PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान

Punjab State Board PSEB 6th Class Computer Book Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Computer Science Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान

Computer Guide for Class 6 PSEB कम्प्यूटर से जान-पहचान Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें।

(i) कम्प्यू टर एक ………….. है।
(क) इलेक्ट्रॉनिक मशीन
(ख) मैकेनिकल मशीन
(ग) चुंबकीय मशीन
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(क) इलेक्ट्रॉनिक मशीन

(ii) कम्प्यूटर …………. कर सकता है।
(क) गणनाएं
(ख) डाटा तथा निर्देश प्राप्त
(ग) स्टोर
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

(iii) कम्प्यूटर अपने सभी कार्य बहुत ………. के साथ करता है।
(क) रफ्तार
(ख) शुद्धता
(ग) गुणवत्ता
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

(iv) बैंकों में कम्प्यूटर का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है ?
(क) बैंक को सुरक्षित रखने के लिए
(ख) खातों का रिकॉर्ड रखने के लिए
(ग) बैंकों को साफ़ रखने के लिए
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ख) खातों का रिकॉर्ड रखने के लिए

PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान

(v) कम्प्यूटर द्वारा किसी भी कार्य को करने के लिए लगाए गए समय को किस इकाई में मापा जाता है ?
(क) मिनट
(ख) घंटे
(ग) मिली सेकंड
(घ) दिन।
उत्तर-
(ग) मिली सेकंड

(vi) शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर का प्रयोग किस कार्य के लिए किया जाता है ?
(क) नोट्स बनाने के लिए
(ख) नतीजे तैयार करने के लिए
(ग) रिपोर्ट तैयार करने के लिए
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

(vii) इन में से कौन-सी कम्प्यूटर की एक कमी है ?
(क) रफ्तार
(ख) शुद्धता
(ग) कोई समझ न होना
(घ) बगैर थके कार्य करना।
उत्तर-
(ग) कोई समझ न होना होना।

2. बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर को परिभाषित करो।
उत्तर-
कम्प्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र है जो यूज़र से डाटा प्राप्त करता है तथा उस को दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रशस्त करता है। प्रोसेस करने के बाद उसके नतीजे को यूज़र को दिखाता है।

प्रश्न 2.
शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर के प्रयोग की व्याख्या करो।
उत्तर-
शिक्षा के क्षेत्र में कम्प्यूटर अध्यापकों तथा विद्यार्थियों दोनों द्वारा प्रयोग किया जाता है। अध्यापक कम्प्यूटर का प्रयोग में तथा क्लास रूम के बाहर पढ़ाने कर सकते हैं। अध्यापक विद्यार्थियों का रिकार्ड रख सकते हैं। विद्यार्थी कम्प्यूटर का प्रयोग नोट्स तैयार करने ड्राइंग करने प्रोजैक्ट बनाने तथा अन्य अध्यापक से संपर्क में कर सकते हैं। आजकल ऑनलाइन शिक्षा भी कम्प्यूटर के माध्यम से दी जा रही है।

प्रश्न 3.
किन्हीं तीन पोर्टेबल कम्प्यूटर यंत्रों के नाम लिखो।
उत्तर-
तीन प्रकार के पोर्टेबल कम्प्यूटर यंत्रों के नाम इस प्रकार हैं-मोबाइल फोन, टैबलेट कम्प्यूटर, लैपटॉप कम्प्यूटर ।

3. बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर की विशेषताओं का वर्णन करो।
उत्तर-
कम्प्यूटर की विशेषताएं निम्नानुसार हैं –
1. गति (Speed) कम्प्यूटर अपना कार्य तीव्र गति से कर सकता है जो कार्य को करने में मनुष्य को कई दिनों का समय लगता है। कम्प्यूटर उसी कार्य को कुछ सेकेंड में पूरा कर सकता है। कम्प्यूटर की गति मिली सेकेंड में मापी जाती है।

2. शुद्धता (Accuracy)-शुद्धता कम्प्यूटर कोई भी कार्य करता है। वह पूर्ण रूप से शुद्ध होता है। उसमें किसी भी प्रकार की गलती नहीं होती अगर कोई गलती मिलती है तो वह मनुष्य के कारण होती है ना कि कम्प्यूटर के कारण।

3. विश्वसनीयता (Diligence) कम्प्यूटर द्वारा कोई भी किया गया कार्य पूर्ण रूप से विश्वसनीय होता है। इसको दोबारा जांचने की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की गलती नहीं होती।

4. अनथक (Versatility)-कम्प्यूटर इंसान की तरह कभी थकता नहीं है। उसको कोई भी कार्य जितनी बार मर्जी दिया जाए वह उसको करता रहेगा यदि कम्प्यूटर को लगातार बहुत दिनों तक भी चलाया जाए तो भी वह थकेगा नहीं और अपने सभी कार्य पूर्ण रूप से सही करेगा।

5. ऑटोमेशन (Automation)-ऑटोमेशन का अर्थ है कार्य को अपने आप करते रहना कम्प्यूटर को जो भी कार्य करने के निर्देश दिए जाते हैं। वह उनका निर्देशों का अपना आप पालन करता रहता है। उसे बार-बार निर्देश देने की ज़रूरत नहीं होती। एक बार किसी कार्य के पूर्ण संदेश मिल जाने के बाद वह कार्य को खत्म कर ही रुकता है।

6. भण्डारण (Storage)-कम्प्यूटर की भण्डारण क्षमता असीमित है। कम्प्यूटर में विभिन्न प्रकार के यंत्र लगाए जा सकते हैं जिससे उसकी क्षमता को ज़रूरत अनुसार बढ़ाया जा सकता है। हम किसी भी प्रकार का डाटा कम्प्यूटर पर स्टोर कर सकते हैं और इस डाटा को लंबे समय तक के लिए दूर करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
कम्प्यूटर के कोई पाँच प्रयोग क्षेत्रों की व्याख्या करो।
उत्तर-
आजकल कम्प्यूटर विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग किया जाता है जिनका वर्णन आगे किया गया है-
1. शिक्षा के क्षेत्र में (In Education) शिक्षा में कम्प्यूटर का प्रयोग हाजरी लगाने, मार्कशीट बनाने, पेपर बनाने आदि में किया जाता है। लाइब्रेरी में भी कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है। इसकी सहायता से रिज़ल्टस बनाए जाते हैं। कम्प्यूटर का प्रयोग कक्षा में पढ़ाने के लिए भी किया जाता है। प्रयोगशालाओं में भी कम्प्यूटर का प्रयोग होता है।

PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान

2. सेहत तथा दवाइयों के क्षेत्र में (In Health and Medicine field) आजकल कम्प्यूटर का प्रयोग अस्पतालों में किया जाता है जहां डॉक्टर इसका प्रयोग मरीज की जांच करने के लिए करते हैं। इनकी सहायता से मरीज को दवाई दी जाती है तथा उनके आपरेशन भी किए जाते हैं।

3. दुकानों में (In Shops) कम्प्यूटर का प्रयोग एक दुकानदार दुकानों में अपने सामान का उपलब्ध रिकार्ड रखने में करता है। वह दुकान में हुई खरीद-बिक्री तथा टैक्स का रिकार्ड कम्प्यूटर में रख सकता है। आजकल कम्प्यूटर पर बिक्री के बिल भी तैयार किए जाते हैं।

4. व्यापार में (Trade Use)-कम्प्यूटर का प्रयोग व्यापार में हिसाब-किताब रखने के लिए किया जाता है। इसकी सहायता से खरीददारी भी की जाती है। हम घर बैठे कम्प्यूटर की सहायता से दुनिया में कहीं से भी खरीददारी कर सकते हैं। इनके प्रयोग से बिलों का भुगतान किया जा सकता है। आजकल बड़े-बड़े माल तथा शोपिंग सैंटरों में इसी का प्रयोग होता है।

5. बैंकों में (In Banks)-आजकल सभी बैंक कम्प्यूटर की सहायता से चलते हैं। ATM मशीन अपने आप में एक कम्प्यूटर है जिससे हम कभी भी पैसे निकाल सकते हैं। हम इंटरनेट की सहायता से कहीं से भी अपना पैसा कहीं भी भेज सकते हैं।

प्रश्न 3.
कम्प्यूटर की सीमाएं कौन-कौन सी हैं ?
उत्तर-
कम्प्यूटर की निम्नलिखित सीमाएं हैं –

  1. यह सिर्फ मानवीय निर्देशों पर कार्य करता है।
  2. इसमें अपनी सोचने-समझने की कोई शक्ति नहीं है।
  3. यह अपना ध्यान नहीं रख सकता।.
  4. कम्प्यूटर की मैमरी मनुष्य की तुलना में सीमित कार्य कर सकती है।
  5. कम्प्यूटर में कोई भावना नहीं होती है।
  6. कम्प्यूटर में दूरदर्शिता की कमी होती है।
  7. यह सिर्फ तर्क आधारित कार्य ही कर सकते हैं।
  8. कम्प्यूटर हार्डवेयर में एक स्वरूपता की कमी है। विभिन्न कम्पनियों के अलग-अलग हार्डवेयर यंत्र होते हैं।
  9. कम्प्यूटर को कार्य करने के लिए खास वातावरण की ज़रूरत होती है। ये तापमान, नमी आदि से काफी प्रभावित होते हैं।

प्रश्न 4.
पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्रों से क्या भाव है ? किन्हीं तीन यंत्रों की व्याख्या करो।
उत्तर-
पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्रों से हमारा अभिप्राय उन यंत्रों से है जिनको प्रयोग करने के लिए हम आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। यह यंत्र आकार में छोटे होते हैं और इनका भार भी कम होता है। आजकल हम कई प्रकार के पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्रों का प्रयोग कर रहे हैं। तीन प्रकार के कम्प्यूटिंग यंत्रों की व्याख्या आगे की गई है –
1. मोबाइल फोन स्मार्टफोन (Mobile/Smart Phone) मोबाइल फोन या स्मार्टफोन आजकल प्रयोग में आने वाला सबसे आम पोर्टेबल कम्प्यूटिंग यंत्र है। यहां लगभग सभी लोगों के पास पाया जाता है। इसमें हम अपने सभी कार्य कर सकते हैं, जिसको करने के लिए हमें एक नॉर्मल कम्प्यूटर की ज़रूरत पड़ती है। आजकल के मोबाइल फोन में हम गाने सुन सकते हैं। फिल्में देख सकते हैं डॉक्यूमैंट तैयार कर सकते हैं तथा सोशल नेटवर्किंग के जरिए अपने दोस्तों तथा मित्रों से भी संपर्क बना सकते हैं। आजकल के मोबाइल फोन काफ़ी तीव्र गति से काम करते हैं तथा भंडारण के लिए भी काफी ज्यादा स्थान प्रदान करते हैं। इन मोबाइल फोनों में इंटरनेट का प्रयोग भी किया जाता है। मोबाइल फोन का प्रयोग शिक्षा व्यापार वाणिज्य मनोरंजन तथा गेम खेलने के लिए किया जा सकता है।

2. टैबलेट (Tablet) टैबलेट कम्प्यूटर एक पतला तथा पोर्टेबल कम्प्यूटर होता है जो कि एक बैटरी की सहायता से चलता है। इस कम्प्यूटर पर टचस्क्रीन लगी होती है। इसको चलाने के लिए हमें अलग कीबोर्ड या माउस की ज़रूरत नहीं होती। स्क्रीन को अपनी उंगली से ही चलाया जा सकता है। इस कम्प्यूटर का प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों के लिए किया जा सकता है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग उन कार्यों में होता है जहां टाइपिंग की ज्यादा ज़रूरत नहीं होती। टैबलेट कम्प्यूटर का अधिकतर प्रयोग शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट तथा शिक्षा में विद्यार्थियों द्वारा देखा जाता है।

3. पामटोप (Palmtop) -यह एक छोटे प्रकार का कम्प्यूटर होता है जिसमें एक छोटी स्क्रीन लगी होती है तथा इसके साथ इसमें एक छोटा सा कीबोर्ड भी होता है। यह कम्प्यूटर में एक मोबाइल फोन की तरह लगता है। आजकल इस कम्प्यूटर का प्रयोग ज्यादा नहीं किया जाता क्योंकि इसका प्रयोग कुछ सीमित कार्यों को करने के लिए ही किया जाता है।

प्रश्न 5.
कम्प्यूटर के प्रयोग की व्याख्या करो।
उत्तर-
हम कम्प्यूटर पर निम्न कार्य कर सकते हैं –

  1. गणितिक गणनाएं।
  2. टैक्सट के स्पैल चैक
  3. गेम खेलना
  4. तस्वीर बनाना।
  5. फिल्म देखना तथा गाने सुनना।
  6. किताबें तथा अखबारें छापना
  7. टिकट बुक करना।
  8. रेलगाड़ी, बसों तथा जहाजों के आने-जाने का पता करना।
  9. मौसम की जानकारी प्राप्त करना।
  10. स्कूल रिपोर्ट, नतीजा तथा समय सारणी तैयार करना।
  11. रेलवे, बस तथा हवाई जहाज़ में सफर करने के लिए टिकट बुक कराना।
  12. किसी जगह पहुँचने के लिए रास्ता पता करना।

PSEB 6th Class Computer Guide कम्प्यूटर से जान-पहचान Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें-

(i) ……… इलैक्ट्रॉनिक मशीन है। :
(क) टी० वी०
(ख) टाइप राइटर
(ग) कम्प्यूटर
(घ) उपरोक्त सारे।
उत्तर-
(ग) कम्प्यूटर

(ii) कम्प्यू टर की रफ़्तार ……….. होती है।
(क) तेज़
(ख) धीमी
(ग) मध्यम
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) तेज़

(iii) कम्प्यूटर की विशाल ……… होती है।
(क) रफ्तार
(ख) मैमरी
(ग) डिस्प्ले
(घ) की-बोर्ड।
उत्तर-
(ख) मैमरी

(iv) व्यापार पर कम्प्यूटर्ज़ का प्रयोग …….. तैयार करने के लिए किया जाता है।
(क) कैश
(ख) टिकटें
(ग) बही खाता
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) बही खाता

(v) कम्प्यूटर का प्रयोग शिक्षा के क्षेत्र में ……….. तथा …….. द्वारा किया जाता है।
(क) अध्यापकों तथा विद्यार्थियों
(ख) व्यापारियों तथा बैंकरों
(ग) माता-पिता तथा बच्चे
(घ) उपरोक्त सारे।
उत्तर-
(क) अध्यापकों तथा विद्यार्थियों

PSEB 6th Class Computer Solutions Chapter 1 कम्प्यूटर से जान-पहचान

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्प्यूटर क्या है ?
उत्तर-
कम्प्यूटर एक इलैक्ट्रॉनिक मशीन है जो इनपुट लेता है, प्रोसैस करता तथा आऊटपुट प्रदान करता है। यह यूजर से डाटा तथा निर्देश प्राप्त करता है।

प्रश्न 2.
कम्प्यूटर की परिभाषा दें।
उत्तर-
कम्प्यूटर एक इलैक्ट्रॉनिक मशीन है जो इनपुट के तौर पर यूजर से डाटा प्राप्त करता है तथा इस डाटे को निर्देश के अनुसार प्रोसैस करता है तथा नतीजा देता है।

प्रश्न 3.
हम कम्प्यूटर पर क्या कर सकते हैं ? कोई चार कार्य लिखें।
उत्तर-
हम कम्प्यूटर पर निम्न कार्य कर सकते हैं

  1. गणितिक गणनाएं
  2. टैक्सट के स्पैल चैक
  3. गेम खेलना
  4. तस्वीर बनाना।

प्रश्न 4.
सेहत तथा दवाइयों के क्षेत्र में एक कम्प्यूटर किस प्रकार मददगार है ?
उत्तर-
सेहत तथा दवाइयों के क्षेत्र में कम्प्यूटर मरीजों की हिस्टरी तथा अन्य रिकार्ड तैयार करता है। इसकी मदद से मरीजों की देख-रेख की जाती है तथा बीमारियों की जांच की जाती है। अस्पतालों की लैबोरेटरी में विभिन्न प्रकार के मैडीकल टैस्ट करने के लिए भी कम्प्यूटर का प्रयोग होता है।

प्रश्न 5.
बैंकों में कम्प्यूटर किस प्रकार मददगार है ?
उत्तर-
बैंकों में कम्प्यूटर की मदद से ग्राहकों के रिकार्ड तथा खाते तैयार किये जाते हैं। बैंकों की ए०टी०एम० मशीन भी कम्प्यूटर की सहायता से चलती है। कम्प्यूटर की मदद से ग्राहक अपने पैसे निकलवा सकते हैं। अपने खाते चैक तथा पैसे निकलवा भी सकते हैं।

Leave a Comment