PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन

Punjab State Board PSEB 6th Class Home Science Book Solutions Practical पट्टी बन्द करने के साधन Notes.

PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
टिच बटन कहाँ लगाया जाता है ?
उत्तर-
यह बटन हमेशा वहाँ लगाना चाहिए जहाँ पट्टियाँ ऊपर नीचे बनी हों।

प्रश्न 2.
हुक और आई कहाँ मिलते हैं ?
उत्तर-
हुक और आई बाज़ार में मिलते हैं।

प्रश्न 3.
कोट बटन कहाँ लगाया जाता है ?
उत्तर-
यह बटन कोट और पैंटों पर लगाया जाता है।

PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
हुक लगाने की विधि लिखो।
उत्तर-

  1. ऊपर वाली पट्टी के अन्दर वाले हिस्से पर हुक रखकर दोहरे धागे के साथ हुक के नीचे बने गोल कुंडों को बारी-बारी से नत्थी करते हैं।
  2. प्रत्येक टाँका भरने के समय कपड़े के दो-तीन धागे लेते हैं।
  3. सूई को कपड़े से कुंडे के पास निकालकर उसके ऊपर कपड़ों के साथ सूई-धागे की सहायता से नत्थी करते हैं।

प्रश्न 2.
आई बनाने की विधि लिखो।
उत्तर-
सूई में दोहरा धागा डालते हैं। इसके बाद सूई को निचली पट्टी के नीचे से ऊपर निकालते हैं। अब दो सेंटीमीटर जगह छोड़कर सूई को कपड़े के नीचे से निकालकर धागे के पास निकालते हैं। इस तरह दो-तीन बार निकालते हैं। टाँका एक धागे के अन्तर से ही समानान्तर निकलना चाहिए। इसके बाद धागा आगे करना चाहिए। सूई को एक तरफ से इन धागों के नीचे से कपड़े के बीच से निकालकर दूसरी तरफ निकालते हैं। धागा आगे रहना चाहिए और सूई उसके बीच से निकालना चाहिए। इस प्रकार एक या दो सेंटीमीटर के धागे को दाएँ से बाएँ नत्थी करना चाहिए। जब पूरा हो जाए तो हुक की आई तैयार हो जाती है।

PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन

प्रश्न 3.
कोट बटन के बारे में तुम क्या जानते हो, लिखो।
उत्तर-
इस बटन को कोट और पैंटों पर लगाया जाता है। इसको बड़ी मज़बूती से लगाना चाहिए। यह बटन दूसरे बटन की अपेक्षा महँगा भी होता है और रोज़-रोज़ लाया भी नहीं जा सकता। इसलिए काम पक्का और साफ़ होना चाहिए।
PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन 1
चित्र 5.2.1. कोट बटन

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखो
(क) टिच बटन
(ख) हुक ‘आई।
उत्तर-
(क) टिच बटन-यह बटन हमेशा वहाँ लगाया जाना चाहिए जहाँ पट्टियाँ ऊपर नीचे बनी हों। यह कमीज़, फ्रॉक, झबले आदि पर लगाए जाते हैं। कई व्यक्ति बच्चों के पट्टी वाले स्वैटर बनाकर वहाँ भी लगा देते हैं। जब छोटी मोहरी की सलवारों का प्रचलन था तो कहाँ भी टिच बटन या हुक लगाए जाते थे।
PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन 2
चित्र 5.2.2. टिच बटन

(ख) हुक ‘आई’-हुक और इसकी ‘आई’ बाज़ार में आसानी से मिल जाते हैं। यह भी टिच बटनों की तरह कमीज़ की बगल (साइड) और सलवार की तंग मोहरी और फ्रॉक आदि पर लगाए जाते हैं। इसको लगाने के लिए भी दोहरा धागा इस्तेमाल किया जाता है।
PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन 3
चित्र 5.2.3. हुक ‘आई

PSEB 6th Class Home Science Practical पट्टी बन्द करने के साधन

पट्टी बन्द करने के साधन PSEB 6th Class Home Science Notes

  • टिच बटन हमेशा वहाँ लगाना चाहिए जहाँ पट्टियाँ ऊपर नीचे बनी हों।
  • सूई में कपड़े के रंग का दोहरा धागा डालना चाहिए।
  • बटन को कोट और पैंटों पर लगाना चाहिए।

Leave a Comment