PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल MCQ Questions and Answers.

PSEB 5th Class Maths Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल MCQ Questions

सही उत्तर के सामने ठीक (✓) का निशान लगाएं।

प्रश्न 1.
कॉपी का पेज़ किस प्रकार की आकृति है ? |
(क) वर्गाकार
(ख) आयताकार
(ग) त्रिकोणाकार
(घ) पाँचभुज।
हल:
(ख) आयताकार

प्रश्न 2.
वर्ग का परिमाप कितना होगा अगर उसकी एक भुजा 6 सेंटीमीटर हो।
(क)36 सें.मी.
(ख) 18 सें.मी.
(ग) 24 सें.मी.
(घ) 21 सें.मी.।
हल:
(ग) 24 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 3.
वर्ग की चारों भुजाएँ …………. होती हैं ?
(क) असमान
(ख) बराबर
(ग) 2-2 जोड़े बराबर
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
हल:
(ख)बराबर

प्रश्न 4.
एक आयत की लम्बाई 6 मीटर और चौड़ाई 4 मीटर है, तो आयत का परिमाप कितना होगा ?
(क) 36 मी.
(ख) 16 मी.
(ग) 20 मी.
(घ) 10 मी.।
हल:
(ग) 20 मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 5.
एक आयताकार पार्क की लम्बाई 65 मीटर है और चौड़ाई 35 मीटर है। मुकेश इस पार्क के चारों ओर चार चक्र लगाता है। बताओ, कि उसने कितनी दूरी तय की ?
(क) 100 मी.
(ख) 200 मी.
(ग) 400 मी.
(घ) 800 मी.
हल:
(घ) 800 मी.

प्रश्न 6.
13 सेंटीमीटर भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल होगा :
(क) 169 सें.मी.
(ख) 169 वर्ग सें.मी.
(ग) 52 वर्ग सें.मी.
(घ) 26 वर्ग सें.मी. ।
हल:
(ख) 169 वर्ग सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 7.
एक चॉर्ट की लम्बाई 125 सें.मी. और चौड़ाई 8 सें.मी. है। इसका क्षेत्रफल है।
(क) 100 वर्ग सें.मी.
(ख) 1000 वर्ग सें.मी.
(ग) 1250 वर्ग सें.मी.
(घ) 1100 वर्ग सें.मी.।
हल:
(ख) 1000 वर्ग सें.मी.

प्रश्न 8.
एक आयत की लम्बाई और चौड़ाई बराबर हो, तो उसे हम ……….. कहते हैं।
(क) आयत
(ख) लम्बाई
(ग) वर्ग
(घ) घेरा।
हल:
(ग) वर्ग

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 9.
भुजा × भुजा …………… का क्षेत्रफल है।
(क) वर्ग का
(ख) आयत का
(ग) चौड़ाई का
(घ) चक्र का।
हल:
(क) वर्ग का

प्रश्न 10.
एक आयत का क्षेत्रफल 96 वर्ग से.मी. है, जिसकी लम्बाई 12 सें.मी. है, तो उसकी चौड़ाई होगी।
(क) 8 सें.मी.
(ख) 9 सें.मी.
(ग) 10 सें.मी.
(घ) 108 सें.मी.।
हल:
(क) 8 सें.मी.

PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल

प्रश्न 11.
दी गई आयत का क्षेत्रफल ज्ञात करें।
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल 1
(क) 10 वर्ग सैं.मी.
(ख) 10 सैं.मी.
(ग) 8 वर्ग सैं.मी.
(घ) 12 वर्ग सें.मी.
हल:
(क) 10 वर्ग सैं.मी.

प्रश्न 12.
निम्न दिए दो चित्रों को ध्यानपूर्वक देखें और ठीक उत्तर चुनें।
PSEB 5th Class Maths MCQ Chapter 8 परिमाप और क्षेत्रफल 2
(क) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल से अधिक है
(ख) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल से कम है
(ग) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल के समान है
(घ) दोनों चित्रों का क्षेत्रफल बराबर है।
हल:
(ख) चित्र 1 का क्षेत्रफल चित्र 2 के क्षेत्रफल से कम है

Leave a Comment