PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 19 रेत और पत्थर

Hindi Guide for Class 5 PSEB रेत और पत्थर Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
दोनों दोस्त कहाँ टहल रहे थे?
उत्तर:
दोनों दोस्त समुद्र किनारे टहल रहे थे।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

प्रश्न 2.
एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाँटा क्यों मारा ?
उत्तर:
दोनों दोस्तों में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाँटा मारा।

प्रश्न 3.
चाँटा लगने पर दोस्त ने क्या किया?
उत्तर:
चाँटा लगने पर दोस्त ने समद्र किनारे रेत पर लिखा-“आज मेरे सबसे प्यारे दोस्त ने मुझे चाँटा मारा है।”

प्रश्न 4.
रेत और पत्थर’ में एक दोस्त बेहोश क्यों हो गया?
उत्तर:
समुद्र में नहाते हुए अचानक उसका पैर पानी के नीचे दलदल में फँस गया और वह डूबने लगा। उसके दोस्त ने उसे बचा लिया, लेकिन वह बेहोश हो गया।

प्रश्न 5.
होश आने पर उसने क्या किया?
उत्तर:
होश आने पर उसने पत्थर पर लिख दिया “आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचायी।”

प्रश्न 6.
इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती
उत्तर:
इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि अपने दुखों और कष्टों को रेत पर लिखना और अपने प्रति दूसरों के द्वारा किया गया अच्छा कार्य पत्थर या हृदय पर लिखना चाहिए जिसे कोई कभी न मिटा सके।

II. समानार्थक शब्द लिखो

दोस्त = मित्र, सखा
किनारा = ……….. , ………..
चाँटा = ……….. , ………..
पैर = ……….. , ………..
बाँह = ……….. , ………..
पत्थर = ……….. , ………..
लहर = ……….. , ………..
उत्तर:
समानार्थक शब्द
दोस्त = मित्र, सखा।
किनारा = तट, कूल।
चाँटा = चपत, थप्पड़।
पैर = पग, पाँव।
बाँह = हाथ, भुजा।
पत्थर = पाहन, पाथर।
लहर = तरंग, उर्मि।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

III. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार बदलें

1. दो दोस्त समुद्र के किनारे टहल रहे थे। (वर्तमान काल में बदलो)
2.आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचाई (भविष्य काल में बदलो)
3. वह डूबने लगा। (वर्तमान काल में बदलो)
4. हल्की बेहोशी के बाद जब उसे होश आया तो उसने स्वयं को दोस्त की बाँहों में पाया। (भविष्य काल में बदलो)
5. एक ने दूसरे के गाल पर कसकर चाँटा मारा। (वर्तमान काल में बदलो)
उत्तर:
1. दो दोस्त समुद्र के किनारे टहल रहे. हैं।
2. मेरे सबसे अच्छे दोस्त मेरी जान बचाएँगे।
3. वह डूब रहा है।
4. हल्की बेहोशी के बाद जब उसे होश आएगा तो वह स्वयं को दोस्त की बाँहों में पाएगा।
5. एक, दूसरे के गाल पर कसकर चाँटा मारते हैं।

IV. इस पत्थर में सभी शब्द घुल-मिल गए हैं। उनमें से क्रिया शब्द छाँटकर उनसे उचित वाक्य बनाएँ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर 1
उत्तर:
क्रिया शब्द – वाक्य
(1) टहलना – हम शाम को बाग में टहल रहे थे।
(2) मारना – अध्यापक ने मोहन को चाँटा मारा।
(3) बचाना – मैंने अपने दोस्त को बचाया।
(4) सीखना – मैंने कार चलानी सीखी।
(5) लिखना – वह लिखता है।
(6) तराशना – वह पत्थर तराशता है।

V. विलोम शब्द लिखो

(i) दोस्त
(ii) मारना
(iii) नीचे
(iv) होश
(v) दुःख
(vi) अच्छा
उत्तर:
विलोम शब्द
(i) दोस्त = दुश्मन।
(ii) मारना = बचाना।
(iii) नीचे = ऊपर।
(iv) होश = बेहोश।
(v) दुःख = सुख।
(vi) अच्छा = बुरा।

VI. सर्वनाम भरकर वाक्य पूरे करो

1. …………… सबसे प्यारे दोस्त ने चाँटा मारा।
2. इस बार ………….. पत्थर पर लिखा है ऐसा क्यों।
3. ………….. स्वयं को दोस्त की बाँहों में पाया।
4. ……………….. डूबने लगा।
5. ……….. पैर पानी के नीचे दलदल में फंस गया।
उत्तर:
(1) मेरे
(2) तुमने
(3) मैंने
(4) वह
(5). उसका

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

कुछ करने के लिए-

1. यदि आपने कभी किसी की सहायता की है तो उसका अनुभव लिखें।
2. वीर बालकों की कथा-कहानियाँ पढ़ें।

नोट- विद्यार्थी स्वयं के अनुभव से लिखने का प्रयास करें।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान – लगाएं

प्रश्न 1.
दोनों दोस्त कहाँ घूमने गए?
(क) समुद्र के बीच
(ख) समुद्र के किनारे
(ग) नदी के किनारे
(घ) तालाब के किनारे।
उत्तर:
(ख) समुद्र के किनारे

प्रश्न 2.
एक दोस्त ने दूसरे को क्या मारा?
(क) चाँटा
(ख) डंडा
(ग) हाथ
(घ) कांटा।
उत्तर:
(क) चाँटा

प्रश्न 3.
एक दोस्त का पैर कहाँ फंस गया?
(क) दलदल में
(ख) पानी में
(ग) पत्थर में
(घ) समुद्र में।
उत्तर:
(क) दलदल में

प्रश्न 4.
एक दोस्त की जान किसने बचाई ?
(क) तैराक ने
(ख) माँ ने
(ग) पिता ने
(घ) दूसरे दोस्त ने।
उत्तर:
(घ) दूसरे दोस्त ने।

रेत और पत्थर Summary

रेत और पत्थर पाठ का सार

दो दोस्त समुद्र के किनारे घूम रहे थे। किसी बात पर बहस करते हुए एक ने दूसरे की गाल पर चाँटा मार दिया। जिसे चाँटा लगा उसने बिना उससे कुछ कहे रेत पर लिखा-‘आज मेरे सबसे प्यारे दोस्त ने मुझे चाँटा मारा।’ वे दोनों एक साथ घूमते रहे। समुद्र में भाटे के कारण जल स्तर कम होते ही दोनों उसमें नहाने लगे। अचानक वह दोस्त जिसे चाँटा लगा था वह दलदल में धंस कर डूबने लगा पर उसके दोस्त ने उसे बचा लिया। समुद्र से बाहर आकर उसने पत्थर पर लिखा-‘आज मेरे सबसे अच्छे दोस्त ने मेरी जान बचायी है।’ दूसरे दोस्त के द्वारा उसके द्वारा लिखने के लिए रेत और पत्थर के चुनाव के बारे में पूछा तो उसने उत्तर दिया कि जब कोई हमें दुःख या कष्ट देता है तो उसे रेत पर लिख देना चाहिए क्योंकि भुलावे रूपी लहरें और हवाएं उसे मिटा देती। हैं पर जब कोई हमारे लिए अच्छा करता है तो उसे पत्थर पर तराशकर लिख देना चाहिए जहाँ कोई हवा या पानी उसे कभी न मिटा सके।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 19 रेत और पत्थर

कठिन शब्दों के अर्थ:

टहल = घूम। नौबत = स्थिति। आघात = चोट। भाटा = समुद्र के पानी का उतार। दलदल = कीचड़ से भरी जगह।

Leave a Comment