PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

Punjab State Board PSEB 6th Class Agriculture Book Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Agriculture Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

PSEB 6th Class Agriculture Guide फ़सलों का विभाजन Textbook Questions and Answers

(क) एक या दो शब्दों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
मूली के परिवार समूह का नाम बताओ।
उत्तर-
सरसों या करुसीफरी परिवार समूह।

प्रश्न 2.
दो चारे वाली फसलों के नाम बताओ।
उत्तर-
ज्वार, बाजरा।

प्रश्न 3.
दो चीनी वाली फसलों के नाम बताओ।
उत्तर-
कमाद, चुकंदर।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 4.
रबी की दो फसलों के नाम बताओ।
उत्तर-
धान, मक्की।

प्रश्न 5.
ख़रीफ की दो फसलों का नाम बताओ।
उत्तर-
गेहूँ, बरसीम।

प्रश्न 6.
किस परिवार समूह की फसलों के पौधे वायुमण्डल में व्याप्त-नाइट्रोजन को ज़मीन में जमा करते हैं ?
उत्तर-
दाल या लैगूमनोसी।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 7.
किस परिवार समूह की फसलों के दानों में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है ?
उत्तर-
दाल या लैगूमनौसी।

प्रश्न 8.
कौन-सी फसलों को खेत में ही जोत दिया जाता है ?
उत्तर-
हरी खाद वाली फसलें जैसे सन, ढेंचा।

प्रश्न 9.
गर्म जलवायु (Tropical) की दो फसलों के नाम बताओ।
उत्तर-
कमाद, कपास, धान।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 10.
मुख्य फसलों के मध्य शेष समय में बोई जानी वाली फसलों को क्या कहा जाता है ?
उत्तर-
आपात्कालीन फसलें जैसे-तोरिया, सट्ठी मूंगी, सट्ठी मक्की आदि।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
फसल को कहते हैं ?
उत्तर-
किसी विशेष उद्देश्य के लिए उगाए जाने वाले पौधों के समूह जोकि आर्थिक या व्यापारिक महत्त्व रखते हैं, को फसल कहा जाता है।

प्रश्न 2.
फसलों का विभाजन क्यों किया जाता है ?
उत्तर-
फसलों को भिन्न भिन्न आधार पर भिन्न-भिन्न वर्गों में विभाजित किया जाता है। इस तरह उनसे सम्बन्धित जानकारी, योजनाबंदी, पैदावार, सुरक्षा तथा उनके प्रयोग को आसान किया जा सकता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 3.
दाल या लैगूमनोसी (Leguminoseae) परिवार समूह के बारे में बताओ।
उत्तर-
इस पारिवारिक समूह में दालों वाली फसलें जैसे कि मंगी, अरहर, चने, माह तथा सोयाबीन आदि आते हैं। इस परिवार की फसलों में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है। इस परिवार की फसलों के पौधे हवा में से नाइट्रोजन को अपनी जड़ों की गांठों द्वारा ज़मीन में एकत्र करते हैं। इनको इसलिए यूरिया की छोटी फैक्ट्रियां भी कहा जाता है।

प्रश्न 4.
अंतर फसलें क्या होती हैं ?
उत्तर-
यह ऐसी फसलें हैं जिनको किसी मुख्य फसल की कतारों में खाली बचती जगह में कतारों में ही बोया जाता है, जैसे-कपास में मूंगी आदि।

प्रश्न 5.
ट्रैप (Trap) फसलें कौन-सी होती हैं ?
उत्तर-
इन फसलों का काम मुख्य फसल को कीटों से बचाना होता है इनको कीटों को आकर्षित करने के लिए बोया जाता है क्योंकि कीट इस फसल को मुख्य फसल से अधिक पसंद करते हैं। इन फसलों का उद्देश्य पूरा होने पर इन्हें उखाड़ दिया जाता है। जैसे-कमाद में मक्की।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 6.
वार्षिक और बहुवार्षिक फसलों में क्या अंतर है ?
उत्तर-
वार्षिक फसलें-

  1. ये फसलें एक वर्ष में अपना जीवनकाल पूरा कर लेती हैं।
  2. उदाहरण-गेहूँ, मक्की।

बहुवार्षिक फसलों –

  1. ये फसलें एक बार पैदा होने के बाद कई वर्षों तक चलती रहती हैं।
  2. उदाहरण-कमाद, किन्नू, आम।

प्रश्न 7.
आपात्कालीन फसलें कौन-सी होती हैं ?
उत्तर-
ये फसलें दो मुख्य फसलों के बीच बचते समय या मुख्य फसल खराब हो जाने की हालत में बोई जाती हैं। ये बहुत जल्दी बढ़ती हैं : जैसे-सट्ठी मूंगी, सट्ठी मक्की, तोरिया आदि।

प्रश्न 8.
धागे वाली फसलों का किस उद्योग में प्रयोग किया जाता है ? उदाहरण सहित लिखो।
उत्तर-
कपास, सन तथा पटसन ऐसी फसलें हैं। इन फसलों को बारीक तथा मोटा धागा प्राप्त करने के लिए उगाया जाता है। इस धागे को कपड़ा तथा पटसन उद्योग में प्रयोग किया जाता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 9.
किनारे पर बोआई के लिए कौन-सी फसलें उपयोगी होती हैं ?
उत्तर-
यह फसलें मुख्य फसल को आंधी या पशुओं आदि से बचाने के काम आती हैं तथा इनमें कुछ अतिरिक्त आमदन भी हो जाती है। इनको खेत के चारों ओर किनारों पर लगाया जाता है-जैसे अरहर, जंतर आदि।

प्रश्न 10.
गर्म और सर्द जलवायु की फसलों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर-

  1. गर्म जलवायु वाली फसल-कमाद, कपास, धान ।
  2. ठण्डे जलवायु वाली फसल-गेहूँ, जौ।

(ग) पांच-छ: वाक्यों में उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
दाल या लैगूमनोसी (Leguminoseae) परिवार समूह के बारे में विस्तारपूर्वक बताओ।
उत्तर-
इस परिवार समूह में दालों वाली फसलें जैसे, मांह, मुंगी, चने, सोयाबीन, अरहर आदि आती हैं । इस परिवार समूह की फसलें हवा में से नाइट्रोजन को अपनी जड़ों की गांठों द्वारा ज़मीन में जमा कर लेती हैं। इनको यूरिया की छोटी प्राकृतिक फैक्ट्रियां भी कहा जाता है।
इन फसलों के दानों में पोषक तत्त्व तथा प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 2.
हरी खाद वाली फसलों पर नोट लिखें।
उत्तर-
यह फलीदार पौधों की फसल होती हैं जो हवा में से नाइट्रोजन को ज़मीन में जमा करती है तथा जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने में सहायक है। यह फसल जब हरी होती है तो इसको खेत में ही जोत दिया जाता है, इसकी उदाहरण है-सन, जंतर आदि।

प्रश्न 3.
पशुओं के आचार (Silage) के लिए कौन-सी फसलें उपयोगी होती हैं और क्यों ?
उत्तर-
ये फसलें हैं मक्की, जवी, ज्वार आदि। यह फसलें पशुओं के लिए चारे से अचार बनाने के लिए प्रयोग की जाती हैं। इस अचार को हरे चारे के कमी वाले दिनों के लिए प्रयोग किया जाता है। इन फसलों में नमी कम तथा सूखा मादा अधिक होता है।

प्रश्न 4.
असिंचित फसलें किसे कहते हैं ?
उत्तर-
इन फसलों की सिंचाई के लिए कोई प्रबन्ध नहीं किए जाते या नहीं किए जा सकते इसलिए ये फसलें केवल वर्षा के पानी के सहारे ही उगाई जाती हैं तथा वर्षा का होना निचित नहीं होता। राजस्थान में होने वाली फसलें बरौनी (असिंचित) फसलें होती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 5.
ऋतुओं के आधार पर फसलों के विभाजन के बारे में बताओ।
उत्तर-
ऋतुओं के अनुसार विभाजन-
1. ख़रीफ की फसलें-ये फसलें जूनजुलाई या मानसून के आने पर बोई जाती हैं। इनको अक्तूबर नवंबर में काट लिया जाता है। उदाहरण-धान, मक्की, बासमती, कपास, गन्ना, बाजरा, अरहर, मूंगफली आदि।

2. रबी की फसलें-ये फसलें अक्तूबर-नवंबर में बोई जाती हैं। इनको मार्च अप्रैल में काट लिया जाता है। उदाहरण-गेहूँ, जौ, जवी, बरसीम, लूसण, चने, मसूर, सरसों, तोरिया, तारामीरा, सूर्यमुखी तथा अलसी आदि।

Agriculture Guide for Class 6 PSEB फ़सलों का विभाजन Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
ख़रीफ की फसलें किस महीने बोई जाती हैं ?
उत्तर-
जून-जुलाई या मानसून के आने पर।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 2.
रबी की फसलें कब बोई जाती हैं ?
उत्तर-
इनको अक्तूबर-नवंबर के माह में बोया जाता है।

प्रश्न 3.
घास या ग्रैमनी परिवार समूह का उदाहरण दें।
उत्तर-
गेहूँ, धान, मक्का , जौ।

प्रश्न 4.
यूरिया की छोटी प्राकृतिक फैक्टरी किस फसल को कहा जाता है ?
उत्तर-
दाल या लैगूमनोसी परिवार समूह की फसलें जैसे मूंगी, मांह आदि।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 5.
मालवेसी परिवार समूह का उदाहरण दें।
उत्तर-
कपास तथा भिण्डी।

प्रश्न 6.
अनाज की फसलों की उदाहरण दें।
उत्तर-
धान, बासमती, ज्वार, बाजरा, गेहूँ।

प्रश्न 7.
प्रोटीन की मात्रा कौन-सी फसलों में अधिक होती है ?
उत्तर-
दाल वाली फसलों में।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 8.
तेल बीज फसलों का उदाहरण दें।
उत्तर-
तोरिया, अलसी, सूर्यमुखी, तारामीरा।

प्रश्न 9.
मसाले वाली फसलों का उदाहरण दें।
उत्तर-
धनिया, अदरक, हल्दी, काली मिर्च आदि।

प्रश्न 10.
चारे वाली फसलों का उदाहरण दें।
उत्तर-
बरसीम, लूसण, जवी आदि।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 11.
बहुवर्षीय फसलों का उदाहरण दें।
उत्तर-
कमाद, किन्न, आम आदि।

प्रश्न 12.
आपात्कालीन या संकटकालीन फसल का उदाहरण दें।
उत्तर-
तोरिया, सट्ठी मूंगी, सट्ठी मक्की।

प्रश्न 13.
गर्म जलवायु की फसलों का उदाहरण दें।
उत्तर-
कमाद, कपास, धान आदि।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 14.
ठण्डे जलवायु की फसलों की उदाहरण दें।
उत्तर-
गेहूँ, जौ।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
किनारे पर बोने वाली फसलों के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
ये फसलें मुख्य फसलों को आंधी या पशुओं आदि से बचाती हैं तथा इनसे अतिरिक्त आय भी हो जाती है। इनको खेत के चारों तरफ किनारों पर लगाया जाता है, जैसे अरहर, जंतर आदि।

प्रश्न 2.
सिंचित फसलों के बारे में क्या जानते हो ?
उत्तर-
ये फसलें ऐसी हैं जिनकी सिंचाई के लिए पानी का प्रबंध होता है। ये केवल वर्षा के पानी पर निर्भर नहीं होती जैसे-पंजाब में होने वाली फसलें।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

प्रश्न 3.
धागे वाली फसलों के बारे में आप क्या जानते हो ?
उत्तर-
कपास, सन तथा पटसन ऐसी फसलें हैं। इन फसलों को बारीक तथा मोटे धागे प्राप्त करने के लिए उगाया जाता है। इस धागे को कपड़ा तथा पटसन उद्योग में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 4.
अनाज वाली फसलों के बारे में आप क्या जानते हो ?
उत्तर-
कोई भी घास जैसी फसल जिसके दानों को खाने के लिए प्रयोग किया जाता है उसको अनाज वाली फसल कहा जाता है-जैसे-गेहूँ, धान, ज्वार आदि।

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
फसलों के जलवायु आधारित विभाजन के बारे में बताओ।
उत्तर-

  1. गर्म जलवायु (Tropical) की फसलें-ये फसलें गर्म क्षेत्रों में होती हैं जहां ठण्ड नहीं पड़ती, जैसे कपास, धान, कमाद आदि।
  2. ठण्डी जलवायु (Temperate) वाली फसलें-जिन स्थानों पर ठण्ड पड़ना निश्चित होता है ये फसलें ऐसे क्षेत्रों में होती हैं-जैसे-गेहूँ, जौ आदि।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 3 फ़सलों का विभाजन

फ़सलों का विभाजन PSEB 6th Class Agriculture Notes

  1. आर्थिक व व्यापारिक महत्त्व वाले पौधों के समूह को जब किसी विशेष उद्देश्य के लिए उगाया जाता है तो इसको फसल कहा जाता है।
  2. ऋतु अनुसार फसल दो तरह की होती है-रबी की फसलें, खरीफ की फसलें।
  3. वनस्पति विज्ञान के आधार पर फसलों के कुछ परिवार समूह हैं-घास या ग्रेमनी, दाल या लेगूमनोसी, सरसों या करुसीफरी, मालवेसी आदि।
  4. फसल प्रबंध या आर्थिक आधार पर फसलों का विभाजन इस तरह है-अनाज वाली फसलें, दाल वाली, तेल बीज वाली, चारे वाली, स्टार्च वाली, धागे वाली, सब्जी वाली, चीनी वाली, मसाले वाली आदि।
  5. वार्षिक फसलें हैं-गेहूँ, मक्की।
  6. द्विवार्षिक फसलें-प्याज़, चुकंदर।
  7. बहुवर्षीय फसलें हैं-कमाद, किन्नू, आम आदि।
  8. हरी खाद वाली फसलें-सन, जंतर (ढेंचा)।
  9. आपात्कालीन फसलें-तोरिया, सट्ठी मक्की, सट्ठी मूंगी।
  10. पशुओं के लिए अचार वाली फसलें-मक्का, जवी, ज्वार।
  11. अंतर फसलें-कपास में मंगी।
  12. किनारे पर बोई जाने वाली फसलें-अरहर, जंतर।
  13. ट्रैप फसलें-कमाद में मक्की।
  14. गर्म जलवायु की फसलें-कमाद, कपास, धान।
  15. ठण्डी (सर्द) जलवायु की फसलें-गेहूँ, जौ।
  16. सेंजू (सिंचित) फसलें वे हैं जिनको सिंचाई वाले पानी की सहायता से उगाया जाता है।
  17. बरौनी (असिंचित) फसलें वे हैं जो वर्षा के पानी से ही उगाई जाती हैं।

Leave a Comment