ध की क्षतिपूर्ति के रूप में 1.50 करोड़ रुपये की माँग की।
  3. अंग्रेजों ने दलीप सिंह को लाहौर का महाराजा, रानी जिंदां को महाराजा का संरक्षक तथा लाल सिंह को प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया।
  4. भैरोवाल की संधि के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि अंग्रेजी सरकार लाहौर सरकार के सभी विभागों की देख-रेख के लिए ब्रिटिश रेज़िडेंट नियुक्त करेगी।
  5. महारानी जिंदां को शासन प्रबंध से अलग कर दिया गया तथा उसकी 17 लाख रुपए सालाना पैंशन लगा दी गई।

प्रश्न 8.
शाम सिंह अटारीवाला पर एक संक्षिप्त नोट लिखें।
(Write a brief note on Sham Singh Attariwala.)
उत्तर-
शाम सिंह अटारीवाला सिख पंथ के एक महान् योद्धा थे। 18 वर्ष की आयु में शाम सिंह अटारीवाला भी महाराजा रणजीत की सेना में शामिल हो गए। अंग्रेजों तथा सिखों के मध्य हुई 10 फरवरी, 1846 ई० को सभराओं की लड़ाई में शाम सिंह अटारीवाला ने भी भाग लिया। लाल सिंह और तेजा सिंह जो सिख सेना का नेतृत्व कर रहे थे। अचानक लड़ाई के मैदान में से भाग गए। ऐसे अवसर पर सरदार शाम सिंह अटारीवाला सत् श्री अकाल के जयकार गुंजाते हुए शत्रु पर टूट पड़े। अंत में वह लड़ते-लड़ते शहीद हो गए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 9.
पहले अंग्रेज़-सिख युद्ध के पीछे अंग्रेजों ने पंजाब को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल क्यों नहीं किया ?
(Why the British did not annex the Punjab to their empire after the First Anglo-Sikh War ?)
उत्तर-

  1. यदि पंजाब को उस समय अंग्रेज़ी साम्राज्य में सम्मिलित करने की घोषणा कर दी जाती तो सिख सैनिक अंग्रेजों की सिरदर्दी का बहुत बड़ा कारण बन सकते थे।
  2. अंग्रेज़ चाहते थे कि पंजाब अंग्रेज़ी राज्य तथा अफ़गानिस्तान के मध्य मध्यवर्ती राज्य का काम देता रहे।
  3. पंजाब को नियंत्रण में रखने के लिए अंग्रेज़ों को भारी संख्या में अंग्रेज़ सैनिक पंजाब में रखने पड़ते। इनसे अंग्रेजों के खर्च में काफ़ी वृद्धि हो जाती।
  4. गवर्नरजनरल का मत है कि पंजाब प्रांत आर्थिक रूप से अंग्रेजों के लिए लाभप्रद सिद्ध नहीं हो सकेगा।
  5. पंजाब को शक्ति की अपेक्षा दुर्बलता का स्रोत समझा जाता था।

प्रश्न 10.
प्रथम अंग्रेज़-सिख युद्ध में सिखों की हार के मुख्य कारणों का वर्णन कीजिए।
(Write main reasons of the defeat of the Sikhs in the First Anglo-Sikh War.).
उत्तर-

  1. प्रथम अंग्रेज़-सिख युद्ध में सिखों की हार का सबसे मुख्य कारण लाल सिंह और तेजा सिंह की गद्दारी थी।
  2. सिख सेना में जो यूरोपियन अधिकारी भर्ती किए हुए थे। वे सिख राज्य के सभी भेद अंग्रेज़ों को देते रहे।
  3. उस समय अंग्रेज़ संसार की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति के साथ संबंध रखते थे।
  4. अंग्रेज़ों के साधन सिखों की तुलना में बहुत अधिक थे।
  5. अंग्रेजों के सेनापतियों को युद्धों का बहुत अनुभव था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

(i) एक शब्द से एक पंक्ति तक के उत्तर (Answer in One Word to One Sentence)

प्रश्न 1.
महाराजा दलीप सिंह किस का पुत्र था ?
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह।

प्रश्न 2.
महाराजा रणजीत सिंह ने कब-से-कब तक शासन किया ?
उत्तर-
1843 ई० से 1849 ई० तक।

प्रश्न 3.
प्रथम तथा द्वितीय एंग्लो-सिख युद्ध के समय पंजाब का महाराजा कौन था ?
उत्तर-
महाराजा दलीप सिंह।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 4.
लाल सिंह कौन था ?
उत्तर-
लाहौर दरबार का प्रधानमंत्री।

प्रश्न 5.
तेजा सिंह कौन था ?
उत्तर-
खालसा सेना का सेनापति।

प्रश्न 6.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध कब लड़ा गया ?
अथवा
अंग्रेजों एवं सिखों के मध्य प्रथम युद्ध कब हुआ?
अथवा
अंग्रेजों की सिखों के साथ पहली लड़ाई कब हुई ?
उत्तर-
1845-46 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 7.
प्रथम ऐंग्लो सिख युद्ध के समय भारत का गवर्नर-जनरल कौन था ?
उत्तर-
लॉर्ड हार्डिंग।

प्रश्न 8.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के लिए उत्तरदायी कोई एक कारण बताएँ।
उत्तर-
अंग्रेजों ने पंजाब का चारों ओर से घेराव आरंभ कर दिया था।

प्रश्न 9.
मुदकी की लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर-
18 दिसंबर, 1845 ई०।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 10.
फिरोजशाह अथवा फेरूशहर की लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर-
21 दिसंबर, 1845 ई०

प्रश्न 11.
सभराओं की लड़ाई कब लड़ी गई थी ?
उत्तर-
10 फरवरी, 1846 ई०।

प्रश्न 12.
सभराओं की लड़ाई में बहादुरी से लड़ता हुआ सिखों का कौन-सा सेनापति शहीद हुआ था?
उत्तर-
शाम सिंह अटारीवाला।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 13.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध किस लड़ाई से समाप्त हुआ था ?
उत्तर-
सभराओं की लड़ाई।

प्रश्न 14.
अंग्रेजों तथा सिखों के मध्य प्रथम युद्ध में पराजय किसकी हुई थी?
उत्तर-
सिखों की।

प्रश्न 15.
अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य पहला युद्ध किस संधि के साथ समाप्त हुआ था?
उत्तर-
लाहौर की संधि।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 16.
लाहौर की संधि कब की गई थी ?
उत्तर-
9 मार्च, 1846 ई०।

प्रश्न 17.
भैरोवाल की संधि कब हुई थी ?
उत्तर-
16 दिसंबर, 1846 ई० को।

प्रश्न 18.
भैरोवाल की संधि की एक मुख्य शर्त क्या थी ?
उत्तर-
लाहौर दरबार के सारे विभागों की देख-रेख एक ब्रिटिश रेजिडेंट करेगा।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 19.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने कश्मीर किसे दे दिया ?
उत्तर-
गुलाब सिंह।

प्रश्न 20.
पहले ऐंग्लो-सिख युद्ध में सिखों की पराजय का मुख्य कारण कौन-सा था ?
उत्तर-
उनके नेताओं द्वारा किया गया विश्वासघात।

(ii) रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

प्रश्न 1.
1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मौत के पश्चात् पंजाब का महाराजा…………………..बना।
उत्तर-
(खड़क सिंह)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 2.
अंग्रेजों ने सिंध पर………में कब्जा कर लिया।
उत्तर-
(1843 ई०)

प्रश्न 3.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध………में हुआ।
उत्तर-
(1845-46 ई०)

प्रश्न 4.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय पंजाब का महाराजा………था।
उत्तर-
(दलीप सिंह)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 5.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय खालसा और फौज का सेनापति………..था।
उत्तर-
(तेजा सिंह)

प्रश्न 6.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय लाहौर दरबार का प्रधान मंत्री………था।
उत्तर-
(लाल सिंह)

प्रश्न 7.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय अंग्रेज़ी फौज का सर्वोच्च कमांडर……………था।
उत्तर-
(लार्ड ह्यूग गफ़)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 8.
मुदकी की लड़ाई………….को हुई।
उत्तर-
(18 दिसंबर, 1845 ई०)

प्रश्न 9.
फिरोजशाह की लड़ाई………….को हुई।
उत्तर-
(21 दिसंबर, 1845 ई०)

प्रश्न 10.
सभराओं की लड़ाई………….को हुई।
उत्तर-
(10 फरवरी, 1846 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 11.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध का अंत…………की लड़ाई से हुआ।
उत्तर-
(सभराओं)

प्रश्न 12.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध………….की संधि के साथ समाप्त हुआ।
उत्तर-
(लाहौर)

प्रश्न 13.
भैरोवाल की संधि…………..को हुई।
उत्तर-
(16 दिसंबर, 1846 ई०)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

(iii) ठीक अथवा गलत (True or False)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक अथवा गलत चुनें—

प्रश्न 1.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध 1947 ई० में हुआ।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 2.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय पंजाब का महाराजा शेर सिंह था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 3.
लॉर्ड हार्डिंग, ऐलन ब्रो के बाद गवर्नर जनरल बना।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 4.
लार्ड ह्यूग गफ़ प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय अंग्रेज़ी सेना का कमांडर-इन-चीफ़ था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 5.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय लाल सिंह खालसा फ़ौज का सेनापति था।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 6.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय लाल सिंह लाहौर दरबार में प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त था।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 7.
मुदकी की लड़ाई 21 दिसंबर, 1845 ई० को हुई।।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 8.
फिरोजशाह की लड़ाई 21 दिसंबर, 1845 ई० को हुई।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 9.
अलीवाल की लड़ाई 21 जनवरी, 1846 ई० को हुई थी।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 10.
अलीवाल की लड़ाई में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व हैरी स्मिथ ने किया था।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 11.
सभराओं की लड़ाई 10 फरवरी, 1846 ई० को लड़ी गई।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 12.
सभराओं की लड़ाई में सिख विजयी रहे।
उत्तर-
गलत

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 13.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध भैरोवाल की संधि के साथ समाप्त हुआ।
उत्तर-
गलत

प्रश्न 14.
अंग्रेज़ी सरकार व लाहौर दरबार के मध्य लाहौर की संधि 9 मार्च, 1846. ई० को हुई।
उत्तर-
ठीक

प्रश्न 15.
अंग्रेज़ों व सिखों के मध्य भैरोवाल की संधि 16 दिसंबर, 1846 ई० को हुई।
उत्तर-
ठीक

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

(iv) बहु-विकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नोट-निम्नलिखित में से ठीक उत्तर का चयन कीजिए—

प्रश्न 1.
प्रथम तथा द्वितीय एंग्लो-सिख युद्ध के समय पंजाब का महाराजा कौन था ?
(i) महाराजा दलीप सिंह
(ii) महाराजा रणजीत सिंह
(iii) महाराज खड़क सिंह
(iv) महाराजा शेर सिंह।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 2.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय भारत का गवर्नर-जनरल कौन था ?
(i) लॉर्ड डलहौज़ी
(ii) लॉर्ड हार्डिंग
(iii) लॉर्ड रिपन
(iv) लॉर्ड डफरिन।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 3.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध कब लड़ा गया ?
(i) 1839-40 ई० में
(ii) 1841-42 ई० में ।
(iii) 1843-44 ई० में
(iv) 1845-46 ई० में।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 4.
लाल सिंह लाहौर दरबार में किस पद पर नियुक्त थे?
(i) विदेश मंत्री
(ii) प्रधानमंत्री
(iii) मुख्य सेनापति
(iv) दीवान।
उत्तर-
(ii)

प्रश्न 5.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय लाल सिंह कौन था?
(i) सेनापति
(ii) महाराजा
(iii) प्रधानमंत्री
(iv) विदेश मंत्री।
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 6.
अंग्रेज़ों ने सिंध पर कब अधिकार कर लिया था ?
(i) 1842 ई० में
(ii) 1843 ई० में
(iii) 1844 ई० में
(iv) 1845 ई० में।
उत्तर-
(ii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 7.
गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग ने सिखों के साथ युद्ध की घोषणा कब की ?
(i) 1848 ई०
(ii) 1849 ई०
(iii) 1865 ई०
(iv) 1845 ई०।
उत्तर-
(iv)

प्रश्न 8.
प्रथम तथा द्वितीय ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय अंग्रेजी सेना का कमांडर-इन-चीफ कौन था ?
(i) लॉर्ड ह्यूग मफ़
(ii) लॉर्ड डफरिन
(iii) मेजर ब्रॉडफुट
(iv) रॉबर्ट कस्ट।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 9.
मुदकी की लड़ाई कब लड़ी गई ?
(i) 12 दिसंबर, 1844 ई०
(ii) 12 दिसंबर, 1845 ई०
(iii) 18 दिसंबर, 1845 ई०
(iv) 18 दिसंबर, 1846 ई०
उत्तर-
(iii)

प्रश्न 10.
फिरोजशाह की लड़ाई कब की गई थी ?
(i) 18 दिसंबर, 1845 ई०
(ii) 19 दिसंबर, 1845 ई०
(iii) 20 दिसंबर, 1845 ई०
(iv) 21 दिसंबर, 1845 ई०
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 11.
सभराओं की लड़ाई कब लड़ी गई ?
(i) 21 दिसंबर, 1845 ई०
(ii) 10 फरवरी, 1846 ई०
(iii) 15 फरवरी, 1846 ई०
(iv) 10 फरवरी, 1847 ई०
उत्तर-
(i)

प्रश्न 12.
अंग्रेजों और सिखों में प्रथम युद्ध कौन-सी संधि के साथ समाप्त हुआ ?
(i) लाहौर की संधि
(ii) अमृतसर की संधि
(iii) भैरोवाल की संधि
(iv) त्रिपक्षीय संधि।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 13.
लाहौर की संधि कब हुई थी ?
(i) 10 फरवरी, 1845 ई०
(ii) 10 फरवरी, 1846 ई०
(iii) 7 मार्च, 1846 ई०
(iv) 9 मार्च, 1846 ई०।।
उत्तर-
(iv)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 14.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के बाद अंग्रेजों ने कश्मीर किसको दे दिया?
(i) गुलाब सिंह को
(ii) ध्यान सिंह को
(iii) हीरा सिंह को
(iv) हरी सिंह को।
उत्तर-
(i)

प्रश्न 15.
भैरोवाल की संधि कब हुई थी ?
(i) 9 मार्च, 1846 ई०
(ii) 11 मार्च, 1846 ई०
(iii) 16 दिसंबर, 1846 ई०
(iv) 26 दिसंबर, 1846 ई०।
उत्तर-
(iii)

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

Long Answer Type Question

प्रश्न 1.
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के कारणों की व्याख्या कीजिए। (Give a description of the causes of the First Anglo-Sikh War.)
अथवा
पहले ऐंग्लो-सिख युद्ध के छः मुख्य कारण क्या थे ?
(What were the six main causes of First Anglo-Sikh War ?) :
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के कोई छः कारण बताएँ।
(Briefly describe any six main causes of the First Anglo-Sikh War.)
अथवा
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के लिए उत्तरदायी कारणों का वर्णन कीजिए। (Discuss the causes responsible for the First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-
1. अंग्रेजों की पंजाब का घेरा डालने की नीति –अंग्रेज़ दीर्घकाल से पंजाब को अपने अधीन करने के स्वप्न ले रहे थे। 1809 ई० में अंग्रेजों ने रणजीत सिंह के साथ अमृतसर की संधि करके उसे सतलुज पार के क्षेत्रों की ओर बढ़ने से रोक दिया था। 1835-36 ई० में अंग्रेजों ने शिकारपुर पर अधिकार कर लिया। 1835 ई० में अंग्रेजों ने फिरोज़पुर पर अधिकार कर लिया। 1838 ई० में अंग्रेजों ने फिरोज़पुर में सैनिक छावनी स्थापित कर ली। इस कारण अंग्रेजों तथा सिखों के मध्य युद्ध को टाला नहीं जा सकता था।

2. पंजाब में फैली अराजकता-जून, 1839 ई० में महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् पंजाब में अराजकता फैल गई थी। सिंहासन की प्राप्ति के लिए षड्यंत्रों का एक नया दौर आरंभ हुआ। 1839 ई० से लेकर 1845 ई० के 6 वर्ष के समय के दौरान पंजाब में पाँच सरकारें बदलीं। डोगरों ने अपने षड्यंत्रों द्वारा महाराजा रणजीत सिंह के वंश को बर्बाद कर दिया। अंग्रेजों ने इस स्वर्ण अवसर का उचित लाभ उठाया।

3. प्रथम अफ़गान युद्ध में अंग्रेजों की पराजय-अंग्रेजों को प्रथम बार अफ़गानिस्तान के साथ हुए प्रथम युद्ध (1839-42 ई०) में पराजय का सामना करना पड़ा। इस युद्ध में हुए भारी विनाश के कारण अंग्रेज़ों के मान-सम्मान को भारी आघात पहुँचा। अंग्रेजों ने अपने यश को पुनः प्राप्त करने के उद्देश्य से अपना रुख पंजाब की ओर किया । क्योंकि उस समय पंजाब की स्थिति बहुत डावाँडोल थी।

4. अंग्रेज़ों का सिंध पर अधिकार-सिंध का भौगोलिक पक्ष से बहुत महत्त्व था। अतः 1843 ई० में अंग्रेज़ों ने सिंध पर अधिकार कर लिया। क्योंकि सिख सिंध को अपने साम्राज्य में शामिल करना चाहते थे, इसलिए सिखों एवं अंग्रेजों के परस्पर संबंधों में तनाव और बढ़ गया।

5. अंग्रेजों की सैनिक तैयारियाँ-लॉर्ड हार्डिंग ने 1844 ई० में गवर्नर-जनरल का पद संभालने के पश्चात् सिखों के विरुद्ध जोरदार सैनिक तैयारियाँ आरंभ कर दी। अंग्रेज़ी सेना ने पंजाब को चारों तरफ से घेराव करना शुरू कर दिया था। इसने स्थिति को और अधिक विस्फोटक बना दिया था।

6. मेजर ब्रॉडफुट की नियुक्ति-नवंबर, 1844 ई० में मेजर ब्रॉडफुट को मिस्टर क्लार्क के स्थान पर लुधियाना का पोलिटिकल एजेंट नियुक्त किया गया। वह सिखों का घोर शत्रु था। ब्रॉडफुट ने बहुत-सी ऐसी कार्यवाइयाँ की जिनके कारण सिख अंग्रेजों के विरुद्ध भड़क उठे।

प्रश्न 2.
मुदकी की लड़ाई पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। (Write a brief note on the battle of Mudki.)
उत्तर-
अंग्रेज़ों तथा सिखों में पहली महत्त्वपूर्ण लड़ाई 18 दिसंबर, 1845 ई० को मुदकी नामक स्थान पर लड़ी गई थी। इस लड़ाई में सिख सैनिकों की संख्या 5,500 थी और उनका नेतृत्व लाल सिंह कर रहा था। दूसरी ओर अंग्रेज सेना की संख्या 12,000 थी और उनका नेतृत्व लॉर्ड ह्यग गफ़ कर रहा था। अंग्रेजों का विचार था कि वह सिख सेना को सहजता से हरा देंगे, परंतु सिख सेना ने अंग्रेजों के ऐसे दाँत खट्टे किए कि उनमें अफरा-तफरी मच गई। यह देखकर लाल सिंह घबरा गया। वह तो सिख सेना को मरवाने आया था, परंतु यहाँ तो इसके विपरीत बात हो रही थी। यह देख कर लाल सिंह अपने कुछ सैनिकों को साथ लेकर युद्ध क्षेत्र से भाग गया। सिख सेना फिर भी अंग्रेज़ों का वीरता से सामना करती रही, परंतु सेनापति के बिना और अल्पसंख्या के कारण अंततः उसकी पराजय हुई। यह विजय अंग्रेज़ों को बहुत महँगी पड़ी क्योंकि इस लड़ाई में उनके कई प्रसिद्ध योद्धा मारे गये थे।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 3.
फिरोजशाह अथवा फेरूशहर की लड़ाई के संबंध में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about the battle of Ferozshah or Pherushahar ?)
उत्तर-
21 दिसंबर, 1845 ई० को फिरोज़शाह अथवा फेरूशहर नामक स्थान पर सिखों तथा अंग्रेजों के मध्य एक ज़बरदस्त लड़ाई हुई। इस लड़ाई में अंग्रेजों की सैनिक संख्या 17 हज़ार थी और उनके पास 69 तोपें थीं। उनका नेतृत्व लॉर्ड ह्यग गफ़, जान लिटलर और लॉर्ड हार्डिंग जैसे अनुभवी सेनापति कर रहे थे। दूसरी ओर सिख सैनिकों की संख्या 25-30 हज़ार थी और उनके पास 100 तोपें थीं। सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह तथा तेजा सिंह जैसे देश-द्रोही तथा विश्वासघाती कर रहे थे। इस लड़ाई में सिखों ने अंग्रेजों के ऐसे छक्के छुड़ाए कि उन्हें नानी स्मरण हो आई। वे बिना शर्त सिखों के आगे समर्पण करने के बारे विचार करने लगे, परंतु भाग्य अंग्रेज़ों के साथ था। लाल सिंह और तेजा सिंह की गद्दारी के कारण अंतत: 22 दिसंबर को सिख सेना की पराजय हुई।

प्रश्न 4.
सभराओं की लड़ाई के संबंध में एक नोट लिखें। (Write a note on the battle of Sobraon.)
उत्तर-
सभराओं की लड़ाई सिखों तथा अंग्रेज़ों के मध्य लड़े जाने वाले प्रथम युद्ध की अंतिम लड़ाई थी जो 10 फरवरी, 1846 ई० को लड़ी गई थी। इस लड़ाई के लिए सिखों तथा अंग्रेजों ने विशाल तैयारियाँ की थीं। अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व लॉर्ड ह्यग गफ़, लॉर्ड हार्डिंग तथा कई अन्य अनुभवी सेनापति कर रहे थे। दूसरी ओर सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह तथा तेजा सिंह कर रहे थे। इन दोनों गद्दारों ने लड़ाई से पूर्व ही अंग्रेज़ों को महत्त्वपूर्ण सूचनाएँ दे दी थीं। इस निर्णायक लड़ाई में शाम सिंह अटारीवाला ने अपनी वीरता से अंग्रेजों के खूब दाँत खट्टे किए। दूसरी ओर लाल सिंह तथा तेजा सिंह युद्ध क्षेत्र से भाग निकले और जाते-जाते सतलुज नदी पर बनाए किश्तियों के पुल को भी तोड़ गए। इस कारण सिखों की भारी क्षति हुई और आखिर इस लड़ाई में उनकी पराजय हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 5.
लाहौर की संधि (9 मार्च, 1846 ई०) पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। [Write a brief note on the Treaty of Lahore (9 March, 1846.)]
उत्तर-
अंग्रेज़ों एवं सिखों के मध्य हुए प्रथम युद्ध के परिणामस्वरूप अंग्रेजी सरकार तथा लाहौर दरबार के मध्य 9 मार्च, 1846 ई० को एक संधि हुई। यह संधि इतिहास में ‘लाहौर की संधि’ के नाम से प्रसिद्ध है। इस संधि की मुख्य शर्ते ये थीं—

  1. अंग्रेज़ी सरकार तथा महाराजा दलीप सिंह तथा उसके उत्तराधिकारियों में सदैव शाँति तथा मित्रता बनी रहेगी।
  2. लाहौर के महाराजा ने अपने और अपने उत्तराधिकारी की ओर से सतलुज दरिया के दक्षिण में स्थित सभी प्रदेशों पर सदा के लिए अपना अधिकार छोड़ना स्वीकार कर लिया।
  3. महाराजा ने सतलुज और ब्यास नदियों के मध्य सभी मैदानी और पर्वती क्षेत्र एवं दुर्ग अंग्रेजों के सुपुर्द कर दिए।
  4. अंग्रेजों ने युद्ध की क्षतिपूर्ति के रूप में 1.50 करोड़ रुपए की बड़ी राशि की माँग की।
  5. लाहौर राज्य की सेना घटा कर पैदल सेना की संख्या 20,000 और घुड़सवार सेना की संख्या 12,000 निश्चित कर दी गई।
  6. जब कभी आवश्यकता हो अंग्रेज़ी सेनाएँ बिना किसी बाधा के लाहौर में से गुज़र सकेंगी।
  7. अंग्रेजों ने दलीप सिंह को लाहौर का महाराजा, रानी जिंदां को महाराजा की संरक्षिका तथा लाल सिंह को प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया।

प्रश्न 6.
भैरोवाल की संधि के संबंध में आप क्या जानते हैं ? (What do you know about the Treaty of Bhairowal ?)
अथवा
भैरोवाल की संधि पर एक नोट लिखिए। (Write a note on the Treaty of Bhairowal.)
उत्तर-
यह संधि अंग्रेजों तथा लाहौर दरबार के मध्य 16 दिसंबर, 1846 ई० को की गई थी। इस संधि के अनुसार लाहौर दरबार का प्रशासन चलाने के लिए एक ब्रिटिश रेजीडेंट नियुक्त किया गया। महारानी जिंदां को राज परिवार से अलग करके उनकी डेढ़ लाख रुपए वार्षिक पेंशन निश्चित कर दी गई। रेजीडेंट की सहायता के लिए आठ सदस्यीय परिषद् बनाई गई। महाराजा की सुरक्षा तथा राज्य में शांति बनाए रखने के लिए एक ब्रिटिश सेना रखने का निर्णय किया गया। इस सेना के व्यय के लिए लाहौर दरबार ने अंग्रेजों को 22 लाख रुपए वार्षिक देना मान लिया। इस संधि की शर्ते महाराजा दलीप सिंह के वयस्क होने तक अर्थात् 4 सितंबर, 1854 ई० तक लागू रहनी थीं। भैरोवाल की संधि द्वारा अंग्रेजों ने यद्यपि पंजाब पर अधिकार नहीं किया था, परंतु इसे काफ़ी शक्तिहीन बना दिया था। वास्तव में अंग्रेज़ पंजाब के शासक बन गए थे और सिखों का शासन नाममात्र ही रह गया था।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 7.
प्रथम एंग्लो-सिख युद्ध के क्या परिणाम निकले ?
(What was the results of First Anglo-Sikh War ?)
अथवा
प्रथम एंग्लो-सिख युद्ध के क्या प्रभाव पड़े ?
(What were the effects of First Anglo-Sikh War ?)
उत्तर-
प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध के महत्त्वपूर्ण परिणाम निकले। यह युद्ध 1846 ई० को लाहौर की संधि के अनुसार समाप्त हुआ। इस संधि के अनुसार—

  1. लाहौर के महाराजा ने अपने और अपने उत्तराधिकारियों की ओर से सतलुज दरिया के दक्षिण में स्थित सभी प्रदेशों पर सदा के लिए अपना अधिकार छोड़ना स्वीकार कर लिया।
  2. अंग्रेजों ने युद्ध की क्षतिपूर्ति के रूप में 1.50 करोड़ रुपये की माँग की।
  3. लाहौर राज्य की सेना घटाकर पैदल सेना. 20,000 और घुड़सवार सेना 12,000 निश्चित कर दी गई।
  4. जब कभी आवश्यकता हो, अंग्रेज़ी सेनाएँ बिना किसी बाधा के लाहौर राज्य में से गुज़र सकेंगी।
  5. अंग्रेज़ों ने दलीप सिंह को लाहौर का महाराजा, रानी जिंदां को महाराजा की संरक्षिका तथा लाल सिंह को प्रधानमंत्री स्वीकार कर लिया।

16 दिसंबर, 1846 ई० को भैरोवाल की संधि के अनुसार यह निर्णय लिया गया कि

  1. अंग्रेजी सरकार लाहौर सरकार के सभी विभागों की देख-रेख के लिए ब्रिटिश रेजीडेंट नियुक्त करेगी।
  2. जब तक महाराजा दलीप सिंह नाबालिग रहेगा (अर्थात् सितंबर, 1854 ई० तक) राज्य की शासन-व्यवस्था आठ सरदारों की एक कौंसिल ऑफ रीजैंसी द्वारा चलाई जाएगी।
  3. महारानी जिंदां को शासन-प्रबंध से पृथक् कर दिया तथा यह निर्णय हुआ कि उसे 17 लाख रुपए वार्षिक पेंशन दी जाएगी।

प्रश्न 8.
शाम सिंह अटारीवाला पर एक नोट लिखें। (Write a note on Sham Singh Attariwala.)
उत्तर-
शाम सिंह अटारवाला सिख पंथ के एक महान् योद्धा थे। वह अमृतसर के अटारी गाँव के निवासी थे। उनके पिता सरदार निहाल सिंह महाराजा रणजीत सिंह की सेवा में थे। 18 वर्ष की आयु में शाम सिंह अटारीवाला महाराजा की सेना में भर्ती हुए। वह महाराजा रणजीत सिंह के अनेक सैनिक अभियानों में सम्मिलित हुए थे। महाराजा रणजीत सिंह की मृत्यु के बाद पंजाब में व्याप्त अराजकता के कारण तथा अंग्रेजों द्वारा पंजाब को हड़पने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के कारण शाम सिंह के मन को गहरा आघात लगा। वह पंजाब की स्वतंत्रता को कायम रखना चाहते थे। 1845 ई० के अंत में अंग्रेज़ों तथा सिखों में प्रथम युद्ध आरंभ हो गया। 10 फरवरी, 1846 ई० को अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य सभराओं की लड़ाई में शाम सिंह अटारीवाला ने भी भाग लिया। लाल सिंह एवं तेजा सिंह की गद्दारी के कारण सिख सेना बिखरने लग पड़ी। ऐसे अवसर पर सरदार शाम सिंह अटारीवाला के नेतृत्व में खालसा सेना ने तलवारें निकाल लीं और सत् श्री अकाल के जयकार गुंजाते हुए शत्रु पर टूट पड़े। उन्होंने बहुतसे अंग्रेज़ी सैनिकों को यमलोक पहुँचा दिया। उनकी बहादुरी देखकर अंग्रेज़ भी हैरान रह गए। अंत में वह लड़तेलड़ते शहीद हो गए।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

प्रश्न 9.
पहले आंग्ल-सिख युद्ध के पीछे अंग्रेजों ने पंजाब को ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल क्यों नहीं किया ?
(Why the British did not annex the Punjab to their empire after the First Anglo-Sikh War ?)
उत्तर-
अंग्रेजों ने यद्यपि सभराओं की लड़ाई में सिखों को हरा दिया था, परंतु अभी भी खालसा सेना के कई हजार सैनिक शस्त्रों सहित पंजाब में कई स्थानों पर विद्यमान थे। यदि पंजाब को उस समय अंग्रेजी साम्राज्य में सम्मिलित करने की घोषणा कर दी जाती तो ये सैनिक अंग्रेजों की सिरदर्दी का एक बड़ा कारण बन सकते थे। पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में सम्मिलित न करने का दूसरा बड़ा कारण यह था कि अंग्रेज़ चाहते थे कि पंजाब अंग्रेजी राज्य तथा अफ़गानिस्तान के मध्य मध्यवर्ती राज्य का काम देता रहे। यदि अंग्रेज़ पंजाब को अंग्रेजी साम्राज्य में शामिल कर लेते तो उनकी सीमाएँ अफ़गानिस्तान तक बढ़ जातीं। इससे अंग्रेजों के लिए नई समस्याएँ उत्पन्न हो जातीं। अंग्रेज़ इन समस्याओं से निपटने के लिए अभी तैयार नहीं थे। इसके अतिरिक्त पंजाब को नियंत्रण में रखने के लिए अंग्रेजों को भारी संख्या में अंग्रेज़ सैनिक पनाब में रखने पड़ते। इससे अंग्रेजों के खर्च में काफ़ी वृद्धि हो जाती। गवर्नर-जनरल का मत था कि पंजाब प्रांत आर्थिक रूप से अंग्रेजों के लिए लाभप्रद सिद्ध नहीं हो सकता। वह पंजाब को शक्ति की अपेक्षा दुर्बलता का स्रोत समझता था।

प्रश्न 10.
प्रथम अंग्रेज़-सिख युद्ध में सिखों की हार के मुख्य कारणों का वर्णन कीजिए। (Write main reasons of the defeat of the Sikhs is the First Anglo-Sikh War.)
उत्तर-
1. प्रथम अंग्रेज़-सिख युद्ध में सिखों की हार का सबसे मुख्य कारण लाल सिंह और तेजा सिंह की गद्दारी थी। लाल सिंह प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त था जबकि तेजा सिंह मुख्य सेनापति के रूप में कार्य कर रहा था। ये दोनों नेता अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए अंग्रेजों के साथ जा मिले। कहावत है कि जब जहाज़ का चालक ही अपने जहाज़ को तबाह करने के लिए तैयार हो जाए तो उस जहाज़ का डूबना निश्चित है। कुछ ऐसी ही हालत सिख सेना की हुई। यद्यपि वे इस समूचे युद्ध के दौरान बहुत वीरता और उत्साह से लड़े, परंतु नेताओं की गद्दारी उन्हें ले डूबी।

2. सिख सेना में जो यूरोपियन अधिकारी भर्ती हुए थे, वे गुप्त रूप से अंग्रेजों के साथ मिले हुए थे। वे सिख राज्य के सभी भेद अंग्रेजों को देते रहे।

3. इनके अतिरिक्त उस समय अंग्रेज़ संसार की सबसे बड़ी साम्राज्यवादी शक्ति के साथ संबंध रखते थे। स्वाभाविक रूप में उनके साधन सिखों की तुलना में बहुत अधिक थे। (iv) अंग्रेज़ों के सेनापतियों को युद्धों का बहुत अनुभव था। वे ब्रिटिश साम्राज्य की सुरक्षा के लिए पूरी ईमानदारी तथा लगन के साथ लड़े। ऐसी स्थिति में सिखों की पराजय अनिवार्य थी।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

Source Based Questions

नोट-निम्नलिखित अनुच्छेदों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके अंत में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दीजिए।
1
1842 ई० में लॉर्ड आकलैंड के स्थान पर लॉर्ड एलिनब्रो को भारत का नया गवर्नर-जनरल नियुक्त किया गया। लॉर्ड एलिनब्रो अफ़गानिस्तान की पराजय से हुई अंग्रेजों की बदनामी को दूर करना चाहता था। इसलिए उसने सिंध पर अधिकार करने का निर्णय किया। यह क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण था। सिंध के अमीर चाहे अंग्रेजों के पक्के वफ़ादार थे, परंतु एलिनब्रो ने उन पर झूठे दोष लगाकर सिंध के विरुद्ध लड़ाई की घोषणा कर दी। 1843 ई० में अंग्रेज़ों ने सिंध पर अधिकार कर लिया। क्योंकि सिख सिंध को अपने साम्राज्य में शामिल करना चाहते थे, इसलिए सिखों एवं अंग्रेज़ों के परस्पर संबंधों में कड़वाहट और बढ़ गई।

  1. लॉर्ड एलिनब्रो कौन था ?
  2. लॉर्ड एलिनब्रो भारत का गवर्नर-जनरल कब बना ?
    • 1812 ई०
    • 1822 ई०
    • 1832 ई०
    • 1842 ई०
  3. अंग्रेज़ सिंध पर अधिकार क्यों करना चाहते थे ?
  4. अंग्रेजों ने सिंध पर अधिकार कब कर लिया था ?
  5. अंग्रेजों द्वारा सिंध पर अधिकार का क्या परिणाम निकला ?

उत्तर-

  1. लॉर्ड एलिनब्रो भारत का गवर्नर-जनरल था।
  2. 1842 ई०।
  3. क्योंकि सिंध भौगोलिक पक्ष से बहुत महत्त्वपूर्ण था।
  4. अंग्रेजों ने 1843 ई० में सिंध पर अधिकार कर लिया था।
  5. अंग्रेजों के द्वारा सिंध पर अधिकार के कारण अंग्रेजों तथा सिखों के संबंधों में तनाव आ गया था।

2
सिखों और अंग्रेज़ों में दूसरी प्रसिद्ध लड़ाई फिरोज़शाह अथवा फेरूशहर में 21 दिसंबर, 1845 ई० को लड़ी गई। यह स्थान मुदकी से 10 मील की दूरी पर स्थित है। अंग्रेज़ इस लड़ाई के लिए पूर्ण रूप से तैयार थे। उन्होंने फिरोज़पुर, अंबाला तथा लुधियाना से अपनी सेनाओं को फिरोज़शाह पर आक्रमण करने के लिए बुला लिया था। इस लड़ाई में अंग्रेजों के सैनिकों की संख्या 17,000 थी। अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी सेनापति लॉर्ड ह्यूग गफ़, जॉन लिटलर तथा लॉर्ड हार्डिंग कर रहे थे। सिख सैनिकों की संख्या 25,000 से 30,000 के लगभग थी। सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह एवं तेजा सिंह कर रहे थे। अंग्रेज़ों को यह पूरा विश्वास था कि सिख सेनापतियों की गद्दारी के कारण वे इस लड़ाई को सरलता से विजित कर लेंगे, परंतु सिखों ने अंग्रेजों के ऐसे छक्के छुड़ाए कि एक बार तो उन्हें भारत में अंग्रेजी साम्राज्य डावाँडोल होता दिखाई दिया।

  1. फिरोजशाह की लड़ाई कब हुई ?
  2. लॉर्ड ह्यूग गफ़ कौन था ?
  3. फिरोजशाह की लड़ाई में सिख सेना का नेतृत्व किसने किया था ?
  4. फिरोजशाह की लड़ाई में अंग्रेजों के सैनिकों की संख्या ………. थी।
  5. फिरोजशाह की लड़ाई में किसकी हार हुई ?

उत्तर-

  1. फिरोजशाह की लड़ाई 21 दिसंबर, 1845 ई० में हुई।
  2. लॉर्ड ह्यूग गफ़ अंग्रेज़ों का प्रधान सेनापति था।
  3. फिरोज़शाह की लड़ाई में सिख सेना का नेतृत्व लाल सिंह तथा तेजा सिंह ने किया था।
  4. 17000
  5. फिरोजशाह की लड़ाई में सिखों की हार हुई।

PSEB 12th Class History Solutions Chapter 22 प्रथम ऐंग्लो-सिख युद्ध : कारण एवं परिणाम

3
सभराओं की लड़ाई सिखों एवं अंग्रेजों के प्रथम युद्ध की अंतिम लड़ाई थी। यह लड़ाई 10 फरवरी, 1846 ई० को लड़ी गई थी। इस लड़ाई से पूर्व 30,000 सिख सैनिक सभराओं पहुँच चुके थे। उन्होंने अंग्रेजों का डटकर सामना करने के लिए मोर्चे तैयार करने आरंभ कर दिए थे। लाल सिंह तथा तेजा सिंह, जोकि सिख सेना का नेतृत्व कर रहे थे, क्षणक्षण के समाचार अंग्रेजों को पहुंचा रहे थे। सिख सेना का सामना करने के लिए अंग्रेजों ने भी खूब तैयारी की थी। इस लड़ाई में अंग्रेजी सेना की कुल संख्या 15,000 थी। लॉर्ड ह्यूग गफ़ तथा लॉर्ड हार्डिंग इस सेना का नेतृत्व कर रहे थे। 10 फरवरी, 1846 ई० वाले दिन अंग्रेजों ने सिख सेना पर आक्रमण कर दिया। सिख सेना की जवाबी कार्यवाई के
कारण अंग्रेज़ी सेना को पीछे हटना पड़ा। ठीक इसी समय पूर्व निर्मित योजनानुसार पहले लाल सिंह और फिर तेजा सिंह मैदान से भाग गए। तेजा सिंह ने भागने से पहले बारूद से भरी नावें डुबो दी तथा साथ ही पुल को भी तोड़ दिया।

  1. पहले ऐंग्लो-सिख युद्ध के समय कौन-सी लड़ाई अंग्रेजों तथा सिखों के मध्य अंतिम लड़ाई थी ?
  2. सभराओं की लड़ाई कब हई थी ?
  3. सभराओं की लड़ाई में अंग्रेज़ी सेना का नेतृत्व ……….. तथा …………. ने किया था।
  4. सभराओं की लड़ाई में किसकी हार हुई ?
  5. सभराओं की लड़ाई में किस सिख नेता ने अपनी बहादुरी के जौहर दिखाए थे ?

उत्तर-

  1. सभराओं की लड़ाई अंग्रेज़ों तथा सिखों के मध्य अंतिम लड़ाई थी।
  2. सभराओं की लड़ाई 10 फरवरी, 1846 ई० को हुई थी।
  3. लॉर्ड ह्यूग गफ़, लॉर्ड हार्डिंग।
  4. सभराओं की लड़ाई में सिखों की हार हुई।
  5. सभराओं की लड़ाई में सरदार शाम सिंह अटारीवाला ने अपनी बहादुरी के जौहर दिखाए।

Leave a Comment