PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

Punjab State Board PSEB 9th Class Computer Book Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Computer Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

Computer Guide for Class 9 PSEB एम०एस० एक्सल (भाग-2) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. चार्ट विंडो के ………………………….. में सारी वस्तुएं होती हैं।
(क) डाटा मार्कस
(ख) एक्सिस
(ग) चार्ट एरिया
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) चार्ट एरिया।

2. ………………………. द्वारा हम कुछ रूल बना सकते हैं ?
(क) डाटा वेलिडेशन
(ख) पाइवट टेबल
(ग) चार्ट
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) डाटा वेलिडेशन।

3. …………………………… द्वारा एक्सल में विभिन्न सनैरियो लगाए जा सकते हैं।
(क) डाटा वेलिडेशन
(ख) पाइवट टेबल
(ग) चार्ट
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(क) डाटा वेलिडेशन।

4. आप वर्कशीट विंडो को …………………………………… कर सकते हैं।
(क) छुपा
(ख) विभाजित
(ग) क्रमबार
(घ) कुछ नहीं।
उत्तर-
(ख) विभाजित।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

5. …………………………………….. द्वारा हम स्क्रोलिंग करते वक्त भी रोअ कॉलम देख सकते हैं।
(क) डाइड
(ख) स्पलिट
(ग) फ्रीज
(घ) कुछ नहीं।
उत्तर-
(ख) स्पलिट।

6. ………………………….. कमांडों का सैट होता है जिन्हें चलाया जा सकता है ?
(क) गोल सीक
(ख) मैकरो
(ग) What if analysis
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ख) मैकरो।

2. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
एक्सल में चार्ट क्या होता है ?
उत्तर-
एक्सल में चार्ट डाटा को ग्राफिकल रूप में दिखाने का एक माध्यम होते हैं। इनके द्वारा डाटे को सुन्दर रूप में पेश किया जा सकता है।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 1

प्रश्न 2.
एक्सल में चार्ट की किस्में बताएं।
उत्तर-
एक्सल में चार्ट की निम्न किस्में होती हैं-

  1. कॉलम चार्ट
  2. बार चार्ट
  3. लाइन चार्ट
  4. पाई चार्ट
  5. स्कैटर चार्ट
  6. एरिया चार्ट
  7. सरफेस चार्ट
  8. हिस्टोग्राम।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 2

प्रश्न 3.
पाइवट टेबल क्या होते हैं ?
उत्तर–
पाइवट टेबल एक्सल में डाटे को छोटे रूप में दिखाने का एक ढंग होता है। इसके द्वारा डाटे को छोटे रूप में पेश किया जा सकता है।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

प्रश्न 4.
डाटा टूलस क्या होते हैं ?
उत्तर-
डाटा टूलस डाटे पर विशेष प्रकार का कार्य करने के विकल्प होते हैं। विभिन्न टूलस द्वारा विभिन्न कार्य किये जा सकते हैं ; जैसे कि डाटा को टैक्सट से कॉलम में बदलना।

प्रश्न 5.
What if analysis क्या होता है ?
उत्तर-
What if analysis एक्सल में एक टूल होता है जिसकी मदद से हम अपने डाटे में किसी नतीजे पर पहुंचने के विभिन्न विकल्पों पर कार्य कर सकते हैं।

प्रश्न 6.
Goal seek क्या होता है ?
उत्तर-
Goal seek, what if analysis का एक भाग है। इसकी मदद से हम विभिन्न इन्पुट मूल्यों का प्रयोग करके आऊटपुट का पता कर सकते हैं।

प्रश्न 7.
मैकरो क्या होते हैं ?
उत्तर-
मैकरो कमांडों का सैट होता है। इनको एक नाम के साथ सेव किया जाता है। इनका प्रयोग बार-बार किया जा सकता है। मैकरो के प्रयोग से हम अपना समय बचा सकते हैं।

3. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
चार्ट क्या होता है ? इसको बनाने के पग बताएं।
उत्तर-
चार्ट डाटे को ग्राफिकल रूप में पेश करने का एक ढंग होता है। इसके द्वारा डाटे को सुन्दर रूप में पेश किया जा सकता है। चार्ट कई प्रकार के होते हैं । इनसे डाटे को समझने में काफी आसानी होती है।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 3
चार्ट बनाने के पग-चार्ट को निम्न पग का प्रयोग करके बनाया जा सकता है-

  • डाटा टाइप करें।
  • डाटे को सिलैक्ट करें।
  • Insert टैब पर चार्ट बटन पर क्लिक करें। (चार्ट विज़ार्ड दिखाई देगा।)

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 4

चार्ट की किस्म का चुनाव करें।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 5

प्रश्न 2.
चार्ट के विभिन्न भागों के नाम लिखो।
उत्तर-
चार्ट के विभिन्न भाग निम्नलिखित होते हैं-

  • टाइटल-इसमें चार्ट का टाइटल दिखाई देता है।
  • एक्सिस-चार्ट में दो एक्सिस होते हैं। एक एक्स एक्सिस तथा दूसरा वाई एक्सिस।
  • चार्ट एरिया-चार्ट एरिया वह विंडो होती है जिसमें सारे भाग दिखाई देते हैं।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 6

  • डाटा मार्कर-डाटा मार्कर एक चिन्ह होता है जो एक मूल्य को दर्शाता है।
  • डाटा सीरीज-डाटा सीरीज संबंधित मूल्यों का एक ग्रुप होता है।
  • टिक मार्क-यह एक्सिस पर एक छोटी लाईन होती है तथा यह कैटेगरी, स्केल, आदि को दर्शाती है।
  • पलाट एरिया-यहां पर चार्ट दिखाई देता है।
  • ग्रिड लाइन-ये पलाट एरिये पर पतली रेखाएं होती हैं जो ग्राफ की शुद्धता दर्शाती हैं।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

प्रश्न 3.
Convert Text to Columns क्या है ? इसको करने के पग लिखें।
उत्तर-
Convert Text to Columns एक्सल में एक यूटिलिटी होती है जिसकी मदद से हम अपने डाटे को कॉलम में विभाजित कर सकते हैं।
Convert Text to Columns करने के पग-

  • डाटा डाइप करें।
  • डाटे को सिलैक्ट करें।
  • डाटा टैब पर Text to Column पर क्लिक करें। (एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 7

डिलिमटर का चुनाव करें। ज़रूरत अनुसार चुनाव करें।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 8

Finish पर क्लिक करें।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 10

प्रश्न 4.
Data Validation क्या होती है ? Data Validation रूल तैयार करने के पग लिखें।
उत्तर-
Data Validation एक युटिलिटी होती है। जो हमें रूल तैयार करने देता है। जो बताता है कि सैल में कौन-से मूल्य भरें जा सकते हैं।
Data Validation रूल तैयार करने के पग-

  • डाटा टाइप करें।
  • जरूरत अनुसार सैल का चुनाव करें।
  • डाटा टैब पर Data Validation पर क्लिक करें।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 11

जरूरत अनुसार सैटिंग का चुनाव करें।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 12

OK पर क्लिक करें।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

प्रश्न 5.
Protection क्या होती है? वर्कशीट प्रोटैक्ट करने के पग लिखें।
उत्तर-
Protection का अर्थ है अपने डाटे को सुरक्षित करना। इस द्वारा हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि कोई व्यक्ति हमारे डाटे को बदल न सके जब तक हम न चाहें।
वर्कशीट प्रोटैक्ट करने के पग –
Review टैब पर क्लिक करें।
Protect Sheet पर क्लिक करें। डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 14
Password डालें।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 15
Actions का चुनाव करें।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 16

OK पर क्लिक करें।
पासवर्ड को Confirm करें। (वर्कशीट प्रोटैक्ट हो जाएगी।)

प्रश्न 6.
Split Worksheet क्या होती है ? वर्कशीट Split करने के पग लिखो।
उत्तर-
Split Worksheet द्वारा वर्कशीट विंडो को विभाजित किया जा सकता है तथा दोनों भागों को स्वतंत्रता से स्क्रोल किया जा सकता है।
वर्कशीट Split करने के पग –

  1. ज़रूरत अनुसार वर्कशीट खोलें।
  2. वर्टीकल स्क्रोल बार में ऊपर Split Box पर क्लिक करें।
  3. इस बटन को नीचे की तरफ खींचें। (ज़रूरत अनुसार खींच कर छोड़ दें। वर्कशीट स्पलिट हो जाएगी।)

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2) 17

PSEB 9th Class Computer Guide एम०एस० एक्सल (भाग-2) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1…………. का अर्थ है किसी आवजैक्ट को स्थिर करना।
(क) Hide
(ख) View
(ग) Freeze
(घ) Pivot.
उत्तर-
(ग) Freeze.

2. …………. क्रमवार कमांडों को स्टोर करता है।
(क) Pivot
(ख) Macro
(ग) Tree
(घ) Record.
उत्तर-
(ख) Macro.

सही या गलत बताइये-

1. सैल रेफरेंस तीन प्रकार के होते हैं।
उत्तर-
सही,

2. एक्सल में चार्ट बनाए जा सकते हैं।
उत्तर-
सही,

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 2 एम०एस० एक्सल (भाग-2)

3. हम वर्कशीट को विभाजित नहीं कर सकते।
उत्तर-
गलत,

4. फ्रीज पेन द्वारा हम डाटा दाखिल करने की प्रक्रिया को रोकते हैं।
उत्तर-
गलत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
चार्ट क्षेत्र क्या होता है ?
उत्तर-
चार्ट क्षेत्र (Chart Area) : चार्ट और चार्ट क्षेत्र से संबंधित वस्तुओं (Object) को चार्ट क्षेत्र कहा जाता है।

प्रश्न 2.
कैटागिरी एक्सिस क्या होता है ?
उत्तर-
कैटागिरी ऐक्सिस (Category Axis) : यह क्षितिज (Horizontal) धुरा होता है।

प्रश्न 3.
वैल्यू एक्सिस क्या होता है ?
उत्तर-
वैल्यू ऐक्सिस (Value Axis) : यह वर्टिकल (Vertical) धुरा होता है।

प्रश्न 4.
चार्ट के डाटा सीरिज़ भाग के बारे में बताओ।
उत्तर-
डाटा सीरिज़ (Data Series) : यह डाटे की कीमतों का बारज़, स्लाइडज़ आदि रूप में दिखाता है।

प्रश्न 5.
कैटागिरी नेम क्या है ?
उत्तर-
कैटागिरी नेम (Catagory Name) : X और Y ऐक्सिस के ऊपर दिखाई देने वाले लेबल को कैटागिरी नेम-श्रेणी-नाम कहा जाता है।

प्रश्न 6.
चार्ट का प्लोट क्षेत्र भाग क्या होता है ?
उत्तर-
प्लोट क्षेत्र (Plot Area) : चार्ट क्षेत्र में पाई जाने वाली विंडो को प्लोट क्षेत्र कहा जाता है। असल में चार्ट, प्लोट क्षेत्र में ही नज़र आता है।

Leave a Comment