PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2

Punjab State Board PSEB 5th Class Maths Book Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2 Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Maths Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Exercise 4.2

प्रश्न 1.
मिलान कीजिए :
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2 1
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2 2
हल:
(क) \(\frac{1}{2}\) आधा हिस्सा
(ख) \(\frac{1}{4}\) एक चौथाई हिस्सा
(ग) \(\frac{1}{6}\) छठा हिस्सा
(घ) \(\frac{1}{8}\) आठवां हिस्सा
(ङ) \(\frac{1}{3}\) एक तिहाई हिस्सा
(च) \(\frac{2}{3}\) दो तिहाई हिस्सा

प्रश्न 2.
मिलान कीजिए :
(क) \(\frac{1}{10}\) — (i) एक चौथाई भाग
(ख) \(\frac{1}{2}\) — (ii) आधा भाग
(ग) \(\frac{1}{4}\) — (iii) एक तिहाई भाग
(घ) \(\frac{1}{8}\) — (iv) छठा भाग
(ङ) \(\frac{1}{6}\) — (v) दसवाँ भाग
(च) \(\frac{1}{3}\) — (vi) आठवाँ भाग
हल:
(क) \(\frac{1}{10}\) — (v) दसवाँ भाग
(ख) \(\frac{1}{2}\) — (ii) आधा भाग
(ग) \(\frac{1}{4}\) — (i) एक चौथाई भाग
(घ) \(\frac{1}{8}\) — (vi) आठवाँ भाग
(ङ) \(\frac{1}{6}\) — (iv) छठा भाग
(च) \(\frac{1}{3}\) — (iii) एक तिहाई भाग

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरिए :
(क) 9 अमरूदों का \(\frac{1}{3}\) भाग = ________________ अमरूद
(ख) 12 टॉफियों का \(\frac{1}{6}\) भाग = ________________ टॉफियाँ
(ग) 18 कुल्फियों का \(\frac{1}{6}\) भाग = ________________ कुल्फियाँ
(घ) 16 पेंसिलों का \(\frac{1}{4}\) भाग = ________________ पेंसिलें
(ङ) 20 रूपए का \(\frac{1}{10}\) भाग = ________________ रूपए
(च) 100 पेंसिलों का \(\frac{1}{10}\) भाग = ________________ पेंसिलें
(छ) 100 सेंटीमीटर का \(\frac{1}{10}\) भाग = ________________ सेंटीमीटर
(ज) 32 लड्डुओं का \(\frac{1}{8}\) भाग = ________________ लड्डू
हल:
(क) 9 × \(\frac{1}{3}\) = 3,
(ख) 12 × \(\frac{1}{6}\) = 2,
(ग) 18 × \(\frac{1}{6}\) = 3,
(घ) 16 × \(\frac{1}{4}\) = 4,
(ङ) 20 × \(\frac{1}{10}\) = 2,
(च) 100 × \(\frac{1}{10}\) = 10,
(छ) 100 × \(\frac{1}{10}\) = 10,
(ज) 32 × \(\frac{1}{8}\) = 4

प्रश्न 4.
नेहा के मामा जी एक बड़ी चॉकलेट लेकर आए जो निम्न अंकित चित्र के समान थी :
PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2 3
(क) नेहा ने अपनी चॉकलेट का आधा हिस्सा अपनी बहन निधि को देने के बारे में सोचा, अब बताओ कि नेहा ने अपनी चॉकलेट के कितने टुकड़े निधि को दिए ?
(ख) नेहा ने इस चॉकलेट का आठवाँ हिस्सा अपनी दादी को देने के बारे में सोचा, अब बताओ कि वह अपनी चॉकलेट के कितने टुकड़े दादी जी को देगी ?
(ग) नेहा ने चॉकलेट का एक चौथाई हिस्सा अपनी मम्मी को देने के बारे में सोचा, अब बताओ कि वह अपनी मामी को कितने टुकड़े देगी ?
(घ) उपरोक्त के अनुसार सभी को देने के बाद बाकी चॉकलेट नेहा ने खा ली। उसको चॉकलेट के कितने टुकड़े मिले होंगे ?
हल:
(क) निधि को दिए = \(\frac{1}{2}\) × 16 = 8 टुकड़े।
(ख) दादी जी को दिए = \(\frac{1}{8}\) × 16 = 2 टुकड़े।
(ग) मम्मी को दिए = \(\frac{1}{4}\) × 16 = 4 टुकड़े
(घ) नेहा को मिले = 16 – (8 + 2 + 4) = 16 – 14 = 2 टुकड़े

PSEB 5th Class Maths Solutions Chapter 4 भिन्नात्मक संख्याएँ Ex 4.2

प्रश्न 5.
अर्जुन पाँचवीं कक्षा में पढ़ता है। वह अपना दिन निम्नलिखित अनुसार व्यतीत करता है:
• पूरे दिन का एक चौथाई समय स्कूल में
• पूरे दिन का एक तिहाई समय नींद लेने में
• पूरे दिन का 12 वाँ हिस्सा टी०वी० देखने में
• पूरे दिन का 12वाँ हिस्सा खेलने में
• पूरे दिन का 8वाँ हिस्सा पढ़ने में लगाता है।
• दादी-दादी के साथ दिन का 8वाँ हिस्सा व्यतीत करता है।
बताइए :
(क) अर्जुन प्रतिदिन स्कूल में कितना समय व्यतीत करता है ?
(ख) अर्जन प्रतिदिन कितने घंटे सोता है ?
(ग) अर्जुन कितना समय टी०वी० देखता है ?
(घ) अर्जुन कुल मिलाकर कितना समय खेलने में लगाता है ?
(ङ) अर्जुन कितने घंटे घर पर पढ़ता है ?
(च) दादा-दादी के साथ कितना समय व्यतीत करता है ?
नोट : अध्यापक विद्यार्थियों को बताएगा कि एक दिन में 24 घंटे होते हैं।
हल:
(क) स्कूल में व्यतीत समय = \(\frac{1}{4}\) × 24 घंटे = 6 घंटे
(ख) अर्जुन जितना समय सोता है = \(\frac{1}{3}\) × 24 घंटे = 8 घंटे
(ग) अर्जुन जितना समय टी०वी० देखता है = \(\frac{1}{12}\) × 24 घंटे = 2 घंटे
(घ) अर्जुन जितना समय खेलता है = \(\frac{12}{1}\) × 24 घंटे = 2 घंटे
(ङ) अर्जुन जितना समय घर पर पढ़ता है = \(\frac{1}{8}\) × 24 घंटे = 3 घंटे
(च) अर्जुन जितना समय दादी-दादी के साथ व्यतीत करता है = \(\frac{1}{8}\) × 24 घंटे = 3 घंटे।

Leave a Comment