PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

EVS Guide for Class 5 PSEB 22 प्राकृतिक स्रोत Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-154

प्रश्न 1.
तेंदुए या अन्य जंगली जानवर हमारे आवासीय क्षेत्रों की तरफ क्यों आ रहे हैं ?
उत्तर :
मनुष्य जंगल काट कर जानवरों के निवास स्थान नष्ट करता जा रहा है। जंगली जानवरों को रहने के लिए स्थान की कमी हो रही है तथा भोजन भी प्राप्त नहीं हो रहा है। इसलिए जंगली जानवर हमारे आवासीय क्षेत्रों की तरफ आ रहे हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

प्रश्न 2.
क्या आपके क्षेत्र में भी कोई ऐसी घटना घटी है अर्थात् किसी जंगली जानवर ने आवासीय क्षेत्र में आकर कोई परेशानी खड़ी की हो या कोई नुकसान किया हो या फिर आपने समाचार-पत्र में या टेलीविज़न पर किसी ऐसी घटना के बारे में पढ़ा या देखा हो ! अपने अध्यापक की सहायता से लिखें।
उत्तर :
हमारे क्षेत्र में सांबर आ गया था। जिसकी सूचना पुलिस को तथा जंगल विभाग को दे दी गई। उन्होंने आकर इस पर नियंत्रण पाया तथा जंगल में ले गए।

पृष्ठ-155

प्रश्न 3.
प्राकृतिक स्रोत क्या हैं ? भिन्नभिन्न प्राकृतिक स्रोतों के नाम लिखें।
उत्तर :
मनुष्य अपनी प्राथमिक आवश्यकताओं के लिए प्रकृति से प्राप्त स्रोतों पर निर्भर करता है। मनुष्य जिन प्राकृतिक स्रोतों को प्रयोग करता है वे हैं हवा, पानी, कोयला, पेट्रोलियम, जंगल, मिट्टी, प्राकृतिक गैस आदि।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

प्रश्न 4.
भिन्न-भिन्न प्राकृतिक स्रोतों का एकएक उदाहरण नीचे दिया गया है, शेष सूची पूरी करें:

नवीकरण योग्य प्राकृतिक स्रोत जंगल  गैर-नवीकरण योग्य प्राकृतिक स्रोत कोयला
………………………………………………. ……………………………………………………….
………………………………………………. ……………………………………………………….
………………………………………………. ……………………………………………………….

उत्तर :

नवीकरण योग्य प्राकृतिक स्रोत जंगल  गैर-नवीकरण योग्य प्राकृतिक स्रोत कोयला
जंगल कोयला
हवा पेट्रोलियम
पानी प्राकृतिक गैस
मिट्टी डीजल

क्रिया-1
किसी पेड़ की एक शाखा को पकड़ें और इसे बिना तोड़े एक सूखे पॉलिथीन के एक लिफ़ाफे में डाल दें और लिफाफे का मुँह अच्छी तरह ज़ोर से बाँध दें। अगले दिन इसे ध्यानपूर्वक देखें। आप क्या देखते हैं ? क्या पॉलिथीन के लिफ़ाफे के अन्दर कुछ पानी इकट्ठा हुआ है ? इससे जो परिणाम निकला उसे कॉपी में लिखें।
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-155

प्रश्न 5.
जंगलों से हमें कौन-कौन से पदार्थ प्राप्त होते हैं ?
उत्तर :
जंगलों से हमें लकड़ी, फल, जड़ीबूटियाँ, गोंद, रबड़, रंग आदि पदार्थ प्राप्त होते हैं। घर बनाने, ईंधन तथा फर्नीचर के लिए लकड़ी भी मिलती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

पृष्ठ-156

प्रश्न 6.
मिट्टी को उपजाऊ बनाने में जंगल किस प्रकार सहायता करते हैं ?
उत्तर :
वनस्पति के कुछ भाग जैसे-पत्ते, फूल, छाल, शाखाएँ आदि मिट्टी में गल-सड़ जाते हैं उनके कारण मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है।

प्रश्न 7.
जंगलों की कटाई के क्या कारण
उत्तर :
जनसंख्या बढ़ने के कारण रहने के लिए, कृषि के लिए, कारखानों के लिए जगह की आवश्यकता भी बढ़ती जा रही है। जगह की कमी को पूरा करने के लिए हम जंगलों को काट रहे हैं। सड़कें तथा रेल पटड़ियों को बिछाने के लिए भी जंगल काटे जा रहे हैं।

पृष्ठ-157

क्रिया-2
आओ पवन चक्की बनायेंएक वर्गाकार सख्त कागज़ का 10” x 10” का टुकड़ा लें। इसके आमने-सामने वाले कोनों को आपस में जोड़े तथा दबा कर एक त्रिभुज प्राप्त करें। खोलें तथा दूसरे कोनों के साथ भी ऐसा ही करें। इस प्रकार कागज़ का केन्द्र प्राप्त हो जाएगा। इस केन्द्र के आस-पास 1 इंच अर्द्धव्यास का चक्र बनाएं। अब चारों कोनों से इस चक्कर तक पेपर को काटें। सभी टुकड़ों के एक-एक कोने को कागज़ के केन्द्र की तरफ मोड़ें। चारों को केन्द्र में रखकर इसमें पिन लगाएं तथा पीछे एक नर्म लकड़ी की छड़ी (काना) में से पिन आर-पार करके पिन को मोड़ दें। इस छड़ी को पकड़ कर भागने से यह पवन चक्की घूमने लगेगी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 2
चित्र-पवन चक्की का सिद्धान्त समझाने के लिए तैयार की कागज़ की फ़िरकी
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 3
चित्र-पवन चक्की

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

पृष्ठ-158

प्रश्न 8.
जंगलों को बचाने के लिए आप क्या करेंगे ?
उत्तर :

  • कागज़ का प्रयोग कम करना चाहिए।
  • लकड़ी का प्रयोग भी कम करना चाहिए।
  • जंगल बचाने वाली संस्थाओं की सहायता करनी चाहिए।
  • बढ़ती जनसंख्या की मांगों की पूर्ति के लिए जंगल काटने के अलावा कुछ और प्रकार की व्यवस्थाएं करनी चाहिए।

प्रश्न 9.
पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए हवा में से किस गैस का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर :
कार्बन डाइऑक्साइड।

प्रश्न 10.
सजीव (पौधे और जन्तु) साँस लेने के लिए किस गैस का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर :
ऑक्सीजन।

प्रश्न 11.
सजीव (पौधे और जन्तु) साँस छोड़ते समय कौन-सी गैस छोड़ते हैं ?
उत्तर :
कार्बन डाइऑक्साइड।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

पृष्ठ-159

प्रश्न 12.
निम्नलिखित क्रियाओं में से किन क्रियाओं द्वारा हवा प्रदूषित होती है और किन क्रियाओं द्वारा नहीं ? हाँ या नहीं लिखें।
उत्तर :

  • लकड़ी को जलाने से – प्रदूषित होती है
  • टायरों में हवा भरने से – नहीं
  • साँस लेने से – नहीं
  • पंखा चलाने से – नहीं
  • आँधी आने से – नहीं
  • कूड़े-कर्कट को आग लगाने से – होती है।
  • खेतों में फसल के बचे खुचे भाग को आग लगाने – होती है।
  • आतिशबाजी और पटाखे चलाने से पैदा हुए धुएं के कारण – होती है

पृष्ठ-160

प्रश्न 13.
आप रोज़ाना जीवन में पानी का प्रयोग कहाँ-कहाँ करते हैं ?
उत्तर :
पानी का प्रयोग पीने के लिए, नहाने के लिए, कपड़े धोने के लिए, फलों, सब्जियों को धोने के लिए, खेतों में सिंचाई के लिए, मछली पालन व्यवसाय में, बिजली पैदा करने में, कारखानों आदि में करते हैं।

प्रश्न 14.
हमारे दैनिक कार्यों के दौरान पानी व्यर्थ बहता रहता है। आप जल की इस बरबादी को दूर करने के लिए क्या करेंगे ?
उत्तर :

  • शेव करते, दाँतों पर ब्रुश करते समय पानी चलता नहीं छोड़ना चाहिए।
  • सब्जियों को धोकर बचे पानी से पौधों की सिंचाई करें।
  • कपड़े धोकर बचे पानी से पोंछा लगाया जा सकता है।
  • वाहनों जैसे कारों आदि को गीले कपड़े से साफ़ करें खुले पानी से न धोएं।
  • खुले पानी से न नहाएँ बल्कि पानी भर कर नहाएं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

पृष्ठ-161

प्रश्न 15.
आम जीवन में मिट्टी का प्रयोग कहांकहां होता है ?
उत्तर :
खेतों में, बर्तन बनाने के लिए, ईंट बनाने तथा घर बनाने आदि।

पृष्ठ-162

प्रश्न 16.
मिट्टी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कुछ सुझाव लिखें।
उत्तर :

  • रासायनिक खादों का प्रयोग आवश्यकता से अधिक न करें।
  • पॉलीथीन, प्लास्टिक, थर्मोकोल जैसे पदार्थों को मिट्टी में न फेंके तथा इनका प्रयोग भी न करें।
  • कीटनाशकों का प्रयोग कम करें।
  • नदीननाशकों का प्रयोग कम करें।
  • खुली मिट्टी के क्षरण को रोक कर।

क्रिया-3

वाहन-चालक के पास प्रदूषण सम्बन्धी किस प्रमाणपत्र का होना कानूनी तौर पर आवश्यक है ? इससे संबंधित जानकारी इकट्ठी करके अपनी कापी में नोट करें।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 1
उत्तर :
अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

क्रिया-4
अपनी माता जी से पता करके लिखें कि वे घर में किस ईंधन का प्रयोग करती हैं? वह ईंधन नवीकरणयोग्य है या गैर-नवीकरण योग्य ? ये भी लिखें कि वे ईंधन की बचत के लिए क्या कुछ करती हैं ?
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 4
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 5

प्रश्न 17.
नीचे कुछ गैर नवीकरण योग्य स्रोत दिए हैं, उनके सामने उनके उपयोग लिखें –
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 6

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

पृष्ठ-164

प्रश्न 18.
आप अपने दैनिक जीवन में हवा का प्रयोग कहाँ-कहाँ करते हैं ?
उत्तर :
साँस लेना, आग जलाना, पतंग उड़ाना, दानों में से भूसी अलग करना।

प्रश्न 19.
जब स्कूटर, कारें, बसें तथा ट्रक आदि वाहनों में ईंधन जलता है तो वे हवा में कौन-सी गैस का प्रयोग करते हैं तथा कौन-सी गैस वायु में छोड़ते हैं?
उत्तर :
ऑक्सीजन का प्रयोग करते हैं तथा हवा में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं।

प्रश्न 20.
वायु-प्रदूषण के कारण लिखें।
उत्तर :
वायु प्रदूषण के निम्न कारण हो सकते हैं

  • फसल की कटाई के बाद खेतों में बचे-खुचे भाग को आग लगाना।
  • कूड़ा-कर्कट को इकट्ठा करके जला देना।
  • कूड़ा-कर्कट को इधर-उधर खुले में फेंकना, सिगरेट का धुआं आदि।
  • कारखानों, वाहनों आदि से पैदा हआ धुआं तथा प्रदूषक गैसें।
  • जंगलों की आग।
  • दीपावली तथा अन्य अवसरों पर पटाखे तथा आतिशबाजी चलाना।

प्रश्न 21.
आप वायु को गंदा (प्रदूषित) होने से बचाने के लिए क्या करेंगे ?
उत्तर :

  • कारों आदि का प्रयोग कम करेंगे। कारपूल करेंगे।
  • वाहनों को लाल बत्ती पर बंद कर देंगे।
  • खेतों में फसल की कटाई के बाद आग नहीं लगाएंगे।
  • पटाखे, आतिशबाजी नहीं चलाएंगे।
  • कूड़ा-कर्कट नहीं जलाएंगे।

PSEB 5th Class EVS Guide प्राकृतिक स्रोत Important Questions and Answers

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

1. ठीक पर (✓) लगाएं :

(i) पानी का प्रयोग ……….. होता है।
(क) जहाज चलाने में
(ख) फैक्ट्रियों में
(ग) सिंचाई में
(घ) सभी।
उत्तर :
(घ) सभी।

(ii) गैर-नवीकरणीय प्राकृतिक स्रोत हैं
(क) कोयला
(ख) एल०पी०जी०
(ग) पेट्रोल
(घ) सभी
उत्तर :
(घ) सभी

(iii) निम्न में कौन-सा नवीकरणीय प्राकृतिक स्रोत है।
(क) कोयला
(ख) वायु
(ग) पैट्रोल
(घ) रसोई गैस।
उत्तर :
(ख) वायु

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
प्राकृतिक प्रक्रिया द्वारा मिट्टी कैसे नष्ट होती है?
उत्तर :
बाढों तथा तेज़ आंधी के कारण उपजाऊ मिट्टी का क्षरण होता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

प्रश्न 2.
हवा का एक प्रयोग बताएं।
उत्तर :
पवन चक्कियों द्वारा बिजली पैदा की जाती है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) जंगल महत्त्वपूर्ण …………………………………….. संसाधन हैं।
(ii) प्रकाश संश्लेषण के समय पौधे …………………………………….. गैस लेते हैं तथा …………………………………….. गैस छोड़ते हैं।
(iii) जलने के लिए …………………………………….. गैस चाहिए।
(iv) …………………………………….. गैर-नवीकरणीय प्राकृतिक स्रोत
उत्तर :
(i) प्राकृतिक
(ii) कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन
(iii) ऑक्सीजन
(iv) कोयला।

4. ठीक/ग़लत

(i) विश्व वातावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।
(ii) वाष्पीकरण के कारण पौधे वातावरण में पानी छोड़ते हैं।
(iii) मिट्टी एक प्राकृतिक स्रोत है।
उत्तर :
(i) ठीक
(ii) ठीक
(iii) ठीक।

5. मिलान करें

(i) विश्व धरती दिवस – (क) जुलाई का पहला सप्ताह
(ii) वन महोत्सव – (ख) गैर-नवीकरणी स्रोत
(iii) कोयला (ग) 22 अप्रैल
(iv) हवा (घ) नवीकरण स्रोत।
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (क),
(iii) (ख),
(iv) (घ)।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 7
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत 8

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
जंगलों के हमें क्या लाभ हैं ?
उत्तर :
जंगल एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्राकृतिक स्रोत हैं। ये प्रकृति में संतुलन के लिए अत्यावश्यक हैं। ये बड़ी मात्रा में आक्सीजन छोड़ते हैं तथा कार्बन डायक्साईड का अवशोषण करते हैं। इस प्रकार वायुमण्डल में गैसों का अनुपात बना रहता है। जंगल वाष्पीकरण क्रिया द्वारा हवा में पानी के वाष्प छोड़ते हैं जो वायुमण्डल में तापमान को नियन्त्रित करते हैं। जंगल वर्षा होने में भी सहायक हैं। ये ध्वनि प्रदूषण को भी कम करते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 22 प्राकृतिक स्रोत

प्रश्न 2.
दिवाली के समय पटाखे चलाने के बुरे प्रभावों पर चर्चा करें।
उत्तर :

  • वायु प्रदूषण होता है
  • ध्वनि प्रदूषण होता है।
  • कई बार दुर्घटना भी हो सकती है।
  • धन की बर्बादी होती है।

Leave a Comment