PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 5 खेल-खेल में Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 5 खेल-खेल में

EVS Guide for Class 5 PSEB खेल-खेल में Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-28

क्रिया-क्या आपके गाँव या शहर में भी इस तरह के किसी खेल मेले या टूर्नामैंट का आयोजन किया जाता है? यदि हाँ, तो पता लगाओ कि उनमें किन खेलों की प्रतियोगिताएं होती हैं?
उत्तर :
हमारे गाँव में ऐसे टूर्नामैंट होते हैं। इनमें वालीबाल, खो-खो, फुटबाल, कबड्डी आदि के खेल करवाए जाते हैं जिनमें आस-पास के गाँव के खिलाड़ी भाग लेते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 1.
ठीक उत्तर के आगे सही (✓) का चिह्न लगाएं :

(क) योग की श्वास क्रिया है
शीर्ष आसन
प्राणायाम
फुटबॉल
उत्तर :
प्राणायाम

(ख) पंजाब के कौन-से गाँव का खेल मेला प्रसिद्ध है?
शाहकोट
संसारपुर
किला रायपुर
उत्तर :
किला रायपुर

(ग) बाजीगर के करतब किस खेल से मिलते
जिम्नास्टिक
फुटबॉल
हॉकी
उत्तर :
जिम्नास्टिक

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 2.
पुराने समय में लोग अपना खाली समय कैसे व्यतीत करते थे?
उत्तर :
पुराने समय में लोग व्यायाम करते थे, कुश्ती करते थे तथा बाजीगरों के कर्त्तव्य देखकर मनोरंजन करते थे।

प्रश्न 3.
खाली समय में क्या कुछ किया जा सकता है?
उत्तर :
खाली समय में कई कुछ किया जा सकता है, जैसे-खेलना, पेंटिग करना, कुकिंग करना, सिलाई-कढ़ाई, पढ़ाई, कहानी पढ़ना, नावल, कविता, कहानी लिखना, गाने सुनना आदि।

प्रश्न 4.
कौन-कौन से शौक आगे जा कर काम चुनने में हमारी सहायता कर सकते हैं?
उत्तर :
खेल, पेंटिग, कुकिंग, सिलाई-कढाई, लिखने का शौक, गाने लिखना आदि को व्यवसाय बनाया जा सकता है।

पृष्ठ-30-31

प्रश्न 5.
खाली स्थान भरें:
(क) ज़्यादा देर तक विडियो गेम खेलने से …………………………………….. कमज़ोर हो जाती है।
(ख) …………………………………….. मैदानों में प्लास्टिक के घास की परत बिछी होती है।
(ग) …………………………………….. अपनी रक्षा करने के लिए सीखा जाता है।
(घ) खेलने से हमारा …………………………………….. विकास होता है।
(ङ) पुलिस या फौज़ में भर्ती के समय …………………………………….. तथा छाती अवश्य मापी जाती है।
उत्तर :
(क) नज़र,
(ख) हॉकी,
(ग) गतका,
(घ) शारीरिक तथा मानसिक
(ङ) कद।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 6.
सुनील के विद्यालय में ऊँची और लम्बी छाल के मुकाबले होते हैं। आपके विद्यालय में कौन-कौन सी खेलों के मुकाबले होते हैं?
उत्तर :
हमारे स्कूल में ; दौड़ लगाना, खो-खो, वालीबाल, लम्बी छलांग आदि मुकाबले होते हैं।

प्रश्न 7.
आप कौन सी खेल में हिस्सा लेते हो?
उत्तर :
खो-खो खेल में।

प्रश्न 8.
‘ऐस्ट्रोटर्फ क्या है?
उत्तर :
यह एक बनावटी प्लास्टिक की घास होती है जिसे प्रायः हॉकी के मैदान में बिछाया जाता

प्रश्न 9.
मिलान करें: राज्य या देश प्रसिद्ध खेल
1. कोरिया (क) गतका
2. पंजाब (ख) ताइक्वांडो
3. मणिपुर (ग) कल्लरीपयट्टू
4. केरल (घ) कराटे
5. जापान (ङ) थाँग-ता
उत्तर :
1. (ख),
2. (क),
3. (ङ),
4. (ग),
5. (घ)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

प्रश्न 10.
दिमागी कसरत।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 2

PSEB 5th Class EVS Guide खेल-खेल में Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) अशरफ क्या ले के आया?
(क) सुन्दर पैन
(ख) सुन्दर कापी
(ग) सुन्दर चित्र
(घ) खिलौना।
उत्तर :
(ग) सुन्दर चित्र

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

(ii) सुनीता को किससे प्यार है?
(क) कारों से
(ख) खेलों से
(ग) फूलों से
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) फूलों से

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
संदीप स्टेडियम में क्या करता है?
उत्तर :
वह वहाँ कबड्डी का अभ्यास करता है।

प्रश्न 2.
कुश्ती अखाड़ा क्या है?
उत्तर :
यह एक जगह होती है जहां पर पहलवान बनने के लिए कसरत करते हैं।

प्रश्न 3.
भारतीय युद्ध कला की शैलियाँ बताएं जैसे कि पंजाब में गतका।
उत्तर :
मणिपुर में थाँग-ता, केरला में कल्लरीपयटू।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) योग में सांस के अभ्यास को …………………………… कहते
(ii) किला रायपुर, लुधियाना से …………………………… दूर है।
(iii) …………………………… एक युद्ध कला है।
उत्तर :
(i) प्राणायाम,
(ii) 15 km,
(iii) गतका।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

4. ठीक/गलत

(i) ताइक्वांडो का संबंध भारत से है।
(ii) कल्लरीपयट्टू का संबंध केरला से है।
(iii) प्लास्टिक की घास को एस्ट्रोटर्फ कहते हैं।
उत्तर :
(i) गलत
(ii) ठीक
(iii) ठीक।

5. मिलान करें
1. वीडियो गेम (क) अच्छा स्वास्थ्य
2. फुटबाल (ख) गत्तका
3. एस्ट्रोट्रफ (ग) आंखें खराब
4. पंजाब (घ) बनावटी घास।
उत्तर :
1. (ग),
2. (क),
3. (घ),
4. (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 5 खेल-खेल में

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
किला रायपुर की खेलों के बारे में बताओ।
उत्तर :
यह खेलें वर्ष 1933 में शुरू हुईं तथा इनको फरवरी के माह में करवाया जाता है। इनको ग्रामीण-ओलम्पिक-खेल कहा जाता है। कुश्ती, कबड्डी, रस्सा-कश्शी (खींचना) आदि खेलें करवाई जाती हैं। लोग अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हैं। वे अपने दाँतों से ट्रैक्टर तथा ट्रक खींचते हैं। कुछ अन्य खेलें ; जैसे-ऊँट दौड़, बैल-गाड़ियों की दौड़ आदि भी करवाई जाती हैं।

Leave a Comment