PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां (2nd Language)

Hindi Guide for Class 6 PSEB रसोई का ताज : सब्जियां Textbook Questions and Answers

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

रसोई का ताज : सब्जियां अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें :

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज सब्जियां 1
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज सब्जियां 2
उत्तर :
विद्यार्थी इन शब्दों का लेखन अभ्यास करें।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज सब्जियां 3
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज सब्जियां 4
उत्तर :
विद्यार्थी ऊपर दिए गए हिन्दी शब्दों को समझें और लिखने का अभ्यास करें।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें :

(क) आलू ने अपने किस रूप को पूर्ण आहार कहा?
उत्तर :
आलू ने अपने उबले हुए रूप को पूर्ण आहार कहा।

(ख) टमाटर ने किन रोगियों को अपना सेवन करने से मना किया है?
उत्तर :
टमाटर ने पथरी के रोगियों को अपना सेवन करने से मना किया।

(ग) घीये को शरीर के किस भाग पर मलने से शरीर की गर्मी दूर होती है?
उत्तर :
घीये को तलवों पर मलने से शरीर की गर्मी दूर होती है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

(घ) पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए किस का रस वरदान से कम नहीं है? पाठ के आधार पर बतायें।
उत्तर :
पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए करेले का रस वरदान से कम नहीं है।

(ङ) किस सब्जी के सिर पर ताज़ लगा होता है? पाठ के आधार पर बतायें।
उत्तर :
बैंगन के सिर पर ताज लगा होता है।

(च) किस सब्जी ने कहा कि मुझमें लौह तत्व होता है?
उत्तर :
बैंगन ने कहा कि मुझमें लौह तत्व होता है।

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दें :

(क) आलू ने अपने आपको सब्जियों का राजा क्यों कहा?
उत्तर :
आल ने कहा कि रसोई में सबसे ज्यादा प्रयोग मेरा होता है। प्रत्येक सब्जी के साथ मेरा उपयोग होता है। सभी मुझे पसन्द करते हैं। रायता, परांठा, समोसे, टिक्की, चाट, पकौड़े तथा चिप्स सभी मुझसे ही बनते हैं। इसलिए मैं सब्जियों का राजा हूँ।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

(ख) आलू ने ज़रूरत से ज़्यादा अपना प्रयोग करने से क्यों मना किया?
उत्तर :
आलू ने ज़रूरत से ज्यादा अपना सेवन करने से मना इसलिए किया क्योंकि इससे मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग हो सकता है।

(ग) टमाटर ने अपनी प्रशंसा कैसे की?
उत्तर :
टमाटर ने अपनी प्रशंसा करते हुए कहा, “मुझे देखो ! मेरा रूप कितना सुन्दर है। मेरा लाल-लाल रंग सभी को लुभाता है। मैं जहाँ एक और रक्त निर्माण करता हूँ वहीं रक्त साफ करने में भी सहायक हूँ। मैं जिगर को मजबूत बनाता हूँ और भूख बढ़ाता हूँ।”

(ङ) घीये को किन लोगों से शिकायत है? उसने अपने सेवन के क्या-क्या तरीके बताये?
उत्तर :
घीये को उन लोगों से शिकायत है जो इसे खरीदकर ले तो जाते हैं लेकिन इसकी सब्जी खाने में नाक सिंकोड़ते हैं। रायता, कोफ़ते तथा हलवा के रूप में भी घीये
का सेवन किया जा सकता है।

(च) करेले ने अपने आपको गुणकारी क्यों कहा?
उत्तर :
करेले ने अपने आपको गुणकारी मानते हुए कहा कि मैं पचने में हल्का हूँ। मैं भूख बढ़ाने, भोजन पचाने वाला हूँ। मेरे सेवन से पेट के कीड़े भी मर जाते हैं तथा रक्त भी साफ होता है। पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए तो मैं वरदान से कम नहीं हूँ।

(छ) पुदीने ने अपने आपको गुणों की खान क्यों कहा?
उत्तर :
पुदीने ने अपने गुणों का बखान करते हुए बताया कि मैं गर्मी के कारण होने वाले रोगों जैसे उल्टियाँ, खट्टी डकारें की छुट्टी कर देता हूँ। मेरे सामने इनकी एक नहीं चलती। चटनी के रूप में तो मैं बहुत लोकप्रिय हूँ।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

5. पाठ के आधार पर बतायें कि ये बातें सही (✔) हैं या गलत (❌)

  1. आलू में विटामिन ए तथा प्रोटीन होता है। [ ✔ ]
  2. प्याज़ में कैल्शियम तथा आयरन नहीं होता। [ ]
  3. टमाटर का सूप भूख घटाने वाला है। [ ]
  4. मूली के पत्ते फेंक देने चाहिएं। [ ]
  5. हरी सब्जियाँ बहुत ही गुणकारी होती हैं। [ ]
  6. करेला रक्त शोधक भी होता है। [ ]
  7. पुदीने के सेवन से खट्टी डकारें आती हैं। [ ]

उत्तर :

  1. आलू में विटामिन ए तथा प्रोटीन होता है। [ ✔ ]
  2. प्याज़ में कैल्शियम तथा आयरन नहीं होता। [ ]
  3. टमाटर का सूप भूख घटाने वाला है। [ ]
  4. मूली के पत्ते फेंक देने चाहिएं। [ ]
  5. हरी सब्जियाँ बहुत ही गुणकारी होती हैं। [ ✔ ]
  6. करेला रक्त शोधक भी होता है। [ ✔ ]
  7. पुदीने के सेवन से खट्टी डकारें आती हैं। [ ]

6. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ दे दिए गए हैं। इन्हें वाक्यों में प्रयोग करें :

मुहावरा – अर्थ – वाक्य

  1. शेखी बघारना – अपने मुँह अपनी बड़ाई करना – __________________
  2. नाक सिकोड़ना – घृणा प्रकट करना – __________________
  3. राग अलापना – अपनी ही बात कहते रहना और दूसरों की न सुनना, किसी चीज़ की रट लगाना – __________________
  4. एक न चलना – कोई युक्ति (उपाय) सफल न होना – __________________

उत्तर :

  1. शेखी बघारना-अपने मुँह अपनी बड़ाई करना-शेखी बघारने वाले को कोई भी पसन्द नहीं करता।
  2. नाक सिंकोड़ना-घृणा प्रकट करना-बच्चे घीये की सब्जी देखकर नाक सिंकोडने लगते हैं।
  3. राग अलापना-अपनी ही बात कहते रहना और दूसरों की न सुनना-पिता जी के सामने मोहन अपना ही राग अलापने लगा।
  4. एक न चलना-कोई युक्ति (उपाय) सफल न होना-सेठ जी के सामने नौकर की एक न चली।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

7. सोचिए और लिखिए :

1. आपके विचार में क्या आलू सचमुच सब्जियों का राजा है?
उत्तर :
आल सचमुच ही सब्जियों का राजा है। इसका उपयोग प्रत्येक सब्जी के साथ होता है। बिना इसके कोई भी सब्जी अधूरी है। इसका उपयोग कई रूपों में होता है। परांठे, चाट, टिक्की, चिप्स सब इसी से बनते हैं। अत: यह सब सब्जियों का राजा है।

2. सूप में किन-किन सब्जियों का प्रयोग होता है?
उत्तर :
सूप में अनेक सब्जियों का प्रयोग होता है। मूली, पालक, टमाटर, गाजर के अतिरिक्त करेले और घीए का उपयोग भी सूप में होता है।

3. सलाद के रूप में किन-किन सब्जियों का प्रयोग होता है?
उत्तर :
मूली, खीरा, गाजर, प्याज, टमाटर, चकुन्दर आदि सब्जियों का प्रयोग सलाद के रूप में होता है। सहायक क्रिया-रसोई में जाकर अपनी माता जी की सहायता से सलाद काटना सीखें और सजाएं।

8. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें :

अनेक शब्द – एक शब्द

  1. सरलता से पचने वाला – ___________________
  2. लाभ पहुँचाने वाला – __________________
  3. जनसाधारण को पसंद आने वाला – __________________
  4. बहुत स्वाद वाला – __________________
  5. पुष्ट करने वाला – __________________

उत्तर :

  1. सरलता से पचने वाला – सुपच/सुपच्य।
  2. लाभ पहुंचाने वाला – लाभकारी/लाभदायक।।
  3. जनसाधारण को पसंद आने वाला – लोकप्रिय।
  4. बहुत स्वाद वाला – स्वादिष्ट।
  5. पुष्ट करने वाला – पौष्टिक।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

सहायक क्रिया :

रसोई में जाकर अपनी माता जी की सहायता से सलाद काटना सीखें और उसे सजाकर परोसें।

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जीवन के लिए क्या ज़रूरी है ?
(क) पेड़
(ख) भोजन
(ग) नींबू
(घ) पानी।
उत्तर :
(क) पेड़

प्रश्न 2.
कवि ने फुलवारी में कौन से पौधे लगाने को कहा हैं ?
(क) नींबू
(ख) अनार और अनार
(घ) टमाटर।
उत्तर :
(ख) अनार और अनार

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

प्रश्न 3.
कवि के अनुसार मानव ने हँसना किससे सीखा ?
(क) फूलों से
(ख) पेड़ों से
(ग) मनुष्यों से
(घ) पक्षियों से।
उत्तर :
(क) फूलों से

प्रश्न 4.
पेड़ हमें क्या-क्या देते हैं ?
(क) फल
(ख) फूल
(ग) आक्सीजन
(घ) सभी।
उत्तर :
(घ) सभी।

रसोई का ताज : सब्जियां Summary in Hindi

रसोई का ताज : सब्जियां पाठ का सार

लेखक ने लघु नाटिका में नौ अलग-अलग बच्चों को अलग-अलग सब्जियों के मुखौटे। दर्शाया है जिनमें आलू सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मान कर शेखी बघारता है कि वह सब्जियों का राजा है। उसका उपयोग रसोई में सबसे अधिक होता है। विटामिन और प्रोटीन से युक्त वह बाजार में बारह महीने मिलता है। प्याज ने टोकते हुए उस पर आरोप लगाया कि लोगों में मोटापे का कारण तो वही है। वह भी तो बारह महीने बिकता है और उसके गुण भी अधिक हैं।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज सब्जियां 5

टमाटर ने कहा कि वह रक्त-निर्माण करता है, जिगर को मज़बूत बनाता है और देखने में बहुत सुन्दर है। उसके सूप से भूख बढ़ती है। घीया ने अपने रंग रूप और रस की प्रशंसा की। करेले ने बताया कि वह पचने में हल्का है। पीलिया और शूगर के रोगियों के लिए उसका रस किसी वरदान से कम नहीं।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां

वह खून को साफ भी करता है। मूली ने बताया कि उसके पत्ते तक उपयोगी होते हैं। वह पेट के विकारों और पीलिया के रोगियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होती है। बैंगन ने स्वयं को अपने मुकुट के कारण सरताज बताया उसमें लोह मात्रा अधिक होती है। शलगम और पुदीने ने भी अपनी-अपनी प्रशंसा की। उसी समय घर की मालकिन अंदर आई। उसने उन सबको उठाया और उनका अलग-अलग तरह से प्रयोग कर लिया।

रसोई का ताज : सब्जियां कठिन शब्दों के अर्थ :

  • मुखौटे = आवरण, नकली चेहरा।
  • बारहमास = सारा साल।
  • निराली = अद्भुत, अनोखी।
  • कसूर = दोष।
  • सेवन = उपयोग।
  • सदाबहार = हर समय मिलने वाला।
  • प्रवाह = बहाव।
  • गंध = बदबू।
  • निर्माण = बनाना।
  • ग्राहक = खरीदने वाला।
  • लालायित = इच्छुक।
  • सुपाच्य = जल्दी से पच जाने (हज़म होने) वाला।
  • नाक सिंकोड़ना = नफ़रत करना।
  • तलवों = पैर के निचले हिस्सों।
  • मलना = रगड़ना।
  • गुणकारी = लाभकारी।
  • समझदार = समझ रखने वाले, बुद्धिमान।
  • रक्त-शोधक = खून साफ़ करने वाला।
  • चूक = गलती।
  • विकार = रोग। PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 18 रसोई का ताज : सब्जियां
  • राग अलापना = अपनी तारीफ़ करना।
  • श्याम वर्ण = काला रंग।
  • विजय = जीत।

Leave a Comment