PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 8 मेहनत Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 8 मेहनत (2nd Language)

मेहनत अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਮਿੱਟੀ = मिट्टी
  • ਚੌਥਾ = चौथा
  • ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਿਤਾ = प्रतियोगिता
  • ਪਹਿਲਾ = पहला
  • ਕਣੁ = कण
  • ਰੋਟੀ = रोटी

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :

  • ਸਕੂਲ = पाठशाला
  • ਵਿਹੜਾ = आँगन
  • ਕੀੜੀਆਂ = चींटियाँ
  • ਲਾਈਨ = कतार

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) ध् + य = ध्य = ध्यान
स् + थ = स्थ = स्थान
म् + ब = म्ब = लम्बी
च् + छ =च्छ = अच्छा

(ख) ट् + ट = ट्ट, ट्ट = मिट्टी
ट् + ठ = ट्ठ, ट्ट = इकट्ठा

(ग) न् + न = न्न = प्रसन्न

(घ) त् + र = त्र = छात्रा
र + स = र्स = रिहर्सल

बताओ

प्रश्न 1.
रानी उदास क्यों हो गई?
उत्तर :
रानी खेल प्रतियोगिता के फाइनल रिहर्सल में चौथे स्थान पर आई थी। इसी कारण वह उदास हो गई।

प्रश्न 2.
दादी माँ ने उसे आँगन में क्या दिखाया?
उत्तर :
दादी माँ ने उसे आँगन में चींटियों की लम्बी कतार दिखाई जो अपने बिल में से निकल कर रोटी के टुकड़े के छोटे-छोटे कणों को खींचकर अपने बिल की ओर ले जा रही थीं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

प्रश्न 3.
दादी माँ ने बिल को कैसे बंद किया?
उत्तर :
दादी माँ ने बिल को गीली मिट्टी से बन्द कर दिया।

प्रश्न 4.
चींटियाँ किस प्रकार चल रहीं थी?
उत्तर :
चींटियाँ कतार में चल रही थीं।

प्रश्न 5.
रानी ने चींटियों से क्या प्रेरणा ली?
उत्तर :
रानी ने चींटियों से प्रेरणा ली कि यदि हिम्मत न हारे, निरन्तर मेहनत करें तो व्यक्ति सफलता अवश्य पाता है।

पढ़ो और समझो

(क) उदास = खुश
अन्दर = बाहर
गीली = सूखी
आगे = पीछे
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द उनके सामने लिखे गए हैं। विद्यार्थी इन्हें कण्ठस्थ कर लें।

(ख) चींटी = चींटियाँ
रानी = रानियाँ
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के बहुवचन रूप सामने दर्शाए गए हैं।

(ग) छात्रा = छात्र
रानी = राजा
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के पुँल्लिंग रूप दर्शाए गए हैं।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

अन्तर समझो

(क) रानी आज उदास है।
चींटियाँ मेहनत करती हैं।

(ख) चींटियाँ रोटी के कणों को बिल की ओर ला रहीं थीं।
रानी और दादी माँ आँगन में गईं।
उत्तर :
उपरोक्त वाक्यों में (क) भाग में (है) और ( हैं) तथा (ख) भाग में ( ओर) और (और) शब्द युग्म शब्द हैं।

अध्यापन निर्देश :

इस पाठ का उद्देश्य बच्चों में परिश्रम का गुण विकसित करना है। चींटियों से प्रेरणा लेकर मेहनत के बल पर निरन्तर आगे बढ़ सकते हैं। यह भावना बच्चों के मन में जाग्रत करें। ‘पढ़ो, समझो और लिखो’ शीर्षक के अन्तर्गत दो तरह के संयुक्ताक्षर सिखाये गये हैं। अध्यापक बच्चों को बताये कि (क) में दिये गये व्यंजनों को खड़ी पाई (लकीर) हटाकर संयुक्त किया गया है। जबकि (ख) के व्यंजनों के नीचे हलन्त लगाकर संयुक्त किया गया है। अध्यापक इनके दोनों रूपों से बच्चों को अवगत करवाये। (ग) में एक ही व्यंजन के दो रूपों (एक आधा और एक पूरा) का ज्ञान दिया गया है। (घ) में ‘र’ व्यंजन के संयुक्त रूप दिये गये हैं।

रचनात्मक अभिव्यक्ति

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत 1
चित्र को देखकर दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो :

  • मेहनत
  • रस
  • मधुमक्खियाँ
  • शहद
  • छत्ता
  • फूलों

पेड़ पर मधुमक्खियों का ……………………………… लगा हुआ है। पेड़ के आस-पास ……………………………… के कुछ पौधे लगे हुए हैं। फूलों पर ……………………………… मँडरा रही हैं। वे फूलों से ……………………………… चूस रही हैं। इसी रस से वे ……………………………… बनाती हैं। शहद को बनाने में उन्हें बहुत ……………………………… करनी पड़ती है।
उत्तर :
पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। पेड़ के आस-पास फूलों के कुछ पौधे लगे हुए हैं। फूलों पर मधुमक्खियाँ मंडरा रही हैं। वे फूलों से रस चूस रही हैं। इसी रस से वे शहद बनाती हैं। शहद को बनाने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

मेहनत बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाबी शब्द ‘भिटी’ का हिन्दी अर्थ है : माटा/मिट्टी/मीठी/मोटा
उत्तर :
मिट्टी

प्रश्न 2.
पंजाबी शब्द ‘टी’ का हिन्दी अर्थ है : मोटी/खोटी/रोटी/छोटी।
उत्तर :
रोटी

प्रश्न 3.
चींटी-चींटिया है तो ‘रानी’ …………………………………….. है।
(i) रानियाँ
(ii) राने
(iii) राणे
(iv) राणी।
उत्तर :
(ii) रानियां

प्रश्न 4.
अगर ‘राजा’ का रानी है तो लड़का’ का है-
(i) लड़की
(ii) लडकी
(iii) लड़ाके
(iv) लढकी।
उत्तर :
(i) लड़की।

मेहनत Summary in Hindi

रानी आज बहुत उदास थी। कल उसकी पाठशाला में खेल-प्रतियोगिता होने जा रही थी, वह कितने ही दिनों से इसकी तैयारी कर रही थी परन्तु जब इसकी फाइनल रिहर्सल हुई तो वह उसमें चौथा स्थान ही प्राप्त कर सकी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत 2

उसे उदास देखकर उसकी दादी माँ ने उदासी का कारण पूछा तो रानी ने उन्हें सब कुछ बता दिया। दादी माँ ने उसकी बात ध्यान से सुनी और फिर उसे अपने साथ आँगन में ले गई। वहाँ उन्होंने रानी को चींटियों की एक लम्बी कतार दिखाई जो रोटी के टुकड़े को खींचकर अपने बिल की ओर ले जा रही थी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत 3

दादी माँ ने कहा, “देखो ये चींटियाँ कितनी मेहनत से यह टुकडा लेकर अपने बिल में ले जा रही हैं।

अब देखो क्या होता है ?” इतना कहकर उन्होंने उनके बिल को गीली मिट्टी से बन्द कर दिया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत 4

रानी ने देखा कि चींटियों ने उस गीली मिट्टी से भी अपने लिए रास्ता बना लिया था और अपने कार्य में जुट गईं थीं। रानी समझ गई कि हिम्मत न हारने और लगातार मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। वह उठी और बाहर पार्क में जाकर प्रतियोगिता की तैयारी में जी-जान से जुट गई और अगले दिन की प्रतियोगिता में उसने पहला स्थान पाया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 मेहनत

मेहनत शब्दार्थ Meanings

  • प्रतियोगिता = होड़
  • नन्ही = छोटी
  • रिहर्सल = ठीक ढंग और समय से पहले काम का अभ्यास
  • कण = छोटा टुकड़ा
  • आँगन = घर की सीमा में आने वाला व खुला स्थान जिसे घर के कामें के लिए उपयोग में लाया  जाता है।
  • कतार = पंक्ति , लाइन
  • बिल = ज़मीन में बनाया हुआ छेद

Leave a Comment