PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 2 प्रवास Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 2 प्रवास

EVS Guide for Class 5 PSEB प्रवास Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-7

प्रश्न 1.
अगर आपको कभी अपना पहला स्कूल छोड़कर किसी दूसरे स्कूल जाना पड़े तो शुरू के कुछ दिन आप वहां क्या महसूस करोगे?
उत्तर :
जब मेरे पिता जी की बदली हो गई थी। तो मुझे दूसरे स्कूल जाना पड़ा था। मेरा वहाँ मन नहीं लगता था। मुझे मेरे पुराने दोस्तों की याद आती थी। पुराने स्कूल के अध्यापकों की भी याद आती थी। वे मुझे बहुत प्यार करते थे। मेरा यहाँ खेलने का भी मन नहीं करता था।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

प्रश्न 2.
आपके स्कूल में किसी दूसरे स्थान से कोई नया विद्यार्थी आया है? तो उससे पूछे कि वह कैसा महसूस कर रहा है?
उत्तर :
मेरे स्कूल में केरला का एक विद्यार्थी आया है। वह थोड़ी-थोड़ी हिन्दी बोल लेता है। उसे हमारा रहन-सहन तथा खाना-पीना पसंद नहीं आ रहा है। उसको भाषा की समझ नहीं लगती। वह अकेलापन महसूस करता है।

पृष्ठ – 9

क्रियाकलाप 1.
आप अपने महल्ले या गाँव में उन परिवारों की सूची बनाएँ जो पिछले कुछ वर्षों में दूसरे स्थान से आकर यहाँ बसे हों। यह भी पता लगाएँ कि उन्हें इस नए स्थान पर क्यों आना पड़ा और इस नए स्थान पर आकर उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर :
स्वयं करें।

क्रियाकलाप 2.
आप अपनी जान-पहचान वाले उन लोगों की सूची बनाएँ जो विदेश जाकर रह रहे हों। ऐसे लोगों से मिलने पर या टैलीफ़ोन पर बात करते समय यह जानने का प्रयत्न करें कि उन्हें वहाँ रहते हुए किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा है?
उत्तर :
स्वयं करें।

प्रश्न 1.
ठीक शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें : (प्रवासी, रोज़गार, थर्मल प्लांट, कठिनाइयों)
(क) शहर से दूर ……………. बन रहा था।
(ख) दूसरे प्रान्तों से काम करने आए लोगों को ………. कहा जाता है।
(ग) बहुत से लोगों को ……………. के लिए दूर-दूर जाना पड़ता है।
(घ) वर्षा आने पर झुग्गियों में रहने वाले लोगों को बहुत …………… का सामना करना पड़ता है।
उत्तर :
(क) थर्मल प्लांट,
(ख) प्रवासी,
(ग) रोज़गार,
(घ) कठिनाइयों।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

पृष्ठ-10

प्रश्न 2.
ठीक उत्तर के सामने सही (✓) का चिह्न लगाएं:

(क) सोनू के पिता जी क्या काम करते थे?
अध्यापक
डॉक्टर
इंजीनियर।
उत्तर :
इंजीनियर

(ख) सड़क को बढ़ाने के लिए क्या तोड़ना पड़ता था?
मकान
झुग्गियाँ।
कोठियाँ।
उत्तर :
झुग्गियाँ

(ग) छोटे कमरों में रहना कैसे लगता है?
मुश्किल।।
आसान।।
पता नहीं।
उत्तर :
मुश्किल

(घ) थर्मल प्लांट में काम करने वालों के लिए बनाया गया था। फलैट क्लोनी बहु-मंजिली इमारत
उत्तर :
क्लोनी

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

प्रश्न 3.
सोनू के पिता को नए स्थान पर क्यों आना पड़ा?
उत्तर :
सोनू के पिता जी थर्मल प्लांट में इंजीनियर थे तथा उनकी बदली नए बने थर्मल प्लांट में हो गई थी। जो घर से बहुत दूर था। इसलिए सोनू के पिता को नए स्थान पर आना पड़ा।

प्रश्न 4.
प्रवासी किन लोगों को कहा जाता
उत्तर :
जो लोग अन्य प्रान्तों से आकर किसी अन्य प्रान्त में अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए बस जाते हैं, उन्हें प्रवासी लोग कहते हैं। उनके पास साधन कम होते हैं तथा उनको झोपड़ियों तथा तंबुओं में रहना पड़ता है।

प्रश्न 5.
लोगों को प्रवास क्यों करना पड़ता
उत्तर :
लोगों को अपने रोज़गार के लिए प्रवास करना पड़ता है। कई बार उनको नौकरी में बदली हो – जाने के कारण प्रवास करना पड़ता है या कई बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी प्रवास करना पड़ता है।

प्रश्न 6.
प्रवासी लोगों के बच्चों को पढ़ने में कठिनाई क्यों आती है?
उत्तर :
उनकी भाषा भिन्न होती है तथा उनको स्कूल में बोली तथा पढ़ी-लिखी जाने वाली भाषा समझने में मुश्किल आती है। उनका काम भी एक शहर में नहीं होता उनको बार-बार शहर या गाँव बदलना पड़ता है।

PSEB 5th Class EVS Guide प्रवास Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं
(i) सोनू के पिता जी थे
(क) डॉक्टर
(ख) इंजीनियर
(ग) मज़दूर
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) इंजीनियर

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

(ii) प्रवासी कहाँ के होते हैं?
(क) उसी राज्य के
(ख) जालंधर के।
(ग) अन्य राज्य के
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) अन्य राज्य के

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
सोनू को कौन-सी समस्या का सामना करना पड़ा?
उत्तर :
सोनू के नए स्कूल में दोस्त नहीं थे तथा अन्य लड़के उसके उच्चारण का मज़ाक बनाते थे।

प्रश्न 2.
लोग अन्य राज्यों से क्यों आते हैं?
उत्तर :
वह यहाँ अपने राज्य की तुलना में अधिक कमाई कर लेते हैं।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) सोनू के पिता जी एक ……………………………….. थे।
(ii) सोनू ने नए स्कूल में ……………………………….. लिया।
(iii) लड़कों ने सोनू की ……………………………….. का मज़ाक बनाया।
(iv) ……………………………….. की समस्या अधिक हो जाने के कारण सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है।
उत्तर :
(i) इंजीनियर
(ii) दाखिला ले
(iii) बोली
(iv) ट्रैफ़िक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

4. ठीक/गलत

(i) सोनू नए स्कूल में खुश था।
(ii) दूसरे राज्यों के लोग यहाँ मज़दूरी करने आते
(iii) सोनू के पिता जी डॉक्टर थे।
उत्तर :
(i) गलत
(ii) ठीक
(iii) गलत।

5. मिलान करें :

(i) सोनू के पिता – (क) अन्य राज्यों से
(ii) प्रवासी – (ख) शहर से दूर
(iii) थर्मल प्लांट – (ग) इंजीनियर।
उत्तर :
(i) (ग)
(ii) (क)
(iii) (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 2 प्रवास

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
प्रवासियों के बारे में आप क्या जानते हो?
उत्तर :
प्रवासी ऐसे लोग हैं जो अन्य राज्यों से यहाँ पैसे कमाने आते हैं। वे छोटे-छोटे कमरों में बड़ी मुश्किल से रहते हैं। वे पैसे कमा कर अपने परिवार को भेजते हैं। उनका जीवन कठिनाई वाला होता है। उनके बच्चों को यहाँ की भाषा नहीं आती तथा उन्हें पढ़ाई करने में मुश्किल होती है।

Leave a Comment