PSEB 8th Class Science Notes Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

This PSEB 8th Class Science Notes Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक will help you in revision during exams.

PSEB 8th Class Science Notes Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

→ रेशों से कपड़े बनते हैं।

→ तागों के मिलने से रेशे बनते हैं।

→ तागे कृत्रिम अथवा प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त हो सकते हैं।

→ संश्लेषित रेशों को मानव निर्मित अथवा कृत्रिम रेशे भी कहते हैं।

→ संश्लेषित अथवा कृत्रिम रेशे छोटी इकाइयों को जोड़कर बनायी गई एक लंबी श्रृंखला है। बहुत बड़ी शृंखला को बहुलक (पालीमर) कहते हैं।

→ सेलुलोज़ एक प्राकृतिक बहुलक है।

→ रेयॉन, नाइलॉन, पॉलिएस्टर अथवा ऐक्रिलिक मानव निर्मित रेशे हैं।

→ प्राकृतिक रेशों (कपास, रेशम आदि) के स्रोत पौधे और जंतु हैं।

→ कृत्रिम रेशों के स्रोत पौधे (लकड़ी) या जीवाश्म ईंधन (कोयला आदि) हैं।

→ नाइलॉन पहला पूर्ण संश्लेषित रेशा था।

→ विभिन्न रेशे अपनी प्रबलता, जल अवशोषण क्षमता, दहन प्रकृति, मूल्य, चिरस्थायित्व, उपलब्धता और रख-रखाव परिस्थितियों से पहचाने जाते हैं।

PSEB 8th Class Science Notes Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक

→ प्लास्टिक एक बहुलक है, जिसमें छोटी इकाइयाँ विभिन्न आकारों से जुड़ी हैं।

→ प्लास्टिक दो किस्म के हैं

  1. थर्मोप्लास्टिक,
  2. थर्मोसेटिंग प्लास्टिक।

→ पॉलिथीन भी एक प्रकार का प्लास्टिक है।

→ प्लास्टिक हल्का, मज़बूत, चिरस्थायी, जंगरहित, उष्मा और विद्युत् का रोधक है।

→ प्लास्टिक अपशिष्ट पर्यावरण हितैषी नहीं है। यह जैव अनिम्नीकरण प्रकृति का है। जलने पर यह विषैली गैसें उत्पन्न करता है, जो बदबू फैलाती हैं। भूमि पर डालने से, भूमि बंजर हो जाती है, क्योंकि इसका अपघटन जल्दी नहीं होता।

→ संश्लेषित अपशिष्ट के निस्तारण को 4R सिद्धांत (Reduce. Reuse. Recycle. Recover) को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

→ मानव-निर्मित रेशे (Man made fibres)- मानव द्वारा बनाए गए रेशों को मानव निर्मित रेशे कहते हैं।

→ पॉलिमर (Polymer)-रसायने पदार्थों की एक जैसी छोटी इकाइयों से मिलकर बनी एक लंबी श्रृंखला अथवा एक जैसी छोटी इकाइयों से बनी बड़ी शृंखला।

→ रेयॉन (Rayon)-कृत्रिम रेशा जिसकी प्रकृति रेशम जैसी होती है इसे कृत्रिम रेशम भी कहते हैं।

→ पेट (PET)-पालिएस्टर की एक विशेष किस्म जिससे बोतलें, फिल्में, तारें, बर्तन आदि बनाए जाते हैं।

→ थर्मोप्लास्टिक (Thermoplastic)-प्लास्टिक की किस्म, जो गर्म होने पर अपना आकार बदल लेती है और आसानी से मुड़ सकती है, थर्मोप्लास्टिक कहलाती है।

→ थर्मोसैटिंग प्लास्टिक (Thermo Setting Plastic)-प्लास्टिक की किस्म, जो गर्म करने पर नर्म नहीं होती, थर्मोसैटिंग प्लास्टिक कहलाती है। इसे केवल एक ही बार साँचे में डाला जा सकता है।

Leave a Comment