PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar मुहावरे Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

मुहावरे अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित :

1. अटल रहना = टिके रहना।
प्रयोग – हमें अपने धर्म पर अटल रहना चाहिए।

PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

2. अपनी जान तक लड़ा देना = मरने – मारने से न डरना
प्रयोग – वीर पुरुष लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपनी जान तक लड़ाते हैं।

3. आनन्द के समुद्र में डूबना = बहुत खुश होना
प्रयोग – शब्द कीर्तन सुनकर सभी आनन्द के समुद्र में डूब गए।

4. आड़े समय में पल्ला पकड़ना = मुसीबत के समय सहारा ढूँढ़ना
प्रयोग – सुरेन्द्र ने आड़े समय में पल्ला पकड़ा था, मैं उसे नहीं भूल सकता।

5. आँसुओं से हाथ भिगोना = किसी को बिना कारण दुःख देकर खुश होना
प्रयोग – दुष्ट लोग आँसुओं से हाथ भिगोना मामूली – सी बात समझते हैं।

6. आँख की किरकिरी = दिल में चुभना।
प्रयोग – दूसरों की आँख की किरकिरी मत करो।

7. कोई कसर न छोड़ना = कोई कमी न रहने देना
प्रयोग – वह पास नहीं हो सका पर मेहनत में उसने कोई कसर नहीं छोड़ी।

8. चिन्ता में डूब जाना = बहुत फिक्र करना
प्रयोग – बेटे के न आने पर माता जी चिन्ता में डूब गईं।

9. चेहरा खिल उठना = खुश हो जाना।
प्रयोग – अपने मित्र को देख कर उसका चेहरा खिल उठा।

10. जाल में फँसी मछली = मुसीबत में पड़ा आदमी
प्रयोग – बीमारी में बूढ़ा, जाल में फँसी मछली की तरह तड़प रहा था।

PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

11. जिगर का टुकड़ा = प्यारा बेटा
प्रयोग – राम अपने जिगर के टुकड़े को पल भर के लिए भी दूर नहीं करता।

12. जी ललचाना = इच्छा होना
प्रयोग – जलेबियाँ बनती देख मोहन का जी ललचाने लगा।

13. जीवन फूंक देना = नई जान डालना, उत्साह पैदा करना
प्रयोग – स्वामी विवेकानन्द ने लोगों में जीवन फूंक दिया था।

14. जीवन लीला समाप्त होना = मर जाना
प्रयोग – कुछ दिन की बीमारी के बाद लाला जी की जीवन लीला समाप्त हो गई।

15. दंग रह जाना = हैरान होना
प्रयोग – सर्कस के करतब देख कर बच्चे दंग रह जाते हैं।

16. दाल न गलना = मनचाहा काम न होना
प्रयोग – चले जाओ, यहाँ तुम्हारी दाल न गलेगी।

17. तलवार संभालना = लड़ने के लिए तैयार होना।
प्रयोग – देश की रक्षा के लिए सभी ने तलवार संभाल ली।

18. दिमाग दौड़ाना = गहराई से सोचना
प्रयोग – मोहन ने बहुत दिमाग दौड़ाया पर प्रश्न समझ में नहीं आया।

19. ठाठ का जीवन व्यतीत करना = शान – शौकत से रहना
प्रयोग – पिता की मृत्यु पर देव ठाठ का जीवन व्यतीत करने लगा।

20. हाथ से दस हाथ हो जाना = बहत से सहायता करने वाले मिल जाने
प्रयोग – दोनों लड़के विदेश से लौटने पर लाला जी के हाथ से दस हाथ हो गए।

PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

21. धोखा – धड़ी करना = हेराफेरी करना
प्रयोग – किसी के साथ भी धोखा – धड़ी करना पाप है।

22. धूम मचाना = प्रसिद्ध होना
प्रयोग – जादूगर ने शहर में धूम मचा दी।

23. डट जाना = अड़े रहना
प्रयोग – उपकार परीक्षा के दिनों पढ़ाई में डट जाती है।

24. नयनों से गंगा – यमुना बहाना = खूब आँसू बहाना
प्रयोग – बेटे की मौत पर बुढ़िया के नयनों से गंगा – यमुना बहने लगी।

25. नाक होना = स्वाभिमानी होना
प्रयोग – नेता जी ने अपने काम से नाक होना सिद्ध कर दिया।

26. नौ दो ग्यारह होना = भाग जाना
प्रयोग – सिपाही को देखते ही चोर नौ दो ग्यारह हो गया।

27. नौ नकद न तेरह उधार = तुरन्त उचित कीमत ले लेना
प्रयोग – अच्छे दुकानदार का नियम है – नौ नकद न तेरह उधार।

28. पलक झपकते ही = एक दम थोड़ी – सी देरी में
प्रयोग – पलक झपकते ही घोड़ा दीवार कूद गया।

29. पसीना बहाना = कड़ी मेहनत करना
प्रयोग – आजकल निर्वाह के लिए हर आदमी को पसीना बहाना पड़ता है।

30. परमात्मा में लीन होना = परलोक सिधार जाना।
प्रयोग – भक्त हमेशा परमात्मा में लीन होना चाहता है।

PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

31. प्राण पखेरू उड़ना = मर जाना
प्रयोग – सीढ़ियों से नीचे गिरते ही बुढ़िया के प्राण पखेरू उड़ गए।

32. प्रसन्नता की लहर दौड़ना = बहुत खुश होना
प्रयोग – भारत की जीत पर सब लोगों के चेहरों पर प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।

33. फूला न समाना = बहुत खुश होना
प्रयोग – पास होने पर मोहन फूला न समा रहा था।

34. मन जीत लेना = अपना बना लेना
प्रयोग – छोटी बहू ने अपने अच्छे व्यवहार से सब का मन जीत लिया।

35. मिट्टी में मिलाना = नष्ट करना
प्रयोग – शराबी बेटे ने पिता का सारा धन मिट्टी में मिला दिया।

36. मैदान साफ़ नज़र आना = कोई बाधा या मुश्किल न दिखना
प्रयोग – आगे बढ़ो हर क्षेत्र में मैदान साफ़ नज़र आता है।

37. मोल – भाव करना = कोई वस्तु खरीदते समय कीमत घटाना – बढ़ाना।
प्रयोग – हर चीज़ मोल – भाव करके ही लेनी चाहिए।

38. मौत के घाट उतारना = मार डालना
प्रयोग – गुरु जी ने दोनों पठानों को मौत के घाट उतार दिया।

39. व्यवसाय चमकना = व्यापार में वृद्धि होना
प्रयोग – मेहनत करने से व्यवसाय चमकने लगता है।

40. विचित्र भूमिका निभाना = अद्भुत कार्य करना
प्रयोग – युद्ध में सेनापति ने शत्रुओं पर विजय दिलाने में विचित्र भूमिका निभाई।

PSEB 6th Class Hindi Grammar मुहावरे (2nd Language)

41. विदा लेना = चले जाना।
प्रयोग – दस दिन के बाद स्वामी जी ने विदा ले ली।

42. सन्नाटा छाना = चुप्पी होना
प्रयोग – कर्गों से शहर में सन्नाटा छा जाता है।

43. सुगन्धि आना = मन को अच्छा लगना
प्रयोग – चन्दन की सुगन्धि आना स्वाभाविक है।

44. हाथ बंटाना = मदद करना
प्रयोग – विद्यार्थियों को घर के कामों में भी हाथ बंटाना चाहिए।

45. हाथ – पाँव मारना = कोशिश करना
प्रयोग – हाथ – पाँव मारने से ही काम बन सकता है।

46. हालत बहुत पतली होना = पैसे की कमी होना
प्रयोग – आय का साधन न रहने से उसके घर की हालत बहुत पतली हो गई।

47. हिरण की तरह चौकड़ी भरना = खूब उछलते हुए आगे बढ़ना
प्रयोग – कई धावक हिरण की तरह चौकड़ी भरते हैं।

Leave a Comment