PSEB 7th Class Science Notes Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

This PSEB 7th Class Science Notes Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन will help you in revision during exams.

PSEB 7th Class Science Notes Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

→ किसी स्थान का मौसम दिन-प्रतिदिन तथा सप्ताह दर सप्ताह परिवर्तित होता रहता है।

→ मौसम तापमान, आर्द्रता तथा वर्षा पर निर्भर करता है।

→ नमी (आर्द्रता), वायु के जलवाष्पों का माप है।

→ भारतीय मौसम विभाग, मौसम के पूर्वानुमान के लिए प्रतिदिन विभिन्न स्थानों के ताप, वायु वेग आदि के आँकड़े एकत्रित करता है।

→ किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमंडल की परिस्थिति, उस स्थान का मौसम कहलाती है।

→ मौसम क्षण भर में परिवर्तित हो सकता है।

→ वे कारक जिन पर मौसम निर्भर करता है, मौसम के घटक कहलाते हैं।

→ तापमान मापने के लिए विशेष अधिकतम-न्यूनतम तापमापी उपयोग में लाए जाते हैं।

→ दिन का अधिकतम तापमान सामान्यतः दोपहर के बाद होता है और न्यूनतम तापमान सामान्यतः प्रात: में होता है।

→ मौसम में सभी परिवर्तन सूर्य के कारण होते हैं।

PSEB 7th Class Science Notes Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

→ सर्दियों में दिन की लंबाई कम होती है और रात जल्दी हो जाती है।

→ किसी स्थान के मौसम की लंबाई, उस स्थान पर इकट्ठे आंकड़ों के आधार पर बने मौसम का पैटर्न, उस
स्थान की जलवायु कहलाता है।

→ विभिन्न स्थानों का जलवायु विभिन्न होता है। यह गर्म और शुष्क से गर्म और आर्द्र तक बदलता है।

→ जलवायु का जीवों पर गहरा प्रभाव है।

→ जंतु उन स्थितियों में जीने के लिए अनुकूलित होते हैं, जिनमें वे रहते हैं।
ध्रुवीय क्षेत्र, ध्रुवों के समीप होते हैं, जैसे-उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।

→ कनाडा ग्रीनलैंड, आइसलैंड, नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड, अमेरिका में अलास्का और रूस के साइबेरियाई क्षेत्र ध्रुवीय क्षेत्र हैं ।

→ भारत, मलेशिया, इंडोनेशिया, ब्राजील, काँगो गणतंत्र, केन्या, युगांडा और नाइजीरिया में ऊष्ण कटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं।

→ ध्रुवीय क्षेत्रों में ठंडी जलवायु पाई जाती है।

→ पेंग्विन और ध्रुवीय भालू, ध्रुवीय क्षेत्रों में रहते हैं।

→ ध्रुवीय क्षेत्र सफेद बर्फ से ढके रहते हैं।

→ ध्रुवीय भालू के शरीर पर सफेद बाल इसकी रक्षा और शिकार पकड़ने में सहायता करते हैं।

→ पैंग्विन भी अच्छे तैराक होते हैं इसलिए यह आसानी से सफेद पृष्ठभूमि में मिल जाते हैं।

→ ध्रुवीय भालू और पेंग्विन के अतिरिक्त कई अन्य जंतु भी ध्रुवीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

→ कई मछलियाँ ठंडे पानी में रह सकती हैं।

→ उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में जलवायु सामान्यतः गर्म होती है, क्योंकि ये क्षेत्र भूमध्य रेखा के आस-पास स्थित होते हैं। इन क्षेत्रों में तापमान 15°C से 40°C तक बदलता रहता है।

PSEB 7th Class Science Notes Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

→ भूमध्य रेखा के आस-पास के क्षेत्रों में वर्ष भर रात और दिन की लंबाई लगभग बराबर होती हैं।

→ मौसम : किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमंडल की प्रतिदिन की परिस्थिति उस स्थान का मौसम कहलाती है।

→ जलवायु : किसी स्थान के मौसम की लंबी अवधि, जैसे 25 वर्ष में एकत्रित आँकड़ों के आधार पर बना मौसम का पैटर्न, उस स्थान की जलवायु कहलाता है।

→ अनुकूलन : पौधों और जीवों के विशेष लक्षण अर्थात् स्वभाव जो उन्हें एक आवास में रहने के अनुकूल बनाते हैं, को अनुकूलन कहते हैं।

→ प्रवास : जंतुओं द्वारा सख्त जलवायु परिस्थितियों से बचने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान का स्थानांतरण प्रवास कहलाता है।

Leave a Comment