PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

Punjab State Board PSEB 8th Class Science Book Solutions Chapter 13 ध्वनि Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Science Chapter 13 ध्वनि

PSEB 8th Class Science Guide ध्वनि Textbook Questions and Answers

अभ्यास
प्रश्न 1.
सही उत्तर चुनिए-
ध्वनि संचरित हो सकती है :
(क) केवल वायु या गैसों में
(ख) केवल ठोसों में
(ग) केवल द्रवों में
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।
उत्तर-
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

प्रश्न 2.
निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की संभावना है-
(क) छोटी लड़की की
(ख) छोटे लड़के की
(ग) पुरुष की
(घ) महिला की।
उत्तर-
(ग) पुरुष की।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने ‘T’ तथा गलत कथन के सामने ‘F’ पर निशान लगाइए-

(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।
[T/F]
उत्तर-
True

(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाली दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं। [T/F]
उत्तर-
False

(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है, तो ध्वनि मंद होती है। [T/F]
उत्तर-
False

(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है। [T/F]
उत्तर-
True

(ङ) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी, तारत्व उतना ही अधिक होगा। [T/F]
उत्तर-
False

(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं। [T/F]
उत्तर-
False

(छ) शोर प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्कता उत्पन्न कर सकता है। [T/F]
उत्तर-
True

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 4.
उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ………………………. कहते हैं।
उत्तर-
आवर्तकाल

(ख) प्रबलता कंपन के ……………………… से निर्धारित की जाती है।
उत्तर-
आयाम

(ग) आवृत्ति का मात्रक ………………………. है।
उत्तर-
हर्ट्ज

(घ) अवांछित ध्वनि को ………………………… कहते हैं।
उत्तर-
शोर

(ङ) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ………………………. से निर्धारित होती है।
उत्तर-
आवृत्ति।

प्रश्न 5.
एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल और आवृत्ति ज्ञात कीजिए।
हल-
दोलनों की संख्या = 40
दोलनों के लिए लगा कुल समय = 4 सेकंड
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि 1
समय (सेकंड में)
\(\frac{40}{4}\) = 10 Hz.
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि 2
\(\frac{1}{10}\) = 0.1 सेकंड उत्तर

प्रश्न 6.
एक मच्छर अपने पंखों को 500 कंपन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है ?
हल-
आवृत्ति = 500 कंपन प्रति सेंकड = 500 Hz
आवर्तकाल = ?
हम जानते हैं. आवर्तकाल = PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि 3
= \(\frac{1}{500}=\frac{2 \times 1}{2 \times 500}\)
= 2 × 10-3 सेकंड उत्तर

प्रश्न 7.
निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है-
(क) ढोलक
(ख) सितार
(ग) बाँसुरी।
उत्तर-

वाद्ययंत्र कंपित भाग
(क) ढोलक तानित झिल्ली
(ख) सितार तानित तार
(ग) बाँसुरी वायु-स्तंभ

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 8.
शोर तथा संगीत में क्या अंतर है ? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है ?
उत्तर-
शोर और संगीत में अंतर-

शोर संगीत
(i) यह अप्रिय ध्वनि है। (i) यह प्रिय ध्वनि है।
(ii) यह कष्टदायक है। (ii) यह सुखद है।
(iii) इससे स्वास्थ्य समस्याएँ उत्पन्न होती हैं। (iii) स्वास्थ्य समस्याओं से इसका कोई संबंध नहीं।

हाँ. संगीत उस अवस्था में शोर बनता है, जब यह बहत ऊँचा होता है अर्थात् इसकी तीव्रता अधिक होती है।

प्रश्न 9.
अपने वातावरण में शोर प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर-
शोर प्रदूषण के स्त्रोत-

  1. वाहनों का शोर
  2. लाऊडस्पीकर
  3. चलित मशीनें
  4. पटाखे
  5. वातानुकूलक
  6. रेडियो अथवा टेलीविज़न
  7. रसोई के उपकरण
  8. खोमचे वाले।

प्रश्न 10.
वर्णन कीजिए कि शोर प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है ?
उत्तर-
शोर प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव

  1. नींद कम आना
  2. उच्च रक्त-चाप
  3. उत्सुकता
  4. आंशिक श्रवण अशक्तता (Partial deafness)।

प्रश्न 11.
आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे ? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
माता-पिता को सड़क से तीन गली दूर वाला मकान खरीदना चाहिए क्योंकि सड़क वाले मकान की कई हानियाँ हैं। जैसे –

  1. मकान के पास से गुज़रते हुए वाहनों का अत्यधिक शोर
  2. वाहनों से निकला धुआँ और धूल
  3. ट्रैफिक बाधा के समय ऊँचे हॉर्मों का शोर ।

प्रश्न 12.
मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
वाक्यंत्र की कार्य-विधि – जब वायु वाक् तंतुओं में से गुज़रती है, तो कंपन होता है, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक् तंतु ढीले, मोटे, तने हुए, पतले होने पर विभिन्न गुणों वाली वाक् ध्वनि उत्पन्न करते हैं।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि 4

प्रश्न 13.
आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं ?
उत्तर-
प्रकाश का वेग 3 × 108 m/s है, जबकि ध्वनि का वेग 340 m/s है। इसलिए तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक ही समय तथा एक समान दूरी पर होने पर भी तड़ित प्रकाश से पहले दिखाई देगी और मेघगर्जन बाद में सुनाई देगी।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

PSEB Solutions for Class 8 Science ध्वनि Important Questions and Answers

TYPE-I
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ध्वनि क्या है ?
उत्तर-
ध्वनि – यह एक प्रकार की ऊर्जा का रूप है, जो सुनने की क्षमता प्रदान करती है।

प्रश्न 2.
ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है ?
उत्तर-
कंपित वस्तुओं द्वारा ध्वनि उत्पन्न होती है।

प्रश्न 3.
क्या ध्वनि निर्वात में संचरित होगी ?
उत्तर-
नहीं, इसे संचारित होने के लिए माध्यम चाहिए।

प्रश्न 4.
क्या ध्वनि गैसों में संचरित होती है ?
उत्तर-
हाँ।

प्रश्न 5.
क्या ध्वनि द्रवों में संचरित होती है ?
उत्तर-
हाँ।

प्रश्न 6.
क्या ध्वनि ठोसों में संचरित होती है ?
उत्तर-
हाँ।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 7.
ध्वनि की तीव्रता किन कारकों पर निर्भर करती है ?
उत्तर-
ध्वनि की तीव्रता कंपित वस्तु के आयाम पर निर्भर करती है।

प्रश्न 8.
यदि एक वस्तु एक सेकंड में 10 दोलन करती है तो उसकी आवृत्ति क्या है ?
उत्तर-
10 Hz.

प्रश्न 9.
ध्वनि लकड़ी या जल किस में तेज़ चलती है ?
उत्तर-
ठोसों में ध्वनि द्रवों की अपेक्षा तेज़ चलती है। इसलिए लकड़ी में ध्वनि अधिक तेज़ चलती है।

प्रश्न 10.
ध्वनि उत्पन्न होती है, जब वस्तुएँ ………………………. करती हैं।
उत्तर-
ध्वनि उत्पन्न होती है, जब वस्तुएँ कंपन करती हैं।

प्रश्न 11.
एक सेकंड में दोलनों की संख्या ………………… कहलाती है।
उत्तर-
एक सेकंड में दोलनों की संख्या आवृत्ति कहलाती है।

प्रश्न 12.
हमारे कर्ण ध्वनि की उस आवृत्ति को ग्रहण करते हैं जो …………………… से अधिक और ……………………. से कम होती है।
उत्तर-
हमारे कर्ण ध्वनि की उस आवृत्ति को ग्रहण करते हैं, जो 20 Hz से अधिक और 20,000 Hz से कम होती है।

प्रश्न 13.
मनुष्य शरीर के उस भाग का नाम बताओ, जिसमें ध्वनि उत्पन्न होती है ?
उत्तर-
वाक्यंत्र अथवा कंठ (Larynx)।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 14.
ध्वनि का कौन-सा गुण विभिन्न ध्वनियों को पहचानने में सहायक हैं?
उत्तर-
ध्वनि के गुण जो विभिन्न ध्वनियों को पहचानने में सहायक हैं-तारत्व और तीक्ष्णता।

प्रश्न 15.
मानव कानों के लिए श्रव्य की आवृत्ति का परास क्या है ?
उत्तर-
20 Hz से 20,000 Hz तक।

प्रश्न 16.
तारत्व को परिभाषित करें।
उत्तर-
तारत्व – कंपन की आवृत्ति ध्वनि के तारत्व का माप है।

प्रश्न 17.
किसकी आवृत्ति अधिक होगी ? भिनभिनाते मच्छर की अथवा गरजते शेर की।
उत्तर-
भिनभिनाते मच्छर की ध्वनि की आवृत्ति शेर के गरजने की आवृत्ति से अधिक होगी।

प्रश्न 18.
निम्न आवृत्तियों को बढ़ते क्रम में लिखिए।
(i) बच्चे की ध्वनि
(ii) मानव नर की ध्वनि
(iii) औरत की ध्वनि।
उत्तर-
मानव नर की ध्वनि < औरत की ध्वनि < बच्चे की ध्वनि।

प्रश्न 19.
हम आवाज़ कैसे सुन पाते हैं ?
उत्तर-
जब ध्वनि की तरंगें हमारे कानों को छूती हैं, तो यह कर्ण पट्ट (Ear drum) से टकराती हैं, जहाँ कंपन उत्पन्न होता है। ये कंपन छोटी हड्डियों द्वारा मस्तिष्क तक भेज दिए जाते हैं और हम सुन पाते हैं।

प्रश्न 20.
पुरुषों में वाक् तंतुओं की लंबाई कितनी होती है ?
उत्तर-
लगभग 20 mm.

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 21.
अप्रिय ध्वनि को ………………………. कहते हैं ?
उत्तर-
शोर।

प्रश्न 22.
वाद्ययंत्रों द्वारा कैसी ध्वनि उत्पन्न होती है ?
उत्तर-
संगीतमयी (मधुर)।

प्रश्न 23.
ध्वनि की प्रबलता का मात्रक क्या है ?
उत्तर-
डेसीबल (dB)।

प्रश्न 24.
किसी एक वाद्य यंत्र का नाम लिखें जो मधुर ध्वनि उत्पन्न करता है ?
उत्तर-
हारमोनियम/गिटार/पिआनो।

प्रश्न 25.
श्रवण अश्क्तता किसे कहते हैं ?
उत्तर-
ध्वनियों का न सुन पाना श्रवण अशक्तता है।

प्रश्न 26.
श्रवण अशक्तता के कारण क्या हैं ?
उत्तर-
श्रवण रोग, चोट, आयु और ऊँचा शोर।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 27.
शोर के उदाहरण दो।
उत्तर-

  1. फैक्टरी में मशीनों की ध्वनियाँ
  2. ऊँची आवाज़ में लाऊडस्पीकर ।

प्रश्न 28.
किस मात्रक पर ध्वनि हानिकारक हो जाती है ?
उत्तर-
80 dB से अधिक।

प्रश्न 29.
शोर प्रदूषण का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर-
वाहन।

प्रश्न 30.
कौन-से प्राकृतिक सजीव शोर प्रदूषण कम करने में महत्त्वपूर्ण हैं ?
उत्तर-
पेड़-पौधे।

प्रश्न 31.
शोर प्रदूषण (Noise-pollution) क्या है ?
उत्तर-
वातावरण में अत्यधिक व अवांछित ध्वनियाँ, शोर प्रदूषण कहलाती हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

TYPE-II
लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आयाम, आवर्तकाल और आवृत्ति को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
आयाम – कंपित वस्तु द्वारा माध्य स्थिति से अधिकतम तय की दूरी, आयाम कहलाती है।
आवर्तकाल – एक दोलन को पूरा करने में लगा समय, वस्तु का आवर्तकाल कहलाता है।
आवृत्ति – प्रति सेकंड होने वाली दोलनों की संख्या को दोलन की आवृत्ति कहते हैं। आवृत्ति का मात्रक हर्ज़ (Hz.) है।

प्रश्न 2.
चाँद पर एक यात्री दूसरे यात्री से बात करता है। क्या दूसरा यात्री पहले यात्री की बात सुन सकता
उत्तर-
चाँद पर कोई वातावरण नहीं है। इसलिए यात्री एक-दूसरे की बातचीत नहीं सुन सकते क्योंकि ध्वनि के संचारण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 3.
मच्छरों द्वारा उत्पन्न की ध्वनि शेर की दहाड़ से भिन्न क्यों होती है ?
उत्तर-
ध्वनि की प्रबलता वस्तु के आयाम पर निर्भर करती है। मच्छरों में ध्वनि पंखों की फरफराहट से उत्पन्न होती है। जबकि शेर की दहाड़ गले में उपस्थित वाक्-तंतुओं से उत्पन्न होती है। मच्छरों में ध्वनि का आयाम कम होता है। इसलिए दोनों ध्वनियों का तारत्व और गुण भिन्न होते हैं जिससे दोनों ध्वनियाँ भिन्न और पहचानने योग्य होती हैं।

प्रश्न 4.
एक प्रयोग द्वारा दर्शाओ कि ध्वनियाँ ठोसों में संचारित होती हैं।
उत्तर-
प्रयोग – दो माचिस की डिब्बियों को धागे के दोनों सिरों पर बाँधे। अपने मित्र को एक माचिस की डिब्बी
कान के पास रखने के लिए कहें (आग्रह करें)। फिर धागे को तानित कर दूसरी डिब्बी में आवाज़ पैदा करें। आपका मित्र यह आवाज़ आसानी से सुन लेगा। इससे यह प्रमाणित होता है ध्वनि ठोसों में संचारित होती है।
PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि 5

प्रश्न 5.
मनुष्य ध्वनि कैसे उत्पन्न करता है ?
उत्तर-
मनुष्य ध्वनि की उत्पत्ति – मानव ध्वनि कंपनों का परिणाम है। यह वाक्यंत्र (Harynx) में उत्पन्न होती है। वाक्यंत्र की पेशियाँ वाक्तंतुओं को तानित करती हैं। फेफड़ों से वायु जब इन तंतुओं में में गुज ली है. तो कंपन पैदा होता है। यह कंपन ध्वनि पैदा करती हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 6.
पराश्रव्य ध्वनि क्या है ?
उत्तर-
पराश्रव्य ध्वनि (Ultrasound) – हमारे कान 20 हर्ट्ज से कम और 20.(04)() हर्ज़ से अधिक आवृत्ति वाली ध्वनि नहीं सुन सकते। 20,000 हर्ज़ से अधिक आवृत्ति वाली ध्वनि पराश्रव्य ध्वनि कहलाती है। इस ध्वनि को उत्पन्न करने वाला यंत्र पराश्रव्य CT है।

प्रश्न 7.
पराश्रव्य ध्वनि के उपयोग क्या हैं ?
उत्तर-
पराश्रव्य ध्वनि के उपयोग-

  1. कुत्ते पराश्रव्य ध्वनि को सुन सकते हैं। इसलिए कुत्तों को बुलाने के लिए लोग इस ध्वनि का उपयोग करते हैं।
  2. चिकित्सा विज्ञान में पराश्रव्य द्वारा मानव शरीर के आंतरिक अंगों की तस्वीरें बनाई जाती हैं।

प्रश्न 8.
एक बच्चा सीढ़ियों के सामने ताली बजाता है और मीठी ध्वनि सुनता है। वर्णन करें।
उत्तर-
सीढ़ियों के हर स्टिप (step) की दूरी बच्चे से बढ़ती जाती है। जब बच्चा नाला बनाता है, तो ध्यान प्रत्येक कदम पर एक जैसे और एक समय पर नहीं टकराती। यह छोटे. नियमित अंतगला पर टकाना है और लंट कर वापस आती है। यह ध्वनि कानों को मधुर प्रतीत होती है, क्योंकि यह नियमित रूप में की है।

प्रश्न 9.
एक प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि ध्वनि वायु की अपेक्षा त्रों में अधिक तेज़ी से संचरित होती
उत्तर-
ध्वनि द्रवों में गैसों की अपेक्षा तीव्र गति से संचरित होती है। इसको हम निम्नलिखित प्रयोग द्वारा सिद्ध कर सकते हैं।
प्रयोग – एक लंबा गुब्बारा लो और इसे पानी से भरी। इस कान के पास रखा और दूसरे सिरे पर अंगुली से खरोंचो। एक ध्वनि उत्पन्न होगी। अब यही क्रिया वायु से भरे गुब्बारे से करो। दोनों ध्वनियों की तुलना से सुनिश्चित होता है कि ध्वनि द्रवों में अधिक तीव्र गति से संचारित होती है।

प्रश्न 10.
शोर क्या है ? इसका मात्रक क्या है ?
उत्तर-
शोर-अप्रिय ध्वनि जो मधुर और धीमी नहीं होती, शोर कहलाती है जैसे- मशीनों, वाहनों, पटाखों आदि की ध्वनि।
ध्वनि का मात्रक डेसीबल (dB) है। शोर का परास 80 dB-120 dB हैं।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 11.
शोर और संगीत में एक अंतर लिखिए।
उत्तर-
शोर ऐसी ध्वनि है जो कानों के लिए अप्रिय है, जबकि संगीत एक मधुर ध्वनि है, जो कानों के लिए प्रिय है।

प्रश्न 12.
श्रवण क्षतिग्रस्त बच्चे आपस में बातचीत कैसे करते हैं ?
उत्तर-
श्रवण क्षतिग्रस्त बच्चे इंगित भाषा (संकेत भाषा) और औद्योगिक युक्तियों के प्रयोग द्वारा आपस में बातचीत करते हैं।

TYPE-III
दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक प्रयोग द्वारा दर्शाओ कि ध्वनि को सुनने के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।
उत्तर-
ध्वनि को सुनने के लिए माध्यम की आवश्यकता – कंपित वस्तु से ध्वनि कानों तक वायु (माध्यम) के अणुओं के कंपन द्वारा पहुँचती है। यदि कान और कंपित वस्तु के बीच कोई माध्यम नहीं होगा, तो ध्वनि सुनाई नहीं देगी। इसका अध्ययन अग्र वर्णित क्रिया द्वारा किया जा सकता है-

क्रिया-कलाप – एक लकड़ी की छड़ लो और उसका एक सिरा कान के पास रखो। किसी मित्र से दूसरे सिरे को खरोंचने के लिए कहो। आप खरोंचने की ध्वनि आसानी से सुन सकते हैं।

इसी तरह पानी से भरे गुब्बारे और वायु से भरे गुब्बारे द्वारा ध्वनि को सुनो। आप पाओगे कि तीनों अवस्थाओं में ध्वनि सुनाई देती है परंतु वायु में इसकी प्रबलता कम होती है।
इससे सिद्ध हुआ कि ध्वनि सुनने के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
शोर प्रदूषण क्या है ? इसके कारण और प्रभाव क्या हैं ?
उत्तर-
शोर प्रदूषण – अवांछित ध्वनि, जो कानों के लिए प्रिय और मधुर नहीं, शोर कहलाती है। वातावरण में पाई जाने वाली अत्यधिक ऊँची ध्वनि शोर प्रदूषण करती है।
शोर प्रदूषण के कारण-

  1. फैक्टरियों में मशीनों द्वारा उत्पन्न ध्वनि
  2. लाऊडस्पीकर
  3. जेनरेटर
  4. रेलवे स्टेशन
  5. हवाई अड्डे
  6. संगीत कार्यक्रम
  7. पटाखे।

शोर प्रदूषण के प्रभाव-

  1. बहरापन (श्रवण अशक्तता)
  2. हृदय गति को तीव्र करना
  3. पुतली को प्रभावित करती है जिसके परिणामस्वरूप रात को दिखाई देना बंद हो जाता है।

PSEB 8th Class Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

प्रश्न 3.
संगीत क्या है ? वाद्य यंत्रों में उपयोग होने वाली विभिन्न कंपित वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर-
संगीत (Music) – ध्वनि को विभिन्न आवृत्ति के अनुसार स्वरों में डालने से मधुर ध्वनि पैदा करना, संगीत कहलाता है। वादय यंत्रों में डोरी, झिल्ली, वायु स्तंभ आदि का उपयोग होता है। अत: वादय यंत्रों के तीन वर्ग हैं-

  1. तंतु वाद्य : उदाहरण-वायलिन, सितार आदि।
  2. सुशीर वाद्य : उदाहरण-बाँसुरी, शहनाई आदि।
  3. अवाद्य वाद्य : उदाहरण-तबला, मृदंगम आदि।

Leave a Comment