PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

EVS Guide for Class 5 PSEB धरती-हमारा भी घर Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-35

प्रश्न 1.
हमारे राष्ट्रीय जानवर और राष्ट्रीय पक्षी का नाम लिखो।
उत्तर
राष्ट्रीय जानवर – बाघ
राष्ट्रीय पक्षी – मोर

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

प्रश्न 2.
खाली स्थान भरें :
(क) बाघ …………………………………. परिवार से संबंधित जीव है।
(ख) बाघ के शरीर पर …………………………………. और चीते के शरीर पर …………………………………. होती हैं।
(ग) सन् 2008 तक भारत में लगभग …………………………………. बाघ थे।
उत्तर :
(क) बिल्ली,
(ख) काली धारियां, काली चित्तियां,
(ग) 1411

क्रिया 1.
आप भी अपने राष्ट्रीय जानवर को बचाने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। कैसे ?
आप अपने विद्यालय में ‘टाइगर-क्लब’ बना कर बहुत से काम कर सकते हैं।
आप अपने माता-पिता, साथियों या अन्य लोगों से बातचीत करके उन्हें इस बात से सजग कर सकते हैं कि बाघ का अस्तित्व ख़तरे में है।
आप इस से संबंधित पत्र अभियान भी आरम्भ कर सकते हैं। लोगों को पत्र लिख कर बाघों की सुरक्षा के लिए और उनकी खाल से बनी वस्तुओं को न खरीदने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
आप सहायता फंड इकट्ठा करके भी ‘टाइगर परियोजना’ में अपना योगदान दे सकते हैं। टाइगर की तरह किसी और जन्तु के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए उसके नाम पर क्लब का गठन किया जा सकता है।
आप किस जानवर के बचाव के लिए एक क्लब का गठन करना चाहेंगे ?
उत्तर :
स्वयं उत्तर दें।

पृष्ठ-37

क्रियाकलाप-चित्र खंड पहेली में किसी तस्वीर को कई टुकड़ों में इस ढंग से काटा जाता है कि यदि उसके टुकड़ों को जोड़ कर दुबारा तस्वीर बनानी पड़े तो काफ़ी सोचना पड़ता है। किसी जन्तु की चित्र खंड पहेली बनाने के लिए उसकी तस्वीर को एक गत्ते पर चिपकाएं। फिर उसे बेतरतीब टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को सही क्रम से जोड़ना ही इस पहेली का हल है।
उत्तर :
स्वयं उत्तर दें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

क्रिया 3.
डाक-विभाग समय-समय पर कई जन्तुओं के चित्रों वाले डाक-टिकट जारी करता हैं। आप भी ऐसे कुछ डाक-टिकट इकट्ठे कर सकते हैं।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर 1
चित्र-जन्तुओं के चित्र वाले डाक-टिकट

पृष्ठ-38

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(क) बाघ …………………………………. परिवार से संबंधित जीव है।
(ख) बाघ के शरीर पर …………………………………. और चीते के शरीर पर …………………………………. होती है।
(ग) भारत में सन् 2008 में लगभग …………………………………. बाघ थे।
(घ) बाघ का भार …………………………………. किलोग्राम तक हो सकता है।
(ङ) बिल्लियों को …………………………………. स्वाद महसूस नहीं होता।
उत्तर :
(क) बिल्ली,
(ख) काली धारियां, काली चित्तियां,
(ग) 1411,
(घ) 300,
(ङ) मीठा।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

प्रश्न 4.
नीचे दिए बाघ रिज़र्व का संबंधित राज्य से मिलान करें:
1. जिम कार्बेट (क) पश्चिमी बंगाल
2. सुंदरवन (ख) उत्तराखंड
3. बांदीपुर (ग) मध्य प्रदेश
4. कान्हा (घ) कर्नाटक
उत्तर :
1. (ख),
2. (क),
3. (घ),
4. (ग)

प्रश्न 5.
सही कथन के आगे (✓) के चिह्न लगाएं तथा गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाएं :
(क) बाघ मनुष्य से छ: गुणा अधिक देख सकते
(ख) बिल्लियां सोते समय आस-पास के खतरे को महसूस नहीं कर सकतीं।
(ग) भूकम्प के खतरे को मनुष्य पक्षियों से पहले महसूस कर सकते हैं।
(घ) हमें बाघ की चमड़ी से बनी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
(ङ) बाघ अपनी आवाज़ को मौके के अनुसार नहीं बदल सकता।
उत्तर :
(क) ✓
(ख) ✗
(ग) ✗
(घ) ✓
(ङ) ✗

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

पृष्ठ-39

प्रश्न 6.
जंगली जीवन सुरक्षा सप्ताह मनाने का क्या महत्व है ?
उत्तर :
इसका उद्देश्य लोगों को जंगली जीवन सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है। उन्हें जंगली जीव जन्तुओं के आलोप होने के बारे में बताना है। उनको समझाना है कि हमें कौन-कौन से ऐसे कार्य नहीं करने चाहिए जो कि जंगली जीवन को हानि पहुंचाएँ।

प्रश्न 7.
घरेलू चिड़िया की संख्या कम होने का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर :
घरेलू चिड़िया की संख्या कम होने का मुख्य कारण इनके निवास स्थान का नष्ट होना है। पहले कच्चे घरों में चिड़िया अपने घोंसलें बना लेती थी। अब तो अधिकतर घर पक्के हैं । वृक्षों की कमी भी होती जा रही है।

प्रश्न 8.
बाघ परियोजना क्या है ?
उत्तर :
बाघ परियोजना 1 अप्रैल, 1973 को शुरू की गई। इसका उद्देश्य बाघ के शिकार करने पर रोक लगाना है तथा उनके रहने के लिए उचित व सुरक्षित स्थान का प्रबन्ध करना शामिल है।

प्रश्न 9.
बाघ तथा चीते में क्या अन्तर है ?
उत्तर :
बाघ के शरीर पर काली धारियां तथा चीते के शरीर पर काली चित्तियां होती हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

पृष्ठ-40

क्रिया 4.
आप अपने मनपसंद जन्तु से सम्बन्धित अलबम भी तैयार कर सकते हैं जिसमें उससे सम्बन्धित चित्र और डाक-टिकटें चिपकाने के साथ-साथ अन्य जानकारी भी हो जैसे उसका निवास-स्थान, भोजन, आदतें, लम्बाई तथा अन्य रोचक बातें। चाहें तो स्वयं भी तस्वीरें बनाकर रंग भर सकते हैं।
उत्तर :
डाक-टिकटें इकट्ठी करके चिपकाएँ।

नोट-डाक-टिकट इकट्ठा करने के शौक को फिलैटली (Philately) कहते हैं।

PSEB 5th Class EVS Guide धरती-हमारा भी घर Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) ……………………………. भारत का राष्ट्रीय जानवर है।
(क) कुत्ता
(ख) बिल्ली
(ग) बाघ
(घ) घोड़ा।
उत्तर :
(ग) बाघ

(ii) 1900 में दुनिया में ……………………………. बाघ थे।
(क) 550
(ख) 100000
(ग) 3200
(घ) 1411
उत्तर :
(ख) 100000

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बाघ की सुनने की शक्ति के बारे में बताएं।
उत्तर :
बाघ की सुनने की शक्ति बहुत अधिक होती है। वह अपने दोनों कानों को भिन्न-भिन्न दिशाओं में घुमा सकता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

प्रश्न 2.
बाघ परियोजना का उद्देश्य क्या है ?
उत्तर :
इसका उद्देश्य बाघ के शिकार करने पर रोक लगाना है तथा उनके रहने के लिए उचित व सुरक्षित स्थान का प्रबन्ध करना शामिल है।

प्रश्न 3.
बाघ परियोजना के अन्तर्गत कितने क्षेत्र आते हैं ?
उत्तर :
इसके अधीन 9 क्षेत्र थे परन्तु अब 39 हैं।

प्रश्न 4.
बाघ का भार कितने किलोग्राम तक हो सकता है ?
उत्तर :
300 किलोग्राम तक हो सकता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) बाघ एक ……………………… शिकारी है।
(ii) बाघ देख सकने की शक्ति, मनुष्य से ……………………… गुणा अधिक है।
(iii) जिम कार्बेट ……………………… में है।
(iv) दुनिया में ……………………… टाईगर, सफेद टाईगर ……………………… के वंशज हैं।
(v) बिल्लियाँ ……………………… घंटे सोती हैं।
उत्तर :
(i) कुशल
(ii) छः
(iii) उत्तराखण्ड
(iv) सफेद, मोहन
(v) 16 से 18

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

4. ठीक/गलत

(i) बाघ का भार 1000 किलोग्राम होता है।
(ii) बाघ के शरीर पर काली धारियाँ होती हैं।
(iii) दुनिया में बाघों की संख्या घट कर 3200 रह गई है।
(iv) सफेद बाघ का नाम मोहन है।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) ठीक,
(iii) गलत
(iv) ठीक।

5. मिलान करें

(i) कान्हा (क) आसाम
(ii) मानस (ख) उड़ीसा
(iii) सिमलीपाल (ग) कर्नाटक
(iv) बांदीपुर (घ) मध्य प्रदेश।
उत्तर :
(i) (घ),
(ii) (क),
(iii) (ख),
(iv) (ग)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर 2
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर 3

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 6 धरती-हमारा भी घर

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
बिल्लियों के बारे में कुछ वाक्य लिखें।
उत्तर :
बिल्लियाँ एक दिन में 16 से 18 घण्टे तक सोती हैं। उनको मीठे स्वाद का पता नहीं चलता है। उनकी देखने की शक्ति मनुष्यों के जैसे है परन्तु कम रोशनी में उनकी देखने की समर्था छः गुणा बढ़ जाती है। उनकी सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है।

Leave a Comment