PSEB 7th Class Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

This PSEB 7th Class Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन will help you in revision during exams.

PSEB 7th Class Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

→ परिवर्तन जीवन की प्रवृत्ति है। हमारे दैनिक जीवन में कई परिवर्तन होते हैं।

→ परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं-

  1. भौतिक परिवर्तन
  2. रासायनिक परिवर्तन।

→ परिवर्तन का सदैव कोई कारण होता है।

→ कुछ परिवर्तनों को नियन्त्रित किया जा सकता है और कुछ को नहीं किया जा सकता।

→ भौतिक परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता।

→ रासायनिक परिवर्तन सामान्यतः अनुत्क्रमणीय होते हैं।

→ रासायनिक परिवर्तनों में पैदा होने वाले नए पदार्थों के गुण बिल्कुल अलग (नए) होते हैं।

→ परिवर्तनों को उनकी समानताओं के आधार पर वर्गीकृत किया जा सकता है।

→ पदार्थों के आकार, माप, रंग, अवस्था जैसे गुण उसके भौतिक गुण कहलाते हैं।

→ वह परिवर्तन जिसमें किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन हो जाता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।

→ मैग्नीशियम की पट्टी (रिबन) चमकीले सफेद प्रकाश से जलती है।

PSEB 7th Class Science Notes Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

→ जब चूने के पानी में से कार्बन डाइऑक्साइड गुजारी जाती है, तो वह दुधिया हो जाता है।

→ रासायनिक परिवर्तनों में ध्वनि, प्रकाश, ताप (ऊष्मा), गंध, गैस, रंग आदि उत्पन्न होता है।

→ जलना एक रासायनिक परिवर्तन है जिसमें सदैव ऊष्मा निष्कासित होती है।

→ वायुमंडल में ओज़ोन की एक परत है।

→ जंग लगने के लिए ऑक्सीजन तथा पानी दोनों की आवश्यकता होती है।

→ गैल्वेनाइजेशन प्रक्रिया में लोहे पर जिंक की परत चढ़ाई जाती है।

→ लोहे को पेंट करके जंग लगने से बचाया जा सकता है।

→ क्रिस्टलीकरण विधि से किसी भी पदार्थ के विलयन में से बड़े आकार के क्रिस्टल प्राप्त किए जा सकते हैं।

→ भौतिक परिवर्तन : वे परिवर्तन, जिनमें केवल पदार्थों के भौतिक गुण ही बदलें और कोई नया पदार्थ न बने, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। उदाहरण-जल में नमक का घोल।

→ रासायनिक परिवर्तन : वे परिवर्तन जिनके द्वारा बिल्कुल नए पदार्थ उत्पन्न हों, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। उदाहरण-कोले को जलाना।

→ जंग लगना : लोहे द्वारा नमी युक्त वायु में भूरे रंग की परत से ढक जाने की प्रक्रिया को जंग लगना कहते हैं।

→ गैल्वेनाइजेशन : लोहे को जंग से बचाने के लिए जिंक की परत चढ़ाई जाती है इस प्रक्रिया को गैल्बेनाइजेशन कहते हैं।

→ क्रिस्टलीकरण : किसी घुलनशील पदार्थ से बड़े आकार के क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया को क्रिस्टलीकरण कहते हैं।

Leave a Comment