PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

Punjab State Board PSEB 5th Class Welcome LifeBook Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Welcome Life Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

Welcome Life Guide for Class 5 PSEB प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम Textbook Questions and Answers

(क) मोमजामे के लिफ़ाफों के इस्तेमाल से परहेज़

मौखिक प्रश्न-उत्तर :

प्रश्न 1.
अध्यापक कपड़े का थैला क्यों इस्तेमाल करता था?
ਉੱਤਰ :
क्योंकि प्लास्टिक अथवा मोमजामे के लिफ़ाफों के बहुत से नुकसान हैं।

प्रश्न 2.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों के क्या नुकसान
ਉੱਤਰ :

  • इनको खाकर पशु मर सकते हैं।
  • यह मिट्टी में दब कर मिट्टी की उपजाऊ शक्ति घटाते हैं।
  • यह नालियों में जाकर पानी का बहाव रोकते हैं जिससे गलियों में पानी भर जाता है और मच्छर पैदा होते हैं।
  • इनको आग लगाने पर विषैली गैसें पैदा होती

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 3.
क्या सब्जियों के छिलके, बासी रोटियां और गुंथा हुआ आटा लिफ़ाफ़ों में डालकर फेंक देना चाहिए?
ਉੱਤਰ :
नहीं, इनको पशु लिफ़ाफ़ों सहित निगल कर मर सकते हैं क्योंकि लिफ़ाफ़े पशुओं को पचते नहीं।

प्रश्न 4. हमें प्लास्टिक का सामान क्यों नहीं लेना चाहिए?
ਉੱਤਰ :
प्लास्टिक का सामान प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करता है।

प्रश्न 5.
इस कहानी में अध्यापक की कौनसी बातें अच्छी लगी हैं?
ਉੱਤਰ :
अध्यापक जी ने बताया कि हमें प्लास्टिक का सामान और मोमजामे से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह हमारे प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करते हैं और उन्होंने बताया कि हमें सारा सामान कपड़े के थैलों में लेकर आना चाहिए।

प्रश्न 6.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से कैसे बचा जा सकता है?
ਉੱਤਰ :
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से बचाव के लिए हमें कपड़े के थैले अपने साथ बाज़ार लेकर जाने चाहिए।

प्रश्न 7.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है अथवा घटती है?
ਉੱਤਰ :
घटती है।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 8.
प्लास्टिक के इस्तेमाल से हमारा स्वास्थ्य ठीक रहता है अथवा हम बीमार हो जाते
ਉੱਤਰ :
प्लास्टिक के इस्तेमाल से हम बीमार हो सकते हैं।

प्रश्न 9.
नालियों, खाल और सीवरेज के पानी का निकास मोमजामे के लिफ़ाफ़ों से ठीक रहता है अथवा नहीं?
ਉੱਤਰ :
नहीं, इनके कारण पानी का निकास रुक जाता है।

प्रश्न 10.
उपरोक्त कहानी से हम क्या समझे
ਉੱਤਰ :
उपरोक्त कहानी से हम समझे हैं कि प्लास्टिक का सामान और मोमजामे से बने लिफ़ाफ़ों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

(ख) वृक्षों से प्रेम

प्रश्न 11.
वृक्षों से प्रेम से क्या भाव है?
ਉੱਤਰ :
वृक्ष हमारे जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन देते हैं और हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइआक्साइड को सोखते हैं। इसलिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और इनको परिवारों के सदस्यों की तरह प्रेम करना चाहिए।

(ग) वृक्ष लगाओ और जीवन बचाओ

प्रश्न 12.
वृक्ष लगा कर जीवन कैसे बचता है?
ਉੱਤਰ :
मनुष्य उन्नति के नाम पर अंधाधुंध वृक्षों को काटता जा रहा है जिससे पृथ्वी पर ऐसी गैसों की मात्रा बढ़ रही है जो हमारे लिए हानिकारक हैं। इसलिए अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने से हमारे लिए ऑक्सीजन की उचित मात्रा उपलब्ध होगी और जहरीली गैसों को वृक्ष सोख लेंगे और वृक्ष शोर प्रदूषण को भी कम करने में सहायक हैं। अधिक वृक्ष होंगे तो कई जीव-जंतुओं का बसेरा भी बचा रहेगा और पृथ्वी पर जीवन बचा रहेगा।

PSEB 5th Class Welcome Life Guide प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम Important Questions and Answers

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

1. कितने दिनों से बच्चे आपस में फुस फुसा रहे थे?
(क) 7 दिनों से
(ख) 3 दिनों से
(ग) 2 दिनों से
(घ) 10 दिनों से।
ਉੱਤਰ :
(ख) 3 दिनों से।

2. मोमजामे के लिफ़ाफ़ों के नुकसान हैं :
(क) नालियों को रोकते हैं।
(ख) मिट्टी की उपजाऊ शक्ति कम करते
(ग) पशु इनको खा कर मर सकते हैं
(घ) सभी ठीक।
ਉੱਤਰ :
(घ) सभी ठीक।

3. कौन-से विद्यार्थी होशियार इंसान बनते
(क) जो कभी प्रश्न पूछने से नहीं झिझकते
(ख) जो चुप-चाप बैठे रहते हैं
(ग) जो स्कूल नहीं जाते
(घ) सभी ठीक।
ਉੱਤਰ :
(क) जो कभी प्रश्न पूछने से नहीं झिझकते।

4. ठीक तथ्य नहीं है :
(क) मोमजामे के लिफ़ाफ़े बहुत लाभदायक हैं
(ख) मोमजामे के लिफ़ाफ़े पशु खाकर मर सकते हैं
(ग) मोमजामे के लिफ़ाफ़े मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम करते हैं
(घ) सभी ग़लत।
ਉੱਤਰ :
(क) मोमजामे के लिफ़ाफ़े बहुत लाभदायक हैं।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

5. प्राकृतिक स्रोत नहीं है :
(क) पेट्रोल
(ख) बायु
(ग) पानी
(घ) धूप।
ਉੱਤਰ :
(क) पेट्रोल।

रिक्त स्थान भरें :

1. प्रश्न पूछने वाले …………… ही होशियार इंसान बनते हैं।
2. मोमज़ामे के लिफ़ाफ़े बहुत …………. होते हैं।
3. ………….. का सामान हमारे प्राकृतिक स्रोतों को प्रदूषित करता है।
ਉੱਤਰ :
1. विद्यार्थी,
2. खतरनाक,
3. प्लास्टिक।

सही/ग़लत का चिन्ह लगाएं :

1. पांच दिनों से बच्चे आपस में फुस-फुसा रहे थे।
2. मोमजामे के लिफ़ाफ़े एक-दो दिनों में गल जाते हैं।
3. मोमजामे के लिफ़ाफ़ों का पशुओं को कोई नुकसान नहीं होता।
4. मोमजामे के लिफ़ाफ़ों इस्तेमाल करने के बहुत नुकसान हैं।
ਉੱਤਰ :
1. ग़लत,
2. ग़लत,
3. ग़लत,
4. सही।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

माईंड मैपिंग :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम 1
ਉੱਤਰ :
PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम 2

मिलान करो :

1. आपस में फुस – (क) प्रदूषण
2. मोमजामे का गलना (ख) तीन दिन
3. प्राकृतिक स्रोत (ग) हज़ारों वर्ष
4. प्लास्टिक का सामान (घ) वायु।
ਉੱਤਰ :
1. (ख)
2. (ग)
3. (घ)
4. (क)

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कौन-से विद्यार्थी होशियार इंसान बनते
ਉੱਤਰ :
जो प्रश्न पूछने से झिझकते नहीं हैं।

प्रश्न 2.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों को आग लगाने का क्या नुकसान है?
ਉੱਤਰ :
इनको आग लगाने पर बहुत विषैली गैसें पैदा होती हैं और पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं।

प्रश्न 3.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों को मिट्टी में दबा देने की क्या हानि है?
ਉੱਤਰ :
यह कई हज़ारों वर्ष तक गलते नहीं और हमारी मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को कम कर देंगे।

प्रश्न 4.
मोमजामे के लिफ़ाफ़ों का पशुओं को क्या नुकसान है?
ਉੱਤਰ :
यह उनको पचते नहीं और वह इनको खाकर मर सकते हैं।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 5.
प्राकृतिक स्रोत कौन-से हैं?
ਉੱਤਰ :
प्राकृतिक स्रोत हैं-वायु, पानी, मिट्टी, धूप।

प्रश्न 6.
हमें वृक्ष क्यों लगाने चाहिए?
ਉੱਤਰ :
हमें वायु को शुद्ध करने के लिए वृक्ष लगाने चाहिए।

प्रश्न 7.
उस गैस का नाम बताएं जो सांस लेने के लिए प्रयोग की जाती है।
ਉੱਤਰ :
ऑक्सीजन सांस लेने के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 8.
वृक्षों से संबंधित एक माटो बताएं।
ਉੱਤਰ :
वृक्ष बचाओ, पर्यावरण बचाओ।

प्रश्न 9.
हम पौधों की संभाल कैसे कर सकते
उत्तर :
हम ठीक समय पर पौधों को पानी और खाद देकर इनकी संभाल कर सकते हैं।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 5 प्रकृति और पर्यावरण से प्रेम

प्रश्न 10.
हमें कूड़ा क्यों नहीं जलाना चाहिए?
ਉੱਤਰ :
हमें कूड़ा इसलिए नहीं जलाना चाहिए क्योंकि यह प्रदूषण पैदा करता है।

Leave a Comment