PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

EVS Guide for Class 5 PSEB पृथ्वी से आकाश तक Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-133

प्रश्न 1.
क्या आपका कोई रिश्तेदार आपके गाँव या शहर से काफ़ी दूर रहता है? यदि हाँ, तो लिखें कि उससे मिलने के लिए आप यातायात के किस साधन का प्रयोग करते हैं?
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

पृष्ठ-134

क्रिया – 1
क्या आपने कोई ऐसा विज्ञापन देखा है जिस पर इस तरह की कोई चेतावनी लिखी हुई हो? क्या उस पर कोई चित्र भी बना हुआ था? आओ लिखें तथा चित्र बनाएँ।
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-135-136

क्रिया-1
आगे कुछ चित्र दिए गए हैं। उनके सामने आवश्यक जानकारी भरें। इसमें आप अपने मातापिता, अध्यापक या परिवार के किसी और सदस्य की सहायता ले सकते हैं
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

क्रिया-2
तेल और गैस की कीमत हर समय और हर शहर में एक जैसी नहीं होती। पता लगाएँ कि आपके क्षेत्र में इनकी क्या कीमत है?
पेटोल – …………. रुपये प्रति लीटर
डीज़ल – …………. रुपये प्रति लीटर
मिट्टी का तेल – …………. रुपये प्रति लीटर
रसोई गैस – …………. रुपये प्रति लीटर
उत्तर :
स्वयं करें।

क्रिया-3
अपने परिवार का निम्नलिखित वस्तुओं पर हर महीने होने वाला खर्च पता करें और लिखें :
पेट्रोल – …………. रुपये प्रति महीना
डीज़ल – …………. रुपये प्रति महीना
मिट्टी का तेल – …………. रुपये प्रति महीना
रसोई गैस – …………. रुपये प्रति महीना
कोयला – …………. रुपये प्रति महीना
लकड़ी – …………. रुपये प्रति महीना
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-136

प्रश्न 1.
आप रसोई गैस, लकड़ी एवं मिट्टी के तेल की बचत कैसे कर सकते हैं?
उत्तर :
रसोई गैस, लकड़ी तथा मिट्टी के तेल का प्रयोग मुख्य रूप से ईंधन की तरह ही किया जाता है। इन सभी साधनों की बचत करने के लिए सूर्य ऊर्जा, गोबर गैस का अधिक प्रयोग करना चाहिए। नवीकरण योग्य ईंधनों का अधिक प्रयोग करने से गैर-नवीकरण योग्य ईंधनों को बचाया जा सकता है। कुछ अन्य उपाय जैसे प्रैशर कुक्कर का प्रयोग करके भी ईंधनों को बचाया जा सकता है।

पृष्ठ-137-138

क्रिया-4
आप अपने दूर रहने वाले रिश्तेदारों के बारे में बता चुके हैं। जब आप उनसे मिलने जाते हैं, तब आपको अपने इर्द-गिर्द बहुत कुछ दिखाई देता है। आओ एक सूची बनाएँ वृक्ष, दुकानें
उत्तर :
स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

प्रश्न 2.
आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं?
उत्तर :
मैं बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहूँगा।

प्रश्न 2.
(क) क्या आपको किसी पहाड़ी स्थान की यात्रा का अवसर मिला है?
उत्तर :
जी हाँ।

प्रश्न 2.
(ख) यदि हाँ तो यह यात्रा आपने पैदल की या फिर किसी वाहन के द्वारा?
उत्तर :
कुछ भाग कार में तथा कुछ पैदल। पृष्ठ-140

क्रिया-4
(क) क्या आप कभी पिकनिक पर गए हैं? यदि हाँ तो उसके बारे में अपना अनुभव अपनी कॉपी में लिखें।
उत्तर :
स्वयं करें।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरो(पायलट, बिजली, गर्मी, दबाव, हवा, सीमित, पर्वतारोही)
(1) ……………………… के अभाव के कारण धरती के भीतर की ……………………… और उच्च ……………………… के कारण ये तेल, गैस और कोयले में परिवर्तित हो गए।
(2) कोयले को जलाकर ……………………… उत्पन्न की जाती है।
(3) सुखदीप कौर ……………………… थी।
(4) ऊर्जा के भंडार ……………………… हैं।
(5) पहाड़ों पर चढ़ने वाले ……………………… होते हैं।
उत्तर :
(1) हवा, गर्मी, दबाव,
(2) बिजली,
(3) पायलट,
(4) सीमित,
(5) पर्वतारोही।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

प्रश्न 4.
नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखो।

(क) बचेन्द्री पाल कौन थी?
उत्तर :
बचेन्द्री पाल पहली भारतीय महिला है जिन्होंने माऊँट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

(ख) पृथ्वी के भीतर पेट्रोल, डीज़ल, रसोई गैस और मिट्टी का तेल कैसे बना?
उत्तर :
कई लाखों साल पहले धरती पर घटी किसी घटना के कारण बहुत से जीव-जंतु और पेड़ धरती के नीचे दब गए और समय के साथ उनके ऊपर चट्टानों और मिट्टी की तह चढ़ती गई। हवा की गैरहाज़री में पृथ्वी के अन्दर वाली गर्मी और उच्च दबाव के कारण यह पेड़ और जंतु तेल, गैस और कोयले में बदल गए।

(ग) सुखदीप कौर कौन थी? वह बचपन में क्या बनना चाहती थी?
उत्तर :
सुखदीप कौर एक पायलट है, वह बचपन से पायलट बनना चाहती थी।

(घ) पैट्रोल और डीज़ल के कारण होने वाले वायु प्रदूषण से कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर :

  • लाल बत्ती होने पर वाहन को बंद कर देना चाहिए।
  • अगर संभव हो तो नज़दीक के स्थानों पर जाने के लिए पैदल या साइकिल का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • निजी वाहनों के स्थान पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।
  • वाहनों की सर्विस समय से कराने के साथ तेल की खपत कम होती है।

PSEB 5th Class EVS Guide पृथ्वी से आकाश तक Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) (क) L.P.G., कोयला आदि प्राकृतिक स्रोत हैं।
(ख) हमें प्राकृतिक स्रोतों को बचाना चाहिए।
(ग) सुखदीप 2009 में कमर्शियल पायलट बनी।
(घ) सभी ठीक। ………… प्राकृतिक स्रोत नहीं है।
उत्तर :
(घ) सभी ठीक। ………… प्राकृतिक स्रोत नहीं है।

(ii) (क) हवा
(ख) पानी
(ग) पॉलिथीन
(घ) L.P.G.
उत्तर :
(ग) पॉलिथीन

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
पंजाब से पहली महिला पायलट इंस्ट्रक्टर कौन थी?
उत्तर :
सुखदीप कौर।

प्रश्न 2.
पर्वतारोहण क्या है?
उत्तर :
किसी पर्वत पर बिना किसी वाहन के चढ़ना, इसे पर्वतारोहण कहते हैं।

प्रश्न 3.
पहली भारतीय महिला जिसने माऊँट एवरेस्ट पर चढ़ाई की?
उत्तर :
बचेन्द्रीपाल पहली भारतीय महिला है जिन्होंने माऊंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की।

3. रिक्त स्थान भरें :

(i) पेट्रोल तथा डीज़ल के स्रोत ………………………………. हैं।
(ii) पेट्रोल तथा डीज़ल के इलावा ………………………………. तथा ………………………………. भी समाप्त हो जाएंगे।
(iii) सुखदीप का जन्म ………………………………. को हुआ।
(iv) किसी वाहन की सहायता के बिना पर्वत पर चढ़ाई करने को ………………………………. कहते हैं।
उत्तर :
(i) सीमित,
(ii) कोयला, गैस
(ii) 13 मई, 1986
(iv) पर्वतारोहण।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

4. ठीक/गलत :

(i) पेट्रोल तथा डीज़ल के स्रोत सीमित हैं।
(ii) L.P.G. एक प्राकृतिक स्रोत है।
(iii) कोयला जला कर बिजली पैदा की जाती
उत्तर :
(i) ठीक,
(ii) ठीक,
(iii) ठीक।

5. मिलान करें :

1. ट्रक (क) पैट्रोल
2. ट्रेन (ख) डीज़ल
3. स्कूटर (ग) बिजली
4. रसोई चूल्हा (घ) गैस।
उत्तर :
1. (ख)
2. (ग)
3. (क)
4. (घ)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक 5
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक 6

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 20 पृथ्वी से आकाश तक

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बचेन्द्री पाल द्वारा पहली बार पहाड़ की चढ़ाई किए जाने के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
बचेन्द्री पाल जब 12 वर्ष की थी तब वह अपनी सखियों के साथ पिकनिक पर गई थी। वहां वह सखियों के साथ पहाड़ पर चढ़ने लगी तथा 4000 मीटर तक चढ़ गई। उस समय तक शाम हो गई थी तथा उनको बिना भोजन तथा टैंट के रात बितानी पड़ी। इसके बाद उसने पर्वतारोहण की शिक्षा प्राप्त की तथा एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा कर देश का नाम रोशन किया।

Leave a Comment