PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

EVS Guide for Class 5 PSEB खाद्य पदार्थो की संभाल Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 61

क्रिया 1.
अलग-अलग प्रकार के भोजन पदार्थ जैसे-ब्रैड, रोटी, दालें, गेहूँ, सब्जियां आदि खुले में रखो। 5-6 दिनों के बाद इसकी जांच करने के बाद इसके बारे में चर्चा करें।
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

पृष्ठ – 62

प्रश्न 1.
किस प्रकार के भोजन पदार्थ जल्दी खराब हो जाते हैं ?
उत्तर :
ब्रैड, रोटी, सब्जियाँ।

प्रश्न 2.
किस प्रकार के भोजन पदार्थ जल्दी खराब नहीं होते हैं ?
उत्तर :
दालें, गेहूँ आदि।

पृष्ठ – 63

क्रिया 1.
अपने घर में भोजन को सुरक्षित रखने के लिए ढंगों के नाम लिखो।
उत्तर :
1. ठंडा रखना,
2. अचार बना कर,
3. मुरबा बना कर,
4. तेल डाल कर,
5. डिब्बा बंद करके,
6. सुखा कर।

पृष्ठ – 63

क्रिया 2.
आप अपने घर में भोजन को सुरक्षित रखने के लिए प्रयोग की जाने वाली युक्तियों के बारे में माता जी से पूछ कर नीचे लिखें :

भोजन संरक्षण के तरीके

उत्तर :

भोजन संरक्षण के तरीके
गेहूँ कीटनाशकों, दवाइयों का प्रयोग, नीम के सूखे पत्ते डालकर।
दालें धूप में सुखाकर
फल, फ्रिज में रखकर, जैम सब्जियाँ बनाकर, मुरब्बा बनाकर
अचार तेल में रख कर उबाल कर।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

पृष्ठ – 63

प्रश्न 3.
दूध को उबालना क्यों ज़रूरी होता है ?
उत्तर :
दूध में कुछ बैकटीरिया होते हैं जो उबालने से मर जाते हैं तथा दूध कुछ समय तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्रश्न 4.
तुमने कौन-कौन सा मुरब्बा खाया
उत्तर :
आंवले का, सेब का, गाजर का।

प्रश्न 5.
भोजन के खराब होने का पता कैसे लगाया जा सकता है ?
उत्तर :
उस का रंग बदल जाता है, बदबू आने लगती है।

पृष्ठ-64

प्रश्न 6.
फ्रिज में कौन-कौन सा भोजन कुछ दिनों के लिए संभाल कर रखा जा सकता है ?
उत्तर :
दूध, हरी सब्जियां, फल, मांस, ब्रैड आदि।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

क्रिया 3.
बाज़ार में मिलने वाले डिब्बा बंद – भोजन या दवाइयों के ऊपर बनने और प्रयोग की तिथि तथा समय के बारे में जानकारी इकट्ठी करके लिखें।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल 1
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-66-67

प्रश्न 7.
घरों में अनाज को खराब होने से बचाने के लिए बताए गए ढंगों में से कौन-सा ढंग ठीक लगा ? उसके बारे में लिखें।
उत्तर :
मुझे, अनाज को धूप में सुखा कर ड्रम में रखने वाला ढंग अच्छा लगा।

प्रश्न 8.
दालों को सुरक्षित रखने के लिए विषैले पदार्थों का प्रयोग किस प्रकार अधिक हानिकारक है?
उत्तर :
दालों में प्रोटीन होता है तथा प्रोटीन विष को जल्दी सोख लेता है। इसलिए दालों को सुरक्षित रखने के लिए विषैले पदार्थों का प्रयोग अधिक हानिकारक है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

प्रश्न 9.
फल और सब्जियां कोल्ड स्टोर में क्यों रखी जाती हैं?
उत्तर :
कोल्ड स्टोर में फ्रिज से अधिक स्थान होता है तथा यह ठंडे भी अधिक होते हैं। यह बहुत बड़े घर जैसा फ्रिज होता है। कम तापमान पर फल तथा सब्जियों को लम्बे समय तक संभाल कर रख सकते हैं। इसलिए इनको कोल्ड स्टोर में रखा जाता है।

प्रश्न 10.
सही मिलान करें:
1. दूध – (क) सुखा कर
2. नींबू का आचार – (ख) अधिक चीनी डालकर
3. पुदीने के पत्ते (ग) ठंडा रख कर
4. जामुन तथा अंगूर (घ) उबाल कर
5. आंवले का मुरब्बा (ङ) तेल में रख कर
उत्तर :
1. (घ),
2. (ङ),
3. (क),
4. (ग),
5. (ख)

PSEB 5th Class EVS Guide खाद्य पदार्थो की संभाल Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) अनाज को ……………………………. में स्टोर करते हैं।
(क) सुखा कर ड्रम में
(ख) बोरियों में
(ग) दोनों ठीक
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) दोनों ठीक

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

(ii) दूध को खराब होने से बचाने के लिए ……………………………. .
(क) धूप में रखते हैं
(ख) उबालते हैं
(ग) फ्रिज में रखते हैं
(घ) दोनों (ख) तथा (ग)
उत्तर :
(घ) दोनों (ख) तथा (ग)

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
हमें कैसे पता चलता है कि गेहूँ के दाने सूख गए हैं ?
उत्तर :
जब दाँतों से तोड़ते हैं तो कड़क की आवाज़ सुनाई देती है।

प्रश्न 2.
अचार के संरक्षण के लिए इसमें क्या डाला जाता है ?
उत्तर :
तेल तथा सिरका का प्रयोग होता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) गोदामों में अनाज की बोरियों के बीच …………………………………… मारने की दवाइयाँ रखी जाती हैं।
(ii) दूध को संभालने के लिए इसे …………………………………… जाता है।
(iii) सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए …………………………………… तापमान पर रखा जाता है।
(iv) आचार को संभालने के लिए इसमें …………………………………… डाला जाता है।
उत्तर :
(i) चूहे,
(ii) उबाला,
(iii) कम,
(iv) तेल।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

4. ठीक/गलत :

(i) ड्रमों में अनाज संभालने के लिए इसमें की मार दवाई मिलाई जाती है।
(ii) बोरियों में अनाज भर कर दीवारों के साथ रखा जाता है।
(iii) किसान उन्नत किस्म की अधिक उपज देने वाली फ़सलों को उगाकर खुशहाल हो सकते हैं।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) गलत,
(iii) ठीक।

5. मिलान करें :

1. उबाल कर संभालना (क) अंजीर
2. तेल डाल कर संभालना (ख) मुरब्बा
3. सुखा कर संभालना (ग) दूध
4. चीनी डाल कर (घ) आम का आचार
उत्तर :
1. (ग),
2. (घ),
3. (क),
4. (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल 2
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 10 खाद्य पदार्थो की संभाल

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पाश्चुराईजेशन से क्या भाव है ?
उत्तर :
यह एक विधि है जिसमें दूध को उच्च तापमान पर गर्म करके तुरंत ठण्डा करके पैकटों में भर कर सील बंद किया जाता है। इस दूध का प्रयोग कई दिनों तक किया जा सकता है तथा दूध को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाना ले जाना भी सरल हो जाता है। पंजाब में वेरका मिल्क प्लांट में बड़े स्तर पर दूध की मार्किटिंग इसी विधि द्वारा पैक करके की जाती है।

प्रश्न 2.
भोजन पदार्थों की अधिक समय के लिए संभाल के ढंग बताएं –
भोजन – संभाल का ढंग
दूध – ………………………….
आंवला – ………………………….
मेथी – ………………………….
गेहूँ – ………………………….
उत्तर :
भोजन – संभाल का ढंग
दूध – उबाल कर
आंवला – मुरब्बा बनाकर
मेथी – सुखा कर
गेहूँ – सुखाकर, ड्रम में नीम के पत्ते डालकर

Leave a Comment