PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

EVS Guide for Class 5 PSEB पानी-आंतरिक संसार Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-129-130

क्रिया 1.
एक मिठाई वाला या जूतों वाला खाली डिब्बा लें। उसके अन्दर नीले रंग का कागज़ चिपकाओ। नीचे वाले भाग में घास-फूस की सहायता से समुद्री वनस्पति दिखाएं। गत्ते के टुकड़ों में रंग कर चट्टानें/पत्थर दिखाएं। अब इसमें मछलियां/जल जीवों की तस्वीरें चिपकाएं। अंत में इसको ऊपर से लेमीनेशन-शीट से ढक दें। अक्वेरीअम का मॉडल तैयार है।
उत्तर :
स्वयं करें।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार 2

  • मगरमच्छ,
  • कछुआ,
  • मेंढक,
  • आक्टोपस,
  • तारा मछली,
  • डाल्फीन,
  • मुर्गाबी,
  • बत्तख।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

पृष्ठ-130

क्रिया 2.
बच्चों को भिन्न-भिन्न जलीय जीवों की तस्वीरें दिखाकर प्रत्येक बच्चे को अलगअलग जलीय-जीवों के मॉडल तैयार करने के लिए कहा जाये।
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-131

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरें- (कमल, दुनिया, व्हेल, जलीय)
(क) पानी के भीतर एक पूरी ………………………………….. बसती है!
(ख) ………………………………….. जीव हमेशा पानी में ही रहते हैं।
(ग) सबसे बड़ा समुद्री जीव ………………………………….. है।
(घ) ………………………………….. का पत्ता रोटी की तरह गोल होता है।
उत्तर :
(क) दुनिया,
(ख) जलीय,
(ग) व्हेल,
(घ) कमल।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का निशान लगाएं :

(क) पानी में रहने वाले जीव थलीय जीव होते
(ख) व्हेल सबसे बड़ा समुद्री जीव है।
(ग) जल लिली ताज़े खड़े पानी में होती है।
(घ) समुद्र के अन्दर वनस्पति भी होती है।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✓

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

प्रश्न 3.
सही मिलान करें
1. शार्क (क) आठ टांगें
2. आक्टोपस (ख) गलफड़े
3. कछुआ (ग) नोकीले दाँत
4. मछली (घ) सख्त खोल
उत्तर :
1. (ग),
2. (क),
3. (घ),
4. (ख)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के ठीक उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाएं :

(क) निम्नलिखित में से कौन सा जल-थलीय जीव है ?
शार्क
मगरमच्छ
व्हेल
उत्तर :
मगरमच्छ

(ख) निम्नलिखित में से कौन सा फूल पानी में खिलता है ?
गुलाब
सूरजमुखी
जल-लिली।
उत्तर :
जल-लिली

(ग) मछलियाँ कौन-से अंग द्वारा सांस लेती हैं ?
नाक
फेफड़े
गलफड़े
उत्तर :
गलफड़े

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

(घ) निम्नलिखित में से कौन-सा पक्षी पानी के ऊपर रहता है ?
बत्तख
टटहिरी
मोर
उत्तर :
बत्तख

(ङ) गहरे-खारे समुद्री जल में रहने वाला जीव।
मेंढक
कछुआ
तारा मछली
उत्तर :
तारा मछली

प्रश्न 5.
कोई पांच जलीय जीवों के नाम लिखें।
उत्तर :
कुछ जलीय जीव हैं-स्टार फिश, आक्टोपस, समुद्री घोड़ा, सील, व्हेल, शार्क मछली आदि।

प्रश्न 6.
कोई तीन जल-थलीय जीवों के नाम लिखें।
उत्तर :
मेंढक, मगरमच्छ, कछुआ।

प्रश्न 7.
हमारा राष्ट्रीय फूल कौन-सा है ?
उत्तर :
कमल।

प्रश्न 8.
सबसे बड़ा समुद्री जीव कौन-सा है ?
उत्तर :
व्हेल मछली।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

प्रश्न 9.
पानी के ऊपर रहने वाले कुछ पक्षियों के नाम लिखो।
उत्तर :
बतखें, हंस, मुरगाबियाँ, बगुले।

प्रश्न 10.
व्हेल (whale) के बारे में आप क्या जानते हैं ? (4-5 वाक्यों में उत्तर दें)
उत्तर :
व्हेल सब से बड़ा समुद्री जीव है। इसका – भार 120 से 150 टन के करीब होता है। यह 90 से 100 फुट लंबी होती है।

प्रश्न 11.
मछलियाँ साँस कैसे लेती हैं ?
अथवा
मछलियां कौन से अंग से सांस लेती हैं ?
उत्तर :
मछलियाँ पानी में घुली ऑक्सीजन को साँस लेने के लिए प्रयोग करती हैं। यह अपने विशेष अंग गलफड़ों के द्वारा ऐसा करती हैं।

प्रश्न 12.
कमल के पौधे के बारे में 4-5 वाक्य लिखो।
उत्तर :
कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है। यह पौधा पानी में पैदा होता है। इसका पत्ता बहुत बड़ा रोटी के जैसे गोल होता है। इसके फूल सफेद या गुलाबी होते हैं। इसकी डंडी लंबी होती है।

PSEB 5th Class EVS Guide पानी-आंतरिक संसार Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) कीट पतंगे ……………………………… द्वारा सांस लेते हैं।
(क) गलफडे
(ख) फेफड़े
(ग) सांस नली
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) सांस नली

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

2. ……………………………… पक्षी होने के बावजूद तैर सकता है।
(क) पैंगुइन
(ख) मेंढक
(ग) मछली
(घ) सभी
उत्तर :
(क) पैंगुइन

(iii) मगरमच्छ धरती पर भी रह लेता है तथा पानी में भी इसलिए वह ……………………………… जीव है।
(क) जलीय
(ख) स्थलीय
(ग) जलथली
(घ) भद्दा।
उत्तर :
(ग) जलथली

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
जल कुम्भी पौधे के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर :
यह वेल-नुमा पौधा होता है जो खड़े पानी के स्रोतों में बहत तेजी से फैलता है।

प्रश्न 2.
कछुआ कैसा जीव है ?
उत्तर :
यह एक जल-थली जीव है तथा बहुत सुस्त जीव है।

प्रश्न 3.
पौधों को भोजन कौन देता है ?
उत्तर :
पौधे अपना भोजन स्वयं ही तैयार करते

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

3. रिक्त स्थान भरें
(i) मछली ………………………………………….. द्वारा सांस लेती है।
(ii) कीट-पतंगे ………………………………………….. द्वारा सांस लेते हैं।
(iii) कुमुदिनी तथा ………………………………………….. पानी पर तैरते हैं।
(iv) नीली व्हेल का ………………………………………….. भार होता हैं।
उत्तर :
(i) गलफड़े
(ii) साँस नलिकाएँ
(iii) हाइसिंथ
(iv) 120-150 टन.

4. ठीक/गलत-

(i) पैंगुइन पक्षी होते हुए भी तैर सकते हैं।
(ii) मछली के स्केलज़ इसकी त्वचा को गीला होने नहीं देते।
(iii) समुद्री घोड़े, केंकड़े समुद्र के पानी में पाये जाते हैं।
(iv) कछुआ, मगरमच्छ जैसे जल स्थलीय जीव नहीं है।
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) ठीक,
(iii) ठीक,
(iv) गलत।

5. मिलान करें

(i) मगरमच्छ (क) चमड़ी
(ii) मेंढक (ख) जल-थली जीव
(iii) मछली (ग) फेफड़े
(iv) कछुआ (घ) गलफड़े
उत्तर :
(i) (ख),
(ii) (क),
(iii) (घ),
(iv) (ग)।

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 19 पानी-आंतरिक संसार

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
दो जल थली जीवों के बारे लिखें।
उत्तर :
जल-थली जीवों से भाव है कि ऐसे जीव जो पानी तथा धरती दोनों पर रह सकते हैं। उदाहरणें हैं-मगरमच्छ, मेंढक, कछुआ आदि।

  • मगरमच्छ-इसके दाँत तीखे होते हैं तथा जबाड़ा मज़बूत होता है। यह अपने शिकार को पलों में ही झपट लेता है।
  • मेंढक-यह पानी में तेज़ी से तैरता है तथा धरती पर ऊँची तथा लम्बी छलांगे लगाता है। अपनी लम्बी जीभ में कीटों को पकड़ लेता है।

Leave a Comment