PSEB 6th Class Science Notes Chapter 14 पानी

This PSEB 6th Class Science Notes Chapter 14 पानी will help you in revision during exams.

PSEB 6th Class Science Notes Chapter 14 पानी

→ जल एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है और इसे जीवन के लिए वरदान माना जाता है।

→ जल पूरी पृथ्वी पर मौजूद है।

→ पृथ्वी की सतह का लगभग 3/4 भाग पानी से ढका हुआ है।

→ मानव शरीर में 70% पानी होता है।

→ हमें अपने दैनिक कार्यों तथा अन्य वस्तुओं के उत्पादन के लिए जल की आवश्यकता होती है। पानी के दो मुख्य स्रोत सतही जल और भूजल हैं।

→ जल तीन अवस्थाओं अर्थात ठोस, द्रव और गैस में पाया जाता है।

→ हमें तालाबों, झीलों, नदियों, कुओं आदि से पानी मिलता है।

→ समुद्र या सागर का पानी खारा होता है। यह पीने के लिए और घरेलू, कृषि और औद्योगिक जरूरतों के लिए उपयुक्त नहीं है।

→ चूंकि जल एक महत्त्वपूर्ण संसाधन है, इसलिए इसे संरक्षित किया जाना चाहिए।

→ जल का विवेकपूर्ण उपयोग और उसे बचाना ही जल संरक्षण है।

→ बारिश का पानी, पानी का शुद्ध रूप है और पीने के लिए सुरक्षित है।

→ वर्षा जल संचयन एक ऐसी तकनीक है जो वर्षा जल के संग्रहण द्वारा जल संरक्षण करती है। इस पानी का पुनउपयोग विभिन्न उपयोगी उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

→ जल चक्र एक चक्रीय प्रक्रिया है जिसमें जल पृथ्वी और वायुमंडल के बीच परिचालित होता है।

→ महासागरीय जल, जल चक्र को जल की आपूर्ति करता है और इस प्रकार एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

PSEB 6th Class Science Notes Chapter 14 पानी

→ महासागरों, झीलों, गीले कपड़ों और पौधों का पानी वाष्पित हो जाता है।

→ बादल हवा में वाष्पित जल के संघनन रूप मात्र हैं।

→ बादल बारिश का कारण बनते हैं और पानी पृथ्वी, महासागरों, झीलों आदि में लौट आता है।

→ पहाड़ों पर बर्फ पिघलती है और पानी नदियों में चला जाता है।

→ जल भी भूमि द्वारा अवशोषित किया जाता है और भूजल के रूप में हमारे लिए उपलब्ध हो जाता है।

→ भारी बारिश और बारिश नहीं होने से बहुत सारी समस्याएँ होती हैं।

→ भारी बारिश बाढ़ का कारण बनती है जो जीवन और संपत्ति को नष्ट कर देती है।

→ अपनी सामान्य सीमा से अधिक मात्रा में पानी का अतिप्रवाह बाढ़ के रूप में जाना जाता है।

→ बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है।

→ किसी क्षेत्र में कोई वर्षा या बहुत कम वर्षा सूखे का कारण है। सूखे की स्थिति में भोजन, चारा और पानी की उपलब्धता नगण्य हो जाती है।

→ जनसंख्या वृद्धि के साथ उद्योग और कृषि भी बढ़ते हैं जो पानी के उपयोग पर जोर देते हैं।

→ पिघलना या गलन-ठोस के द्रव में बदलने की प्रक्रिया को पिघलना या गलन कहते हैं।

→ गलनांक-जिस तापमान पर कोई ठोस द्रव में बदलता है उस तापमान को गलनांक कहते हैं।

→ जमना या हिमीकरण-किसी तरल के ठोस में बदलने की प्रक्रिया को जमना या हिमीकरण कहते हैं।

PSEB 6th Class Science Notes Chapter 14 पानी

→ वाष्पीकरण-किसी तरल के वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं।

→ वाष्पोत्सर्जन-जिस प्रक्रिया से पौधे हवा में अपना पानी खो देते हैं उसे वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

→ संघनन-जलवाष्पों के जल में परिवर्तन की प्रक्रिया संघनन कहलाती है।

→ अवक्षेपण-वर्षा और हिम के रूप में जल का गिरना अवक्षेपण कहलाता है।

→ बादल–संघनित पानी की बूंदे मिलकर बादल बनाती हैं।

→ जल चक्र-जल का हवा में वाष्पीकरण, संघनन द्वारा बादलों का बनना और पृथ्वी पर वर्षा का गिरना प्रकृति में जल चक्र का निर्माण करता है।

→ वर्षा जल संचयन या संग्रहण-वर्षा जल को ऐसे समय में उपयोग के लिए एकत्र करना जब वह उपलब्ध न हो वर्षा जल संचयन या संग्रहण कहलाता है।

Leave a Comment