PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण

Punjab State Board PSEB 8th Class Science Book Solutions Chapter 12 घर्षण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Science Chapter 12 घर्षण

PSEB 8th Class Science Guide घर्षण Textbook Questions and Answers

अभ्यास

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) घर्षण एक-दूसरे के संपर्क में रखी दो वस्तुओं के पृष्ठों के बीच …………………….. का विरोध करता है।
उत्तर-
गति

(ख) घर्षण पृष्ठों के ………………….. पर निर्भर करता है।
उत्तर-
चिकनेपन

(ग) घर्षण से ……………………. उत्पन्न होती है।
उत्तर-
ऊष्मा

(घ) कैरम बोर्ड पर पाऊडर छिड़कने से घर्षण ……………………….. हो जाता है।
उत्तर-
कम

(ङ) सर्पा घर्षण स्थैतिक घर्षण से ………………………….. होता है।
उत्तर-
कम।

प्रश्न 2.
चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने लिए कहा गया। उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए-
(क) लोटनिक, स्थैतिक, सपी
(ख) लोटनिक, सी, स्थैतिक
(ग) स्थैतिक, सी, लोटनिक
(घ) सी, स्थैतिक, लोटनिक।
उत्तर-
(ग) स्थैतिक, सी, लोटनिक।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 3.
आलिदा अपनी खिलौना कार को संगमरमर के सूखे फर्श, संगमरमर के गीले फर्श, फर्श पर बिछे समाचार-पत्र तथा तौलिए पर चलाती है। कार पर विभिन्न पृष्ठों द्वारा लगे घर्षण बल का बढ़ता क्रम होगा-
(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया
(ख) समाचार-पत्र, तौलिया, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(ग) तौलिया, समाचार-पत्र, संगमरमर का सूखा फर्श, संगमरमर का गीला फर्श
(घ) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, तौलिया, समाचार-पत्र।
उत्तर-
(क) संगमरमर का गीला फर्श, संगमरमर का सूखा फर्श, समाचार-पत्र, तौलिया।

प्रश्न 4.
मान लीजिए आप अपने डेस्क को थोड़ा झुकाते हैं। उस पर रखी कोई पुस्तक नीचे की ओर सरकना आरंभ कर देती है। इस पर लगे घर्षण बल की दिशा दर्शाइए।
उत्तर-
घर्षण बल ऊपर की दिशा में लगता है।

प्रश्न 5.
मान लीजिए दुर्घटनावश साबुन के पानी से भरी बाल्टी संगमरमर के किसी फर्श पर उलट जाए। इस गीले फर्श पर आपके लिए चलना आसान होगा या कठिन। अपने उत्तर का कारण बताइए।
उत्तर-
हम जानते हैं कि चलने में सुगमता के लिए एक सीमा तक घर्षण होना वांछनीय है। साबुन का पानी गिरने से गीले हुए फर्श पर चलना कठिन हो जाता है क्योंकि इस अवस्था में चिकने साबुन के पानी की पतली परत बन जाती है। इस प्रकार अनियमितताओं का अंत: बंधन काफ़ी सीमा तक कम हो जाता है जिससे चलने में कठिनाई अनुभव होती है।

प्रश्न 6.
खिलाड़ी कीलदार जूते ( स्पाइक्स ) क्यों पहनते हैं ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
कीलदार जूतों की फर्श पर पकड़ मजबूत होती है और वे फिसलने से बचाते हैं। इसलिए खिलाड़ी कीलदार जूते पहनते हैं।

प्रश्न 7.
इकबाल को हलकी पेटिका धकेलनी है तथा सीमा को उसी फर्श पर भारी पेटिका धकेलनी है ? कौन अधिक घर्षण बल अनुभव करेगा और क्यों ?
उत्तर-
हम जानते हैं कि दाब बढ़ने से घर्षण बल भी बढ़ जाता है। सीमा अधिक घर्षण बल को अनुभव करेगी क्योंकि भारी पेटिका, हल्की पेटिका से अधिक दाब डालती है।

प्रश्न 8.
व्याख्या कीजिए, सी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम क्यों होता है ?
उत्तर-
जब वस्तु विराम अवस्था में होती है, तो वस्तु और धरती की सतह के बीच उन दोनों के पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण घर्षण अधिक होगा।

परंतु जब वस्तु गति की स्थिति में होती है, तो अनियमितताओं को एक-दूसरे में धंसने का अधिक अवसर नहीं मिलता, जिससे घर्षण कम होती है। इसलिए सी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम होता है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 9.
वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकर शत्रु एवं मित्र दोनों हैं ?
उत्तर-
घर्षण एक अनिवार्य हानिकारक बल है क्योंकि यह शत्रु भी है और मित्र भी है। यह एक मित्र है, क्योंकि यह सहायता करता है-

  1. चलने में
  2. मोटर और मशीन चलाने में
  3. ब्रेक लगाने में।

यह एक शत्रु है, क्योंकि-

  1. यह टूट-फूट का उत्तरदायी है।
  2. ऊष्मा के रूप में ऊर्जा व्यय होती है।
  3. मशीन की कार्यक्षमता कम करता है।
  4. मशीनों के पुों को स्नेहक लगाने से काफी मात्रा में धन व्यय होता है।

प्रश्न 10.
वर्णन कीजिए, तरल में गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की क्यों बनाते हैं ?
उत्तर-
तरल में गति कर रही वस्तु को उस पर लगे घर्षण बल को पार करने में ऊर्जा की क्षति होती है। इस ऊर्जा की क्षति को रोकने और सुगम गति के लिए मछली अथवा पक्षी, जैसी विशेष आकृतियों वाली वस्तुएँ बनाई जाती हैं।

PSEB Solutions for Class 8 Science घर्षण Important Questions and Answers

TYPE-I
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
घर्षण बल किस दिशा में कार्यरत होता है ?
उत्तर-
घर्षण बल वस्तु पर लग रहे बल की दिशा से विपरीत दिशा में कार्यरत होता है।

प्रश्न 2.
साइकिल की ब्रेक लगाते हुए उसे सड़क पर चलाना मुश्किल है। क्यों ?
उत्तर-
सपी घर्षण, लोटनिक घर्षण से अधिक होता है।

प्रश्न 3.
लुढ़कता हुआ गेंद कुछ समय बाद रुक क्यों जाता है ?
उत्तर-
गेंद और धरती की सतहों के मध्य घर्षण बल के कारण गेंद रुक जाता है क्योंकि यह बल गति का प्रतिरोध करता है।

प्रश्न 4.
घर्षण क्या है ?
उत्तर-
घर्षण – यह एक प्रतिरोध है, जो एक वस्तु की गति के सापेक्ष दूसरी वस्तु की गति को कम करता है।

प्रश्न 5.
टायर वृत्तीय क्यों बनाए जाते हैं ?
उत्तर-
लोटनिक घर्षण सी घर्षण से कम होता है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 6.
घर्षण स्व:अनुकूलित होता है। क्या यह सत्य है ?
उत्तर-
जब तक वस्तु गति करती है, घर्षण बल स्वयं को इस प्रकार अनुकूलित करता है ताकि यह लगाए गए बल के समान और उल्ट दिशा में हो।

प्रश्न 7.
कौन-सी अधिक चिकनी है-गीली मिट्टी अथवा सीमेंट फर्श।
उत्तर-
गीली मिट्टी।

प्रश्न 8.
कमानीदार तुला (Spring Balance) किस काम आती है ?
उत्तर-
कमानीदार तुला – यह एक ऐसा यंत्र है, जिस से वस्तु पर लगे गुरुत्वीय बल को मापा जाता है।

TYPE-II
लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
टाँगा चलाते समय अधिक बल क्यों चाहिए ?
उत्तर-
शुरू में घोड़े को टाँगा के घर्षण बल पर काबू पाने के लिए और उसको संवेग देने के लिए (गतिज ऊर्जा की वृद्धि) अधिक बल लगाना पड़ता है। इसके बाद केवल घर्षण बल पर काबू पाने के लिए बल लगाना पड़ता है।

प्रश्न 2.
घर्षण बल के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
दैनिक जीवन में घर्षण बल के निम्नलिखित उदाहरण हैं-

  1. एक बड़े कमरे के चिकने फर्श पर गेंद ज्यादा दूरी तक लुढ़कती है जबकि खुरदरे फर्श पर कम दूरी तय करती है।
  2. कमरे की पॉलिश की गई टाइलों पर चलने वाला व्यक्ति डरता है विशेषकर जब टाइलें गीली हों।
  3. यदि कैरम बोर्ड पृष्ठ पर बोरिक पाऊडर छिड़का जाता है तो गोटियाँ आराम से और अधिक दूरी तक सरकती हैं।
  4. वाहन चालक द्वारा ब्रेक लगाने से वाहन रुक जाता है।

प्रश्न 3.
घर्षण ऊष्मा पैदा करता है। कैसे ?
उत्तर-
घर्षण से ऊष्मा उत्पन्न होती है। इसे निम्न उदाहरणों द्वारा दर्शाया जा सकता है-

  1. हाथों को परस्पर रगड़ने से हाथ गर्म हो जाते हैं।
  2. माचिस की तीली रगड़ने से आग उत्पन्न होती है।
  3. मिक्सर का ज़ार, कुछ देर चलने के बाद गर्म हो जाता है।

TYPE-III
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
घर्षण को परिभाषित करें। घर्षण का कारण क्या है ? कौन-से कारक घर्षण के लिए उत्तरदायी हैं ? वर्णन करें कि घर्षण हानिकारक है, परंतु अनिवार्य भी है ?
उत्तर-
घर्षण – वह प्रतिरोधी बल जो किसी वस्तु के किसी सतह पर चलने के समय लगता है, घर्षण बल कहलाता है।

जब एक वस्तु पर धीरे से धक्का लगाया जाए, तो वह नहीं हिलती। इसका अर्थ हुआ कि जिस सतह पर वस्तु रखी गई है, वह लगाए गए बल के उल्ट दिशा में प्रतिरोध बल लगाती रही है। यह प्रतिरोधक बल घर्षण बल है।

घर्षण के कारण – सभी सतहें अनियमित होती हैं अर्थात् उन पर गड्ढे होते हैं। जब एक सतह दूसरी सतह पर सरकती है, तो यह अनियमितताएँ एक-दूसरे में फँस जाती हैं और प्रतिरोध उत्पन्न करती हैं। यह घर्षण बल है। अत: घर्षण बल पृष्ठों के खुरदरेपन के कारण होता है।

घर्षण के उत्तरदायी कारक

  1. दो संपर्की सतहों/पृष्ठों की प्रकृति
  2. संपर्क क्षेत्र
  3. बल जिससे दोनों पृष्ठों को दबाया जाता है।
    घर्षण हानिकारक है, परंतु अनिवार्य भी है।

घर्षण के लाभ – यह हमारे दैनिक जीवन में महत्त्वपूर्ण है।

  1. टहलने, दौड़ने, पर्वतों और पेड़ों पर चढ़ने के लिए घर्षण का उपयोग होता है। सीढ़ियाँ बनाई जाती हैं ताकि फिसलने से बचा जाए।
  2. गतिशील वाहन केवल ब्रेक लगाकर रोके जा सकते हैं। कीचड़ में घर्षण न होने के कारण, वाहन को कीचड़ में चलाना अति मुश्किल है। टायरों पर खांचे बनाए जाते हैं ताकि फिसलन न हो सके।
  3. घर्षण के बिना गाँट नहीं बाँधी जा सकती, लकड़ी में कील नहीं लगाया जा सकता, इमारतें नीचे गिर पड़तीं, खाद्य पदार्थ न तो हाथों में पकड़े जाते और न ही दाँतों द्वारा चबाए जाते, कपड़े सिले नहीं जा सकते और पेन से लिखना असंभव होता है।

घर्षण की हानियाँ-

  1. यह टूट-फूट का कारण है।
  2. घर्षण सं ऊर्जा की क्षति होती है और मशीनों की कार्यक्षमता में कमी आती है।
  3. घर्षण से उत्पन्न ऊष्मा मशीनों को नष्ट करती है।
    यह सब दर्शाता है कि घर्षण हानिकारक है, परंतु अनिवार्य भी है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण

प्रश्न 2.
घर्षण (Limiting Friction) तथा सी घर्षण (Sliding Friction) क्या है ?
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 12 घर्षण 1
उत्तर-
जब किसी वस्तु पर कोई बल नहीं लग रहा होता तो उस समय इस पर कोई घर्षण बल भी नहीं लगता और वस्तु आराम की स्थिति में रहती है। जैसे-जैसे लगाया गया बल बढ़ता है, वैसे ही घर्षण बल उसी परिमाण से स्थिति तक बढ़ता है। O से L तक, वस्तु आराम की स्थिति में रहती है, इसे स्थैतिक घर्षण कहते हैं। यदि बल को थोड़ा-सा L से बढ़ा देते हैं, तो वस्तु दूसरी वस्तु पर सरकना आरंभ कर देती है। यह अत्यधिक बल जो उत्पन्न होता है उसे (Limiting friction) कहते हैं। . के आगे, घर्षण बल थोड़ा कम हो जाता है और वस्तु सरलता से सरकती है। इस घर्षण बल को सी या गतिज बल कहते हैं।

Leave a Comment