PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

Punjab State Board PSEB 9th Class Science Book Solutions Chapter 6 ऊतक Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Science Chapter 6 ऊतक

PSEB 9th Class Science Guide ऊतक Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
ऊतक को परिभाषित करें।
उत्तर-
एक समान उत्पत्ति, संरचना और कार्य करने वाली कोशिकाओं के समूह को ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 2.
कितने प्रकार के तत्व मिलकर जाइलम ऊतक का निर्माण करते हैं ? उनके नाम बतायें।
उत्तर-
ज़ाइलम ऊतक का निर्माण चार प्रकार की अवयवों के मिलने से होता है, वे हैं-ट्रैकीड्स, वाहिका, ज़ाइलम पैरेंकाइमा और जाइलम फ़ाइबर्स।

प्रश्न 3.
पौधों में सरल ऊतक जटिल ऊतक से किस प्रकार भिन्न होते हैं ?
उत्तर-

सरल ऊतक (Simple Tissue) जटिल ऊतक (Complex Tissue)
1. ये एक ही प्रकार की कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। उदाहरण-पैरेंकाइमा, कालेंकाइमा और स्क्लेरेंकाइमा। 1. ये अनेक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर निर्मित होते हैं। उदाहरण-ज़ाइलम, फ्लोएम।
2. ये परत ऊतक के आधारीय पैकिंग का निर्माण करते हैं। 2. ये संवहन बंडल का निर्माण करते हैं।
3. ये पतली कोशिका भित्ति वाली सरल कोशिकाओं के बने होते हैं। 3. इनकी कोशिका भित्ति मोटी होती है।
4. ये जीवित कोशिकाएं हैं जो शिथिलता से जुड़ी होती हैं इसलिए इनकी कोशिकाओं के बीच काफ़ी जगह पाई जाती है। 4. जाइलम की अधिकांश कोशिकाएं मृत होती हैं तथा फ्लोएम में फ्लोयम रेशे मृत होते हैं। इनकी आकृति नालिकाएं या छिद्रित भित्ति वाली होती है।

PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 4.
कोशिका भित्ति के आधार पर पैरेंकाइमा, कॉलेंकाइमा और स्कैलेरेंकाइमा के बीच अंतर बताएं।
उत्तर-

पैरेंकाइमा कॉलेंकाइमा स्कैलेरेंकाइमा
1. इनमें कोशिका भित्ति पेक्टिन तथा सेल्यूलोज की बनी होती है। 1. इनमें कोशिका भित्ति पेक्टिन तथा सेल्यूलोज की बनी होती है। 1. इनमें कोशिका भित्ति लिजिनन की बनी होती है।
2. यह गोल, बारीक कोशिका भित्ति वाली कोशिकाओं से बना होता है। 2. यह बहुभुजी कोशिकाओं का बना होता है। 2. यह मोटी भित्ति वाली कोशि-काओं का बना होता है।

प्रश्न 5.
रंध्र के क्या कार्य हैं ?
उत्तर-
रंध्र वायुमंडल से गैसों का आदान-प्रदान करते हैं। वाष्पोत्सर्जन की क्रिया भी इन्हीं के द्वारा होती है।

प्रश्न 6.
तीनों प्रकार के पेशीय रेशों के चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
पेशीय ऊतक लंबी कोशिकाओं का बना होता है जिसे पेशीय रेशा भी कहते हैं। ये हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी होता है। ये तीन प्रकार के हैं-ऐच्छिक पेशी, अनैच्छिक पेशी और हृदय पेशी।

अंतर

ऐच्छिक पेशी अनैच्छिक पेशी हृदय पेशी
1. ये प्रायः अस्थियों से जुड़ी होती हैं। 1. ये आंख की पलकों, मूत्रवाहिनी और फेफड़ों की श्वसनी में होती हैं। 1. ये हृदय में पाई जाती है।
2. ये ऐच्छिक होती हैं। 2. ये अनैच्छिक होती हैं। 2. ये अनैच्छिक होती हैं।
3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पटियां होती हैं। इसलिए इन्हें रेखित पेशियां भी कहते हैं। 3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पटियां नहीं होती। इसीलिए इन्हें अरेखित पेशियां भी कहते हैं। 3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पटियां नहीं होती।
4. ये लंबी, बेलनाकार, शाखारहित और और बहुनाभीय होती हैं।
PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक 1
4. ये लंबी, एक केंद्रकीय और बहु सिरे से नुकीली होती हैं।
PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक 2
4. ये बेलनाकार शाखाओं वाली बहु केंद्रकीय होती है।
PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक 3

प्रश्न 7.
कॉर्डिक ( हृदयक) पेशी का विशेष कार्य क्या है ?
उत्तर-
हृदयक पेशी का विशेष कार्य पूरे जीवन भर लयबद्ध होकर बिना थके हुए प्रसार और संकुचन करना है। इसी के परिणामस्वरूप रक्त सारे शरीर में गति करता है।

प्रश्न 8.
रेखित, अरेखित तथा कार्डियक ( हृदयक ) पेशियों में शरीर में स्थित कार्य और स्थान के आधार पर अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-

रेखित पेशियां अरेखित पेशियां कार्डियक (हृदयक) पेशियां
शरीर में स्थिति स्थान हाथ, पैर, अस्थियों से जुडी हुई। आहारनली में भोजन का प्रवाह आँख की पलक, मूत्रवाहिनी, फेफड़ों की श्वसनी, रक्त नली का प्रसार एवं सकुंचन। हृदय की दीवारों में पाई जाती हैं।
कार्य शरीर को इच्छानुसार गति प्रदान करती है। ये जंतु की इच्छा पर संचालित नहीं होती। पेशियां स्वयं इन की गति नियंत्रित करती हैं। पेशियां स्वयं नियंत्रित करके के हृदय की धड़कन बनाए रखता हैं।

प्रश्न 9.
न्यूरॉन का एक चिह्नित चित्र बनायें।
उत्तर-
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर के अंतर्गत प्रश्न संख्या 2 पृष्ठ संख्या 139 देखिए।

PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 10.
निम्नलिखित के नाम लिखें-
(अ)ऊतक जो मुँह के भीतर अस्तर का निर्माण करता है।
(ब) ऊतक जो मनुष्य की पेशियों को अस्थि से जोड़ता है।
(स) ऊतक जो पौधों में भोजन का संवहन करता है।
(द) ऊतक जो हमारे शरीर में वसा का संचय करता है।
(य) तरल आधात्री सहित संयोजी ऊतक,
(र) मस्तिष्क में स्थित ऊतक।
उत्तर-
(अ) शल्की एपिथीलियम (Squanous Epithelium)
(ब) कंडरा (Tendon)
(स) फ्लोएम (Phloem)
(द) वसामय ऊतक (Adipose Tissue)
(य) रक्त (Blood)
(र) न्यूरॉन (Neuron)।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में ऊतक के प्रकार की पहचान करें-
त्वचा, पौधे का वल्क, अस्थि, वृक्कीय नलिका अस्तर, संवहन बंडल।
उत्तर-
त्वचा – शल्की एपिथीलियम ऊतक
पौधे का वल्क – विभाज्योतक
अस्थि – अस्थि संयोजी ऊतक
वृक्कीय नलिका अस्तर – घनाकार एपिथीलियम
संवहन बंडल – जटिल ऊतक।

प्रश्न 12.
पैरेंकाइमा ऊतक किस क्षेत्र में स्थित होते हैं ? नाम बतायें।
उत्तर-
जब पैरेंकाइमा में क्लोरोफिल पाया जाता है, जिसके कारण प्रकाश-संश्लेषक की क्रिया संपन्न होती है तब इसे क्लोरेंकाइमा कहते हैं। जलीय पौधों में जब पैरेंकाइमा की कोशिकाओं में हवा भरी होती है और यह पौधों को तैरने के लिए उत्पलावन बल प्रदान करते हैं तब इसे एरेंकाइमा कहते हैं।

प्रश्न 13.
पौधों में एपीडर्मिस की क्या भूमिका है ?
उत्तर-
पौधों की कोशिकाओं की सबसे बाहरी परत एपीडर्मिस है। शुष्क स्थानों पर मिलने वाले पौधों में यह मोटी हो जाती है और पानी की हानि को कम कर उनकी रक्षा करती है। पौधों की पूरी सतह एपीडर्मिस से ढकी रहती हैं। इसलिए यह पौधों के सभी भागों की रक्षा करती है। इसके बाहर मोम जैसी जल प्रतिरोधी परत बनती है जो जल हानि के विरुद्ध यांत्रिक आघात तथा परजीवी कवक के प्रवेश से पौधों की रक्षा करती है। पत्तियों की एपीडर्मिस में छोटे-छोटे रंध्रों से वायुमंडल से गैसों का आदान-प्रदान होता है, इन्हीं से वाष्पोत्सर्जन क्रिया होती है। जड़ों की एपीडर्मल कोशिकाएं पानी सोखने का कार्य करती हैं । मरुस्थलीय पौधों के बाहरी सतह वाले एपीडर्मिस में रासायनिक पदार्थ क्यूटिन होता है जिस कारण पानी का वाष्प नहीं होता।

प्रश्न 14.
छाल (कॉर्क) किस प्रकार सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य करता है ?
उत्तर-
छाल (कॉर्क) पौधों के भीतर की कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसका सुरक्षा ऊतक के रूप में कार्य रोधन तथा घातरोधत का है। जब वृक्ष की आयु बढ़ती है तो उस पर विभाज्योतक की पट्टी आ जाती है। बाहरी सतह की कोशिकाएं इससे अलग हो जाती हैं तथा पौधों पर बहुपरतों वाली मोटी कार्क का निर्माण करती है। यह मृत कोशिकाओं की होती है और बिना अंत:कोशिकीय स्थानों के होती है। इस पर सुबरिन नामक रसायन होता है जो हवा और पानी को प्रवेश नहीं करने देता।

प्रश्न 15.
निम्न दी गई तालिका को पूर्ण करें।
PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक 4
उत्तर-
PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक 5

Science Guide for Class 9 PSEB ऊतक InText Questions and Answers

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नों के उत्तर

प्रश्न 1.
ऊतक क्या हैं ?
उत्तर-
ऊतक समान उत्पत्ति, संरचना तथा कार्य करने वाली कोशिकाओं का एक समूह होता है।

प्रश्न 2.
बहुकोशिक जीवों में ऊतकों का क्या उपयोग है ?
उत्तर-
बहुकोशिकीय जीवों में लाखों कोशिकाएं होती हैं जो परस्पर मिलकर ऊतकों के रूप में विशेष कार्यों को संपन्न कराती हैं। मनुष्यों तथा पशु-पक्षियों में पेशिया इन्हीं से फैलती-सिकुड़ती हैं जिससे गति होती है, तंत्रिका से संदेशों का वहन होता है, रक्त ऑक्सीजन, भोजन, हारमोन तथा अपशिष्ट पदार्थों का वहन होता है। पौधों में भोजनपानी एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाता है। ऊतक पेड़-पौधों को स्थिरता प्रदान करते हैं, उन्हें सहारा और मज़बूती देते हैं।

PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 3.
प्रकाश-संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
प्रकाश-संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 4.
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें।
उत्तर-
पौधों के पत्तों में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन्हें स्टोमेटा कहते हैं। इन पर रक्षी कोशिकाएं होती हैं जो गैसों का आदान-प्रदान करती हैं। ये पृथ्वी से प्राप्त जल का वाष्पन करती हैं।
पौधों में वाष्पोत्सर्जन के उपयोग-

  1. इससे पौधों में यांत्रिक रूतक सुदृढ़ होते हैं।
  2. इसके खिंचाव के कारण पौधों में जल और खाद्य लवणों का संवहन होता है।
  3. इससे जल पौधे के माध्यम से वायुमंडल में प्रवेश करता है जिससे पौधों का तापमान नहीं बढ़ पाता।
  4. पौधे से अतिरिक्त जल का निष्कासन हो जाता है।

प्रश्न 5.
सरल ऊतकों के कितने प्रकार हैं ?
उत्तर-
सरल स्थायी ऊतक तीन प्रकार के हैं। वे हैं-पैरेंकाइमा (मृदुतक Parenchyma), कालेंकाइमा (स्थूल कोण ऊतक Collenchyma), स्क्ले रेंकाइमा (दृढ़ ऊतक Sclerenchyma)।

प्रश्न 6.
प्ररोह का शीर्षस्थ विभाज्योतक कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर-
जड़ों और तनों की वृद्धि वाले भाग में पाया जाता है और यह इनकी लंबाई में वृद्धि करता है।

प्रश्न 7.
नारियल का रेशा किस ऊतक से बना होता है ? उत्तर-नारियल का रेशा स्क्लेरेंकाइमा ऊतक से बना होता है। प्रश्न 4. फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
चालनी नलिका, साथी कोशिका, फ्लोएम पैरेंकाइमा तथा फ्लोएम रेशे।

प्रश्न 8.
उस ऊतक का नाम बतायें जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर-
तंत्रिका और पेशीय ऊतकों का कार्यात्मक संयोजन हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।

प्रश्न 9.
न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है ?
उत्तर-
तंत्रिका ऊतक की कोशिकाओं को न्यूरॉन कहते हैं । इन में कोशिकाओं केंद्रक तथा साइटोप्लाज़म होते हैं। इससे लंबे और पतले बालों जैसी शाखाएं निकली होती हैं। इसमें एक लंबा प्रवर्ध होता है जिसे एक्सॉन कहते हैं और बहुत सारी छोटी शाखा वाले प्रवों को डेंडराइट्स कहते हैं। एक न्यूरॉन एक मीटर लंबी हो सकती है।
PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक 6

PSEB 9th Class Science Solutions Chapter 6 ऊतक

प्रश्न 10.
हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बतायें।
उत्तर-

  1. हृदय पेशी अनैच्छिक पेशियों से बनती हैं। इन्हें कार्डिक (हृदयक) पेशी कहते हैं।
  2. यह बेलनाकार, शाखाओं वाली और एक केंद्रकीय होती है।
  3. यह जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती है।

प्रश्न 4.
एरीओलर ऊतक के क्या कार्य हैं ?
उत्तर-
एरीओलर ऊतक संयोजनी ऊतक, त्वचा और मांसपेशियों के बीच, रक्त नलिका के चारों ओर तथा नसों और अस्थि मज्जा में पाया जाता है। यह अंगों के भीतर की खाली जगह को भरता है तथा भीतरी अंगों को सहारा देता है। यह ऊतकों की मरम्मत करता है।

Leave a Comment