PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

EVS Guide for Class 5 PSEB मानव के मित्र-जंतु Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 42

प्रश्न 1.
किन – किन गुणों के कारण कुत्ता मनुष्य का सर्वाधिक प्यारा पालतू जानवर है?
उत्तर :
वफ़ादारी तथा रक्षा करने जैसे गुणों के कारण कुत्ता मनुष्य का सर्वाधिक प्यारा पालतू जानवर है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 2.
रूसी अन्तरिक्ष – यान ‘स्पुत्निक’ द्वारा अन्तरिक्ष में भेजे गए पहले जीव का क्या नाम था?
उत्तर :
वर्ष 1957 में रूसी अन्तरिक्ष – यान । ‘स्पुत्निक’ द्वारा अन्तरिक्ष में भेजा गया पहला जीव लाइका नाम की कुत्तिया थी।

प्रश्न 2.
(क) क्या आप जानते हैं कि कौन से जन्तु हमें ऊन देते हैं?
उत्तर :
ऊन भेड़ों से, अंगोरा खरगोश, ऊँट तथा पश्मीना बकरी आदि से प्राप्त होती है।

प्रश्न 2.
(ख) मनुष्य ऊँट के मोटे व मुलायम बालों से न केवल ऊन प्राप्त करता है बल्कि और कई कारणों से भी वह उस पर निर्भर है। क्या आप बता सकते हैं कैसे?
उत्तर :
मरुस्थल में ऊँट को यातायात के साधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह कई दिनों तक प्यासा रह सकता है तथा रेतीले इलाके में दौड सकता है।

पृष्ठ – 43

प्रश्न 2.
(ग) क्या आपने यह चिह्न देखा है?
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 1
चित्र – वूलमार्क चिह्न
उत्तर :
इसका प्रयोग ऊन की शुद्धता को दर्शाने के लिए किया जाता है। इसे वूलमार्क कहते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 2.
(घ) पता लगाएं कि यह चिह्न किस प्रकार की वस्तुओं के लिए प्रयोग किया जाता है? यह क्या दर्शाता है?
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 2
उत्तर :
यह चिह्न AGMARK अंग्रेज़ी के दो शब्दों Agricultural Marketing का लघु रूप है। इसे वनस्पती घी, मसालों, हिंग, दालों, घी, मक्खन, शहद आदि के पैकटों पर लगाया जाता है।

पृष्ठ – 44

प्रश्न 3.
निम्नलिखित चिह्नों का मिलान उस वस्तु से करें जिसकी शुद्धता दिखाने के लिए वे प्रयोग किये जाते हैं?

वस्तु – चिह्न
सोना – एगमार्क
ऊन – आई०एस०आई०
विद्युत यंत्र – बी०आई०एस०
मसाले – वूलमार्क
उत्तर :
वस्तु – चिह्न
सोना – बी०आई०एस०
ऊन – वूलमार्क
विद्युत् यंत्र – आई०एस०आई०
मसाले – एगमार्क

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

पृष्ठ – 44 – 45

क्रिया 1.
आपने जाना कि बहुत से कारणों के कारण हम जन्तुओं पर निर्भर हैं। आओ एक सूची बनाएँ जिसमें जन्तुओं के नाम तथा उन पर निर्भरता के कारण को लिखें:

कारण – जन्तु
दूध – ………………………..
शहद – ………………………..
ऊन – ………………………..
रेशम – ………………………..
सवारी – ………………………..
सुरक्षा – ………………………..
माल ढोना – ………………………..
अंडे – ………………………..
मांस – ………………………..
उत्तर :
कारण – जन्तु
दूध – गाय, बकरी, भैंस
शहद – मधुमक्खी
ऊन – भेड़, खरगोश
रेशम – रेशम का कीड़ा
सवारी – घोड़ा, ऊंट
सुरक्षा – कुत्ता
माल ढोना – हाथी, गधा
अंडे – मुर्गी
मांस – बकरा, मुर्गी।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 4:
घरों में कौन – कौन से जानवर पाले जाते हैं? किसी एक के बारे में पाँच वाक्य लिखें।
उत्तर :
हम घरों में कुत्ता तथा बिल्ली को पाल सकते हैं।
1. कुत्ते कई प्रकार; नस्ल, रंग तथा ऊंचाई वाले होते हैं।
2. कुत्ते वफ़ादार तथा रक्षा करने वाले होते हैं।
3. वे दूध, ब्रैड तथा मीट खाते हैं।
4. कुत्तों में सूंघने तथा सुनने की शक्ति मनुष्य से अधिक होती है।
5. पुलिस तथा फौज़ वाले कुत्तों की सहायता से नशीली दवाई, विस्फोटक आदि ढूंढ़ते हैं।

प्रश्न 5.
भेड़ों के अतिरिक्त और किन जानवरों से हमें ऊन मिलती है?
उत्तर :
अंगोरा खरगोश, ऊँट तथा पश्मीना बकरी।

पृष्ठ – 47

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान भरो : (अंगोरा, ऊन, शिकारी, जन्तुओं, चालीस)
(क) सपेरे और तथा मदारी रोजी रोटी के लिए ……………………………….. पर निर्भर करते हैं।
(ख) जानवरों को मारने वालों को ……………………………….. कहते है।
(ग) कुत्ता पृथ्वी के लगभग ……………………………….. फुट नीचे की गंध पहचान सकता है।
(घ) ……………………………….. नसल के खरगोश से प्राप्त ऊन के रेशे बहुत कोमल होते हैं।
(ङ) वूलमार्क ……………………………….. की शुद्धता दर्शाता है।
उत्तर :
(क) जन्तुओं,
(ख) शिकारी,
(ग) चालीस,
(घ) अंगोरा,
(ङ) ऊन।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

प्रश्न 7.
यातायात और सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने में जानवरों की क्या भूमिका है?
उत्तर :
यातायात तथा भार ढोने में जानवरों का विशेष योगदान है.। घोड़ा, बैल, ऊँट, हाथी आदि माल को ढोने के लिए प्रयोग किए जाते हैं तथा टांगों, गाड़ियों में जानवरों की सहायता से लोग यातायात करते हैं।

प्रश्न 8.
हमें जानवरों की कौन – सी ज़रूरतों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर :
हमें जानवरों की प्रत्येक तरह की ज़रूरतों का ध्यान रखना चाहिए; जैसे – रिहाइश, खाना – पीना, दवाइयां, टीके आदि। इन्हें गर्मी, सर्दी, वर्षा आदि से बचाना चाहिए।

प्रश्न 9.
जानवरों की रक्षा के लिए कानून क्यों बनाए जाते हैं।
उत्तर :
यदि जानवरों की रक्षा के लिए कानून नहीं बनाए जाएंगे तो लोग इनको अपने लाभ के लिए मार देंगे तथा धरती पर वातावरण में असंतुलन पैदा हो जाएगा। भोजन श्रृंखला टूट जाएगी तथा दुनिया का नाश हो जाएगा।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

PSEB 5th Class EVS Guide मानव के मित्र-जंतु Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) …………………………….. नाम की कुतिया को अन्तरिक्ष में भेजा गया।
(क) बेसेनजी
(ख) डालमीशियन
(ग) लाईका
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) लाईका

(ii) …………………………….. चिह्न का प्रयोग ऊन के वस्त्रों पर होता है।
(क) वी०आई०एस०
(ख) वूलमार्क
(ग) एगमार्क
(घ) आई०एस०आई०
उत्तर :
(ख) वूलमार्क

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कुत्ते, झुंड से बिछुड़ी भेड़ – बकरियों को वापिस कैसे लाते हैं?
उत्तर :
कुत्ते, झुंड से बिछुड़ी भेड़ – बकरियों को घेर कर वापिस लाते हैं।

प्रश्न 2.
कौन – से लोग अपनी आजीविका के लिए जानवरों पर निर्भर हैं?
उत्तर :
‘मदारी’ तथा ‘सपेरे’ अपनी आजीविका के लिए जानवरों पर निर्भर करते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

3. रिक्त स्थान भरें

(i) सन् 1957 में रूसी पुलाड़ यान सपूतनिक द्वारा पुलाड़ में भेजे जाने वाली कुतिया का नाम …………………………….. था।
(ii) सिकंदर के कुत्ते का नाम ……………………………. .
(iii) कुत्ते …………………………….. तथा …………………………….. होते हैं।
(iv) …………………………….. नसल के कुत्ते भौंकते नहीं हैं।
(v) कुत्ते भूमि के अन्दर …………………………….. तक सूंघ सकते
उत्तर :
(i) लाईका,
(ii) पैरीटॉस,
(iii) वफादार, रक्षक,
(iv) बेसेनजी
(v) 40 फुट

4. ठीक/गलत

(i) कुत्तों की सूंघने की शक्ति कम होती है।
(ii) बेसेनजी लम्बी तान जैसी आवाज़ निकालते
(iii) पश्मीना बकरी पंजाब में मिलती है।
(iv) एगमार्क का चिह्न कपड़ों पर लगता है।
(v) BIS का प्रयोग घी पर होता है।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) ठीक,
(iii) गलत,
(iv) गलत,
(v) गलत।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

5. मिलान करें

(i) शुद्ध ऊन (क) स्पुत्निक
(ii) बेसेन जी (ख) एगमार्क
(iii) पैक घी (ग) वूलमार्क
(iv) लाईका (घ) तान
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (ख),
(iv) (क)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु 4

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 7 मानव के मित्र-जंतु

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कुत्ते के गुण/विशेषताएं बताएं।
उत्तर :
1. कुत्ता एक वफादार जानवर है।
2. कुत्ता भेड़ – बकरियों के झुण्ड की रक्षा करता है।
3. कुत्ते की सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती हैं। यह भूमि के अंदर लगभग 40 फुट नीचे की गंध को पहचान लेता है।
4. कुत्ता मनुष्य की तुलना में चार गुणा अधिक दूरी से आवाज़ के स्रोत को पहचान सकता है।

Leave a Comment