PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 21 झलक बीते समय की

EVS Guide for Class 5 PSEB 21 झलक बीते समय की Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 142

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 1
फरीदकोट का विक्टोरिया मेमोरियल घंटाघर

प्रश्न 1.
इस इमारत के बारे में जो – जो बातें पता चलती है, उनको निम्नलिखित स्थानों में लिखो।
(क) इमारत का नाम …………………..
(ख) यह इमारत कहाँ स्थित है …………………..
(ग) यह इमारत कब बनी ? …………………..
(घ) इस इमारत की मंजिलें तथा ऊंचाई कितनी है? …………………..
(ङ) इसको किसने बनवाया? …………………..
(च) पंजाब के कई शहरों या कस्बों में घंटाघर बने हुए हैं। क्या आपने कहीं और भी कोई ऐसी इमारत देखी है ? उसके बारे में जो भी जानकारी आपको मिलती है, अपनी कॉपी में लिखो।
उत्तर :
(क) विक्टोरिया मेमोरियल घंटाघर
(ख) फरीदकोट
(ग) 1902 में
(घ) तीन, 115 फुट
(ङ) राजा बलबीर सिंह
(च) स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

पृष्ठ – 145

प्रश्न –
(ख) यह सूचना पटल किला मबारक बठिंडा के बारे में जानकारी देता है। आओ पढ़ें और इससे हमें जो भी जानकारी मिलती है उसे लिखें।
(क) इमारत का नाम …………………..
(ख) यह इमारत कहाँ स्थित है …………………..
(ग) इस इमारत का निर्माण किसने करवाया …………………..।
(घ) राजा जैपाल के बाद यह किस के अधिकार में रहा …………………..
(ङ) रजिया सुलतान ने कितने समय तक राज्य किया …………………..?
उत्तर :
(क) किला मुबारक (किला गोबिंदगढ़)
(ख) बठिंडा
(ग) विनयपाल के वंश के राजा देव ने
(घ) महमूद गजनवी
(ङ) लगभग 4 वर्ष।

प्रश्न 1.
किला मुबारक के बारे में आप क्या जानते हैं, उसके बारे में संक्षेप में लिखो?
उत्तर :
किला मुबारक बठिंडा में स्थित है। इसका निर्माण बिनेपाल के वंश में राजा देव ने करवाया था। राजा जैपाल के बाद इस पर महमूद का कब्जा हो गया था। दिल्ली की रानी रज़िया महमूद को इस किले में कैद किया गया था। 1754 में इस किले को फुलकिया मुखी आला सिंह ने जीत लिया। इसके 32 बड़े और 4 छोटे बुर्ज हैं। इसका मुख्य दरवाजा उत्तर की तरफ है।

चित्र 1.
डाटा वाली इमारतें
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 2

चित्र 2.
डाट के अन्दर और डाटें
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

पृष्ठ – 148 – 149

क्रिया – 1
क्या आपने किसी इमारत में ऊपर दिए गए डाटों के नमूनों में से कोई नमूना देखा है? यदि हाँ तो याद करके लिखें कि कहाँ देखा है ? उस इमारत की कोई और विशेष बात आपको याद हो तो वह भी लिख सकते हैं।
उत्तर :
स्वयं करें।

प्रश्न 2.
आजकल सड़क – दूरी बताने के लिए कौन – सा ढंग अपनाया जाता है ?
उत्तर :
सड़कों के किनारों पर मील पत्थर लगे होते हैं। कई स्थानों पर बड़े – बड़े बोर्डों पर दूरी की जानकारी लिखी होती है।

प्रश्न 3.
अपने अध्यापक या परिवार के किसी बड़े सदस्य से पूछे कि सराय निर्माण का उद्देश्य क्या था ?
उत्तर :
पहले समय में यातायात के साधन कम थे। यात्रियों को रास्ते में रात के समय ठहरने के लिए सराय का निर्माण किया जाता था।

पृष्ठ – 151 – 152

प्रश्न 4.
पंजाब में कुल कितने जिले हैं ? अध्यापक की सहायता से उनके नाम लिखो।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 5
उत्तर :
पंजाब में कुल ज़िलों की संख्या 22 है।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

प्रश्न 5.
पाँच ऐतिहासिक इमारतों के नाम लिखें। ये इमारतें किस जिले में स्थित हैं ? नक्शे में उस जिले में रंग भरें और ऐतिहासिक इमारत का नाम लिखें। इस कार्य के लिए अध्यापक की मदद ली जा सकती है।
उत्तर :
सराय अकबर (श्री अमृतसर साहिब), तख्ते अकबरी (गुरदासपुर), सराय नूरमहल (जालन्धर), किला मुबारक (बठिंडा), कोस मीनार (लुधियाना)।

प्रश्न 6.
सही मिलान करो
1. नूरमहल की सराय (क) संघोल
2. तख्ते अकबरी (ख) अमानत खां
3. आम खास बाग (ग) नूर महल
4. बोद्ध स्तूप (घ) कलानौर
5. सरा – ए – अकबर (ङ) सरहिंद
उत्तर :
1. (ग)
2. (घ)
3. (ङ)
4. (क)
5. (ख)

प्रश्न 7.
दिमागी कसरत
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 6
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 7

प्रश्न 8.
नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखें

(क) पंजाब सरकार का कौन – सा विभाग ऐतिहासिक इमारतों की रक्षा करता है ?
उत्तर :
पुरातत्व विभाग।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

(ख) किसी विरासती इमारत से हमें किस तरह की जानकारी मिलती है ?
उत्तर :
हमें उस समय की भवन, इमारत कला, विरासत बनाने में प्रयोग किया समान, इसको कब। और किसने बनाया आदि जानकारी मिलती है।

(ग) रज़िया दिल्ली के किस बादशाह की बेटी थी ?
उत्तर :
इलतुतमिश।

(घ) रज़िया और उसके पति का कत्ल कहां और किसने किया था?
उत्तर :
रज़िया और उसके पति का कत्ल रज़िया के भाई मुइजद्दीन बहिराम शाह ने कैथल के नज़दीक करा दिया था। ऐसा राज्य की प्राप्ति के लिए हुआ।

PSEB 5th Class EVS Guide झलक बीते समय की Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) दौलत – खाना – ए – खास को ……….. ने बनवाया।
(क) जहांगीर
(ख) शाहजहां
(ग) अलतूनिया
(घ) रजिया सुल्तान।
उत्तर :
(ख) शाहजहां

(ii) नूरमहल ……….. शहर के पास है।
(क) लुधियाना
(ख) जालन्धर
(ग) अमृतसर
(घ) संगरूर।
उत्तर :
(ख) जालन्धर

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
हमाम तथा सरोदखाना किसने बनवाया ?
उत्तर :
जहांगीर ने।

प्रश्न 2.
कोस मीनार क्या है ?
उत्तर :
इन्हें मुग़ल राजाओं ने प्रत्येक मील के बाद रास्ते की दूरी जानने के लिए बनवाया।

प्रश्न 3.
नूरमहल सराय किसके निर्देश पर बनाई गई ?
उत्तर :
इसे मल्लिका नूरजहाँ, जो कि जहांगीर की बेगम थी, के निर्देश पर बनवाया गया।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) नानक शाही ईंटों को ………… ईंट भी कहते हैं।
(ii) ……………. को किला मुबारक में जेल की गई।
(iii) ………… ने आम खास बाग को बनवाना शुरू किया।
(iv) नूरमहल ……… के पास एक कस्बा है।
(v) मुग़ल राजाओं ने …………….. के बाद कोस मीनार का निर्माण करवाया।
उत्तर :
(i) लाहौरी,
(ii) रजिया सुल्तान,
(iii) बाबर,
(iv) जालन्धर,
(v) प्रत्येक मील।

4. ठीक/गलत

(i) किला मुबारक लुधियाना में है।
(ii) नूरमहल अमृतसर में है।
(iii) पुरातत्व विभाग, ऐतिहासिक इमारतों की देखभाल करता है।
उत्तर :
(i) गलत
(ii) गलत
(iii) ठीक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

5. मिलान करें

(i) किला मुबारक (क) लाहौरी ईंटें
(ii) नानकशाही ईंटें (ख) जहांगीर
(iii) शीशमहल (ग) मल्लिका नूरजहां
(iv) नूरमहल की सराय (घ) बठिंडा।
उत्तर :
(i) (घ),
(ii) (क),
(iii) (ख),
(iv) (ग)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 8
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 9

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कोई पांच विरासती स्थानों के नाम तथा जिस जिले में स्थित हैं लिखें।
उत्तर :

  • कच्चा किला – फाजिलका
  • थेह गट्टी – जालंधर
  • बौद्धी स्तूप – फतहगढ़ साहिब
  • कोस मिनार – लुधियाना
  • सराए अकबर – श्री अमृतसर साहिब
  • किला मुबाकरक – बठिंडा

प्रश्न 2.
पंजाब के नक्शे में कोई चार जिलों के नाम भरें –
अथवा
ऐतिहासिक इमारतों वाले नीचे दिए गए चार ज़िले पंजाब के नक्शे में भरें।
(क) श्री अमृतसर साहिब
(ख) बठिण्डा
(ग) फतेहगढ़ साहिब
(घ) जालन्धर।
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 21 झलक बीते समय की 10

Leave a Comment