PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Muhavare मुहावरे Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 5th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

1. अन्धे की लकड़ी – एकमात्र सहारा,
प्रयोग – रमेश ही बुढ़ापे में मुझ अन्धे की लकड़ी है।

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

2. अँगूठा दिखाना – साफ़ इन्कार करना.
प्रयोग – जब मैंने सुरेश से दस रुपए माँगे तो उसने अंगठा दिखा दिया।

3. अपना उल्लू सीधा करना – अपना मतलब निकालना,
प्रयोग – आजकल हर कोई अपना उल्लू सीधा करना चाहता है।

4. अगर – मगर करना – टाल – मटोल करना,
प्रयोग – मैंने मुकेश से अपने पैसे वापिस माँगे तो वह अगर – मगर करने लगा।

5. अन्धेरे घर का उजाला – इकलौता बेटा,
प्रयोग – रमन हमारे अन्धेरे घर का उजाला

6. अपने मुँह मियाँ मिट्ठ बनना – अपनी प्रशंसा आप करना,
प्रयोग – मनुष्य को अपने मुँह मियाँ मिट्ट नहीं बनना चाहिए।

7. अंग – अंग ढीला होना – थक जाना,
प्रयोग – दिन भर मेहनत करने से मजदूरों का अंग – अंग ढीला हो जाता है।

8. आँखों का तारा – बहुत प्यारा,
प्रयोग – सुनील तो अपने माता – पिता की आँखों का तारा है।

9. आगे – पीछे फिरना – चापलूसी करना,
प्रयोग – आजकल बहुत – से नेता मन्त्रियों के आगे – पीछे फिरते हैं।

10. आग – बबूला होना – गुस्से में आना,
प्रयोग – अंगद की खरी – खरी सुनकर रावण आग – बबूला हो गया।

11. आँखों में धूल झोंकना – धोखा देना,
प्रयोग – ठग राम की आँखों में धूल झोंक कर पाँच सौ रुपए ले गया।

12. आकाश से बातें करना – बहुत ऊँचा होना,
प्रयोग – कुतुबमीनार आकाश से बातें करता

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

13. आँख खलना – होश आना,
प्रयोग – जब ईमानदार समझा जाने वाला नौकर सेठ के घर का सारा सामान इकट्ठा कर भाग गया तब सेठ की आँखें खुलीं।

14. आकाश – पाताल का अन्तर – बहत अन्तर,
प्रयोग – सोहन और मोहन के स्वभाव में आकाश – पाताल का अन्तर है।

15. आसमान सिर पर उठाना – बहुत शोर मचाना,
प्रयोग – अध्यापक के कक्षा से बाहर निकलते ही लड़कों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

16. ईंट से ईंट बजाना – नाश करना,
प्रयोग – बन्दा बहादुर ने सरहिन्द की ईंट से ईंट बजा दी।

17. ईद का चाँद होना – बहुत दिनों बाद दिखाई देना,
प्रयोग – अरे सुरेश ! तुम तो ईद के चाँद हो गए हो, कहाँ रहते हो ?

18. उठ जाना – मर जाना,
प्रयोग – वह अचानक संसार से उठ गया।

19. एक आँख से देखना – समान व्यवहार,
प्रयोग – माता – पिता अपने सभी बच्चों को एक आँख से देखते हैं।

20. काम आना – युद्ध में मारे जाना,
प्रयोग – भारत – पाक युद्ध में अनेक भारतीय वीर काम आए।

21. कलम तोड़ना – बहुत बढ़िया लिखना,
प्रयोग – मुन्शी प्रेमचन्द ने उपन्यास लिखने में कलम तोड़ कर रख दी है।

22. कान पर जूं न रेंगना – कोई असर न होना,
प्रयोग – मेरे कहने पर तो उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगती।

23. कम कसना – तैयार होना.
प्रयोग – आज से मैंने पढ़ने के लिए कमर कस ली है।

24. कफन सिर पर बाँधना – मरने के लिए तैयार रहना,
प्रयोग – भारत की रक्षा के लिए वीर हमेशा सिर पर कफ़न बाँधे फिरते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

25. कमर टूटना – निराश होना, उत्साह खत्म होना,
प्रयोग – जवान बेटे की मौत से बूढ़े पिता की कमर टूट गई।

26. कलेजे पर साँप लोटना – ईर्ष्या से जलना,
प्रयोग – हरीश की लाटरी निकलने का समाचार सुनकर मोहन के कलेजे पर साँप लोटने लगा।

27. काम तमाम करना – मार डालना,
प्रयोग – तलवार के एक ही वार से उसने अपने शत्रु का काम तमाम कर दिया।

28. कोल्हू का बैल बनना – रात – दिन काम करने वाला,
प्रयोग – कोल्हू का बैल बनने पर भी आजकल निर्वाह मुश्किल से होता है।

29. खाला जी का घर – आसान काम,
प्रयोग – आठवीं श्रेणी पास करना खाला जी का घर नहीं है।

30. खाक छानना – मारे – मारे फिरना,
प्रयोग – बचपन में बलदेव पढ़ा नहीं और अब खाक छानता फिरता है।

31. गले का हार – बहुत प्यारा,
प्रयोग – सुरेश अपने माता – पिता के गले का हार है।

32. गागर में सागर भरना – संक्षेप में बहुत कुछ कहना,
प्रयोग – रहीम ने अपने दोहों में गागर में सागर भर दिया है।

33. घी के दीये जलाना – बहुत खुशी मनाना,
प्रयोग – जब श्री रामचन्द्र जी अयोध्या वापिस पहुँचे तो लोगों ने घी के दीये जलाए।

34. घोड़े बेचकर सोना – बेफिक्र होकर सोना,
प्रयोग – परीक्षा के बाद सब विद्यार्थी घोड़े बेचकर सोते हैं।

35. घड़ों पानी पड़ना – लज्जित होना,
प्रयोग – अपराध साबित होने पर रामसिंह पर घड़ों पानी पड़ गया।

36. चकमा देना – धोखा देना,
प्रयोग – डाकू पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

37. चादर से बाहर पैर पसारना – आमदनी से अधिक खर्च करना,
प्रयोग – चादर से बाहर पैर पसारने वाले लोग अन्त में पछताते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

38. छक्के छुड़ाना – बुरी तरह हराना,
प्रयोग – युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए।

39. जूतियाँ चाटना – खुशामद करना,
प्रयोग – सोहन दूसरों की जूतियाँ चाट कर अपना काम निकालने में चतुर है।

40. टका – सा जवाब देना – साफ़ इन्कार करना,
प्रयोग – मैंने जब महेन्द्र से पुस्तक माँगी तो उसने मुझे टका – सा जवाब दे दिया।

41. टूट पड़ना – हमला करना,
प्रयोग – देखते – ही – देखते भारतीय सेना शत्रु पर टूट पड़ी।

42. टेढ़ी खीर – कठिन काम,
प्रयोग – आठवीं की परीक्षा पास करना टेढ़ी खीर है।

43. डींग मारना – शेखी मारना,
प्रयोग – डींग मारने वालों पर विश्वास मत करो।

44. तलवे चाटना – खुशामद करना,
प्रयोग – बलबीर दूसरों के तलवे चाट कर काम निकालने में निपुण है।

45. तूती बोलना – प्रभाव होना, प्रसिद्धि होना,
प्रयोग – धनी व्यक्ति की प्रत्येक स्थान पर तूती बोलती है।

46. दाँत खट्टे करना – बुरी तरह हराना,
प्रयोग – भारत ने युद्ध में दो बार पाकिस्तान के दाँत खट्टे किए।

47. दिन फिरना – अच्छे दिन आना,
प्रयोग – अरे दिनेश ! चिन्ता मत करो, दिन फिरते देर नहीं लगती।

48. नमक – मिर्च लगाना – छोटी – सी बात को बढ़ा – चढ़ा कर कहना,
प्रयोग – हरीश के स्कूल से भागने पर सुरेश ने मुख्याध्यापक से खूब नमक – मिर्च लगाकर उसकी शिकायत की।

49. नाकों चने चबाना – खूब तंग करना,
प्रयोग – सुभाष चन्द्र बोस जैसे वीरों ने अंग्रेज़ी सेना से टक्कर लेकर उसको नाकों चने चबा दिए थे।

50. नानी याद आना – संकट में पड़ना, घबराना,
प्रयोग – जब भीम की गदा की चोटें दुर्योधन को सहनी पड़ी, तो उसे नानी याद आ गई।

51. नौ – दो ग्यारह होना – भाग जाना,
प्रयोग – पुलिस को देखते ही चोर नौ – दो ग्यारह हो गया।

52. पानी – पानी होना – बहुत लज्जित होना,
प्रयोग – सच्चाई सामने आने पर बलदेव शर्म से पानी – पानी हो गया।

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

53. पीठ दिखाना – युद्ध से भाग जाना,
प्रयोग – युद्ध के मैदान में पीठ दिखाना कायरों का काम है, वीरों का नहीं।

54. प्राण पखेरू उड़ना – मर जाना,
प्रयोग – डॉक्टर के आने से पहले ही रोगी के प्राण पखेरू उड़ गए।

55. पेट में चूहे दौड़ना – बहुत भूख लगना,
प्रयोग – माता जी ! जल्दी खाना दीजिए, मेरे पेट में तो चूहे दौड़ रहे हैं।

56. फूला न समाना – बहुत खुश होना,
प्रयोग – परीक्षा में प्रथम आने का समाचार सुनकर दिनेश फूला नहीं समाता था।

57. फूट – फूट कर रोना – बहुत अधिक रोना,
प्रयोग – पिता के मरने का समाचार सुनकर पुत्र फूट – फूट कर रोने लगा।

58. बाएँ हाथ का खेल – आसान काम,
प्रयोग – इस नदी को तैर कर पार करना कोई बाएँ हाथ का खेल नहीं है।

59. बाल – बाल बचना – मुश्किल से बचना,
प्रयोग – मोहन सिंह बस दुर्घटना में बाल बाल बच गया।

60. भीगी बिल्ली बनना – डर से दबे रहना,
प्रयोग – जब तक मास्टर जी क्लास में रहते हैं, लड़के भीगी बिल्ली बनकर बैठे रहते हैं।

61. राई का पहाड़ बनाना – बात को बढ़ा – चढ़ा कर बताना,
प्रयोग – जसदेव को तो राई का पहाड़ बनाने की आदत है।

62. रंगा सियार – धोखेबाज,
प्रयोग – तुम्हें सतीश की बातों में नहीं आना चाहिए, वह तो निरा रंगा सियार है।

63. लेने के देने पड़ जाना – अपना ही नुकसान हो जाना,
प्रयोग – भारत पर आक्रमण करके पाकिस्तान को लेने के देने पड़ गए।

64. सितारा चमकना – किस्मत खुलना,
प्रयोग – परिश्रम करने से मनुष्य का सितारा अवश्य चमकता है।

65. सात घाट का पानी पीना – बहुत अनुभवी होना,
प्रयोग – सुरेन्द्र को कोई धोखा नहीं दे सकता, क्योंकि उसने सात घाट का पानी पीया है।

66. सिर खाना – फ़िजूल की बातें करके तंग करना,
प्रयोग – नालायक विद्यार्थी कक्षा में अध्यापक का सिर खाते रहते हैं।

67. हवा से बातें करना – बहुत तेज़ दौड़ना,
प्रयोग – महाराणा प्रताप का घोड़ा हवा से बातें करता था।

PSEB 5th Class Hindi Vyakaran मुहावरे

68. हवा हो जाना – भाग जाना,
प्रयोग – पहरेदार को अपनी तरफ आते देखकर चोर हवा हो गया।

69. हाथ – पाँव मारना – प्रयत्न करना,
प्रयोग – आजकल बहुत हाथ – पाँव मारने पर भी कठिनता से गुज़ारा होता है।

Leave a Comment