PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 5 धन (करंसी) MCQ Questions and Answers.

PSEB 5th Class Maths Chapter 5 धन (करंसी) MCQ Questions

सही उत्तर के सामने ठीक (✓) का निशान लगाएं।

प्रश्न 1.
13 रुपए 50 पैसे को लिखने का मानक ढंग क्या है ?
(क) ₹ 1350
(ख) ₹ 13.50
(ग) ₹ 1350 पैसे
(घ) कोई नहीं।
हल:
(ख) ₹ 13.50

प्रश्न 2.
26 रुपए में 2-2 रुपए के कितने सिक्के होंगे?
(क)52
(ख) 26
(ग) 13
(घ) 20.
हल:
(ग) 13

प्रश्न 3.
भारत की करंसी का मानक चिन्ह कौन सा है ?
(क) ₹
(ख) $
(ग) £
(घ) कोई नहीं।
हल:
(क) ₹

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

प्रश्न 4.
एक पेन की कीमत यदि ₹ 12 हो, तो 11 पेनों की कीमत कितनी होगी ?
(क) ₹ 120
(ख) ₹ 23
(ग) ₹1
(घ) ₹ 132.
हल:
(घ) ₹ 132.

प्रश्न 5.
एक किलोग्राम सेबों की कीमत ₹ 80 है।आधा किलोग्राम सेबों की कीमत ज्ञात कीजिए।
(क) ₹ 20
(ख) ₹ 160
(ग) ₹ 40
(घ) ₹ 80.
हल:
(ग) ₹ 40

प्रश्न 6.
एक दर्जन पेंसिलों की कीमत ₹ 60 है। एक पेंसिल की कीमत बताइए।
(क) ₹ 12
(ख) ₹ 5
(ग) ₹ 60
(घ) ₹ 30.
हल:
(ख) ₹5

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

प्रश्न 7.
₹ 20 के 7 नोटों की कीमत कितनी होगी ?
(क) ₹ 27
(ख) ₹ 14
(ग) ₹ 140
(घ) ₹ 13.
हल:
(ग) ₹ 140

प्रश्न 8.
480 पैसों को रुपए में दर्शाओ।
(क) ₹ 4.80
(ख) ₹ 48.00
(ग) ₹ 480
(घ) ₹ 8.40.
हल:
(क) ₹4.80

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

प्रश्न 9.
सुखदेव ने बाजार में ₹ 25 खर्च कर दिए तथा उसके पास ₹ 25 शेष रह गए। उसके पास कुल कितने रुपए थे?
(क)₹ 25
(ख) ₹ 5.00
(ग) ₹ 50
(घ) ₹ 40.
हल:
(ग) ₹ 50.

प्रश्न 10.
₹ 10.40 + ₹ 15.30 + ₹ 8.20 का मूल्य बताइए।
(क) ₹ 33.90
(ख) ₹ 34.00
(ग) ₹ 30.90
(घ) ₹ 339.
हल:
(क) ₹ 33.90.

प्रश्न 11.
एक कमीज़ की कीमत ₹ 999.90 है। दुकानदार इसकी अनुमानित कीमत कितनी प्राप्त करेगा ?
(क) ₹ 990
(ख) ₹ 999
(ग) ₹ 1000
(घ) ₹ 999.95.
हल:
(ग) ₹ 1000

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

प्रश्न 12.
एक अखबार की प्रतिदिन की कीमत ₹4 है। जनवरी महीने में अखबार की कुल कीमत कितनी होगी ?
(क)₹ 124
(ख) ₹ 12.
(ग) ₹ 35
(घ) ₹ 25.
हल:
(क) ₹ 124

प्रश्न 13.
अनमोल अपने जेब खर्च में से हर रोज़ ₹5 बचत करता है। मार्च महीने में उसने कुल कितने रुपए की बचत की।
(क) ₹ 36
(ख) ₹ 31
(ग) ₹ 155
(घ) ₹ 150.
हल:
(ग) ₹ 155

प्रश्न 14.
8 मीटर कपड़े का मूल्य ₹ 680 है। एक मीटर कपड़े का मूल्य बताइए।
(क) ₹ 80
(ख) ₹ 85
(ग) ₹ 70
(घ) ₹ 90.
हल:
(ख) ₹ 85

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

प्रश्न 15.
₹ 5 में 50 पैसे के कितने सिक्के होंगे?
(क) 250
(ख) 55
(ग) 20
(घ) 10.
हल:
(घ) 10.

प्रश्न 16.
नीचे दिए करंसी नोटों का सही मूल्य बताओ।
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी) 1
हल:
(घ) 4501

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी)

प्रश्न 17.
चमन PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी) 2 लेकर दुकान पर गया। वह नीचे दिखाई गई वस्तुएँ खरीदना चाहता है। वह इन रुपयों के साथ कौन-कौन सी वस्तु खरीद सकता है ?
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 5 धन (करंसी) 3
(क) बोतल, पुस्तक, आईसक्रीम
(ख) पुस्तक, बोतल, पर्स
(ग) आईसक्रीम, बोतल, पर्स
(घ) पुस्तक, आईसक्रीम, पर्स।
हल:
(क) बोतल, पुस्तक, आईसक्रीम।

Leave a Comment