PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

EVS Guide for Class 5 PSEB कीट भक्षी पौधे Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-90

क्रिया 1.
अध्यापक से किसान द्वारा बकरी, घास और चीते को नदी पार करवाने वाली कहानी सुनो।
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-91

प्रश्न 1.
भोजन श्रृंखला क्या होती है ?
उत्तर :
प्रकृति में एक जीव किसी दूसरे जीव को खाता है तथा कोई तीसरा जीव, इस दूसरे जीव को खाता है। कोई अन्य जीव इस तीसरे जीव को खा जाता है। इसी प्रकार एक भोजन श्रृंखला बनती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

क्रिया 2.
अपने आस-पास के जीवों को देखें। उनके एक-दूसरे को खा लेने और खाए जाने से संबंधित एक भोजन श्रृंखला बनाएँ।
उत्तर :
1. अनाज → टिड्डा → चूहा → उल्लू
2. घास → खरगोश → भेड़िया → शेर
3. घास → कीट → मेंढक → सांप → बाज

स्वयं करें। भोजन श्रृंखला में शामिल जीवों के चित्र चिपकाएँ।

क्रिया 3.
यदि किसी भोजन श्रृंखला में से कोई जीव लुप्त हो जाए तो सोचो कि भोजन श्रृंखला के शेष जीवों का क्या होगा ? कक्षा में इस संबंधित चर्चा करें और लिखें।
उत्तर :
स्वयं चर्चा करें।

एक उदाहरण : एक भोजन श्रृंखला जिसमें घास, कीट, मेंढक, सांप तथा बाज़ हैं। मान लो किसी कारण से सांप समाप्त हो जाएं तो बाज़ क्या खाएंगे। इस तरह बिना भोजन के सारे बाज़ समाप्त हो जाएंगे। मेंढक को खाने के लिए भी जीव नहीं हैं। इससे मेंढकों की जनसंख्या अत्यधिक बढ़ जाएगी। वे शीघ्र ही सभी कीटों को खा जाएंगे तथा मेंढकों का भोजन भी समाप्त हो जाएगा। धीरे-धीरे सभी मेंढक भी समाप्त हो जाएंगे।

पृष्ठ-92

क्रिया 4.
अध्यापक विद्यार्थियों को अलगअलग जीवों के नाम के कार्ड बांट दें। इसके पश्चात कौन किसको खाता है, उसको धागे की सहायता से जोड़ो। इस तरह से एक भोजन श्रृंखला बन जाएगी।
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

प्रश्न 2.
भोजन श्रृंखला क्या होती है ?
उत्तर :
जब एक भोजन श्रृंखला का जीव किसी अन्य भोजन श्रृंखला में भी शामिल हो जाता है तो भोजन श्रृंखलाएं एक-दूसरे के साथ जुड़ जाती हैं। इस प्रकार भोजन जाल बन जाता है।

पृष्ठ-93

क्रिया 5.
एक पौधे को गमले में लगाएं। उस पर एक तरफ छेद किया हुआ गत्ते का डिब्बा रखें। कुछ दिनों के बाद देखें, आप पौधे में परिवर्तनों को नोट करें।
उत्तर :
यह क्रिया स्वयं करें। पौधे को भोजन तैयार करने के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है इसलिए पौधे प्रकाश की तरफ झुक जाते हैं। इसलिए यह छेद की तरफ झुक जाएगा।

पृष्ठ-94

क्रिया 6.
अपने घर में ज़मीन या गमले में एक पौधा लगाएं। पता करें कि उसे फलने-फूलने के लिए क्या कुछ आवश्यक है और वह अपनी आवश्यकताएं कहां से पूरी करता है। इसमें आप के बड़े या अध्यापक आप की मदद करेंगे?

पौधे की आवश्यकताएँ पौधा इसको कैसे पूर्ण करता है

उत्तर :

पौधे की आवश्यकताएँ पौधा इसको कैसे पूर्ण करता है
1. कार्बन इऑक्साइड वायुमंडल में से
2. पानी भूमि में से
3. प्रकाश सर्य से
4. पौष्टिक तत्त्व मिट्टी में से।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

पृष्ठ-95

प्रश्न 3.
खाली स्थान भरें : (गले-सड़े, कार्बन-डाइऑक्साइड, भोजन श्रृंखला, हरे, सूरज, भोजन जाल, घड़ा-बूटी, सनड्यू)
(क) ……………………………………. में एक जीव कई जीवों को खा सकता है।
(ख) ……………………………………. में एक जीव एक जीव को ही खा जाता है।
(ग) पौधे ……………………………………. की रोशनी में अपना भोजन तैयार करते हैं।
(घ) पौधे भोजन बनाने के लिए हवा में से ……………………………………. गैस सोखते हैं।
(ङ) ……………………………………. और ……………………………………. कीट आहारी पौधे हैं।
(च) खुम्भे अपना भोजन ……………………………………. पदार्थों से प्राप्त करती हैं।
उत्तर :
(क) भोजन जाल,
(ख) भोजन श्रृंखला,
(ग) सूरज,
(घ) कार्बन-डाइऑक्साइड,
(ङ) घड़ा-बूटी, सनड्यू,
(च) गले सड़े।

प्रश्न 4.
सही कथन के आगे (✓) और गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाएं:
(क) भोजन श्रृंखलाएं आपस में मिलकर भोजन श्रृंखला बनाती हैं।
(ख) क्लोरोफिल वर्णक के कारण पत्ते हरे दिखाई देते हैं।
(ग) पौधे भोजन के रूप में ग्लुकोज पैदा करते
(घ) पौधे वातावरण दूषित करते हैं।।
(ङ) सनड्यू पौधे के पत्ते सूर्य जैसे होते हैं।
उत्तर :
(क) ✓
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✗
(ङ) ✓

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

प्रश्न 5.
प्रकाश संश्लेषण क्रिया क्या होती है ?
उत्तर :
हरे पत्ते सूर्य के प्रकाश में हवा में से कार्बन-डाइऑक्साइड तथा भूमि में से पानी तथा खनिज सोख लेते हैं तथा भोजन तैयार करते हैं। इस विधि को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 6.
घड़ा बूटी अपनी नाइट्रोजन और फास्फोरस की आवश्यकता को कैसे पूरी करता
उत्तर :
यह कीट पतंगों को अपने घड़े जैसे पत्तों के अन्दर पकड़ लेता है तथा इनसे ही घड़ा बूटी की नाइट्रोजन तथा फास्फोरस की आवश्यकता पूरी होती है।

PSEB 5th Class EVS Guide कीट भक्षी पौधे Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) …………………………….. पौधा कीट पतंगे खाता है।
(क) घड़ा बूटी
(ख) छूई मूई
(ग) गेंदा
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(क) घड़ा बूटी

(ii) …………………………….. की जीभ लम्बी होती है।
(क) चींटी
(ख) कुत्ता
(ग) गिरगिट
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) गिरगिट

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

(iii) भोजन श्रृंखला का चित्र देख कर उचित कथन पर ठीक लगाएँ-
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे 1
(क) बाज घास खाता है
(ख) खरगोश बाज को खाता है
(ग) खरगोश घास खाता है
(घ) घास खरगोश को खाता है।
उत्तर :
(ग) खरगोश घास खाता है

(iv) भोजन श्रृंखलाएँ आपस में मिलकर बनाती हैं।
(क) जंगल
(ख) मिश्रण
(ग) भोजन जाल
(घ) जंतुओं का समूह।
उत्तर :
(ग) भोजन जाल

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें-

प्रश्न 1.
जब एक भोजन श्रृंखला का जंतु किसी दूसरी भोजन श्रृंखला का घटक बन जाता है तो इसे क्या कहते हैं ?
उत्तर :
इसे भोजन जाल कहते हैं।

प्रश्न 2.
पौधे भोजन कैसे तैयार करते हैं ?
उत्तर :
पौधे सूर्य की रोशनी में तथा हवा से कार्बन-डाइऑक्साइड द्वारा भोजन तैयार करते हैं।

प्रश्न 3.
पौधों द्वारा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ?
उत्तर :
इसे प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

प्रश्न 4.
पौधे पौष्टिक तत्त्व कैसे सोखते
उत्तर :
पौधे, जड़ों द्वारा मिट्टी से पौष्टिक तत्त्व सोखते हैं।

प्रश्न 5.
घड़ा बूटी का नाम ऐसा क्यों हैं ?
उत्तर :
घड़ा बूटी के पत्ते घड़े जैसे होते हैं इसलिए इसका नाम घड़ा बूटी है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) गिरगिट की जीभ ……… होती है।
(ii) पौधे …….. में अपना भोजन तैयार करते हैं।
(iii) पौधे ………. गैस लेते हैं।
(iv) घड़ा बूटी कीड़ों से नाइट्रोजन तथा ………. लेती है।
(v) ……….. पौधा अपने बालों जैसी रचना से कीट पकड़ता है।
उत्तर :
(i) लम्बी,
(ii) सूर्य की रोशनी,
(iii) कार्बन-डाइऑक्साइड,
(iv) फॉस्फोरस,
(v) सनड्यू।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

4. ठीक/गलत

(i) गिरगिट की जीभ लम्बी होती है।
(ii) मेंढक की जीभ लम्बी होती है।
(iii) सभी पौधे कीट-पतंगे नहीं खाते हैं।
(iv) मनी प्लांट कीट-पतंगे खाता है।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) ठीक,
(iii) गलत,
(iv) ग़लत।

5. मिलान करें

(i) कीट-पतंगे खाने (क) मेंढक वाला पौधा
(ii) लम्बी जीभ (ख) सनड्यू
(iii) प्रकाश संश्लेषण (ग) पौधे
उत्तर :
(i) (ख),
(ii) (क),
(iii) (ग)।

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे 2.
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 14 कीट भक्षी पौधे

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
जानवर भोजन खाने की आदतों के अनुसार कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
जानवर भोजन खाने की आदतों के अनुसार तीन प्रकार के होते हैं। –

  • शाकाहारी-ऐसे जानवर केवल घास, पत्ते, फल आदि ही खाते हैं; जैसे-हिरण, बकरी, गाय आदि।
  • मासाहारी-ऐसे जानवर, अन्य जानवरों का मास खाते हैं; जैसे-शेर, चीता आदि।
  • सर्वाहारी-ऐसे जानवर पौधों से प्राप्त। भोजन तथा मास भी खा लेते हैं; जैसे-रीछ।

Leave a Comment