PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

EVS Guide for Class 5 PSEB जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-114

प्रश्न 1.
पानी के तीन रूप कौन से हैं?
उत्तर :
ठोस, तरल तथा गैस।

प्रश्न 2.
पानी कौन-कौन सी गैसों के मिलने से बनता है?
उत्तर :
ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

क्रिया 1.
एक पुराने कपड़े का टुकड़ा लें। उसको पानी से गीला करें। उस गीले कपड़े से जमीन पर पोचा लगाएं। कुछ समय के लिए फ़र्श को गीला छोड़ दें। आप देखेंगे कि गीला फ़र्श अब सूख गया है। सोचें कि फ़र्श का ऊपरी पानी आखिर कहां गया।
उत्तर :
वाष्पीकरण द्वारा पानी उड़ गया।

क्रिया 2.
एक गिलास में आधा हिस्सा पानी डालें। अब उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े डालो। कुछ समय पश्चात् गिलास के बाहर पानी की कुछ बूंदे नज़र आएंगी। क्या आप बता सकते हैं कि ये पानी की बूंदे कहाँ से आई?
उत्तर :
हवा में पानी के वाष्प ठण्डे होकर बूंदें बन गए। इसे संघनन कहते हैं।

पृष्ठ-115

क्रिया 3.
एक पतीली में एक गिलास पानी डालें। उसमें दो चम्मच नमक घोलें। अब उस पानी में से नमक को वापिस निकाल सकते हैं?
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-117

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरें। (नीला, बादल, बर्फ, तीन)
(क) पानी के ………………………………….. रूप हैं।
(ख) वाष्प बनकर ऊपर उड़ा पानी ………………………………….. बन जाता है।
(ग) पानी के कारण ही धरती को ………………………………….. ग्रह कहा जाता है।
(घ) पानी के ठोस रूप को ………………………………….. कहते हैं।
उत्तर :
(क) तीन,
(ख) बादल,
(ग) नीला,
(घ) बर्फ।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का निशान लगायें :
(क) पानी ठण्डा होकर भाप बन जाता है।
(ख) शुद्ध पानी का कोई रंग नहीं होता।
(ग) पुराने समय में पानी भरने के लिए जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता था।
(घ) जल चक्र अपने आप निरंतर चलता रहता
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✓

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों के ठीक उत्तर पर सही (✓) का निशान लगायें :
(क) पानी को कितना ठण्डा करने पर बर्फ बन जाता है?
40°C
0°C
100°C
उत्तर :

(ख) धरती पर कितना भाग पानी है?
60°
50°
70°
उत्तर :
70°

(ग) पानी में घुलने वाली कौन-सी चीज़ है?
नमक
रेत
बजरी
उत्तर :
नमक

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

(घ) पानी में क्या नहीं डूबता?
लोहा
पत्थर
लकड़ी
उत्तर :
लकडी

(ङ) पानी बनने के लिए ऑक्सीजन के साथ कौन-सी गैस मिलती है?
कार्बन-डाइऑक्साइड
नाइट्रोजन
हाइड्रोजन
उत्तर :
हाइड्रोजन

प्रश्न 6.
पानी में डूबने वाली तीन चीजों के नाम लिखो।
उत्तर :
पत्थर, लोहा, रेत।

प्रश्न 7.
पानी में तैरने वाली तीन चीजों के नाम लिखो।
उत्तर :
प्लास्टिक, लकड़ी, थर्मोकोल।

प्रश्न 8.
पानी में घुलने वाली तीन चीजों के नाम लिखो।
उत्तर :
नमक, चीनी, दूध।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

पृष्ठ-118

प्रश्न 9.
शुद्ध पानी की कुछ विशेषताएं लिखो।
उत्तर :
शुद्ध पानी का कोई रंग, कोई स्वाद, कोई गंध, कोई आकार नहीं होता।

प्रश्न 10.
जल चक्र कैसे चलता रहता है? चित्र बना कर व्याख्या करें।
उत्तर :
सभी जल स्रोतों जैसे-तालाब, झीलें, नदियां, समुद्र आदि का पानी सूर्य की गर्मी के कारण गर्म होकर भाप बन जाता है, भाप ऊपर उड़ जाती है तथा ठण्डी होकर पानी की बूंदें बन जाती है। ये बूंदें आपस में जुड़ कर बादल का रूप ले लेती हैं। जब बादल भारी हो जाते हैं तब वर्षा या बर्फवारी होती है। पानी धरती पर दुबारा आ जाता है जो नदियों, नालों, द्वारा समुद्र में पहुंच जाता है। इस प्रकार जो पानी वाष्पीकरण द्वारा धरती से भाप बन कर उड़ा था वर्षा के रूप में पानी के रूप में वापिस आ जाता है।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन 1

प्रश्न 11.
पानी में घुले हुए नमक को कैसे अलग किया जा सकता है?
उत्तर :
इस घोल को गर्म करें। पानी को तब तक उबालें जब तक सारा पानी भाप बन कर उड़ नहीं जाता। जब सारा पानी भाप बन कर उड़ जाएगा तो फिर नमक बन जाएगा।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

प्रश्न 12.
वाष्पीकरण क्या होता है? कुछ उदाहरण दें।
उत्तर :
जब पानी को खुला छोड़ दें तो इसके कण धीरे-धीरे हवा में उड़ते रहते हैं। इस क्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं। फ़र्श पर गीला पोचा लगाए जाने के बाद फ़र्श सूख जाता है, धुले कपड़ों का सूखना आदि वाष्पीकरण के उदाहरण हैं।

प्रश्न 13.
कोई वस्तु पानी के ऊपर कब तैरती
उत्तर :
जब वस्तु द्वारा हटाए गए पानी का भार वस्तु के भार से अधिक हो तो वस्तु पानी पर तैरती रहती है।

PSEB 5th Class EVS Guide जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) शुद्ध पानी की विशेषताएं हैं
(क) रंगहीन
(ख) गंधहीन
(ग) आकार नहीं
(घ) सभी ठीक
उत्तर :
(घ) सभी ठीक

(ii) आक्सीजन तथा …………… मिल कर पानी बनता है।
(क) नाइट्रोजन
(ख) कार्बनडाइआक्साइड
(ग) हीलीयम
(घ) हाइड्रोजन।
उत्तर :
(घ) हाइड्रोजन।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पानी की रिर्चाजिंग क्या है?
उत्तर :
धरती में गहरा गड्डा खोदा जाता है ताकि वर्षा का पानी धरती के अन्दर चला जाए। इसको वाटर रिर्चाज़िंग कहते हैं।

प्रश्न 2.
पानी को जीरो डिगरी सैल्सीयस तक ठंडा किया गया है? बतायो पानी में क्या परिवर्तन आऐगा।
उत्तर :
पानी को ज़ीरो डिगरी सैल्सीयस तक ठण्डा करने से यह वर्फ (ठोस अवस्था) में परिवर्तित हो जाऐगा।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) गर्म करने से पानी के …………… जाते हैं।
(ii) पानी का ठोस रूप ……………….
(iii) वाष्प इकट्ठे होकर
(iv) पानी पौधों …………….और मनुष्यों के लिए ज़रूरी है।
(v) पानी के बिना ………….. संभव नहीं है।
उत्तर :
(i) वाष्प,
(ii) बर्फ,
(iii) बूंदे,
(iv) जानवरों,
(v) जीवन।

4. ठीक/गलत

(i) शुद्ध पानी का कोई रंग नहीं होता।
(ii) पानी के चार रूप हैं।
(iii) पत्थर पानी में अघुलनशील है।
(iv) हमें पानी व्यर्थ होने देना चाहिए।
(v) जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को कुएँ में से पानी लेने से रोकना चाहिए।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) गलत,
(iii) ठीक
(iv) गलत,
(v) गलत।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

5. मिलान करें

1. बर्फ बनना (क) 100°C
2. बादल (ख) ठंडा
3. वाष्पीकरण (ग) 0°C
4. पानी उबलना (घ) भाप
उत्तर :
1. (ग),
2. (घ),
3. (ख),
4. (क)।

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन 2
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन 3

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पानी के संघनन से क्या भाव है? उदाहरण सहित समझाएं।
उत्तर :
वायु में सदा ही पानी के वाष्प होते हैं तथा तापमान कम हो जाने पर वाष्पों का संघनन हो जाता है तथा पानी की बूंदों में बदल जाते हैं। ऐसा बर्फ वाले ठण्डे पानी वाले गिलास के बाहर देखा जा सकता है। हवा के वाष्पों का पानी की बूंदों में बदल जाने की क्रिया को संघनन कहा जाता है। सर्दियों में सुबह के समय पत्तों के ऊपर ओस की बूंदें भी इसी प्रकार बनती हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 17 जल-एक बहुमूल्य प्राकृतिक साधन

प्रश्न 2.
आपकी कक्षा के अध्यापक ने एक गिलास में आधा भाग पानी डाल कर उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डाल दिए। कुछ समय बाद गिलास के बाहर पानी की कुछ बूंदे नज़र आने लगीं। बताएँ पानी की बूंदे कहाँ से आईं?

Leave a Comment