PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 7 एम० एस० डॉस

Computer Guide for Class 7 PSEB एम० एस० डॉस Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें –

1. इंटरफेस में हम ग्राफिक्स का प्रयोग करते हैं।
(क) CUI
(ख) GUI
(ग) DOS
(घ) Windows.
उत्तर-
(ख) GUI

2. डॉस एक ……………………….. यूजर सिस्टम है।
(क) Single
(ख) Multiple
(ग) Zero
(घ) Two.
उत्तर-
(क) Single

3. डॉस का पूरा नाम …………….. है।
(क) Data Operating System
(ख) Dull Operating System
(ग) Disk Operating System
(घ) Device Operating System.
उत्तर-
(ग) Disk Operating System

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस

4. डॉस …………… का एक उदाहरण है।
(क) GUI
(ख) CUI
(ग) CCLI
(घ) CLI.
उत्तर-
(ख) CUI

5. ………….. कम्प्यूटर की कमांड टाइप करने का एंटरी प्वाइंट है।
(क) Command Prompt
(ख) Common Prompt
(ग) Cursor
(घ) Black Screen.
उत्तर-
(क) Command Prompt

2. सही या ग़लत बताओ

1. एक आप्रेटिंग सिस्टम कम्प्यूटर के सारे हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर का प्रबंध करता है।
उत्तर-
सही

2. जी यु आई तथा सी यु आई अलग-अलग इंटरफेस है।
उत्तर-
सही

3. एम एस डॉस में कमांड देने के लिए उसे टाइप करना पड़ता है।
उत्तर-
सही

4. जी यू आई इंटरफेस में स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक्स नहीं होता है।
उत्तर-
ग़लत

5. एम एस डॉस कमांड प्रोम्पट विंडो खोलने के लिए एक कमांड का प्रयोग होता है।
उत्तर-
सही।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
डॉस क्या है ?
उत्तर-
डॉस का अर्थ है डिस्क आप्रेटिंग सिस्टम। यह माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी का आप्रेटिंग सिस्टम है। यह क्रैक्टर वेस्ड आप्रेटिंग सिस्टम है। इसमें काफी सारी कमांडज़ हैं।

प्रश्न 2.
जी यू आई क्या है ?
उत्तर-
जी यू आई का अर्थ है ग्राफिकल यूजर इंटरफेस। इससे अभिप्राय कम्प्यूटर के उस इंटरफेस से है जिसमें कम्प्यूटर को कमांड देने के लिए ग्राफिकल आबजैक्ट जैसे आइकन, पिक्चर, तथा माऊस का प्रयोग किया जाता है। इसमें कार्य करना आसान होता है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ इसका उदाहरण है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस

प्रश्न 3.
सी यू आई क्या है ?
उत्तर-
सी यू आई का अर्थ है क्रैक्टर यूजर इंटरफेस। यह कम्प्यूटर को कमांड देने का वह ढंग है जिसमें कम्प्यूटर को कमांड टाइप करके दी जाती है। इसमें ग्राफिकल कार्य नहीं किये जा सकते। डॉस इसका उदाहरण है।

प्रश्न 4.
कमांड प्रोम्पट क्या है ?
उत्तर-
डॉस में जिस स्थान पर कमांड टाइप की जाती है उसको कमांड प्रोम्पट कहा जाता है। इसमें पहले ड्राइव को दर्शाता एक क्रैक्टर होता है फिर कॉलन (:) का निशान होता है, फिर स्लैश () तथा (>) निशान होते हैं। इनको अपनी आवश्यकता अनुसार बदला भी जा सकता है।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
डॉस में कमांड लिखने के तरीके का वर्णन करें।
उत्तर-
डॉस में कमांड टाइप करके दी जाती है। इसको कमांड प्रोम्पट पर टाइप किया जाता है। इसके लिए हमें कमांड के सिंटैक्स का पूरा पता होना चाहिए। कमांड को टाइप करने के निम्न पग हैं-

  1. डॉस खोलें।
  2. कमांड का नाम टाइप करें।
  3. कमांड के विकल्प टाइप करें।
  4. कमाई के आर्गुमैंट टाइप करें।
  5. एंटर की दबाएं। (कमांड चल पड़ेगी।)

प्रश्न 2.
सी यू आई तथा जी यू आई की तुलना करें।
उत्तर-
सी यू आई तथा जी यू आई में निम्न अंतर है –

सी यू आई जी यू आई
1. सी यू आई का अर्थ है क्रैक्टर यूजर इंटरफेस। 1. जी यू आई का अर्थ है ग्राफिकल यूजर इंटरफेस।
2. इसमें कमांड टाइप की जाती है। 2. इसमें कमांड सिलैक्ट की जाती है।
3. इसमें कमांड याद रखनी पड़ती है। 3. इसमें कमांड याद नहीं रखनी पड़ती।
4. इसमें ग्राफिक्स नहीं होते। 4. इसमें ग्राफिक्स प्रयोग होते हैं।
5. ये आकार में छोटे होते हैं। 5. ये आकार में बड़े होते हैं।
6. डॉस इसकी उदाहरण है। 6. विंडोज इसकी उदाहरण है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस 1

प्रश्न 3.
डॉस को किस प्रकार खोला जाता है ?
उत्तर-
डॉस को खोलने के निम्न पग हैं

  1. Start बटन पर क्लिक करें।
  2. All Programs पर क्लिक करें।
  3. Command Prompt बटन पर क्लिक करें। (डॉस खुल जाएगी।)

या

  1. Start बटन पर क्लिक करें।
  2. Run बॉक्स में cmd टाइप करें।
  3. Run बटन पर क्लिक करें। (डॉस खुल जाएगी।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस 2

PSEB 7th Class Computer Guide एम० एस० डॉस Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. डॉस एक ………….. है।
(क) वर्ड प्रोसैसर
(ख) हार्डवेयर
(ग) आप्रेटिंग सिस्टम
(घ) स्प्रेडशीट।
उत्तर-
(ग) आप्रेटिंग सिस्टम

2. डॉस ………………. प्रकार का है।
(क) GUI
(ख) MUI
(ग) PUI
(घ) CUI.
उत्तर-
(घ) CUI.

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस

3. डॉस खोलने की कमांड ………..
(क) DOS
(ख) Cmd
(ग) Win
(घ) Calc.
उत्तर-
(ख) Cmd

4. कमांड प्रोम्पट ……………………… होता है।’
(क) ड्राइव नेम
(ख) :
(ग) ।
(घ) सारे ही।
उत्तर-
(घ) सारे ही।

सही या ग़लत बताएँ

1. डॉस एक हार्डवेयर है।
उत्तर-
ग़लत

2. डॉस जी यू आई है।
उत्तर-
ग़लत

3. डॉस को विंडो से नहीं चलाया जा सकता।
उत्तर-
ग़लत

4. डॉस में कमांड टाइप की जाती है।
उत्तर-
सही।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
अगर टाइप करते समय ग़लती हो जाए तो क्या करें ?
उत्तर-
अगर टाइप करते समय ग़लती हो जाए तो Backspace द्वारा ठीक किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
कमांड कब चलती है ?
उत्तर-
कमांड एंटर को दबाने के बाद चलती है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 7 एम० एस० डॉस

प्रश्न 3.
ग़लत कमांड के लिए क्या संदेश आता है ?
उत्तर-
ग़लत कमांड टाइप पर निम्न संदेश आता है। Bad Command or File Name

Leave a Comment